LATEST NEWS

मध्यप्रदेश की बेटियों ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में जीते 4 पदक

भोपाल 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदक विजेता और प्रदर्शन विवरण: 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन टीम, टीम सदस्य: योगेश्वरी बाईस, शरण्या लखन, खुशी सिंह ने गोल्ड, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला ISSF व्यक्तिगत नुपुर कुमरावत ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल सीनियर महिला ISSF टीम टीम सदस्य: आशी चौकसे, नुपुर कुमरावत, सुमन चौहान ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन व्यक्तिगत योगेश्वरी बाईस ने ब्रॉन्ज हासिल किया। मंत्री सारंग ने कहा, “हमारी बेटियों ने देशभर में मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेलों को नई दिशा देगी और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।” विजयी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई।  

चौरसिया नवयुवक मंडल के अध्यक्ष बने दीपक चौरसिया

मंडला चौरसिया समाज मंडला के नवयुवक मंडल का चुनाव आज दादी की बाघिया में संपन्न हुआ । जिसमें समाज के नवयुवकों के बड़े उत्साह के साथ शिरकत की। आज नए अध्यक्ष के साथ – साथ नई कार्यकारिणी का भी गठन चुनाव में किया गया । इस चुनाव में युवाओं ने समाज की समस्याओं के निवारण और समाज के विकास के लिये खुलकर अपने पक्ष रखे और अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी का चुनाव किया। यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ नागरिकों विजय चौरसिया,अत्तू चौरसिया, अरुण चौरसिया, आनंद चौरसिया , प्रमोद पप्पू चौरसिया (बम्हनी) , अमित चौरसिया, पप्पू चौरसिया , नवीन चौरसिया की निगरानी में किया गया। इस चुनाव में दीपक चौरसिया (दीप्पु) को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया इनके साथ साथ मनीष चौरसिया और दीपांशु चौरसिया को उपाध्यक्ष, अनिकेत चौरसिया को सचिव नियुक्त किया गया । कार्यकारिणी में महासचिव के पद के लिये आदित्य चौरसिया और शिवम् चौरसिया , संयुक्त सचिव के पद के लिए सचिन चौरसिया और एड सैंकी चौरसिया को नियुक्त किया गया साथ ही साथ कोषाध्यक्ष के पद में ऋषभ चौरसिया को और इनका सहयोग करने के लिये उपकोषाध्यक्ष के पद में सुलभ चौरसिया को नियुक्त किया गया । संगठन मंत्री के पद में मयूर चौरसिया , प्रथमेष मोदी , तुषार चौरसिया , प्रचार मंत्री के पद के लिए आयुष चौरसिया और निशांत चौरसिया को तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में शिवम् चौरसिया मनु और एकांत चौरसिया को नियुक्त किया गया । साथ ही साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिवांश चौरसिया, आकाश दीप चौरसिया, रिंकू चौरसिया , अर्पित चौरसिया , यश चौरसिया , अमित चौरसिया को नियुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर गौरव दिवस पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व विराट था। उन्होंने विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव तक पक्की सड़कें बनवाई गईं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की धरती पर देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना का भूमि-पूजन कर स्व. वाजपेयी के स्वप्न को साकार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। ग्वालियर गौरव दिवस स्व. वाजपेयी की सौवीं जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभूतियों को ग्वालियर गौरव सम्मान से विभूषित किया। स्व. वाजपेयी की स्मृतियों को संजोएंगे, समिति बनेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी जी की स्मृतियां सिर्फ ग्वालियर से ही नहीं जुड़ी हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़नगर में प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। अटल स्मारक के अलावा प्रदेश में स्व. वाजपेयी के जीवन से जुड़े स्थानों पर उनसे जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। समाधान निकालने वाले कुशल नेता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने युवा अवस्था में ही एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने व्यक्तित्व से सभी को चमत्कृत कर दिया था। वे शब्दों के जादूगर थे। हिन्दी के बड़े प्रचारक थे। उन्होंने जय विज्ञान का नारा भी दिया। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को स्कूल चलें हम अभियान के माध्यम से प्रेरित किया। वे कठिनाईयों के बीच समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालते थे जो एक कुशल नेता का कार्य होता है। स्व. वाजपेयी जी असाधारण प्रतिभा के धनी थे, अनेक भूमिकाएं निभाईं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह स्व. वाजपेयी की असाधारण प्रतिभा का ही प्रमाण था जो उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जैसे व्यक्ति अन्य राष्ट्रों में जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल कर दायित्व सौंपते थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर सेवा का मार्ग अपनाया था। उन्होंने अनेक भूमिकाओं का निर्वहन किया। इनमें कवि, सम्पादक, समाजसेवी आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने परमाणु विस्फोटों के माध्यम से राष्ट्र की शक्ति के प्रदर्शन और राष्ट्र के नागरिकों का मनोबल बढ़ाया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रभक्त वैज्ञानिक को महत्वपूर्ण भूमिका में लेकर आए। वे ऐसे फैसले लेते थे जो उनकी एक कविता “पत्थर की छाती में उग आया नवांकुर….” को चरितार्थ करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ो परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कल्पना थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखण्ड अंचल की तस्वीर बदलने वाली केन -बेतवा परियोजना की मंजूरी दी और आज ही खजुराहो में भूमिपूजन सम्पन्न हुआ है। पानी की उपलब्धता मनुष्य का जीवन बदल देती है। परियोजना की बाधाएं दूर हुई हैं। पार्वती-कालीसिंध -चंबल नदी जोड़ो परियोजना भी चंबल और मालवा अंचल में विकास की रफ्तार को बढ़ा देगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर गौरव दिवस स्व. वाजपेयी जी को समर्पित है। सम्मानित होने वाली विभूतियां सौभाग्यशाली हैं। ग्वालियर की यह पावन धरा तपोभूमि है। यह तानसेन की जन्म स्थली है। इसके साथ ही स्व. वाजपेयी की जीवन यात्रा में ग्वालियर महत्वपूर्ण है। स्व. वाजपेयी ने ने देश और ग्वालियर को गौरवान्वित किया है। वे सदैव ग्वालियर को प्रतिष्ठित करते रहे। वे ग्वालियर के लिए अपने थे और अपने रहेंगे। वे बहुत सरल व्यक्ति थे और उनकी ऊंचाई हिमालय जैसी थी। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती, वे अद्भुत व्यक्ति थे। वे प्रधानमंत्री थे इसलिए वे बड़े व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे बड़े थे इसलिए प्रधानमंत्री थे। वे दूरदृष्टा थे। उन्होंने कई गांवों को सड़कों से जोड़ा। हाईवे बनाने की शुरूआत स्व. वाजपेयी के शासन काल में हुई। सांसद वीडी शर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारतीय दल का नेतृत्व किया। वे देश के सर्वमान्य नेता थे। वे विपक्ष में रहकर भी विदेश जाते थे। उन्होंने सुशासन पर कार्य किया। इन विभूतियों का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर गौरव दिवस में गायन प्रस्तुति के लिए आए प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर, साहित्य क्षेत्र से जगदीश तोमर, खेल क्षेत्र से सुकरिश्मा यादव , योग क्षेत्र से अखिलेश पचौरी, चिकित्सा सेवा क्षेत्र से डॉ. एस.एन. आयंगर, शिक्षा और पर्यावरण क्षेत्र से बाबा सेवा सिंह, समाज सेवा क्षेत्र से विकास गोस्वामी, लेखन और कला संस्कृति क्षेत्र से केशव पांडे, शोध और अकादमिक क्षेत्र से सुआद्या दीक्षित को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त प्रतिभाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में हितानंद शर्मा, सांसद भारत सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व महापौर विवेक शेजवलकर और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रारंभ में कलेक्टर ग्वालियर ने ग्वालियर गौरव दिवस की रूपरेखा की जानकारी दी।  

चार साहिबजादों के शहादत दिवस को मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा

भोपाल  गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को मनाया जाता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थानीय सहयोग से ‘वीर बाल दिवस’ को केन्द्र में रखते हुए पंजाबी साहित्य, पंजाबी बोली, पंजाबी गीत-संगीत आदि पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा चार साहिबजादों के शहादत के शौर्य पर केन्द्रित लघु फिल्म (अवधि 15 मिनिट) तैयार की गई है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलों में लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा।  

अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी : कुलगुरु डेहरिया

अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी : कुलगुरु डेहरिया अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्व विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया भोपाल अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशती एवं विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्य आयुक्त उमाशंकर पचौरी एवं विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के लोकपाल डॉ. हरेंद्र मोहन मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. खेमसिंह डहेरिया ने की। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. खेमसिंह डहेरिया ने अपने वक्तव्य में अटल जी के संपूर्ण जीवन व चिंतन पर दृष्टि डालते हुए कहा कि अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। हमारा विश्वविद्यालय प्रारंभ से ही उनकी दिखाई गई राह में चल कर नित उन्नति की ओर जा रहा है । हम अटल जी के नाम को सार्थक करने के लिए पूर्णतः प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन एक महामानव का जीवन है। उन्होंने भारत को एक नई दृष्टि दी। डॉ. हरेन्द्र मोहन मिश्र लोकपाल, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने कहा कि मैं अटल जी के से अपने विद्यार्थी जीवन से ही प्रभावित रहा और जब मैं 19 साल का था तब उनसे पहली बार मेरा साक्षात्कार हुआ। वो एक भविष्यवक्ता और भारतदृष्टा थे। उमाशंकर पचौरी मुख्य सूचना आयुक्त म.प्र. शासन ने अपने वक्तव्य में अटल जी को कर्मवादी की संज्ञा देते हुए कहा कि अटल जी कर्मवादी थे। उनके जीवन में कर्म ही प्रधान रहा। उन्होंने आने वाले भारत को प्रेरणा दी। नाट्य विभाग के छात्रों द्वारा डॉ. रवींद्र मुंडे के नेतृत्व में अटल जी की चुनिंदा कविताओं का काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम में अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेन्द्र कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वर्ष भर आयोजित अंतर विश्वविश्वविद्यालयीन, जिला स्तरीय,संभाग स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्रों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शिक्षक, समस्त कर्मचारीगण के साथ साथ अनेक छात्र उपस्थित रहे।  

रात 10 बजे के बाद धीरे बजेंगे म्यूजिक सिस्टम, न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक आयोजन करना होगा बंद

रायपुर राजधानी में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न पार्टी के लिए 15 से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट और क्लब ने अनुमति मांगी है। पार्टी के दौरान एक दिन शराब पिलाने के लिए भी अनुमति मांगी जा रही है। इसके लिए आबकारी विभाग में अर्जी दी गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को अनुमति तो दी जा रही है। मगर, म्यूजिक सिस्टम रात 10 बजे बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, म्यूजिक सिस्टम बंद न करने की दशा में साउंड इतना धीमा करना होगा, ताकि उसकी आवाज बाहर तक सुनाई न दे। म्यूजिक सिस्टम के साउंड से आसपास रहने वालों को किसी तरह से कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। न्यू ईयर पार्टी के दौरान रात 12.30 बजे से एक बजे तक शराब पिलाने की अनुमति देने का प्रावधान रखा गया है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक लेकर जानकारी दी। शहर में नए साल में जिन-जिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन सभी की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। चौक-चौराहों पर आइटीएमएस के कैमरों से नजर रखी जाएगी। तीन सवारी या नशे में गाड़ी चलाने वालों की सीधे गाड़ी जब्त की जाएगी। पुलिस ने शहर के 20 ऐसी जगहों की पहचान कर ली है, जहां नए साल में हुड़दंग मचाया जाता है या युवा वहां पहुंचकर नशा करते हैं। इन सभी जगहों पर इस तरह के लोगों को रोकने के लिए 20 चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे।     सख्ती और होगी कार्रवाई 20 चेक प्वाइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच होगी। होटल, रेस्टोरेंट, बार और ढाबे तय समय पर बंद नहीं हुए, तो लाइसेंस निरस्त। जहां आयोजन होंगे, वहां के संचालकों को ही पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। सड़कों पर या कार में शराब पीने वालों के खिलाफ तुरंत दर्ज होगी एफआइआर। होटल में रुकने वालों की जानकारी रखनी होगी, नहीं रखने पर होगी कार्रवाई।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 26 दिसंबर को भारत भवन में सुबह 11 बजे वीर बाल दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष वीर बाल दिवस मनाया जाता है। भारत भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कीर्तन जत्था द्वारा प्रस्तुति और साहबजादों  के बलिदान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही तलवारबाजी का सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को मनाया जाता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थानीय सहयोग से ‘वीर बाल दिवस’ को केन्द्र में रखते हुए पंजाबी साहित्य, पंजाबी बोली, पंजाबी गीत-संगीत आदि पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।  

विष्णु देव साय सरकार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, लागू हो सकता है हरियाणा फार्मूला!

रायपुर नई दिल्ली में भाजपा संगठन चुनाव की बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर संकेत दिए हैं। मंगलवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर किए गए प्रश्न पर कहा कि सब कुछ होगा, इंतजार करिए। जब सीएम से पूछा गया कि क्या हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 13 की बजाय 14 मंत्री बनाए जाएंगे। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सब होगा, इंतजार करिए। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के संगठन चुनाव के लिए चर्चा के बीच साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है। हरियाणा में भी 90 सीटों वाली विधानसभा है और वहां भाजपा की सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं। 26 से 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस के बाद और नए साल के आगमन से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। दिल्ली संगठन की बैठक में भी चर्चा के संकेत छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के अहम चेहरे दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। हालांकि, यह बैठक संगठन चुनाव पर केंद्रित थी, मगर चर्चा है कि तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुहर लगाई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत अन्य नेता शामिल हुए। साय मंत्रिमंडल में अभी मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं। सरकार ने पहले एक मंत्री पद रिक्त रखा गया था, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई है।  मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम रायपुर से मूणत, चंद्राकर और तीन नए चेहरे संभावित: रायपुर से बात करें तो मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम सुर्खियों में है। वह रमन सरकार में आवास एवं पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, पीडब्ल्यूडी, नगरीय प्रशासन जैसे बड़े विभाग संभाल चुके हैं। इसके अलावा तेजतर्रार छवि के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने संसदीय ज्ञान और गहरी राजनीतिक समझ के लिए जाने-पहचाने जाते हैं, उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जगह रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए सुनील सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा और आरंग के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम की भी चर्चा है। बिलासपुर से अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को मंत्री बनाया जा सकता है। वह डा. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दुर्ग से गजेंद्र यादव: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रमुख बिसराराम यादव के बेटे और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम चर्चा में है। बस्तर से किरण सिंह देव और विक्रम उसेंडी: बस्तर के नेता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को भी मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है।

अंडर-19 विश्व कप : ग्वालियर चंबल की वैष्णवी को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी

ग्वालियर आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में ग्वालियर की क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा का नाम चर्चाओं में है। ग्वालियर चंबल की वैष्णवी को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी। वैष्णवी शर्मा के चयन से ग्वालियर में खुशी का माहौल है। यह पहली बार है जब ग्वालियर चंबल की कोई महिला क्रिकेटर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता जनवरी 2025 में मलेशिया में होगी। 5 साल की उम्र से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहीं वैष्णवी गेंदबाजी करती हैं और बल्लेबाजी में भी भरोसेमंद हैं। यह बाएं हाथ की फिरकी गेंदबाज ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ले रही हैं। वैष्णवी इससे पहले मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपने राज्य की सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। वैष्णवी मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की कमान भी संभाल चुकी हैं। चंबल से मलेशिया तक के उनके सफर में माता-पिता का अहम योगदान रहा जिन्होंने बेटी को चार साल की उम्र से ही क्रिकेट की दुनिया को समझने के लिए प्रेरित किया। वैष्णवी की मां एक गृहणी हैं और पिता ग्वालियर में एस्ट्रोलॉजी पढ़ाते हैं। वैष्णवी की मेहनत का नतीजा साल 2022 में तब मिला जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल किए थे और उन्होंने बीसीसीआई द्वारा अवार्ड दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साल 2023 में अंडर-19 में इंडिया ए और साल 2024 में इंडिया बी टीम का भी हिस्सा रहीं। वैष्णवी के चयन से उनके माता-पिता और स्थानीय कोच काफी खुश हैं। अब उनसे महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में काफी उम्मीदे हैं। भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा। अंडर-19 महिला विश्व कप मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। एशिया कप की विजेता टीम से वैष्णवी एस को मुख्य टीम में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में 4 ग्रुप हैं, और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारत के ग्रुप मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी आवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परिणीता सिसोदिया, केसरी दृष्टि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस रिजर्व खिलाड़ी: नंधना एस, इरा जे, अनादी टी  

नए साल के पहले हफ्ते दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के आसार, तैयारियां अंतिम चरण में पहुंची

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा नए साल के पहले सप्ताह में की जा सकती है। आयोग के सूत्रों की मानें तो चुनाव को लेकर की जा रहीं तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली विभिन्न निगरानी टीमों के गठन को लेकर बीते दो दिनों में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आयोग के निर्देश पर दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने चुनाव के लिए स्टेट सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वॉड और सेक्टर अधिकारियों को लेकर अधिसूचना जारी करने के साथ उन्हें स्पेशल मजिस्ट्रेट पावर भी दे दी है, जिससे वह चुनावों में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। यह टीम निष्पक्ष चुनाव और आचार संहिता को लागू कराने में अहम भूमिका निभाती हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब निगरानी समिति को रोजाना उम्मीदवारों के खर्च आदि की जानकारी ईईएमएस सॉफ्टवेयर पर अपडेट करनी होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, उसका खाता, शैडो रजिस्टर बना या नहीं, 30 दिन में खर्च की पूरी जानकारी, अगर नहीं दी तो क्या कारण है, समेत कई जानकारी देनी होगी। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी चुनाव घोषणा के साथ ही आयोग पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची भी जारी करेगा। फिलहाल मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने के लिए आए आवेदन की जांच प्रक्रिया चल रही है। बुधवार तक यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। चुनाव आयोग को कुल 2.67 लाख से अधिक आवेदन नाम जुड़वाने, हटवाने और सुधार के लिए मिले हैं। आयोग की 29 अक्टूबर 2024 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुताबिक दिल्ली में कुल 1.53 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। हेल्पलाइन पर जानकारी मिलेगी दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने दिल्ली के मतदाताओं से अपील की है कि वह मतदाता सूची से जुड़ी कोई भी जानकारी, आपत्ति जताने के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर काल करें। यहां से उन्हें हर तरह की जानकारी मिलेगी। मसलन, उनका नाम मतदाता सूची में है कि नहीं, उनका पोलिंग स्टेशन कहां है। ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया समेत अन्य सभी चुनाव संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अगर कोई शिकायत है तो उसे भी यहां दर्ज करा सकते हैं।

भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर सेवा समाप्त करना या सेवा से हटाना सही : हाईकोर्ट

Termination or removal from service is right if corruption charges are proved: High Court जबलपुर ! जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने भ्रष्टाचार के भौतिक व अभिलेख साक्ष्य उपलब्ध होने पर सेवा से पृथक किए जाने के निर्णय को सही ठहराया है. एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार से प्राकृतिक न्याय सिद्धांत का उल्लंघन नहीं किया गया है. सेवा समाप्ति को दी गई थी चुनौती दरअसल, याचिकाकर्ता ओम प्रकाश धाकड़ की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उसे पंचायत सचिव के पद से भ्रष्टाचार के आरोप में पृथक कर दिया गया है. भ्रष्टाचार के आरोप में जारी किए गए नोटिस पर उसके द्वारा पेश किए गए जवाब पर अनुशासनिक प्राधिकारी व अपीलीय प्राधिकारी ने कोई विचार नहीं किया, जो प्राकृतिक न्याय सिद्धांत का उल्लंघन है. याचिकाकर्ता की ओर से आगे तर्क दिया गया कि वह रायसेन के ग्राम पंचायत सेवासनी में ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ था. ग्राम पंचायत में समग्र स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई थी. इस दौरान उसका स्थानांतरण ग्राम बड़ौदा में कर दिया गया था. इसके अलावा तत्कालीन सरपंच व सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. कोर्ट ने कही ये बात एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि 110 शौचालय निर्माण का ठेके एक एजेंसी को दिया गया था. एजेंसी को भुगतान किए जाने के बावजूद भी 110 दिनों तक कोई निर्माण नहीं किया गया था. इसके अलावा तत्कालीन सरपंच ने 26,200 रु की राशि चेक के माध्यम से लौटाई थी, जिसे पंचायत के खाते में जमा नहीं किया गया. इसके अलावा भ्रष्टाचार के भौतिक व अभिलेख साक्ष्य उपलब्ध थे. इन सभी साक्ष्यों के मद्दनेजर कोर्ट ने याचिका को निरस्त करते हुए पंचायत सचिव को सेवा से पृथक किए जाने के निर्णय को सही बताया.

देश में तेजी से रोजगार के अवसर बढ़ रहे, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से अक्टूबर में जुड़े 13.41 लाख सदस्य

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से अक्टूबर में 13.41 लाख सदस्य जुड़े हैं। यह दिखाता है कि देश में तेजी से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। यह बयान केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा बुधवार को दिया गया। अक्टूबर में ईपीएफओ से करीब 7.50 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जिनमें से 58.49 प्रतिशत 18-25 आयु वर्ग के थे। इस युवा आयु वर्ग की कुल संख्या 5.43 लाख है। मंत्रालय ने बताया है कि यह आंकड़ा पहले के रुझान के अनुरूप है, जो दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, जिसमें मुख्य रूप से पहली बार नौकरी की तलाश करने वाले लोग शामिल हैं। यह अर्थव्यवस्था में रोजगार के बढ़ते अवसरों का संकेत देता है। पेरोल डेटा से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 12.90 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर निकल गए और फिर से इसमें शामिल हो गए हैं। यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में सालाना आधार पर 16.23 प्रतिशत अधिक है। इन ईपीएफओ सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले कंपनियों में फिर से शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचयित धन को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना और इस प्रकार अपनी सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा का विस्तार किया। पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण करने पर पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.09 लाख नई महिला सदस्य हैं। यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में सालाना आधार पर 2.12 प्रतिशत अधिक है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि समीक्षा अवधि के दौरान कुल महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि करीब 2.79 लाख रही। महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि अधिक समावेशी और विविधतापूर्ण कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत देता है। पेरोल डेटा का राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि ईपीएफओ से जुड़े कुल सदस्यों में शीर्ष पांच और केंद्र शासित प्रदेशों की हिस्सेदारी 61.32 प्रतिशत की रही है।

एमपी के धान किसानों को 2 हजार बोनस, उज्जैन में बनेगा 29 किमी लंबा घाट, मोहन कैबिनेट का फैसला

2 thousand bonus to paddy farmers of MP, 29 km long ghat will be built in Ujjain, decision of Mohan cabinet भोपाल ! मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपए का अनुदान देने का ऐलान किया है. राज्य सरकार ने यह राहत प्रदेश के धान के किसानों को दी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया. सरकार के इस फैसले से धान के छोटे किसानों को लाभ मिलेगा. इसमें धान के किसानों को प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा. उधर किसानों को अतिरिक्त बिजली को लेकर भी सरकार ने कैबिनेट में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजलीमोहन सरकार में वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में हुए निर्णयों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, ”प्रदेश में किसानों को अभी 8 घंटे बिजली ही मिल रही है. कई बार किसानों को रात में बिजली नहीं मिल पाती है. ग्रामीण इलाकों में बिजली की मांग ज्यादा होती है. इसको देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश में 11 केवी के फीडर को सोलर प्लॉट से जोड़ा जाएगा. इसमें प्राइवेट सेक्टर भी निवेश कर सकेगा. इसमें प्रति मेगावॉट 4 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. हालंकि केन्द्र सरकार की तरफ से प्रति फीडर 1 करोड़ की सहायता दी जाएगी. सरकार के इस फैसले से किसानों को दिन में भी बिजली मिल सकेगी.” सिंचाई का रकबा बढ़ाने बनाई जाएंगी योजनाएंमध्यप्रदेश में सिंचित भूमि के रकबे को 100 फीसदी करने के लिए योजना बनाई जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शत-प्रतिशत सिंचाई के रकबे को करने के लिए अगले 10 सालों की योजनाएं बनाने का निर्णय लिया गया.

प्रयागराज महाकुंभ : MP-CG से चल रही 5 स्पेशल ट्रेनें

रायपुर   प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए. उनकी यात्रा सुगम और सुखद रहे. महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियां सहित 13000 से अधिक रेल गाडियां चलायी जाएंगी. इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे से चलाने वाली 5 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर होकर परिचालन किया जा रहा है.  महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है. 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है. इन सभी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 08530/08529 विशाखपट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय–विशाखपट्टनम एवं 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर–विशाखपट्टनम कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ये गाडियाँ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ‘‘रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी. इन सभी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी गयी है. इसी प्रकार दक्षिण रेलवे से चलने वाली 5 महाकुंभ मेले स्पेशल एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर होकर चलाने वाली ट्रेनों की सुविधा का परिचालन गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर एवं जबलपुर होकर किया जाएगा. जिससे गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री होगे लाभान्वित. जिसकी जानकारी इस प्रकार है  (01) 06005/06006 कन्याकुमारी-गया- कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (02) 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (03) 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (04) 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल, (05) 06007/06008 कोचुवेलि- बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल  का परिचालन होगा. (01) 06005/06006 कन्याकुमारी-गया-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल: – यह स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से गया के लिए दिनांक 06 एवं 20 जनवरी, 2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार गया से कन्याकुमारी के लिए दिनांक 09 एवं 23 जनवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कन्याकुमारी, रेन, कोविलपट्टी, तिरुच्चिरापलि, विल्लुपुरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 02 एसएलआरडी सहित 15 कोच के साथ रवाना होगी. (02) 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल{ – यह स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि से गया के लिए दिनांक 07, 21 जनवरी  एवं 04 फरवरी,  2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार गया से कोचुवेलि के लिए दिनांक 10, 24 जनवरी एवं 07 फरवरी, 2025 को रवाना होगी.  यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कोचुवेलि, कयाणकुलम जंक्शन, एर्नाकुलम शहर, तिरुच्चिरापलि, इरोड जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.  (03) 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल :- यह स्पेशल ट्रेन चेन्नई से गोमती नगर के लिए दिनांक 08, 15 एवं 22 जनवरी, 2025 एवं 05, 19 एवं 26 फरवरी, 2025  को रवाना होगी. इसी प्रकार गोमती नगर से चेन्नई के लिए दिनांक 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 08 एवं 22 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव चेन्नई, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गोमती नगर के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.  (04) 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल:- यह स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी से बनारस के लिए दिनांक 17 फरवरी, 2025  को रवाना होगी. इसी प्रकार बनारस से कन्याकुमारी के लिए दिनांक 20 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कन्याकुमारी, रेन, कोविलपट्टी, तिरुच्चिरापलि, विल्लुपुरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर बनारस के लिए परिचालन होगा इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 02 एसएलआरडी सहित 15 कोच के साथ रवाना होगी.  05) 06007/06008 कोचुवेलि-बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल:- यह स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि से बनारस के लिए दिनांक 18 एवं 25 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. इसी प्रकार बनारस से कोचुवेलि के लिए दिनांक 21 एवं 28 फरवरी, 2025 को रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन का ठहराव कोचुवेलि, कयाणकुलम जंक्शन, एर्नाकुलम शहर, तिरुच्चिरापलि, इरोड जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर होकर गया के लिए परिचालन होगा. इस स्पेशल ट्रेन में 04 एसी थ्री, 06 स्लीपर, 01 लगेजवन, 07 एसएलआरडी सहित 18 कोच के साथ रवाना होगी.

व्यस्तता भरी लाइफ में दिमाग को दे ब्रेक

रोजाना की लाइफ में लोग अपने काम में काफी व्यस्त और स्ट्रेस में रहते हैं। हेल्दी डायट, नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त आरामदायक नींद के साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाकर रखा जा सकता है। इन दिनों लोग अपने काम में इतना ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि मानसिक और शारीरिक हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अपने ब्रेन को ब्रेक देना बेहद जरूरी है। जानिए दिमाग को ब्रेक देना क्यों जरूरी है और काम के दौरान दिमाग को कैसे ब्रेक दें। दिमाग को ब्रेक देना क्यों है जरूरी छोटे-छोटे ब्रेक लेने से फोकस और एकाग्रता को बढ़ावा मिलता है। वहीं ब्रेक लेने से तनाव के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। जब हम लगातार एक्शन मोड में होते हैं तो हमारा शरीर कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन जारी करता है, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में ब्रेक लेने से कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे तनाव का लेवल कम होगा काम के दौरान दिमाग को ब्रेक कैसे दें पूरे दिन छोटे-छोटे ब्रेक लें हर एक घंटे में छोटे-छोटे ब्रेक लेने की कोशिश करें। अपने ब्रेक के दौरान केवल बैठे रहने के बजाय, कुछ एक्टिविटी को शामिल करने की कोशिश करें। इसके अलावा बाहर टहलने जाएं या हल्की स्ट्रेचिंग करें। टेकनोलॉजी से डिस्कनेक्ट करें अपने ब्रेक के दौरान टेकनोलॉजी से डिस्कनेक्ट करने की कोशिश करें। यह तनाव के लेवल को कम करने और आपके दिमाग को आराम करने का मौका देने में मदद कर सकता है। ब्रेक को प्राथमिकता दें कई लोग ब्रेक तो लेते हैं लेकिन उसे प्राथमिकता नहीं देते हैं और अपने अधूरे काम को परा करने में लग जात हैं। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से हेल्दी रहने के लिए ब्रेक को प्राथमिकता दें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live