LATEST NEWS

भाजपा ने धक्का-मुक्की कांड के बाद राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली संसद में हुए धक्का-मुक्की कांड के बाद बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी ने हत्या की कोशिश का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही, भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115 और 117 के तहत केस दर्ज करवाया गया है। दरअसल, गुरुवार सुबह संसद में अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही थी। बीजेपी सांसद भी प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कांग्रेस और बीजेपी सांसद आमने-सामने आ गए और प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। संसद में शिकायत दर्ज करवाने के बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके द्वारा शारीरिक हमला और उकसाने को लेकर है यह शिकायत हुई है। इसमें विस्तार में बताया है कि आज घटनाक्रम जो हुआ, जहां एनडीए के सांसद शांतिपूर्वक तरीके से कांग्रेस के झूठ के प्रोपेगैंडा को बेनकाब कर रहे थे, उसी समय राहुल गांधी अपने गठबंधन के सांसदों के साथ उस तरफ कूच करते हैं। जब सिक्योरिटी फोर्सेस के लोग कहते हैं कि ये संसद में जाने का रास्ता है तो जिस तरह का राहुल गांधी का रवैया था, उन्होंने गुस्सा दिखाया। इस परिवार को अपने आप को कानून से ऊपर मानने की आदत पड़ गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा, ”वह एनडीए के सांसदों के बीच में दल-बल के साथ कूच कर गए और सांसदों को उकसाया। उन्हें पता था कि सांसदों को चोट लग सकती है, उन्होंने यही किया। मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगी और प्रताप सारंगी का भी आगे का सिर फट गया है। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। धारा-109 हत्या की कोशिश की है। यह सीधे तौर पर दिखाता है कि राहुल गांधी ने सोचे समझे तरीके से तय रास्ते पर नहीं गए और साथी सांसदों को उकसाया, जिसके कारण गंभीर चोटें दो सांसदों को लगी हैं।” वहीं, शिकायत दर्ज करवाने गईं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “…रवैया न केवल अभद्र है बल्कि आपराधिक भी है और इसीलिए हम सब आज यहां (पुलिस स्टेशन में) आए हैं और शिकायत दर्ज कराई है, जहां यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी से बार-बार अनुरोध किया कि आपके लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है जिसके माध्यम से आप बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संसद में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन राहुल ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया…पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।”

छपरा – एलएलटी, अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों के रूट डायवर्ट

भोपाल  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अयोध्या कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गया है। ट्रेन 15023 गोरखपुर – यशवंतपुर एक्सप्रेस 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी को एवं ट्रेन 15024 यशवंतपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर एवं दो जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर जाएगी। छपरा-एलएलटी एक्सप्रेस ट्रेन 15101 छपरा – एलएलटी एक्सप्रेस 24 एवं 31 दिसंबर को एवं ट्रेन 15102 एलएलटी – छपरा एक्सप्रेस 19 एवं 26 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पूर्व मार्ग के बजाय छपरा-गोरखपुर-गोंडा- बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी। एलटीटी-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन 22129 एलटीटी-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस 22, 24, 29, 31 दिसंबर एवं पांच जनवरी को एवं ट्रेन 22130 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्स. 23, 25, 30 दिसंबर तथा एक एवं छह जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से प्रारंभ और समाप्त होगी। एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन 22183 एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18, 21, 25, 28 दिसंबर एवं एक व चार जनवरी को एवं ट्रेन 22184 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 19, 22, 26, 29 दिसंबर तथा दो व पांच जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से प्रारंभ और समाप्त होगी। ट्रेन 22103 एलटीटी -अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 23, 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को एवं ट्रेन 22104 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 24, 31, दिसंबर एवं सात जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में जफराबाद-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर होकर जाएगी।

भाजपा सांसदों की धक्का मुक्की में घुटने में लगी चोट, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाए

नई दिल्ली कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की धक्का मुक्की में उनके घुटने में चोट लगी है। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। यह ऐसे समय पर हुआ, जब भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर एमपी प्रताप सारंगी को धक्का देकर गिराने के आरोप लगाए। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि सारंगी के सिर से खून बह रहा है। खरगे का आरोप है कि मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने उन्हें धक्का दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘आज सुबह INDIA पार्टी के सांसद प्रेरणा स्थल पर डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाल रहे थे। यह प्रदर्शन केंद्रीय गृहमंत्री की तरफ से 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में दिए भाषण के दौरान डॉक्टर आंबेडकर के अपमान के खिलाफ किया गया था।’ उन्होंने लिखा, ‘जब मैं INDIA दलों के सांसदों के साथ मकर द्वार पहुंचा, तो मुझे भाजपा सांसदों ने धक्का मारा। इसके चलते मेरा संतुलन बिगड़ गया और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठना पड़ा। इसके कारण मेरे घुटनों में चोट लग गई है, जिसकी पहले ही सर्जरी हो चुकी है। घटना के बाद कांग्रेस सांसद कुर्सी लेकर आए और मुझे उसपर बिठाया गया।’ कांग्रेस चीफ ने लिखा, ‘बड़ी मुश्किल और साथियों की मदद से मैं सुबह 11 बजे लड़खड़ाता हुआ सदन पहुंचा। मैं अपील करता हूं कि इस घटना की जांच कराए, जो कि न सिर्फ मुझपर बल्की राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला है।’ भाजपा सांसद के सिर से बहा खून संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के धक्के की वजह से चोट लगी है। एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सारंगी को घायल हालत में लेकर जा रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का मारा था, जो मेरे ऊपर गिर पड़े और इसके बाद मैं गिरा…। जब मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था और राहुल गांधी ने एक एमपी को धक्का लगाया, जो मेरे ऊपर गिर पड़ा।’

आश्रम की छत से कूदी थी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहपाठी से परेशान होकर मूकबधिर छात्रा ने की थी आत्महत्या

बिलासपुर. मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी छात्र की मारपीट से परेशान होकर आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच में यह खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते 12 दिसंबर को आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाली छात्रा कुमारी पल्लवी ने आत्महत्या कर ली थी. छत से छलांग लगाकर छात्रा ने सुसाइड किया था. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने दिव्यांग छात्रा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. यहां ICU में शाम तक इलाज चलने के बाद डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी. पल्लवी बोलने व सुनने नहीं सकती थी. सूरजपुर के ग्राम महगई निवासी आकाश रवि ने घटना से पहले पल्लवी के साथ मारपीट की थी. जिससे छात्रा काफी परेशान थी. पल्ल्वी ने इस बार की जानकारी कपनी बहन को वीडियो कॉल में दी थी. मामले में साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट ने आरोपी आकाश से पूछताछ की. जिसके बाद आकाश ने आरोप स्वीकार लिया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 120 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

केजरीवाल का नया दांव, गिराना चाहते हैं मोदी सरकार, नीतीश-नायडू को लेटर लिख समर्थन वापस लेने को कहा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंबेडकर विवाद पर नया दांव चल दिया है। वह इसके सहारे मोदी सरकार को गिराना चाहते हैं। केजरीवाल ने इसके लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है। एनडीए सरकार के दोनों अहम साझेदारों से केजरीवाल ने समर्थन वापस लेने के लिए विचार करने को कहा है। लोकसभा में भाजपा की 240 सीटें हैं। सरकार चलती रहे इसके लिए नीतीश कुमार की जेडीयू और नायडू की टीडीपी की भूमिका अहम है। केजरीवाल ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लिखे लेटर को सार्वजनिक भी किया है। इसमें उन्होंने संसद में अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि गृहमंत्री ने बाबा साहब का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे देशभर में करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। केजरीवाल ने लिखा कि अमित शाह ने अपने बयान पर माफी मांगने की बजाय इसे सही ठहराया है। प्रधानमंत्री ने भी सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया। केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘लोग यह महसूस करने लगे हैं कि जो बाबा साहब का सम्मान करते हैं वो भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते हैं। बाबा साहब सिर्फ एक नेता नहीं, राष्ट्र की आत्मा हैं। भाजपा के इस बयान के बाद लोग आप से उम्मीद करते हैं कि इस मुद्दे पर गहराई से विचार करें।’ अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन भी किया। उन्होंने सड़क पर धरना दिया और कहा कि दिल्ली में घर-घर जाकर वह बताने वाले हैं। गौरतलब है कि संविधान पर संसद में चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर कांग्रेस के रवैये की आलोचना कर रहे थे। इस दौरान उनकी ओर से की गई टिप्पणी के एक अंश को लेकर विपक्ष हमलावर है और अमित शाह पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगा रही है। हालांकि, खुद अमित शाह ने बुधवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी सफाई पेश की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। अमित शाह ने मीडिया से अपील की कि उनके पूरे बयान को दिखाया जाए। भाजपा का आरोप है कि अमित शाह का 12 सेकेंड के वीडियो क्लिप को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, उनके पूरे बयान को नहीं दिखाया जा रहा है।

कनाडा में पुलिस ने सीधे ही कर डाली प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग, अब नहीं रहा भरोसा

कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ विरोध बढ़ता नजर आ रहा है। अब खबर है कि TPA यानी टोरंटो पुलिस एसोसिएशन ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग कर दी है। संगठन ने यह कदम हाल ही में सरकार की तरफ से प्रस्तावित क्रिमिनल कोड में बदलाव के बाद उठाया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब कनाडा की उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दिया है। TPA के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया, ‘हमारे सदस्यों का जस्टिन ट्रूडो सरकार से भरोसा उठ गया है कि वह अब सही कारणों से सही काम करेगी। अब इस्तीफा देने और जनता की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों को किसी और को संभालने देने का समय आ गया है।’ इससे पहले एसोसिएशन ने कहा था, ‘यह बहुत ही हास्यापद है। 9 साल तक कुछ न करने के बाद आपने ऐसे समय का चुनाव किया जब आपकी सरकार अराजकता में उतर रही है और प्रस्तावों के जरिए हमें शांत करने की कोशिश की जा रही है। क्या मजाक है।’ साथ ही पोस्ट में पीएम ट्रूडो को टैग भी किया गया है। सरकार के प्रस्ताव दरअसल, कनाडाई सांसद अनिता आनंद की तरफ से कुछ प्रस्ताव पेश किए गए थे। पहला, ‘क्रिमिनल कोड में संशोधन, ताकि बार बार और हिंसक अपराध करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जा सके।’ दूसरा, ‘वाहन की चोरी, तोड़फोड़ और जबरन घुसने जैसे हिंसक अपराधों में जमानत के लिए कड़ी शर्तें।’ तीसरा, ‘निर्यात किए जाने वाले माल की जांच का अधिकार CBSA अधिकारियों को देना।’ वित्त मंत्री का इस्तीफा उप प्रधानमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के निर्देश के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की घोषणा की। फ्रीलैंड ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने उनसे वित्त मंत्री पद छोड़ने और मंत्रिमंडल में कोई दूसरी भूमिका लेने के लिए कहा था। फ्रीलैंड ने अपने त्यागपत्र में कहा कि ऐसी स्थिति में उन्होंने मंत्रिमंडल छोड़ने का ही ईमानदार और व्यावहारिक रास्ता अपनाना बेहतर समझा। कनाडा में हाल के समय में ट्रूडो सरकार की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आई है। ऐसे में ट्रूडो सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री फ्रीलैंड के इस्तीफे को तगड़ा झटका माना जा रहा है।

टिकट है तो सफर आसान: भोपाल मंडल का व्यापक टिकट चेकिंग अभियान

 भोपाल भोपाल,रानी कमलापति,संत हिरदाराम नगर, गुना,बीना,इटारसी,हरदा,विदिशा,नर्मदापुरम स्टेशनों पर चला अभियान अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा करते 1549 यात्री पकड़ कर, रूपये 866985/- का जुर्माना वसूला गया| मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है | इसी क्रम में आज दिनांक 19.12.2024  को  भोपाल मंडल के नौ स्टेशनों जैसे भोपाल,रानी कमलापति,संत हिरदाराम नगर, गुना, बीना, इटारसी, हरदा,विदिशा, नर्मदापुरम स्टेशनों पर एक साथ सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक वाणिज्य विभाग के 10 पर्यवेक्षक ,104 टिकट चेकिंग स्टाफ  के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें। इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशनों  पर आने-जाने वाली कुल 153 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 730 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 468395/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 806 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 396190/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए  13 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 2400/- बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार सभी नौ स्टेशनों  पर एक साथ चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 1549 मामलों से कुल रुपये 866985/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। 1.भोपाल स्टेशन  : इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान भोपाल स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 21 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 203 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 137470/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 161 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 81150/- बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार भोपाल स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 364 मामलों से कुल रुपये 218620/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। 2.इटारसी स्टेशन: इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान इटारसी स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 39 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 140 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 105145/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 212 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 106820/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 3 यात्रियों से 600/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार इटारसी स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 355 मामलों से कुल रुपये 212565/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। 3.रानी कमलापति स्टेशन: इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रानी कमलापति स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 15 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 28 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 10460/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 7 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 3200/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 4 यात्रियों से 700/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार रानी कमलापति स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 39 मामलों से कुल रुपये 14360/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। 4.संत हिरदाराम नगर स्टेशन : इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान संत हिरदाराम नगर  स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 11 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 47 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 30850/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 21 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 9950/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 3 यात्रियों से 600/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार संत हिरदाराम नगर  स्टेशन पर चले इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 71 मामलों से कुल रुपये 41400/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। 5.गुना स्टेशन : इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान गुना स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 10 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 46 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 27405/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 58 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 28320/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 1 यात्रियों से 200/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार गुना … Read more

प्रमुख सचिव ने माइनिंग विभाग के फील्ड अधिकारियों को दिए निर्देश, राजस्थान-राजस्व लक्ष्यों की करें शत-प्रतिशत वसूली

जयपुर। खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकान्त ने माइनिंग विभाग के फील्ड अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के अनुसार शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होेने निर्देश दिए कि  आगामी तीन माह में अभियान चलाकर चालू बकाया के साथ ही पुरानी बकाया राशि, अवैध गतिविधियों के कारण जुर्माने की बकाया राशि और एमनेस्टी योजना के अनुसार बकाया राशि वसूली के ठोस प्रयास किये जाएं। उन्होंने बताया कि जयपुर जोन के जयपुर और अजमेर एसएमई कार्यक्षेत्र में नवंबर, 24 तक 1042 करोड़ 26 लाख रु. की राजस्व वसूली हो चुकी है। प्रमुख सचिव श्री टी. रविकान्त सचिवालय में जयपुर जोन की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्यालय उदयपुर को निर्देश दिए कि राज्य में बकाया वसूली के न्यायालयों से स्टे प्राप्त रेवेन्यू प्रकरणों की इकजाई सूची तैयार कर नियमित समीक्षा के साथ ही न्यायालयों में विभागीय पक्ष को प्रभावी तरीके से रखा जाएं। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों के विरुद्ध राजस्व वसूली में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिया और सेक का गठन हो गया है। विभाग समन्वय बनाये हुए हैं। जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त खान व क्वारी लाइसेंस धारकों में से शेष रहे खान धारकों से परिवेश पोर्टल पर फार्म दो अपलोड कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए।रविकान्त ने नीलामी के लिए माइनिंग प्लॉटों व ब्लॉकों के डेलिनियेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि माइनिंग सेक्टर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए और राजस्व छीजत को रोका जाएं। उन्होंने पुरानी बकाया वसूली के लिए रणनीति बनाने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए एमनेस्टी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने और बकायादारों को इस योजना का लाभ बताकर बकाया वसूली पर जोर दिया। संयुक्त सचिव माइंस आशु चौधरी ने अतिरिक्त निदेशक जयपुर जोन कार्यालयों की प्रगति से अवगत कराया। अतिरिक्त निदेशक जयपुर जोन श्री बीएस सोढ़ा ने बताया कि राजस्व लक्ष्य शत-प्रतिशत अर्जित करने के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है। इसके लिए संबंधित बकायादारों को आवश्यकतानुसार नोटिस देने के साथ ही एलआर एक्ट के अुनसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत ने बताया कि एसएमई जयपुर कार्यक्षेत्र में जयपुर एमई और एएमई कोटपुतली ने लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। उन्होंने बताया कि जयपुर एसएमई कार्यक्षेत्र में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कर ली जाएगी। एसएमई अजमेर श्री जय गुरुबख्सानी ने बताया कि एएमई गोटन और  एमई मकराना कार्यालय ने शत-प्रतिशत राजस्व वसूली की है। उन्होंने कहा कि अजमेर एसएमई कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों के अनुसार राजस्व अर्जन कर लिया जाएगा। एसएमई विजिलेंस श्री प्रताप मीणा ने जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त लीज व क्वारी लाइसेंसधारियों द्वारा राज्य स्तर से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्य में तेजी आई है और विभाग द्वारा सेक और सिया कमेटी से समन्वय बनाया हुआ है। समीक्षा बैठक में ओएसडी श्री श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी श्री सुनील कुमार वर्मा और एसजी श्री संजय सक्सैना उपस्थित रहे। वितीय सलाहकार श्री गिरिश कछारा, अतिरिक्त निदेशक श्री पीआर आमेटा, टीए श्री देवेन्द्र गौड़, जयपुर एमई श्री श्याम कापड़ी, अलवर, सीकर, झुन्झुनू, दौसा, टोंक, कोटपुतली, नीम का थाना, अजमेर, ब्यावर, सावर, नागौर, मकराना, गोटन के एमई-एएमई अधिकारियों ने वर्चुअली हिस्सा लिया।

सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी वापसी का कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित, अब मार्च के बाद लौटेंगी

नई दिल्ली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी वापसी का कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित हो गया है। अब अगले वर्ष मार्च के बाद पृथ्वी पर लौटेंगी। नासा ने कहा है कि ISS में मौजूदा चालक दल स्वस्थ और सुरक्षित है। नासा ने घोषणा की कि स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान, जिसे सुनीता विलियम्स को वापस लाने का कार्य सौंपा गया था, अब मार्च के अंत तक पृथ्वी से लॉन्च नहीं होगा। आपको बता दें कि सुनीता ने जून में ISS में कदम रखा था। पहले यह तय हुआ कि उनकी वापसी फरवरी 2025 में होगी, लेकिन यह फिर एकबार टल गया है। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सुरक्षा संबंधी समस्याएं आने के कारण से वह अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। अंतरिक्ष में रहने का शरीर पर कितना असर अंतरिक्ष में लंबी अवधि तक रहना मानव शरीर पर कई प्रभाव डालता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मानव शरीर पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण के तहत काम करने के लिए विकसित हुआ है। अंतरिक्ष में रहते हुए हड्डियों की घनत्व में कमी आती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, शरीर के मांसपेशियां भी घट जाती हैं। वहां वजन का बोझ नहीं होता। दिल, जिगर और आंखों जैसे अन्य अंगों में भी परिवर्तन होते हैं। हालांकि, अधिकांश बदलाव पृथ्वी पर लौटने के बाद और गुरुत्वाकर्षण में पुनः प्रशिक्षण लेने के बाद होते हैं। सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव सुनीता विलियम्स एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं और यह उनका तीसरा अंतरिक्ष मिशन है। अब तक उन्होंने अपने मिशनों के दौरान कुल 517 दिन से अधिक समय अंतरिक्ष में बिताया है। एक समय था जब उन्होंने सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष वॉक करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 51 घंटे से अधिक का समय अंतरिक्ष में बिताया था। जून से फंसी हैं सुनीता विलियम्स सुनीता विलियम्स जून में बोइंग स्टारलाइनर के माध्यम से ISS में पहुंचीं। यह मिशन पहले 7 से 10 दिन का निर्धारित किया गया था। लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में सुरक्षा संबंधित तकनीकी खराबियों के कारण, उनका मिशन फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था। अब नासा ने सुनीता की वापसी के लिए अगले साल मार्च या अप्रैल की तारीख तय की है। नासा और स्पेसएक्स ने आगामी क्रू हैंडओवर के प्रबंधन के लिए कई विकल्पों पर विचार किया, जिसमें दूसरे ड्रैगन अंतरिक्ष यान का उपयोग और मैनिफेस्ट समायोजन शामिल थे। इसके बाद टीम ने निर्णय लिया कि मार्च के अंत में क्रू-10 लॉन्च करना सबसे अच्छा विकल्प है, ताकि नासा की आवश्यकताएं और 2025 के लिए अंतरिक्ष स्टेशन के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। अफवाहों का खंडन कुछ अफवाहें थीं कि सुनीता विलियम्स का वजन घट चुका है और वह अस्वस्थ हैं, लेकिन नासा ने इन अफवाहों का खंडन किया। सुनीता ने खुद बताया कि वह अंतरिक्ष स्टेशन पर विशेष उपकरणों का उपयोग करके वजन प्रशिक्षण कर रही हैं। इसके अलावा एक पूर्व मिशन के दौरान उन्होंने ISS पर अंतरिक्ष मैराथन भी दौड़ी थी। अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रिसमस का जश्न अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर इस सप्ताह क्रिसमस का उत्सव मनाया गया, जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर ने एक अनोखा अंदाज अपनाया। क्रिसमस से पहले इन दोनों ने संता का रूप धारण किया और अंतरिक्ष में रहते हुए छुट्टियों के जश्न का आनंद लिया। क्रिसमस के मौके पर ISS पर उपहार भी पहुंचाए गए। सोमवार को स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के माध्यम से अंतरिक्ष स्टेशन पर उपहार और अन्य आपूर्ति भेजी गईं। इनमें क्रिसमस के तोहफे और त्योहारों से जुड़ी अन्य सामग्री भी शामिल थी, जिससे ISS पर रह रहे अंतरिक्ष यात्री इस विशेष समय का जश्न मना सके।

‘हर वर्ग और हर जन की सेवा ही राज्य सरकार का संकल्प’, राजस्थान-शाहपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने पूर्ण लगन एवं समर्पण से कार्य करते हुए एक वर्ष उत्कृष्टता के साथ पूरा किया है। इस एक साल में राज्य सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है और प्रदेश के हर वर्ग और हर जन की सेवा को ही संकल्प मानकर निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को शाहपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। शर्मा ने शाहपुरा में त्रिमूर्ति सर्किल पर शहीदों को माल्यार्पण, केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर शूरवीर योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति तथा उम्मेद सागर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। वे केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि देश-दुनिया में भी लोगों की प्रेरणा के स्रोत हैं। साथ ही, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एक महान विचारक तथा प्रखर शिक्षाविद् होने के साथ-साथ एक कुशल संगठनकर्ता थे। आज इन विभूतियों की प्रतिमाओं के अनावरण से जनमानस इनके जीवन से परिचित होंगे जिससे उनमें देशभक्ति की भावना का संचार होगा। शर्मा ने कहा कि पहले ही वर्ष में राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित कर प्रदेश के विकास और समृद्धि की नींव रख दी है। इस समिट में 35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू हुए हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही हमारे युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने राजस्थान को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मा वाउचर योजना की शुरूआत तथा रामाश्रय वार्ड तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना कर राज्य के निवासियों को स्वस्थ एवं सुखी जीवन की नई राह प्रदान की है। पिछले एक साल के दौरान राज्य सरकार के लोककल्याणकारी फैसलों से पूरे राज्य में उत्साह का माहौल बना है। प्रदेश में अच्छे मानसून और पानी से लबालब भरे बांधों ने इस उत्साह को और ऊंचाई दी है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाएं न केवल 5 वर्षों में प्रदेश के विकास को आगे ले जाने का रोडमैप हैं बल्कि इनमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का विजन भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शाहपुरा जिले के लिए भी कई महत्वपूर्ण बजट घोषणाएं की हैं और उन्हें तेजी से साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। लगभग 194 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण, सुदृढीकरण तथा चौड़ाईकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जहाजपुर में फल एवं सब्जी मंडी, गुढ़ा (जहाजपुर) में 33/11 केवी जीएसएस, शाहपुरा में ट्रोमा सेन्टर, अमरगढ़ एवं सरदार नगर उप स्वास्थ्य केंद्रों का पीएचसी तथा जहाजपुर सीएचसी का उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नयन, जिला अस्पताल शाहपुरा के भवन का निर्माण, बनेड़ा में खेल स्टेडियम, शाहपुरा में खेल अकादमी, कोटडी में नवीन महाविद्यालय, जहाजपुर में कन्या महाविद्यालय, पीपलूंद में औद्योगिक क्षेत्र, पण्डेर में औद्योगिक पार्क, शाहपुरा जिले में आमजन की सहभागिता से एक ‘मातृ वन’ की स्थापना, काले हिरणों के संरक्षण हेतु आशोप क्षेत्र को आखेट निषिद्ध व कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र घोषित करने, जहाजपुर में जनजाति छात्रावास भवन और सरसिया में जनजाति बालिका छात्रावास तथा गाडोली में नवीन पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने सहित विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित व प्रगतिरत हैं। इस दौरान विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, विधायक श्री लालाराम बैरवा, श्री गोपी चन्द मीणा, श्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

प्रकाश आंबेडकर ने कहा-वही पुरानी सोच, ये लोग तब भी सफल नहीं हुए थे और आज भी सफल नहीं हो सकेंगे

मुंबई होम मिनिस्टर अमित शाह के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने पूरे देश में ऐलान किया है तो वहीं संसद में हंगामा बरपा है। इस बीच भीमराव आंबेडकर के पोते और बहुजन वंचित अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि यह तो इन लोगों की पुरानी मानसिकता है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले भी जनसंघ और आरएसएस ने बाबासाहेब का विरोध किया था। ऐसा तब किया गया, जब संविधान को अपनाया जा रहा था।’ प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि ये लोग तब भी सफल नहीं हुए थे और आज भी सफल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘यह कोई नई बात नहीं है। वे अपने पुराने प्लान लागू नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह कांग्रेस नहीं बल्कि बाबासाहेब आंबेडकर हैं। आगे भी ये लोग सफल नहीं पाएंगे।’ बता दें कि भीमराव आंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर विवाद थमा नहीं है। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं लालू यादव का कहना है कि शाह को राजनीति से ही इस्तीफा दे देना चाहिए। अमित शाह ने कहा था कि इन दिनों आंबेडकर-आंबेडकर कहना फैशन बन गया है। इतना यदि ये भगवान का नाम लेते तो 7 जन्मों तक के लिए स्वर्ग मिल जाता। इस पर भी प्रकाश आंबेडकर ने खासतौर पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेना तो फिर एक तरह से मनुवाद को ही स्वीकार करना हुआ। प्रकाश आंबेडकर ने इस बीच महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत महाविकास अघाड़ी पर भी निशाना साधा। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि ये लोग नाम बहुत लेते हैं, लेकिन परभणी कोई नहीं गया। ये लोग सिर्फ बाबासाहेब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परभणी में तो गोधरा जैसे हालात पैदा करने की कोशिश की गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजिल अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जी, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र को स्वतंत्रता के लिए जागृत करने के अपने अटल संकल्प के लिए प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के ऋण से राष्ट्र कभी उऋण नहीं हो सकेगा।  

राज्यों से आये महापौरों ने किया पौधारोपण, राजस्थान-जयपुर समारोह-2024 में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान

जयपुर। जयपुर समारोह-2024 के अन्तर्गत 18 नवम्बर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेडेशन, एवं एसटीपी निर्माण का लोकार्पण नगरीय विकास स्वायत्त शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा एवं विधायक बगरू डॉ. कैलाश वर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोलश्री, अशोक, कचनार के पेड़ लगाए गये। इस अवसर पर देशभर से आये 30 से अधिक महापौर एवं नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश नन्दनी, समिति अध्यक्ष अक्षत खूटेटा एवं स्थानीय पार्षद मौजूद रहे। आमेर क्लार्क में शहरीकरण से होने वाले दुष्परिणाम और समाधान विषय पर सेमीनार आयोजित की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने शिरकत की। देशभर से आये महापौर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा के नागरिकों को गोवा मुक्ति दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुर्तगाल की पराधीनता से मुक्ति के लिए आंदोलन में सहभागिता करने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि वैभवशाली विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गोवा प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।  

विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला :राज्यपाल पटेल

साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आर.टी.आई.पी. 2 आर- 2024 का किया शुभारम्भ विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला :राज्यपाल पटेल मेनिट में तीन दिवसीय आयोजन गुरूवार से भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला है। साइबर अपराध के बदलते पैटर्न जैसे- डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग, फिशिंग आदि से समाज को जागरूक करना बहुत जरूरी है। राज्यपाल पटेल मेनिट भोपाल में “रिसेंट ट्रेंड्स इन इमेज प्रोसेसिंग एण्ड पैटर्न रिकग्निशन” विषय पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आर.टी.आई.पी. 2 आर- 2024 के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में मेनिट परिसर में आयोजित किया गया है।    राज्यपाल पटेल ने कहा कि आज का समय डिजिटल युग है। इसलिए समाज को विज्ञान और तकनीक के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों के बारे में जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने विशेषज्ञों से कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में निहित विज्ञान और तकनीकी ज्ञान की प्रगति का समाज और राष्ट्र के हित में विमर्श करे। सम्मेलन के माध्यम से तकनीक के परिवर्तनकारी क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देने आगे आए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है। राज्य में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक दूरदर्शी दृष्टिकोण और अपार संभावनाएं है। प्रदेश की नीति और रीति, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के विषय के अनुरूप है। उन्होंने पारस्परिक सहयोग से डिजिटल क्रांति के मुख्य घटक इमेज प्रोसेसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सम्भावनाओं पर पहल की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया। उनका पुष्प-गुच्छ से स्वागत और शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में साऊथ डकोटा यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. के विषय विशेषज्ञ के.सी. संतोष, दुबई में कार्यरत डॉ. विनयातोष मिश्रा ने इमेज प्रोसेसिंग और पैटर्न रिकग्निशन विषय पर शोध की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला। मेनिट संस्थान के डायरेक्टर के.के. शुक्ला ने संस्थान के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध, विकास और एम्स भोपाल के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। आईआईआईटी के डायरेक्टर प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने कॉन्फ्रेंस के आयोजन, उद्देश्य और विकसित भारत के निर्माण में तकनीक और शोध के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। आभार डॉ. दीप चन्द्र जोशी ने माना। सम्मेलन में देश-विदेश से आए विषय विशेषज्ञ, शोधकर्ता, विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। उनके साथ दूरस्थ क्षेत्रों के विशेषज्ञ और विद्यार्थी भी ऑनलाइन शामिल हुए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online