LATEST NEWS

GST ने जोमैटो को दिया 803 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, शेयर बाजार में क्यों चढ़ गए इसके शेयर?

मुंबई  फूड और ग्रोसरी डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) को वस्तु एवं सेवा कर (GST) डिपार्टमेंट से 803.4 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी। इसके एक दिन बाद यानी शुक्रवार को सुबह ही बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा गिरा था। तब भी इसके शेयर एक दिन पहले के बंद भाव के मुकाबले ऊपर ट्रेड हो रहे थे। क्या है माजरा जोमैटो को जीएसटी विभाग से जो टैक्स नोटिस मिला है, उसमें 401.7 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड और इतनी ही राशि का जुर्माना (Penalty) और ब्याज शामिल है। यह डिमांड 29 अक्टूबर, 2019 से 31 मार्च, 2022 की अवधि के लिए बकाया कर से संबंधित है। जोमैटो ने क्या बताया जोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “हमारा मानना है कि हमारे पास योग्यता के आधार पर एक मजबूत मामला है, जो हमारे बाहरी कानूनी और कर सलाहकारों की राय से समर्थित है। कंपनी उचित प्राधिकारी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।” कंपनी को जो टैक्स डिमांड नोटिस मिला है, वह जोमैटो और स्विगी जैसे एग्रीगेटर्स द्वारा एकत्र किए गए डिलीवरी शुल्क पर टैक्स एप्लिकेबिलिटी से संबंधित है। प्लेटफ़ॉर्म ने तर्क दिया है कि गिग वर्कर डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करते हैं और उन्हें ऑर्डर के आधार पर भुगतान किया जाता है। यूजर्स से इस डिलीवरी के लिए शुल्क लिया जाता है, सिवाय लॉयल्टी प्रोग्राम के, जहां प्लेटफ़ॉर्म शुल्क माफ करते हैं। यह डिलीवरी शुल्क गिग वर्कर को दिया जाता है। जीएसटी कानून क्या कहता है जीएसटी कानूनों के तहत, फूड की डिलीवरी एक ऐसी सेवा है जिस पर 18% की दर से टैक्स लगाया जा सकता है। सरकार का मानना है कि चूंकि प्लेटफ़ॉर्म सेवा शुल्क एकत्र कर रहे हैं, इसलिए उन्हें टैक्स का भुगतान करना चाहिए। पिछले साल दिसंबर में इस मुद्दे पर जीएसटी अधिकारियों ने ज़ोमैटो को कारण बताओ नोटिस भेजा था। लाभ कमा रही है कंपनी जोमैटो ने बीते जुलाई-सितंबर की तिमाही में 4,799 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया था। इसी महीने कंपनी को 176 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजार में क्या है शेयर का हाल बीते गुरुवार को, बीएसई पर ज़ोमैटो का शेयर मूल्य 2.4% गिरकर 284.90 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन आज यानी शुक्रवार को सुब 10:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 791 अंक डाउन था। लेकिन उस समय जोमैटो 286.55 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। यह कल के बंद के मुकाबले 1.65 रुपये या 0.58% अधिक है।

राजस्व व माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध कोयला भंडारण पर दी दबिश, 60 टन अवैध कोयला जब्त

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में कोयला के अवैध भंडारण पर राजस्व व माइनिंग विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है. टीम ने साढ़े 3 लाख रुपए मूल्य का लगभग 60 टन अवैध कोयला जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप बंगाली पर के ठिकानों पर राजस्व व माइनिंग विभाग की टीम संयुक्त दबिश दी है. आरोपी अवैध खदान में मजदूरों को लगाकर कोयला इकठ्ठा करने का काम करता था. प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध कोयला तस्करों में खलबली मची हुई है.

‘विस्थापित सीरियाई जनता पर स्वदेश वापसी के लिए कोई दबाव नहीं- UN

दमिश्क संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा है कि सीरिया में 27 नवंबर को युद्ध के जोर पकड़नेे के बाद से 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। आईडीपी टास्क फोर्स ने कहा, “सीरिया में 27 नवंबर को युद्ध के तेज हाेने के बाद से 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।” संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लगभग 6,40,000 लोग अलेप्पो प्रांत से भाग गए, जबकि 3,34,000 लोग इदलिब से और 1,36,000 लोग हमा से भाग गए। उल्लेखनीय है कि सीरियाई सशस्त्र विपक्ष ने रविवार को राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। रूसी अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति बशर असद ने सीरियाई संघर्ष के प्रतिभागियों के साथ बातचीत के बाद पद छोड़ दिया और सीरिया छोड़कर रूस चले गए, जहाँ उन्हें शरण दी गई। इसके बाद मोहम्मद अल-बशीर (जो हयात तहरीर अल-शाम और अन्य विपक्षी समूहों द्वारा गठित इदलिब-आधारित प्रशासन चलाते थे) को मंगलवार को अंतरिम प्रधानमंत्री नामित किया गया। 13 साल का गृह युद्ध और 60 लाख शरणार्थी, इन देशों में रह रहे हैं सीरिया के लोग 8 दिसंबर को सीरिया में 13 साल लंबे गृह युद्ध के बाद सीरियाई राष्ट्रपति बशर-अल-असद रूस भाग गए. इसी के साथ असद परिवार का 54 साल पुराना राज खत्म हो गया. इसमें 24 साल तो खुद बशर अल-असद के हैं. उनके सत्ता से हटने के बाद, राजधानी दमिश्क समेत दुनिया भर में सीरियाई लोगों ने जश्न मनाया. यह जश्न खास तौर पर उन लाखों सीरियाई लोगों के लिए मायने रखता है, जो गृह युद्ध की त्रासदी से बचने के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हुए. हालांकि, इस बदलाव के साथ ही यूरोपीय देशों में सीरियाई शरणार्थियों को वापस भेजने की मांग भी जोर पकड़ रही है. जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, स्वीडन, नॉर्वे, बेल्जियम और ब्रिटेन जैसे देशों ने उनके असाइलम आवेदनों पर रोक लगा दी है. आखिर किन देशों में सबसे ज्यादा सीरियाई शरणार्थी रहते हैं? इतने सीरियाई को दूसरे देशों में लेनी पड़ी शरण 2011 में, अल-असद के खिलाफ जब विद्रोह की शुरुआत हुई तो सीरिया की आबादी लगभग 2 करोड़ थी. इसके बाद के वर्षों में लगभग पाँच लाख लोग मारे गए, दस लाख से अधिक घायल हुए और लगभग 1.3 करोड़ लोग अपना घर छोड़कर भाग गए. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 तक, कम से कम 74 लाख सीरियाई आंतरिक रूप से विस्थापित हैं, जिनमें से लगभग 49 लाख पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं. इसके अलवा 13 लाख लोग अधिकतर यूरोप में बस गए हैं. सबसे अधिक पंजीकृत सीरियाई शरणार्थियों वाले पड़ोसी देशों में तुर्किये, लेबनान, जॉर्डन और इराक शामिल हैं. इन शरणार्थियों की एक बड़ी संख्या यूरोपीय देशों में भी है. न्यूज मैगजीन ‘पॉलिटिको’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 से अब तक लगभग 45 लाख सीरियाई लोग यूरोप आए. यूरोपीय संघ (ईयू) ने 2015 से 2023 के बीच लगभग 13 लाख सीरियाई शरणार्थियों को सुरक्षा का दर्जा दे चुका है. तुर्किए में रहते हैं सबसे ज्यादा रिफ्यूजी सीरिया के लगभग आधे पंजीकृत शरणार्थी, या 31 लाख तुर्किये में रहते हैं, जो दुनिया में सबसे बड़ी शरणार्थी आबादी की मेजबानी करता है. तुर्की सीरिया का पड़ोसी देश भी है इसलिए सीरियाई लोगों ने यही शरण सबसे पहले ली. तुर्की सरकार सीरियाई लोगों को टेम्पोररी प्रोटेक्टेड स्टेट्स देता है जिससे उन्हें कानूनी रूप से रहने की इजाजत मिलती है. मगर इससे किसी को भी देश की नागरिकता नहीं मिलती. उसके बाद दूसरे नंबर पर आता है लेबनान. जो कि लगभग 7 लाख 74 हजार पंजीकृत शरणार्थियों को शरण देता है. अगर इसमें अपंजीकृत व्यक्तियों को शामिल कर लिया जाए तो कुल संख्या करीब 15 लाख हो जाती है. लेबनान में हर पांच में से एक व्यक्ति सीरियाई शरणार्थी है. दोनों देशों के बीच आवाजाही आसान थी क्योंकि सीमा पार करने के लिए एक आईडी कार्ड ही काफी था. इसलिए शरणार्थियों ने बड़ी संख्या में और तेज़ी से लेबनान में शरण लेना शुरू कर दिया. तीसरा देश है जर्मनी. यूनाइटेड नेशन्स के मुताबिक जर्मनी में 7 लाख 16 हजार सीरियाई शरणार्थी रहते हैं. एंजेला मर्केल की सरकार ने सीरिया के गृहयुद्ध से भाग रहे शरणार्थियों के लिए जर्मनी की सीमाओं को बंद नहीं करने का निर्णय लिया था. उस समय माहौल यह था कि जर्मनी प्रबंधन कर लेगा हालांकि अब चीजें काफी बदल गई हैं. उसके बाद ईराक है जहां 2 लाख 86 हजार लोग रहते हैं. फिर इजिप्ट है 1 लाख 56 हजार शरणार्थियों के साथ. उसके बाद ऑस्ट्रिया, स्वीडेन, नीदरलैंड्स और ग्रीस है. यूरोप में शरणार्थियों को वापस भेजने पर क्यों जोर? असद को सत्ता से बेदखल किए जाने से पहले भी कुछ देश सीरियाई शरणार्थियों को असाइलम ना देने और उन्हें वापस भेजने की बात उठा रहे थे. अलजजीरा के मुताबिक इसमें सबसे बड़ी बाधा, यूरोपीयन यूनियन एजेंसी फॉर असाइलम (EUAA) की तरफ से की तय की गई सुरक्षित देश की परिभाषा दरअसल EUAA का सेक्शन 4.3.2 कहता है कि शरण के लिए आवेदन करने वाले को या शरणार्थी को उसके देश वापस भेजने के लिए जरूरी है कि उस देश में कानूनों का पालन लोकतांत्रिक तरीके से होता हो, राजनीतिक घटनाक्रम उत्पीड़न, यातना, या सजा का कारण ना बनते हों. इन मानकों पर सीरिया खरा नहीं उतरता था. अब असद के बाहर होने के बाद एक बार फिर सीरियाई शरणार्थियों का मुद्दा फिर गर्म हो गया है. हालांकि यूएनएचसीआर के मुताबिक, सीरिया में वापसी में बढ़ोतरी हुई है. 2024 के पहले आठ महीनों में, लगभग 34,000 सीरियाई शरणार्थियों के घर लौटने की पुष्टि की गई थी. संख्या इससे अधिक भी हो सकती है.  

बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने दो वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया

बीजापुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले शुक्रवार की सुबह बासागुड़ा थाना क्षेत्र के लेंड्रा के जंगल में नक्सलियों से हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने दो वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार लेंड्रा क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम को अभियान पर भेजा गया था। लेंड्रा के जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। घटनास्थल की सर्चिंग पर दो वर्दीधारी नक्सली के शव और स्वचालित हथियार पुलिस को मिले हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद मौके की सर्चिंग करने पर घटनास्थल से 2 नग 12 बोर सिंगल शॉट गन, 1 नग कंट्री मेड गन, वायर, 5 किलो का टिफिन बम, प्रिंटर, नक्सली वर्दी, साहित्य एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है। घटना में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्तगी एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही थाना बासागुड़ा द्वारा की जा रही है। दो दिन पहले मुनगा में मारा गया था प्लाटून कमांडर बीजापुर जिले में ही दो दिन पहले सुरक्षा बल ने मुनगा के जंगल में हुए मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया था। मारे गए नक्सली की पहचान गंगालूर एरिया कमेटी प्लाटून कमांडर पांडू माड़वी के रूप में की गई है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी का लोकार्पण किया

 रायसेन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को रायसेन जिले में स्थित ‘रातापानी टाइगर रिजर्व’ का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी किया। जिले में सीएम के कार्यक्रम को लेकर बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। भोपाल, सीहोर और रायसेन जिले के युवाओं की ‘एक विरासत से विकास की अनूठी दौड़’ बाइक रैली में सीएम और एक्टर रणदीप हुड्‌डा ने खुद बुलेट चलाई। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा, मुझे आज तक नहीं समझ आया कि टाइगर और लायन में जंगल का राजा लायन कैसे हो सकता है। जंगल का राजा तो टाइगर ही होता है। दोनों में मूल अंतर यह है कि टाइगर अपने भोजन के लिए खुद शिकार करता है। टाइगर रोज शाम को 4 बजे अपने एरिया की निगरानी करता है कि कहीं कोई घुसपैठिया तो नहीं आया। उसके उलटा लायन की जिंदगी में वह अपने परिवार में विश्वास करते हैं। वे परिवार में अपनी मादाओं के साथ रहता है। वह अपना शिकार खुद नहीं करता। बाकी लोग शिकार करते हैं, वह खाता है। इस दौरान सीएम ने फिल्म वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस से कई लोग आज भी उनके बारे में नादानी की बात करते हैं।   राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व है रातापानी जंगल मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ दिनों पहले ही रायसेन जिले के रातापानी जंगल को टाइगर रिजर्व घोषित किया है। कान्हा, सतपुड़ा, बांधवगढ़, पेंच, संजय दुबरी, पन्ना और वीरांगना दुर्गावती के बाद यह राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व है। राज्य सरकार ने रातापानी टाइगर रिजर्व के लिए अधिसूचना जारी की थी। सीएम मोहन यादव ने आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया इसमे कहा गया कि टाइगर रिजर्व बनने से, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) से बजट मिल सकेगा जिससे वन्यजीवों का बेहतर तरीके से प्रबंधन संभव होगा। इसमें कहा गया कि रातापानी टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1,271.465 वर्ग किलोमीटर होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद रातापानी वन को राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। रणदीप हुड्डा ने भी चलाई बाइक कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र की धरती से आता हूं। जहां भगवान कृष्ण ने दुनिया को अन्याय के खिलाफ लड़ने की सीख दी थी। आज उस धरती पर आया हूं जहां भगवान ने शिक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम में CM मोहन यादव और रणदीप हुड्डा के साथ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और भाजपा प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। रातापानी में 96 बाघ रातापानी टाइगर रिजर्व एकमात्र लैंडस्केप बन गया है, जहां 96 बाघों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। रातापानी टाइगर रिजर्व लैंडस्केप में वर्ष 2026 में होने वाली गणना में 150 से अधिक बाघ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 2026 तक प्रदेश में बाघों की संख्या 1100 के आसपास हो सकती है। इसका सर्वे रातापानी टाइगर रिजर्व से शुरू होगा। रातापानी में इस समय 12 से अधिक बाघिन शावकों के साथ मूवमेंट कर रही हैं। इनकी संख्या तकरीबन 30 है। ये शावक गणना तक वयस्क हो जाएंगे। बाघिनों के मूवमेंट वाले इलाके में 60 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लैंडस्केप क्या है… हर टाइगर रिजर्व का एरिया होता है। बाघों की गणना के दौरान एक जोन चिह्नित किया जाता है, इसे लैंडस्केप कहते हैं। रातापानी का लैंडस्केप भोपाल से देवास तक है। इसे वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तय करता है। टाइगर रिजर्व का मुख्य क्षेत्र 763.812 वर्ग किलोमीटर रातापानी टाइगर रिजर्व का मुख्य क्षेत्र 763.812 वर्ग किलोमीटर और बफर क्षेत्र 507.653 वर्ग किलोमीटर है। टाइगर रिजर्व में भौगोलिक रूप से स्थित नौ गांवों को वन की अधिसूचना में मुख्य क्षेत्र से बाहर रखा गया है जिससे ग्रामीणों के मौजूदा अधिकारों में कोई बदलाव नहीं होगा। भोपाल से सटा है ये रायसेन जिल बता दें कि रातापानी वन प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले में स्थित है। एनटीसीए की तकनीकी समिति ने एक दिसंबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को भी टाइगर रिजर्व का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी ने किया अभिनंदन

प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ से पहले पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन है। सीएम ने लिखा कि महाकुंभ भारत की समेकित आस्था, सर्वसमावेशी संस्कृति और अटूट एकता की जीवंत अभिव्यक्ति है। महाकुंभ-2025 के लिए मिल रही आपकी सौगातों से प्रदेश की विकास एवं समृद्धि की यात्रा को और गति मिलेगी। लिखा कि आपके नेतृत्व में स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और डिजिटल महाकुंभ 2025 के भव्य-दिव्य आयोजन हेतु हम संकल्पित हैं। दरअसल प्रयागराज पहुंचने पर पीएम मोगी ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि  आस्था के महाकुंभ को दिव्य-भव्य बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। प्रयागराज में दर्शन-पूजन के बाद महाकुंभ से जुड़े विकास कार्यों का जायजा लूंगा। इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण का भी सौभाग्य मिलेगा। इसे सीएम योगी ने रीपोस्ट करते हुए पीएम का आभारर जताया।     महाकुम्भ भारत की समेकित आस्था, सर्वसमावेशी संस्कृति और अटूट एकता की जीवंत अभिव्यक्ति है। नि:संदेह, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज के पावन अवसर पर मिल रही इन सौगातों से आपके मार्गदर्शन में जारी प्रदेश की विकास एवं समृद्धि की यात्रा को और गति प्राप्त होगी।

इंदौर में लव मैरिज का हुआ दुखद अंत, काउंसलिंग के बाद भी पति-पत्नी में सुलह नहीं हुआ, कोर्ट की अनुमति से कराया अबॉर्शन

इंदौर  क्रूर पति का बच्चा मुझे नहीं चाहिए। इंदौर में एक प्रेग्नेंट महिला ने हाईकोर्ट से अनुमति लेकर अबॉर्शन करवाया है। उसने एक साल पहले लव मैरिज की थी। अबॉर्शन के साथ ही इस लव मैरिज का दुखद अंत हो गया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगे थे। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट ने गर्भपात की अनुमति मांगी थी। महिला का कहना था कि पति का व्यवहार बहुत क्रूर था। इसलिए वह उसके बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। हालांकि इससे पहले दोनों की काउंसलिंग की गई थी लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए थे। परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की इंदौर में रहने वाले एक युवक और युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। शुरुआती कुछ महीने तो सब ठीक रहा, लेकिन फिर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे। इस बीच महिला गर्भवती हो गई, जिससे झगड़े और बढ़ गए। महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। ये दोनों मामले अभी भी कोर्ट में चल रहे हैं। पति लगातार कर रहा था दहेज की मांग महिला का कहना है कि पति लगातार दहेज की मांग करता था, जिसे पूरा करना उसके परिवार के लिए संभव नहीं था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों अलग रहने लगे। 18 हफ्ते की गर्भवती महिला ने हाईकोर्ट में गर्भपात की अनुमति मांगी। उसका कहना था कि वह ऐसे क्रूर पति से बच्चा नहीं चाहती। उसे डर था कि बच्चे का भविष्य अंधकारमय होगा। महिला बोली-नहीं चाहिए क्रूर पति से जन्म लेने वाला बच्चा। काउंसलर ने समझाइश देने की कोशिश की हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महिला वकील को काउंसलर नियुक्त किया। काउंसलर ने पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग की लेकिन कोई हल नहीं निकला। सुनवाई के दौरान जज ने भी दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। एजुकेटेड होने के बावजूद दोनों साथ रहने को राजी नहीं हुए। रिश्ता बचाने की गुंजाइश नहीं बची शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़े कि रिश्ता बचाने की परिस्थिति बची ही नहीं। इस केस में आखिरी तक काफी प्रयास हुए कि ऐसा न हो लेकिन सफलता नहीं मिली। हाईकोर्ट ने गर्भपात की अनुमति दे दी हाईकोर्ट ने महिला की मेडिकल रिपोर्ट मंगवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला 19 हफ्ते की गर्भवती है और गर्भपात के लिए फिट है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसलों का हवाला देते हुए महिला को गर्भपात की अनुमति दे दी। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने महिला का गर्भपात करा दिया।

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ आएंगे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जनादेश परब सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को प्रदेश में जनादेश परब मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा। इसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई जायेगी। गुरुवार की देर शाम को बीजेपी नेताओं ने सभा स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,मंत्री केदार कश्यप, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह और कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद  रहे। जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायक, सांसद और बीजेपी नेता शामिल होंगे। ये हैं केन्द्रीय मंत्री नड्डा का शेड्यूल केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे शाम 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, सेंसेक्‍स 1.30 फीसदी टूटकर 80,300 के नीचे कारोबार कर रहा

मुंबई शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखी जा रही है. लगातार छठवें दिन शेयर बाजार में हैवी बिकवाली आई है. सेंसेक्‍स 1000 अंक या 1.30 फीसदी टूटकर 80,300 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी50 की बात करें तो यह 278 अंक टूटकर 24,270 पर है. वहीं Nifty Bank 783 अंक टूटकर 52532 लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं मिडकैप, स्‍मॉल कैप और अन्‍य इंडेक्‍स में भी तेज गिरावट जारी है. BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 29 शेयर गिरावट पर हैं, जबकि सिर्फ 1 शेयर में मामूली तेजी देखी जा रही है. भारती एयरटेल के शेयर करीब 1 फीसदी तक चढ़े हुए हैं. वहीं सबसे ज्‍यादा गिरावट Tata Steel, JSW Steel और इंडसइंड बैंक में देखी जा रही है. इसके अलावा, हैवीवेट शेयरों में Reliance Industries के शेयर 1.33 फीसदी टूट चुके हैं. एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और टाइटन जैसे शेयर भी 1 फीसदी गिर चुके हैं. NSE के 50 शेयरों में से 47 शेयर गिरावट पर हैं और 3 शेयर भारती एयरटेल, अडानी एंटरप्राइजेज और अपोलो के शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. 51 शेयरों ने 52 सप्‍ताह का हाई लेवल टच किया है, जबकि 12 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर हैं. 39 शेयरों में अपर सर्किट और 36 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. ये 10 शेयर गिरावट पर ग्‍लेनमार्क फार्मा के शेयर 5 फीसदी, जुपिटर वैगन के शेयर 4 फीसदी, सैल के शेयर 5 फीसदी, एनएमडीसी के शेयर 4 फीसदी, ओवरसीज बैंक के शेयर 4.30 फीसदी, आईआरएफसी के शेयर 4 फीसदी, यूनियन बैंक के शेयर 3.50 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. वहीं कोचीन शिपयार्ड और अन्य चर्चित शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है. क्‍यों हो रही गिरावट? शेयर बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजह मुनाफावसूली रही है. इसके अलावा, ग्‍लोबल संकेत भी अच्‍छे नहीं रहे हैं. कुछ हैवीवेट शेयर जैसे रिलायंस और टाइटन के शेयर भी 1 फीसदी से ज्‍यादा गिर चुके हैं. इसके अलावा, HDFC बैंक के शेयर में भी दबाव बढ़ रहा है. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की एक और वजह चीन में हुए आर्थिक पैकेज ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों का रुझान चीन की ओर बढ़ रहा है. वहीं अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर भी शेयर बाजार पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. निवेशकों को तगड़ा नुकसान! शेयर बजार में गिरावट के कारण निवेशकों का भी तगड़ा नुकसान हुआ है. ज्‍यादातर पोर्टफोलियो लाल निशान पर हैं. बीएसई मार्केट कैप के हिसाब से देखें तो आज निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान होता दिख रहा है. बीएसई मार्केट कैप अभी 452 लाख करोड़ रुपये है, जबकि कल बाजार बंद होने पर ये 458 लाख करोड़ रुपये था.

पुष्पा-2 प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए लेकर गई हैदराबाद पुलिस

हैदराबाद एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करके चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. बता दें कि 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई थी. उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने उनको बंजारा हिल स्थित घर से हैदराबाद से अरेस्ट किया है. अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। चार दिसंबर को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत की मौत के मामले में यह केस दर्ज किया गया है। अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ गैर-इरादतन का केस किया गया है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन बताए बिना ही बुधवार, 4 दिसंबर की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर खड़े फैंस अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए उमड़ गए और भगदड़ मच गई। बिना बताए गए थे अल्लू अर्जुन, सांस घुटने से लोग बेहोश रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस का पूरा हुजूम थिएटर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा, जिससे अंदर भारी भीड़ हो गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पर स्थिति बिगड़ गई। सांस घुटने से कुछ लोग बेहोश भी हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार ठहराया गया है। एक्टर के साथ-साथ उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ IPC की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। यह केस चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। मृत महिला का नाम रेवती, बेटे की हालत नाजुक मृत महिला का नाम रेवती (39 साल उम्र) बताया जा रहा है। वह पति और दोनों बच्चों के साथ ‘पुष्पा 2’ देखने गई थी। लेकिन जैसे ही अल्लू अर्जुन थिएटर में पहुंचे, वहां फैंस के बीच हो-हल्ला मच गया और एक्टर को देखने के लिए भगदड़ मच गई। इसी में महिला की जान चली गई। वहीं बेटा अभी अस्पताल में है, और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डी गुकेश ने रचा इतिहास… शतरंज के नए वर्ल्ड चैम्पियन बने, चीन की बादशाहत खत्म

सिंगापूर  भारत के डी गुकेश ने अपने शानदार खेल से 18वें वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप को जीतकर इतिहास रच दिया है। डी गुकेश ने सिर्फ 18 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है। ऐसा करने वाले गुकेशन दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने हैं। गुकेश ने खिताबी मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। डी गुकेश ने चैंपियनशिप मुकाबले के 14वें और आखिरी राउंड में चीन के चैंपियन डिंग लिरेन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम बाजी भारत के डी गुकेश ने जीतकर खिताब को अपने नाम कर लिया। गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक के साथ खिताब जीता। यह बाजी हालांकि अधिकांश समय ड्रॉ की ओर जाती दिख रही थी। गुकेश की खिताबी जीत से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन थे जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था। विश्वनाथन आनंद के क्लब में शामिल हुए गुकेश गुकेश इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था। इस तरह गुकेश ने भारत के लिए एक लंबे इंतजार को खत्म किया। बता दें कि खिताबी मुकाबले में भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेशन ने अपने विरोधी डिंग लिरेन के साथ 13 बाजियों के बाद 6.5-6.5 की बराबरी पर थे। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ चला है, लेकिन काले मोहरों के साथ खेल रहे भारत के चाणक्य ने ऐसी चाल चली की चीन के डिंग लिरेन चारो खाने चित हो गए। विश्वनाथन के क्लब में भी शामिल हुए गुकेश डिंग लिरेन के खिलाफ डी गुकेश काले मोहरों के साथ मुकाबला खेले थे. पूरे मैच में भारतीय युवा ने अपना जोरदार खेल दिखाया और हर बाजी में चीनी प्लेयर पर भारी पड़े. आखिर में डी गुकेश ने चीन की बादशाहत खत्म की और वो नए वर्ल्ड चेस चैम्पियन बने. इस धांसू जीत के साथ ही 18 साल के डी गुकेश अब शतरंज की दुनिया के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैम्पियन बन गए हैं. साथ ही वो एक रिकॉर्ड के मामले में विश्वनाथन आनंद के क्लब में भी शामिल हो गए हैं. दरअसल, गुकेश वर्ल्ड चेस चैम्पियन बनने वाले भारत के दूसरे प्लेयर बन गए हैं. जबकि विश्वनाथन पहले भारतीय हैं. 5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था. गुकेश का दबाव और डिंग लिरेन ने कर दी गलती दरअसल, इस खिताबी मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन पर डी गुकेश किस कदर भारी पड़े इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक समय यह मुकाबला टाईब्रेक की ओर जा रहा था. मगर उस मुश्किल स्थिति में भी गुकेश ने कॉन्फिडेंस दिखाया और अपनी कोशिशें जारी रखीं. इसका नतीजा यह हुआ कि डिंग लिरेन दबाव में आए और उन्होंने एक बेहद बड़ी गलती कर दी. फिर क्या था, इसका फायदा तुरंत गुकेश ने उठाया. उन्होंने इस दिमागी खेल में डिंग लिरेन को चारों खाने चित करते हुए मैच और ताज दोनों छीन लिए. गुकेश ने इस निर्णायक मैच की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 पॉइंट्स के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक हासिल किए और खिताब जीता.  इस जीत के साथ ही अब शतरंज की दुनिया को नया और सबसे युवा चैम्पियन मिल गया है. गुकेश  से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैम्पियन थे, जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था.  

16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में जतारा विधानसभा से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे- रेखा चौधरी

16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में जतारा विधानसभा से सबसे ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे- रेखा चौधरी जतारा विधानसभा का हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है और मजबूत रहेगा- किरण अहिरवार जतारा जतारा विधानसभा के अलग-अलग ब्लॉकों की बैठक हुई जिसमें जतारा और बमोरी कला ब्लॉक की  आदित्य होटल जतारा में एवं लिधौरा और चंदेरा ब्लांक की बैठक नगर पालिका के पास शादी हाल में संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। टीकमगढ़ जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती रेखा चौधरी महात्मा गांधी जी के चरणों में नमन करते हुए कहां कि मैं आज अपने परिवार जनो से कहना चाहती हूं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता निडरता के साथ चलना सिखाया है हमारे पूर्वजों ने आजादी देकर हमें खड़ा किया है वो लोग अंग्रेजों की गुलामी करते थे। एक विचारधारा बापूजी की है दूसरी विचारधारा गोड़से की है। आज मोदी जी कहते हैं देश को हम चला रहे हैं इस भारत को किसने खड़ा किया है सभी को पता है। नेहरू जी ने सबसे पहले कृषि का एक संस्थान चलाया था जो किसान अपने आप आत्मनिर्भर बन सके। चौधरी जी ने कहा कि 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव में हर कांग्रेस का कार्यकर्ता जीतू पटवारी जी का हाथ मजबूत एवं पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए सभी से आवाहन करना चाहती हूं कि भोपाल ज्यादा से ज्यादा लोग में पहुंचे। सहप्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा कि जाति जनगणना बहुत जरूरी है हमारे नेता राहुल गांधी जी मुद्दा को बड़े जोर शोर से उठा रहे हैं हम लोग भी चाहते हैं की जाति जनगणना हो और पता चले कितने लोग गरीब हैं और कितने लोग अमीर पर भाजपा सरकार नहीं नहीं चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव किरण अहिरवार ने कहा कि हमारे जतारा विधानसभा के हर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है और सिद्धांतों की लड़ाई लड़ता है आज जतारा विधानसभा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है भाजपा के सरकार में गांव-गांव में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आने वाले दिनों हर भ्रष्टाचार को मैं जनता के समक्ष उठाऊंगी। जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि हमारे जिले के कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है और रहेगी भी आज जिले में हमारे दो-दो विधायक मौजूद हैं हमें निराश होने की जरूरत नहीं है और हम आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जैन, रूपेंद्र बुंदेला, प्रमोद सोनी, महेश चौरसिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीपति यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर रमेश शर्मा, धीरेंद्र चौबे, बृजेंद्र सिंह, हीरालाल कुशवाहा, हरगोविंद चराढ सरपंच, अनिल रिछारिया, एडवोकेट मोहम्मद शफी, रामस्वरूप घोष, सुरेश रजक, रामकुमार गुप्ता, रामकिशोर अहिरवार, श्री राम यादव, विष्णु खरे, डॉक्टर मेहरबान सिंह,जयदीप चढ़ार, राजेश यादव, प्रदीप अहिरवार, सत्तर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कानी पोखरी पर अवैध तरीके से अतिक्रमण – पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड नंबर 41 में इन दिनों शासकीय ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला शुर्खियों में है। नगर निगम सिंगरौली के अधिपत्य की पोखरी तालाब पर अतिक्रमणकरियो की गिद्ध दृस्टि पड़ गयी है जिसका परिणाम यह है की पोखरी तालाब पर मिट्टी डालकर उसपर अवैध कब्ज़ा किया जा रहा है और प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। दशकों पूर्व साडा की ज़मीन पर बने पोखरी तालाब को नगर निगम ने अपने कब्जे में लेकर उसे शासकीय घोषित किया था। बताया जा रहा है  की  उक्त पोखरी पर अवैध अतिक्रमण कर निजी उपयोग में लेने की तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो जमीन के दलालों की सरपरस्ती में अतिक्रमणकारी बिना भय के अवैध कब्ज़ा कर रहा है। पोखरी में मिट्टी डलकर उसका दायरा कम किया जा रहा है और पोखरी तालाब की ज़मीन को अपने कब्जे में लेने की पूरी कोशिश की जा रही है। प्रशासन यदि समय रहते कार्यवाही करता है तो अवैध अतिक्रमण पर लगाम लग सकता था बताते चलें कि गनियारी के आधे शहर का पानी निकासी का एक बहुत बड़ा माध्यम तालाब था परन्तु फिलहाल अवैध अतिक्रमणकारियो पर प्रसाशन की निगाह नहीं जा रही है।

गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, स्कॉट बोलैंड बाहर, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी

 गाबा ऑस्ट्रेल‍िया क्रिकेट टीम ने हमेशा की तरह मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेल‍िया क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 में महज एक बदलाव हुआ है. जोश हेजलवुड गाबा में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग में वापस आ गए हैं. वहीं तीसरे टेस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करने वाले स्कॉट बोलैंड को टीम से बाहर कर दिया गया है. स्कॉट बोलैंड ने एड‍िलेड टेस्ट में कुल पांच विकेट लिए थे. इसमें पहली पारी में कुल 2 और दूसरी पारी में तीन विकेट शामिल थे. पहली पारी में उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को आउट किया था. दूसरी पारी में उन्होंने विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को निपटाया था. वहीं जोश हेजलवुड ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 5 (4/29 & 1/28) विकेट लिए थे. कम‍िंस ने कहा-जोश वापस आ गया है… एडिलेड टेस्ट के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर होने के बाद जोश हेजलवुड ने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है. कप्तान पैट कमिंस ने हेजलवुड के शामिल होने की घोषणा की. कमिंस ने कहा- जोश वापस आ गए हैं, उन्हें अब कोई परेशानी नहीं है. कल उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, कुछ दिन पहले एडिलेड में भी उसने अच्छी गेंदबाजी की थी. वह और मेडिकल टीम बहुत आश्वस्त हैं. दूसरी ओर ब्रिस्बेन (क्वींसलैंड) की धूप में मिचेल स्टार्क के साथ ट्रेन‍िंग में हेजलवुड ने अपनी तत्परता दिखाई. गेंदबाजी कोच डेन‍ियल विटोरी की देखरेख में हेजलवुड ने टीम के सदस्य जोश इंग्लिस और क्वींसलैंड के लैकलन हर्न को गेंदबाजी की. बोलैंड के बाहर होने पर क्या बोले कम‍िंस इस दौरान कमिंस ने स्वीकार किया- यह कठिन है, स्कॉट बौलैंड ने एडिलेड में शानदार प्रदर्शन किया, जब भी खेला है. उसने शानदार प्रदर्शन किया है. कम‍िंस ने इसके साथ यह भी स्वीकार किया कि उनको उम्मीद है स्कॉट को आने वाले समय में मौका मिलेगा. भारत की प्लेइंग 11 गाबा में क्या होगी? भारत की गाबा टेस्ट के ल‍िए प्लेइंग 11 में ज्यादा पर‍िवर्तन नहीं होगा. वॉश‍िंगटन सुंदर को अश्व‍िन की जगह मौका म‍िल सकता है, लेक‍िन उन्होंने एड‍िलेड टेस्ट में ऐसा कोई खराब प्रदर्शन नहीं क‍िया है, ज‍िसकी वजह से उनको टीम से बाहर कर द‍िया जाए. ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा/रव‍िचंद्रन अश्व‍िन/वॉश‍िंगटन सुंदर , आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. ब्रिस्बेन के गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर) पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड

मासिक कार्तिगाई पर घर में जलाएं दीपक, सौभाग्य और समृद्धि से घर बनेगा स्वर्ग

मासिक कार्तिगाई एक विशेष हिंदू त्योहार है, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इस दिन दीप जलाने की परंपरा होती है, खासकर घरों और मंदिरों में, जिससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ मासिक कार्तिगाई एक विशेष हिंदू त्योहार है, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इस दिन दीप जलाने की परंपरा होती है, खासकर घरों और मंदिरों में, जिससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक और दीयों को सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मकता और समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक जलाने की दिशा और तरीका: उत्तर और पूर्व दिशा में दीपक लगाना: उत्तर दिशा: उत्तर दिशा को भगवान कुबेर, जो धन और समृद्धि के देवता हैं का घर माना जाता है। इस दिशा में दीपक जलाने से आर्थिक समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। पूर्व दिशा: पूर्व दिशा सूर्योदय की दिशा होती है और इसे अच्छे स्वास्थ्य और आत्मिक शांति की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दक्षिण दिशा से बचें: दक्षिण दिशा को यमराज का स्थान माना जाता है और यहां दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है इसलिए दक्षिण दिशा में दीपक लगाने से बचें। दीपक का स्थान: दीवार के पास दीपक रखें: दीपक को हमेशा दीवार के पास या किसी स्थिर स्थान पर रखें ताकि उसका प्रकाश घर के अंदर फैले और किसी बाधा या विघ्न से बचाव हो। मुख्य दरवाजे पर दीपक: घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करता है और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रखने में मदद करता है। दीपक के प्रकार: तेल के दीपक (घी का दीपक) जलाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दीपक घर में शांति और सुख-समृद्धि लाता है। सरसों के तेल या घी में दीपक जलाएं क्योंकि ये प्राकृतिक होते हैं और इनका प्रभाव अधिक सकारात्मक होता है। दीपक की संख्या: कार्तिगाई में विशेष रूप से पांच, सात, या नौ दीपक जलाने की परंपरा है। यह संख्या सौभाग्य और समृद्धि को दर्शाती है। समान ऊंचाई पर दीपक रखें: दीपक को हमेशा समान ऊंचाई पर रखें। इसे फर्श पर रखने के बजाय किसी टेबल, पंखे या शेल्फ पर रखें ताकि दीपक का प्रकाश पूरे घर में समान रूप से फैल सके। दीपक को सुरक्षित स्थान पर रखें: दीपक को कहीं भी जलाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि यह किसी खतरे की स्थिति में न हो जैसे कपड़ों या कागज के पास। दीपक को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि आग लगने का खतरा न हो। मासिक कार्तिगाई पर दीपक लगाते समय, वास्तु शास्त्र की अनुशंसा अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा में दीपक लगाना सबसे अच्छा होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपके जीवन में समृद्धि और शांति आती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet