LATEST NEWS

चोरी की कई घटनाओं में थे शामिल, छत्तीसगढ़-जशपुर पुलिस ने पकड़े अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी

जशपुर। जशपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. ये दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जशपुर जिले में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. जानकारी के अनुसार, 13-14 दिसंबर 2024 की रात कांसाबेल थाना की स.उ.नि. नीता कुर्रे और उनकी टीम द्वारा चेक गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन स्वीफ्ट (क्र. ओ.आर. 14 आर 7305) को देखा गया. चालक ने पूछताछ के दौरान वाहन नहीं रोका और तेज गति से वाहन को भगाने की कोशिश की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन का पीछा किया, जिसके बाद वाहन चालक ने उसे रोड से नीचे उतार दिया और फरार हो गया. वाहन की तलाशी में 03 टायर, 01 मोबाइल, गैस कटर, चक्का पाना, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य औजार बरामद हुए. वहीं 17 दिसंबर 2024 को स्थानीय निवासी आकाश यादव, रितेष गुप्ता और पुटलोरी मालकोण्डये ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13-14 दिसंबर की रात उनके पिकअप वाहन से स्टेपनी चोरी हो गई थी. पुलिस ने जब जब्त की गई स्टेपनी को दिखाया, तो चोरी की पुष्टि हो गई. एसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसमें सायबर सेल को भी शामिल किया गया. कुछ घंटों में ही पुलिस ने आरोपियों मो. कमरूद्दीन हुसैन (28 वर्ष) और मो. करीम हुसैन (26 वर्ष) को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनकी मदद से अन्य दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा का भरतपुर विकासखंड दौरा दिए गए अहम् निर्देश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी अजय मिश्रा द्वारा विकासखंड भरतपुर का विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो.इस्माइल खान एवं सहायक विकासखंड अधिकारी सुदर्शन पैकरा के साथ दौरा किया गया। इसमें सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडीसरई पहुंचे वहां विद्यालय में कुछ शिक्षक विलंब से उपस्थित हुए तथा कुछ अनुपस्थित रहे उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया, इसके पश्चात प्राथमिक शाला देवगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़  का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक ली गई तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए इसके पश्चात माध्यमिक शाला डोंगरीटोला का निरीक्षण किया गया वहां पर ठंड के मौसम के दृष्टिगत सभी छात्र छात्राओं को गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण  किया गया। इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल भरतपुर में विकासखंड भरतपुर के सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों  की बैठक ली गई तथा उन्हें बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत प्रतिशत लाने के संबंध में एवं सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जेनरेट किए जाने के सम्बन्ध में स्कूल वार समीक्षा करते हुए 20 दिसंबर तक सभी प्राचार्यों को शत प्रतिशत अपार आईडी जेनरेट करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके पश्चात 02 से 03 बजे तक अशासकीय  विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की बैठक ली गई तथा उन्हें भी बोर्ड परीक्षा का परिणाम एवं अपार आईडी शत प्रतिशत  जनरेट किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए।

‘सीएसके के लिए खेलने जा रहा हूं, मुझे नहीं लगता कि मैं क्रिकेटर के तौर पर खत्म हो गया हूं : अश्विन

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद, भारत के अनुभवी स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर संन्यास नहीं लिया है, उन्होंने कहा, “अगर मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करता हूं तो हैरान मत होइए”। बुधवार को ब्रिस्बेन में तीसरा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट ड्रॉ होने के तुरंत बाद, अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की, जिससे भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलने का उनका 14 साल का करियर खत्म हो गया। अब, अश्विन आगामी आईपीएल 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें पिछले महीने मेगा नीलामी में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में दो टेस्ट मैच शेष रहते चेन्नई के लिए रवाना हो गए। अश्विन ने गुरुवार को अपने गृहनगर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैं सीएसके के लिए खेलने जा रहा हूं और अगर जितना हो सके मैं उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करता हूं तो हैरान मत होइए। मुझे नहीं लगता कि अश्विन क्रिकेटर के तौर पर खत्म हो गए हैं, मुझे लगता है कि अश्विन भारतीय क्रिकेटर के तौर पर शायद अब समय आ गया है। बस इतना ही ” अपने रिटायरमेंट कॉल पर बात करते हुए, अश्विन ने खुलासा किया कि यह निर्णय “सहज” था और वह “राहत और संतुष्टि की भावना” महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत से लोगों के लिए भावनात्मक है। यह भावनात्मक होगा, शायद यह अंदर तक उतर जाए। लेकिन मेरे लिए, यह राहत और संतुष्टि की एक बड़ी भावना है…यह मेरे दिमाग में कुछ समय से चल रहा था लेकिन यह बहुत सहज था। मैंने इसे चौथे दिन महसूस किया और पांचवें दिन इसे खत्म कर दिया।” अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने 1-53 विकेट लिए । स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने भारत के लिए 116 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 156 विकेट लिए। अश्विन 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य थे। उन्होंने 65 टी20 मैच भी खेले और 72 विकेट लिए। 38 वर्षीय अश्विन को 2016 में आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। उन्हें आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड 2011-20 में भी नामित किया गया था।  

21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए सैमसन और पांडे को नहीं मिली जगह

विशाखापत्तनम 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए संजू सैमसन को केरला की टीम से बाहर कर दिया गया है। यह क़दम इस वजह से उठाया गया है क्यों कि केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने कैंप में शामिल खिलाड़‍ियों में से ही टीम चुनने को देखा, जिसकी वजह से सैमसन ने नाम वापस ले लिया। सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 2024-25 में केरल का नेतृत्व किया था, जहां वह अपने छह मैचों में से चार जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई करने से चूक गए थे। सैमसन का नाम 30 सदस्यीय संभावित सूची में था, लेकिन उनको अब 19 सदस्यीशय टीम में नहीं चुना गया। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि सैमसन ने शिविर के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में एसोसिएशन को लिखा था, लेकिन केसीए ने अपने पहले के ही निर्णय पर कायम रहने का फै़सला किया है। सीनियर बल्लेबाज़ सचिन बेबी भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के दौरान लगी चोट के कारण अनुपलब्ध हैं, बल्लेबाज़ सलमान निज़ार को 50 ओवर के टूर्नामेंट का कप्तान बनाया गया है। सैमसन ने दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर दो टी20 शतक लगाए थे और वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में केरल के लिए छह में से पांच मैच खेले थे जहां पर उन्होंथने 135 रन बनाए थे केरल टीम : सलमान निज़ार (कप्तान), रोहन कुन्नुनमल, शॉन रॉजर, मोहम्मुद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आनंद कृष्णेन, कृष्णाु प्रसाद, जलज सक्से ना, आदित्य् सरवटे, सिजोमॉन जोसेफ़, बासिल थंपी, बासिल एनपी, निधीश एमडी, ईडन एप्पणल टॉम, शरफ़ुद्दीन, अखिल सकारिया, विश्वेथश्व र सुरेश, वैशाक चंद्रन, अजनस एम (विकेटकीपर) मनीष पांडे से आगे बढ़ी कर्नाटक इस बीच, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की चयन समिति के अध्यक्ष जे अभिराम के अनुसार, कर्नाटक के कुछ खिलाड़‍ियों के साथ आगे बढ़ने का फ़ै‍सला लिया गया है। कई वरिष्ठ खिलाड़ी रीसेट करने की कोशिश में हैं। जिन लोगों पर विचार नहीं किया गया उनमें सीनियर बल्लेबाज़ मनीष पांडे भी शामिल हैं। कर्नाटक का मानना है कि इस समय पांडे का बाहर जाना पूरी तरह से उनकी फ़ॉर्म की वजह से है और वापसी की संभावना “कठिन” लगती है। पांडे पांच पारियों में केवल 117 रन ही बना सके क्योंकि कर्नाटक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी नॉकआउट में जगह बनाने में असफल रहा; वे आठ टीमों के पूल में बड़ौदा और सौराष्ट्र से हारकर चौथे स्थान पर रहे। एसोसिएशन ने यह भी कहा है रणजी ट्रॉफ़ी 2024-25 के पहले हिस्सेम में मयंक अग्रवाल के उप-कप्तान रहे पांडे पर आगे भी विचार नहीं किया जाएगा। पांडे छह पारियों में एकमात्र अर्धशतक बनाने में सफल रहे, जबकि कर्नाटक को नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए किसी चमत्कार की ज़रूरत थी। अगर पांडे ने वास्तव में अपना आखिरी मैच खेला है, तो यह उनके शानदार करियर के अंत का प्रतीक है, जिसमें वह कई सफे़द गेंद चैंपियनशिप जीतने के अलावा, दो रणजी ट्रॉफ़ी विजेता टीमों (2013-14 और 2014-15) का हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक ने उनके नेतृत्व में 2018-19 और 2019-20 में लगातार फ़ाइनल में प्रवेश किया। पांडे के नाम 118 प्रथम श्रेणी मैचों में 50.78 की औसत से 25 शतकों के साथ 7973 रन हैं। कुल मिलाकर, सफे़द गेंद के प्रारूपों में उनके नाम 13,000 से अधिक रन हैं। पिछले महीने उन्हें 2025 सीज़न से पहले मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा फिर से लिया गया था। ओपनर बल्लेबाज आर समर्थ सभी प्रारूपों में खेलने के लिए उत्तराखंड चले गए हैं, लेकिन कर्नाटक में वह ऐसा करने में सक्षम नहीं थे क्योंकि चयनकर्ता उन्हें लाल गेंद विशेषज्ञ के रूप में मानते थे। लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल एक सीज़न के लिए केरल चले गए थे, लेकिन तब से कर्नाटक में लौट आए हैं। कर्नाटक टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान), श्रेयस गोपाल (उप-कप्तान), एस निकिन जोस, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, विशाक विजयकुमार, वासुकी कौशिक, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी, मनोज भंडागे, प्रवीण दुबे, लवनित सिसौदिया।  

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में तीसरा टेस्टई ड्रॉ होने का मतलब है कि यहां से भारत को बॉर्डर-गावस्ककर ट्रॉफ़ी के बचे अपने दोनों मैच क्वाेलि‍फ़ाई करने के लिए जीतने होंगे, अगर वह दूसरे परिणामों पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं। भारत की दो जीत का मतलब है कि उनका जीत का प्रतिशत 60.53 हो जाएगा, जबकि ऑस्ट्रे लिया, श्रीलंका से 2-0 से सीरीज़ जीतने के बाद भी 57.02 प्रतिशत अंक ही ला पाएगा। दूसरी ओर अगर भारत एक टेस्टह जीतता है और एक ड्रॉ करता है तो उनके 57.02 प्रतिशत अंक होंगे और ऑस्ट्रेेलिया तभी उनसे आगे निकल सकता है जब वे श्रीलंका को 2-0 से हराए, तब ऑस्ट्रेरलिया के 58.77 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। अगर भारत 2-1 से सीरीज़ जीत जाता है तो ऑस्ट्रे लिया को श्रीलंका को 1-0 से अधिक के अंतर से हराना होगा या दक्षिण अफ़्रीका पाकिस्ता न से कम से कम 0-1 से हार जाए। अगर सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ हो : तब भारत 55.26 प्रतिशत पर अंत करेगा और तब ऑस्ट्रेतलिया को श्रीलंका से कम से कम 1-0 से हार झेलनी होगी या दक्षिण अफ़्रीका को पाकिस्तापन से 2-0 से हारना होगा। अगर सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ पर रहे : तब भारत 53.51 जीत प्रतिशत पर समाप्त् करेगा, दक्षिण अफ़्रीका को तब दोनों टेस्ट़ हारने होंगे या ऑस्ट्रे लिया को श्रीलंका से सीरीज़ 1-0 से हारनी होगी या 0-0 से ड्रा करनी होगी। अगर दोनों सीरीज़ ड्रॉ होती हैं तो ऑस्रेे  लिया और भारत के 53.51 प्रतिशत अंक रह जाएंगे, लेकिन भारत इस चक्र में अधिक सीरीज़ जीतने की वजह से आगे बढ़ जाएगा, लेकिन श्रीलंका 2-0 से जीतता है तो वे भारत से आगे बढ़ जाएंगे। अगर भारत 1-2 से हारता है : तब भारत के 51.75 प्रतिशत जीत अंक होंगे और वह फ़ाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। तब ऑस्ट्रे लिया और दक्षिण अफ़्रीका फ़ाइनल में पहुंच जाएंगे, फ‍िर चाहे वे अपने अगले मैच हार जाएं, जहां श्रीलंका ऑस्ट्रे लिया को 2-0 से हराने के बावजूद केवल 53.85 प्रतिशत जीत अंक पर ही रह पायेगा।  

डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने भोपाल रेलवे स्टेशन के फ़ूड स्टॉल्स का निरीक्षण किया, पाया गया कि स्टॉल्स में खराब खाना परोसा जा रहा

भोपाल भारत में ज्यादातर लोग यात्रा के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं. यातायात का ये साधन सस्ता होने के साथ ही साथ आरामदायक भी होता है. चाहे कम दूरी हो या ज्यादा, रेलवे हर तरह की ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चलाता है. रेलवे यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा ना हो, इसके लिए कैटरिंग का भी इंतजाम किया जाता है. रेलवे स्टेशनों पर वाजिब दाम में नाश्ता, खाना मुहैय्या करवाने के लिए स्टॉल मौजूद है. इन स्टॉल के लिए रेलवे टेंडर निकालता है, जिसे पाने के बाद लोग रेलवे स्टेशन पर दुकान लगाते हैं. यहां यात्रियों को नाश्ता, खाना और स्नैक्स आदि मिल जाता है. इसके अलावा ट्रेवल के दौरान जरुरी चीजें भी मिलती है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से भोपाल रेलवे स्टेशन के इन स्टॉल्स में बासी और सड़े खाने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद डीआरएम ने अचानक ही स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. छापेमारी से मचा हड़कंप डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने भोपाल रेलवे स्टेशन के फ़ूड स्टॉल्स का निरीक्षण किया. इसमें पाया गया कि स्टॉल्स में खराब खाना परोसा जा रहा था. स्टॉल्स से बासी नाश्ता, एक्सपायर चिप्स और गंदगी के बीच स्टोर किया गया खाना बरामद किया गया. इसे ही यात्रियों को बेचा जा रहा था. इनके सेवन से कई बीमारियां होने की आशंका थी. बरामद की ऐसी चीजें इस निरीक्षण में टीम ने स्टॉल्स से बासी पोहा, सड़ा उपमा, समोसा, ढोकला, बिरयानी, ऑमलेट, कचोरी आदि बरामद किया. कई दिनों पहले बने इन फ़ूड आइटम्स को गर्म कर बेचा जा रहा था. टीम ने सभी बरामद खाद्य पदार्थों को अपनी निगरानी में नष्ट करवाया. साथ ही स्टॉल संचालकों को आगे से ऐसा ना करने की वार्निंग दी. बता दें कि पिछले कुछ समय से भोपाल रेलवे स्टेशन पर कई यात्रियों ने स्टॉल संचालक द्वारा बासी खाना देने की शिकायत की थी. उसी पर ये कार्यवाई की गई.

सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे भगाने, छत्तीसगढ़-कोरबा में घायल जंगली हाथी गांव में घुसा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आए दिन जंगली हाथियों के आतंक की खबरें आती रहती हैं. आज सुबह करीब 6 बजे फिर से एक घायल हाथी जंगल से निकल कर गांव के अंदर आ गया, जिसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसके बाद सैंकड़ों की सख्या में ग्रामीणों ने हाथी को गांव में घुसने से रोकने के लिए कई कोशिशें की जिसके बाद हाथी मौके से दूर चला गया. हालांकि ग्रामीणों में हाथियों के कभी भी घुस आने और उत्पात मचाने को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हूआ है. जानकारी के मुताबिक, घायल हाथी जंगल से करतला बस्ती में महाविद्यालय के सामने आ पहुंचा. हाथी को देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग और आस-पास के गांव से ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुंचकर उसे गांव से वापस जंगल भेजने की कोशिश करते रहे. लोगों ने ट्रैक्टर-बाइक को चालू कर और टीपा बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश की. हालांकि पुलिस कर्मचारी और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथी के करीब जाने से रोका और हाथी पर नजर बनाए हुए हैं.

लेहमैन की आलोचना पर कमिंस ने मुख्य चयनकर्ता बेली का बचाव किया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली का बचाव किया है, जिसकी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमैन ने तीखी आलोचना की थी। लेहमैन ने उन पर टेस्ट टीम के बहुत करीब होने का आरोप लगाया था, ताकि वे कठिन फैसले न ले सकें। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के निराशाजनक प्रदर्शन की तीखी आलोचना हुई है, जिसमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन का संयुक्त औसत 14.40 रहा, जो 1887/88 के बाद से घरेलू टेस्ट समर में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन खिलाड़ियों का सबसे कम आंकड़ा है। नाथन मैकस्वीनी, विशेष रूप से खुद को कड़ी निगरानी में पाते हैं। लेहमैन ने मंगलवार को बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के बारिश से ड्रॉ होने पर बेली पर निशाना साधा, जिससे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के टीम के साथ करीबी संबंधों पर संदेह पैदा हो गया। “मेरे ख़याल से, वह टीम के बहुत नज़दीक है। मैं चाहूंगा कि वह कहीं चयनकर्ताओं के बॉक्स में बैठकर देखे और अपने फ़ैसले खुद ले सके। लेहमैन ने एबीसी स्पोर्ट पर कहा था। हालांकि, कमिंस ने बेली का बचाव करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और ऐसे किसी भी सुझाव को खारिज़ कर दिया, जो उनके कठोर फ़ैसले लेने के फ़ैसले को प्रभावित करता हो। कमिंस ने बताया, “मुझे नहीं पता कि यह (आलोचना) कैसे सच हो सकती है। सिर्फ़ इंटरनेट पर नज़र डालने से कहीं ज़्यादा किसी टीम को चुनने में बहुत कुछ होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप निष्पक्ष रहें और मुझे लगता है कि चयन पैनल इस मामले में कमाल का है।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले कुछ सालों में उन्होंने सभी फ़ॉर्मेट में कुछ बहुत ही साहसिक फ़ैसले लिए हैं। शायद पिछले सालों में मैंने अन्य चयनकर्ताओं को जितना साहसिक फ़ैसला करते देखा है, उससे कहीं ज़्यादा साहसिक। वे कभी भी कठोर फ़ैसले लेने से पीछे नहीं हटे। जॉर्ज ने जो भूमिका निभाई है, वह कमाल की है और मुझे लगता है कि आप इसे सिर्फ़ टीम के खिलाड़ियों से ही नहीं, बल्कि राज्य के खिलाड़ियों से भी सुनेंगे।” कमिंस के समर्थन के बावजूद, अगर मेलबर्न में चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किए गए तो बेली को कड़ी जांच का सामना करना पड़ सकता है।  

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया- ऑडिट के साथ जांच कमेटी गठित, छत्तीसगढ़-विधानसभा में उठा अस्पतालों की फायर सेफ्टी का उठा मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदस्यों ने अस्पतालों में फायर सेफ्टी का मुद्दा उठाया. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में फ़ायरसेफ्टी सिस्टम का ऑडिट चल रही है. सरकार ने हर जिले में जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल का आज एक साल पूरा होने पर सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है. इसके बाद भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने सवाल किया कि प्रदेश में कितने सरकारी और प्राइवेट अस्पताल है. इन अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम के क्या प्रावधान है. फायर सेफ्टी सिस्टम का आडिट कब कब हुआ. जिन अस्पतालों में फायर सिस्टम अपडेट नहीं है, या सिस्टम नहीं है, उन पर क्या कार्रवाई हुई? जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम विहारी जैसवाल ने सदन को बताया कि प्रदेश में 1129 प्राइवेट अस्पताल हैं. सरकारी अस्पतालों के पंजीकरण का कोई प्रावधान नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार की 29 नवंबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार, 30 से अधिक बिस्तर वाले और क्रिटिकल केयर यूनिट वाले अस्पतालों को फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है. जिन अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है, उनके लायसेंस सस्पेंड और निरस्तीकरण के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है. राजेश मूणत ने अधूरे पड़े हमर क्लिनिक का मामला उठाया. इस पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विस्तार के लिए ‘हमर अस्पताल, हमर क्लिनिक’ योजना चलाई गई. 15वें वित्त आयोग ने 38 करोड़ से ज्यादा विभाग को भेजा है. वित्त विभाग ने विलंब किया, जिसके बाद राशि नहीं भेजी गई. इस पर जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं पटाने तक अगली राशि नहीं मिलेगी. मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस बार बजट में यह राशि रखी गयी है, दूसरी-तीसरी किस्त इसके बाद आ जाएगी. वहीं मूणत की हमर क्लिनिक में राज्य सरकार की क्या भूमिका है, कितने ड्रा होने चाहिए वाले सवाल पर मंत्री ने बताया कि हमर क्लिनिक में पांच मानव संसाधन होते हैं, जहां पूरा सेटअप होता है, वहां संचालित हो रहा है.

केशव महाराज बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से हुए बाहर

केपटाउन दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। महाराज को मंगलवार को पार्ल में पहले वनडे से पहले अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की एकादश में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो को शामिल किया गया है। महाराज पुनर्वास के लिए डरबन लौटेंगे, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन को पाकिस्तान के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों के लिए उनके प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है, जो क्रमशः केपटाउन और जोहान्सबर्ग में गुरुवार और रविवार को खेले जाने हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “केशव महाराज पाकिस्तान के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि स्कैन में बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव का पता चला है। वह पुनर्वास के लिए डरबन लौटेंगे और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले उनकी स्थिति का फिर से आकलन किया जाएगा।” इसमें कहा गया है, “अंतिम दो वनडे के लिए ब्योर्न फोर्टुइन को उनके प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है।” महाराज की चोट दक्षिण अफ्रीका के अनुपलब्ध गेंदबाजों की बढ़ती सूची में जुड़ गई है। मेजबान टीम पहले से ही एनरिक नोर्टजे (पैर की अंगुली में फ्रैक्चर), गेराल्ड कोएट्जी (कमर में), लुंगी एनगिडी (कूल्हे), नांद्रे बर्गर (पीठ के निचले हिस्से) और वियान मुल्डर (उंगली में फ्रैक्चर) से वंचित है। हाल ही में, महाराज ने गकेबरहा में श्रीलंका के खिलाफ अंतिम दिन दक्षिण अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्होंने 76 रन देकर 5 विकेट लिए थे जिससे बल्लेबाजी ढह गई थी। उनकी अनुपस्थिति में, दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्पिन गेंदबाजी विकल्पों डेन पीट और सेनुरन मुथुसामी की ओर रुख कर सकता है। अन्य संभावित उम्मीदवारों में बल्लेबाजी ऑलराउंडर नील ब्रांड शामिल हैं, जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं और इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड का दौरा किया था; लेग स्पिनर शॉन वॉन बर्ग, जिन्होंने उसी दौरे पर पदार्पण किया था; और बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी, हालांकि उन्होंने आखिरी बार 2021 में प्रथम श्रेणी मैच खेला था। पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर को सेंचुरियन में शुरू होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में वर्तमान में नंबर 1 पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में जगह पक्की करने के लिए एक और जीत की जरूरत है।  

किसानों से पैसों के खुलेआम लेनदेन का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली

बिलासपुर. जिले के रतनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. धान के तौल के नाम पर किसानों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धान खरीदी केंद्र पर कुछ कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. यह पहली बार नहीं है जब धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी धान के शॉर्टेज और अन्य अनियमितताओं की खबरें आई थीं, लेकिन इस नए वीडियो ने प्रशासन की कार्यशैली पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कौन से कड़े कदम उठाता है और किसानों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई होती है या नहीं.

दो साल पहले किया था आवेदन, छत्तीसगढ़-कोरबा में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से किसान नाराज

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत 14 ग्रामो के किसान अपने खेतो में बिजली कनेक्शन देने की मांग कों लेकर बिजली विभाग पहुचे। बताया जा रहा हैं दो वर्ष पहले ही कनेक्शन के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन विभाग के द्वारा कनेक्शन कों लेकर आगे की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे नाराज सैकड़ो किसानो बिजली विभाग पहुंचकर जल्द ही कनेक्शन देने की मांग करी। जानकारी के अनुसार किसानो के हित के लिए उन्हें अच्छी सुविधा मिले उसके लिये अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से लिफ्ट एरिगेशन सेटप बनाया गया है। 14 ग्रामो मे यह सिस्टम लगाया गया जहाँ प्रत्येक गांव मे लगभग 50 एकड़ भूमि कों सिंचित करेगा, उस एरिगेशन के संचालित करने के लिए किसानो ने दो साल पहले ही विद्युत् कनेक्शन के लिए आवेदन लगाया है। लेकिन आज पर्यंत तक उस स्थानों पर बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया, जबकि विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब किसान सोलर प्लेट से ही सिंचाई करने कों मजबूर हैं वही किसानो ने बताया की सोलर प्लेट से भरपूर मात्रा में इतनी बड़ी भूमि की सिचाई नहीं हो पाती, जिसके लिए 14 ग्रामो के किसान ग्राम पोंडी-उपरोड़ा पुनः बिजली कार्यालय पहुंचे। किसानो ने कहा की अगर उक्त स्थानों पर जल्द ही कनेक्शन नहीं दिया गया तो उस स्थिति में एक हफ्ते के बाद समस्त किसान बिजली कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे, वही किसानो ने बिजली विभाग के अधिकारीयों कों मांग रखते हुए पोड़ी उपरोड़ा नायाब तहसीलदार से भी मुलाक़ात की, जहाँ तहसीलदार ने किसानो की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वां प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ CM डॉ. मोहन यादव ने किया

गुना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांतीय अधिवेशन गुना में गुरुवार से शुरू हुआ। तीन दिन चलने वाले इस अधिवेशन का शुभारंभ CM डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान भी मौजूद रहे। CM डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद के अधिवेशन में आकर बोलना रोमांच पैदा करता है और आनंद देता है। इसका एहसास अलग प्रकार का होता है। हमारे अतीत के कालक्रम पर जो बात कही है, वह एक, एक बात एकदम सही है। दुनिया के कई देश अपनी शिक्षा को लेकर गौरवान्वित होते हैं कि हमारे पास सब है, लेकिन हम कहते हैं कि आपके कैंपस में विद्यार्थी परिषद नहीं है, तो सब फेल है। देश की आजादी के समय सत्ता के लालच में राष्ट्रवादी विचारधारा का दमन किया गया। इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद सिखाता है कि सच्चा देशभक्त बनना। अपने अतीत के गौरव से जुड़कर भविष्य के लिए सोचना, इसी दृष्टि से हम आगे बढ़ेंगे। सर्वे भवन्तु की सोच के साथ जीवन गुजारे, केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान के साथ हम आगे बढ़ें, इसी सोच के साथ विद्यार्थी परिषद काम करती है। दुनिया में आज भारत का मान बढ़ रहा सीएम ने कहा- दुनिया में आज भारत का मान बढ़ रहा है। आने वाले समय में जल की उपलब्धता के आधार पर मध्यप्रदेश इस नई पीढ़ी के माध्यम से आगे बढ़ेगा। सरकार का प्रयास है कि एक एक इंच जमीन पर सिंचाई का रकबा बढ़ना चाहिए। नदी जोड़ने की कल्पना अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। मोदी जी के नेतृत्व में इस योजना का अमल शुरू हो गया है। हमारी युवा पीढ़ी केवल रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बननी चाहिए। इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है, इसलिए जगह-जगह इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव किए हैं। आज की स्थिति में प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज हैं। अगले एक साल में 52 मेडिकल कॉलेज हमारे यहां होंगे। केवल एलोपैथी में ही नहीं, आयुर्वेदिक में भी पांच मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू हो रहे हैं। गुना में एग्रीकल्चर की सीट होगी, ये घोषणा यहीं से करते हैं, जो भी रोजगार देने वाले कोर्स हैं, वो खोलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह वीरों की धरती है – आशीष चौहान राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि यह बहुत सुंदर अवसर है। यह जगह चंबल और मालवा का द्वार कहा जाता है। यह टेकरी सरकार की धरती है। यह वीरों की धरती है। विद्यार्थी परिषद ने मांग उठाई कि देश का नाम भारत होना चाहिए। संविधान की चर्चा हिंदी में भी होना चाहिए। हम सभी को जोड़ने की कोई एक भाषा होनी चाहिए। अपने शैशव काल में ही विद्यार्थी परिषद ने इस पर चर्चा की। पहली विचार बैठक में ही शिक्षा परिवार का कॉन्सेप्ट लेकर आए। देश के सुदूर कोनों तक विद्यार्थी परिषद की पहुंच है। आज हम IIT, IIM, NIT सहित मेडिकल कॉलेजों के बीच में काम कर रहे हैं। हम कार्यकर्ता निर्माण का काम कर रहे हैं। अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष राजेश मोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यहां उपस्थित इस छात्र शक्ति को ऐसा कोई मूल मंत्र दें कि गुना में आयोजित ये अधिवेशन राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो। मुख्यमंत्री का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हाल ही में तात्या टोपे यूनिवर्सिटी की सौगात गुना जिले को मिली है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से निवेदन किया कि हमारी भावी पीढ़ी को दूषित वातावरण से बचाते हुए विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए पुरजोर प्रयास करें। प्रांत मंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति के विचार के साथ विद्यार्थी परिषद आगे बढ़ता है। पहली बार ABVP का प्रांत सम्मेलन गुना अपनी स्थापना के बाद से पहली बार ABVP का प्रांत सम्मेलन गुना में आयोजित किया गया है। इसको लेकर दो महीने से तैयारियां शुरू हो गई थीं। तीन दिन तक यह सम्मेलन चलेगा। अधिवेशन स्थल से 20 दिसंबर को दोपहर बाद एक भव्य शोभा यात्रा शहर के विभिन मार्गों से होते हुए शास्त्री पार्क तक जाएगी। यह शोभा यात्रा लगभग 3 किमी लंबी रहेगी, जिसका स्वागत विभिन्न स्थानों पर शहर के नागरिकों द्वारा किया जाएगा। इसके समापन पर एक खुला अधिवेशन भी होगा। इस संपूर्ण व्यवस्था को संभाल करने के लिए अभाविप गुना विभाग के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस अधिवेशन की व्यवस्था को 15 गट में विभाजित किया है, 15 गटों में 59 विभाग बनाए गए है। इन संपूर्ण व्यवस्था में 200 से अधिक वर्तमान कार्यकर्ता लगे हुए थे। इसके बाद डेलीगेट सत्र शुरू होंगे। इसमें कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे 20 दिसंबर की सुबह भी प्रस्ताव पेश होंगे और उन पर चर्चा होगी। 20 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। स्टेडियम से शुरू होकर जुलूस शास्त्री पार्क पहुंचेगा। यहां एक मंचीय कार्यक्रम होगा। इसके बाद जुलूस वापस स्टेडियम पहुंचेगा, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 21 दिसंबर को सुबह के सत्र में पेश किए गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन्हें पारित किया जाएगा। शाम के सत्र में संगठनात्मक घोषणाएं होंगी। इसमें कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

रविचंद्रन अश्विन आज लौटे स्वदेश, कहा- मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं और यह मेरे दिमाग में बहुत समय से चल रहा था

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को स्वदेश लौटने पर कहा कि मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं और यह मेरे दिमाग में बहुत समय से चल रहा था। अश्विन आज सुबह चेन्नई वापस आ गए और परिवार और मित्रों ने बहुत धूमधाम से उनका स्वागत किया। अश्विन ने अपने आवास के पास एकत्रित भीड़ से कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे लोग यहां आएंगे। मैं बस एक शांत प्रवेश चाहता था और घर पर आराम करने के लिए उत्सुक था। लेकिन आपने मेरा दिन बना दिया। उन्होंने कहा मैंने इतने सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेला है, लेकिन आखिरी बार मैंने ऐसा कुछ वर्ष 2011 विश्वकप के बाद देखा था।” उन्होंने कहा, “यह बहुत से लोगों के लिए भावनात्मक है और हो सकता है कि यह कुछ समय में समझ में आ जाए, लेकिन मेरे लिए, व्यक्तिगत रूप से, यह राहत और संतुष्टि की एक बड़ी भावना है। अश्विन ने संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में कहा कि यह बहुत सहज था और यह कुछ समय से मेरे दिमाग में चल रहा था। मैंने इसे चौथे दिन महसूस किया और मैंने इसे दिन का अंत मान लिया।” उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम सभी अपने करियर में बहुत कुछ सहन करते हैं, केवल क्रिकेटरों के लिए ही नहीं बल्कि आम तौर पर भी। सामान्यत: जब मैं सोने जाता हूं तो मुझे विकेट लेना, रन बनाना जैसी कई चीजें याद आती हैं, लेकिन पिछले दो सालों में वे यादें नहीं हैं। इसलिए यह एक स्पष्ट संकेत था कि हमें अब एक अलग रास्ता अपनाने की आवश्यकता है। मैंने कोई नया लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, क्योंकि मैं अब बस आराम करना चाहता हूं। दरअसल, मेरे लिए निष्क्रिय रहना मुश्किल है, लेकिन मैं अब ऐसा करने का प्रयास करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे लिए वह हिस्सा अभी भी उज्ज्वल है। मैं चेन्नई सुपर किंग (सीएसके) के लिए खेलने जा रहा हूं और अगर मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की इच्छा रखता हूं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अश्विन क्रिकेटर का खेल खत्म हो गया है, केवल भारतीय क्रिकेटर अश्विन का खेल समाप्त हुआ है। बस इतना ही।”  

कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि घुसपैठिए हिन्दू नामों का इस्तेमाल कर अपना आधार कार्ड बनवाते हैं

भोपाल ऐसे में जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही अभियान चलाए जाने की संभावनाओं पर सूबे के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ऐसे घुसपैठिए जो मध्यप्रदेश एवं अन्य क्षेत्रों में हैं, उनको बाहर निकाला जाना चाहिए। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की भी जोरदार वकालत की। मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिए हिन्दू नामों का इस्तेमाल कर अपना आधार कार्ड बनवाते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर कि भाजपा अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बिल्कुल सही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में ही मौजूद नहीं हैं। ये अन्य राज्यों में भी घुस चुके हैं। सनद रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि भाजपा पहले ही उत्तराखंड में यूसीसी ला चुकी है। वह इसे सभी राज्यों में लागू करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि घुसपैठियों ने एक खतरनाक खेल यह भी खेला है कि उन्होंने हिन्दू नामों और पहचान से अपने आधार कार्ड बनवा लिए हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि यूसीसी लागू किया जाना चाहिए। उन तामाम घुसपैठियों को जो मध्य प्रदेश और दूसरे क्षेत्रों में हैं, बाहर निकाला जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान कर दिया है कि उनके राज्य में जनवरी से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। इस कदम के साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला सूबा बन जाएगा। यूनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी बताया कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online