LATEST NEWS

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बेलगावी में, पोस्टर में लगाया भारत का गलत नक्शा

बेलगावी कर्नाटक के बेलगावी में आज से शुरू हो रही कांग्रेस कार्य समिति के बैठक शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है, उसकी वजह से इस अधिवेशन के प्रचार के लिए लगाये गये पोस्टर, इन पोस्टर्स में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ भारत का जो नक्शा दिखाया गया है उसपर बवाल मच गया है, कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स पर उपयोग किये भारत के नक़्शे से आधा कश्मीर और अक्साई चीन गायब है, भाजपा ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस पर हमला किया है। भाजपा कर्नाटक ने कांग्रेस के इन पोस्टर्स पर पार्टी का ध्यान आकर्षित किया उसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है, भाजपा नेताओं ने इसे शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताया, पार्टी ने कहा कांग्रेस कभी भारत को जोड़ने में विश्वास नहीं रखती ये तो भारत को तोड़ने में विश्वास रखती है इसलिए ये भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है। 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक   आपको बता दें कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित हो रही है। कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे। पार्टी ने इसके लिए जोरशोर से प्रचार किया है और पोस्टर लगाये है और वही पोस्टर्स विवाद का कारण बन गए हैं। प्रचार के पोस्टर्स में भारत के गलत नक़्शे पर बवाल   कर्नाटक में कांग्रेस ने महात्मा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कई बड़े नेताओं की तस्वीर के साथ पोस्टर्स लगाये हैं लेकिन इनमें भारत का जो नक्शा लगाया है उसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन गायन कर दिया जबकि भारत हमेशा से ही पीओके और अक्साई चीन को भारत का हिस्सा बताता रहा है और वापस लेने के दावा करता रहा है। सुधांशु त्रिवेदी का सवाल,  कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है? कांग्रेस के पोस्टर नजर में आते ही भाजपा हमलावर हो गई है, भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा आज पूरा देश वीर बाल दिवस मन रहा है दूसरी तरफ एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे मन वेदना से भर गया है, बेलगामी में कांग्रेस के अधिवेशन के पोस्टर्स पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को नक़्शे से गायब कर दिया, इससे साफ होता है कि कांग्रेस की सोच क्या है उन्होंने पिछले कई उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी कई बार भारत के नक़्शे के साथ ऐसा ही करती रही है, कांग्रेस हमेशा भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है उन्होंने सवाल किया कि ये किसके इशारे पर हो रहा है कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है? ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है : पूनावाला भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कांग्रेस ने बेलगावी में अपने नेताओं की तसवीर के साथ भारत का गलत नक्शा दिखाकर भारत की एकता और संप्रभुता के प्रति अनादर दिखाया है इससे साबित होता है कि कांग्रेस भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखती बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखती है, पूनावाला ने आगे कहा , इल्हान उमर से मिलना, 370 का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना, सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है, ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है। कांग्रेस दूसरी मुस्लिम लीग : अमित मालवीय अमित मालवीय ने X पर लिखा- कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स से भारत के नक़्शे से पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को गायब करना यह कोई गलती नहीं हो सकती, यह एक बयान है, यह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है, जो मानता है कि भारतीय मुसलमान भारत की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अधिक वफादार हैं… उन्होंने लिखा कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है, यह भारत को फिर से तोड़ना चाहता है। आशीष अग्रवाल का तंज – वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है, भारत के नक्शे को विखंडित कर देना अक्साई चीन और पीओके को भारत का हिस्सा ना मानना और महात्मा गांधी की फोटो के साथ विकृत भारत का मानचित्र लगाना, ये मानसिकता है सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की कांग्रेस की, बापू की कांग्रेस ने कभी भारत को खंडित करने का सपना नहीं देखा था, बापू , बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस शर्म करो… माफी मांगो..

शिफ्टिंग के दौरान गिरा हाईटेंशन बिजली टावर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

सीधी मध्य प्रदेश के सीधी sidhi जिले से बड़ी खबर है जहां पर बिजली टावर के गिरने से घटनास्थल पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । तो वहीं एक को की मौत रीवा शासकीय अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगा जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा है और राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। पूरा मामला सीधी sidhi जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पटेहरा गांव की है जहां पर बिजली के टावर को शिफ्ट करते समय यह पूरा घटना घटित हो गया । आपको बता दे की रेलवे शिफ्टिंग के लिए यह कार्य किया जा रहा था। कार्य में लापरवाही हुई होगी और जिसके कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । हालांकि घटनास्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया है तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज भी अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा है। लिहाजा sidhi जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और पूरे घटना की जांच करने की बात कह रहा है।

स्टाफ भी हो रहा परेशान, छत्तीसगढ़-बीजापुर में 400 स्कूली बच्चों के लिए तीन बाथरूम

बीजापुर। बीजापुर में जिला मुख्यालय से लगे चिन्नाकोडेपाल स्थित बालक रेसिडेंशियल स्कूल में बंद पड़े शौचालयों ने यहां पढ़ने वाले 400 से ज्यादा बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बच्चो की दर्ज संख्या के अनुपात में शौचालयों की संख्या पहले से कम थी, अब इसमें भी 80 फीसदी से ज्यादा टायलेट उपयोग हीन हो जाने से बच्चों के साथ रह रहे स्टाफ भी परेशान है। संस्था में 400 से ज्यादा बच्चे दर्ज है और इनके लिए 24 टायलेट ही बने हुए थे और इसमें भी केवल 3 टायलेट चालू है। ऐसे में बच्चो के साथ उनकी देखभाल के लिए नियुक्त अनुदेशक, चपरासी तक नित्य कर्म के लिए जंगल जा रहे है। चूंकि विद्यालय में कक्षा पहली से लेकर आठवी तक बच्चे पढ़ रहे है। ऐसे में नित्य कर्म के लिए जंगल आना जाना छोटे छोटे बच्चों के लिए जोखिम से कम नहीं है। इतना ही नहीं संस्था में बच्चो के स्नानागार से लेकर स्मार्ट क्लास की भी दुर्गति हो चली है। सभा कक्ष में लगा प्रोजेक्टर काफी समय से बंद पड़ा है। बच्चे खुले में नहाते और कपड़े धोते है, तो वही बच्चों के शयन कक्ष में लगे अग्निशमक यंत्र भी एक्सपायर हो चुके है। जबकि डेढ़ साल पहले आगजनी की एक घटना में एक बच्ची की मौत हो गई थी और पूरा स्कूल जलकर खाक हो गया था। बता दे कि यह रेसिडेंशियल स्कूल राजीव गांधी शिक्षा मिशन अंतर्गत संचालित है। साल 2005 में सलवा जुडूम के दौरान नक्सलियों द्वारा जब स्कूल आश्रमों को निशाना बनाया गया था तब से अंदरूनी इलाको के बच्चों को आवासीय व्यवस्था में शिक्षा के उद्देश्य से इन स्कूलों की नींव रखी गई थी। फिलहाल ये स्कूल कही बांस तो कही पक्के स्ट्रक्चर पर तैयार है। ऐसे 28 आवासीय विद्यालय बीजापुर जिले में संचालित है।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा चारों साहिबजादों की शहादत प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। सीएम ने गुरु गोविंद सिंह को याद किया, उनकी शहादत को नमन किया, मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद करते हुए एक बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा प्रदेश में अब गुरु गोविंद सिंह जी के चार साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव राजधानी में हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारे पहुंचे उन्होंने वहां मत्था टेका, गुरुवाणी का पाठ सुना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चारों साहिबजादों की शहादत पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए धन्यवाद देते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिख समाज ने भारत की आजादी के लिए जो बलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। चारों साहिबजादों की शहादत एमपी के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगी मुख्यमंत्री ने कहा हमने गुरु गोविंद सिंह के शौर्य और वीरता की गाथा को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाने का फैसला पहले ही किया है अब हम उनके चारों साहिबजादों की शहादत को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे, जिससे नई पीढ़ी मानवता और धर्म के प्रति उनके समर्पण भाव को समझ सके। 2022 से 26 दिसंबर को मनाया जा रहा वीर बाल दिवस   गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 2022 में गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी तभी से पूरा देश आज 26 दिसंबर के दिन को इस रूप में मनाता आ रहा है। इस दिन गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के शौर्य को याद किया जाता है इन चारों भाइयों ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए 26 दिसंबर 1705 में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।     परम श्रद्धेय गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी को वीर बाल दिवस पर सादर नमन करता हूं।

अजमेर शरीफ दरगाह के पास गरजा बुलडोजर, सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा

अजमेर अजमेर में शरीफ दरगाह के आसपास गुरुवार सुबह एक साथ कई बुलडोजर गरजे। अजमेर शरीफ दरगाह, अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के आसपास अजमेर नगर निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण तोड़े जाने से वहां तनाव उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई। माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स से पहले अजमेर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। सुबह ही नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ दरगाह क्षेत्र में पहुंच गई। गजरते बुलडोजरों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नारेबाजी शुरू कर दी गई। लोग बुलडोजर के सामने आकर खड़े हो गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो झड़प भी हुई। विरोध के बावजूद बुलडोजरों ने अपना काम जारी रखा। सड़क और नाले पर अतिक्रमण करके बनाए गए दुकानों को तोड़ डाला गया। नगर निगम का कहना है कि दरगाह क्षेत्र में बड़े पैमाने अतिक्रमण किया गया है। उर्स में बड़ी संख्या में देश विदेश से लोग अजमेर आते हैं और अतिक्रण की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखकर अतिक्रमण हटाया गया है। इसी तरह अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के पास भी नगर निगम का पीला पंजा खूब चला। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।

बांग्लादेश में क्रिसमस पर अब ईसाई बने निशाना, उपद्रवियों ने त्योहार मनाने गए 17 लोगों के घर फूंक डाले

ढाका बांगलादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। पहले यहां हिदुओं के साथ अत्याचार हुआ। अब ईसाइयों के साथ उत्पीड़न की खबरें सामने आ रही हैं। बंदरबन जिले में अज्ञात बदमाशों ने क्रिसमस की रात को त्रिपुरा समुदाय के 17 घरों को आग के हवाले कर दिया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ये सभी क्रिसमस के त्योहार में भाग लेने के लिए दूसरे गांव गए थे। उनके गांव में कोई चर्च नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा समुदाय के 19 में से 17 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद एक पीड़ित गंगमनी त्रिपुरा ने कहा, “आज हमारा सबसे खुशहाल दिन था, लेकिन मैंने कभी सोचा नहीं था कि क्रिसमस पर ऐसा कुछ होगा। हम अपराधियों को कड़ी सजा की मांग करते हैं।” कुंडजिरी क्षेत्र में त्रिपुरा समुदाय कई पीढ़ियों से निवास कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ साल पहले उन्हें जबरन वहां से निकाला गया था जब यह दावा किया गया कि यह क्षेत्र एक पुलिस अधिकारी की पत्नी को किराए पर दे दिया गया था। महिला अवामी लीग शासन के दौरान इन्सपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस थीं। लोगों को हटाए जाने के बाद गांव में पेड़ लगाए गए थे। नए टोंगझिरी के प्रमुख पैसाप्रु त्रिपुरा ने बताया कि उनका समुदाय तीन से चार पीढ़ियों से वहां रह रहा था। पांच साल पहले एक समूह ने खुद को “SP के लोग” बताते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाला। आरोप है कि उन लोगों ने यह कहा कि जमीन को बेंजीर अहमद की पत्नी को किराए पर दिया गया था। अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद त्रिपुरा समुदाय ने वापस लौटकर नए घर बनाए और वहीं रहना शुरू कर दिया।

दिसम्बर महीने में दूसरी बार डाउन हुई आईआरसीटीसी की साइट, क्या है इसकी वजह

मुंबई ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली IRCTC की वेबसाइट एक बार फिर डाउन हो गई है. इस बार आईआरसीटीसी की तरफ से इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है. तमाम लोग सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि वो तत्काल टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि IRCTC की वेबसाइट डाउन है. बता दें कि IRCTC की वेबसाइट से लोग सिर्फ टिकट ही बुक नहीं करते हैं, बल्कि अपना स्टेटस और पीएनआर जैसी चीजों के लिए भी यहां जाते हैं. ऐसे में तमाम लोगों को वेबसाइट और ऐप डाउन होने से परेशानी हो रही है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस क्योंकि लाखों लोग IRCTC ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में अगर ये डाउन हो जाए तो सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. लोगों ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी परेशानी बताई और कहा कि तत्काल टिकट बुक कराने के वक्त ही ऐसा क्यों होता है. लोगों ने आईआरसीटीसी को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए. मेंटेनेंस की वजह से डाउन होती है साइट ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप डाउन हुआ हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. कई बार आईआरसीटीसी की तरफ से पहले से ही जानकारी दी जाती है कि मेंटेनेंस की वजह से आधे या एक घंटे के लिए साइट में दिक्कत आ सकती है. हालांकि इस बार ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई. क्योंकि लोगों ने सोशल मीडिया पर IRCTC को टैग कर सवाल पूछे हैं, ऐसे में जल्द ही इस बार के आउटरेज को लेकर भी जवाब आ सकता है. हालांकि करीब एक घंटे तक ही ये समस्या लोगों को हुई, उसके बाद वेबसाइट ने वापस काम करना शुरू कर दिया. फिलहाल आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपना पीएनआर चेक कर सकते हैं या फिर टिकट बुक करा सकते हैं.

मेलबोर्न टेस्ट में भारत के जसप्रीत बुमराह ने फिर से ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को आउट किया

मेलबर्न  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-2025 का चौथा टेस्ट मैच एमसीजी में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। कंगारू टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की। डेब्यू कर रहेृ 19 साल के सैम कोंस्टास ने 65 गेंदो में 60 रन बनाकर तहलका मचाया। उन्होंने भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टारगेट किया और उनके खिलाफ रन बनाए। हालांकि सैम कोंस्टास के जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा अभी भी जसप्रीत बुमराह का तोड़ नहीं निकाल पाए हैं। जस्सी इस सीरीज में ख्वाजा के लिए काल बने हुए हैं। बुमराह ने लगातार उस्मान ख्वाजा को फंसाया है। वहीं अब मेलबर्न टेस्ट में भी बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर दिया। 57 रन बनाकर पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुमराह का शिकार हो गए। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन पार कर चुका है. पैट कम‍िंंस -स्टीव स्म‍िथ क्रीज पर हैं. अब तक ऑस्ट्रेल‍िया के 6 विकेट ग‍िर चुके हैं. 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पर्थ टेस्ट को 295 रनों से जीता था. इसके बाद एड‍िलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता, वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में भारतीय क्रिकेट टीम 2018 और 2020 में खेले गए दोनों ही टेस्ट मैच जीती है. ऐसे में उसके पास यहां हैट्रिक का मौका होगा. 2018 में भारतीय टीम ने यहां 137 रनों से जीत दर्ज की, जबकि 2020 में उसे 8 विकेट से जीत मिली. 6 पारियों में बुमराह ने 5 बार किया आउट इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का दबदबा उस्मान ख्वाजा के खिलाफ देखने को मिला है। अब तक इस सीरीज में 7 पारियों में ख्वाजा ने बुमराह की 87 गेंद खेली हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए और 5 बार आउट हुए हैं। 1-1 की बराबरी पर चल रही सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच इस वक्त चरम पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 3 टेस्ट खेले गए हैं, जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। पर्थ में भारत ने बाजी मारी, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट मैत जीता जबकि ब्रिस्बेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा।

इंदौर में यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर रतलाम मंडल के इंदौर से प्रयागराज के लिए एक फेरा वन वे स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा

इंदौर भारतीय रेलवे गुरुवार 26 दिसंबर को इंदौर और मुंबई से प्रयागराज के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09333 इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर को रात 10 बजे इंदौर से रवाना होग, जो कि अगले दिन 02.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 06.00 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार शाम 17.00 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज इस दौरान ट्रेन देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 16 स्लीपर डिब्बे, 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रात: 11.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 1.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 4.30 बजे बीना स्टेशन होते हुए शाम 16.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।  

विराट कोहली पर लगा जुर्माना, कोहली ने अपना अपराध स्वीकारा, ICC का स‍िर्फ 5 घंटे के अंदर एक्शन

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले दिन स्टम्प के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 311 रन बना लिए. स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं. मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. कोहली पर ICC का एक्शन मुकाबले के पहले दिन ही बवाल देखने को मिला, जिसके केंद्र में सैम कोंस्टास और विराट कोहली रहे. सैम कोंस्टास को कोहली ने उस समय कंधा मारा, जब वह भारतीय खिलाड़ी के पास से गुजर रहे थे. कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा. अंपायर और उस्मान ख्वाज ने किसी तरह मामला शांत कराया. कोहली पर अब आईसीसी ने चंद घंटों में ही एक्शन लिया है. उनपर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर मैदान पर हुआ क्या था? दरअसल पारी के 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे. डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार सैम कोंस्टस ना केवल मोहम्मद सिराज बल्कि बुमराह की गेंदों पर भी बड़े-बड़े हिट लगा रहे थे. ऐसे में 11वें ओवर के दौरान विराट कोहली गेंद को साफ करते हुए कोंस्टस की तरफ बढ़ रहे थे, तभी दोनों की टक्कर हो गई. वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि विराट खुद गेंद उठाने के बाद कोंस्टस की दिशा में बढ़ रहे थे, तभी दोनों की टक्कर हुई. क्या कहता है ICC का नियम? ICC की नियमावली में आर्टिकल 2.1 कहता है कि किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या मैदान पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क (फिजिकल कॉन्टैक्ट) होने पर खिलाड़ी को सजा सुनाई जा सकती है. क्रिकेट इतिहास में ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं और इतिहास उठाकर देखें तो कोहली को एक मैच का प्रतिबंध या सस्पेंशन जैसी सजा नहीं मिलेगी. हालांकि मैच रेफरी सजा के तौर पर उनकी मैच फीस में कटौती या डिमेरिट पॉइंट जरूर दे सकता है.

तनाव का माहौल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज का निर्माणाधीन दुर्गा मंडप तोड़ने पहुंचा प्रशासनिक अमला

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज नगर की 75 वर्ष पुरानी नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी पीपल चौक में विधायक मद से दुर्गा मंडप का निर्माण कराया जा रहा है मंगलवार को तनाव की स्थिति तब निर्मित हो गई जब तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक हमला जेसीबी लेकर दुर्गा मंडप के किनारे निर्माण को तोड़ने फहुचे। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति एवं नगर वासियों के द्वारा यह कहते हुए जिसका विरोध किया जाने लगा कि पहले से यहां घूमटी लगता था वहां से करीब 2 से 3 फीट हम अंदर में निर्माण कार्य कर रहे हैं ऐसे में अनावश्यक रूप से प्रशासन की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सुबह से लेकर देर शाम तक मध्य बाजार में तनाव की स्थिति निर्मित रही। गौरतलब है कि नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के द्वारा नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दुर्गा मंडप  निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 3 दिन पहले कार्य को रोके जाने के मौखिक रूप से नायब तहसीलदार के द्वारा कहा गया था जिस पर समिति के लोगों ने कहा कि आप लिखित में दीजिए हम काम रोक देंगे परंतु लिखित में नहीं मिलने के बाद कार्य हो रहा था इस बीच मंगलवार को प्रशासनिक अमला जब जेसीबी से तोड़ने मौके पर पहुंचा तो तनाव की स्थिति हो निर्मित होकर देखते-देखते काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए एवं तोड़े जाने का विरोध करने लगे। काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों के सामने नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के लोगों एवं नगर वासियों के द्वारा अपनी बात रखी गई परंतु मामला हल नहीं हो सका। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल अग्रवाल, नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता,शैलेश गुप्ता नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल विकास गुप्ता बिक्की ने मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम से मामले को लेकर बात की। प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध विरोध किया कि आप मौके पर आकर मुआयना कीजिए। पहले जितना में काबिज थे उससे कम में निर्माण हो रहा है। लालचंद बाबू ने दान में दी थी जमीन नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय रहे स्वर्गीय लालचंद बाबू के द्वारा दुर्गा मंडप के लिए जमीन को दान में दी गई थी समिति के लोगों ने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है वह दान की भूमि है शासकीय भूमि नहीं है ऐसे में प्रशासन के द्वारा अनावश्यक रूप से क्यों हस्तक्षेप किया जा रहा है हम लोग नहीं समझ पा रहे है। पीपल चौक दुर्गा मंडप रखता है ऐतिहासिक महत्व पीपल चौक दुर्गा मंडप नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। पूरे नगरवासियों की आस्था यहां से जुड़ी हुई है। जैसे ही मध्य बाजार के लोगों को जेसीबी से प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तोड़ने जान के लिए आने की सूचना मिली काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा यहां 75 वर्षों से होते आ रहा है शासन के द्वारा राशि मिली जिससे कार्य हो रहा है वही कार्य होने से पहले नियमानुसार डीमार्केशन कराया गया था। वही जितना पर काबिज थे उससे कम जगह पर निर्माण कार्य हो रहा है। अगल-बगल के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है उसके बाद भी कार्य को क्यों रुकवाया जा रहा है समझ से परे है।

वन विभाग की कार्रवाई पर जताया आक्रोश, छत्तीसगढ़-बीजापुर में ग्रामीणों ने एनएच जाम कर वापस मांगी लकड़ी

बीजापुर। बीजापुर में सामान्य वन परिक्षेत्र बीजापुर व इंद्रावती टाइगर रिज़र्व के बीजापुर बफर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोदकपाल के कुछ घरों में दबिश देकर वन अमले ने सागौन से बने फर्नीचर जब्त किए है। वन विभाग की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में नाराज पनपी और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर वन विभाग की कार्यवाही को गलत बताते हुए विरोध कर लकड़ी वापस करने की मांग की है। मुखबिरी की सूचना के आधार पर बीते दिनों सामान्य वन परिक्षेत्र बीजापुर व इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर बफर  की संयुक्त टीम ने मोदकपाल के पांच घरों में दबिश देकर सागौन लकड़ी का बड़ा ज़ख़ीरा बरामद करने का दावा किया था। बुधवार की सुबह होते ही वन विभाग की इस कार्यवाही को गलत बताते हुए मोदकपाल के नाराज ग्रामीणों ने छोटे बच्चों को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। करीब घण्टे भर से ज्यादा तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण गलत तरीके से जब्त की गई लकड़ी को वापिस करने की मांग कर रहे थे। अफसरों ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईस दी। इसके बाद  फिलहाल यातायात बहाल करवा दिया गया है। लेकिन मांगें नहीं मानने पर दोबारा नेशनल हाईवे जाम करने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। बताया गया है कि सामान्य वनविभाग और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम ने मंगलवार की शाम ग्राम मोदकपाल के पांच घरों में रखा सागौन लकड़ी, फर्नीचर, चौखट बरामद किया था। जिसकी कीमत अभी आंकी नहीं गई है। बीजापुर सामान्य वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक द्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने वहां से 27 हजार का सागौन से बना फर्नीचर जब्त किया है। वही इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर बफर परिक्षेत्र अधिकारी दीपक बघेल ने बताया कि उनकी टीम अभी मेजरमेंट कर रही है। इसके बाद ही सागौन की कीमत का आंकलन हो पायेगा। जानकारी के मुताबिक बीजापुर- भोपालपटनम सड़क पर स्तिथ मोदकपाल में आज वनविभाग की संयुक्त दल ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद किया। बरामद माल को जब्त कर वनविभाग अब मूल्यांकन में जुटा है। रेंजर दीपक बघेल ने बताया कि पक्की सूचना के आधार पर दबिश देकर लकड़ी बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए ग्रामीण इन दिनों अपने घर के दरवाजे खिड़की और चौखट के लिए सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। घर के साजो सामान और फर्नीचर के लिए सागौन की लकड़ी का सालों से उपयोग हो रहा है। भोपालपटनम और मद्देड रेंज में काटे गए सैकड़ों हजारों सागौन पेड़ों को काटे गए स्थल में भी वनविभाग कार्रवाई करने में ऐसी ही जल्दबाजी दिखाये।

धारदार हथियार से चोट के निशान की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-दुर्ग में देर रात घायल मिले युवक की अस्पताल में मौत

दुर्ग। दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र पाहंदा गांव में देर रात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। युवक के शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला करने के निशान पाया गया है।पुलिस ने मामले की जानकारी लगाने पर हत्या की संभावना जताते हुए जांच में जुट है। पुलिस 5 से 6 युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पाहंदा गांव के उमेश यादव 16 वर्षीय रात में अपने दोस्तो के साथ मेला मंडई घूमने गया था।जहां से घर वापस जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे उमेश यादव को खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था राहगीरों से सड़क हादसे में घायल समझकर झीठ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने का निशान मिला है जिसके बाद डॉक्टरो ने इसकी जानकारी अमलेश्वर पुलिस को दी।पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है। पाटन एसडीओपी प्रभारी हरीश पाटिल ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली की एक 16 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे है जिसके मौत हो गई और उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार कर चोट पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक के शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है पुलिस मृतक के दोस्तो के साथ अन्य लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दो शिक्षक बर्खास्त करने के निर्देश, छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में डीईओ ने कर्मचारी को किया निलंबित

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मरवाही ब्लाक के स्कूल में पदस्थ कर्मचारी को निलबिंत कर दिया है तो सालों से स्कूलों से नदारद रहने वाले गौरेला ब्लाक में पदस्थ एक प्रधान पाठक व पेंड्रा ब्लाक में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही जे पी शास्त्री अब एक्शन के मूड में आ गए है जहां अब लगातार कार्यवाही कर रहे। मरवाही ब्लाक के शा० उ० मा० वि० अण्डी स्कूल में पदस्थ कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 के द्वारा स्कूल में अमर्यादित, अशोभनीय हरकत व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत के बाद उन्हें निलबिंत कर दिया है।आदेश में कहा गया है कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 का कृत्य प्रथम दृष्टया छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने पर उनके खिलाफ निलबन की कार्यवाही की गई है।।वही गौरीशंकर दिनकर, प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-गरवाही छ.ग. दिनांक 18.06.2014 से बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहै है। तदसंबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला द्वारा पत्र कमांक 478 दिनांक 22.07.2015 एवं पत्र कमांक 818 दिनांक 14.07.2016 व पत्र कमांक 2222 दिनांक 21.02.2017 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया।पर उंसके बाद भी किसी प्रकार का कोई जवाब नही मिलने पर उनके खिलाफ छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, गौरीशंकर दिनकर, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं पेंड्रा ब्लॉक के कोटमी कला स्कूल में पदस्थ निवेदित्ता लदेर, सहायक शिक्षक एल.वी. प्राथमिक शाला कोटमीकला,पिछले 01.07.2022 से बिना पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रही है। तद्संबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा द्वारा पत्र कमांक 1112 दिनांक 14.02.2024 के द्वारा इस कार्यालय को अवगत कराये जाने पर कार्यालयीन पत्र कमांक 2471 दिनांक 24.11.2022 व पत्र कमांक 4849 दिनांक 21.03.2024 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया।पर संबंधित के द्वारा कोई भी जवाब नही दिया गया जिसके चलते छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, निवेदिता लदेर, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला कोटगीकला, वि०ख०- पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं पेंड्रा ब्लाक के ही बारीम राव स्कूल में पदस्थ रानू मसराम को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, रानू मसराम, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला बारीउमराव वि० ख० पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर-अंबिकापुर गढ़वा रेल लाइन रोकने की मांग

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक ग्रामवासीयों ने कलेक्टर को अंबिकापुर से गढ़वा नवीन रेल लाइन निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा।ग्राम वासियों ने कहां की अंग्रेज के समय में जो अंबिकापुर से बरवाडी रेल लाइन विस्तार हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया था। जिसके लिए रेलवे का भूमि अधिग्रहण पुल पुलिया का भी निर्माण किया गया था। इस पर निर्माण हो नवीन निर्माण होने से ग्राम वासियों को बहुत नुकसान होगा। ग्राम वासियों ने अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन सर्वे भूमि अधिग्रहण के कार्य में रोक लगवाने की मांग की। ग्राम ओबरी, भवानीपुर, खुर्रा, नवाडीह खुर्द, तुर्रीडीह आमडंडा महाराजगंज सहित अन्य गांव से अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन निर्माण हेतु वर्तमान में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। ग्राम वासियों ने बताया कि वर्तमान में रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जो सर्वे कराए जा रहा है उसे बड़ी संख्या में हम सब ग्राम वासियों को नुकसान होगा रिहायशी क्षेत्र में रेल लाइन सर्वे करने से वह निर्माण होने पर ग्राम वासियों को नुकसान होगा। जो भूमि जारी है वह ग्राम वासियों की अपनी निजी भूमि है उसे भूमि के अलावा अन्य भूमि हम लोगों के पास नहीं है ऐसे में हम सबके सामने रोजी-रोटी का भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। यदि नवीन रेल परियोजना अंबिकापुर से बरवाडीह रेल लाइन को बनाने से हमें या हमारे क्षेत्र वासियों को किसी तरह का दिक्कत नहीं है। रेल लाइन सर्वे जहां से किया जा रहा है वह घनी आबादी वाले क्षेत्र भी पड़ रहे है।ऐसे में जान माल का भी नुकसान होने का खतरा हर समय रहेगा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live