LATEST NEWS

छात्रा संग यौन शोषण का मामले में एसआईटी जल्द ही मोहसिन के परिवार वालों के भी बयान करेगी दर्ज

कानपुर कानपुर के एसीपी मोहसिन खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच में जुटी एसआईटी की टीम ने रविवार को भी आईआईटी कैंपस पहुंचकर पीड़िता समेत करीब 12 लोगों के बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जल्द ही एसीपी के परिवार वालों के भी बयान दर्ज कर उसकी पत्नी से पीड़िता का आमना-सामना कराएगी। मामले की जांच में जुटी एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह व एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय रविवार को आईआईटी कैंपस पहुंचे। एडीसीपी ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड, साथ पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय का कहना है कि शनिवार और रविवार होने के चलते इस मामले से जुड़े कई लोगों के बयान नहीं दर्ज हुए हैं। लिहाजा सोमवार को टीम फिर से कैंपस जाएगी और बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहसिन की पत्नी और पीड़िता की आमने-सामने बात हुई थी। लिहाजा मोहसिन के परिवार वालों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। एसआईटी ने एंट्री रजिस्टर, पीड़िता का मोबाइल, छह महीने की कॉल डिटेल और फुटेज कब्जे में लिए हैं। पीड़िता आज मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराएगी बयान पीएचडी छात्रा सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराएगी। जानकारों का कहना है कि अगर छात्रा अपने बयान पर डटी रही तो ट्रायल होगा। इसमें आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना और नौकरी भी जा सकती है।  फॉरेंसिक टीम भी एकत्रित कर रही है साक्ष्य आईआईटी परिसर से फॉरेंसिक टीम भी लगाता साक्ष्य एकत्रित कर रही है। दरअसल मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से एसआईटी और फाॅरेंसिक टीम हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है। शासन से विधि विज्ञान विभाग को भी साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि जो सैंपल लिए गए हैं, उसकी रिपोर्ट जल्द भेजी जाए, जिससे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।  छात्रा ने अंग्रेजी में लिखी थी तहरीर, आईआईटी के ट्रांसलेटर ने किया था हिंदी डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम दूसरे दिन भी पीड़ित छात्रा के साथ, प्रोफसर, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। एसआईटी की पूछताछ में पता चला कि पीड़ित छात्रा ने पुलिस को अंग्रेजी में तहरीर दी थी। इसके बाद आईआईटी के एक ट्रांसलेटर से उसे हिंदी में लिखाया गया। टीम ने उस ट्रांसलेटर से भी पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए हैं। वहीं, टीम अबतक 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें छात्रा के हास्टल के बाहर, मेस, क्लास रूम समेत कई जगहाें के सीसीटीवी फुटेज, हॉस्टल में आने जाने की प्रवेश रजिस्टर व छात्रा के मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। विवेचना में साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। … तो हो सकती है मोहसिन की गिरफ्तारी एसीपी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली आईआईटी की छात्रा के शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं हो सके। सूत्रों के अनुसार शनिवार को लोकपाल की सुनवाई थी। इसके चलते शनिवार को पीड़िता पीएचडी छात्रा का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार एफआईआर और 161 के बयान के जैसे ही यदि छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया तो एसीपी मोहसिन खान की गिरफ्तारी हो सकती है।  

जल जीवन मिशन में अनियमितता पर पीएचई मंत्री बोले – प्रदेश में 994 टंकियां बनाने के बाद अब की जा रही जल स्त्रोत की व्यवस्था

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान जल जीवन मिशन में अनियमितता का मुद्दा उठा. पीएचई मंत्री अरुण साव ने बताया कि पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करने के बाद ढांचा बनाए जाने के नियम है. लेकिन प्रदेश में 994 टंकियां बनाने के बाद अब जल स्त्रोत की व्यवस्था की जा रही है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान जल जीवन मिशन में अनियमितता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के कई गांवों में गड़बड़ी की गई. ग्रामीणों को नल कनेक्शन नहीं मिला. इस पर पीएचई मंत्री अरुण साव ने कहा कि कोविड के कारण योजना के क्रियान्वयन में विलंब हुआ. योजना के तहत अब तक 39 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया है. इस पर अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि भारत सरकार की वेबसाइट और आपके द्वारा दिए आंकड़े में अंतर है. पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करनी चाहिए थी, या टंकी ढांचा का निर्माण करना था. इसके साथ ही उन्होंने इस संदर्भ में भारत सरकार की गाइडलाइन जानकारी मांगी. मंत्री अरुण साव ने कहा कि पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करने के बाद ढांचा बनाए जाने के नियम है. अजय चंद्राकर ने कहा कि कितने गांव में टंकी ढांचा, बिना जल स्त्रोत के तैयार हुए हैं. मंत्री ने कहा कि 994 टंकियां तैयार हैं, इनमें जल स्त्रोत की व्यवस्था की जा रही है. भाजपा विधायक भावना बोहरा और कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम ने भी ध्यानाकर्षण में जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया.

रामपुर में डबल मर्डर: सिविल लाइंस क्षेत्र में मिस्त्री और चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पंक्चर दुकान के मिस्त्री और पास ही कार वर्कशॉप के चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत फैली हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। पंक्चर मिस्त्री फरजद अली (50) अहमदनगर जागीर गांव का निवासी था। वह रात में अपनी दुकान पर सो रहे थे। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित कार वर्कशॉप के बाहर चौकीदार ताहिर (45) ड्यूटी पर तैनात था। माना जा रहा है कि हमलावरों ने पहले फरजद पर हमला किया। जब ताहिर उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी बेरहमी से मार डाला। सुबह बेटे ने देखा पिता का शव सुबह फरजद अली का बेटा दुकान खोलने पहुंचा तो वहां पिता का लहूलुहान शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों के शव करीब 200 मीटर की दूरी पर मिले। इलाके में दहशत का माहौल डबल मर्डर से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों की हत्या डंडों से पीटकर की गई। पुलिस ने शुरू की जांच एसपी ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे रंजिश या लूट की आशंका जताई जा रही है। इस नृशंस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

जाति-धर्म के बंधन के चलते किशोर और किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मांडा (प्रयागराज) मांडा थाना क्षेत्र के उमापुर कला ग्राम पंचायत के जलैया गांव निवासी मो. मुस्तफा के बेटे मो.तस्लीम (16) और माताराज निषाद की पुत्री आंचल (17) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे दोनों ने दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन पर दानापुर स्पेशल ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। घटना से परिवार में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। मृतका आंचल चार भाई व तीन बहन में चौथे नंबर पर थी और महेवा कलां गांव स्थित वशिष्ठ सेवा संघ इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। मृतका आंचल की मां छोहरा देवी, भाई भोला नाथ का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आंचल के भाई भोला ने पुलिस को बताया कि आंचल सुबह चार बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी और घर से करीब सात सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। तस्लीम सात भाई बहन में पांचवे नबंर पर था और महेवा कला स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। तस्लीम की मां गुड्डी सहित भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव प्रेम प्रसंग की रही चर्चा ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और जाति-पाति सामाजिक डर के चलते दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के घर की दूर 50 मीटर है। दोनों की मौत पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर एसीपी मेजा रविकुमार मौके पर पहुंचे और और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। मृतक के परिजनों के तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। धर्मवीर रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर पुलिस चौकी दिघिया की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।  

संभल में पहले मिला 46 साल पुराना मंदिर, अब यहां मिली भगवान शंकर, गणेश और मां पार्वती की मूर्ति

संभल संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में शिव मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई के दौरान भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की खंडित मूर्तियां मिली हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को अपने संरक्षण में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीशचंद ने बताया कि कुएं की खोदाई के दौरान भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की टूटी हुई मूर्तियां मिली हैं। मूर्तियां कुएं में मलबा और मिट्टी के बीच पाई गईं। कुएं की खोदाई अभी जारी है। मूर्तियां खंडित कैसे हुईं इसकी भी जांच और जानकारी करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर 46 वर्षों से बंद प्राचीन शिव मंदिर में लोग दर्शन और पूजन करने पहुंच रहे हैं। एहतियाती तौर पर पुलिस सुरक्षा के इंतजाम हैं। मालूम हो 1978 में हुए दंगे के बाद खग्गू सराय के 40 रस्तोगी परिवारों ने पलायन कर दिया था। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण मंदिर की देखभाल करने वाला कोई नहीं था, जिससे यह मंदिर बंद करना पड़ा था। शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी मिलने पर मंदिर के कपाट खोलने के बाद सफाई कराई थी। संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में प्राचीन कुएं की प्रशासन लगातार खोदाई करवा रहा है। इस बीच सोमवार को भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की तीन खंडित मूर्तियां मिलीं। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को अपने संरक्षण में ले लिया। एएसपी ने बताया कि मूर्तियां कुएं में मलबा और मिट्टी के बीच पाई गईं। उन्होंने बताया कि माैके पर पुलिस को तैनात किया गया है ताकि खुदाई सुचारू रूप से जारी रहे। मंदिर में पंडित शशिकांत शुक्ल, अवनीश शास्त्री, आचार्य विनोद शुक्ल और बहजोई के आचार्य ने विधि-विधान से पूजा कराई। इससे पहले भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों को वस्त्र धारण कराए गए और हनुमान जी की प्रतिमा को चोला पहनाया गया। स्थानीय लोग इस मंदिर को 200 वर्षों से भी अधिक पुराना मानते हैं। मंदिर की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन और श्रद्धालुओं ने पहल शुरू कर दी है। आचार्य विनोद शुक्ल ने बताया कि अभी पूजा-अर्चना अस्थायी रूप से कराई जा रही है, लेकिन जल्द ही एक स्थायी पुजारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है।

बौद्ध भिक्षुओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर सीएम योगी से आदित्य यादव ने की कार्रवाई की मांग

बदायूं यूपी के बदायूं जिले के सूरजकुंड को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखा है। सपा सांसद ने पत्र के जरिए सीएम को मामला संज्ञान में लेने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि 7 दिसंबर को कुछ असामाजिक तत्वों ने बुद्ध विहार पहुंचकर वहां पर रह रहे भन्तें लोगों के साथ अभ्रद व्यवहार किया। इस दौरान अफवाह फैलाई गई कि यहां शिवलिंग निकली है। इसके बाद चौकी इंचार्ज जवाहरपुरी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन को बदायूं बुलाया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया। आदित्य यादव ने आगे कहा कि चौकी इंचार्ज ने यहां तोड़-फोड़ मचाई। बौद्ध भिक्षुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें जबरदस्ती थाने में बंद कर दिया। इस घटना से केवल बदायूं ही नहीं अपितु पूरे भारत में भगवान बुद्ध पर आस्था रखने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदेश के सीएम तत्काल मामला संज्ञान में ले और निष्पक्ष जांच करने का कष्ट करें।

अनुपालक बीड़ी निर्माताओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधि मंडल की चर्चा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश बीड़ी उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर बीड़ी उद्योग में रोजगार के अवसरों और अनुपालक बीड़ी निर्माताओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बीड़ी उद्योग संघ के सचिव अर्जुन खन्ना के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बीड़ी निर्माण एक ऐसा पूर्णत: श्रम आधारित कुटीर ग्रामोद्योग है, जिसमें न्यूनतम पूंजी या बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। संघ ने प्रदेश के उच्च गुणवत्ता और श्रेणी के तेंदूपत्ते से बीड़ी उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता को बढ़ाने संबंधी सुझाव रखते हुए प्रति मानक बोरी तेंदूपत्ता पर सब्सिड़ी बढ़ाने का अनुरोध किया। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन के माध्यम से प्रदेश को संगठित और विनियमित बीड़ी उत्पादन के केन्द्र के रूप में सुदृढ़ किया जा सकता है। इससे रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार मध्यप्रदेश बीड़ी उद्योग संघ के सुझावों को क्रियान्वित करने का हरसंभव प्रयास करेगी।  

डीआरएम ट्रॉफी-2024: डीजल शेड इटारसी ने फाइनल जीतकर रचा इतिहास

भोपाल भोपाल मंडल के डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित डीआरएम ट्रॉफी-2024 इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 15 दिसंबर 2024 को हबीबगंज क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला पर्सनल XI और डीजल शेड इटारसी के बीच खेला गया, जिसमें डीजल शेड इटारसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर डीआरएम ट्रॉफी-2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का स्कोर:   – पर्सनल XI: 109 रन   – डीजल शेड इटारसी: 110 रन (1 विकेट के नुकसान पर)   मुख्य पुरस्कार:   – मैन ऑफ द मैच: धर्मेंद्र (डीजल शेड इटारसी)   – सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: शुभम राय (पर्सनल XI) – 102 रन   – सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: हर्षित (डीजल शेड इटारसी) – 13 विकेट   – मैन ऑफ द सीरीज: धर्मेंद्र (डीजल शेड इटारसी) – 83 रन और 6 विकेट   समापन और पुरस्कार वितरण समारोह:   समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन को रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।  मंडल रेल प्रबंधक ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सराहना की और रेलवे कर्मचारियों को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं बल्कि कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं।   इस अवसर पर मंडल खेल अधिकारी श्री प्रशांत यादव (वरिष्ठ कमांडेंट, आरपीएफ), एडीआरएम रश्मि दिवाकर, और कई अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदीप याज्ञनिक (सेक्रेटरी स्पोर्ट्स), सनी भटनागर (ज्वाइंट सेक्रेटरी क्रिकेट), अखलाक अहमद (ज्वाइंट सेक्रेटरी हॉकी), नीरज शर्मा, जितेंद्र असनानी, और अंकित श्रीवास्तव ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।   कार्यक्रम के अंत में मंडल खेल अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट की सफलता के लिए स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योगदान की प्रशंसा की।    

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में फांसी के फंदे पर लटकी छात्रा

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजन उसे फंदे से उतारकर अपोलो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ज्यादा समय तक मोबाइल चलाती थी. आशंका है कि परिजनों ने मोबाइल ले लिया तो उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है. बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र के वसंत विहार के पास रहने वाली एंजल जैसवानी 9 वीं कक्षा की छात्रा थी. शनिवार की रात वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने फंदा काटकर छात्रा को अपोलो हॉस्पिटल पहुंचाया. वहां पर डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस ने रविवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि छात्रा मोबाइल पर ज्यादा समय बिताती थी. परिजन उसे मना करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने कहा करते थे. शनिवार को उससे मोबाइल ले लिया था. आशंका है कि मोबाइल के कारण छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया होगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा.

पकड़ते समय हमले में दो युवकों को आई गंभीर चोट, छत्तीसगढ़-कोरबा में पड़ोसियों पर चोरों ने किया पथराव

कोरबा। अमूमन चोरी करते समय पकड़े जाने के डर से चोर भागने का प्रयास करता है, लेकिन कोरबा में अलग ही मामला सामने आया है, जहां पकड़ने पहुंचे लोगों पर चोरों ने पथराव कर दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना की सूचना पर पहुंची दीपका पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना दीपका थाना अंतर्गत एमडी कॉलोनी की है, जहां चोरों ने एसईसीएल के रिटायर कर्मचारी वीएन शर्मा की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में चोरी का प्रयास किया गया. पड़ोसियों ने रात में घर के भीतर से खटर-पटर की आवाज सुनकर तुरंत अन्य पड़ोसियों को सूचित किया. चोरों की भनक लगने पर पकड़ने गए पड़ोसियों पर चोरों ने पथराव तक दिया, जिससे विकास सोनी और घुनू लाल साव घायल हुए. विकास सोनी के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से एसईसीएल के एनसीएच अस्पताल गेवरा में ले जाया गया, जहां उनके सिर पर आठ टांके लगे हैं. घटना के बाद चोर मोटरसाइकिल से भाग गए. मकान मालिक को सूचित किया गया और लोगों ने चोरों का कृष्णानगर तक पीछा भी किया गया, लेकिन उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली. सूचना मिलने ही दीपका थान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. चोरी करते चोरों की सारी करतूत क्वाटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

एक की मौत और दूसरा घायल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बलरामपुर. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जावर गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चांदो मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां घायल का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महेंद्र पैकरा और घायल व्यक्ति की पहचान नमन लकड़ा के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच जुटी हुई है.

दो मिलों को किया सील, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 6 राइस मिलों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त दबिश

रायगढ़। अनुबंध के बाद भी धान उठाव करने में रुचि नहीं दिखा रहे राइस मिलर्स पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में भी खाद्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने छह राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया. अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को सील करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगीतराई स्थित सत्यम बालाजी राइस मिल सहदेवपाली, व्योम राइस मिल, एनएस राइस इंडस्ट्रीज और जीएस राइस इंडस्ट्रीज के अलावा खरसिया स्थित आनंदी और नारायण राइस मिल की जांच की. जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि संयुक्त जांच टीम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 के कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा का स्टॉक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. खरसिया के आनंदी राइस मिल में बीते वर्ष के धान कस्टम मिलिंग के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में स्टॉक में अंतर मिलने पर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आनंदी राइस मिल को सील कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं खरसिया के नारायण राइस मिल में बीते वर्ष के कस्टम मिलिंग के लेखों की जांच की जा रही है, साथ ही इस वर्ष कस्टम मिलिंग में रुचि नहीं लेने के चलते जांच की प्रक्रियाधीन कार्रवाई पूरी होने तक नारायण राइस मिल को भी सील किया गया है. जिला खाद्य अधिकारी ने आगे बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग के लिए कई मिलर्स ने पंजीयन नहीं कराया है, वहीं कई मिलर्स पंजीयन कराने के पश्चात भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं करते हुए शासकीय धान के उठाव में रुचि कम दिखा रहा है. यह छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है. कायदे से मिलर को मिलिंग क्षमता के 50 प्रतिशत का शासकीय धान का कस्टम मिलिंग करना अनिवार्य है. इस कड़ी में राइस मिलों में जांच टीम ने दबिश देते हुए नियमानुसार जांच में जुटी है. वहीं मिलर को पंजीयन कराने और बैंक गारंटी व एफडीआर करवा कर धान का उठाव करने और कस्टम मिलिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आगामी समय में प्रतिदिन आंकड़ों के आधार पर इस स्थिति पर नजर रखी जाएगी और समय- समय पर आवश्यकतानुसार युक्तियुक्त कार्रवाई की जाएगी.

दिवंगत गोपाल व्यास और नंदराम सोरी को दी गई श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य नंदराम सोरी को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने सदन में दोनों दिवंगतों के निधन का उल्लेख किया. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में श्रद्धांजलि दी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिवंगत गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. उनका जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा. सदन के पटल पर आज पांच विधेयक रखे जाएंगे. विधानसभा में सबसे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई. बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज सत्र में पांच विधेयक पेश किए जाएंगे. द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. दिसंबर का सत्र ऐतिहासिक सत्र के रूप में माना जाएगा. 24 साल की यात्रा अब 2025 वर्ष में प्रवेश कर रही है. रजत जयंती वर्ष की शुरुआत की पहली बैठक थी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में साल भर विविध कार्यक्रम होंगे. शुक्रवार, शनिवार को छात्रों के अवलोकन के विधानसभा को खोला जाएगा. अगला शीतकालीन सत्र नए विधानसभा में होगा. वहीं बजट सत्र में राष्ट्रपति को बुलाने की तैयारी है.

कवर्धा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 5 से अधिक लोग घायल

कवर्धा शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है. घटना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर के सोनपुर चौक में बीती रात हादसा हुआ है. जहां कार सवार 5 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं. मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. रफ्तार काफी तेज होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, सीजन में पहली बार पहुंचा 1 डिग्री तापमान, इंदौर, कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर कायम है। इसी बीच मौसम विभाग ने इंदौर, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश का तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है। सीजन में पहली बार हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 1 डिग्री पर पहुंचा। इधर बैतूल में ठंड से अब लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार सुबह फसलों पर ओस की बूंदें जम गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाओें के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में 1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। जबलपुर में 4, ग्वालियर में 5.2, इंदौर में 9.4 उज्जैन में 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले शहरों में शहडोल के कल्याणपुर और पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। इसके साथ ही उमरिया में 2.3 डिग्री, मंडला में 2.5 डिग्री, शाजापुर में 2.8 डिग्री और अमरकंटक में 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बैतूल में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। यहां फसलों पर ओस की बूँदें जम गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गन्ने की पत्तियों पर ओस जमी हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में खेतों में सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2021 के बाद इस वर्ष तापमान में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर का अलर्ट जारी गिरते हुए तापमान के साथ बर्फीली हवाओं ने मौसम को ज्यादा ठंडा बना दिया है। मौसम विभाग द्वारा 30 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर, रतलाम, उमरिया, भोपाल, मंडला, गुना, सिवनी, नीमच, शाजापुर, शहडोल, बड़वानी, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, सागर जैसे जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। यहां रात के साथ दिन के समय भी ठंड का एहसास होने वाला है। कोल्ड वेव की चेतावनी मौसम विभाग ने दिसंबर के अंत से जनवरी के शुरुआती 20 से 22 दिन घना कोहरा और सर्द हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इंदौर, उज्जैन, खंडवा, अलीराजपुर, ग्वालियर, भोपाल, बुरहानपुर, मंदसौर, झाबुआ, शिवपुरी, अशोक नगर, देवास, शिवपुर कला, दतिया, शिवपुरी, भिंड, डिंडोरी, सिंगरौली, पन्ना, टीकमगढ़, सागर, बालाघाट, सतना में कोल्ड वेव का असर दिखाई देगा। उमरिया, राजगढ़, और शाजापुर जैसे जिलों में पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और मंडला में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, जबलपुर में भी शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी है। इसके साथ ही उमरिया, मंडला, शाजापुर का गिरवर, अनूपपुर का अमरकंटक, रायसेन, राजगढ़, बालाघाट के मलाजखंड में भी पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। नौगांव, मलाजखंड, रीवा, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़ में तापमान 6 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी सागर में सर्द हवाओं के कारण इन दिनों शहर में लोग शाम 6 बजे ही घर में दुबक जाते हैं और सुबह 10 बजे के बाद घर से निकला उचित समझते हैं। रविवार को भी दिनभर सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा की रफ्तार कम होने से दिन और रात के पारे में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के असर से आगामी 24 घंटे में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। 48 घंटों के बाद हल्की राहत मिलने की संभावना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live