LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यों से कराया अवगत

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संसद भवन नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्यों से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसम्बर 2024 से 2 महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ कर रही है। पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होगा। यह प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित रहेगा। दूसरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकास के प्रमुख 4 स्तंभ युवा, नारी, किसान और गरीब के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए चिन्हित योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है। अभियान में आमजन से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा।  

केजरीवाली और शरद पवार के बीच होगी बैठक, दिल्ली चुनाव पर भी चर्चा संभव, ममता को दी जाए इंडिया गठबंधन की कमान?

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाली और शरद पवार के बीच बैठक होगी। मंगलवार शाम को होने वाली इस बैठक में ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक की कमान सौंपे जाने को चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का क्या रोल रहेगा, इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। आज शाम को अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच बैठक होने वाली है। इंडिया गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को कमान सौंपी जाए इसे लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन का क्यों रोल रहेगा इसपर भी चर्चा हो सकती है। इंडिया गठबंधन के नेता आप के समर्थन में रैली करेंगे या नहीं इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। कई और मुद्दों पर भी दोनों नेता बात कर सकते हैं। लालू यादव ने किया समर्थन दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान पर कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें भाजपा विरोधी इस गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। लालू ने पत्रकारों से कहा, ‘ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए।’ जब पत्रकारों ने ममता के दावों पर कांग्रेस की आपत्ति के बारे में पूछा, तो लालू ने कहा, ‘कांग्रेस के विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा…उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए।’

‘सिन्धी भाषा हमारी पहचान, इसे संरक्षित रखना जिम्मेदारी है’, राजस्थान-भीलवाड़ा में संत मायाराम ने किया नोट बुक का विमोचन

भीलवाड़ा. हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष नोट बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित संत और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में संत मायाराम जी, भारतीय सिन्धु सभा के कोटा संभाग प्रभारी जय चंचलानी और भीलवाड़ा संभाग प्रभारी वीरुमल पुरसानी ने संयुक्त रूप से नोट बुक का विमोचन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सिन्धी भाषा और संस्कृति के उत्थान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष नोट बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित संत और गणमान्य लोगों ने सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में संत मायाराम जी, भारतीय सिन्धु सभा के कोटा संभाग प्रभारी जय चंचलानी और भीलवाड़ा संभाग प्रभारी वीरुमल पुरसानी ने संयुक्त रूप से नोट बुक का विमोचन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सिन्धी भाषा और संस्कृति के उत्थान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सभा के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुलाबानी ने जानकारी दी कि यह नोट बुक राजस्थान में संचालित सिन्धी भाषा अधिगम केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सिन्धी भाषा के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसे सीखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में अखिलेश व्यास, मोहनलाल शर्मा, रोमा नोतानी, अनीता चंचलानी, डॉ. रूपा पारीक, उमा वैष्णव, और निशि डोड़वानी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और इसे सिन्धी भाषा के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद का यह कदम आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का माध्यम है। कार्यक्रम में अधिगम केंद्रों की संख्या बढ़ाने, शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, और पाठ्य सामग्री को और अधिक आकर्षक बनाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में  संत मायाराम जी ने कहा कि भाषा हमारी पहचान है और इसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपनी भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए आगे आएं।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को तुरंत रोका जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन हो, उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली बांग्लादेश के उच्चायोग के बाहर दिल्ली में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग जुटे हैं। इन लोगों ने डिमांड की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को तुरंत रोका जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन हो। यह प्रदर्शन दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हो रहा है। इसमें सैकड़ों लोग जुटे हैं, जो विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों ने हिंदुओं की हत्या बंद करो-बंद करो और इस्कॉन के संतों को रिहा करो जैसे नारे लगाए। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ हाय-हाय के भी नारे लगाए गए। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र तमाम मामलों पर बात करता है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर कुछ नहीं कहता। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी संस्थाएं भी हिंदुओं पर भीषण अत्याचार के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहीं। आंदोलन में शामिल लोग किसी एक संगठन के आह्वान पर नहीं जुटे बल्कि अलग-अलग हिंदू संस्थाओं की ओर से आए थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सिविल सोसायटी के लोग भी शामिल हैं। इससे पहले मुंबई में भी बांग्लादेश के कौंसुलेट के बाहर प्रदर्शन हुआ था और हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार पर ऐक्शन की मांग की गई थी। यही नहीं रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में जिला स्तर पर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर प्रदर्शन हुए थे। बता दें कि सोमवार को ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के दौरान भारत की ओर से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रोके जाने की मांग भी की गई थी। इस पर विदेश मामलों के एक्सपर्ट रॉबिंदर सचदेव ने कहा कि अब हमें कुछ वक्त इंतजार करन चाहिए कि बांग्लादेश कुछ ऐक्शन ले। यदि अब भी वह कोई कदम नहीं उठाता है तो यह साफ संकेत होगा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते नहीं चाहता।

मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक करता है विश्व मानव अधिकार दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानव अधिकार दिवस के असवर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि मानव अधिकार दिवस, सम्मान, स्वाभिमान और समानता के साथ मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जन सामान्य को जागरूक करता है। संविधान ने जन-जन को प्रगति के अवसर प्रदान करने और उनकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इनका संरक्षण करते हुए देश के विकास में योगदान दें। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 10 दिसम्बर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है।  

18 घंटे से लड़ रहा मौत से जंग, राजस्थान-दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम आर्यन

दौसा. 5 साल का छोटा सा आर्यन इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है, 150 फीट गहराई में आर्यन जिस तरह डरा सहमा बैठा है, उसका अंदाजा आप लगा सकते होंगे की कैसे घुटन भरी छोटी सी जगह में वह हिम्मत दिखा रहा है और सांसे ले रहा है। परिजनों को पल पल भारी हो रहा है वो पूछ रहे हैं हमारा बच्चा कब बाहर आएगा। बच्चे पर लगातार रखी जा रही है नजर जिला परिषद के सीओ नरेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि कल दोपहर बाद बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर मिलने के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सीओ का कहना है कि बच्चे पर कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही है। सीओ का कहना है कि रेस्क्यू के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं लेकिन बच्चा बीच में फंसा हुआ है और उसके नीचे पानी है, इसलिए रेस्क्यू टीमों ने बच्चे के नीचे जाल लगाया है ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।  सीओ का कहना है कि एनडीआरएफ की टीमें लगातार लगी हुई हैं और बच्चे को जल्द से जल्द बाहर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर हैं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जिले के कालीखाड़ गांव में चल रहे इस ऑपरेशन में जयपुर से एसडीआरएफ, अजमेर से पहुंची एनडीआरएफ की टीमों के साथ दूसरे एक्सपर्ट भी मौके पर हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में टीमों को दो सफलता हाथ लगी हैं। इनमें एक तो यह कि बच्चे की मूवमेंट कैमरे पर देख पाने में वे सफल रही हैं। दूसरा बच्चे ने रस्सी पकड़ने की भी कोशिश की है। एनडीआरएफ देसी जुगाड़ से भी बच्चे को निकालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार 5 साल का आर्यन अपनी मां के सामने ही घर से करीब 100 फीट दूर बोरवेल में गिर गया था। ये बोरवेल परिवार ने करीब 3 साल पहले खुदवाया था, लेकिन काम नहीं आ रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी दौसा जिले के कालीखाड गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आर्यन नाम का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। तब से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF की टीम समेत कई लोग बच्चे को बचाने में जुटे हैं। बोरवेल के पास एक गड्ढा भी खोदा जा रहा है। बच्चे को सीधे बोरवेल से निकालने की भी कोशिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए, इस उद्देश्य से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियाँ सहित 13000 से अधिक रेल गाडियाँ चलाई जाएंगी. इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.  महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है.  08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है.

तिरुनेलवेली से चेन्नई एगमोर जाने वाली वंदे भारत को मिल रहे बंपर यात्री, छोटी पड़ रही ट्रेन, बोगियों को दोगने करने की तैयारी

नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेनों को अपग्रेड करने का काम जारी है। खबरें हैं कि जल्द ही स्लीपर ट्रेन पटरियों पर उतरने वाली है। इसी बीच खबरें हैं कि तिरुनेलवेली से चेन्नई एगमोर जाने वाली वंदे भारत की डिमांड इस कदर है कि रेलवे अब बोगियों को दोगने करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मदुरई रेलवे मंडल ने 8 बोगियों वाली तिरुनेलवेली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को 16 कार रैक में बदलने का प्रस्ताव दिया है। खबर है कि क्षेत्र में यात्रियों के बीच इस ट्रेन की खासी डिमांड है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिलहाल प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा गया है और हामी की उम्मीद की जा रही है। पीएम मोदी ने 24 सितंबर 2023 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। खास बात है कि यह दक्षिण तमिलनाडु के खाते में आई पहली वंदे भारत ट्रेन थी। इसके बाद 31 अगस्त 2024 को मदुरई-बेंगलुरु-मदुरई और नगरकोल-चेन्नई एगमोर-नगरकोल वंदे भारत की शुरुआत हुई थी। इनमें से सबसे ज्यादा यात्री तिरुनेलवेली वंदे भारत को मिल रहे हैं। अखबार के अनुसार, यात्री बताते हैं कि इस ट्रेन का समय बहुत अच्छा है। यह ट्रेन सुबह 6 बजे तिरुनेलवेली से चलती है और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर चेन्नई एगमोर स्टेशन पहुंचती है। सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर मदुरई और 9 बजकर 50 मिनट पर त्रिची पहुंचने के कारण यह और सुविधाजनक हो जाती है। लौटते समय ट्रेन चेन्नई एगमोर से 2 बजकर 50 मिनट पर चलती है और रात 10 बजकर 40 मिनट पर तिरुनेलवेली पहुंचती है। रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुनेलवेली जिला यात्री संघ ने भी एक प्रस्ताव पास कर कोच बढ़ाने की मांग की है। अखबार से बातचीत में मदुरई मंडल रेल प्रबंधक शरद श्रीवास्तव ने कहा है कि मंडल की तरफ से भी प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।

पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है परेड

रक्षित केंद्र अनूपपुर में जनरल परेड का हुआ आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा किया गया  परेड का निरीक्षण पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है परेड पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर ने परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना पुलिस फोर्स के वेलफेयर के लिए विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी अनूपपुर                      आज दिनांक 10/12/24 को पुलिस लाइन अनूपपुर में जनरल परेड का आयोजन करवाया गया , जिसमें समस्त थानों का पुलिस बल सम्मिलित हुआ, पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा परेड में आए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके हाल-चाल को जाना, पुलिस कॉलोनीयों की सफाई, पानी एवं शासकीय आवास में किसी प्रकार समस्या तो नहीं है पूछा गया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आवास संबंधी कुछ समस्याएं नोट  करवाई गई। जिसके जल्दी समाधान के निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।                 पुलिस फोर्स के वेलफेयर के लिए संचालित योजनाएं जैसे  स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारियों के लिए पेट्रोल भत्ता योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु बताया गया। किसी प्रकार की समस्या आने पर सीधे  मुझे सूचित करें, जिससे त्वरित समाधान निकाला जा सके।          परेड में यातायात प्रभारी ज्योति दुबे सूबेदार विनोद दुबे उप निरीक्षक प्रवीण साहू उप निरीक्षक सुमित कौशिक  पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, एवं थानों का पुलिस बल उपस्थित रहा।

‘कलाकारों का अपमान ठीक नहीं’, राजस्थान-जयपुर में कार्यक्रम के बीच से जाने वाले राजनेताओं से नाराज हुए सोनू

जयपुर. होटल रामबाग में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ इवेंट में मशहूर गायक सोनू निगम राजनेताओं के व्यवहार से खासे नाराज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कुछ राजनेताओं के बीच में उठकर चले जाने पर सोनू निगम ने नाराजगी जताई और इसे कलाकार और सरस्वती का अपमान बताया। सोनू निगम ने कहा कि यदि राजनेताओं को बीच कार्यक्रम में उठकर जाना होता है तो उन्हें कार्यक्रम में आना ही नहीं चाहिए। आप महान हो सकते हैं, आपके पास समय नहीं हो सकता लेकिन इस तरह कलाकार और सरस्वती का अपमान ठीक नहीं है। मुझे ऐसे शो नहीं करने चाहिए। अमेरिका से की तुलना सोनू निगम ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर अमेरिका में कोई कार्यक्रम हो रहा हो और वहां के राष्ट्रपति उसमें शामिल हों, तो वे इस तरह बीच में उठकर नहीं जाएंगे। यदि उन्हें जाना होता है तो वे इशारे से अपनी बात बताकर निकलते हैं लेकिन हमारे देश में इस तरह का व्यवहार कलाकारों और कला का अपमान है। वीडियो में व्यक्त की नाराजगी सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें कई लोगों ने मैसेज भेजकर ऐसे आयोजनों में शामिल न होने की सलाह दी है, जहां राजनेता इस तरह का असम्मानजनक व्यवहार करते हैं। गायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने राजनेताओं से आग्रह किया कि वे कलाकारों और कला के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से पूछा किआखिर फ्री की रेवड़ी कब तक बांटी जाएगी? रोजगार के अवसर बनाने की जरूरत

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने  सरकारों की ओर से फ्री में दी जा रही सुविधाओं को लेकर सवाल उठाया है. कोर्ट ने पूछा कि आखिर फ्री की रेवड़ी कब तक बांटी जाएगी? कोर्ट ने कहा कि कोविड महामारी के बाद से मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर बनाने की जरूरत है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने उस वक्त हैरानी जताई जब केंद्र ने अदालत को बताया कि 81 करोड़ लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त या सब्सिडी वाला राशन दिया जा रहा है. इसपर बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा, ‘इसका मतलब है कि केवल टैक्सपेयर्स ही बाकी हैं.’ एनजीओ की ओर से दायर एक मामले में पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि उन प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन  मिलना चाहिए जो “ई-श्रमिक” पोर्टल पर पंजीकृत हैं. इसपर बेंच ने कहा, ‘फ्रीबीज़ कब तक दिए जाएंगे? क्यों न हम इन प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर, रोजगार और क्षमता निर्माण पर काम करें?’ वकील भूषण ने कहा कि अदालत ने समय-समय पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि प्रवासी मजदूरों को राशन कार्ड जारी किया जाए ताकि वे केंद्र द्वारा प्रदान किए गए मुफ्त राशन का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि हाल ही में दिए गए आदेश में यह कहा गया है कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, लेकिन वे “ई-श्रमिक” पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उन्हें केंद्र द्वारा मुफ्त राशन दिया जाएगा. कोर्ट ने क्या कहा… जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘यह समस्या है. जैसे ही हम राज्यों को आदेश देंगे कि वे सभी प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन दें, कोई भी यहां नहीं दिखाई देगा. वे भाग जाएंगे. राज्यों को यह पता है कि यह जिम्मेदारी केंद्र की है, इसीलिए वे राशन कार्ड जारी कर सकते हैं.’ भूषण ने कहा कि यदि 2021 की जनगणना की जाती, तो प्रवासी मजदूरों की संख्या में वृद्धि होती, क्योंकि केंद्र वर्तमान में 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर निर्भर है. इसपर बेंच ने कहा, “हम केंद्र और राज्यों के बीच मतभेद नहीं पैदा करें, क्योंकि ऐसा करने से स्थिति बहुत कठिन हो जाएगी.”  

हत्या की आशंका, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में मेटाडोर में लटका मिला शव

बलौदाबाजार. भाटापारा मंडी गेट के सामने मेटाडोर में एक व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस शव को सुबह-सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. ये शव मेटाडोर के चालक दरवाजे के ऊपर केबिन में लटका हुआ मिला है. राहगीरों की सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा किया जा रहा है. पुलिस प्रथम दृष्ट्या हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.

AIMIM ने दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से दिया टिकट

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) भी उतरेगी. मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है. ताहिर हुसैन की पत्नी शमा और बेटा शादाब आज (10 दिसंबर) असदुद्दीन ओवैसी से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान AIMIM नेता इम्तियाज जलील भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे. उनके परिवार के सदस्य और समर्थक आज मुझसे मिले और पार्टी में शामिल हुए.” जेल में बंद हैं ताहिर हुसैन बता दें ताहिर हुसैन फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी हैं. वह आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि, दंगों में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. हाल ही में ताहिर हुसैन को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली थी. अदालत ने दिल्ली दंगों के सिलसिले में ताहिर हुसैन के खिलाफ एक प्राथमिकी रद्द कर दी थी. यह एफआईआर 27 फरवरी 2020 को दर्ज की गई थी. यह एफआईआर इमारत की पहली मंजिल पर दंगा और उपद्रव के मामले में पीड़ितों की शिकायत पर कराई गई थी. दिल्ली विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं और आप तीसरी बार सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश कर रही है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी. AIMIM इतने सीटों लड़ सकती है चुनाव इस बीच चर्चा है कि AIMIM अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में मुस्लिम सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है. दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस भी आगामी चुानव के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है. 

लखनऊ में हिमाचल प्रदेश के गवर्नर के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, 3 घायल, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सेफ

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह हादसा शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास हुआ, जब काफिले की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में काफिले के कई स्टाफ सदस्य घायल हो गए हैं, जबकि राज्यपाल की गाड़ी सुरक्षित रही। राज्यपाल सुबह 8 बजे फ्लाइट संख्या 6ई146 से लखनऊ पहुंचे थे। आधे घंटे बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से राजभवन की ओर रवाना हुआ। शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास एक वाहन के ब्रेक लगाने से अन्य वाहन असंतुलित होकर भिड़ गए। दुर्घटना में काफिले की एम्बुलेंस भी हुई क्षतिग्रस्त दुर्घटना में काफिले की एम्बुलेंस भी शामिल थी। जानकारी के मुताबिक, इसमें मौजूद सरोजनीनगर के नर्सिंग अर्दली विभोर के हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि एक डॉक्टर के पैर में चोट लगी। सभी घायलों का इलाज सरोजनीनगर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। लग गया था लंबा जाम हादसे की वजह से शहीद पथ पर ट्रैफिक बाधित हो गया और लुलु मॉल, अहिमामऊ समेत आसपास के इलाकों में जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। पुलिस के अनुसार, हादसा काफिले के वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। सुशांत गोल्फ सिटी और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर जल्द ही जाम हटाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

देश में 994 संपत्तियों पर वक्फ का अवैध कब्ज़ा, केंद्र ने संसद में दी राज्यों सहित पूरी डिटेल

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में वक्फ संपत्तियों पर 994 अवैध कब्जों की जानकारी मिली है। इनमें सबसे ज्यादा 734 संपत्तियां तमिलनाडु में हैं। यह जानकारी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। वक्फ अधिनियम के तहत देश में 872,352 स्थायी और 16,713 अस्थायी वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा अवैध कब्जे संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, 994 अवैध कब्जों में तमिलनाडु में 734, आंध्र प्रदेश में 152, पंजाब में 63, उत्तराखंड में 11 और जम्मू-कश्मीर में 10 संपत्तियां शामिल हैं। 2019 के बाद वक्फ बोर्ड को जमीन नहीं मिली केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि 2019 के बाद केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड को कोई जमीन नहीं दी है। राज्य सरकारों द्वारा दी गई जमीन का डेटा भी उपलब्ध नहीं है। विवादित वक्फ संपत्तियों पर जानकारी मांगी पिछले हफ्ते, जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर विवादित वक्फ संपत्तियों का ब्योरा देने को कहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet