LATEST NEWS

14 दिसंबर को मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती

हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का दिन मां अन्नपूर्णा को समर्पित किया गया है. अन्नपूर्णा जयंती पर जो कोई भी मां की पूजा करता है उसका घर धन-धान्य और खुशियों से भरा रहता है. जो लोग इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा करते हैं, मां अन्नपूर्णा उनकी जिंदगी के सभी दुखों को दूर करती हैं. इस दिन दान का भी बहुत महत्व है. ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जान लीजिए कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जयंती होती है. इस साल 14 दिसंबर को 4 बजकर 58 मिनट से मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी. इस तिथि की समाप्ति 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगी. ऐसे में उदयातिथि की के अनुसार, 15 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती होगी. अन्नपूर्णा जयंती के दिन इन चीजों का करें दान अन्नपूर्णा जयंती के दिन जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्रों का दान करें. अन्नपूर्णा जयंती के दिन अन्न और वस्त्रों का दान करना शुभ होता है. जो भी इस दिन अन्न और वस्त्रों का दान करता है, उसका जीवन अन्न और धन के भंडार से हमेशा भरा रहता है. इस दिन अन्न और वस्त्र का दान करने वालों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. अन्नपूर्णा जयंती 2024 पूजा विधि     अन्नपूर्णा जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहने.     फिर पूजा वाली जगह को गंगादल से शुद्ध करें.     इस दिन व्रत रखने की इच्छा है, तो पहले व्रत का सकंल्प लें.     पूजा से पहले मां अन्नपूर्णा की मूर्ति या तस्वीर पूजा के स्थान पर स्थापित करें.     इसके बाद मां के सामने धूप और दीप जलाएं.     पूजा के लिए पहले कुमकुम, हल्दी, अक्षत, नैवेद्य, तुलसी पत्र आदि पूजा के स्थान पर रख लें.     मां को हलवा, पूड़ी और सब्जी का भोग को लगाएं.     पूजा के समय मां अन्नपूर्णा के स्तोत्र और मंत्रों का जप करना शुभकारी होता है.     पूजा के समय अक्षत, पुष्प आदि भी मां को चढ़ाएं.     पूजा खत्म होने के बाद घर के लोगों में प्रसाद अवश्य वितरित करें.     पूजा के दौरान माता के मंत्र ‘ॐ अन्नपूर्णायै नमः’ का 108 बार जप अवश्य करें.  

केजरीवाल के बंगले पर जितना खर्च हुआ है उतने में डीडीए के 34 ईडब्लूएस फ्लैट बन सकते थे- बीजेपी

नई दिल्ली  दिल्ली में भले ही अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फिजा एकदम चुनावी हो चुकी है। तीनों प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में लगी हैं। एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आलीशान बंगले का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली के टैक्सपेयर्स की ‘कमाई लूटी’ है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर ये लिखते हुए वीडियो पोस्ट किया है- ‘खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की सच्चाई।’ उन्होंने ये भी बताया है कि बंगले पर केजरीवाल ने जितना खर्च किया है, उतने में कितने गरीबों का उद्धार हो सकता था, कितनों को घर मिल सकते थे या ऑटो रिक्शा मिल सकते थे। उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम पर हमला करते हुए लिखा है- ‘भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल।’ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं, आज आपको दिखाएंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7 स्टार रिजॉर्ट का निर्माण करवाया है! शानदार Gym-Sauna Room-Jacuzzi की कीमत! मार्बल ग्रैनाइट लाइटिंग- 1.9 करोड़ रुपये; इंस्टालेशन-सिविल वर्क- 1.5 करोड़ रुपये; जिम/स्पा इक्विपमेंट और फिटिंग- 35 लाख रुपये। कुल 3.75 करोड़ रुपये।’ सचदेवा ने आगे लिखा है, ‘बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहें है। इतने में दिल्ली का आम आदमी DDA के 34 EWS फ्लैट, या 15 एलआईजी फ्लैट, या 150 सीएनजी ऑटो, या 326 ई-रिक्शा खरीद सकता है! भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल!! बस और कुछ नहीं कहना!!’ दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी दिल्ली में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अपराधों को लेकर सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेर रही है। दरअसल केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के मुद्दे पर भी शाह को घेर रही है। पार्टी ने इस साल स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट वगैरह को बम से उड़ाने की धमकियों की लिस्ट शेयर करके पूछा है- ‘अमित शाह जी, अब तो जाग जाओ।’

लालू प्रसाद यादव ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए

नईदिल्ली इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है. RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है. ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए. इस दौरान लालू यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी. इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया ब्लॉक के किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए. ममता बनर्जी ने क्या कहा था… पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हालिया हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर किया है और संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वह INDIA ब्लॉक की कमान संभालने के लिए तैयार है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा , “मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब मोर्चा का नेतृत्व करने वालों पर इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी है. अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा.” यह पूछे जाने पर कि एक मजबूत भाजपा विरोधी ताकत के रूप में अपनी साख के बावजूद वह इंडिया ब्लॉक की कमान क्यों नहीं संभाल रही हैं? इस पर बनर्जी ने कहा, “अगर मौका मिला तो मैं इसके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करूंगी.” उन्होंने कहा, “मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं.” कांग्रेस ने क्या कहा… बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल परिप्रेक्ष्य में ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है. वहीं, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमें ममता बनर्जी की राय पता है. हम चाहते हैं कि ममता हमारे साथ रहें. हम सभी एक साथ हैं. अगर कोई मतभेद भी है तो वो छोटे-मोटे हैं. हम कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से इस पर बात करेंगे. इससे पहले सपा ने भी ममता बनर्जी के नाम पर सहमति जताई थी.  

पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मिलेगी मदद- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का किया शुभारंभ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मिलेगी मदद- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने 536 करोड़ रूपए के कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन   अंबिकापुर नगर में अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में 536 करोड़ 14 लाख की लागत वाले 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और कहा कि इससे सरगुजा जिले के विकास में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल अंबिकापुर को डीकेएस रायपुर की तर्ज पर विकसित करने तथा विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट की शुरू की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कैरियर निर्देशिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मां महामाया को नमन करते हुए जिलेवासियों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के सबसे सुंदर और साफ सुथरे शहरों में शामिल है। यह सब नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, हमारे सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के योगदान से हो पाया है। अंबिकापुर के नागरिकों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिनके सहयोग से अंबिकापुर स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया है। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल के अल्पकाल में ही सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े कामों को पूरा करने का प्रयास किया है। बीते पांच सालों में गरीब जरूरतमंद परिवार, जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित थे, उनके आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए जा रहे हैं। शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से ज्यादा माताओं और बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है। श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। हमने वायदे के मुताबिक पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता लाने का काम किया है। बीते वर्ष पीएससी की भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। उपमुख्यमंत्री साव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजावासियों को जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वहां लगाए गए शासकीय विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए स्वयं सेवक श्रीमती बानी मुखर्जी, मितानिन श्रीमती परिमनिया यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला तिर्की एवं श्रीमती पुरो बाई, स्वच्छता दीदी श्रीमती सुनीता सारखेली, लुण्ड्रा के मंडल संयोजक रघुनाथ प्रसाद, व्याख्याता श्रीमती लीना थॉमस को सम्मानित किया।   कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय को महामाला एवं संबलपुरी गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर प्रवास के दौरान माता राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री साय को महामाला एवं संबलपुरी गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज संभाग सरगुजा/जशपुर हेतु अम्बिकापुर के ग्राम अजिरमा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो राष्ट्र को भी मजबूती मिलती है। कोलता समाज शिक्षित और समृद्ध समाज है, जो खेती-बाड़ी में भी आगे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर विशेष जोर होना चाहिए, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। हमारे समाज के बच्चे पढ़ें, इस पर समाज की चिंता होनी चाहिए। कहीं ना कहीं नशाखोरी समाज की प्रगति के लिए बाधक है इस पर भी समाज का चिंतन होना चाहिए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर सदावर्ती, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के नागरिकगण भी उपस्थित थे।

संभल हिंसा की घटना में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर समेत कुल 13 घरों में दबिश दी

संभल यूपी के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की घटना में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एडिशनल एसपी के साथ पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास के आसपास के इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर समेत कुल 13 घरों में दबिश दी है. पुलिस के इस एक्शन से इलाके में हड़कंप मच गया. दबिश के दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर से स्मैक की 90 से ज्यादा पुड़िया बरामद की. वहीं, दो अलग-अलग घरों में दबिश के दौरान 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए. इस दौरान पुलिस ने एक घर में दबिश के दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया. दरअसल, शाही जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर संभल में हिंसा हुई थी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे. उपद्रवियों द्वारा कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. इस घटना के बाद से पुलिस हिंसा में शामिल लोगों पर एक्शन ले रही है. मामले में स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर लोगों को भड़काने का आरोप है. इस कड़ी में बीते दिन एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एडिशनल एसपी ने स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास से 50 मीटर की दूरी पर संदिग्ध बाइक सवार लोगों को रोककर चेकिंग की. वहीं, दूसरी तरफ सीओ अनुज चौधरी ने पुलिस टीम के साथ RRF, RAF और पीएसी के जवानों को लेकर दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास के आसपास के 13 घरों में ताबड़तोड़ दबिश दी. इस दौरान 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुल्ला अशद और मुल्ला आसिम के घर में भी दबिश दी गई. जहां मुल्ला अशद के घर में दबिश के दौरान स्मैक की 93 पुड़िया बरामद हुईं. इसके अलावा दो अलग-अलग घरों में दबिश के दौरान 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने घर से तमंचा मिलने के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जबकि, कई घरों में दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर मिले कुछ युवकों को हिरासत में भी ले लिया है. उनसे पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं. इस एक्शन को लेकर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि RAF, RRF और पीएसी के साथ 13 घरों में पुलिस की टीमों के द्वारा दबिश दी गई. इस दौरान पुलिस की टीमों के द्वारा कई घर की तलाशी ली गई, जिसमें तीन घरों के अंदर से संदिग्ध चीज मिली. इसमें एक मुल्ला अशद के घर से 93 पुड़िया स्मैक बरामद हुई जबकि ताजवर और मेहबर के घर से 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए. दोनों अवैध तमचों को सील कर दिया गया है. वहीं, दबिश के दौरान जो लोग घर में मौजूद मिले उनको पूछताछ के लिए ले जाया गया है. उन लोगों की जिस तरह की भी संलिप्तता मिलेगी उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी. इसके अलावा चेकिंग के दौरान तीन दर्जन बाइक के चलान किए गए हैं और तीन बाइक को सीज किया गया है. हिंसा में शामिल 39 उपद्रवियों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है.  

मध्यप्रदेश में 11 दिसम्बर से मनाया जाएगा “जन कल्याण पर्व” और “मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान”

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को नदी जोड़ो अभियान अंतर्गत 2 बड़ी परियोजनाएं दी है। इसमें बुंदेलखण्ड क्षेत्र की केन-बेतवा वृहद परियोजना और पार्वती- कालीसिंध-चंबल परियोजना है। इन दोनों परियोजनाओं से मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश और राजस्थान भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जायेगा। केन-बेतवा परियोजना से मध्यप्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र में वृहद स्तर पर सिंचाई होगी। साथ ही पेयजल भी उपलब्ध होगा। इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत् दो दशकों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का हल निकालकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को अनूठी सौगात दी है। साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना के स्वप्न को साकार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में 11 दिसम्बर से शुरू हो रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व में संचालित होने वाली गतिविधियों और राज्य सरकार एक वर्ष के कार्यकाल में हुए जनहित एवं विकास के कार्यों को साझा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों और नवाचारों के माध्यम से नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश में शुरू किये जा रहे जन कल्याण अभियान और पर्व के दौरान नगरों और ग्रामों में 18 हजार करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन, शासकीय योजनाओं से वंचित रहे पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के साथ आमजन से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का शिविर लगाकर मौके पर निराकरण किया जायेगा। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर संयंत्र एवं आईटी पार्क मध्यप्रदेश की पहचान, समृद्धि के प्रयास तेज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। यह देश में अनोखा है। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अलग पहचान बना रहा है। इसके साथ ही कई आईटी पार्क युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की खनिज संपदा, जल संपदा का उपयोग कर समृद्धि की संभावनाएं साकार कर रहा है। हाल ही में संभाग स्तर पर सम्पन्न उद्योग कॉन्क्लेव रोजगार वृद्धि और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होंगी। प्रदेश के बजट को साढ़े तीन लाख करोड़ से बढ़ाते हुए 4 वर्ष में 7 लाख करोड़ रूपए तक ले जाने का लक्ष्य है। यह प्रयास है कि जीडीपी में वृद्धि हो और मध्यप्रदेश भारत को विश्व की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था बनने के संकल्प में सहयोगी हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाते हुए किसानों और नागरिकों के हित में निरंतर कार्य किया है। कृषि के साथ अब पशुपालन को बढ़ावा दे रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन पर बोनस प्रदान करेगी। हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ करारनाम हुआ है। प्रदेश का दुग्ध उत्पादन देश के दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत है जिसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाएगा। इससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ेगी। प्रदेश में किसानों के हित में सायबर तहसील व्यवस्था प्रारंभ की गई है, जो देश में अनूठी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में लाड़ली बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। नारी सशक्तिकरण के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को विभिन्न पदों पर 35 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया है। साहस की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से अन्न प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। वीरांगना की स्मृति में दमोह जिले के सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है। कई नगरों से भोपाल तक सस्ती हवाई सेवा प्रारंभ की गई है। आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। पीएमएयर एम्बुलेंस भी प्रारंभ की गई हैं जो गंभीर रोगियों को एयर लिफ्ट कर बड़े चिकित्सा संस्थानों में पहुंचाने का कार्य करती हैं। मनुष्य ही नहीं पशुओं के लिए भी पृथक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में पर्यावरण के क्षेत्र में काफी कार्य हो रहा है। “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अंतर्गत वृहद पौध-रोपण हुआ है। पुराने जल स्रोतों को उपयोगी बनाने और जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नागरिकों की भागीदारी करवाकर जागरूकता बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण से लेकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक स्नान व्यवस्था से जुड़े कार्य हो रहे हैं। क्षिप्रा के लिए गंगा जी की तरह हिमालय के ग्लेशियर नहीं हैं और पूर्व के सिंहस्थ में गंभीर और नदियों से क्षिप्रा में जल लाने के कार्य हुए हैं। पहली बार शिप्रा के जल से ही श्रद्धालु स्नान का पुण्य लाभ ले सकेंगे। इसके लिए अनेक कार्य संचालित हैं, जिनसे सिलार खेड़ी में वर्षा जल संग्रहित होगा। विभिन्न परियोजनाओं से शिप्रा को प्रदूषण से बचाकर स्वच्छ निर्मल जल के प्रवाह वाली नदी बनाने के कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व रहा। उन्होंने कंस को मारने के बाद उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण करने का कार्य किया। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश और गीता की शिक्षाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए 11 दिसम्बर को प्रदेश स्तर पर गीता जयंती के कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाचार पत्र प्रतिनिधियों को प्रदेश के सभी जिलों में की गई पुलिस बैंड व्यवस्था, कुलपति पद का नाम कुलगुरू करने, पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के एकीकरण, सुशासन और श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में कपड़ा मिलों में कार्यरत रहे श्रमिकों की बरसों से लंबित बकाया राशि उन्हें दिलवाने, विभिन्न पर्व त्योहार में सरकार की सहभागिता बढ़ाने और विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और तानसेन की नगरी ग्वालियर में कलात्मक गतिविधियों के साथ विभिन्न विश्व रिकार्ड बनाने की उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदान की।  

मुख्यमंत्री साय शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे

 मुख्यमंत्री 10 दिसम्बर को सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर जाएंगे शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय  शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से सोनाखान जाएंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3.20 बजे से 4.20 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से संध्या 5 बजे वापस रायपुर आएंगे और न्यू सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण और अपेक्स बैंक व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।  

ह्वाट्सऐप ग्रुप के जरिए ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी, अब तक 7 करोड़ की धोखाधड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मंडला पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को फर्जी ऐप पर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ठगी करता था। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि गिरोह ने 16 राज्यों में लगभग 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। घटना का विवरण चौकी अंजनिया, थाना बम्हनी बंजर में एक आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए प्रेरित किया गया। फर्जी ऐप के जरिए आवेदक के पिता के रिटायरमेंट फंड से 17 लाख रुपये बालाजी ट्रांसपोर्ट के नाम पर एक खाते में जमा कराए गए। ऐप पर प्रारंभ में निवेश को बढ़ता दिखाया गया, लेकिन बाद में अकाउंट में पैसा माइनस दिखने लगा। इस धोखाधड़ी का अहसास होने पर आवेदक ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की कार्रवाई मंडला पुलिस की साइबर सेल ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और जेमिस/समन्वय पोर्टल का उपयोग कर ठगों की गतिविधियों का पता लगाया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर विशेष टीम गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट और मेहसाणा में रवाना हुई। वहां की स्थानीय पुलिस और मुखबिरों की सहायता से टीम ने गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया: 1. विशाल झाला (27 वर्ष): निवासी गांधीनगर, गुजरात 2. लक्ष्मण ठाकौर (47 वर्ष): निवासी गांधीनगर, गुजरात 3. नीरव पोपट (43 वर्ष): निवासी अहमदाबाद, गुजरात गिरोह की कार्यप्रणाली गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों को जोड़कर फर्जी ऐप के जरिए आकर्षक मुनाफा दिखाता था। निवेशकों को आईपीओ खरीदने का झांसा देकर उनके बैंक खातों में पैसे जमा कराए जाते थे। ये ठग फर्जी बैंक अकाउंट और चेकबुक का इस्तेमाल करते थे, जिन पर पहले से हस्ताक्षर ले लिए जाते थे। गिरोह बड़े शहरों में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी करता था। देशव्यापी नेटवर्क यह गिरोह 16 राज्यों—दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सक्रिय था।  सफलता में शामिल पुलिस टीम इस जटिल और गंभीर मामले को सुलझाने में चौकी अंजनिया के प्रभारी उपनिरीक्षक लाखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में सउनि. अशोक चौधरी, प्र.आर. भूपेन्द्र धुर्वे, आरक्षक सुनील सिंह, कीर्ति कुमार, विलेन्द्र नायक, अंचल बघेल और साइबर सेल मंडला की विशेष भूमिका रही। पुलिस का संदेश मंडला पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट के लिए धनराशि ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।किसी भी तरह की धन संबंधी आर्थिक धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर सूचित करें।  

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस का आयोजन 10 दिसम्बर, 2024 को प्रात: 11 बजे से आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में होगा। इसमें “भारत में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कानूनी सुरक्षा और मानव अधिकार’ विषय पर चर्चा होगी। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय सशक्तिकरण सुसोनाली पोंक्षे वायंगणकर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी करेंगे। इस अवसर पर आयोग के सदस्य राजीव कुमार टंडन भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वृद्धजन कल्याण से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक राजेश गुप्ता द्वारा दी जायेगी। आयोग द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम में न्यायाधीश, प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे।  

शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा मरीज के जटिल फ्रैक्चर का हुआ सफल ऑपरेशन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर शासकीय मेडिकल कालेजों का किया जा रहा है सशक्तिकरण स्वशासीय सोसायटीज को वित्तीय स्वतंत्रता देने से मेडिकल कालेजों में आ रहे हैं बेहतर परिणाम शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा मरीज के जटिल फ्रैक्चर का हुआ सफल ऑपरेशन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। तरक्की और राज्य में सुशासन का सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में लगातार नजर आ रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसी दिशा में स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में अस्थि रोग विभाग में भर्ती विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा के सदस्य करण सिंह कोरवा के जटिल व दुर्लभ फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया गया। करण सिंह कोरवा कोरबा  जिले में अपने गांव सियान जाते समय मोटरसाइकिरल से गिर गये थे। इससे उनके घुटने में गहरी चोट आई थी। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया था । उनके घुटने के नीचे की अस्थि का टुकड़ा (टिबिया कॉन्डाइल) जोड़ से टूट कर पीछे की तरफ रक्त वाहनियों एवं नसों के बीच में फंसा हुआ था। इस तरह का केस सामने आना अत्यंत दुर्लभ है।  इससे रक्त वाहनियों तथा नसों (नर्व) को चोट लगने से पैरों में लकवा अथवा पैर काटने का खतरा लगातार बना होता है। ऑपरेशन के दौरान भी रक्त वाहनियों अथवा नसों में चोट लगने से पैरों में सुन्नपन का खतरा बना रहता है। मेडिकल कालेज रायगढ़ के अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों ने यह जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया। इससे वर्तमान में मरीज अपना घुटना मोड़ पा रहा है  तथा मरीज का पैर भी बच गया है। कुछ ही दिनों में मरीज वॉकर के सहारे से चलना भी शुरु कर सकता है। इस तरह मेडिकल कॉलेज रायगढ़ एक और उपलब्धि के साथ प्रगति की ओर अग्रसर है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के शासकीय मेडिकल कालेजों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें 2 करोड़ रूपए तक के कार्यों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान की है। इससे मरीजों के त्वरित इलाज के लिए अब राज्य स्तर पर स्वीकृति लेने की आवश्यकता न होकर मेडिकल कालेज की स्वशासी सोसायटी खुद ही निर्णय ले सकती है।

सिंगारपुर विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्काउट गाइड रेडक्रास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं का मिला विशेष सहयोग

मंडला  भारत सरकार समग्र शिक्षा हायर सेकेण्डरी एजुकेशन एवं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा चयनित पी एम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में जिला मुख्य एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोते जिला चिकित्सालय मंडला के आदेशानुसार विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री जे के बैरागी के मार्गदर्शन एवं मोहगांव ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ के एम एस झिकराम के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सिंगारपुर सरपंच अंजनी मरावी, विद्यालय के प्राचार्य जे के बैरागी तथा चिकित्सक दलों के द्वारा माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर पूजन अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया।               विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 426 छात्र छात्राओं ने अपनी पंजीयन कराया । जिसमें सिकल सेल जांच में 65 , नेत्र जांच में 36 ,  जिसमें से 21 छात्र छात्राओं का चश्मा बनना है , कुष्ठ रोग में 01 , मलेरिया जांच में 05 , एनीमिया में 34 और आभा के 65 छात्र छात्राओं ने अपनी स्वास्थ्य परीक्षण कराया । स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसमें  डॉ अमित भलावी , डॉ मुकेश मर्सकोले , डॉ शशिकला केराम , डॉ टी आर झारिया ,श्री  के एल सैयाम बी ई ई , श्री आर एल मार्को सुपरवाईज़र, रितु पटले सी एच ओ ,  सतीश रिंहायत सी एच ओ,  नीलम मरावी ए एन एम , चंदन तेकाम एम आई , अनिता तेकाम नेत्र सहायक , पूनम मार्को ए एन एम, ममता मार्को ए एन एम , जितेंद्र मरकाम  कुष्ठ प्रभारी , शंभू मार्को टी बी, नार्जिम साही, शांति नंदा , शनिराम लोमश , लक्ष्मी धुर्वे , महेंद्र तेकाम सिकल सेल , प्रमोद सांड्या बी सी एम, क्षेत्र की समस्त आशा एवं आशा सहयोगी ने अपनी सेवाएं दी हैं ।                 जिला स्काउट संघ के डी ओ सी श्री महेश सरोते , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी तथा स्काउट गाइड व रेडक्रास प्रभारी अशोक वरकड़े एवं मनोज कुडापे के निर्देशन पर स्वास्थ्य शिविर के दौरान पी एम श्री विद्यालय सिंगारपुर के स्काउट गाइड , रेडक्रास तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुये चिकित्सा दल का सहयोग एवं शिविर को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। जिसमें स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं में सिंधिया बैरागी , दुर्गेश मरावी , आर्या बैरागी, शैलकुमारी परते , अंजनी नंदा , अलसिफा , हिना संध्या चक्रवर्ती, आसमा , खुशबू बैरागी और खुशबू झारिया एवं रेडक्रास के छात्र छात्राओं में रोशनी नेताम , अनुराधा कुलस्ते, बिंदु नंदा , रोशनी भारतीया, भूमिका नंदा , मधु नंदा , इमरान खान ,दिलीप धुर्वे ,सतीश कोर्राम , तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं में रोशनी भारतीया, रानी पड़वार , महंती वरकड़े ,जयंती कुलस्ते , प्रीति भारतीया , वंदना केराम , अमीषा धुर्वे , आशीष , अरुण , राजा , और विद्यालय के अन्य वालीलटियर्स का स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग रहा है।

कुर्ला में भयानक हादसा, बेकाबू बस लोगों को कुचलते हुए मार्केट में घुसी,6 की मौत, 25 जख्मी

मुंबई  मुंबई के कुर्ला में भयानक हादसा हुआ है। सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘बेस्ट’ की एक बस ने सोमवार रात पैदल यात्रियों और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। इससे 6  लोगों की मौत हो गई और 30  लोग घायल हो गए। पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि कुर्ला में बीएमसी एलवार्ड के पास यह दुर्घटना बस के ब्रेक में गड़बड़ी होने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कैसे हुआ हादसा? बीएमसी ने बताया कि बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बेस्ट की बस बुद्ध कॉलोनी नामक एक आवासीय सोसायटी में घुस गई और फिर रुक गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल से तीन लोगों को मृत अवस्था में पास के भाभा अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक किशोरी समेत 30   घायलों का इलाज जारी है। 1 दिसंबर को ही शुरू की थी नौकरी आरोपी ड्राइवर को आज दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, BEST की तकनीकी टीम बस की खराबी की जांच करेगी. यह भी पता चला है कि संजय मोरे ने एक दिसंबर को ही ड्राइवर के तौर पर बेस्ट की नौकरी ज्वॉइन की थी. बता दें कि सोमवार रात करीब पौने 10 बजे BEST की 332 नंबर की बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी. बस ने करीब 30 लोगों को कुचलते हुए एक सोसाइटी की दीवार भी तोड़ दी थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. बेकाबू बेस्ट बस ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है. जानकारी के मुताबिक, बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी तभी अंबेडकर नगर में बुद्ध कॉलोनी के पास बस अनियंत्रित हो गई. बस ने 30 लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. कुछ घायलों की हालत नाजुक घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या एमएच01-ईएम-8228 है। उन्होंने बताया कि यह बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 12 मीटर लंबी यह इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद स्थित ‘ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक’ द्वारा निर्मित है और इसे बेस्ट ने पट्टे पर लिया था। उन्होंने बताया कि ऐसी बसों के चालक निजी ऑपरेटर की ओर से उपलब्ध कराए जाते हैं। तीन महीने पुरानी है बस तारदेव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने कहा कि बस सिर्फ तीन महीने पुरानी है। इसे इस साल 20 अगस्त को ईवीईवाई ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर पंजीकृत किया गया है। ‘बेस्ट’ अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर भीड़ के कारण उन्हें जांच करने में परेशानी हो रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की।

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी 16 जोड़े विवाह बंधन में बधे

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी 16 जोड़े विवाह बंधन में बधे   विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ो को दिया आशिर्वाद  सिंगरौली अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम क्षेत्र  12  जोड़े एवं नगर परिषद बरगवां एवं सरई के 4  चार जोडो  का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय , नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा  भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, के गरिमाय उपस्थित में सम्पन्न हुआ।  विवाह समारोह के दौरान नगर निगम के क्षेत्र के 12 एवं नगर परिषद बरगवा एवं सरई के चार जोड़े ईश्वर को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बधे।  इस अवसर पर  पार्षद सीमा जायसवाल , संतोष शाह, श्यामला देवी, शिवकुमारी कुशवाहा,परमेश्वर पटेल,आशीष बैस,सावन मति कुशवाहा,राम नरेश शाह,राम गोपाल पाल,कमलेश वर्मा,रविन्द्र कुमार प्रजापति,इंद्रेश शाह,अर्जुन दास गुप्ता,संदीप चौबे,संजय सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, नवजीवन विहार प्रभारी संतोष तिवारी, समंग्र सामाजिक सुरंक्षा अधिकारी ईला शाहू, आईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, रोहित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet