LATEST NEWS

एमसीबी जिले की स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्रीमती सीता कासी  आर.एच.ओ महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित श्रीमती सीता कासी स्वास्थ्य विभाग में आयु.आरोग मन्दिर खमरौध में कार्यरत हैं यह बहुत ही गौरव की बात है कि श्रीमती सीता कासी ने स्वास्थ्य विभाग एवं एमसीबी जिले के भरतपुर का नाम रोशन किया है वाकई एक बहुत ही गौरव पूर्ण क्षण है कि एमसीबी जिले की महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है यह उनके अदि्वतीय समर्पण मेहनत और समाज के लिए उनके योगदान को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है इस पुरस्कार के माध्यम से उनकी मेहनत को सराहा गया है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के हर वर्ग की‌ भलाई के लिए काम कर रही है ऐसे पुरुस्कार महिला सशक्तिकरण और उनके प्रयासों की सराहना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का प्रसव ,पन्जीयन, आयुष्मान कार्ड, मितानिनो की बैठकों में उपस्थित होकर व अन्य राष्ट्रीय कार्य क्रमो में जानकारी उपलब्ध कराई है।

किसानों की समस्याओं के लिए आगे आएं समाजसेवी तो तुरंत हुआ निराकरण

टीकमगढ़ ज़िला टीकमगढ़ के अंतर्गत लिधौरा खास के अंतर्गत विद्युत मण्डल पहुंचकर अलग अलग समस्याओं का निपटारा लेकर लगभग दर्जन भर लोग पहुंचे समाजसेवी राजेश बंशकार ने कहा कि आज किसान गेहूं की फसल के लिए वुआओनी शुरू हो गई है किसान दिन रात खेत पर अपनी फसल के लिए परेशान हैं जिसमे किसान को सबसे अधिक बिजली की आवश्यकता है साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता भी बिजली की समस्या परेशान हैं जिसकी कोई भी सुनवाई नहीं है और जितने भी जनप्रतिनिधि चुनाव के समय दिखाई देते हैं वो आज क्षेत्र मे एक भी नही दिख रहे वही विद्युत विभाग की तरफ से गरीब असहाय लोगों पर मनमाने तरीके से बिल वसूले जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया कि जिस गरीब किसान का बिल कल तक 150 रूपए महिने आता था अचानक उसका बिल 44 हजार रूपए आया है अब बेचारा किसान इतना बिल कहा से दे वही वरिष्ठ समाजसेवी यदि बिजली विभाग अपनी मनमानी नहीं रोकता हैं तो हम सबको सड़कों पर उग्र आंदोलनो के माध्यम से जनता के लिए आगे आएंगे वही वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह यादव ने कहा है कि पूरे ज़िले में भ्रष्टाचार अपने चर्म पर हैं ग़रीब की कोई सुनने बाला नही है अधिकारी जनता से सीधे मुंह बात नही करते है इसमे बेचारी गरीब जनता क्या करें जब बिजली के सभी विषयों को लेकर समाजसेवी राजेश बंशकार और रामसिंह यादव ने विद्युत मण्डल के संबंधित अधिकारी से बात की तो अधिकारी द्वारा तुरन्त निराकरण किया इस मौके पर  नीतेश रजक,रामदास रैकवार,संदीप यादव,भगीरथ, प्रमोद बंशकार आदि के साथ साथ किसान एवं ग्रामीण मोजूद रहे

अमित शाह के बचाव में अब भाजपा विपक्ष के खिलाफ पलटवार करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की

लखनऊ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्षी दलों का विरोध जारी है। ऐसे में अब भाजपा विपक्ष के खिलाफ पलटवार करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है। भाजपा दलितों से संबंधित मुद्दों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बेनकाब करने के लिए एक जवाबी अभियान शुरू करने की कोशिश में है। पार्टी ने अपने एससी/एसटी मोर्चा को एससी/एसटी समुदाय को एकजुट करने और केंद्र और यूपी में पिछली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकारों के तहत लिए गए दलित विरोधी कदमों को उजागर करने के लिए सभी विधानसभा सीटों पर जवाबी अभियान की योजना बनाने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी बीजेपी एससी/एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया ने कहा है कि कांग्रेस और सपा दलितों की सबसे बड़ी दुश्मन रही हैं। यह एक ऐतिहासिक सच्चाई है जिसे लोगों को बताने की जरूरत है। कन्नौजिया ने सीएम योगी से मुलाकात की और कई अतिरिक्त उपाय सामने रखे, जिन्हें सरकार सामाजिक रूप से उत्पीड़ित वर्गों के कल्याण के लिए शुरू कर सकती है। रणनीति के बारे में उन्होंने बताया कि पार्टी जमीनी स्तर पर विपक्ष को बेनकाब करने के लिए अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की पिछली सरकारों में दलितों के खिलाफ उठाए गए कदम और नारों को उजागर करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में होने वाले चुनावों के बाद इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस बारे में दलित बहुल्य इलाकों में जानकारी दे दी गई है और पिछले 10 सालों में बीजेपी द्वारा दलितों के लिए किए कामों की चर्चा की जाएगी। कांग्रेसी 24 को निकालेंगे आंबेडकर सम्मान मार्च डॉ भीमराव आंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेस 24 दिसंबर को पूरे भारत में मार्च निकालेगी। केंद्रीय महासचिव केसी बेणुगोपाल ने इस संबंध में राज्यों को पत्र भेजा है। इसे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सम्मान मार्च नाम दिया गया है। इसके पहले रविवार व सोमवार को कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी के सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रो, राज्य मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों पर पत्रकारों से बातचीत कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग करेंगे। सपाइयों का गृहमंत्री के खिलाफ ज्ञापन सपा ने डा. भीमराव आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाते हुए शनिवार को प्रदेशभर में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। लखनऊ में पार्टी के जिला व महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बसपा 24 को सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का किए गए अपमान के खिलाफ 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है। बसपा इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी।

धारदार चाकू लिए लोगों को डरा धमका रहा था पूर्व जिला बदर बदमाश, पैदल पेट्रोलिंग करते हुए रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा

कटनी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान रंगनाथ नगर पुलिस ने पूर्व जिला बदर अपराधी को धारदार हथियार के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा द्वारा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने एंव शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में प्रतिदिन रंगनाथ पुलिस के द्वारा क्षेत्र में पैदल भ्रमण एंव दबिश कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत रात्री थाना प्रभारी उप निरी. नवीन नामदेव एंव उनकी टीम के द्वारा लखेरा, गड्डा टोला, झर्रा टिकुरिया, पाठक वार्ड आदि क्षेत्रो में सघन पैदल भ्रमण किया गया, साथ ही गली नुक्कड़ में दिख रहे असामाजिक तत्वो को चेक किया गया। इसी दौरान शास्त्री चौक में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लिये आने जाने वाले राहगीरो को डराते धमकाते मिला। मौके पर कार्यवाही करते हुये आरोपी अतुल उर्फ विकास वंशकार पिता बनारस वंशकार उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी चौक झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथनगर कटनी को गिरफ्तार करते हुये लोहे के धारदार चाकू को जप्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाते हुये आरोपी को जिला जेल कटनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव, प्र.आर.अजय तिवारी, प्र.आर. उमारमन बागरी, आर शुभम एंव अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

अटल जी के सपने को मोदी जी करेंगे साकार केन – बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से ..

छतरपुर राजनगर क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा आयोजित आज प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए आपने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना जैसी बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात जो कि अटल जी का सपना था उसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 25 तारीख को आधारशिला रखकर सपने को साकार करेंगे । विधायक अरविंद पटेरिया ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है क्योंकि बुंदेलखंड अंचल से बहुत बड़ा पलायन महानगरों की ओर जो होता था वह पलायन रुकेगा और हर खेत में पानी पहुंचेगा जिससे कि अब हमारे इस क्षेत्र के किसान भी समृद्धिशाली बनेंगे तथा पूरा बुंदेलखंड पानीदार होगा, वही आपने कहा कि इस परियोजना के आधारशिला रखने के लिए 25 दिसंबर को जो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खजुराहो पधार रहे हैं उसमें संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के लोग खजुराहो के मेला ग्राउंड में पहुंचकर अटल जी के सपने को साकार होते हुए देखेंगे । इस परियोजना के शिलान्यास हेतु खजुराहो के चयन पर आपने कहा कि इस हेतु हमारे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी के विशेष प्रयासों से राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जहां पर बुंदेलखंड की सबसे बड़ी परियोजना का आधारशिला हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री खजुराहो के मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करके क्षेत्र को सौगात देंगे, इस अवसर पर संपूर्ण बुंदेलखंड अंचल के लोग यहां पहुंचेंगे ।

गायों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार चालक ने बछड़े को टक्कर मारकर घसीटा

रायगढ़। मां आखरी मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालें अब तक देखी जा चुकी हैं। रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो मां की ममता का एक बेहतर उदाहरण है। स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जा रही कार को मौके पर मौजूद अन्य गायों ने दौड़ा लिया। गायों ने कार के आगे पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे से बछड़े को निकालकर उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मार दी। बछड़ा कार में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद गायों ने कार को दौड़ा लिया। गायें कार के आगे पहुंच गईं और कार को रोक लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार को एक तरफ से उठाया और कार के नीचे फंसे बछड़े को निकालकर उसे उपचार के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बछड़े के पेट में चोट आई है और उसका एक पैर टूट गया है। लोग घायल बछड़े को जिस जगह उपचार के लिए ले गए बाकी गाय भी वहां जा पहुंचीं और घायल बछड़े को चाटने के अलावा उसका उपचार करने वालों को भी सूंघते चाटते देखा गया। मानो वो अपनी भाषा में बछड़े की जान बचाने वालों का धन्यवाद कहती हों। विश्व हिंदु संगठन के सदस्य जगजोत सिंह भल्ला ने बताया, ‘हमें आज सवा दो बजे के आसपास सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास एक कार को रोका गया और उस कार के नीचे एक बछड़ा फंसा हुआ है, जिसे कार चालक बहुत दूर से घसीटते हुए लेकर पहुंचा है। कार चालक का नाम सलीम अंसारी बताया जा रहा है। इस घटना में बछड़े को बहुत गंभीर चोट आई है। हम इस मामले में कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गाड़ी चालक के द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई है।’

दुर्घटनाओं को रोकने क्यों नहीं हो रहे कार्य, द्वारा हादसे और चक्काजाम के बाद एसपी ने लगाई अधिकारियों की क्लास

कटनी विगत 20 दिसंबर की रात्रि सड़क हादसे के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम द्वारा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए चक्का जाम कर दिया था। द्वारा ग्राम के समीप आए दिन होने वाले हादसों को लेकर स्थानीय ग्रामीण कई बार एनएचएआई एवं श्रीजी कंपनी सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से सुधार कार्य की गुहार लगा चुके थे, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने के कारण विगत रात्रि हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों द्वारा लगभग साढे तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध किए जाने एवं विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद आज दूसरे दिन 21 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सभी अधिकारियों को तलब कर ग्रामीणों की समस्या को सुलझाने एवं हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने एनएचएआई एवं श्रीजी कंपनी के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि गत रात्रि हुए घटनाक्रम के बाद आज 21 दिसंबर को अपनी मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने लोगों की मांग को सुना एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संबंधित विभाग अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर कटनी साधना परस्ते, डॉ संतोष कुमार डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी बस स्टैंड अंकित मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे, थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी यातायात राहुल पांडे एवं पीडब्लूडी, एनएचएआई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा श्री.जी. कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने ग्रामवासियों की मांग को सुनते हुए उन्हें पूरी करने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एनएचएआई को अविलंब सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

चाकू लहराते वीडियो बनाया तो खैर नहीं, छत्तीसगढ़-रायपुर में एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स को दी चेतावनी

रायपुर। रायपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिये लगातार कार्य कर रही है ताकि अपराधियों में खौफ कायम रहे। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शनिवार को 150 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर्स और चाकूबाजों की परेड लेकर जमकर क्लास ली। कड़ाई से समझाइश देकर अपराध से दूर रहने की बात कही। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 100 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर किया गया। इतना ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर समझाईश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न रहे। पुलिस जब भी बुलाये तो तत्काल उपस्थित हो। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों के आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है।

‘पुष्पा 2’ OTT रिलीज: इतने दिन बाद घर में देखें मूवी, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1000 करोड़ किया पार

मुंबई ‘पुष्पा 2: द रूल’ की ओटीटी रिलीज से जुड़ी अफवाहों पर फिल्म के मेकर्स ने विराम लगा दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म सिनेमाघरों में 56 दिन पूरे करने से पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू नहीं करेगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अटकलों पर बात करते हुए कहा, ‘#Pushpa2TheRule की ओटीटी रिलीज के बारे में अफवाहें चल रही हैं। इस हॉलिडे सीज़न में केवल बड़े स्क्रीन पर सबसे बड़ी फिल्म #Pushpa2 का आनंद लें। ऐसा नहीं होगा। 56 दिन से पहले किसी भी ओटीटी पर न आएं।’ इससे पहले, फिल्म के अगले साल फरवरी में ओटीटी रिलीज होने की अफवाहें थीं और कुछ ने अनुमान लगाया था कि इसका प्रीमियर 9 जनवरी को ओटीटी पर होगा। हालांकि, मेकर्स ने अब इन अफवाहों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट जवाब दिया है। ‘पुष्पा 2’ ने देश में 1004.90 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और हालिया हिट फिल्म स्त्री 2 के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘पुष्पा 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई विश्व स्तर पर, फिल्म ने 1435.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। सुकुमार की निर्देशित ‘पुष्पा 2: द रूल’ एक लाल चंदन तस्कर पुष्पा राज की कहानी को आगे बढ़ाती है। ‘पुष्पा 2’ की कास्ट फिल्म में अर्जुन लीड रोल में हैं, जिसमें पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली की भूमिका में रश्मिका मंदाना और विलन भंवर सिंह शेखावत के रोल में फहाद फासिल हैं। तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज़ हुई ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया है। केरल में फैंस लेकिन नहीं मिला प्यार ‘पुष्पा 2’ केरल में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कारोबार नहीं कर रही है, जहां अल्लू अर्जुन के बड़ी संख्या में फैंस हैं। Sacnilk वेबसाइट के अनुसार फिल्म ने KBO पर 16वें दिन केवल 2 लाख रुपये की कमाई की है। ये सोचने वाली बात है कि बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स क्यों नहीं मिला। वहीं नॉर्थ में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालबाग थाना क्षेत्र के तहत रामपुर के पास पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि थाना लालबाग को सूचना मिली कि एक आरक्षक जो की जालबांधा चौकी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ था जो की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव में आया हुआ था। इसकी लाश पेड़ में फांसी पर लटकी हुई मिली, आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है मौके पर एफएसएल की टीम वरिष्ठ अधिकारी डॉग स्क्वायड पहुंच चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में मृतक आरक्षक का नाम राजनांदगांव में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, पुलिस इस पूरे मामले में बचते हुए नजर आ रही है और कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पूर्व सीएम ने कही ये बात वहीं इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है। ‘कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं’ का मतलब साफ़ है @vishnudsai जी।   “””राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है।     आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है।     ‘कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं’ का मतलब साफ़ है। @vishnudsai जी।… “”     — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 21, 2024

इन्वेस्टर समिट में निवेशकों से करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कल यानी 22 दिसंबर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। 23 दिसंबर को वे इन्वेस्टर मीट समिट में हिस्सा लेंगे और निवेशकों से बातचीत करेंगे। राज्य सरकार बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेगी। ये कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ये हैं सीएम साय का शेड्यूल सीएम सचिवालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हुए थे शामिल बीते महीने दिल्ली में वे एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी मिली थी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए थे।

फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने ‘वनवास’ को दी पटखनी

मुंबई दिसंबर महीने में थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के बाद अनिल शर्मा की ‘वनवास’ और एनिमेशन फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ रिलीज हुई। बीते शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिलीज हुईं इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। हालांकि नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म दूसरे दिन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं, ‘मुफासा’ उससे आगे निकल गई। अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म ‘वनवास’ में कास्ट किया। इनके अलावा ‘गदर 2’ एक्ट्रेस सिमरत कौर को भी उनके अपोजिट लिया। पिता के किरदार में नाना पाटेकर भी दिखाई दे रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म ने बहुत ही खराब शुरुआत की थी और 6 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने करीब 95 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में इसने अब तक 1.55 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है। जो कि बहुत कम है। वहीं, ‘मुफासा: द लायन किंग’, जिसके हिंदी वर्जन को शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम खान, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों ने आवाज दी है। उसने पहले दिन अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में कुल 8.8 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने करीब 14 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी नेट कमाई 22.80 करोड़ रुपये हो गई है। ‘मुफासा’ और ‘वनवास’ की हो सकती है छुट्टी! ‘मुफासा’ ने ‘वनवास’ को बहुत बुरी धोबी पछाड़ दी है, जिससे ये तो तय है कि ‘बेबी जॉन’ के आने के बाद इसकी सांसें फूलने लग जाएंगी। वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश स्टारर ये मूवी 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी और इससे न सिर्फ अनिल शर्मा और ‘मुसाफा’ को बल्कि ‘पुष्पा 2’ को भी नुकसान हो सकता है।

गौहर खान ने खरीदी Mercedes-Benz C-Coupe खरीदी

मुंबई पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और होस्ट गौहर खान ने एक लग्जरी कार खरीद ली है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। गौहर को कारों का काफी शौक है और इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने सफेद रंग की Mercedes-Benz C-Coupe खरीद ली है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गौहर खान पति जैद दरबार और बेटे के साथ कार संग पोज दे रही हैं। कार खरीदने के बाद गौहर खान ने केक भी काटा। साथ में घरवाले भी थे। कार ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गौहर खान की कार के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। गौहर खान का कार कलेक्शन और नेट वर्थ गौहर खान के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास लेटेस्ट एडिशन के अलावा Mercedes-Benz E-Class, ऑडी Q7 और ए-लिमोजीन जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेट वर्थ करीब 49 करोड़ रुपये है। गौहर खान की कहां से होती है कमाई गौहर खान कई सोर्सेस से कमाई करती हैं। इनमें ब्रांड प्रमोशन से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर से कमाई शामिल है। वह इवेंट्स में भी परफॉर्म करती हैं और इसके लिए 15 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। यही नहीं, गौहर खान ने साल 2018 में क्लोदिंग ब्रांड भी लॉन्च किया था। गौहर खान का करियर प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो गौहर खान ‘बिग बॉस 7’ की विनर रहीं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। वह अब टीवी शो ‘फौजी 2’ में नजर आएंगी। इसमें वह लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रोल में होंगी।

हादसे नें 43 लोग घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में वाहन पलटने से छह लोगों की मौत

जगदलपुर। जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार वाहन पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 43 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोलेग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ ही 108 के कर्मचारियों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए भेजा। जगदलपुर जिले के कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। शनिवार को हुई दुर्घटना में मौके पर चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी, घायलों का प्राथमिक उपचार कोलेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद 45 लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जिसमें से दो की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने के दौरान हो गई। पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए रात में ही रवाना कर दिया गया है। अभी 38 घायल व्यक्तियों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है। मृतकों में हूंगा की पत्नी बुधरी, सन्ना की पत्नी पायके, देवा, बुको मडकामी, बोधा की पत्नी बुधरी और हुरा सभी चांदामेटा के निवासी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

डोंगला वेधशाला के उपकरणों की क्षमताओं को बढाया जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान का उद्गम स्थल रहा है। भारत ने विश्व गुरु की भूमिका निभाते हुए हमेशा विश्व को रास्ता भी दिखाया है। हमारी प्राचीन परंपराओं ने विश्व को नई दिशा दिखाई है अणु-परमाणु की व्याख्या, ब्रह्मांड के रहस्य,पेड़-पौधों में जीवन का सिद्धांत, सब हमारे दर्शन से ही लिया गया है। हमारे पंचांग इतने सटीक है कि वह आज भी सूर्य और चंद्र ग्रहण का सटीक समय बताते हैं। भारत आध्यात्म, विज्ञान, खगोल, चिकित्सा जैसे कई क्षेत्रों में विश्व जगत का नेतृत्व करता रहा है। आज भी भारत पूरे विश्व के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव डोंगला वराहमिहिर वेधशाला में आयोजित खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को उज्जैन से वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उज्जैन में जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने सभी का अभिवादन किया। एसीएस श्री संजय दुबे ने संगोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। डोंगला में डीआरडीओ के प्रतिनिधि डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने डोंगला वेधशाला के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सहयोग एवं मार्गदर्शन से अवगत कराया। कुलगुरु विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन प्रो. अर्पण भारद्वाज ने सभी का आभार माना।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88