LATEST NEWS

जनसुनवाई में 37 आवेदकों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं

अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा केंद्र में अधिसूचित सेवाओं के आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ही अधिकारी प्राप्त करें। ऑफलाइन मोड पर कोई भी आवेदन स्वीकार न करें तथा यदि ऐसे आवेदन प्राप्त होते हैं तो आवेदनों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन देने हेतु समझाईश भी दी जाए। जनसुनवाई में कलेक्टर ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत जनकल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कराकर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।   जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुसरिता नायक सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।     जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षल पंचोली के समक्ष 37 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम सिलवारी टोला निवासी संतोष कुमार बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, जिले के ग्राम पंचायत गोड़ारू निवासी रोहित कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा खेत तालाब योजना अंतर्गत फर्जी मस्टर रोल निकालने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बसनिहा निवासी कल्याण सिंह ने भूमि का नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पिपरिया निवासी रामप्रकाश पटेल ने राजस्व संबंधी नकल प्रदाय किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम अमलई निवासी बिजोड़हिन केवट ने बी.पी.एल. कार्ड बनवाए जाने, जमुना कालरी अनूपपुर निवासी विष्णु सिंह कुशवाहा ने भूमि के नक्शे में सुधार किए जाने सहित अन्य आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

न्यूजीलैंड ने सबसे पहले किया नव वर्ष 2025 का स्वागत, ऑकलैंड में जोरदार जश्न

ऑकलैंड दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है।यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है। इसके बाद चैथम द्वीप न्यूजीलैंड में भी नए साल का जश्न शुरू हो गया है। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजेंगे वैसे ही पुराना साल विदा हो जाएगा और नए साल का स्वागत होगा। सबसे आखिरी में नए साल का जश्न दक्षिण प्रशांत में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में होता है। अलग-अलग टाइम जोन के कारण कई देश अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाएंगे। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है। न्यूजीलैंड में नए साल पर जगमगा उठा सिडनी हार्बर ब्रिज नए साल के स्वागत में सिडनी में खास तैयारी की गई है. सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर ‘फैमिली फायरवर्क्स’ का शानदार प्रदर्शन हुआ. ये नए साल के आगाज पर की गई. इससे पहले यह शो हर साल रात से तीन घंटे पहले भी आयोजित किया गया. जिससे परिवार के लोग और बच्चे भी इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकें. किरीटीमाटी द्वीप पर सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ. भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3.30 बजे ही यहां 2025 का आगाज हो गया. यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है. यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में रात के 12 बजते हैं.   न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ New Year2025 का स्वागत न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ New Year 2025 का स्वागत किया गया. ऑकलैंड के प्रसिद्ध  क्लॉक टावर रोशनी से जगमगता नजर आया. नए साल को हो गया आगाज, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मना जश्न न्यूजीलैंड ने साल 2025 का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया. ऑकलैंड में लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया है. भारत में रात 12 बजे के बाद नए साल की जश्न मनाया जाएगा.

WMO ने चेतावनी दी 2024 का रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान 2025 में भी जारी रहेगा

नई दिल्ली नए साल 2025 दुनिया के सबसे अधिक गर्म तीन साल में से एक हो सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने चेतावनी दी कि 2024 का रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान अगले साल भी जारी रहेगा। इसकी वजह है कि ग्रीनहाउस गैस का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई तक बढ़ रहा है। इससे भविष्य में और भी अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। 2025 के लिए यूके मौसम कार्यालय के दृष्टिकोण में यह चेतावनी शामिल है। यह बताता है कि यह ग्लोबल एवरेज तापमान के लिए तीन सबसे गर्म वर्षों में से एक होने की संभावना है। यह 2024 और 2023 के ठीक पीछे होगा। साल 2023 में रिकॉर्ड गर्मी WMO ने पहले ही अनुमान लगा लिया है कि 2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म साल होगा। यह अब लगभग तय है कि पहली बार पेरिस समझौते की सीमा 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगी। यह पूर्व-औद्योगिक (1850-1900) के स्तर से ऊपर है। यह 2023 में रिकॉर्ड तोड़ 1.45 डिग्री सेल्सियस के बाद है, जो कि रिकॉर्ड पर सबसे गर्म साल था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को अपने नए साल के संदेश में कहा कि आज मैं आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट कर सकता हूं कि हमने अभी-अभी जानलेवा गर्मी का एक दशक झेला है। रिकॉर्ड पर शीर्ष दस सबसे गर्म साल पिछले दस सालों में हुए हैं, जिसमें 2024 भी शामिल है। कम करना होगा उत्सर्जन डब्लूएमओ के इस अवलोकन का उल्लेख करते हुए कि 2015-2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म दस साल होंगे। गुटेरेस ने कहा कि यह वास्तविक समय में जलवायु का टूटना है। हमें बर्बादी की इस राह से बाहर निकलना होगा – और हमारे पास खोने के लिए समय नहीं है। 2025 में, देशों को उत्सर्जन में नाटकीय रूप से कमी करके और नवीकरणीय भविष्य की ओर संक्रमण का समर्थन करके दुनिया को सुरक्षित रास्ते पर लाना होगा। जैसे-जैसे वैश्विक तापमान बढ़ता है और अत्यधिक गर्मी की घटनाएँ अधिक बार और गंभीर होती जाती हैं। डब्लूएमओ ने अत्यधिक गर्मी के जोखिमों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की बढ़ती आवश्यकता पर भी जोर दिया। तापमान तस्वीर का केवल एक हिस्सा वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन और क्लाइमेट सेंट्रल की एक नई रिपोर्ट का हवाला दिया। इसने उल्लेख किया कि जलवायु परिवर्तन ने 29 चरम मौसम की घटनाओं में से 26 को तीव्र कर दिया है। इससे 2024 में कम से कम 3,700 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग विस्थापित हो गए। गर्मी का एक डिग्री का हर अंश मायने रखता है और जलवायु चरम सीमाओं, प्रभावों और जोखिमों को बढ़ाता है। WMO महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा कि तापमान तस्वीर का केवल एक हिस्सा है। जलवायु परिवर्तन चरम मौसम की घटनाओं की बढ़ती घटनाओं और प्रभावों के रूप में लगभग दैनिक आधार पर हमारी आंखों के सामने होता है। उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई हालांकि, वैश्विक मौसम निकाय ने बार-बार स्पष्ट किया है कि एक या एक से अधिक वर्षों में 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान का मतलब यह नहीं है कि पेरिस समझौते में बताए गए ‘पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान वृद्धि को सीमित करने के प्रयासों को जारी रखना’ पहुंच से बाहर है। WMO ने कहा कि पेरिस समझौते में उल्लिखित तापमान वृद्धि के स्तर के बढ़ने को एक विस्तारित अवधि, आमतौर पर दशकों या उससे अधिक समय तक के बढ़ने के रूप में समझा जाना चाहिए। हालांकि समझौता स्वयं एक विशिष्ट परिभाषा प्रदान नहीं करता है।

गलत खाते में फंड ट्रांसफर पर लगेगी लगाम, RTGS-NEFT में बड़ा बदलाव, RBI के इस कदम से कैसे होगा फायदा?

नई दिल्ली  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत केंद्रीय बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से एक ऐसी सुविधा विकसित करने को कहा है जिससे आरटीजीएस और एनईएफटी का उपयोग करने वाले ग्राहकों को उस बैंक खाते के नाम को सत्यापित करने की अनुमति मिल सके जिसमें पैसा भेजा जा रहा है। यह व्यवस्था एक अप्रैल, 2025 से प्रभाव में आएगी। रिजर्व बैंक ने सोमवार को एक सर्कुलर में कहा कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) यानी वास्तविक समय पर भुगतान से जुड़ी प्रणाली और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कोष अंतरण (NEFT) प्रणाली से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे एक अप्रैल, 2025 से पहले यह सुविधा प्रदान करें। अभी यूपीआई और आईएमपीएस व्यवस्था के तहत पैसा भेजने वालों को प्रक्रिया शुरू करने से पहले लाभार्थी के नाम को सत्यापित करने की सुविधा है। आरबीआई ने एक ऐसी ही सुविधा स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे आरटीजीएस या एनईएफटी प्रणाली का उपयोग करके लेनदेन शुरू करने से पहले पैसा भेजने वाले को लाभार्थी के बैंक खाते के नाम को सत्यापित करने की सुविधा मिलेगी। आरबीआई ने एनपीसीआई को यह सुविधा विकसित करने और सभी बैंकों को इसमें शामिल करने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि जो बैंक आरटीजीएस और एनईएफटी प्रणाली के भागीदार हैं, वे अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे। धोखाधड़ी पर लगाम यह सुविधा लेनदेन करने के लिए बैंक शाखाओं में आने वाले व्यक्तियों के लिए भी उपलब्ध होगी। केंद्रीय बैंक के सर्कुलर में कहा गया है कि इस पहल का मकसद आरटीजीएस और एनईएफटी प्रणाली का उपयोग कर पैसा भेजने वालों के लिए गड़बड़ी और धोखाधड़ी पर लगाम लगाना है। इस व्यवस्था के तहत पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उस बैंक खाते का नाम सत्यापित करने की सुविधा मिलेगी, जिसमें पैसा स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे गलतियों और धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। इस सुविधा के जरिये पैसा भेजने वालों की तरफ से दर्ज लाभार्थी की खाता संख्या और आईएफएससी के आधार पर बैंक के ‘कोर बैंकिंग सॉल्यूशन’ (सीबीएस) से लाभार्थी के खाते का नाम प्राप्त किया जाएगा। इसमें कहा गया है, ‘लाभार्थी बैंक के जरिये प्रदान किया गया लाभार्थी खाता नाम प्रेषक को दिखाया जाएगा। यदि किसी कारण से लाभार्थी का नाम प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है, तो प्रेषक अपने विवेक से पैसा भेजने को लेकर कदम उठा सकता है।’ कैसे होगा समाधान आरबीआई ने कहा कि एनपीसीआई इस सुविधा से संबंधित कोई भी आंकड़ा नहीं रखेगा। विवाद की स्थिति में, पैसा भेजने वाला बैंक और लाभार्थी बैंक लुकअप संदर्भ संख्या और संबंधित लॉग के आधार पर मामले का समाधान करेंगे। ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के लाभार्थी खाता नाम देखने की सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

अस्पतालों में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था, छत्तीसगढ़-गिरने लगा पारा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है. बारिश और ठंडी हवाओं से 2 डिग्री तक पारा गिरा है. शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी विभोक्ष का असर कम होने से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है. रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा. माना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, बिलासपुर में 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.6 डिग्री, अम्बिकापुर में 26 डिग्री, जगदलपुर में 30.2 डिग्री, दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.7, माना में 16.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 18 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 13.2 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 18.1 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. स्टॉफ की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था रायपुर. अस्पतालों में अब डॉक्टर और स्टॉफ की सुरक्षा व्यवस्था सख्त होगी. यह निर्देश रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने बैठक में अधिकारियों को दिए हैं. इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. कावरे ने अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की बात कही है. कमिश्नर ने अस्पतालों के परिसर में किसी भी अप्रिय घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 112 में आई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए. राजधानी में आज बढ़ते कदम संस्था द्वारा मॉडल ब्लड बैंक के सहयोग से मरीन ड्राइव तेलीबांधा में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है. यह शिविर शाम 4 से रात 8 बजे तक लगाया जाएगा. श्री दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट और महिला व बालिका मंडल द्वारा श्री आदिनाथ बड़ा जैन मंदिर मालवीय रोड में भक्तामर काव्य की दपोर्चना एवं महाआरती का कार्यक्रम रखा गया है. यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से होगा.

नए साल के जश्न के बीच बिछी बर्फ की चादर, राजस्थान-माउंट आबू में पारा माइनस दो डिग्री

माउंट आबू. राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में ठंड अपने पूरे तेवर दिखा रही है। मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन शहर का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर में नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक भी पहुंचे हैं। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर इस बार शरद महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नववर्ष-2025 के कार्यक्रमों को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नववर्ष के आगमन से पहले माउंट आबू के छोटे-बड़े होटल और रिसॉर्ट्स में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटकों की सुखद अनुभव देने के लिए होटल संचालक अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर नक्की लेक, हनीमून पॉइंट, अचलगढ़, देलवाड़ा, गुरुशिखर, और पीस पार्क जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खासी भीड़ रही। पर्यटकों ने सुबह की हल्की बर्फ और सर्द मौसम का भरपूर आनंद लिया। शहर में पुलिसकर्मी तैनात नववर्ष के जश्न के दौरान पर्यटकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। काननू का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में जिले में सार्वजनिक सुरक्षा और शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शांतिभंग करने, और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्या करें, क्या न करें – 0- शराब पीकर वाहन न चलाएं। 0- ओवर स्पीड से बचें। 0- यातायात नियमों का पालन करें। 0- उत्पात, हुड़दंग और शांतिभंग से बचें। 0- सड़क पर वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध न करें। 0- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। 0- कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।

कोबोली, पाओलिनी ने इटली को यूनाइटेड कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया

सिडनी फ्लेवियो कोबोली ने मैच प्वाइंट बचाकर हार के कगार से वापसी की, जिससे इटली ने फ्रांस को हराकर यूनाइटेड कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। इटालियन ने फ्रांसीसी उगो हम्बर्ट को 3-6, 7-6(8), 6-2 से हराया। उगो हम्बर्ट ने दूसरे सेट में अपने पहले 17 सर्विस प्वाइंट जीते और मैच के लिए 6-3, 5-4 15/0 पर सर्विस की। लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ी आगामी टाई-ब्रेक में 8/7 पर मैच प्वाइंट को बदलने में असमर्थ रहे और यह महंगा साबित हुआ। जैस्मीन पाओलिनी और मिश्रित युगल जोड़ी सारा इरानी और एंड्रिया वावसोरी की जीत के बाद इटली ने टाई को 3-0 से जीत लिया। देश ने अब ग्रुप डी जीत लिया है और मिश्रित टीमों के आयोजन के नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगा। फ्रांस को ग्रुप जीतने के लिए इटली को 3-0 से हराना था। एरानी और वावसोरी की मिश्रित युगल जोड़ी ने एडवर्ड रोजर-वेसलिन और एलिक्सेन लेकेमिया को 6-3, 7-6 से हराया। इटली के क्वार्टर फाइनल में सुरक्षित रूप से पहुंचने के बाद, दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी पाओलिनी पर कोई दबाव नहीं था, क्योंकि उन्होंने महिला एकल में भाग लिया। 2024 के रौलां गैरो और विंबलडन फाइनलिस्ट शांत और संयमित थीं, क्योंकि उन्होंने क्लो पैक्वेट पर 6-0, 6-2 से जीत दर्ज की, जिससे मंगलवार को इटली के लिए आधिकारिक रूप से मुकाबला पक्का हो गया। पाओलिनी ने अपने दो ग्रुप-स्टेज मैचों में केवल चार गेम गंवाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पूर्व शीर्ष 5 खिलाड़ी बेलिंडा बेनसिक को 6-1, 6-1 से हराया।  

इंग्लैंड के पूर्व पुरुष सीनियर फुटबॉल मैनेजर गैरेथ साउथगेट को नाइटहुड से सम्मानित किया गया

लंदन इंग्लैंड के पूर्व पुरुष सीनियर फुटबॉल मैनेजर गैरेथ साउथगेट को 2025 के लिए नए साल की सम्मान सूची में शामिल किया गया है। एफए ने एक विज्ञप्ति में कहा,”इंग्लैंड को चार प्रमुख टूर्नामेंटों में ले जाने और दो यूरो फाइनल और एक विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद, साउथगेट को नाइटहुड से सम्मानित किया गया है, इससे पहले 2019 में उन्हें ओबीई बनाया गया था।” गैरेथ ने इस साल की शुरुआत में लगभग आठ साल तक प्रभारी रहने के बाद थ्री लायंस के बॉस के रूप में अपना पद छोड़ दिया, स्पेन के खिलाफ यूईएफए यूरो 2024 फाइनल के बाद 102 मैचों में 61 जीत, 24 ड्रॉ और 17 हार के साथ। यह उनके द्वारा इंग्लैंड के लिए खिलाड़ी के रूप में 57 कैप और दो गोल तथा सीनियर टीम मैनेजर के रूप में नियुक्ति से पहले इंग्लैंड के पुरुष अंडर-21 के प्रभारी के रूप में 37 मैच खेलने के अतिरिक्त है। एफए अध्यक्ष डेबी हेविट ने कहा, “फुटबॉल एसोसिएशन में हम सभी की ओर से, मैं सर गैरेथ को इस अत्यंत योग्य सम्मान के लिए बधाई देता हूं। एक खिलाड़ी, कोच और परिवर्तन-निर्माता के रूप में खेल में अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने अंग्रेजी फुटबॉल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।” उन्होंने कहा, “हमारे अब तक के सबसे महान मैनेजरों में से एक, सर गैरेथ की चार प्रमुख टूर्नामेंटों में उल्लेखनीय कोचिंग उपलब्धियों में दो लगातार यूरो फाइनल शामिल हैं, जो हमारे घर से दूर सर्वश्रेष्ठ पुरुष विश्व कप प्रदर्शन की बराबरी करते हैं और पांच साल से अधिक समय तक दुनिया के शीर्ष पांच में स्थान बनाए रखते हैं।” वेस्ट हैम, एवर्टन और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर डेविड मोयेस को एसोसिएशन फुटबॉल में सेवाओं के लिए ओबीई प्राप्त हुआ, जबकि लिवरपूल और स्कॉटलैंड के पूर्व कप्तान और प्रसारक एलन हैनसेन को एसोसिएशन फुटबॉल और प्रसारण में उनकी सेवाओं के लिए एमबीई से सम्मानित किया गया।  

जन-जागृति लाने में महर्षियों की बड़ी भूमिका, महर्षि बालीनाथ जी परम संत थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव योग, तप, साधना और साहचर्य से जीना सिखाती है हमारी संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन-जागृति लाने में महर्षियों की बड़ी भूमिका, महर्षि बालीनाथ जी परम संत थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री, उज्जैन में बैरवा जयंती में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत विभिन्न धर्मों, समाजों, भाषाओं और संस्कृतियों का देश है। सब मिलकर यहां सद्भावपूर्वक रहते हैं। सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी संस्कृति की पहचान है। हमारी आस्था और जीवन मूल्य हमें विकास की ओर ले जाते हैं। योग, तप, साधना और साहचर्य से जीवन का समग्र विकास की शिक्षा सिर्फ भारतीय संस्कृति ही सिखाती है। समाज में जनजागृति लाने में महर्षियों की बड़ी अहम भूमिका रही है। महर्षि बालीनाथ जी बैरवा उन्हीं में से एक थे। वे परम संत थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन में महर्षि बालीनाथ जी बैरवा जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो असंभव दिखता है, वो केवल सनातन धर्म में ही संभव है। महर्षि बालीनाथ जी ने समाज की कुरीतियों, रूढ़ियों और बुराइयों को खत्म किया और सबको सद्मार्ग की ओर ले जाने का काम किया। उन्होंने बालीनाथ जी की स्मृति में देश के दूरदराज से आए बैरवा समाजजन का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रदेश स्तरीय सामाजिक कार्यक्रम में आकर वे बेहद प्रसन्न है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल जूनवाल द्वारा लिखित पुस्तक भीम वंदना का विमोचन भी किया। इसके बाद बैरवा समाज की बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, अखिल भारतीय बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जारवाल, लालाराम बैरवा, राधेश्याम बैरवा, मुकेश टेटवाल, सी.एल. बैरवा, प्रभुराम सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।  अगले साल होगी राज्य स्तरीय पंचायत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार अगले साल बैरवा समाज की राज्य स्तरीय पंचायत का आयोजन करेगी। इसमें देश के विभिन्न अंचलों में रह रहे बैरवा समाजजनों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास में बैरवा समाज के उद्योगपति और व्यवसायियों को जोड़कर बैरवा समाज का सर्वांगीण विकास करेगी। उन्होंने कहा कि बैरवा समाज के बच्चे खूब पढ़ें, लिखें और आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर जरूरी प्रयास और सहयोग भी करेगी। सरकार पूरे ब्याज सहित मिल मजदूरों को उनका हक दिलाएगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महर्षि बालीनाथ जी के बताए मार्ग से प्रेरणा लेकर हमारी सरकार गरीबों के जीवन में उजाला लाने और उनके कष्टों का निवारण करने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ने उज्जैन की विनोद मिल के मजदूरों का संकट खत्म किया, उन्हें उनके सभी हक दिलाए। इंदौर की हुकुमचंद मिल के मामले का भी समाधान किया। हम ग्वालियर की जेसी मिल्स के मजदूरों को भी उनका हक दिलाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ऐसी सभी बंद मिलों, जिनके मजदूरों को उनका हक अब तक नहीं मिल पाया है, सरकार पूरे ब्याज सहित उन मिल मजदूरों को उनका वाजिब हक दिलाएगी। मिशन मोड में किया जा रहा गरीब, युवा, किसान और नारी कल्याण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में गरीब, युवा, किसान, महिला और सभी जरूरतमंदों का कल्याण अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध होकर प्रयास कर रही है। विकास के लाभ से किसी को भी वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सबके सपने साकार करने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।  

kho kho world cup 2025 का शेड्यूल हुआ जारी- पहले मुकबले में भारत का सामना नेपाल से

नई दिल्ली खो खो वर्ल्ड कप की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। अब भारत समेत सभी देशों के मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत का पहला मुकाबला नेपाल के साथ इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सायं 7 बजे से होगा। खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने बताया महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को सायं 7 बजे और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को सायं 8.15 बजे इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे । पुरुष और महिला टीमों को चार चार वर्गों में बांटा गया पुरुष और महिला टीमों को चार चार वर्गों में बांटा गया है। पुरुष वर्ग की टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत नेपाल, पेरू, ब्राज़ील और भूटान को ग्रुप ए में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका ,घाना ,अर्जेंटीना ,नीदरलैंड और ईरान को ग्रुप बी में रखा गया है। बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और पोलैंड को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और केन्या को ग्रुप डी में रखा गया है । महिला वर्ग में भारत ग्रुप ए में खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने बताया कि महिला वर्ग में भारत ,ईरान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को ग्रुप ए में रखा गया है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ,केन्या ,यूगांडा और नीदरलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है। नेपाल, भूटान ,श्रीलंका, जर्मनी और बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड,पोलैंड, पेरू और इंडोनेशिया को ग्रुप डी में रखा गया है । महिला और पुरुष वर्ग में 20 देश कुल 90 मैच उन्होंने बताया कि इस वर्ल्ड कप में महिला और पुरुष वर्ग में 20 देश कुल 90 मैच खेलेंगे । पुरुष और महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल 17 जनवरी को 16 टीमों के बीच होगा जबकि पुरुष और महिला वर्ग में सेमीफाइनल 18 जनवरी को 8 टीमों के बीच होगा। पुरुष और महिला वर्ग में फाइनल 19 जनवरी को 4 टीमों के बीच होगा।  

279 मेधावियों को सौंपेंगे पदक और उपाधियां, छत्तीसगढ़-बिलासपुर की गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के 15 को दीक्षांत समारोह में आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में स्थित नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे रजत जयंती सभागार में आयोजित होगा। ग्यारहवें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत गणराज्य के उपराष्ट्रपति महोदय जगदीप धनखड़ होंगे। उपराष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने और विश्वविद्यालय में पधारने की सूचना से समूचे विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है। बता दें कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल महोदय रामेन डेका, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अतुल कोठारी, राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली और प्रो. टी.जी. सीताराम, चेयरमैन एआईसीटीई विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल द्वारा ग्यारहवें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। समिति के समन्वयकों के साथ आयोजित बैठकों में निरंतर चल रही गतिविधियों के विषय में अपडेट एवं आवश्यकता के अनुसार दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। दो सत्रों में होगा उपाधि और पदक वितरण ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2022-23 एवं 2023-24 की विभिन्न परीक्षाओं (स्नातक, स्नातकोत्तर व पत्रोपाधि) में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। साथ ही वे शोधार्थी जो 01 जनवरी, 2023 से 31 दिसंबर, 2024 के मध्य पीएचडी उपाधि हेतु पात्र गए हैं, शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह की रिहर्सल हेतु विद्यार्थियों को समारोह स्थल पर 11 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। 279 विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक और उपाधि ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में 122 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि तथा 157 विद्यार्थियों को स्वर्ण मंडित पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पदक तथा दानदाता पदक शामिल हैं। पारंपरिक वेशभूषा में होगा उपाधि वितरण ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा का चयन किया गया है। ग्यारहवें समारोह में छत्तीसगढ़ की स्थानीयता को प्रदर्शित करने के लिए कोसा को विशेष रूप से शामिल किया गया है। दीक्षांत शोभायात्रा के सम्मानीय सदस्यों, स्वर्ण मंडित पदक प्राप्त करने वाले एवं पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक वेशभूषा रखी गई है। दीक्षांत हेतु 19 समितियों का गठन ग्यारहवें दीक्षांत समारोह की विस्तृत तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु विभिन्न 19 समितियों का गठन किया गया है। दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. मनीष श्रीवास्तव, सह-संयोजक प्रो. एम.एन. त्रिपाठी एवं डॉ. संपूर्णानंद झा को बनाया गया है।

खेल सचिव ने बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, राजस्थान-चार दिवसीय युवा महोत्सव 8 से 12 जनवरी तक

जयपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 8 से 12 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के संबंध में सोमवार को युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव श्री नीरज के. पवन की अध्यक्षता में एसएमएस स्टेडियम के मीटिंग हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पवन ने बताया कि यह चार दिवसीय महोत्सव ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ थीम पर आधारित होगा। इसका आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 50 हजार, द्वितीय स्थान पर 25 हजार और तृतीय स्थान पर 10 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस संबंध में संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा तथा आमजन भी इस महोत्सव के प्रत्यक्ष साक्षी होंगे। यूथ आइकॉन अवॉर्ड — युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कला, संस्कृति, सामाजिक कार्य, विज्ञान और तकनीकी, नवाचार, साहसिक कार्य, शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को ‘राजस्थान यूथ आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। चयनित युवाओं को एक लाख रुपए और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पवन ने यह भी बताया कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और यूथ आइकॉन अवार्ड में चयनित प्रतिभागियों को 12 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, युवा दिवस पर आयोजित 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 में भाग लेने के लिए राजस्थान दल को 9 जनवरी को नई दिल्ली रवाना किया जाएगा। राजस्थानी संस्कृति की झलक— युवा मामले एवं खेल विभाग की उप शासन सचिव श्रीमती अनीता मीणा ने बताया कि महोत्सव में राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनसीसी, पुलिस और विभिन्न संस्थानों द्वारा बैंड प्रदर्शन भी किया जाएगा। बैठक में युवा बोर्ड के सदस्य सचिव श्री कैलाश चंद पहाड़िया और सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन, शिक्षा, डीओआईटी, स्काउट गाइड, कौशल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने दलाली का लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-कांकेर में ओबीसी समाज उपाध्यक्ष को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

कांकेर. छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाला है. इस चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया में ओबीसी समाज की कटौती को लेकर सोमवार को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर में प्रदर्शन किया. कांकेर में ओबीसी समाज के प्रदर्शन के दौरान समाज के पदाधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है. समाज की महिलाओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू को पीटा है. उपाध्यक्ष पर दलाली का आरोप लगाकर मारपीट की गई है. पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ. बता दें कि आरक्षण में हुई कटौती को लेकर सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर बंद बुलाया था, जिसका बड़ा असर बस्तर में देखने को मिला. सुबह से सभी दुकानें बंद रही. वहीं बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए माकड़ी के पास चक्काजाम कर सड़क पर बैठे रहे. पिछड़ा वर्ग समाज का कहना है कि सरकार द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में जो आरक्षण तय किया गया है उसे निरस्त किया जाए. फिर से आरक्षण कराकर ओबीसी समाज को आरक्षण का लाभ दिया जाए. मांगें पूरी नहीं होने पर समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. वही पिछड़ा वर्ग समाज के इस प्रदर्शन का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है.

क्रोएशिया के खिलाफ़ टेलर फ्रिट्ज़ और कोको गॉफ़ ने 3-0 की जीत के साथ यूएसए को यूनाइटेड कप क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचाया

पर्थ टेलर फ्रिट्ज़ और कोको गॉफ़ ने मंगलवार को क्रोएशिया के खिलाफ़ 3-0 की जीत के साथ यूएसए को यूनाइटेड कप क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा दिया। फ़्रिट्ज़ ने बोर्ना कोरिच पर 6-3, 6-2 से आसान जीत हासिल की, जिससे यूएसए ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा और क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जहां उनका सामना नए साल के दिन चीन से होगा। इसके बाद गॉफ़ ने डोना वेकिच पर एक प्रभावशाली जीत दर्ज की और फिर फ्रिट्ज़ के साथ मिलकर हफ़्ते की अपनी दूसरी मिश्रित युगल जीत हासिल की। फ़्रिट्ज़ ने अपनी एकल जीत के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि मैं पहले की तुलना में बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं। यह जीत हासिल करना बहुत अच्छा है, खासकर दूसरे दिन (जहां मैं था) एक सेट और ब्रेक अप (ऑगर-अलियासिमे के खिलाफ़) के बाद।” गॉफ ने वेकिच को 6-4, 6-2 से हराकर सीजन के पहले यूनाइटेड कप में अमेरिकी टीम को लगातार दूसरे राउंड-रॉबिन मुकाबलों में दूसरी जीत दिलाई। गॉफ ने मैच के बाद कहा, “मैं आज अपने खेल से बहुत खुश हूं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और ओलंपिक में हार से दुखी हुई, इसलिए मैं आज इसे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा के रूप में सोच रही थी। जिस मैच में मेरी सर्विस टूटी, उसने शानदार खेल दिखाया। मुझे उस खेल का कोई पछतावा नहीं है… लेकिन मैंने आज जिस तरह से सर्विस की और पूरे मैच में जिस तरह से प्रतिस्पर्धा की, उससे बहुत खुश हूं।” गॉफ और फ्रिट्ज़ ने मिक्स्ड डबल्स में पेट्रा मार्सिंको और इवान डोडिग को 6-2, 6-3 से हराकर अमेरिकियों के लिए क्लीन स्वीप किया। एटीपी स्टैट्स के अनुसार, अमेरिकियों ने अपने सामने आए तीन ब्रेक पॉइंट में से प्रत्येक को बचाया और चार मौकों पर अपने विरोधियों की सर्विस तोड़ी।  

पंजाब की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने 298 रनों की शानदार साझेदारी की, बनाया रिकॉर्ड

अहमदाबाद पंजाब की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने मंगलवार को अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में सौराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान एक शानदार साझेदारी करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 298 रनों की शानदार साझेदारी की और 2022 में बंगाल के सुदीप घरामी और अभिमन्यु ईश्वरन द्वारा टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की बराबरी है। अभिषेक और प्रभसिमरन की आक्रामक साझेदारी ने पंजाब की पारी के लिए ठोस नींव रखी। प्रभसिमरन ने सबसे पहले अपना शतक पूरा किया, उन्होंने 95 गेंदों पर 125 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके जोड़ीदार अभिषेक ने और भी शानदार प्रदर्शन किया और मात्र 96 गेंदों पर 170 रन बनाए। उनकी पारी में 22 चौके और आठ गगनचुम्बी छक्के शामिल थे, जिसका सौराष्ट्र के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उनकी शानदार पारी ने पंजाब को 32वें ओवर में 300 के पार पहुंचा दिया, जिससे टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। सलामी बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब ने अपनी पारी का अंत पांच विकेट पर 424 रन के विशाल स्कोर पर किया। यह स्कोर अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है, जो 2022 में नागालैंड के खिलाफ मध्य प्रदेश के 424 रन की बराबरी करता है। पंजाब टूर्नामेंट के इतिहास में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाली नौवीं टीम भी बन गई। प्रतियोगिता में सबसे अधिक स्कोर का रिकॉर्ड अभी भी तमिलनाडु के नाम है, जिसने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अभूतपूर्व 506/2 रन बनाए थे। अभिषेक और प्रभसिमरन की साझेदारी भारतीय घरेलू क्रिकेट में साझेदारियों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गई है। विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड – और सभी लिस्ट ए क्रिकेट में – तमिलनाडु के एन. जगदीसन और बी. साई सुदर्शन की 416 रन की साझेदारी है, जो 2022 में हासिल की गई थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live