LATEST NEWS

आबकारी नीति के निर्धारण के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन

भोपाल राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिये आबकारी नीति के निर्धारण एवं समय-समय पर अनुषांगिक विषयों पर निर्णय लेने के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला-बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत को मनोनीत किया गया है। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर समिति के सचिव होंगे।  

बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 मैच में वेंस्टइंडीज को 27 रनों से दी शिकस्त

सेंट विंसेंट शमीम हुसैन (नाबाद 35), मेहदी हसन मिराज (26) रनों की पारी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 मैच में वेंस्टइंडीज को 27 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही बंगलादेश ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। बांग्लादेश के 129 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 18.3 ओवर में 102 रनों पर ढ़ेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज ने सर्वाधिक (32) रनों की पारी खेली। अकील हुसैन ने (31) और जॉनसन चार्ल्स ने (14) रन बनाए। वेस्टइंडीज के शेष आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बांग्लादेश के लिए तसकीन अहमद ने तीन विकेट लिये। महेदी हसन, तनजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले। हसन महमूद ने एक बल्लेबाज को आउट किया। शमीम हुसैन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 11 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिए। कप्तान लिटन कुमार दास (तीन) और तंजिद हसन (दो) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सौम्य सरकार भी (11) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली ने पारी संभालने का प्रयास किया। मेहदी हसन मिराज (26) और जाकेर अली (21) रन बनाकर आउट हुए। शमीम हुसैन ने बंगलादेश के लिए 17 गेंदों में (35) रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने दो विकेट लिए। अकील हुसैन, रॉस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मकॉए ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के धान खरीदी केंद्र पर कर्मचारी से मारपीट व गाली-गलौज

रायगढ़। रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र पहुंचकर रायगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के द्वारा धान खरीदी में तौलाई को लेकर वहां के फड़ प्रभारी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में फड़ प्रभारी ने पुसौर थाना में शिकायत की है। इसके बाद रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि धान उपार्जन केंद्र छिछोर उमरिया के फड़ प्रभारी शिशुपाल भोय को रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक एवं सुखसागर गुप्ता, बजरंग गुप्ता, संहित पटेल, कैलाश गुप्ता, रेशम गुप्ता, उत्तम सिदार और अन्य उनके 10-12 सहयोगी साथियों के साथ मिलकर शासकीय कार्य कर रहे थे। कर्मचारी शिशुपाल भोय के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट की गई, जो कि निंदनीय अपराधिक कृत्य है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासन की धान खरीदी का कार्य महत्वपूर्ण है और इस तरह हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट करना हतोत्साहित कर रहा है एवं भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। इस भय के वातावरण में कार्य करने में परेशानी हो रही है। साथ ही साथ जिले के सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा मांग की गई है कि इस घटना में शामिल समस्त आरोपियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए, जिससे समस्त कर्मचारी भय मुक्त होकर शासन का महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से कर सके। पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामाधर गबेल ने बताया कि छिछोर उमारिया में मारपीट की जो घटना हुई है, वह बेहद दुखद घटना है। हमारे साथी कर्मचारी छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी किसानों के साथ ताल-मेल जमाकर किया जा रहा है। उसमें कर्मचारियों के साथ जो मारपीट किया गया उससे रायगढ़ जिले के समस्त कर्मचारी संघ क्षुब्ध हैं। हमारी मांग है कि पीड़ित कर्मचारी के साथ न्याय हो। आरोप निराधार   इस संबंध में रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि कांग्रेस के पोल खोल योजना के तहत आज वह पुसौर ब्लॉक के ग्राम छिछोर उमरिया पहुंचे थे। यहां के किसानों ने शिकायत की थी कि यहां ज्यादा धान लिया जा रहा है। ऐसे में वे धान उर्पाजन केन्द्र का निरीक्षण करने यहां पहुंचे तब पाया गया कि यहां 40 किलो 700 ग्राम की जगह 42, 43, 44, 59 किलो तक धान मिला। उसके खिलाफ आवाज बुलंद किया। मारपीट का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। चूंकि मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, उसमें साफ देखा जा सकता है। मैंने जरूर ऊंची आवाज में बात की था।  मामले में कार्रवाई जारी इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि छिछोर उमरिया धान खरीदी केन्द्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल के द्वारा पुसौर थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि पूर्व विधायक प्रकाश नायक और 8-10 साथियों ने गाली-गलौज व मारपीट किया है। इसके अलावा सेवा सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा भी आवेदन दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ईडी की टीम छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग कारोबारियों के घर छापा मारा

गरियाबंद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छत्तीसगढ़ में आज सुबह दो अलग-अलग कारोबारियों के घर छापा मारा। रायपुर के मौदहापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर छापा मारा। इस पर डीएमएफ घोटाले से जुड़े होने के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। वहीं गरियाबंद के मैनपुर में इकबाल मेमन के घर छापा मारा गया है। इकबाल मेमन के घर सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम ने 10 से अधिक वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इकबाल मेमन पर शराब सिंडिकेट के काले धन को निवेश करने का आरोप है। वह रायपुर के विवादित कारोबारी अनवर ढेबर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इस कनेक्शन की जांच के लिए ईडी विशेष रूप से सक्रिय है। दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्षों में इकबाल मेमन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीदी हैं। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने ईडी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में जाड़ापदर के ग्रामीणों ने मेमन पर शराब सिंडिकेट के अवैध धन से निवेश करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई जाड़ापदर के ग्रामीणों द्वारा किए गए लिखित शिकायत के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शराब सिंडिकेट और प्रॉपर्टी खरीद का खेल माना जा रहा है कि यह छापा बड़े शराब सिंडिकेट के काले धन को लेकर किए गए निवेश का खुलासा कर सकता है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि मेमन और ढेबर के बीच आर्थिक लेन-देन का कोई सीधा संबंध है या नहीं। जांच जारी फिलहाल, ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच प्रक्रिया जारी है। इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।  

प्रदेशाध्यक्ष भी आज आएंगे, राजस्थान-पाली में राज्यमंत्री देवासी के घर पहुंचे पहुंचे सीएम, मां के निधन पर जताया शोक

पाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह पाली जिले में स्थित मुंडारा दौरे पहुंचे। सुबह 11.51 बजे शर्मा हेलीकॉप्टर से मुंडारा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री जोराराम और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उनकी आगवानी की। हैलीपेड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुंडारा गांव में पहुंचे, जहां राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर पहुंचकर उन्होंने उनकी मां के निधन पर शोक जताया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान मुंडारा हैलीपेड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, पाली कलक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आज ही दोपहर में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भी दिल्ली से मुंडारा आने का कार्यक्रम है।

बस्तर संभाग में बारिश के आसार, छत्तीसगढ़-मौसम बदलने से ठंड से मिली थोड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी है। पत्तों पर बर्फ जमने लगी है। इस बीच अब मौसम में बदल गया है। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से प्रदेश में ठंड थोड़ी कम हो गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए थे। इसके बाद धूप निकली है। सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ गई। इसके वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में आज से 22 दिसंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में नमी का आगमन हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के बस्तर और मध्य जिलों में तापमान में वृद्धी हुई है। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग यानी सरगुजा संभाग में अब भी शीतलहर जारी है।

1 जनवरी से लागू होगी व्यवस्था, राजस्थान-अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अब हाथों हाथ देगा बिजली के बिल

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से जुड़े उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल मीटर रीडिंग के समय ही मिल जाया करेगा। मौके पर ही बिल जनरेट होने से उपभोक्ता को गड़बड़ी या त्रुटि की समस्या से निजात मिल सकेगी। साथ ही यदि कोई शिकायत है, तो उसका भी हाथों हाथ निस्तारण हो सकेगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से निगम के अधीन केकड़ी सहित प्रदेश के 17 जिलों में एक साथ लागू की जा रही है। AVVNL के केकड़ी एक्सईएन अरुण जांगिड़ ने बताया कि निगम की ओर से बीसीआईटीएस नामक कंपनी को यह कार्य सौंपा गया है लेकिन इस नई व्यवस्था में भी मीटर रीडर निगम का कर्मचारी ही रहेगा। उन्होंने बताया कि मीटर रीडर जब रीडिंग लेने पहुंचेगा तो वह संबंधित उपभोक्ता के खाते में ऑनलाइन रीडिंग दर्ज करेगा। इस दौरान रीडर को मीटर की फोटो भी विभाग की एप पर अपलोड करनी होगी। तत्पश्चात निगम की एप से तत्काल उपभोक्ता का बिल जनरेट हो जाएगा, जिसे वह अपने पास मौजूद छोटे प्रिंटर से प्रिंट कर उपभोक्ता को दे देगा। यदि उपभोक्ता को इसमें कोई गड़बड़ी लगती है तो वह तत्काल रीडर को अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकेगा। केकड़ी वृत्त में है 1 लाख 26 हजार उपभोक्ता उन्होंने बताया कि निगम के केकड़ी वृत्त में 4 विद्युत उपखंड हैं, जिनमें कुल 1,26,754 बिजली उपभोक्ता हैं। इस नई व्यवस्था के तहत चारों सब डिवीजन में कुल मिलाकर 132 मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका विभाजन किया गया है। 0- केकड़ी सब डिवीजन 33724 उपभोक्ता 34 मशीन 0- सरवाड़ सब डिवीजन 38699 उपभोक्ता 40 मशीन 0- भिनाय सब डिवीजन 32085 उपभोक्ता 34 मशीन 0- सावर सब डिवीजन 22246 उपभोक्ता 24 मशीन शिकायतों से निजात मिलेगी निगम के केकड़ी एक्सईएन अरुण जांगिड़ ने बताया कि नई व्यवस्था के लिए निगम की ओर से संबंधित बीसीआईटीएस कंपनी को कार्यभार सौंपा गया है। कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर व उसके माध्यम से एप भी तैयार है। इस व्यवस्था के लागू होने से उपभोक्ताओं को बिल देरी से मिलने या उसमें त्रुटि रहने की शिकायत से निजात मिलेगी।काश्तकार व बड़े उद्योग शामिल नहींइस नई व्यवस्था से फिलहाल काश्तकारों और बड़े उद्योगों को अलग रखा गया है। उन्हें पूर्व की भांति ही बिल सौंपा जाएगा, जबकि नई व्यवस्था में शामिल उपभोक्ताओं को दो माह के बजाय प्रतिमाह बिल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रदेश के 17 जिलों के उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण, मीटर रीडिंग और बिल जनरेट करने के काम कर रहा है। इनमें केकड़ी सहित ब्यावर, अजमेर, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, डूंगरपुर, कुचामन-डीडवाना, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, नीम का थाना, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, शाहपुरा और उदयपुर जिले शामिल हैं।

भीड़ ने प्रेमिका को धुना, छत्तीसगढ़-कोरबा में पति-पत्नी और प्रेमिका ने जमकर किया हंगामा

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मध्य चौपाटी में बीच सड़क पर पति-पत्नी और प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। यहां पति अपनी प्रेमिका के साथ ओपन थिएटर चौपाटी घूमने आया था, अचनाक उसका सामना पत्नी से हो गया। इसके बाद पति और पत्नी में मारपीट हो गई, प्रेमिका ने भी प्रेमी का साथ दिया। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर चौपाटी के लोग हरकत में आ गए। इस बीच मारपीट का वीडियो बनाने पर युवक की प्रेमिका ने एक अन्य युवती का मोबाइल जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भीड़ ने प्रेमिका को जमकर पीटा। हंगामा खत्म होने के बाद पुलिस यहां पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। लोग इस विवाद का अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी महिला के साथ हुई मारपीट का विरोध करने लगे। कई लोगों को मामला समझ में नहीं आ रहा था। वहीं सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली, इसके बाद मौजूद लोगों को वहां से भगाया गया। चौपाटी में एक कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटना सामने आ चुकी हैं। चौपाटी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलते हैं जिसे लोग खाने पहुंचते हैं और शाम होते ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है, जहां इस तरह के विवाद की स्थिति बनने पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है। समय-समय पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी घूमती है।

यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में

मुंबई, बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स और पोषम पा पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित क्रिएटिव साझेदारी की पहली बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। पिछले हफ्ते, भारत की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी यशराज फिल्म्स ने पोशम पा पिक्चर्स के साथ एक रोमांचक क्रिएटिव पार्टनरशिप की घोषणा की। पोषम पा पिक्चर्स को भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे इनोवेटिव प्रोडक्शन हाउस में से एक माना जाता है। यह साझेदारी 2025 से थिएट्रिकल फिल्मों का निर्माण करेगी। यह कदम यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी की नई रणनीतिक सोच के तहत उठाया गया है। अक्षय यशराज फिल्म्स को प्रोडक्शन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से एक नया बिजनेस मॉडल विकसित कर रहे हैं। अक्षय का यह दूसरा प्रोडक्शन प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान खुराना, जिन्होंने हमेशा कंटेंट में इनोवेशन को अपनी पहचान बनाया है, इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक ऐसा रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी।पोशम पा पिक्चर्स के पार्टनर्स समीर सक्सेना, अमित गोलानी, बिस्वपति सरकार और सौरभ खन्ना ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कई प्रशंसित प्रोजेक्ट्स ‘काला पानी’और ‘मामला लीगल है’ बनाये हैं।

Ladli Behna Yojana फिर जल्द ही शुरू होने वाला है नया रजिस्ट्रेशन, विधानसभा में से मिला अपडेट

भोपाल मध्य प्रदेश की चर्चित लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में बताया कि इस योजना में 20 अगस्त 2023 के बाद नया रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया गया है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने इसकी जानकारी दी.बता दें कि सूबे की सियासत के चर्चा के केंद्र में रही इस योजना से सरकार पर बोझ भी पड़ रहा है. कुछ दिनों पहले सीएम मोहन यादव ने इसे स्वीकार किया था. मंत्री ने सदन में बताया कि ये योजना जारी है और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ भी दिया जा रहा है. उनसे ये सवाल कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पूछा था जिसका उन्होंने लिखित जवाब दिया. मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने शुरू की गई थी. इसके तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये उनके खाते में भेजती है. राज्य में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब 1.29 है.कांग्रेस विधायक ग्रेवाल ने सदन में योजना से संबंधित कई सवाल पूछे. इसमें इसके जारी रहने और नए रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल शामिल थे. मंत्री भूरिया ने अपने लिखित जवाब में कहा कि पहले फेज में 20 अगस्त 2023 तक रजिस्ट्रेशन किए गए. नया रजिस्ट्रेशन अभी शुरू नहीं किया गया है. मंत्री ने यह भी कहा कि योजना के तहत नये आवेदन प्राप्त करने के लिये अलग से निर्देश जारी किये गये हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्री-रजिस्ट्रेशन 4 मार्च 2023 और 20 जुलाई 2023 को किया गया. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से योजना को लागू किया गया. मंत्री ने बताया कि ये योजना जारी है और जो इसकी लाभार्थी हैं उन्हें इसका लाभ मिल रहा है.गौरतलब है कि मार्च 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की घोषणा की थी. शुरुआत में इसके तहत 1000 रुपये प्रति महीने दिए जाते थे. अक्टूबर 2023 में इसकी राशि को बढ़ाकर 1250 किया गया था. क्या है लाडली बहना योजना? लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की गरीब और पिछड़ी जातियों की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 की राशि दी जाती है, जो उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करती है। भाजपा सरकार ने इस योजना को अपने चुनावी वादों में प्रमुखता से रखा था, और इसका वादा किया गया था कि इस राशि को ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा। सरकार की स्थिति और विपक्ष का आरोप मध्य प्रदेश में इस योजना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मतभेद खुले तौर पर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सवाल को बार-बार उठाया है कि भाजपा सरकार ने चुनावी समय में लाडली बहन योजना में राशि बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए इस वादे का इस्तेमाल किया, और अब सत्ता में आने के बाद सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। वहीं, सरकार का तर्क है कि योजना की प्रक्रिया को सही तरीके से लागू किया जा रहा है और वर्तमान समय में बजट के बारे में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। क्या हो सकता है आगे? वर्तमान में, लाडली बहना योजना में किसी भी प्रकार की राशि वृद्धि या नई महिलाओं के पंजीकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने का कोई संकेत नहीं मिला है। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया, तो वे इसे विधानसभा में फिर से उठाएंगे और जनता के बीच इस मामले को प्रमुख रूप से प्रसारित करेंगे। यह भी देखा जाएगा कि आने वाले बजट सत्र में क्या सरकार इस योजना के लिए कोई नया प्रस्ताव पेश करती है या नहीं। अगर ₹3000 की राशि के वादे को लागू नहीं किया गया, तो यह विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। इस बीच, लाडली बहन योजना के लाभार्थी महिलाएं सरकार के फैसले का इंतजार कर रही हैं कि क्या वाकई उनकी सहायता राशि बढ़ेगी या फिर 1250 रुपए पर ही टिके रहेंगे।

बलिया में बीजेपी नेता के कार्यालय पर चला योगी का बुलडोजर, प्रशासन के आगे एक न चली

बलिया उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बुलडोजर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार गरज रहा है. अगर किसी ने अतिक्रमण या अवैध निर्माण किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी ही होगी फिर चाहे वो कोई भी हो. इसकी एक मिसाल मंगलवार को बलिया में देखने को मिली. यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. दरसअल चित्तू पांडे चौराहे के पास इंदिरा मार्केट के बाहरी हिस्से में बलिया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कैंप कार्यालय था. प्रशासन ने इसे अतिक्रमण के तौर पर कई बार अल्टीमेटम दे चुका था. लिहाजा डेडलाइन पूरी होते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों की देखरेख में भाजपा नेता के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चल गया. भाजपा नेता निराश कार्यालय पर बुलडोजर की कार्रवाई से बलिया के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह काफी मायूस नजर आए। उन्होंने कहा- “हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।” बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर भी गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यालय को तोड़े जाने पर कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। भाजपाइयों ने ही कार्यालय तुड़वाया- पार्टी उपाध्यक्ष बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने भड़कते हुए कहा- “सपा सरकार में लोकतंत्र था, भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ही बीजेपी का कैम्प कार्यालय तुड़वा दिया है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा और बसपा दोनों की सरकार में हमारे कार्यालय को तोड़ा गया, लेकिन हमने धरना देने पर पुनः अपने कार्यालय को बनाया था। कई वर्षों से यहीं से बीजेपी की रणनीति तय होती है, और चुनाव लड़ा जाता है, लेकिन इसे आज तोड़ा गया यह ठीक नहीं है।”  

गोल्डन टेंपल में यामी गौतम पति आदित्य धर और संजय दत्त संग गुरुद्वारे में टेका मत्था

मुंबई बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अमृतसर में हैं और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। संजय और आदित्य दोनों ने काम से ब्रेक लिया और गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां पर आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी उन्हें ज्वॉइन किया। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यामी की गोद में बेटे वेदाविद ने सबका ध्यान खींच लिया है। यामी गौतम ने पति आदित्य धर, बेटे वेदाविद और एक्टर संजय दत्त के साथ गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने वहां पर फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। हालांकि, इस तस्वीर में वेदाविद का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले मंगलवार को संजय दत्त ने पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल से भी मुलाकात की। कुलदीप ने X पर ‘खलनायक’ स्टार के साथ फोटो शेयर की थी। रणवीर सिंह के साथ स्वर्ण मंदिर के किए थे दर्शन आदित्य धर पिछले महीने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘जाको राखे साईयां मार सके ना कोई…।’ ऐसी फिल्म बना रहे हैं आदित्य धर आदित्य, रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। ये फिल्म इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के इतिहास के किताबों की कुछ हैरान कर देने वाली सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।  

होंडा और निसान एक बड़े मर्जर पर कर रहे विचार

नई दिल्ली, जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ऑटोमोबाइल की दुनिया में अपनी अलग और दिग्गज पहचान रखने वाली दो कंपनिया (होंडा और निसान) अब एक साथ हाथ मिलाने की तैयारी में हैं. ग्लोबल मार्केट के अलावा घरेलू बाजार में चीनी और अमेरिकी कंपनियों ख़ास तौर पर टेस्ला और बीवाईडी से मुकाबला करने के लिए होंडा और निसान एक बड़े मर्जर पर विचार कर रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा और निसान के बीच संबंधों को और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार बातचीत चल रही है. दोनों कंपनियां कई अलग-अलग पहलुओं पर विचार कर रही हैं जिसमें एक संभावित विलय भी शामिल है. यदि दोनों कपनियां एक साथ आती हैं तो ये ज्वाइंट वेंचर दुनिया की तीसरी सबसे बड़े ऑटो ग्रुप के रूप में उभर सकता है. यदि होंडा और निसान की ये साझेदारी मूर्तिरूप लेती है तो ज्वाइंट वेंचर ऑटो वर्ल्ड को एक नया स्ट्रक्चर देगा. होंडा और निसान के संयुक्त विलय से 54 बिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी, जिसका वार्षिक उत्पादन 7.4 मिलियन वाहनों का होगा. जिससे यह टोयोटा और फॉक्सवैगन के बाद वाहन बिक्री के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबइल ग्रुप बन जाएगा. होंडा और निसान के बीच बातचीत लंबे समय से चल रही है. इसकी पहली रिपोर्ट जापानी अखबार निक्केई ने दी थी. रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनियां पूर्ण विलय के अलावा मित्सुबिशी मोटर्स के साथ सहयोग करने के तरीकों पर भी विचार कर रही हैं, जिसमें निसान 24% हिस्सेदारी के साथ टॉप शेयर होल्डर होगा. होंडा और निसान के मर्जर की खबरों के सामने आते ही ग्लोबल मार्केट में दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी बदलाव देखने को मिला. जहां निसान के शेयरों में तकरीबन 24% तक उछाल देखा गया वहीं होंडा के शेयरों ने 3% का गोता लगाया. बता दें कि, होंडा की मार्केट वैल्यू 43 बिलियन डॉलर है जो कि निसान के मुकाबले चार गुना ज्यादा है. हालांकि अभी इस मामले में होंडा, निसान या मित्सुबिशी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है. होंडा, निसान और मित्सुबिशी ने कहा कि किसी भी कंपनी ने किसी सौदे की घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनॉल्ट (RENA.PA), जो निसान का एक प्रमुख शेयर होल्डर है उसने भी इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं किया है.

अश्विन के उन रिकॉर्ड्स जिनकी वजह से उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी याद किया जाएगा, एक युग का अंत हुआ

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के बाद स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट का ऐलान दिया है। सीरीज के बीच उनका ऐसे टीम का साथ छोड़ना हर किसी के लिए बहुत बड़ा झटका है। अश्विन ने एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के रूप में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला, उन्होंने अपने करियर में कुल 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 24.01 की शानदार औसत और 50.74 के स्ट्राइक रेट के साथ 537 विकेट चटकाए। भारत ने जो पिछले 12-13 सालों से घर पर दबदबा बनाया हुआ था उसमें आर अश्विन का अहम रोल था। इसके अलावा अश्विन ने 116 वनडे में 156 और 65 टी20 में 72 विकेट लिए हैं। आइए अश्विन के उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं जिनकी वजह से उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी याद किया जाएगा।     अश्विन के नाम 537 टेस्ट विकेट हैं, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा लिए गए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं, उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में वह 7वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।     उन्होंने घरेलू मैदान पर 475 विकेट लिए, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा लिए गए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं। वे अनिल कुंबले से 1 विकेट पीछे रहे, जिन्होंने 476 विकेट लिए थे।     उन्होंने 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड जीते हैं, जो टेस्ट मैच क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जीते गए सबसे अधिक पुरस्कार हैं। उनके अलावा श्रीलंका के लीजेंड स्पिनर मुथैया मुरलीधरन भी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, सभी प्रारूपों में उनके नाम 7वां सबसे अधिक पुरस्कार है।     वह 98 मैचों में 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं।     उन्होंने एक पारी में 37 बार 5 विकेट लिए हैं, जो मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे अधिक हैं।     उन्होंने टेस्ट मैचों में बेन स्टोक्स को 13 बार आउट किया, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा किसी बल्लेबाज को आउट करने की सर्वाधिक संख्या है।

सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध कार, राजस्थान-बीकानेर में स्कूल के बाहर से छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म

बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में स्कूल के सामने से छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई कार स्कूल के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दुष्कर्मी छात्रा को स्कूल के बाहर से ही अगवा करके ले गया और बाद में अपने मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को बालिका स्कूल के लिए घर से निकली थी। इस दौरान तीन पावली निवासी भीम नायक स्कूल के बाहर से उसका अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी जब देर तक वापस घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान जब बेटी मिली तो वह बेहद घबराई हुई थी। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीवाईएसपी अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88