LATEST NEWS

चौथे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। चौथे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने भारत की नाक में दम किया हुआ है। 10वें विकेट के लिए दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। इन दोनों ने अभी तक मिलकर 110 गेंदों का सामना किया है। लायन 41 तो बोलैंड 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 105 रनों की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। एक समय ऐसा था जब कंगारुओं ने 91 पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग कर भारत को परेशान किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 484 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 369 रनों पर सिमट गई थी। जसप्रीत बुमराह भी नई गेंद से भारत को आखिरी विकेट नहीं दिला पाए। दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने जरूर लायन को अपने जाल में फंसा लिया था और स्लिप में केएल राहुल ने अच्छा कैच भी पकड़ा था, मगर बुमराह की वह नो बॉल थी जिस वजह से लायन को जीवनदान मिला। आज भारत ने कई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जीवनदान दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन है। मेजबानों की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने 108 गेंदों का सामना कर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। ये पार्टनरशिप भारत पर भारी पड़ने वाली है। भारत ने ली दूसरी नई गेंद पुरानी गेंद से तो भारत को आखिरी विकेट मिला नहीं, अब दिन का खेल खत्म होते-होते टीम इंडिया ने दूसरी नई गेंद ले ली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नई गेंद से कुछ कमाल हो पाएगा या नहीं।

देश के निर्माण में युवाओं की योजना भूमिका सबसे अहम, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं के सपनों को साकार कर रही

भोपाल देश के निर्माण में युवाओं की योजना भूमिका सबसे अहम है। इसी सोच को साकार करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। यह योजना युवाओं को डिग्री से आगे बढ़कर व्यावसायिक अनुभव और कौशल विकास का अनमोल अवसर देती है, जिससे वे अपने कैरियर में एक मजबूत कदम रख सकें। आज के दौर में जहां व्यावहारिक ज्ञान सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, यह योजना युवाओं को इंडस्ट्री की मांगों के अनुरूप तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य है युवाओं को सशक्त बनाना और देश के आर्थिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सतना के आयुष पांडे ने अपने कैरियर की नई शुरुआत की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र आयुष ने ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (नागदा) में इंटर्नशिप के दौरान अपने कौशल को निखारते हुए आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास पाया। आयुष पांडे ने अपने मन की बात बताते हुए कहा कि इस योजना ने मेरे करियर को एक नई दिशा दी। इससे मुझे व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी क्षमता को बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिला। आयुष की यह प्रेरक यात्रा हर उस युवा के लिए मिसाल है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहा है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं का भविष्य बेहतर बनाना है। यह योजना तकनीकी और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देती है। इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को समझने का अवसर प्रदान करती है।रोजगार के बेहतरीन विकल्प प्रदान करती है।आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देती है। यह योजना युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका सुनिश्चित करने का एक बड़ा प्रयास है। सतना के आयुष पांडे जैसे युवाओं की सफलता यह साबित करती हैं कि यह योजना हर युवा के सपनों को पंख देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।  

अस्पताल में मौत से छाया मातम, गुना में 16 घंटे तक रेस्क्यू के बाद बोरवेल से बहार निकला बच्चा

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के पिपलिया गांव में शनिवार शाम 9 साल का बच्चा सुमित खेत में बने बोरवेल में गिर गया था। भोपाल से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर रविवार सुबह करीब 10 बजे उसे बाहर निकाला। बच्चे को गुना जिला अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रातभर 45 फीट खुदाई के बाद एनडीआरएफ की टीम ने 10 फीट टनल बनाने के बाद बच्चे तक पहुंची। बच्चा 39 फीट पर फंसा था और गड्ढे में पानी भी था। विधायक और कलेक्टर सहित कई अधिकारी रातभर मौके पर ही रहे। बच्चे में अभी कोई हलचल नहीं देखी जा रही है। खेलते समय गिरा बच्चा शनिवार शाम करीब 6.30 बजे दशरथ मीना का नौ वर्षीय पुत्र सुमित खेलते हुए गांव के फूलसिंह मीना के खेत में पहुंच गया, वहां बोरवेल का गड्ढा खुला हुआ था। बच्चा उस बोरवेल में गिर गया। काफी देर तक बालक नहीं दिखा तो स्वजनों ने तलाशी शुरू की और गड्ढे मे उसके गिरने की जानकारी हुई। 100 फीट गहरा बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो जेसीबी, स्वास्थ्य, पुलिस, एमपीईबी और जनरेटर सहित सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए थे। कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। गुना के कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के माध्यम से सबसे पहले गड्ढे में बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी। बोरवेल एक साल पहले ही कराया गया था। यह 100 फीट गहरा बताया गया। कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि फूलसिंह के खेत में बने बोरवेल में बच्चा गिरा था। प्रशासन और स्थानीय टीम बच्चा बचाने के लिए सभी उपायों का उपयोग कर रही थी। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से घटना की जानकारी भी ली।

महीनों पहले मरे पति का शव भी कब्र से निकालने की तैयारी, ब्राजील में क्रिसमस केक खाकर तीन महिलाओं की मौत

टोरेस। ब्राजील के टोरेस में क्रिसमस केक खाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि केक में जहर मिला था और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जिस महिला ने केक बनाया था, उसके पति की भी बीते सितंबर में मौत हुई थी। ऐसे में अब पुलिस पति के शव को भी कब्र से निकालकर उसकी जांच करने पर विचार कर रही है। 61 वर्षीय जेली तेरेज़िन्हा सिल्वा डॉस अंजोस ने 23 दिसंबर, 2024 को एक पारिवारिक समारोह के लिए केक तैयार किया था। जिसे खाकर परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक 10 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत स्थिर है। पीड़ितों में जेली की बहनें, मैडा बेरेनिस फ्लोरेस दा सिल्वा (58) और न्यूजा डेनिज सिल्वा डॉस अंजोस (65) और उनकी भतीजी तातियाना डेनिज सिल्वा डॉस अंजोस (43) शामिल हैं। शुरुआती जांच में मृतकों के रक्त में आर्सेनिक पाया गया है, जिसके बाद घटना की गहन जांच की जा रही है। जेली के पति पाउलो लुइज की भी बीते सितंबर में मौत हो गई थी। ऐसे में अब जांच अधिकारी लुइज के शव को भी कब्र से निकलवाकर फिर से जांच कराने पर विचार कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि लुइज की मौत भी तो जहर से नहीं हुई थी। जांच में घर से मिला संदिग्ध पदार्थ जांच के दौरान, पुलिस को जेली के घर पर एक्सपायर हो चुके खाद्य उत्पाद और एक संदिग्ध सफेद तरल पदार्थ मिला। जेली भी ये केक खाकर बीमार हुई है, लेकिन वह अब ठीक है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं परिवार में विरासत को लेकर तो कोई विवाद नहीं था। खाने में जहर कैसे आया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जेली के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने की 13 दिवसीय ‘माँ बैनगंगा नदी दर्शन व अध्ययन यात्रा’

BJYM State President Vaibhav Panwar did 13-day ‘Maa Bainganga River Darshan and Study Tour’ सिवनी/बालाघाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने 15 दिसंबर 2024 को माँ बैनगंगा नदी के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से ‘माँ बैनगंगा नदी दर्शन व अध्ययन यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह यात्रा सिवनी जिले के मुंडारा (परतापुर) में माँ बैनगंगा के उद्गम स्थल से आरंभ हुई। पंवार ने विविधत पूजन और आरती के बाद इस यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा के दौरान लगभग 160 किलोमीटर की पदयात्रा की गई, जबकि शेष यात्रा सहयात्रियों के साथ बस से पूरी की गई। यह यात्रा मध्यप्रदेश के सिवनी-बालाघाट के अधिकांशतः गांवों से होते हुए महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ जिलों की सीमाओं से होकर गुजरी। इस दौरान पंवार ने स्थानीय लोगों से चर्चा कर माँ बैनगंगा नदी के संरक्षण, घाटों के निर्माण और उससे जुड़ी सांस्कृतिक मान्यताओं पर संवाद किया। यात्रा का समापन तेलंगाना के गोदावरी किनारे स्थित संगम घाट पर पूजन के साथ हुआ। पंवार ने माँ बैनगंगा की पवित्रता और उसके महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह यात्रा नदी संरक्षण के प्रति जनजागृति फैलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि“माँ बैनगंगा नदी केवल एक जलधारा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला है। प्रकृति संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी उन्होंने कहा कि ‘माँ बैनगंगा नदी दर्शन व अध्ययन यात्रा’ के माध्यम से हमने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि नदियाँ केवल हमारे भौतिक जीवन का ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन का भी हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हमें यह महसूस हुआ कि नदी संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। माँ बैनगंगा के संरक्षण और घाटों के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। आने वाली पीढ़ियों के लिए इस पवित्र धरोहर को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।” 30 दिसंबर को होगा प्रसादी वितरण 30 दिसंबर 2024 को सोमवती अमावस्या के दिन मुंडारा (परतापुर) सिवनी में माँ बैनगंगा के उद्गम स्थल पर पूजन और प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

‘संविधान निर्माताओं ने जो संविधान सौंपा, वह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा’, पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पीएम मोदी ने संविधान पर भी बात की। ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी है, हमारा मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं, संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। ‘मन की बात’ के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से, मेरा आग्रह है, इस वेबसाइट पर जरूर जाकर देखें, इसका हिस्सा बनें। महाकुंभ की विशेषताएं बताईं पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है। कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परम्पराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है, कोई बड़ा नहीं होता है, कोई छोटा नहीं होता है। अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार कुंभ आयोजन में एआई चैटबॉट का प्रयोग होगा। इसके माध्यम से 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल की जा सकेगी। इस चैटबॉट से कोई भी टेक्स्ट टाइप करके या बोलकर किसी भी तरह की मदद मांग सकता है। बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र किया प्रधानमंत्री ने कहा कि  KTB यानि कृष, तृष और बाल्टीबॉय। आपको शायद पता होगा बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज और उसका नाम है KTB- भारत हैं हम और अब इसका दूसरा सीजन भी आ गया है। ये तीन एनिमेशन कैरेक्टर हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन नायक-नायिकाओं के बारे में बताते हैं जिनकी ज्यादा चर्चा नहीं होती। हाल ही में इसका सीजन-2 बड़े ही खास अंदाज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिव ऑफ इंडिया, गोवा में लॉन्च हुआ। राज कपूर और रफी साहब को किया याद पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में हम फिल्म जगत की कई महान हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं। इन विभूतियों ने भारतीय सिनेमा को विश्व-स्तर पर पहचान दिलाई। राज कपूर ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था, जो हर दिल को छू लेता था। उनकी आवाज अद्भुत थी। भक्ति गीत हों या रोमाटिंग गानें, दर्द भरे गाने हों, हर भाव को उन्होंने अपनी आवाज से जीवंत कर दिया। एक कलाकार के रूप में उनकी महानता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज भी युवा-पीढ़ी उनके गानों को उतनी ही शिद्दत से सुनती है। यही तो है टाइमलेस आर्ट की पहचान। अक्किनेनी नागेश्वर राव और तपन सिन्हा को सराहा उन्होंने कहा कि अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बखूबी प्रस्तुत किया। तपन सिन्हा की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी। उनकी फिल्मों में सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश रहता था। हमारी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए इन हस्तियों का जीवन प्रेरणा जैसा है। वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट अगले साल पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल हमारे देश में पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट यानि WAVES summit का आयोजन होने वाला है। आप सभी ने दावोस के बारे में सुना होगा, जहां दुनिया के अर्थजगत के महारथी जुटते हैं। उसी तरह वेव्स समिट में दुनिया भर के मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज, क्रिएटिव वर्ल्ड के लोग भारत आएंगे। यह समिट भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय संस्कृति की वैश्विक धाक के तीन उदाहरण बताए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ ही हफ्ते पहले मिस्र के करीब 23 हजार छात्रों ने एक पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वहां उन्हें भारत की संस्कृति और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को बताने वाली पेंटिंग्स तैयार करनी थी। मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं की सराहना करता हूं। उनकी क्रिएटिविटी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अमेरिका का एक देश है पराग्वे। वहां रहने वाले भारतीयों की संख्या एक हजार से ज्यादा नहीं होगी। पराग्वे में एक अद्भुत प्रयास हो रहा है। वहां भारतीय दूतावास में एरीका ह्युबर फ्री आयुर्वेद परामर्श देती हैं। आयुर्वेद की सलाह लेने के लिए आज उनके पास स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है और हर हिन्दुस्तानी को इसका गर्व है। दुनियाभर के देशों में इसे सीखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने के आखिर में फिजी में भारत सरकार के सहयोग से तमिल टीचिंग प्रोगाम शुरू हुआ। बीते 80 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब फिजी में तमिल के ट्रेंड टीचर्स इस भाषा को सिखा रहे हैं।

हादसे में गई 120 लोगों की जान, दक्षिण कोरिया में जेजू एयर के सीईओ ने हादसे के लिए मांगी माफी

सियोल। दक्षिण कोरिया में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर एयरलाइंस जेजू एयर के सीईओ ने माफी मांगी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये माफी पोस्ट की गई है। जेजू एयर के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) किम ई-बे ने मुआन हवाई अड्डे पर हुई दुर्घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हम भी संबंधित सरकारी एजेंसी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। किम ई-बे ने माफीनामे में लिखा कि ‘सबसे पहले, हम उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जिन्होंने जेजू एयर पर भरोसा किया। 29 दिसंबर को सुबह लगभग 9:03 बजे, बैंकॉक से मुआन जाने वाली फ्लाइट 7C2216 में मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई। हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और माफी मांगते हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। कारण चाहे जो भी हो, सीईओ के रूप में, मैं इस घटना के लिए गहरी जिम्मेदारी महसूस करता हूं। जेजू एयर इस दुर्घटना को तुरंत संभालने और उसमें सवार लोगों के परिवारों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम सरकार के साथ मिलकर दुर्घटना के कारण का पता लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। एक बार फिर हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी क्षमा याचना करते हैं।’ विमान हादसे में 120 लोगों की मौत की पुष्टि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मुआन हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 120 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो बाकी यात्रियों के बचे होने की उम्मीद बहुत कम ही है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे। न्यूज एजेंसी योनहाप ने बताया कि लैंड करते वक्त विमान के लैंडिग गियर में खराबी आई। इसकी वजह से विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और रनवे पर फिसल गया। इसके बाद वह फिसलता हुआ हवाई अड्डे की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। इसके बाद विमान में धमाके साथ आग लग गई।  

असम में 15 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार, मणिपुर में बिना परमिट रह रहे चार मजदूर पकड़े

थौबल। मणिपुर के थौबल जिले में बिना इनर लाइन परमिट रह रहे चार मजदूरों को पकड़ा गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि इनर लाइन परमिट (ILP) प्रणाली का उल्लंघन करने के लिए चार मजदूरों को पकड़ा गया। वे वैध ILP कार्ड के बिना रह रहे थे और यरीपोक बिष्णुनाहा जलाशय निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। सीएम ने एक्स पर लिखा कि व्यक्तियों की पहचान अफसर अली (22), मोहम्मद सनफराज (20), मोहम्मद रहमतुल्लाह (23), साहबाज आलम (20) के रूप में की गई है। दोषियों को यरीपोक पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट, थौबल के समक्ष पेश किया गया। ILP प्रणाली के प्रावधानों के अनुसार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी और उन्हें राज्य से निर्वासित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मैं सभी नियोक्ताओं, ठेकेदारों और निवासियों से अपील करता हूं कि वे ILP प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने में अधिकारियों के साथ सहयोग करें। असम पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स असम पुलिस ने 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पुलिस ने 15 करोड़ की याबा गोलियां पकड़ी गईं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के सीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर 15 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। कछार पुलिस ने घूंघुर बाईपास पर विशेष अभियान चलाकर पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में पांच पैकेट में छिपाकर रखी गई 50,000 याबा गोलियां बरामद की गईं। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने असम पुलिस के प्रयास की सराहना की।

कुंभ मेला 2025: 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 34 फेरे विशेष ट्रेन चलाएगा पश्चिम मध्य रेलवे

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक सीएसएमटी, पुणे-मऊ और नागपुर-दानापुर के बीच 34 फेरे विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। ये ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मऊ कुंभ मेला विशेष     ट्रेन 01033 कुंभ मेला विशेष- 09, 17, 22, 25 जनवरी, 05, 22 और 26 फरवरी को 11:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी।     ट्रेन 01034 कुंभ मेला विशेष- 10, 18, 23, 26 जनवरी, 06, 23 और 27 फरवरी को मऊ से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। पुणे – मऊ कुंभ मेला विशेष     ट्रेन 01455 कुंभ मेला विशेष- 08, 16, 24 जनवरी, 06, 08 और 21 फरवरी को पुणे से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी।     ट्रेन 01456 कुंभ मेला विशेष- 09, 17, 25 जनवरी, 07, 09 और 22 फरवरी को मऊ से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:45 बजे पुणे पहुंचेगी। नागपुर – दानापुर कुंभ मेला विशेष     ट्रेन 01217 कुंभ मेला विशेष- दिनांक 26 जनवरी, 05, 09 और 23 फरवरी को नागपुर से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।     ट्रेन 01218 कुंभ मेला विशेष- 27 जनवरी, 06, 10 और 24 फरवरी को दानापुर से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।  

फिलहाल नुकसान नहीं, गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

कच्छ/नई दिल्ली. गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप सुबह 10.06 बजे आया और इसका केंद्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। जिला प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  इस महीने जिले में तीन से अधिक तीव्रता वाला यह तीसरा भूकंप है। 23 दिसंबर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। आईएसआर के मुताबिक, सात दिसंबर को जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

85 की मौत, 181 लोग थे सवार, दक्षिण कोरिया में रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान

दक्षिण कोरिया. दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के अनुसार, यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी। यहां समझें पूरा घटनाक्रम समाचार एजेंसी एएनआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने दी। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 85 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर 2024 में यात्रियों, विमानों की आवाजाही बढ़ी

गुवाहाटी. गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) ने अदाणी समूह द्वारा वाणिज्यिक परिचालन संभालने के बाद इस साल ‘अब तक का सबसे अधिक’ अंतरराष्ट्रीय यात्री और विमान आवागमन दर्ज किया। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अदाणी समूह ने अक्टूबर, 2021 से एलजीबीआईए का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था। बयान में कहा गया है कि इस हवाई अड्डे ने वर्ष के दौरान घरेलू यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की और नए घरेलू गंतव्यों को जोड़ा। इस सुविधा ने 62.6 लाख घरेलू और 85,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का प्रबंधन किया। घरेलू यात्रियों में से 30.9 लाख आगमन और 31.7 लाख प्रस्थान करने वाले थे। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 47,578 ने आगमन और 38,528 ने प्रस्थान किया। एलजीबीआईए की तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों – पारो, मलेशिया और सिंगापुर के लिए सीधी उड़ानें हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या और हवाई यातायात संचलन (एटीएम) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष के दौरान हवाई अड्डे पर 44,746 घरेलू और 970 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हुआ।

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में दो साल में 57.8 प्रतिशत की तेजी संभव : वेंचुरा सिक्योरिटीज

मुंबई. अग्रणी ब्रोकरेज कंपनी वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अगले दो साल में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों के लिए 3,801 रुपये के बाजार मूल्य का लक्ष्य रखा है जो मौजूदा स्तर से 57.8 प्रतिशत का उछाल होगा। अदाणी समूह की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर का भाव फिलहाल 2,409 रुपये प्रति शेयर पर है। ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा है कि बहुत अच्छा करने की स्थिति में इसके भाव 138.6 प्रतिशत बढ़कर 5,748 रुपये प्रति शेयर पर भी पहुंच सकते हैं। नोट में कहा गया है, “हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-25 से 2026-27 के दौरान 20 प्रतिशत औसत वार्षिक वृद्धि (सीएजीआर) की दर से कंपनी का राजस्व 1,66,615 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। इस अवधि में उसका ईबीआईटीडीए मार्जिन 20 प्रतिशत और एंटरप्राइज वैल्यू (ईवी) बनाम ईबीआईटीडीए अनुपात 23.4 रहेगा। इससे शेयर की कीमत 5,748 रुपये पर पहुंच जाएगी। वेंचुरा के नोट की मानें तो अदाणी एंटरप्राइजेज तेजी से विकास कर रहा है। वित्त वर्ष 2024 से 2027 तक 17.5 प्रतिशत के सीएजीआर से कंपनी का समेकित राजस्व 1.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। वेंचुरा ने कहा है, “ईबीआईटीडीए और शुद्ध मार्जिन में क्रमशः 6.47 प्रतिशत से 18.3 प्रतिशत और 2.55 प्रतिशत से 5.9 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। रिटर्न रेशियो – आरओई और आरओआईसी- में भी क्रमशः 5.63 प्रतिशत से 14.5 प्रतिशत और 0.99 प्रतिशत से 11.3 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है।” नोट में कहा गया है कि इस विकास में मुख्य योगदान एयरपोर्ट, सोलर और विंड टर्बाइन कारोबार में कंपनी के विस्तार और कॉपर कारोबार से प्राप्त राजस्व का योगदान होगा। वेंचुरा ने कहा कि अदाणी समूह की सर्वप्रमुख कंपनी ने अगले एक दशक में 6.5 लाख करोड़ से सात लाख करोड़ के पूंजी निवेश का लक्ष्य रखा है। इसमें एयरपोर्ट, डाटा सेंटर, कॉपर और ग्रीन हाइड्रोजन पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। उसने कहा, “इस विस्तार के लिए पूंजी डेट के माध्यम से जुटाई जाएगी जिससे अगले कुछ वर्षों में डेट बनाम इक्विटी और डेट बनाम ईबीआईटीडीए का अनुपात बढ़ सकता है।”  

राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी, दुनिया में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

वाशिंगटन हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और वो अगले साल निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के खत्म होते ही 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनके राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी हुई हैं। युआन (रेमेंबी) की जगह डॉलर का बढ़ेगा प्रभाव राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने यह साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर डालर के प्रभाव को कम नहीं होने देंगे। उन्होंनें हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि अगर कोई देश डॉलर को प्रतिस्थापित करने की कोशिश भी करेगा तो अमेरिका उस देश पर इतना ट्रैफिक लगायेगा कि वह देश आर्थिक संकटों में उलझ कर रह जायेगा। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को भी चेताया है और उनपर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है अब अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिख सकता है। अब देखना होगा कि ट्रंप अपनी नीतियों से आने वाले सालों में अमेरिका को कहां ले जाते हैं। वहीं चीन की बात करें तो चीन डालर के प्रभाव को कम कर अपनी मुद्रा युआन को हर कीमत पर आगे बढ़ाने में लगी हुई है। चीन इसके लिए दुनिया भर के तमाम देशों के साथ अपनी मुद्रा में व्यापार करने के लिए उन्हें भारी छूट भी दे रही है। पूरी दुनिया में शान्ति स्थापित होने के आसार रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरु हुए लगभग 1100 से अधिक दिन हो चुकें हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पूरी दुनिया की नजरें रूस और यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर से आकर टिक गई है। चुनाव के पहले से ही ट्रंप का मानना था कि उनके राष्ट्रपति बनने के बाद महज 24 घंटे में वो दोनों देशों के बीच युद्ध जो रुकवा देंगे। साथ ही पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास के बीच शांति लाने का भी प्रयास करेंगें। भारत पर आयात कर बढ़ने के आसार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान भारत पर भारी टैरिफ लगा लगाया था। हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर टैरिफ कम करने के मामले पर भी उन्होंनें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की थी। जिस कारण इस मोटरसाइकिलों के व्यापार पर काफी असर पड़ा था। वहीं दूसरी ओर बात की जायें तो भारत ब्रिक्स देशों की सूची में भी शामिल है तो अगर ट्रंप इन देशों पर टैक्स लगाते हैं तो इसका असर प्रत्यक्ष तौर पर भारत पर देखने को मिलेगा।

इंडिगो ने जारी किया भोपाल से हैदराबाद की दूसरी फलाईट का शेड्यूल, सीटें भरने के लिए यात्रियों को मिल सकता है कम किराये का लाभ

भोपाल इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट लेने की औपचाकिता पूरा कर दी है। दो उड़ानें होने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। अब यात्रियों को कम किराये का लाभ मिल सकता है। वर्तमान में इंडिगो की एक उड़ान हैदराबाद रूट पर संचालित है। यह शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है। 10 जनवरी 2025 से प्रस्तावित दूसरी उड़ान दोपहर एक बजे हैदराबाद रवाना होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कतार में एयर इंडिया की सहयोग की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नव वर्ष में चार उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार कंपनी को एयरपोर्ट पर जगह आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी कार्यालय खोलेगी। उड़ानें भी शुरू होंगी। भोपाल हैदराबाद उड़ान संख्या 6-ई 7594/ 7594 का 10 जनवरी से लागू शेड्यूल हैदराबाद प्रस्थान सुबह 10.20 बजे भोपाल आगमन दोपहर 12.40 बजे भोपाल प्रस्थान दोपहर 01.00 बजे हैदराबाद आगमन दोपहर 03.15 बजे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet