LATEST NEWS

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा- संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन की विरासत सभी को प्रेरित करती रहेगी

नई दिल्ली भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संन्यास ले चुके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की विरासत सभी को प्रेरित करती रहेगी। साथ ही उन्होंने चेन्नई के इस क्रिकेटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने खेल को मन और दिल से किस तरह से अपनाया। 38 वर्षीय अश्विन ने ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस मैच के लिए उन्हें नहीं चुना गया था। तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, “अश्विन, मैं हमेशा से आपकी प्रशंसा करता रहा हूं कि आपने खेल को मन और दिल से किस तरह से अपनाया। कैरम बॉल को बेहतरीन तरीके से खेलने से लेकर महत्वपूर्ण रन बनाने तक, आपने हमेशा जीत का रास्ता निकाला।” “आपको एक होनहार प्रतिभा से भारत के बेहतरीन मैच विजेताओं में से एक बनते देखना अद्भुत रहा है। आपकी यात्रा से पता चलता है कि सच्ची महानता प्रयोग करने और विकसित होने से कभी नहीं डरने में निहित है। आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।” अश्विन ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 106 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे, जिसमें टेस्ट मैचों में 37 बार पांच विकेट लेने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड शामिल है, जो खेल के इतिहास में दूसरा सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड है, साथ ही आठ बार दस विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शामिल है। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी अश्विन के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर की तारीफ़ की। बिन्नी ने कहा, “अश्विन की प्रतिभा पिछले कई सालों में भारतीय क्रिकेट की सफलता की आधारशिला रही है। एक विलक्षण प्रतिभा से लेकर क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान ऑफ स्पिनरों में से एक बनने तक, उनकी उपलब्धियां बहुत गर्व का विषय हैं।” “उन्होंने स्पिन गेंदबाजी को फिर से परिभाषित किया और हमेशा आगे रहने की कोशिश की। अश्विन युवा क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श रोल मॉडल हैं। मैं भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।” अश्विन ने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने अपने 18 ओवरों में 1-53 विकेट लिए और बल्ले से 29 रन बनाए, जिसमें भारत 10 विकेट से हार गया। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 और इंग्लैंड के खिलाफ 114 टेस्ट विकेट लेकर संन्यास लिया। उल्लेखनीय रूप से, उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 115 विकेट लिए, जो प्रतियोगिता के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “अश्विन की यात्रा समर्पण और जुनून की ऊंचाइयों का प्रमाण है। खेल से आगे सोचने की उनकी क्षमता भारतीय क्रिकेट के लिए एक जबरदस्त संपत्ति रही है। अश्विन में, हमने एक ऐसे गेंदबाज को देखा है, जिसने न केवल विकेट लिए बल्कि बल्लेबाजी की रणनीतियों को ध्वस्त कर दिया। खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण, उनके असाधारण कौशल के साथ, उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में से एक बना दिया है। मैं उन्हें उनके शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं।” अश्विन ने भारत के लिए 116 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 156 विकेट लिए और 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य रहे। अश्विन ने 65 टी20 मैच भी खेले और 72 विकेट लिए। अश्विन टेस्ट में 3000 रन और 300 विकेट का डबल हासिल करने वाले 11 ऑलराउंडरों में से एक थे। उन्होंने रिकॉर्ड 11 प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ पुरस्कार भी जीते, जो श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बराबर है। “अश्विन हर मायने में गेम-चेंजर रहे हैं। चाहे वह मैदान पर उनके जादुई स्पैल हों या मैदान के बाहर उनकी व्यावहारिक चर्चाएं , उन्होंने भारतीय क्रिकेट में कुछ खास लाया।” बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “खुद को फिर से तलाशने, गेंदबाजी में नए बदलाव लाने और लगातार उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता उन्हें एक सच्चा लीजेंड बनाती है। उनका असाधारण करियर क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है, जो निस्संदेह उन्हें एक आदर्श रोल मॉडल के रूप में देखेंगे।”

अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में कल दिए गए एक भाषण पर हंगामा मच गया है। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद भवन परिसर में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी ने भी अपनी पार्टी की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने राज्यसभा में मंगलवार को संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए बाबा साहब का अपमान किया और विपक्षी दल इस अपमान को स्वीकार नहीं करेंगे। विपक्षी नेताओं ने कहा कि इसके लिए अमित शाह माफी मांगे। विपक्षी दलों के इस विरोध-प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही कई दलों के प्रमुख नेता मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे नेता बाबा साहब की तस्वीर हाथ में लेकर भीमराव आंबेडकर की जय और मोदी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है और बाबा साहब का संसद में अपमान किया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख राजेश लिलोथिया ने कहा, “अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के लिए अपमानजनक बयान दिया। इससे आरएसएस और भाजपा की मनुवादी सोच उजागर होती है। बाबा साहब के संविधान में दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को बराबरी का हक मिला है। अमित शाह जी को देश से माफी मांगनी चाहिए।” लोकसभा में भी हंगामा विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रश्न संख्या पुकारा, लेकिन विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें। इस बीच विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है। जब बाबा साहब जिंदा थे, तब उनका तिरस्कार किया था। कांग्रेस ने तो अपने कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर लागने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को लोकसभा चुनाव हराया था। ये बाबा साहब का अपमान करने वाले लोग है। हम बाबा साहब का सम्मान करने वाले लोग हैं। क्या कहा था अमित शाह ने? कांग्रेस और विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने राज्यसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया। मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश जारी किया जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं , ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’

‘आप’ के संयोजक केजरीवाल पार्टी मुख्यालय में संजीवनी योजना लॉन्च करने जा रहे हैं, बुजुर्गों के लिए एक बड़ी घोषणा होगी

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने एक और बड़ा ऐलान करने जा रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संजीवनी योजना लॉन्च करने जा रहे हैं। इस स्कीम के तहत दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक बड़ी घोषणा की जाएगी। इस अहम ऐलान के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में बुजुर्गों को ‘आप’ मुख्यालय में लाया गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दो बड़े ऐलान किए हैं। एक तरफ जहां ऑटो चालकों को उनकी मदद के लिए ‘पांच गारंटी’ दी गई तो दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। ‘आप’ ने वादा किया है कि यदि दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो हर महिला को 2100 रुपए की मासिक सहायता दी जाएगी। पार्टी एक बार फिर दिल्ली चुनाव में ‘मुफ्त रेवड़ियों’ को मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश में जुटी है। खुद अरविंद केजरीवाल अपनी हर सभा और पदयात्रा में यह गिनाना नहीं भूलते कि वह जनता को कौन-कौन सी मुफ्त सुविधाएं दे रहे हैं। 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त इलाज जैसी 6 सुविधाओं को वह ‘6 रेवड़ी’ कहते हैं और बताते हैं कि 7वीं रेवड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में आ रही है। दिल्ली में लगातार चौथी जीत के लिए ‘आप’ एक तरफ जहां जनता से नए-नए वादे कर रही है तो दूसरी तरफ सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। 10 साल की एंटी इनकंबेंसी फैक्टर की काट के लिए केजरीवाल ने अपने 20 विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं। वहीं मनीष सिसोदिया और राखी बिड़लान जैसे बड़े नेताओं की सीट बदलने में भी संकोच नहीं किया।

एसडीएम का ड्राइवर डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने धरा

 जबलपुर शहपुरा भिटौनी के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) का ड्राइवर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ गया। एसडीएम नदीमा शीरी का ड्राइवर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा। आरोपी का मूल पद चपरासी है। लोकायुक्त दल ने भृत्य के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। अपर कलेक्टर ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, एसडीएम की भूमिका को संदिग्ध मानकर तत्काल प्रभाव से शाहपुरा तहसील से हटाकर कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया है। लोकायुक्त ने भी एसडीएम की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। मामला रफा-दफा करने के लिए मांगे थे 3 लाख     लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि शहपुरा तहसील में पदस्थ चपरासी सुनील कुमार पटेल को डेढ़ लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए टीम ने पकड़ा है। इसकी शिकायत शहपुरा भिटौनी के खमदेही गांव के संग्राम सिंह ने की थी।     खामदेही के मुख्य मार्ग से लगी संग्राम के रिश्तेदार की एक एकड़ जमीन है। इस जमीन पर गांव के किसान बासमती धान का भंडारण करते हैं। 28 अक्टूबर को शहपुरा तहसीलदार ने मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा बनाया था।     इस पर एसडीएम ने आवेदक को कारण बताओ नोटिस दिया था। नोटिस मिलने पर मामले को रफा-दफा करवाने के लिए एसडीएम के चपरासी सुनील से बातचीत की गई थी तो उसने तीन लाख रुपयों की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने फैलाया जाल, ऐसे फंसा शिकार लोकायुक्त दल के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवडे, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा ने शिकायत के सत्यापन के लिए कॉल रिकॉर्ड की और मंगलवार को रिश्वत की आधी राशि देने के लिए धनवंतरी नगर तय किया गया था। शहपुरा तहसीली में एसडीएम के भृत्य पद पर पदस्थ है। वह चपरासी के साथ एसडीएम का ड्राइवर भी बना हुआ है। जानकारी मिली है कि वह लोगों के मामले को रफा-दफा करवाने का भी काम करता था।

पद्मविभूषण तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री साय ने दिए हैं निर्देश

  चिकित्सकों की टीम के साथ तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल विधायकों के साथ तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारी रायपुर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया। श्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, श्री ललित चंद्राकर और श्री गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

हुंडई क्रेटा ईवी 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबस एक्सपो 2025 होगी लॉन्च

  नई दिल्ली भारतीयों को जिस एक इलेक्ट्रिक कार का काफी समय से इंतजार है, वह समय अब आने वाला है। जी हां, साल 2025 के पहले महीने जनवरी में भारत में सबसे बड़ा मोटर शो भारत मोबिलिटी ग्लोबस एक्सपो 2025 शुरू होने जा रहा है और इसके पहले दिन 17 जनवरी को हुंडई मोटर अपनी नई क्रेटा ईवी लॉन्च कर सकती है। क्रेटा ईवी हुंडई मोटर के स्टॉल पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 9 ईवी के साथ शोकेस की जा सकती है और इसका दीदार देश-दुनिया के लोग कर सकेंगे। पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी से मुकाबला हुंडई मोटर अपनी आगामी क्रेटा ईवी के जरिये एक ऐसे सेगमेंट में एंट्री करने वाली है, जहां अपार संभावनाएं हैं और वह टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ ही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। हुंडई क्रेटा ईवी का मुकाबला महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और मारुति सुजुकी की आगामी ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से टक्कर होगी। एक्सटीरियर और इंटीरियर में बेहतर बदलाव फिलहाल आपको हुंडई क्रेटा ईवी के बारे में बताएं तो इसका डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाली क्रेटा जैसा ही रहेगा। हालांकि, इसके एक्सटीरियर में नई ग्रिल, बंपर और अलॉय व्हील समेत कुछ और बदलाव दिख सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें नई स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल और ड्राइव सिलेक्टर के साथ ही कई नए फीचर्स दिखेंगी। कहा जा रहा है कि आगामी क्रेटा ईवी का इंटीरियर हालिया लॉन्च अल्कजार एसयूवी से इंस्पायर्ड होगा। बड़ी स्क्रीन समेत कई खास फीचर्स हुंडई क्रेटा ईवी में इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो बड़ी स्क्रीन दिखेगी। साथ ही कई फिजिकल बटन भी होंगे, जिससे चीजों को कंट्रोल करना आसान होगा। बाद बाकी इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कूल्ड सीट्स, ऑटो-होल्ड, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा समेत काफी सारे और भी फीचर्स होंगे, जो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को ग्राहकों की फेवरेट बना सकते हैं। पावर और रेंज आगामी हुंडई क्रेटा ईवी की बैटरी-पावर और रेंज के बारे में बताएं तो इसमें 45kWh पावर का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 138 एचपी की पावर और 255 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क दे सकता है। बाद बाकी रेंज की बात करें तो क्रेटा ईवी एक बार फुल चार्ज होने पर 400 से 500 किलोमीटर के बीच की रेंज दे सकती है। इतनी हो सकती है शुरुआती संभावित कीमत आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा ईवी को 16 लाख रुपये तक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हुंडई मोटर इंडिया हर साल क्रेटा ईवी की लगभग 24,000 यूनिट बनाने की सोच रही है।

नगरीय क्षेत्र में बिना अनुमति दीवार लेखन पर पांच हजार रुपये जुर्माना, ऊर्जा, नगरीय विकास, सहकारिता और श्रम विभागों में जुर्माने में वृद्धि की गई

भोपाल बिना अनुमति नगरीय क्षेत्र में भूस्वामी की अनुमति के बिना दीवार लेखन या पर्चा चस्पा किया तो अब पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगेगा। ऐसे मामले न्यायालय नहीं जाएंगे। अधिकारियों को अर्थदंड लगाने का अधिकार रहेगा। इसका प्रविधान सरकार ने जन विश्वास विधेयक में किया है, जिसे मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। जन विश्वास विधेयक भारत सरकार ने कामकाज में अनावश्यक लंबी प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए वर्ष 2023 में जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत किया था। इसी तरह प्रदेश सरकार ने भी विधेयक तैयार किया है। इसमें विभागों के विभिन्न अधिनियमों के उन प्रविधानों को शामिल किया है, जिनमें जुर्माने का प्रविधान था। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने होते थे, जबकि इनका निराकरण समझौते के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। पांच हजार रुपये अर्थदंड ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वयं के उपयोग के लिए कैप्टिव पावर प्लांट लगाने वाले व्यक्तियों को उत्पादन और खपत का लेखा-जोखा रखना होता है और इसका लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रविधान था। इसे अब पांच हजार रुपये अर्थदंड कर दिया है ताकि किसी को यह अवसर न रहे कि वे मर्जी से दो, तीन या फिर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगे सके। कई विभागों में संसोधन इसी तरह नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने यह प्रविधान प्रस्तावित किया है कि पानी की नाली या सड़क को अपने उपयोग के लिए क्षतिग्रस्त किया या फिर निजी भूमि पर मार्ग के लिए चूने की लाइन डालकर प्लाटिंग की जाती है तो अर्थदंड पांच सौ के स्थान पर पांच हजार रुपये लगेगा। इसी तरह के प्रविधान सहकारिता, श्रम सहित अन्य विभागों के अधिनियम में संशोधन करके किए गए हैं।

पार्टी ने दावा किया है कि जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ

ढाका बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना को इस साल 5 अगस्त को देश छोड़कर ही भागना पड़ा था। वहां छात्र आंदोलन की आड़ में कट्टरपंथियों ने उनका तख्तापलट कर दिया था और इस दौरान भीषण हिंसा हुई थी। यही नहीं अब भी रुक-रुक कर ही सही, लेकिन राजनीतिक कार्य़कर्ताओं पर हमलों की खबरें आती रहती हैं। इस बीच शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का दावा है कि उसके 400 कार्यकर्ता मारे गए हैं। पार्टी ने दावा किया है कि इस साल जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल कट्टरपंथियों के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों को जमात-ए-इस्लामी और अन्य कट्टरपंथी संगठनों के लोगों ने मारा है। अवामी लीग के सदस्यों का कहना है कि उनके ज्यादातर लोगों की हत्याएं जमात-ए-इस्लामी के लोगों ने ही कराई थीं। अवामी लीग का कहना है कि जमात-ए-इस्लामी के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है, जो ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। शेख हसीना की पार्टी ने हाल ही में एक लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 394 लोगों के नाम बताए गए हैं। अवामी लीग का कहना है कि इन लोगों की जुलाई से अब तक कत्ल किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह तो शुरुआती आंकड़ा ही है। कुछ दिनों में एक और लिस्ट जारी करेंगे, जिसमें संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि शेख हसीना फिलहाल भारत में ही हैं। यही से उन्होंने अवामी लीग के एक कार्यक्रम को ऑनलाइन ही संबोधित किया था, जिसका आयोजन अमेरिका में हुआ था। शेख हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर हिंदुओं और ईसाइयों के कत्ल का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद यूनुस ही इन हत्याओं के मास्टरमाइंड हैं। बता दें कि बांग्लादेश में अब तक हालात सामान्य नहीं हैं। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार घिरी हुई है। इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास फिलहाल देशद्रोह के आरोप में जेल में हैं। इसे लेकर भारत समेत दुनिया भर के हिंदुओं में गुस्सा है। भारत की संसद में भी बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर चिंता जताई जा चुकी है। यही नहीं भारतीय विदेश सचिव भी बीते दिनों बांग्लादेश में थे और इस दौरान भी उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मसला उठाया था। अवामी लीग के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर को शेख हसीना सरकार में आतंकी संगठन घोषित किया गया था। उसके कई सदस्यों को जेल भी भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि अवामी लीग के खिलाफ हिंसा का दौर आगे भी जारी रहेगा। अगले साल के अंत में या फिर 2026 की शुरुआत में आम चुनाव की बात कही जा रही है। ऐसे में अवामी लीग को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए भी हिंसा का सहारा लिया जा सकता है।

बचाने पहुंची पत्नी को भी लाठियों से पीटा, राजस्थान-नागौर में परिवार से दबंगों ने की मारपीट

नागौर। नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के तांतवास गांव में दलित परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों को पति-पत्नी के साथ मारपीट करते और उन्हें धमकाते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित बीरबल राम मेघवाल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसंबर को दबंग गुलाब सिंह और उसके साथियों ने उनके खेत में लगी लोहे की जाली को तोड़ने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया और जब बीरबल ने इसका विरोध किया तो गुलाब सिंह ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीरबल की पत्नी पारु देवी बीच-बचाव करने पहुंची लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी लाठियों से मारपीट की, जिससे पारु देवी के एक हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटर साइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुलाब सिंह, प्रेम सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुख्य आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज जोधपुर में चल रहा है। मामले की जांच डीवाईएसपी को सौंपी गई है और एससी-एसटी सेल के अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। इस घटना के बाद दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। नागौर में यह घटना पहले से चल रहे मामलों की कड़ी में जुड़ती है। लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में इस घटना का उल्लेख करते हुए राजस्थान में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दलितों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। बेनीवाल ने राज्य में दलित हत्याओं और हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कानून के होते हुए भी समानता के अधिकार के लिए दलित समाज को संघर्ष करना पड़ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। दलित संगठनों ने इस मामले में शीघ्र न्याय और आरोपियों की सख्त सजा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

कोंधवा में 9 साल के एक बच्चे को 3 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया, जांच जारी

पुणे पुणे में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक महज 9 साल के बच्चे ने मासूम बच्ची का कथित तौर पर यौन शोषण किया। फिलहाल, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। साथ ही POCSO एक्ट के तहत यौन हिंसा का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोंधवा में 9 साल के एक बच्चे को 3 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया गया है। खबर है कि बच्चे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया था, जहां उसे जमानत दे दी गई और माता-पिता को सौंप दिया गया। कहा जा रहा है कि बच्चे ने सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर ऐसा कदम उठाया था। पुलिस ने बताया है कि बच्चों के परिवार पड़ोस में रहने के चलते एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी बच्चा कक्षा 3 का छात्र है और बच्ची उसे दादा कहकर बुलाती थी। घटना बच्ची के घर पर हुई है। इसका खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस को खबर की थी। टीचर ने छात्र को गलत तरीके से छुआ पुणे शहर के अंग्रेजी माध्यम के एक निजी स्कूल के पुरुष नृत्य शिक्षक को 11 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीटीआई भाषा से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सोमवार को आरोपी शिक्षक ने 11 वर्षीय छात्र को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद छात्र ने स्कूल काउंसलर से संपर्क किया, जिन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्र के माता-पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।’

प्रताप नगर सेक्टर की योजनाओं की जानी प्रगति, राजस्थान-जयपुर में आवास आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा बुधवार सुबह जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र के सेक्टर 5, 26 और 28 में प्रस्तावित योजनाओं और मण्डल की खाली पड़ी जमीन का आकस्मिक व्यापक निरीक्षण और समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को उपलब्ध भूमि का उचित सीमांकन सुनिश्चित करने और क्षेत्र में बढ़ती मांग के अनुरूप पारंपरिक शॉपिंग और आवासीय योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। संसाधनों के उपयोग को अधिक बढ़ावा देने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपलब्ध व्यावसायिक संपत्तियों को नीलामी के लिए शीघ्र सूचीबद्ध किया जाए। पारदर्शिता बनाए रखने और अतिक्रमण को रोकने के लिए आवासन आयुक्त ने क्षेत्र में मंडल की सभी जमीनों पर संपत्ति बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। सेक्टर 6 में डॉ. शर्मा ने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया और इसके जीर्णाेद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विकास समिति के परामर्श से इसके पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

लाखों के गबन का आरोप, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के शरमा पंचायत के सचिव दयाशंकर साहू निलंबित

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत शरमा के सचिव दयाशंकर साहू को लाखों रुपए के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई ग्राम पंचायत शरमा के ग्रामीणों द्वारा गबन की शिकायत किए जाने के बाद की गई है. बता दें, बीते दिनों ग्रामीणों ने भूख हड़ताल और अनशन पर बैठकर सचिव दयाशंकर साहू पर गबन के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पंचायत अधिनियम के तहत सचिव पर यह कार्यवाही की गई है.

डीओपीटी ने दे दी अनापत्ति, छत्तीसगढ़-आईएएस सुबोध सिंह की नए साल में होगी वापसी

रायपुर। वरिष्ठ आईएएस और 1997 बैच के अधिकारी सुबोध सिंह की प्रदेश वापसी होगी. वे अगले महीने छत्तीसगढ़ लौटेंगे. केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग यानी डीओपीटी ने उनकी वापसी के लिए अनापत्ति दे दी है. आईएएस सुबोध सिंह को वापस भेजने राज्य सरकार ने आग्रह पत्र भेजा था. पांच साल पहले सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे, जहां वे’ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में पदस्थ रहे. वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में पदस्थ हैं. उनके लौटने से राज्य प्रशासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और अधिकारी मिल जाएगा. बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिचा शर्मा, सोनमणि बोरा, रोहित यादव, अमित कटारिया आदि लौट आए हैं. इनमें से कटारिया को जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर ली चुटकी, कहा- कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी

लखनऊ यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी है। संभल मामले में भी दो धाराओं में सपा और कांग्रेस बंटे नजर आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विधानसभा सत्र में भाग लेने से पहले पत्रकारों से कहा कि सपा कह रही है कि लोकसभा चुनाव में जीत उनके कारण मिली है। वहीं कांग्रेस का कहना वह उनके कारण जीते हैं। दोनों अपने अपने महत्व को दर्शाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश और समाजवादी पार्टी का समाप्तवादी होना तय हैं। इसलिए 2027 में 2017 की तरह ही भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। यह प्रदर्शन खोखला है। न इनके पास कोई नेता है न ही नीति है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की है संभल घटना के दौरान जो उनके ऊपर एफआईआर है, उसे हटाया जाए क्योंकि वह घटना के दौरान मौजूद नहीं थे इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय का दरवाजा कोई भी खटखटा सकता है। इस पर कोई टिप्पणी नहीं है। लेकिन तथ्य इस प्रकार मिले हैं कि सपा सांसद और विधायक और सपा के दंगाई कार्यकर्ता संभल मामले में दोषी हैं तो जांच के अनुसार उन पर कठोर कार्रवाई होगी। उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। प्रदर्शन में सपा के साथ होने की बात पर उन्होंने कहा इस बारे में हमसे मत पूछें। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई है।  

मोटर साइकिल पर बैठने में थी असमर्थ, छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में बीमार पत्नी का इलाज कराने बैलगाड़ी से लेकर पहुंचा

खैरागढ़. बाजार अतरिया के रगरा गांव का निवासी हीरादास कोठले अपनी बीमार पत्नी को बैलगाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. दरअसल, बुजुर्ग की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हाथ-पैर में अकड़न की वजह से बीमार पत्नी साइकिल या मोटरसाइकिल पर बैठने में असमर्थ थी. पूरे मामले में जागरुकता की कमी देखने को मिली हैं. हीरादास ने बिना एंबुलेस को कॉल किए ही बैलगाड़ी से अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया और उसी बैलगाड़ी से वापस लौट गया. फिलहाल, हीरादास की पत्नी की हालत अब बेहतर है और वह घर लौट चुकी हैं. वहीं मामले पर खैरागढ़ बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन का कहना है कि “अगर हीरादास ने 108 एंबुलेंस सेवा के लिए संपर्क किया होता तो उन्हें एंबुलेंस की सुविधा मिल जाती. इस मामले में जांच करेंगे कि एंबुलेंस सेवा लेने के लिए बुजुर्ग ने फोन किया था या नहीं.” बता दें कि बाजार अतरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 6 उप-स्वास्थ्य केंद्र आते हैं. जिनमें मड़ौदा, चंदैनी, बाजार अतरिया, मंडला, डोकराभाटा और जोरातराई शामिल हैं. इसके अलावा 43 गांव भी इसी केंद्र से जुड़े हैं, जहां से सैकड़ों मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहंचते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet