LATEST NEWS

महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय में मशरूम उत्पादन पर सफल प्रयोग

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र का वर्तमान तापमान ओएस्टर मशरूम उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है। इसे ध्यान में रखते हुए महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय जीपीएम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय प्रयास किया है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नारायण साहू के मार्गदर्शन और विषय अध्यापिका डॉ. चेतना जांगड़े के सहयोग से मशरूम उत्पादन का सफल प्रयोग किया गया। सर्वप्रथम छात्रों ने ओएस्टर मशरूम (मशरूम का एक प्रमुख प्रकार) की खेती की, जिसमें सफेद और गुलाबी आयस्टर मशरूम की किस्मों का चयन किया गया। छात्रों ने धान के भूसे का उपयोग करके मशरूम के बैग तैयार किए। मशरूम उत्पादन के लिए सबसे पहले बैग भरने से एक दिन पहले ओएस्टर मशरूम के बीजों को गर्म पानी और फार्मलिन प्लस बाविस्टीन से निर्जर्मीकरण किया गया।           प्राप्त जानकारी के अनुसार ओएस्टर मशरूम का जीवन चक्र लगभग 25 से 30 दिन का होता है और इसका आदर्श तापमान 23 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। धान का भूसा 4 रुपए प्रति किलो की दर पर मिलता है और प्रत्येक बैग में लगभग 50 ग्राम मशरूम बीज डाला जाता है। इस तरह से प्रति बैग की लागत 20 रुपये से भी कम आता है। एक बैग से लगभग डेढ़ से दो किलो मशरूम प्राप्त होते हैं। मशरूम उत्पादन आर्थिक रूप से लाभकारी व्यवसाय साबित हो सकता है। यह पहल न केवल छात्रों को कृषि विज्ञान में व्यावहारिक अनुभव प्रदान कराती है, बल्कि उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अनुकूल है। महाविद्यालय की यह पहल आने वाले समय में मशरूम उत्पादन को एक प्रभावी और स्थिर व्यवसाय के रूप में स्थापित कर सकती है। इस प्रयास में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ. सोनल तिवारी सहायक प्राध्यापक आनुवांशिकी और पादप प्रजनन, डॉ. शुभम ठाकुर कृषि अर्थशास्त्र, डॉ. मुकेश पटेल किट विज्ञान, सुश्री गरिमा कोर्राम मृदा विज्ञान और डॉ. लक्ष्मी प्रसाद भरद्वाज सब्जी विज्ञान का भी सहयोग रहा है।

छतरपुर एसपी अगम जैन के निर्देशन मे बमीठा टी आई की कार्यवाही

छतरपुर वारदात को अंजाम देने की फिराक मे अवैध कट्टा कारतूस लिए घूम रहे आरोपी को बमीठा थाना टीआई आशुतोष श्रोत्रिय एवं टीम ने पकड़ा आरोपी अशोक पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी नन्दलालपुरा को अवैध कट्टा एवं एक 315 का जिन्दा कारतूस लिए गिरफ्तार किया है

श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय है। इस आयोजन को मूर्त रूप देने में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता महोत्सव और गीता जयंती की देशवासियों, प्रदेशवासियों और हरियाणा सरकार को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश में 12 दिसम्बर तक होंगे विविध कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरियाणा स्थित कुरूक्षेत्र वही स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्म ग्रंथ “गीता” की रचना हुई। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा कर्मवाद की शिक्षा के आधार पर की गई पुस्तक की रचना से शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरू जैसे क्रांतिकारियों ने प्रेरणा लेकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पवित्र भाव से जीवन के रहस्य की व्याख्या करने वाला संवाद श्रीमद्भगवद्गीता आज भी सबके लिए पाथेय और समसामयिक हैं। हमारे लिए श्रीमद्भगवद्गीता न केवल पवित्र ग्रंथ अपितु जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8 से 12 दिसम्बर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें श्रीमद्भगवद्गीता पर केन्द्रित विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।  

जेम पोर्टल के माध्यम से स्टेशनरी क्रय करने के निर्देर्शों के तहत फर्मों से प्राप्त निविदा निरस्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही राज्य शासन के निर्देशानुसार जेम पोर्टल के माध्यम से स्टेशनरी क्रय करने के निर्देर्शों के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरेला द्वारा रा मटेरियल एवं स्टेशनरी आपूर्ति हेतु तीन फर्मों-शैल इंटरप्राईजेस गौरेला, सियाराम इंटरप्राईजेस पेण्ड्रा एवं राय रेडियो गौरेला से प्राप्त निविदा निरस्त कर दिया गया है। सभी फर्मों को सूचनार्थ कर अनुबंध की राशि मूलतः वापिस किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरेला, मरवाही एवं पेण्ड्रा के कार्यालयीन उपयोग हेतु 22 जुलाई 2024 तक स्टेशनरी और रा मटेरियल की आपूर्ति हेतु आईटीआई गौरेला द्वारा निविदा आमंत्रित किया गया था।

प्रदर्शन कर रहे किसानों को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली शंभू बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन के मामले पर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा, ‘हम इस मसले पर दाखिल नई याचिका पर सुनवाई के इच्छुक नहीं हैं। अदालत इस मामले पर पहले से सुनवाई कर रही है। ये मामला उसके संज्ञान में है। पहले से ही एक मामला पेंडिंग है।’ हाईवे को जाम करने वालों के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई इस जनहित याचिका में शंभू बॉर्डर समेत हाईवे को खोलने के लिए केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया कि इस तरह हाईवे को बाधित करना लोगों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। साथ ही ये नेशनल हाइवे एक्ट और BNS के तहत भी अपराध है। ऐसे में हाईवे को जाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। केंद्र, हरियाणा और पंजाब सरकार जारी करे निर्देश इसके साथ ही याचिका में ये भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकारों को प्रदर्शनकारी किसानों को हाइवे से हटाने के निर्देश जारी करे। पंजाब के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर याचिका में केंद्र और राज्य को किसानों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध हटाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश देने की भी मांग की गई है। किसानों के प्रदर्शन से आम लोगों को हो रही दिक्कत कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि सुचारू सार्वजनिक आवाजाही के लिए आंदोलनकारी किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे पटरियों को बाधित न किया जाए। इससे वहां से गुजर रहे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस साल फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं किसान बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा संगठन और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान इस साल फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। रविवार को एक बार फिर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने दिल्ली कूच को रोक दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी के ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र जी का सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को शान्ति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

उद्योग मंत्री देवांगन बोले – विष्णु के सुशासन की सरकार का परिणाम है कि एक-एक वार्ड में हो रहे लाखों के विकास कार्य

रायपुर, प्रगतिपथ पर कोरबा विधानसभा के विकास कार्य  तेज रफ्तार से हो रहे हैं, ये विष्णु के सुशासन की सरकार का ही परिणाम है कि अब एक-एक वार्ड में 50 लाख से एक करोड़ तक के कार्य एक साथ प्रारंभ हो रहे हैं। अभी तो सरकार को एक साल ही हुए हैं, आने वाले 4 वर्षों में वार्डों को सारी समस्याओं से मुक्त और सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे हैं।।        उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर में आयोजित चार वार्डों में होने वाले 1.11 करोड़ के 12 विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने भूमिपूजन कर शिलापट्टिका का अनावरण किया।         मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हमारा एक ही प्रयास है विकास और तेज रफ्तार से कोरबा का विकास। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एक ही प्रयास रहा है कि किस तरह वार्डाे और मोहल्लों को विकास हो। जिस तेज रफ्तार से कोरबा शहर बढ़ रहा है उसी रफ़्तार से विकास करने पर भी जोर दिया जा रहा है। ताकि हर गली आने वाले 5 साल में पक्की हो सके, नाली निर्माण और बिजली के खंभे लग सके।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वार्ड क्रमांक 32 रिसदी में कुछ वर्ष पूर्व जर्जर आंगनबाड़ी धराशाही होकर ढह गया था। तब से वार्ड वासी मांग कर रहे थे कि सभी जगह नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण हों, मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि  सरकार आते ही सभी आंगनबाड़ी भवन के मरम्मत और निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। आज इस वॉर्ड में तीन नए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होने जा रहा है। 0 वार्ड की महिलाओं ने किया उद्योग मंत्री का अभिनन्दन डिंगापुर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्री देवांगन का वॉर्ड की महिलाओं ने आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने मंत्री श्री देवांगन का आभार जताते हुए कहा कि जिन कार्यों की लंबे समय से मांग थी वह अब जाकर पूरी हो रही है।  इन कार्यों की मंत्री श्री देवांगन ने रखी आधारशिला     वार्ड क्रमांक 29, पोड़ीबहार में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वॉर्ड क्रमांक 31 दादर बांसवाडी के सामने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वॉर्ड क्रमांक 31 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सांस्कृतिक मंच निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 32 सतनाम नगर बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 10 लाख, वॉर्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 33 में नाली निर्माण 5 लाख, वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर 1, डिंगापुर 2, रिश्दी 1 में क्रमशः 12-12 लाख की लागत से तीन आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, वार्ड क्रमांक-31 दामाद मोहल्ला दादरखुर्द में सीसी रोड निर्माण कार्य 10 लाख, वॉर्ड क्रमांक 32 डिंगापुर संस्कार स्कूल के सामने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड क्रमांक 32 रिश्दी बाजार के पास मुक्तिधाम निर्माण 5 लाख, कुल 1 करोड़ 11 लाख के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।        इस अवसर पर पार्षद अजय गोंड, नारायण दास महंत, सुकुंदी यादव, पीलूराम साहू, सुमन सोनी, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, रमा मिरी, गुड़िया यादव,चन्दन सिंह, संजू सिंह, लक्ष्मण श्रीवास, शिव चंदेल, वैभव शर्मा, ललेश दुबे, अभिषेक पालीवाल समेत अधिक संख्या में  कार्यकर्ता व वॉर्ड के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

दो घायल, महाराष्ट्र-पुणे में पेड़ से कार टकराने से दो प्रशिक्षु पायलटों की मौत

पुणे. पुणे में एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रशिक्षु पायलट के तौर पर की गई है। यह घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे बारामती-भिगवान रोड पर घटी। नशे में गाड़ी चलाने से पहले पीड़ितों ने छोटी सी पार्टी की थी। दोनों की पहचान तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे के तौर पर हुई है। वाहन चला रहे कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के चिखली इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

बालोद जिले के 95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं से 70 करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

बालोद 95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं के नाम पर बैंक व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक का लोन निकाला गया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को सप्तऋषि संस्थान के संचालक व मुख्य आरोपित खोलबहरा कैवर्त्य, बालोद निवासी दंपती सरिता व चंद्रहास करियाम को हिरासत में ले लिया है। शनिवार को गुरुर थाने के ग्राम नारागांव और किनारगोंदी की 86 से अधिक महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस रविवार को शिकायतकर्ताओं को थाने में बुलाकर बयान दर्ज करने में जुटी रही। अब शनिवार को गुरुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नारागांव और किनारगोंदी के 86 से अधिक महिलाओं ने लोन के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए गुरुर थाना पहुंची थी। पुलिस ने खोलबहरा कैवर्त्य, सरिता करियाम सहित एक अन्य पुरुष की तलाश में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को थाने में बुलाकर बयान दर्ज करने में जुटी हुई है। महिलाओं के नाम लोन लेकर शेयर मार्केट में निवेश जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपित खोलबहरा महिला समूह के नाम पर लोन निकालने के बाद मोटी रकम को शेयर मार्केट में निवेश करने की बात सामने आ रही है। साथ ही वह बिटकाइन में भी पैसा फंसाया गया है। वहीं शेयर मार्केट में उसे काफी नुकसान होने व बिटकाइन से लगभग 12 लाख रुपये लाभ कमाया था। शेयर बाजार में नुकसान होने के चलते संबंधित बैंकों का किश्त नहीं चुका पाया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। दीवाली के बाद से आरोपित फरार ठगी का मास्टर माइंड खोलबहरा कैवर्त्य पिता मंगलू राम कैवर्त्य अपनी पत्नी निर्मला कैवर्त्य के साथ बालोद बाईपास मार्ग पर स्थित ग्राम परेगुड़ा में प्रकाश साहू के मकान पर करीबन दो-तीन वर्षों से किराए पर रह रहा था। वह मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले में कटनई के हाऊस नंबर 134 सिधादेव पहरिया पाट मंदिर का रहने वाला था। अभी बीते दीपावली के आसपास घर खाली कर पूरे सामान को साथ लेकर गायब हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां के कुछ महिलाएं भी आधार कार्ड के माध्यम से खाता खुलवाने व लोन संबंधी इसके झांसे में आए हैं। इसके साथ में एक स्थानीय महिला सरिता करियाम भी काम कर रही थी। कर्ज पटाने के लिए पहुंचा नोटिस तब ठगी का हुआ एहसास खरथुली, नारागांव और किनारगोंदी की महिलाओं के अनुसार वे विभिन्न बैंक एवं माइक्रो फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी, आइडीएफसी, एक्सिस, ग्रामशक्ति, अन्नपूर्णा, सूर्योदय, अविरल सहित अन्य माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर खोलबहरा कैवर्त्य और सरिता करियाम को दिए हैं। खोलबहरा ने लोन की सभी किश्तों को जमा करने की बात कही थी। बीते माह से किश्त की राशि जमा नहीं हो रही है। जिससे उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

बोटाफोगो ने तीसरी बार जीता ब्राजीलियन सेरी ए खिताब

रियो डी जेनेरियो. ग्रेगोर के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से बोटाफोगो ने रविवार को साओ पाउलो को 2-1 से हराकर तीसरी बार ब्राजीलियन सेरी ए खिताब जीतकर 29 साल का इंतजार खत्म किया। बोटाफोगो के लिए मैच के 37वें मिनट में जेफर्सन सावारिनो ने पहला गोल किया, इसके बाद विलियम गोम्स ने 63वें मिनट में साओ पाउलो को लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। ग्रेगोर ने 92वें मिनट में एक गलत डिफेंसिव पास का फायदा उठाते हुए गोल किया। रियो डी जेनेरियो के ओलंपिक स्टेडियम में हुए इस परिणाम का मतलब था कि बोटाफोगो ने 79 अंकों के साथ सीजन का समापन किया, जो दूसरे स्थान पर मौजूद पाल्मेरास से छह अंक आगे था। यह आठ दिनों में बोटाफोगो के लिए दूसरी बड़ी ट्रॉफी थी, इससे पहले रियो की टीम ने ब्यूनस आयर्स में कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल में एटलेटिको मिनेरो को 3-1 से हराया था। बोटाफोगो के मैनेजर आर्टुर जॉर्ज ने कहा कि पिछले सीजन में मिली निराशा के बाद यह खिताब जीतना शानदार है। पिछली बार टीम ने पाल्मेरास से सीरी ए खिताब हारने के लिए 13 अंकों की बढ़त गंवा दी थी। पुर्तगाल के ब्रागा से अप्रैल में क्लब में शामिल हुए जॉर्ज ने स्पोर्टव से कहा, मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने इस सीजन में अपने लक्ष्य हासिल किए हैं, बल्कि इसलिए भी कि खिलाड़ियों ने पिछले साल बहुत कुछ झेला। हमारा सीजन असाधारण रहा और प्रशंसक किसी से भी ज्यादा इसके हकदार हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। बोटाफोगो, जिसने पिछले शीर्ष-स्तरीय खिताब 1968 और 1995 में जीते थे, एक ही साल में ब्राजीलियन सीरी ए और कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब हासिल करने वाला केवल तीसरा क्लब है। यह उपलब्धि पेले के सैंटोस ने 1962 और 1963 में और फ्लेमेंगो ने 2019 में भी हासिल की थी। बोटाफोगो की टीम अब अपना ध्यान कतर में होने वाले फीफा इंटरकांटिनेंटल कप के उद्घाटन संस्करण पर लगाएगी, जहां बुधवार को क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मैक्सिको के पचुका से होगा।

बिफरे विपक्ष ने बताया दूसरा तख्तापलट, दक्षिण कोरिया-राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को सौंपीं शक्तियां

सियोल. दक्षिण कोरिया में लगातार सियासी उथल-पुथल जारी है। यहां के हालात तब ज्यादा बदतर हो गए, जब तीन दिसंबर की रात राष्ट्रपति यून सुक-योल ने इमरजेंसी यानी मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था। हालांकि, भारी विरोध के बाद कुछ ही घंटों बाद इसे समाप्त कर दिया गया था। हालांकि, इसके वाबजूद भी हालात सही नहीं हैं। अब यहां के विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी पर सत्ता पर काबिज होने तथा मार्शल लॉ के एलान के लिए राष्ट्रपति यून सूक योल पर महाभियोग चलाने से इनकार करके दूसरा तख्तापलट करने का आरोप लगाया। छह घंटे चले मार्शल लॉ ने बिगाड़े हालात राष्ट्रपति यून सुक योल ने हाल ही में मार्शल लॉ (सैन्य शासन) घोषित कर दिया था, यह आरोप लगाते हुए कि विपक्ष देश की लोकतंत्र और स्थिरता के लिए खतरा बन रहा है। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद, राष्ट्रपति ने इस फैसले को वापस ले लिया। यह कदम जनता के विरोध और नेशनल असेंबली की कड़ी आलोचना के बाद लिया गया था। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ केवल लगभग छह घंटे चला। हालांकि चंद घटों के लिए लागू हुए मार्शल लॉ ने देश की राजनीतिक को हिला कर रख दिया। यून पर महाभियोग लगाने में नाकाम रहा विपक्ष राष्ट्रपति योल के इस फैसले के खिलाफ विपक्ष समेत देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मार्शल लॉ के कारण विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति यून पर महाभियोग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, यह प्रस्ताव असफल हो गया क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के ज्यादातर सांसदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। वहीं, विपक्षियों ने कथित विद्रोह को लेकर यून और पूर्व रक्षा मंत्री सहित कम से कम नौ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री को सत्ता सौंपने पर सहमति! राष्ट्रपति और कुछ शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह के लिए जांच की जा रही है, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के बहिष्कार के बाद शनिवार को योल के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रयास विफल हो गया। पार्टी का दावा है कि बेहद अलोकप्रिय नेता ने प्रधानमंत्री हान डक-सू और पार्टी प्रमुख को सत्ता सौंपने पर सहमति जता दी है। यह दूसरा तख्तापलत… डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पार्क चान-डे ने कहा कि यह एक गैरकानूनी, असंवैधानिक कृत्य है, जो दूसरा विद्रोह और दूसरा तख्तापलट है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी से इसे तुरंत रोकने का आग्रह किया। क्या है नियम? दक्षिण कोरिया के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति तब तक सरकार का मुखिया और सेना का कमांडर इन चीफ बना रहता है, जब तक कि वह अक्षम न हो जाए, इस्तीफा न दे दे या पद न छोड़ दे। ऐसे मामले में, चुनाव होने तक अंतरिम आधार पर सत्ता प्रधानमंत्री को सौंप दी जाती है। सू को खुद को ऊपर रखना योल के रवैया जैसा: पार्क पार्क ने कहा कि यह दावा करना कि राष्ट्रपति योल पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शक्तियां प्रधानमंत्री और अपनी सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के नेता को सौंप दी हैं – जो निर्वाचित अधिकारी नहीं हैं। यह एक स्पष्ट संवैधानिक उल्लंघन है, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘खुद को संविधान से ऊपर रखने का उनका रवैया विद्रोही यून सुक योल जैसा है।’ पुलिस का क्या कहना है? जांचकर्ताओं ने पहले ही पूर्व रक्षा मंत्री को हिरासत में ले लिया है, उनके कार्यालयों पर छापे मारे हैं, कई शीर्ष अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं और सोमवार को जनरल को बुलाया है, जिन्हें आगे की पूछताछ के लिए मार्शल लॉ कमांडर बनाया गया था।पुलिस ने सोमवार को कहा कि यून को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें यात्रा करने से प्रतिबंधित किया जाए। राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के राष्ट्रीय जांच मुख्यालय के प्रमुख वू जोंग-सू ने कहा, ‘जांच के विषय पर कोई मानवीय या शारीरिक प्रतिबंध नहीं हैं। पुलिस बिना किसी अपवाद के कानून और सिद्धांतों के अनुसार जांच करेगी।’

कंबोडिया और मलेशिया के बीच आसियान चैम्पियनशिप 2024 में पहला मैच 2-2 से ड्रा

नोम पेन्ह. कंबोडिया ने रविवार रात नोम पेन्ह के ओलंपिक स्टेडियम में 2024 आसियान चैम्पियनशिप ग्रुप ए के उद्घाटन फुटबॉल मैच में मलेशिया के साथ 2-2 से ड्रा खेला। मलेशिया ने 35वें मिनट में मिडफील्डर स्टुअर्ट विल्किन के गोल से बढ़त हासिल की, लेकिन कंबोडिया ने दूसरे हाफ में अब्देल कादर कूलिबली के गोल से बराबरी कर ली। इसके बाद टाई सा ने कंबोडिया को एक घंटे के अंदर दूसरा गोल कर बढ़त दिला दी। हालांकि, 74वें मिनट में फर्गस टियरनी ने बराबरी का गोल करके मलेशिया को हार से बचाया। फीफा रैंकिंग में कंबोडिया 180वें स्थान पर है, जबकि मलेशिया 132वें स्थान पर है। 2024 आसियान चैंपियनशिप 5 जनवरी, 2025 तक चलेगी। कंबोडिया को मलेशिया, सिंगापुर, ईस्ट तिमोर और थाईलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

“जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है, हिंदुत्व को एक

रतलाम पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर दिए बयान ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आए वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इल्तिजा ने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था. उनके इस बयान के सामने आने के बाद अब भाजपा नेताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. इल्तिजा ने हिंदुत्व को नफरत फैलाने वाली विचारधारा बताया और आरोप लगाया कि “जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है. उन्होंने हिंदुत्व को एक “बीमारी” बताते हुए कहा कि इसका इलाज जरूरी है. इल्तिजा ने कहा, “हिंदुत्व और हिंदू धर्म में फर्क है. हिंदुत्व तो भारत में सावरकर लेकर आए थे. यह नफरत वाली फिलॉसफी है. जय श्री राम का नारा अब रामराज्य तक सीमित नहीं है. इसका उपयोग अब किसी मुस्लिम बच्चे को मारने के लिए किया जाता है.” भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “हिंदुत्व देश की संस्कृति है. इल्तिजा को सनातन संस्कृति पढ़नी चाहिए. उन्हें हिंदुत्व-फोबिया हो गया है.” रवींद्र रैना ने कहा, अमर्यादित बयान इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने उनके बयान को अमर्यादित बताया. उन्होंने कहा, “भगवान राम का नाम लेकर उन्होंने जो बोला, वह सही नहीं है. राजनीति में ऐसी भाषा नहीं बोली जानी चाहिए. इल्तिजा मुफ्ती को माफी मांगनी चाहिए.” कांग्रेस ने किया समर्थन कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने हालांकि इल्तिजा के बयान का समर्थन करते हुए इसे संतुलित बताया. उन्होंने कहा, “इल्तिजा ने हिंदू धर्म की तारीफ की है. वह उभरती हुई नेता हैं और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए.” क्या थी इल्तिजा मुफ्ती की पोस्ट जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने राम के नाम पर कथित रूप से मुस्लिम बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, “यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया. हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया एजेंडा?, अमेरिका के दुश्मनों को जेल और समर्थकों को माफी

वॉशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने आव्रजन को लेकर नियम सख्त करने, कानूनों को बदलने, कैपिटल हिल पर अपने समर्थकों के प्रदर्शन से लेकर आलोचकों को सजा दिलाने तक पर बात की। ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि अगले महीने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के दिन ही वे 2020 में कैपिटल हिल हिंसा में शामिल रहे अपने समर्थकों को माफी दे देंगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के बाइडन के खिलाफ चुनाव हारने के बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर धावा बोल दिया था। ट्रंप समर्थक इस दौरान संसद में घुस आए थे और जमकर बवाल काटा था। इस दौरान कैपिटल हिल पर हिंसा की भी कई घटनाएं सामने आई थीं। तब अमेरिकी पुलिस और एजेंसियों ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और कुछ पर केस भी चलाए गए। ट्रंप ने साफ किया कि वह हिंसा में शामिल हर किसी को माफी नहीं देंगे, खासकर बेवकूफ और कट्टरपंथियों को। हालांकि, उन्होंने पुलिस-प्रवर्तन अधिकारियों के उत्पीड़न में शामिल प्रदर्शनकारियों का बचाव करते हुए कहा कि उनके पास कोई चारा नहीं था।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को मोहन बागान सुपर जायंट ने 2-0 से हराया

गुवाहाटी. मोहन बागान सुपर जायंट ने दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से रविवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हरा दिया। मोहन बागान की तरफ से विंगर मनवीर सिंह ने 65वें और विंगर लिस्टन कोलासो ने 71वें मिनट में गोल किए। मोहन बागान के राइट-बैक आशीष राय को दोनों गोल में सहायता प्रदान करने और दाहिने छोर पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर अलाद्दीन अजारेई को मौका नहीं देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत से मोहन बागान 10 मैचों में सात जीत, दो ड्रा और एक हार से 23 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम 11 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet