LATEST NEWS

गत वर्ष की तुलना में आई 2.54 प्रतिशत कमी, राजस्थान-नवंबर में वस्तुओं का 401.32 रहा थोक मूल्य सूचकांक

जयपुर। राज्य का माह नवंबर, 2024 को सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक आधार वर्ष (1999-2000) पर गत माह की तुलना में 0.82 प्रतिशत की कमी के साथ 401.32 रहा। माह नवंबर, 2024 में प्राथमिक वस्तु समूह सूचकांक 457.69 एवं ईधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह सूचकांक 568.11 तथा विनिर्मित उत्पाद समूह सूचकांक 308.62 अंक रहा है। राज्य के मासिक सामान्य थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति नवंबर, 2024 में गत वर्ष नवम्बर माह की तुलना में 2.54 प्रतिशत रही है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री विनेश सिंघवी ने बताया कि माह नवंबर, 2024 में प्राथमिक वस्तु समूह का सूचकांक गत माह की तुलना में 2.04 प्रतिशत की कमी के साथ 457.69 रहा है। प्राथमिक वस्तु समूह के सूचकांक में कमी का मुख्य कारण इसके अंतर्गत कृषि उप समूह सूचकांक में 2.19 प्रतिशत एवं खनिज उप समूह सूचकांक में 0.95 प्रतिशत की कमी दर्ज होना रहा है। उन्होंने बताया कि आलोच्य माह में प्राथमिक वस्तु समूह में कृषि मद समूह के सूचकांक के अन्तर्गत दालों में 3.85 प्रतिशत, फलों में 52.71 प्रतिशत, सब्जियों में 10.13 प्रतिशत, रेशा में 0.20 प्रतिशत, तिलहन में 1.58 प्रतिशत एवं अन्य अखाद्य पदार्थ में 5.75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। खनिज उप समूह सूचकांक के अंतर्गत आलोच्य माह में 0.95 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई। जिसमें मुख्यतः जिप्सम में 2.08 प्रतिशत, चूना पत्थर  में 0.49 प्रतिशत एवं चांदी में 19.51 प्रतिशत की कमी दर्ज रही है। ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह का सूचकांक माह नवंबर, 2024 के दौरान 568.11 अंक रहा है। ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह सूचकांक की वर्ष दर वर्ष मुद्रास्फीति दर में गत वर्ष की तुलना में 2.26 प्रतिशत की कमी पाई गई। विनिर्मित उत्पाद समूह का सूचकांक माह नवंबर, 2024 में 308.62 अंक रहा, जिसमें गत माह की तुलना में 0.06 प्रतिशत की कमी पाई गई। समीक्षाधीन अवधि के दौरान केमिकल उप समूह सूचकांक में 1.32 प्रतिशत की कमी पाई गई जबकि खाद्य उत्पाद उप समूह के सूचकांक में 0.33 प्रतिशत, लकड़ी और लकड़ी उत्पाद उप समूह के सूचकांक में 0.36 प्रतिशत, बुनियादी कीमती और अलौह धातुएं उप समूह के सूचकांक में 0.05 प्रतिशत एवं सामान्य प्रयोजन मशीनरी उप समूह में 0.04 प्रतिशत वृद्धि रही हैं। विनिर्मित उत्पाद समूह सूचकांक की वर्ष दर वर्ष मुद्रास्फीति की दर गत वर्ष की तुलना में 1.52 प्रतिशत दर्ज की गई।

सहकार से आएगी समृद्धि: पर्यावरण राज्यमंत्री, राजस्थान-अलवर के मिनी सचिवालय सभागार में कार्यक्रम

जयपुर। मिनी सचिवालय सभागार अलवर में आयोजित सहकार से समृद्धि के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शिरकत की। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुडकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने संबोधित किया। राज्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पहली बार केंद्र में सहकारिता विभाग का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से देश को उन्नति की ओर ले जाना है जिसमें खास तौर पर किसानों व पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक साथ 10 हजार नवीन बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारम्भ किया गया है जो कि ऐतिहासिक कार्य है। अलवर जिले में की घेवर बहुउद्देशीय सहकारी समिति को पंजीयन प्रमाण पत्रा सौंपा गया। जिला स्तर पर गोविन्दगढ की नवगठित एमपैक्स तालडा ग्राम सेवा सहकारी समिति  तथा मुण्डावर की नवगठित गांधीनगर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति को पंजीयन प्रमाण पत्रा सौंपा गया। साथ ही गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दो ऋणी सदस्यों  को स्वीकृत ऋण राशि का  चेक सौंपा गया। पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत जिले की प्रथम दो ऑटोमेटेड ऑडिट करवाने वाली समितियों बांबोली और चीड़वा को ऑडिट रिपोर्ट सौंपी गई।

दस्तावेजों का 1 जनवरी से होगा सत्यापन, राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी की जल्द होगी सीधी भर्ती

जयपुर। सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2024 के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 14 पदों की सीधी भर्ती हेतु 56 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचीबद्ध किया गया है। उक्त पदों हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की 01 जनवरी से 03 जनवरी 2025 तक पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। उक्त पदों हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की 01 जनवरी से 03 जनवरी 2025 तक पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य कृषि विभाग द्वारा कॉन्फ्रेन्स हॉल, प्रथम तल, पंत कृृषि भवन, जयपुर में किया जायेगा। अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 07 जनवरी 2025 को किया जायेगा। अभ्यर्थी पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु दिनांकवार एवं रोल नम्बरवार विस्तृृत सूचना कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in – Employee Corener – Recruitment Related – Docoument Verification  पर प्राप्त कर सकते हैं।

राज्यकर्मियों के जानकारी न देने पर रुकेगा प्रमोशन और होगी कार्रवाई, उत्तरप्रदेश-शासन से आया 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मियों को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। इसके बाद ही उन्हें प्रमोशन मिल सकेगा। शासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जो कर्मी ब्योरा नहीं देंगे, उनके प्रमोसन पर विचार नहीं होगा। सभी कर्मियों को अपना ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देना होगा। शासन की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि 31 जनवरी तक राज्य कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। अन्यथा प्रमोशन पर विचार नहीं होगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से 31 जनवरी तक दे दें।

उप मुख्यमंत्री साव बोले-जल्द होगा ऐलान, छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की पूरी तैयारियां

रायपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख के ऐलान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में है. सरकार की अलग-अलग एजेंसियां, विभाग काम कर रहे हैं. एक चरण का आरक्षण का बचा हुआ है. बहुत जल्द आरक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. चुनाव आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम तय करेगा. हरियाणा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर निर्णय करेंगे. वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि मोहन भागवत देशभर में प्रवास करते हैं. वे जिनसे मिलेंगे, उनसे मिलना तय रहेगा. प्रदीप मिश्रा के बयान पर कही यह बात पंडित प्रदीप मिश्रा के सांता क्लाज को लेकर बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि धर्माचार्य के बयान पर मेरी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं है. मैं तो आपसे कहता हूं कि कल हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई है. आज छत्तीसगढ़ जिस दिशा में आगे बढ़ा है, वह अटल जी के कारण संभव हुआ है.

एमपी का सिंचाई रकबा बढ़ेगा, सौ फीसदी सिंचाई रकबा बनाने प्लान

भोपाल मोहन सरकार की साल 2024 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग गुरुवार को आयोजित हुई है। बैठक में मोहन कैबिनेट ने फैसला किया है कि प्रदेश में बिजली की डिमांड में कमी लाने के लिए 11 केवी फीडर्स को सोलराइज किया जाएगा। सरकार ने यह भी तय किया है कि एमपी में सौ फीसदी एरिया को सिंचित बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय विकास और आ‌वास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की डिमांड को देखते हुए 11 केवी फीडर्स को सोलराइज किया जाएगा। इन्हें सोलर प्लांट से जोड़ना है। प्राइवेट सेक्टर भी इन्वेस्ट कर सकता है। भारत सरकार की ओर से प्रति मेगावाट एक करोड़ की सहायता दी जाएगी। इस काम में प्रति मेगावाट 4 करोड़ का खर्च आएगा। योजना में सौ फीसदी लोन मिल जाता है। इसके बाद किसानों को दिन में भी पर्याप्त बिजली दी जा सकेगी। साथ ही कार्बन क्रेडिट का लाभ प्रदेश को मिल सके। इस पर भी काम कर रहे हैं। एमपी में सौ फीसदी सिंचाई रकबा बनाने प्लान बनेगा केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध चंबल नदी परियोजना से प्रदेश का सिंचाई रकबा बढ़ने की स्थिति को देखते हुए मोहन कैबिनेट ने तय किया है कि एमपी को सौ फीसदी सिंचित एरिया बनाया जाएगा। केन बेतवा और पार्वती चंबल कालीसिंध परियोजना से सिंचाई और पीने के लिए पानी मिलेगा। एमपी का सिंचाई रकबा बढ़ेगा। इन परियोजनाओं में 90 फीसदी राशि केंद्र और दस फीसदी राज्य सरकार राशि देगी। नदी परियोजनाओं को मिली मंजूरी मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि पार्वती कालीसिंध चंबल नदी जोड़ो परियोजना में 13 जिलों को लाभ मिलेगा। 6.13 लाख हेक्टेयर में नई सिंचाई क्षमता बढे़गी। कैबिनेट में प्रस्ताव आया है। इसमें बताया गया कि केन-बेतवा और पार्वती कालीसिंध से जुड़ी हुई 19 परियोजनाएं हैं, उसमें से 16 को आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दो को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। एक परियोजना पर काम चल रहा है जिसे जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। वीर बाल दिवस मनाने के फैसले पर पीएम मोदी का अभिनंदन कैबिनेट मीटिंग में वीर बाल दिवस मनाने की पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है। दसवें गुरु गोविन्द सिंह के बच्चों ने सनातन धर्म के लिए आहुति दी है। इस पर पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया है। उधम सिंह का जन्म दिन है जिन्होंने जलियां वाला बाग कांड के आरोपी जनरल डायर को लंदन में जाकर मारा था। उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 29 किमी लंबा घाट कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के मद्देनजर सरकार ने तय किया है कि शिप्रा नदी के किनारे 29 किमी का घाट बनाएंगे। चूंकि सिंहस्थ के दौरान एक दिन में दो करोड़ लोग आएंगे। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान रख 29 किमी का घाट बनाया जाएगा। जो शनि मंदिर उज्जैन से शुरू होगा। इसकी लागत 771 करोड़ होगी। यह शिप्रा नदी से दाए साइड में शनि मंदिर से नागदा बायपास तक बनेगा। धरती आबा योजना को कैबिनेट में मंजूरी विजयवर्गीय ने बताया कि, ट्राइबल एरिया के लिए समेकित योजना के माध्यम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी स्कूल भवन का पंजीयन और शत प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए काम करना है। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत प्रदेश में 52 जिलों के आदिवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इन गांवों में आदिवासियों की संख्या 50 फीसदी से अधिक है। कैबिनेट में इन पर भी हुए फैसले – पॉलिटेक्निक, यूनानी कालेज के डॉक्टर्स को इंटर्नशिप मिलती है। इसमें लाभ देने के लिए महंगाई सूचकांक से जोड़ा है। महंगाई बढ़ने के साथ इन्टर्नशिप बढ़ती जाएगी। – जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जल्दी मिले, इस व्यवस्था को ऑनलाइन करेंगे। खुद सर्टिफाइड कर लोग प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गलत सर्टिफाइड करने पर संबंधित व्यक्ति दंडित होगा। – पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत अटल ग्रामीण सेवा सदन सभी पंचायतों में बनाया जाएगा। जिसमें गांवों की सभी समस्याओं का निराकरण हो सके। – मोहन सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेश के 70 फीसदी जिलों में जन कल्याण शिविर लगाए गए हैं। इस दौरान सबसे अधिक 94 हजार फॉर्म योजनाओं के लिए उज्जैन में मिले हैं।

रात में श्योपुर की सड़क पर दौड़ता नजर आया था चीता वायु

 श्योपुर श्योपुर, 5 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके में पहुंचा चीता गुरुवार को भी कूनो वापस वापस नहीं लौटा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी लोकेशन जिला जेल के आसपास ढेगदा और कलारना गांव के बीच मिली है। चीता वायु पिछले 5 दिन से शहर के आसपास घूम रहा है। बुधवार की रात इस शहर की सड़कों पर गाड़ियों के आगे दौड़ता दिखा था। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया था। गुरुवार को एक बार फिर से वह शहर के आसपास दिखाई दिया है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। वीर सावरकर स्टेडियम के सामने की जिन चाय नाश्ते की दुकानों पर पहले रात 12 बजे तक लोगों की भीड लगी रहती थी वहां चीता देखे जाने के बाद से अब रात 8 से 9 बजे सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग का अमला चीते के वापस कूनो लौटने का इंतजार कर रहा है। शहर के होटल पाम के आसपास के रहीसी इलाके से निकलते हुए इस चीते के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं। शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास रहने वाले हेमंत मुद्गल बताते हैं कि, जब से चीता को सड़क पर टहलते हुए देखा गया है। आसपास के घरों में लोग दहशत में है। लोगों को डर लग रहा है कि कहीं चीता किसी पर अटैक नहीं कर दे। रात में सड़क तक पहुंचा चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता वायु मंगलवार रात करीब 2:30 बजे श्योपुर की सड़कों पर चहलकदमी करता दिखा था। यह जानकारी जैसे ही कोतवाली थाने के गश्ती दल को लगी, उनकी गाड़ी पीछे लग गई। दावा किया गया कि चीता के ईको सेंटर से आगे जंगल में घुसने तक उसके पीछे लगी रही। हालांकि, बुधवार देर रात को चीता फिर शहर में दिखा। बता दें कि चीता वायु 21 दिसंबर को श्योपुर की तरफ आया। इसके बाद सीएम राइज स्कूल के पीछे नदी किनारे चल रहे क्रेशर के पास टहलता दिखाई दिया। इसके बाद चीते ने 3 दिन तक यहीं पर ठिकाना बनाया।

अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी कहने पर भड़की AAP, ’24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले कांग्रेस

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल बोलने पर AAP बुरी तरह से भड़क गई है. AAP ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे. प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,’कांग्रेस के बयानों और एक्शन से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी से सांठगांठ कर ली है. कल अजय माकन कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल हैं. क्या उन्होंने आज तक बीजेपी के किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाया है?’ बता दें कि एक दिन पहले (25 दिसंबर) ही कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने AAP के साथ गठबंधन को कांग्रेस की बड़ी भूल बताया था. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पू्र्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. केजरीवाल के खिलाफ बयान देते-देते माकन ने उन्हें एंटी-नेशनल तक कह दिया था. अजय माकन के इस बयान के बाद ही AAP ने उनके खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. AAP ने सीनियर नेता संजय सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा,’दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है. कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो. दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन. वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं. कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी. उन्होंने देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कह दिया. अगर केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं तो आप मुझे बताइए, वो केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं.’  

एक युवक की मौत और दूसरा घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुसौर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घरघोड़ा में बाइक और स्कूटी में भिड़ंत घरघोड़ा क्षेत्र में आईटीआई के सामने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल अनुज कुमार के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, स्कूटी सवार युवक प्रदीप माली को भी चोट आई है। उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खंडवा में वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर से कब्जा हटाने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे कलेक्टर-एसपी

खंडवा खंडवा में जिला प्रशासन ने जंगल में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को वन विभाग और जिला प्रशासन ने करीब 500 जवानों और 40 जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण क्षेत्र में दबिश दी। कब्जाई जमीनों में खंती खोदने की कार्रवाई की जा रही है। गुडी रेंज के नाहरमाल, हीरापुर गांव में वन विभाग ने कार्रवाई का प्लान बनाया है। यहां वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर खेती हो रही है। यहां माफिया ने जंगल काटकर खेत तैयार कर लिए हैं। करीब 4 साल से फसलों की बोनी कर रहे हैं। पहले भी कार्रवाई के लिए दबिश दी गई थी। इस दौरान अतिक्रमणकारी हमलावर हो गए। इसी महीने कार्रवाई के दौरान दो वनकर्मी घायल हो गए थे। ग्रामीण बोले-पुराने अतिक्रमण पर भी एक्शन हो मौके पर कलेक्टर अनूप सिंह, एसपी मनोज कुमार राय भी पहुंचे। उन्होंने जंगल में अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नाहरमाल के ग्रामीणों ने बताया कि जहां कार्रवाई हो रही है, यह नया अतिक्रमण है। पुराने अतिक्रमण में कार्रवाई होनी चाहिए। ये जानने के बाद कलेक्टर और एसपी पुराने क्षेत्र में पहुंचे। डीएफओ से कहा कि आधी मशीनरी पुराने क्षेत्र टाकलखेड़ा तरफ मूव करें। यहां फसलों को जेसीबी से नष्ट किया जा रहा है। अतिक्रमण प्रभावित जमीन पर मशीनों से खंती खोदकर गड्ढे किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि गड्ढे खोदने से जमीन टूट जाएगी। माफिया को अगली बार फसल बोवनी में दिक्कत होगी तो वे जंगल छोड़कर भाग जाएंगे। खंडवा एसडीएम ने दिया ब्लास्टिंग का सुझाव कार्रवाई के दौरान खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर ने कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव दिया कि खंती खोदने से ज्यादा कुछ नहीं होगा। बारिश के समय पानी के बहाव में जमीन फिर समतल हो जाएगी। बेहतर होगा कि 50-50 मीटर पर जिलेटिन लगाकर ब्लास्टिंग किया जाए। ब्लास्टिंग से गड्ढा बड़ा होगा तो भू माफिया को ज्यादा नुकसान होगा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ये सुझाव अच्छा है। इस पर विचार कर शासन स्तर पर मार्गदर्शन लेंगे।

मेलबर्न IND vs AUS Boxing Day Test में पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/6

मेलबर्न  मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन बराबरी की टक्कर रही। जहां पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत प्रतिद्वंद्विता दिखी। तीसरे सत्र में भारत पूरी तरह से हावी रहा। पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 112 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पहले सत्र में 25 ओवर में 4.48 के रन रेट से 112 रन बनाए थे और सिर्फ एक विकेट गंवाया था। 112 रन बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दिन के पहले सत्र में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही नाम था। उन्होंने 2007 में भारत के खिलाफ ही बिना विकेट गंवाए 111 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में दोनों के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में 2.29 के रन रेट से 64 रन और जोड़े। इस सत्र में भी ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाया। उस्मान ख्वाजा दूसरे सत्र में आउट हुए। तीसरे सत्र में जसप्रीत बुमराह ने भारत की वापसी कराई और ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में 4.09 के रन रेट से 135 रन बनाए, लेकिन चार विकेट भी गंवाए। हेड और मार्श के अलावा एलेक्स कैरी और मार्नस लाबुशेन आउट हुए। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव, गिल बाहर इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में निपटा दिया। वह चार रन बना सके। लाबुशेन ने 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। वहीं, स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह 111 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।  

MP में मौसम का नया वेदर सिस्टम एक्टिव, भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण लगभग पूरे प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने मिल रहा है. पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. इन सब के बीच आज यानी गुरुवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. भोपाल में सबसे घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बने रहने की वजह से हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे मध्य प्रदेश में कोहरा और कुहासा बना हुआ है। राजधानी भोपाल में सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, आज से बारिश का नया सिस्टम प्रदेश में एक्टिव हो सकता है. जिसके प्रभाव से 27 और 28 दिसंबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. बारिश के कारण जहां एक तरफ जहां किसानों को राहत मिलेगी, तो वहीं, दूसरी ओर ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान होने की संभावना है. बारिश का अलर्ट उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसके चलते 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं बारिश खत्म होने के बाद कंपकंपाने वाली ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है। सीजन का पहला मावठा गिरा मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावठा भी गिरा। प्रदेश के 7 जिले में मावठा गिरा, जबकि 12 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, देवास, सीहोर, रायसेन, नौगांव, सागर, दमोह, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर में कोहरा देखने को मिला। पांच सबसे कम तापमान वाले शहर नरसिंहपुर की रात सबसे ठंडी रही, यहां पारा 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। छतरपुर, ग्वालियर में 11.5 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 11.8 डिग्री, शिवपुरी/मंडला में 12.5 डिग्री और राजगढ़ में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल 14 डिग्री, इंदौर 15.3, जबलपुर 13.5, ग्वालियर 11.5, उज्जैन 15.5 डिग्री न्यूनतम तामपान दर्ज हुआ है। कोहरा और धुंध के कारण AQI लेवल बढ़ा प्रदेश में कोहरे और धुंध के चलते विजिबिलिटी घटी और पॉल्युशन बढ़ी है। राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में AQI वेरी पुअर कैटिगिरी में है। भोपाल का AQI लेवल 300 के पार पहुंच गया है। शहर के ईदगाह हिल्स में 332, पर्यावरण परिसर 308, टीटी नगर में 332 AQI दर्ज हुआ। सागर में 361, देवास 356, इंदौर पीथमपुर 312, सिंगरौली में 318 AQI दर्ज किया गया है। वहीं पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण धुंध के कारण ऊपर न जा पाने से प्रदूषण बढ़ा है। जानिए कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश से जैसे ही बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होगा, मौमस में नमी बढ़ेगी. जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड वापस लौटने की संभावना है. क्योंकि, बारिश का असर जैसे ही ख्तम होगा, प्रदेश में एक बार फिर बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा. और इसी के साथ कड़ाके ठंड पड़नी शुरू हो सकती है. किन जिलों में गिरा पारा बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के दिन के तापमान 27 डिग्री की तुलना में 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मावठा गिरा मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावठा भी गिरा। सोमवार-मंगलवार की रात में सीहोर और भिंड में बारिश हुई। वहीं, मंगलवार को पन्ना, दतिया, टीकमगढ़, बड़वानी, खजुराहो, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, श्योपुर में बूंदाबांदी हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश के जिलों का न्यूनतम तापमान प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 11.8 भोपाल में 14 ग्वालियर में 11.5 इंदौर में 15.3 उज्जैन में 15.5 जबलपुर में 13.5 मंडला में 12.5 उमरिया में 13.3 नौगांव में 11.5 खजुराहो में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान देखें तो भोपाल में 22.5 ग्वालियर में 21.8 इंदौर में 24.3 पचमढ़ी में 24.5 उज्जैन में 23.5 जबलपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद भारती की धर्मपत्नी श्रीमती सविता वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती वाजपेयी ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती वाजपेयी की आत्मा की शांति और परिजन को यह दुख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।  

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- शाबाश बिटिया!, छत्तीसगढ़-बस्तर की बेटी हेमबती को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दिया “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024”

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर संभाग के कोण्डागांव की जुडो खिलाड़ी हेमबती को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया. छत्तीसगढ़ के इस गौरवशाली पल को लेकर सीएम साय ने ट्वीट कर हेमबती को शाबाशी दी है. उन्होंने लिखा- शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है. सीएम साय ने बताया कि हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है. हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. उन्होंने हेमबती को मिले सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें, अगरतला (त्रिपुरा) में 12 से 15 दिसंबर तक 68वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में जिले 4 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हेमवती नाग ने रजत पदक प्राप्त किया. वहीं पंजाब के लुधियाना में 6 से 11 जनवरी तक आयोजित जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक ​जीतने वाली जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अभिनंदन किया तथा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं.  “” शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024″ से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 26, 2024″””

दुर्घटना में सर फूटने पर मदद कर लोगों ने करवाया इलाज, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में महिला की बचाई जान

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज गरीब ने गरीब की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में बने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी महिला को झारखंड में सड़क दुर्घटना में सर पर गंभीर चोट लग गयी थी. इसके बाद उसका प्राथमिक इलाज गढ़वा, फिर डाल्टनगंज, अंबिकापुर उसके बाद रायपुर में किया गया। घरों में कार्य करने वाली अत्यंत गरीब महिला की ऐसी स्थिति नहीं थी कि वह बेहतर इलाज करने के लिए भाड़ा लगाकर भी जा सके जब इसकी जानकारी मंदिर समिति से जुड़े अन्य लोगों को मिली जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी उसके बाद भी सभी ने थोड़ा-थोड़ा मदद किया एवं महिला का बेहतर इलाज रायपुर में होना संभव हो सका। आज महिला पूर्णता स्वस्थ है वह मंदिर से जुड़े सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद कर रही है जिसके चलते उसकी जान बची। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाली चंदा देवी 7 नवम्बर को यूपी के  विंढमगंज अपने बहन के यहां टेंपो से जा रही थी। इसी दौरान झारखंड के चिनिया मोड में टेंपो पलट जाने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी तत्काल स्वजनों ने उसे गढ़वा अस्पताल इलाज के लिए ले गए जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रात में ही वहां से रेफर कर दिया गया। जिसके बाद डाल्टनगंज में चार दिनों तक इलाज चला परंतु स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद अंबिकापुर ले गए वहां भी दो दिन इलाज करने के बाद रेफर कर दिया गया था। अंबिकापुर के बाद रायपुर  में इलाज चला। घरों में काम कर आजीविका अपनी चलाने वाली  चंदा देवी की ऐसी स्थिति नहीं थी कि वह बाहर जाकर बेहतर इलाज करवा सके वह ओंकारेश्वर मंदिर से भी जुड़ी हुई है जब मंदिर के से जुड़े लोगों को जानकारी मिली तो मंदिर समिति से जुड़े करीब 20 ऐसे लोग जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है उनके द्वारा थोड़ा-थोड़ा आर्थिक मदद दिया गया जिससे उसका इलाज संभव हो सका। चंदा देवी रायपुर से इलाज करके पूर्णता स्वस्थ है। मंदिर समिति के लोगों ने की मदद चंदा देवी के पति पल्लेदारी का काम करते हैं। चंदा देवी के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के लिए घर के लोग भाग दौड़ कर रहे थे उनके पास इतना समय नहीं था कि कहीं मदद भी मांगने जा सके ऐसी स्थिति में जब अंबिकापुर जाने के लिए एक किराना दुकान से कुछ पैसे उधार लिए तो इसकी जानकारी मंदिर समिति के अन्य लोगों को मिली तो उनके द्वारा बिना मदद मांगे आर्थिक मदद दी गई। ओंकारेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय कश्यप ने बताया कि मंदिर समिति में हम लोग करीब 25 लोग हैं 25 लोगों में किसी की भी आर्थिक स्थिति  बहुत मजबूत नहीं है। परंतु इसके बाद भी हम लोग इस प्रकार के मदद के लिए आगे रहते है। हम लोगों से मदद नहीं मांगा गया था। जानकारी मिली तो मदद किए थे इसके पहले भी एक युवक की समिति की ओर से मदद की गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live