LATEST NEWS

रेलवे मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, आयु में 3 साल की छूट

नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्टीयल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2024 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रोसीक्यूटर, प्राइमरी रेलवे टीचर, लैब असिस्टेंट, म्यूजिक टीचर समेत 1036 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इस भर्ती (विज्ञापन संख्या 07/2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जनवरी 2025 से शरू होंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2025 तय की गई है। अभ्यर्थी जल्द ही अपने अपने आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकेंगे। आयु सीमा में 3 साल छूट रेलवे भर्ती बोर्ड ने कोरोना महामरी के चलते सभी पदों की अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। आरआरबी ने कहा है कि एक बार के लिए यह छूट दी गई है। उपरोक्त अधिकतम आयु सीमा तीन साल की छूट लगाकर दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी। किन किन पदों पर निकली हैं वैकेंसी स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक) – 187 साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग)- 3 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक) – 338 पीटीआई (इंग्लिश मीडियम)- 18 साइंटिफिक असिस्टेंट / ट्रेनिंग- 2 जूनियर अनुवादक हिंदी – 130 सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर – 03 स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर – 59 म्यूजिक शिक्षिका महिला – 03 प्राइमरी रेलवे शिक्षक – 188 सहायक शिक्षिका महिला जूनियर स्कूल – 02 लैब असिस्टेंट / स्कूल – 07 लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट व मेटालर्जिकल ) – 12 शिक्षकों के पद के लिए बीएड व डीएलएड डिग्री डिप्लोमा धारियों को आवेदन का अच्छा मौका मिलेगा। एनसीटीई नियमों के मुताबिक पात्रता नियम तय होंगे। इससे पहले रेलवे इस वर्ष असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, जेई, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट लेवल, आरपीएफ कांस्टेबल और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाल चुका है। देश के लाखों अभ्यर्थियों को अब ग्रुप डी भर्ती का इंतजार है। लाखों युवा इसमें आवेदन करते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल हो सकता है कुछ ऐसा, जानिए भारत की पाकिस्तान से कब हो सकती है भिड़ंत

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होने वाला है, जहां भारत को छोड़कर सभी टीमें पाकिस्तान में अपने-अपने मुकाबले खेलेंगी। चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पाकिस्तान में लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में खेले जाएंगे, हालांकि भारत अपने मुकाबले किस जगह पर खेलेगा, इसको लेकर अभी संशय बरकरार है। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है। रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगी। भारत टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 23 फरवरी को न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। भारत का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें होंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम हो सकती है, जबकि दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें हो सकती हैं। भारत ने सुरक्षा चिंताओं के कारण फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है, जिसमें 150 लोग मारे गए थे। दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय टूर्नामेंट 2012 में हुआ था। आईसीसी के अनुसार, ‘‘आईसीसी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है कि 2024 से 2027 तक मौजूदा चक्र (जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित किए जाने हैं) के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सभी मैच टूर्नामेंट के मेजबान द्वारा प्रस्तावित तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। ’’

नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश क्षेत्र में पहुंचते हैं, तैयारी हुई शुरू, कैंपों में 35 प्रतिशत एडवांस बुकिंग

ऋषिकेश नए साल के जश्न को लेकर कैंप-होटलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी तक करीब पैंतीस फीसदी एडवांस बुकिंग कैंपों को मिली है। कैंप संचालकों का कहना है कि कैंपों में बुकिंग कराने के लिए पूछताछ के लिए फोन आ रहे हैं। साल का आखिरी दिन सप्ताह के शुरू में आने से कैंपों में कम लोगों के पहुंचने का अनुमान भी संचालक लगा रहे हैं। लेकिन अपने स्तर से वह तैयारियों में जुटे हैं। नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश क्षेत्र में पहुंचते हैं। पर्यटकों की पहली पसंद कैंप होते हैं। क्षेत्र में सौ से अधिक कैंप संचालित हो रहे हैं। नए साल को लेकर कैंपों में तैयारी शुरू हो गई है। कैंप संचालकों का कहना है कि अभी पैंतीस प्रतिशत एडवांस बुकिंग हुई है। पिछले साल तक यह बीस दिसंबर के आसपास चालीस प्रतिशत के करीब था। कैंपों को सजाने, जरूरी सामान आदि मंगाने का काम पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि कैंपों में जगह, सुविधा आदि के बारे में पूछताछ के लिए फोन आ रहे हैं। इस सब में कारोबारियों की चिंता यह भी है कि इस बार 31 दिसंबर को मंगलवार है। सप्ताह के शुरूआती कामकाज के दिन होने के चलते कई लोग बाहर नहीं निकलते हैं। लेकिन संचालकों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन दिनों कैंपों को सजाने, जरूरी सामान आदि मंगाने का काम चल रहा है। जश्न में बिना लाइसेंस शराब परोसी तो होगी कार्रवाई नए साल पर होटल, रेस्टोरेंट, रिजार्ट, कैंपों आदि में शराब परोसने से पहले संचालकों को आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना होगा। नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों को विभाग ब्लैक लिस्ट करेगा। नए साल के जश्न में कई जगह शराब परोसी जाती है। इसके लिए नियमानुसार लाइसेंस लेना पड़ता है। कई बार जिन जगहों पर सामूहिक पार्टियों का आयोजन किया जाता है वहां बिना लाइसेंस शराब परोसी जाती है। आबकारी विभाग नरेंद्रनगर की ओर से होटल, रेस्टोरेंट, कैंपों आदि को नए साल को लेकर पत्र भेजा गया है। जिसमें नियमों का हवाला देते हुए संचालकों को बार लाइसेंस लेने को कहा गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई और भविष्य के लिए ब्लैक लिस्ट में डालने की चेतावनी दी गई है।

टिही से धार तक एक हजार कर्मचारी 5 माह में पूरा करेंगे रेलवे लाइन का काम, मई से दौड़ेगी इंदौर-धार ट्रेन

इंदौर वर्षों पुराना इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट में पिछले दो वर्षो से युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। 204 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग सेक्शन में पूरा किया जा रहा है। इंदौर-टिही सेक्शन पर रेल कनेक्टिविटी होने के बाद अब टिही से धार सेक्शन का काम चल रहा है। इस सेक्शन को मई माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस काम को पूरा करने के लिए एक हजार कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। इसी सेक्शन में 2.9 किमी लंबी टनल की फिनिशिंग का काम चल रहा है। टिही-धार सेक्शन 46 किमी के हिस्से में रेल लाइन बिछाने, अर्थवर्क, स्टेशन भवन, आरओबी, अंडर पास आदि बनाने काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। मई तक पूरा करने का लक्ष्य पश्चिम रेलवे ने इस सेक्शन को पूरा करने का मई माह तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। सेक्शन में टिही से पीथमपुर के बच 8 किमी हिस्से में पटरी बिछाने का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। पीथमपुर से सागौर तक 9.12 किमी में भी पटरी बिछाने काम पूरा हो चुका है। सागौर से गुनावद तक 15.24 किमी हिस्से भी पटरी बिछाने काम हो चुका है। गुनावद से धार तक 14.02 किमी के हिस्से में अथवर्क का काम पूरा होकर पटरी बिछाने का काम चल रहा है। हर दिन छह मीटर तैयार हो रही टनल टनल बनने के बाद अब फाइनल फिनिशिंग की जा रही है। प्रायमरी सपोर्ट के बाद अब पर्मारेंट सपोर्ट के लिए फाइनल लाइनिंग की जा रही है। पानी का रिसाव रोकने के लिए जेंट्री के माध्यम से वाटरप्रुफ जियो टैक्सटाइल और मेमरीन लगाई जा रही है। ताकि पानी का रिसाव न हो। इसके बाद भी पानी का रिसाव होने के लिए ड्रेन लाइन भी बनाई है। हर दिन छह मीटर में फिनिशिंग का काम किय जा रहा है। फिनिशिंग के बाद ब्लास्टलेस ट्रैक बिछाया जाएगा। कुल मिलाकर अप्रैल-मई माह ही टनल पूरी तरह से तैयार हो पाएगी। चारों रेलवे स्टेशन का काम 70 फीसदी तक पूरा पीथमपुर, सागौर, गुनावद और धार रेलवे स्टेशन का काम 70 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका हैं। 200 मीटर लंबे धार रेलवे स्टेशन पर तीन पैसेंजर और एक प्लेटफार्म गुड्स ट्रेनों के लिए रहेगा। यहां एक्सलेटर, लिफ्ट, अंडरपास जैसे यात्री सुविधाएं मौजूद रहेगी। कुल पांच रेल लाइन बनेगी। इसी तरह सागौर रेलवे स्टेशन पर दो पैसेंजर और एक गुड्स प्लेटफार्म रहेगा। मल्टी लाजिस्टिक पार्क कनेक्टिविटी सागौर रेलवे स्टेशन से ही मल्टी लाजिस्टिक पार्क के लिए रेल लाइन की कनेक्टिविटी रहेगी। स्टेशन से पार्क करीब तीन किमी दूर बन रहा है। हाइटेंशन लाइन ने रोका काम सागौर रेलवे स्टेशन से करीब 2 किमी आगे सुलावट में ट्रैक के पर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ट्रैक और लाइन के बीच ऊंचाई कम होने के कारण रेलवे ने यहां काम रोक दिया है। पांच हाइटेक मेक मशीन का काम इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए बिजली कंपनी के लिए बात चल रही है। सबसे बड़ा आरओबी एनएच47 पर इस सेक्शन में तीन बड़ी आरओबी बनाएं जा रहे हैं। जिसमें एक आरओबी मानपुर-लेबड़ फोरलेन पर एकलदुना में बन रहा है। जिसे पूरा करने के लिए एक साथ पांच हाइटेक मेक मशीन का काम एक साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही दो बड़े आरओबी एनएच47 सिक्स लेन पर गुनावद और नौगावं में बन रहे है।

239 यात्रियों के साथ गायब हुए विमान की तलाश 15,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फिर से तलाश शुरू की जाएगी

कुआलालंपुर मलेशियाई सरकार ने अमेरिकी कंपनी ओशन इंफिनिटी के साथ ‘नो फाइंड, नो फी’ मॉडल पर एक नई डील को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत, 2025 में दक्षिणी हिंद महासागर के 15,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विमान की फिर से तलाश शुरू की जाएगी। यह जानकारी मलेशिया के परिवहन मंत्री एंथनी लोक ने शुक्रवार को दी। कैबिनेट ने दी मंजूरी मंत्री एंथनी लोक ने बताया कि इस योजना को कैबिनेट ने पिछले हफ्ते मंजूरी दी है। यह खोज नवीनतम विशेषज्ञ विश्लेषण और डेटा के आधार पर की जाएगी। लोक ने कहा “ओशन इंफिनिटी का प्रस्ताव भरोसेमंद है।”   MH370: 10 साल बाद भी रहस्य बरकरार मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट MH370, जो 239 यात्रियों के साथ 8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही थी, टेकऑफ के कुछ देर बाद रडार से गायब हो गई थी। सैटेलाइट डेटा से संकेत मिले कि विमान अपने तय रूट से भटककर दक्षिणी हिंद महासागर की ओर चला गया और वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पिछले बहु-राष्ट्रीय खोज अभियानों के बावजूद विमान का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। हालांकि, बाद में पूर्वी अफ्रीका और हिंद महासागर के कुछ द्वीपों पर मलबा मिला था। 2018 में ओशन इंफिनिटी द्वारा की गई निजी खोज भी नाकाम रही थी। नए समझौते की शर्तें नए समझौते के तहत, ओशन इंफिनिटी को केवल तब भुगतान किया जाएगा, जब विमान का महत्वपूर्ण मलबा मिलेगा। कंपनी को $70 मिलियन का भुगतान सफलता मिलने पर ही किया जाएगा। यह डील 2025 की शुरुआत तक पूरी तरह तय हो जाएगी। ओशन इंफिनिटी ने बताया कि खोज का आदर्श समय जनवरी से अप्रैल के बीच है। परिवारों के लिए उम्मीद मंत्री लोक ने कहा, “यह निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह MH370 यात्रियों के परिवारों को closure देने के लिए प्रयासरत है।” बेहतर तकनीक के साथ कंपनी तैयार ओशन इंफिनिटी के सीईओ ओलिवर प्लंकेट ने बताया कि कंपनी ने 2018 के बाद से अपनी तकनीक में काफी सुधार किया है। विशेषज्ञों के साथ मिलकर संभावित क्रैश साइट को सटीकता से चिन्हित करने के लिए डेटा को परिष्कृत किया जा रहा है। इस नई खोज अभियान से MH370 के रहस्य को सुलझाने और परिवारों को closure मिलने की उम्मीदें फिर से जागी हैं।

ITR फाइलिंग करने के लिए है सिर्फ 31 दिसंबर 2024 तक का समय, आखिरी तारीख न छोड़ें, वरना लगेगा तगड़ा जुर्माना

नई दिल्ली अगर आप वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) अभी तक नहीं भर पाए हैं, तो आपके पास सिर्फ 31 दिसंबर 2024 तक का समय है। इस तारीख के बाद, यदि आप विलंबित रिटर्न दाखिल करते हैं, तो आपको जुर्माना और ब्याज का सामना करना पड़ सकता है। विलंबित रिटर्न पर 5000 रुपये तक का जुर्माना आयकर अधिनियम की धारा 139(4) के तहत, यदि आप 31 दिसंबर तक विलंबित रिटर्न नहीं दाखिल करते हैं, तो आपको 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। हालांकि, अगर आपकी आय 3 लाख रुपये से कम है, तो कोई जुर्माना नहीं लगेगा। कम टैक्स योग्य आय वाले व्यक्तियों पर 1000 रुपये का जुर्माना भी हो सकता है। विलंबित ITR दाखिल करने की प्रक्रिया विलंबित रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया मूल रिटर्न के समान ही होती है, लेकिन आपको दाखिल करते समय धारा 139(4) का चयन करना होता है। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि सभी पेनल्टी और बकाया राशि का भुगतान किया गया हो। रिटर्न दाखिल करने के बाद, 30 दिनों का समय मिलता है ताकि रिटर्न सत्यापित किया जा सके। संशोधन के लिए नियम यदि आपने ITR दाखिल करते वक्त कोई गलती की है, तो आप धारा 139(5) के तहत संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, बार-बार संशोधन से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आयकर विभाग की जांच हो सकती है। समाप्ति तिथि नजदीक है, जल्दी करें ITR फाइल 31 दिसंबर 2024 तक ITR दाखिल करना न भूलें, ताकि आपको जुर्माना और ब्याज का भुगतान न करना पड़े।

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया: भारत मौसम विभाग

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां भी शीत लहर को लेकर चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शीत लहर के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शनिवार (21 दिसंबर) का दिन काफी ठंडा रहेगा। आईएमडी के मुताबिक बाद में उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर का प्रभाव कम होगा, लेकिन 23 दिसंबर से पंजाब और हरियाणा में भीषण कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इन दोनों ही राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 22 दिसंबर को घना कोहरा रहेगा, जबकि 23 दिसंबर को मध्यम कोहरा रहेगा। दिल्ली में मध्यम कोहरे की स्थिति 23 से 25 दिसंबर के बीच बनी रहेगी। हालांकि, 26 और 27 दिसंबर के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड और भी बढ़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में 22 दिसंबर तक घना कोहरा रहेगा।हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों का तामपान गिरेगा।  

अमित शाह की टिप्पणी को लेकर बसपा ने अब आंदोलन का ऐलान किया, 24 को देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा

लखनऊ संसद में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद शुरू हुई विपक्षी दलों की सियासत ने अब तेजी पकड़ ली है। इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने अब आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि देश के दलित, वंचित व अन्य उपेक्षितों के आत्मसम्मान व मानवीय हकूक के लिए अति-मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के रूप में असली ग्रंथ के रचयिता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर भगवान की तरह परमपूजनीय हैं। उनका अमित शाह द्वारा किया गया अनादर लोगों के दिलों को आहत पहुंचाता है। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे महापुरुष को लेकर संसद में इनके द्वारा कहे गए शब्दों से पूरे देश में सर्व समाज के लोग काफी उद्वेलित, आक्रोशित व आंदोलित हैं। अम्बेडकरवादी बीएसपी ने इस क्रम में उनसे बयान वापस लेने व पश्चाताप करने की मांग की है, जिसपर अभी तक भी अमल नहीं किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि ऐसे में मांग न पूरी होने पर फिर पूरे देश में आवाज उठाने की बात बीएसपी द्वारा की गई। इसलिए अब पार्टी ने अपनी इस मांग के समर्थन में 24 दिसंबर 2024 को देशव्यापी आन्दोलन करने का फैसला लिया है। उस दिन देश के सभी जिला मुख्यालयों पर पूर्णतः शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि दलित/बहुजनों को अपने पैरों पर खड़े होकर आत्म-सम्मान के साथ जीने के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष व आरक्षण सहित उनको अनेकों कानूनी हक दिलाने वाले उनके सच्चे मसीहा बाबा साहेब के नहीं रहने पर उनके अनुयायियों का हित व कल्याण ही उनका सबसे बड़ा सम्मान है, जिसके लिए बीएसपी समर्पित है। मायावती ने कहा कि अतः कांग्रेस, भाजपा आदि पार्टियां अगर बाबासाहेब का दिल से आदर-सम्मान नहीं कर सकती हैं तो उनका अनादर भी न करें। बाबासाहेब के कारण एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्गों को जिस दिन संविधान में कानूनी अधिकार मिले उसी दिन उन्हें सात जन्मों का स्वर्ग भी मिल गया है।  

चूरू में सर्दी का सितम, रेतीले धोरों पर और वाहनों पर बर्फ की परत जमने लगी है, सर्दी ने कहर बरपाना शुरू किया

चूरू राजस्थान के चूरू जिले में भी सर्दी का सितम जारी है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रेतीले धोरों पर और वाहनों पर बर्फ की परत जमने लगी है। इसके अलावा, खेतों में भी बर्फ की चादर देखने को मिल रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है, फसलों को नुकसान हो रहा है। चूरू जिले का तापमान अब जमाव बिंदु के निकट पहुंच चुका है। रात का न्यूनतम तापमान काफी नीचे गिर गया है, जिससे बर्फ की परतें सड़क पर और खेतों में जमने लगी हैं। ओस के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, वाहनों की रफ्तार थम गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। खेतों में सरसों और अन्य फसलों की पत्तियों पर बर्फ की परत जमने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों की फसलें नष्ट हो सकती हैं, जो किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। खेतों में जमे बर्फ से फसलों प्रभावित हो रही है, आगामी दिनों में फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की संभावना है। लोग ठंड से बचने के लिए अपने-अपने तरीके से उपाय कर रहे हैं, जैसे कि घरों में अलाव जलाना या फिर गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से राहत पाना। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव सेंकते हुए लोग नजर आ रहे हैं, ताकि सर्दी से राहत मिल सके। मनप्रीत ने बताया कि चूरू में बहुत ज्यादा कोहरा है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। भयंकर सर्दी के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ गया है, जिससे सभी को परेशानी हो रही है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां भी शीत लहर को लेकर चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शीत लहर के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शनिवार (21 दिसंबर) का दिन काफी ठंडा रहेगा।  

23 को यूथ कांग्रेस बढ़ते अपराध के खिलाफ सीएम हाउस का करेंगे घेराव

रायपुर छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा, नशा और अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा. ओझा ने कहा, 24 दिसंबर को बिलासपुर में नशे के खिलाफ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, 23 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी प्रमुख नेता और प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. गांधी मैदान में सुबह 11 बजे पहले सभा होगी, फिर सीएम हाउस घेराव करने निकलेंगे.

प्रयागराज महाकुंभ में हरि इच्छा के अनुसार चलेगा भंडारा, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

प्रयागराज सनातन आस्था का सबसे बड़ा समागम महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में होने जा रहा है। अनुमान है कि 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु पूरे देश और दुनिया के कोने-कोने से यहां त्रिवेणी के पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए आने वाले हैं। माना जाता है कि महाकुम्भ में स्नान के साथ ही दान का भी विशेष महत्व है। खासकर अन्न दान का, जिसके लिए 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस महा आयोजन में सैकड़ों संस्थाएं पुण्य कमाने को आ रही हैं। ये सभी संस्थाएं पूरे मेला क्षेत्र में भंडारों का आयोजन करेंगी, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इनमें से कई संस्थाओं ने यहां भंडारे और लंगर की शुरुआत भी कर दी है और कई अन्य विभिन्न संस्थाएं अन्न भंडार का जल्द शुभारंभ करने जा रही हैं। इन निशुल्क भंडारों के आयोजन से महाकुम्भ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं रहेगा। सैकड़ों संस्थाएं चलाती हैं भंडारा प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अनुसार, महाकुम्भ में इस वर्ष 8 हजार से 10 हजार संस्थाओं के आने की संभावना है। महाकुम्भ जैसे आयोजन में देश के लगभग सभी पंथों के लोग प्रतिभाग करते हैं। मेला प्रशासन की ओर से इन सभी पंथ से जुड़े लोगों का स्वागत किया जा रहा है और उनके लिए समस्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। इनमें सैकड़ों ऐसी संस्थाएं भी हैं जो महाकुम्भ के दौरान निशुल्क भोजन के लिए लंगर और भंडारे का आयोजन करती हैं। इनमें अक्षय पात्र, इस्कॉन और ओम नमः शिवाय जैसी संस्थाएं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन कराती हैं। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने फेयर प्राइस शॉप्स की भी व्यवस्था की है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को कम दाम में भोजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को मिलता है भोजन एडीएम मेला, विवेक चतुर्वेदी के अनुसार कुम्भ, महाकुम्भ और माघ मेला जैसे आयोजनों के दौरान प्रयागराज में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इन सभी मेला के दौरान सैकड़ों संस्थाएं आगे आकर यहां निशुल्क लंगर और भंडारों का आयोजन करती हैं, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन मिलता है। मेला के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों, नुक्कड़ों और गलियों में भी भंडारे आयोजित किए जाते हैं। इनकी संख्या का सही-सही अनुमान लगाना आसान नहीं है, क्योंकि संस्थाओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इस तरह के आयोजनों का हिस्सा बनते हैं। कई भंडारों का शुरू हुआ आयोजन अखिल भारतीय पंचतेरह त्यागी, खाकचौक (राम संतोष दास जी महाराज)की ओर से दिगंबर अखाड़ा के पास एक दिसंबर से भंडारे का आयोजन शुरू कर दिया गया है। महंत गोपाल दास जी के अनुसार, महाकुम्भ से पहले और पूरे महाकुम्भ के दौरान हमारे यहां जितने लोग भी आएंगे उन सभी को निशुल्क भोजन कराया जाएगा। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जबकि सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं को चाय वितरित की जा रही है। इसी तरह, सेक्टर 20 में जूना अखाड़े का अन्न भंडारा भी 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। श्री हिंगलाज मठ अलग दरबार के मृत्युंजय पुरी जी बताते हैं कि यह भंडारा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगा। हमारे यहां से कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं जाएगा। हरि इच्छा के अनुसार चलेगा भंडारा आवाहन अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत सत्यगिरि ने बताया कि भंडारे का आयोजन शुरू हो चुका है और पूरा महाकुम्भ यह निरंतर चलेगा। सभी श्रद्धालुओं को यहां निशुल्क भरपेट भोजन प्राप्त होगा। वहीं, रघुवंश सेवा संकल्प ट्रस्ट, अयोध्या द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। राम वैदेही मंदिर के महंत स्वामी दिलीप दास त्यागी जी महाराज ने बताया कि यह भंडारा हरि इच्छा के अनुसार 24 घंटे चलेगा। हमारा प्रयास संगम स्नान के लिए आए समस्त श्रद्धालुओं को अन्न प्रसाद ग्रहण कराना है। इसी तर्ज पर खरगौन मध्य प्रदेश का मां रेवा फाउंडेशन भी महाकुम्भ में भंडारे का आयोजन करेगा, जो 24 घंटे का होगा। इसे अनन्य अन्न क्षेत्र का नाम दिया गया है। यहां पूरे 45 दिन सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद प्राप्त हो सकेगा।

भारत में बायोटेक उद्योग 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

नईदिल्ली केंद्रीय राज्यमंत्री (कार्मिक) जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत में बायोटेक स्टार्टअप्स की संख्या पिछले 10 वर्षों में तेजी से बढ़कर 50 से लगभग 9,000 हो गई है। उन्होंने इस वृद्धि को देश की जैव-अर्थव्यवस्था में हुए शानदार बदलाव का नतीजा बताया। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 2014 में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 10 बिलियन डॉलर की थी, जो 2024 में बढ़कर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई। यह उद्योग 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) को प्राथमिकता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब भारत को जलवायु और हरित मुद्दों पर गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में सीओपी-26 में 2070 तक भारत को “शुद्ध शून्य” उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। इनमें ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, जलवायु परिवर्तन मिशन और गहरे समुद्र मिशन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। हाल ही में शुरू की गई ‘बायो E-3 नीति’ को मंत्री ने जलवायु परिवर्तन और अनसस्टेनेबल वेस्ट जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक अहम कदम बताया। यह नीति सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। मंत्री ने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप्स का विकास भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने भारत को वैश्विक बायोप्लास्टिक मूवमेंट में अग्रणी बना दिया है, जो यह दिखाता है कि जैव प्रौद्योगिकी कैसे एक स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य में योगदान कर सकती है।

नौ महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा

 अयोध्या  अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही उत्तर प्रदेश ने पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में एक नया कीर्तिमान बनाया है। राज्य में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 47.61 करोड़ पर्यटक आए जो अपने-आप में रिकॉर्ड है। इन नौ महीनों में राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल सितंबर तक अयोध्या में 13.55 करोड़ घरेलू और 3,153 विदेशी पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की संख्या में इस उछाल की एक बड़ी वजह इस साल राम मंदिर के उद्घाटन को माना जा रहा है। अयोध्या की तुलना में, आगरा के लिए पर्यटकों की संख्या 12.51 करोड़ रही, जिनमें 11.59 करोड़ घरेलू और 92.4 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य में पर्यटन को लेकर इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश ने पिछले साल 48 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया, जो इस साल केवल नौ महीने में ही एक मील का पत्थर बन गया है।” अयोध्या के अलावा, दूसरे आध्यात्मिक स्थलों को लेकर भी पर्यटकों की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। वाराणसी में 6.2 करोड़ घरेलू पर्यटक और 1,84,000 विदेशी पर्यटक आए, मथुरा में 6.8 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें 87,229 विदेशी शामिल थे। कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज में 4.8 करोड़ पर्यटक आए, मिर्जापुर में 1.18 करोड़ पर्यटकों ने विजिट किया। इसके अलावा, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक 61 लाख से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद की जा रही है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और ईवाई द्वारा 18वें वार्षिक सीआईआई पर्यटन शिखर सम्मेलन में जारी व्हाइट पेपर के मुताबिक, घरेलू पर्यटन के बल पर यह क्षेत्र मजबूती से उभर रहा है। मौजूदा समय में टूरिज्म सेक्टर का भारत के कुल रोजगार में योगदान करीब आठ प्रतिशत का है।

उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि ने प्रयागराज कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

उज्जैन  मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि ने प्रयागराज कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद की है। उनका तर्क है कि जब मुसलमानों के हज में हिंदुओं को प्रवेश नहीं मिलता और हिंदू वहां जाते भी नहीं हैं तो हिंदुओं के कुंभ में मुस्लिमों को भी नहीं आना चाहिए। महामंडलेश्वर का मानना है कि दूसरे धर्मों के लोगों के आने से कुंभ की पवित्रता भंग होती है। महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित गंगा घाट श्री मौन तीर्थ पीठाधीश्वर भी हैं। उन्होंने प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में मुस्लिमों के आने पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने मुस्लिम परिचितों से भी कहा है कि हिंदू धार्मिक आयोजनों में उनकी क्या आवश्यकता है? उनका साफ शब्दों में कहना है कि आपके हज में हमें एंट्री नहीं है तो हमारे सबसे पवित्र कुंभ में भी आप मत आइए। महामंडलेश्वर कुंभ में लगाएंगे शिविर महामंडलेश्वर जल्द ही प्रयागराज कुंभ में अपने शिविर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू करेंगे। इसे लेकर उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि आप मेरे कैंप में न आएं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। यह देखना होगा कि उनके इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है और प्रशासन क्या कदम उठाता है। मिला धमकी भरा पत्र महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद यह बयान आया है। यह पत्र उर्दू में लिखा गया था और प्रयागराज के नवाब नगर करेली से भेजा गया था। पत्र भेजने वाले का नाम सगीर अहमद बताया जा रहा है। पत्र में लिखा था कि तुम बार-बार नबी की तौहीन करते हो। पुलिस और साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है।

बालाघाट की प्राची झारिया गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राष्ट्रपति को सलामी देंगी, ऐसे में पूरे जिले के लिए यह एक गर्व की बात है

बालाघाट  बालाघाट के शासकीय महाविद्यालय लामता की एक छात्रा का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है. उनका नाम प्राची झारिया है. परेड के दौरान प्राची राष्ट्रपति को सलामी देंगी. ऐसे में पूरे जिले के लिए यह एक गर्व की बात है. प्राची एक जनवरी से एक महीने तक दिल्ली में रहेंगी. पूरे प्रदेश से 8 लोगों का इस परेड के लिए चयन हुआ है. जिसमें बालाघाट से प्राची का चयन हुआ है. प्राची बोलीं- वर्षों की मेहनत सफल हुई  परेड के लिए चयनित प्राची झरिया से बातचीत की. वह नैनपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि इतने दिनों की मेहनत साकार हुई, ऐसे में बहुत अच्छा लग रहा है. माता-पिता भी काफी खुश हैं. प्राची बताती हैं कि वह दो साल से इस दिन के लिए मेहनत कर रही थीं. उन्होंने बताया कि वह बालाघाट जिले की पहली छात्रा हैं, जिनका गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन हुआ है. वहीं, अब वह चाहती हैं कि आने वाले वर्षों में महाविद्यालय की और भी लोगों का चयन हो. प्राची ने बताया कि वह प्रोफेसर बनना चाहती है. प्राची के चयन की ये रही प्रक्रिया एनएसएस यानी राष्ट्रीय सेवा योजना की कॉर्डिनेटर डुलेश्वरी टेम्भरे ने बताया कि प्राची के चयन की प्रक्रिया काफी लम्बी रही है. इसके लिए प्राची ने काफी मेहनत की. सितंबर माह जिला स्तर शिविर लगता है, जिसमें दो स्वयंसेवकों को भेजा जाता है. यहां से चयन होकर विश्वविद्यालय भेजा जाता है. वहां से जिन लोगों का चयन हुआ उन्हें बिहार के पटना कैम्प के लिए भेजा गया. यहीं पर मध्य प्रदेश के NSS के 8 स्वयंसेवकों का चयन हुआ, जिसमें प्राची झरिया भी शामिल हैं. प्राची का चयनित होना ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. ऐसे में दूसरे स्वयंसेवकों को शून्य से शिखर पर जाने की प्रेरणा मिलेगी. साथी छात्रा बोली- हमें प्राची से सीखने मिला हमें प्राची दीदी से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है. वहीं, उन्होंने हमें परेड के बारे में काफी कुछ बताया. कॉलेज सहित जिलेभर के लिए यह गर्व की बात है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online