LATEST NEWS

UPMSP ने जारी किया साल 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

आगरा  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से साल 2025 की कक्षा 12वीं का प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो स्टेज में होने वाली हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं दो स्टेज में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित मंडलों के अंतर्गत जिलों में आयोजित की जाएंगी।’ यानी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार, पहला चरण 23 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक चलेगा। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में झांसी, चित्रकूट, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। दूसरा चरण में 1 फरवरी से 8 फरवरी, 2025 के बीच कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित होंगे। यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा टाइम टेबल प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स 2025 कक्षा 12वीं प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-1) 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-2) 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 कक्षा 9वीं से 11वीं वार्षिक परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 कक्षा 10वीं से 12वीं प्री–बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 अंक अपलोड होने की शुरुआती डेट 10 जनवरी 2025 इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्यों की निगरानी में आयोजित होंगी जोकि 4 जनवरी से 10 जनवरी, 2025 तक चलेंगी। UPMSP ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा डेट्स घोषित कर दी है। याद रखें, ये परीक्षाएं आपके स्कूल में ही होंगी। ये परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी, 2025 तक चलेंगी और ये भी आपके स्कूल की ओर से ही आयोजित होंगी। हाई स्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं बीते सालों की तरह इंटरनल असेसमेंट मॉडल पर आधारित होंगी, जिसमें प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल होगा। यूपी बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य इन अंकों को UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10 जनवरी, 2025 से अपलोड कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की ओर से निर्देश दिया गया है कि UPMSP से जुड़े सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं CCTV निगरानी में आयोजित करें।

जयंत चौधरी ने RLD के अपने सभी प्रवक्ताओं को हटाया, जाने के है वजह

नईदिल्ली केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में साझेदार राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री ने अपने पार्टी के नेताओं पर सख्त एक्शन लिया है. पार्टी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी एक चिट्ठी में इस फैसले की जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार रालोद चीफ जयंत चौधरी के आदेश पर यह एक्शन हुआ है. रालोद की मेरठ इकाई ने इस फैसले की जानकारी अपने मीडिया ग्रुप में दी. बीते दिनों एक प्रवक्ता ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना की थी. इसके बाद अब यह फैसला लिया गया है. रालोद नेता त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी चिट्ठी में कहा गया है कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं एवं उत्तर प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभानव से निरस्त किया जाता है. बीते दिनों रालोद प्रवक्ता कमल गौतम ने कहा था कि गृह मंत्री का बयान सही नहीं है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो लोग भगवान मानते हैं, वह भगवान मानत रहेंगे. उनके लिए ऐसा बयान उचित नहीं है. अमित शाह ने असल में क्या कहा था? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है.. आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखते हुए कहा था कि हमें तो आनंद है कि आंबेडकर का नाम लेते हैं. आंबेडकर का नाम अभी सौ बार ज्यादा लो. परंतु आंबेडकर जी के प्रति आपका भाव क्या है ये मैं बताता हूं. आंबेडकर जी को देश कि पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दे दिया. गृह मंत्री ने आगे कहा था कि उन्होंने (आंबेडकर) कई बार कहा कि वह अनुसूचित जातियों और जनजातियों के साथ होने वाले व्यवहार से असंतुष्ट हैं. उन्होंने सरकार की विदेश नीति से असहमति जताई थी, अनुच्छेद 370 से भी सहमत नहीं थे. आंबेडकर को आश्वासन दिया गया था, जो पूरा नहीं हुआ, इसलिए कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. “अमित शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके बाद जवाहरलाल नेहरू का एक बयान भी पढ़ा जो आंबेडकर के इस्तीफे के बारे में दिया गया था. उन्होंने कहा, “श्री बीसी रॉय ने पत्र लिखा कि आंबेडकर और राजाजी जैसे दो महानुभाव मंत्रिमंडल छोड़ेंगे तो क्या होगा, तो नेहरू जी ने उनको जवाब में लिखा है- राजाजी के जाने से तो थोड़ा बहुत नुकसान होगा, आंबेडकर के जाने से मंत्रिमंडल कमजोर नहीं होता है.” अमित शाह का पूरा भाषण यहां सुना जा सकता है.

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सरकार हर स्तर पर करेगी प्रभावी कार्यवाही

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत-अभिनंदन है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश को मिलेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सरकार हर स्तर पर करेगी प्रभावी कार्यवाही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. धामी का स्वागत भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने मध्यप्रदेश पधार रहे हैं, उनका प्रदेश की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान बड़े स्वरूप में आकार लेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रदेश को मिल रही इस सौगात से सागर, दतिया सहित सम्पर्ण बुंदेलखण्ड को पर्याप्त सिंचाई और पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण पर्व में सागर गौरव दिवस में क्षेत्र को सौगातें प्रदान करने के कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की भी सहभागिता होगी। इन सौगातों से सम्पूर्ण क्षेत्र का आने वाला कल बेहतर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमान तल पर मीडिया से चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए हैं, जिनमें टोल बैरियर पर वसूली बंद करने का निर्णय भी एक है। राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए जिस भी स्तर पर आवश्यक होगा सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण की दिशा में हम निरंतर गतिशील है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमानतल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. पुष्कर सिंह धानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही चंदेरी का अंगवस्त्र और राजभोज की प्रतिमा भेंट की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. धामी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर अभिवादन किया।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता, कहा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य

नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किया संवाद मीट में छत्तीसगढ़ को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की गिनाईं खूबियां नई औद्योगिक नीति में उद्योगों के लिए विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है। हमारी नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं देती है। यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना, बल्कि रोजगार सृजन पर भी जोर देती है।          मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, खनन, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। नई औद्योगिक नीति में विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल हैं। डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से सभी स्वीकृतियां और लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो गया है। उद्योग विभाग द्वारा सब्सिडी जारी करने के लिए अधिकतम 3 स्तर और अधिकतम 7 दिनों की समय सीमा सुनिश्चित की गई है।       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उद्योग स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए, न्यूनतम सरकार की अवधारणा के तहत निजी औद्योगिक पार्क को 30 प्रतिशत सब्सिडी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ, उद्योगों के लिए रेडी और विकसित प्लॉट आवेदन के 60 दिनों के भीतर सुनिश्चित कर रहे हैं।        उन्होंने बताया हम यह सुनिश्चित कर रहे कि उद्योग स्थापना एवं संचालन में सरकारी हस्तक्षेप न्यूनतम हो एवं यथासंभव सेल्फ सर्टिफिकेशन अथवा ऑनलाइन माध्यम से हो ताकि उद्योग हेतु आपको सरकार के पास आने की आवश्यकता ना हो।       कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों के सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने राज्य में उपलब्ध बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और शांतिपूर्ण माहौल के बारे में विस्तार से बताया।       कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा छत्तीसगढ़ की पहल की सराहना करते हुए निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह इन्वेस्टर मीट छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री राहुल भगत और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर सुश्री ऋतु सेन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने नई औद्योगिक नीति की खासियतों को समझाते हुए निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लाभ बताए। उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए बताया कि खनिज संपदा और खानों के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य अपने औद्योगिक आधार को विविधतापूर्ण बनाते हुए फार्मास्यूटिकल्स, ट्रेन शेल, टेलीविज़न और प्रकाश उपकरणों जैसे विविध उत्पादों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बस्तर क्षेत्र में निवेश पर विशेष प्रोत्साहन मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कोर सेक्टर की स्टील इकाइयों और अन्य उद्योगों को बड़ी राहत दी गई है। आयरन ओर पर 50% और कोयले पर 100% रॉयल्टी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, उद्योगों द्वारा चुकाए गए रॉयल्टी और राज्य को मिलने वाले सेस की प्रतिपूर्ति 15 वर्षों तक की जाएगी। इसके अलावा, ग्राम नियानार में 118 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। आईआईएम के छात्र नियुक्त होंगे इन्वेस्टमेंट मैनेजर      मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगपतियों को राज्य सरकार द्वारा विशेष सहूलियतें दी जा रही है। इसके लिए आईआईएम रायपुर के साथ एमओयू (समझौता) करके वहां के पास आउट छात्रों को मुख्यमंत्री औद्योगिक इंटर्नशिप के तहत इन्वेस्टमेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, जो घर बैठे प्रक्रियाओं को सुगम बनाएंगे। आधुनिक तकनीकों में निवेश को प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में कई नए और आधुनिक तकनीकों का ध्यान रखा गया है जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ग्रीन हाईड्रोजन और डेटा सेंटर। इसके अलावा, आईटी, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र भी खास होंगे। इन क्षेत्रों में उद्योगों को 30 से 50 प्रतिशत तक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कंपनियों को अपना काम शुरू करने के लिए 5 से 12 साल तक करों में छूट दी जाएगी, जिससे वे आसानी से अपना काम शुरू कर सकें। देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा कार्यक्रम में पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एमडी ईश्वर नंदन ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1134 करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा जिससे 100 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। वहीं टेलीपरफॉर्मेंस के सीओओ आशीष जौहरी ने 300 करोड़ का निवेश कर बैक ऑफिस केंद्र स्थापित करने की योजना साझा की। माइक्रोमैक्स के राजेश अग्रवाल ने सौर सेल निर्माण में 100 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया। वरुण बेवरेजेज के सीईओ कमलेश जैन ने पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट में 250 करोड़ निवेश की इच्छा जताई। टीडब्ल्यूआई ग्रुप के पुरुषोत्तम और उत्तम सिंघल ने 1650 करोड़ के निवेश का सुझाव दिया, जिससे 1000 रोजगार अवसर सृजित होंगे। पैरामाउंट कम्युनिकेशंस के प्रवीण गुप्ता द्वारा 250 करोड़ निवेश और 1000 नौकरियों की योजना साझा की गई । रिन्यू पावर लिमिटेड के सुमंत सिन्हा ने पंप स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं में 11,500 करोड़ निवेश की योजना साझा की।

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर BJP में बवाल, मंडल अध्यक्ष के लिए 45 से कम उम्र का क्राइटेरिया तय

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव हो रहे हैं, जहां संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां चल रही हैं. संगठनात्मक रूप से मध्य प्रदेश में बीजेपी के 60 जिले हैं, जिसमें मंडल अध्यक्ष चुने जाते हैं. लेकिन प्रदेश में बीजेपी ने 18 मंडल अध्यक्षों के चुनाव निरस्त कर दिए हैं, क्योंकि बीजेपी की चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची थी, जहां जांच में यह बात सामने आई है कि कई जगह नेताओं ने अपनी उम्र छुपाई है. ऐसे में चुनाव निरस्त कर दिए गए. वहीं जो शिकायतें बीजेपी की चुनाव समिति के पास पहुंची हैं, उनका निराकरण भी जल्द किया जा सकता है. सिवनी जिले में सबसे ज्यादा दरअसल, बताया जा रहा है कि डेढ़ दर्जन ऐसे मंडल हैं, जहां पर अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं ने अपनी उम्र घटाकर संगठन को बताई थी, ऐसे में जांच के बाद 18 मंडलों के चुनाव ही आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दिए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मंडल अध्यक्ष सिवनी जिले के हैं. क्योंकि बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष के पद के लिए उम्र का क्राइटेरिया 45 साल तय किया था, इसके अलावा उन नेताओं को भी मंडल अध्यक्ष नहीं बनाने के निर्देश दिए थे जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो, या फिर किसी नेता ने भविष्य में पार्टी के खिलाफ काम किया था. इसलिए बीजेपी ने इस बार चुनावी संगठन में इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखने की बात कही थी. यहां के चुनाव हुए निरस्त सिवनी जिले में उत्तर सिवनी, बंडोल, बीजादेवरी, सुकतरा, कुरई में मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त कर दिए हैं.  वहीं बड़वानी जिले में अंजड़, चाचरिया, पानसेमल में भी मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त हुए हैं. जबकि राजगढ़ जिले में बोड़ा, गुलाबता और तलेन में भी मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है.     सिंगरौली जिले के निवास     टीकमगढ़ जिले के लिधौरा     श्योपुर जिले के पाण्डौला     खरगोन जिले के गोगांवां     पन्ना जिले के गुन्नौर     छतरपुर जिले के गौरिहार     धार जिले के सादलपुर   वहीं मंडल अध्यक्षों और संगठन के चुनाव को लेकर बीजेपी के संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर का कहना है कि मंडस अध्यक्षों के चुनाव की लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुछ आपत्तियां आई थी, उनका भी समाधान भी कर दिया गया है. अंतिम परिणाम भी जल्द ही सामने आ जाएगा. वहीं जिन लोगों ने आपत्तियां जताई हैं उनका निराकरण भी जल्द किया जाएगा. 

ग्रामीणों ने ही किया रेस्क्यू, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाघ के बाद अब मगरमच्छ की दहशत

कोरबा। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में अलग-अलग प्रकार के जंगली जानवरों की आमदगी लगातार बनी हुई है। पाली रेंज के चेतमा इलाके में जहां पहले बाघ देखे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इसी क्षेत्र के शिवपुर में मगरमच्छ के मिलने से सनसनी फैल गई। मगरमच्छ शिवपुर के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर वन विभाग को सूचना दी गई। कोरबा के पड़ोसी जीपीएम जिले से जंगली जानवर लगातार कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। कटघोरा वन मंडल के चैतमा जंगल में बाघ को देखे जाने की खबर सामने आई थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि बाघ ने किसी मवेशी का शिकार भी किया। वहीं अब पाली के शिवपुर में मगरमच्छ मिला है। बताया जा रहा है,कि मगरमच्छ गांव के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बिना डरे मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया।

समर्थन देने पहुंचे सैकड़ों किसान, छत्तीसगढ़-मानपुर में धान खरीदी में देरी के कारण अनशन पर बैठा युवक

मानपुर। मानपुर ब्लॉक स्थित भर्रीटोला धान खरीदी केंद्र में पिछले 12 दिसंबर से धान खरीदी बंद होने के कारण किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं. किसानों की इस समस्या को लेकर भर्रीटोला निवासी देवानंद कौशिक ने 22 दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने गांधीवादी तरीके से शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ते हुए मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान खरीदी शुरू की जाए. युवक देवानंद कौशिक स्थानीय धान खरीदी केंद्र परिसर में रविवार से भूख हड़ताल पर बैठा है. युवक ने ऐलान किया है कि जब तक भर्रीटोला समिति में धान खरीदी आरंभ नहीं होती तब तक वह भूख हड़ताल में पर बैठे रहेगा. युवक देवानंद कौशिक के भूख हड़ताल में बैठने की जानकारी पाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान हड़ताल स्थल में पहुंचकर न केवल देवानंद से मिल रहे हैं बल्कि इस हड़ताल में उसे अपना समर्थन भी दे रहे हैं. भूख हड़ताल के पहले दिन ही आस-पास के गांवों के कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे युवक देवानंद का समर्थन करते हुए तत्काल धान खरीदी आरंभ करने की मांग दोहराई है. वहीं हड़ताली युवक समेत क्षेत्रवासी किसानों ने तर्क दिया है कि धान समय पर नहीं बेच पाने से किसानों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. दूसरी ओर भर्रीटोला सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक ने धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव न होने तथा केंद्र जगह की कमी को धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताते हुए बिना धान का उठाव किए धान खरीदी आरंभ करने में असमर्थता जताई है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को दी बधाई 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रोजगार मेले के माध्यम से देश के 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। युवाओं के सामर्थ्य एवं प्रतिभा से विकवित भारत का संकल्प साकार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दीं शुभकामनाएँ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता किसान भाई-बहनों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी जी ने किसानों, गरीबों और वंचितों के हितों के संरक्षण और उनके समग्र विकास के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका समर्पण और किसान कल्याण एवं कृषि विकास के प्रयास हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके योगदान के बारे में जन सामान्य में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनायी जाती है।  

उद्योगपतियों नई औद्योगिक नीति पर करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo sai) दिल्ली दौरे पर है. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट समिट में शामिल होंगे. जहां वे उद्योगपति से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे. युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव राजधानी रायपुर में आज अपराध, महंगी बिजली दरें, 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, पसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं में उपस्थित रहेंगे. साथ ही यूथ कांग्रेस के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. दोपहर 02.00 बजे से गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास तक पहुचेंगे. दो जिलों के दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दो दिलों के दौरे पर रहेंगे. वे आज मुंगेली के लोरमी जाएंगे, यहां वे निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे. साथ ही महतारी वंदन योजना सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम साव सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित करेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे उपमुख्यमंत्री साव लोरमी से आरंग पहुंचेंगे. जहां वे विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. भाजपा में नए अध्यक्षों के नामों को लेकर मंथन भाजपा संगठन चुनाव के बीच आज नए जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. सभी 35 सगठन जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष तय होंगे. अब तक बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव हो चुके हैं. दीपक बैज का आज दिल्ली दौरा सगठन विस्तार की अटकलों के बीच आज पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली जाएंगे. वे शाम शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वे AICC के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद संगठन विस्तार को लेकर नामों की सूची पर भी चर्चा कर सकते हैं. प्रदेश में मौसम का हाल बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. राजधानी रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है. वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आशंका जताई गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वही सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया. मंगल कलश यात्रा सुप्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा कल यानी 24 दिसंबर से रायपुर के सेजबहार में शिव महापुराण कथा सुनाने जा रहे हैं. आज कथा पंडाल से शिव मंदिर सेजबहार के सरोवर स्थल तक सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली जाएगी.

खरगोन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात देशी पिस्टल और चार देशी कट्टा समेत एक तस्कर को किया गिरफ्तार

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात देशी पिस्टल और चार देशी कट्टा समेत कुल 11 अवैध हथियार बरामद किया गया है। वहीं एक सिकलीगर समेत तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। खरगोन जिले के गोगांवा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गगनदीप बालाचौर पंजाब का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 7 देशी पिस्टल और 4 देशी कट्टे बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब दो लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई गोगांवा थाने के क्षेत्रीय पुलिस ने बिलाली गांव के पास स्विफ्ट कार में अवैध हथियारों के साथ तस्कर को पकड़ते हुए की। पुलिस के मुताबिक, तस्कर गगनदीप इन हथियारों को कहीं और ले जा रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने इस मामले में सुनील जो कि पंजाब का ही रहने वाला है, वह मौके से फरार हो गया है। वहीं विशाल सिकलीगर और उसका एक साथी रवि जो ग्राम रेवटा का रहने वाला है, यह सभी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले का खुलासा एसपी धर्मराज मीना ने किया। उन्होंने कहा कि सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गोगांवा पुलिस की इस बड़ी सफलता पर स्थानीय जनता ने भी पुलिस को सराहा है। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं, छत्तीसगढ़-शीतलहर से मिलेगी राहत

रायपुर। बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. रात में तापमान में गिरावट थमी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. रविवार को एक-दो स्थान पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वहीं सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भाग पर दबाव का क्षेत्र 22 दिसंबर को 2:30 बजे भी इसी क्षेत्र में था. इस संबंधित चक्रवार्ती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसके पश्चिम दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के टैटू के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम भाग तक पहुंचाने की संभावना है. राजधानी का हाल राजधानी रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आशंका जताई गई है.

भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ की रिलीज डेट का ऐलान

मुंबई भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। और अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अविनाश अरुण धवरे के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन और यूनोइया फिल्म्स एलएलपी के सहयोग से तैयार की गई है। इसे सुदीप शर्मा द्वारा क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है। ‘पाताल लोक सीजन 2’ में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग जैसे चर्चित कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज 17 जनवरी, 2025 को OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, जिसका प्रीमियर देश के 240 से ज्यादा देशों में होगा। इस क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब वह खत्म हो गया है। ‘पाताल लोक सीजन 1’ की कहानी किस पर आधारित थी? ‘पाताल लोक सीजन 1’ साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान आई थी और इसने हर किसी को अपना दिवाना बना दिया था। इसकी कहानी ने हर किसी को अंदर तक झंकझोर दिया था। सीरीज की कहानी तरुण तेजपाल की किताब ‘द स्टोरी ऑफ माई असासन्स’ पर आधारित थी। अब सीजन 2 में क्या नया देखने को मिलता है, ये जानना दिलचस्प होगा। ‘पाताल लोक 2’ की कहानी? कुछ दिन पहले इसका एक सस्पेंस से भरा टीजर जारी किया गया था। जिसमें खून से लथपथ जयदीप गुंडो से लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे थे। एक शॉट में उनकी कलाई पर तारीख XV.XII.XCVII यानी (दिसंबर 15, 1997) लिखा था, जो अलग ही क्रेज पैदा कर रहा था। इसकी कहानी हाथीराम और इमरान अंसारी के आसपास फिर से बुनी जाएगी। जिसमें वह एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करेंगे। इस सीरीज में तिलोत्तमा शोम और अनुराग अरोड़ा जैसे नए कलाकार भी शामिल होंगे।

समिति प्रबंधक ने उठाव में देरी को बताया मुख्य वजह, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के केंद्र में आज से बंद होगी धान खरीदी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है. इस बीच उमेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र में आज धान खरीदी बंद हो सकती है. समिति प्रबंधन ने जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताया है. दरअसल, अबतक कुल 38783.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. वहीं केवलं 1520 क्विंटल धान का उठाव हो सका है. कुछ धान डेनेज का स्टेक बनाकर रखा गया है. समिति का बफर लिमिट 1400 क्विंटल ही है. जहां सभी धान रखने के स्टेक फुल हो चुके हैं. समिति में जगह का अभाव होने के चलते आगे की खरीदी कर पाना संभव नहीं है. अधिकारी से धान उठाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है. जिससे आगे धान खरीदी सुचारु रूप से की जा सके. इस संबंध में अधिकारियों को लिखा एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें अपनी समस्या बताई गई है.

देश-विदेश से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता : केंद्रीय मंत्री नायडू

  उज्जैन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। नायडू ने चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि “आज पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिला। बहुत अच्छा लग रहा है। काफी समय से मेरी इच्छा थी कि यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लूं और आज यह मुमकिन हुआ। जिस तरह से यह पूरा कॉम्प्लेक्स विकसित किया गया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य लोगों ने यहां बहुत अच्छा माहौल बनाया है। जो भी कार्यक्रम यहां चल रहे हैं, वे सभी सुविधाजनक तरीके से प्रबंधित हैं।” इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बाबा महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री नायडू का सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद शंकर लालवानी, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की संभावना तलाशेंगे नायडू ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। यहां चल रहे विकास कार्यों में आगे और विस्तार की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने यहां एयरपोर्ट की सुविधा की आवश्यकता बताई। हम राज्य सरकार के साथ मिलकर इस संभावना को तलाशेंगे। जितनी जल्दी हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करेंगे। हम चाहते हैं कि न केवल देशभर से, बल्कि दुनियाभर के लोग यहां आएं और उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिले। हमारी ओर से जो भी सहयोग संभव होगा, वह प्रदान किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet