LATEST NEWS

टेक्नोलॉजी ग्रामीण विकास में सहायक होगी : मंत्री श्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विकसित “युक्तधारा” पोर्टल ग्रामीण विकास के कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा और कृषि विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। मंत्री श्री पटेल ने बुधवार को मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) में मनरेगा अन्तर्गत “युक्तधारा पोर्टल” के दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण का शुभारंभ कर संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, आयुक्त मनरेगा श्री अवि प्रसाद, संचालक वाल्मी श्रीमती सरिता बाला सहित विभागीय अधिकारी और आठ राज्यों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि युक्तधारा सेटेलाइट इमेजिंग तकनीक पर आधारित है। इस तकनीक का व्यापक उपयोग है। य‍‍ह तकनीक सरकारी भूमियों की उपलब्धता का आंकलन करने, कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा करने, कार्यों की पुनरावृत्ति का पता करने और शोध संबंधी गतिविधियों के लिए उपयोग में लाई जा सकती है। तकनीक की मदद से हम शासकीय भूमियों को चिह्नांकित कर उनके बेहतर उपयोग के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। इस तकनीक की मदद से हम बंजर भूमियों का भी चिन्हांकन कर सकते है और पर्यावरण-संरक्षण के लिये बंजर भूमि को पुनः कृषि योग्य बनाने, सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने सहित अन्य कोई बेहतर उपयोग भी कर सकते हैं। नीति निर्धारण में हमें इस टेक्नोलॉजी से बहुत मदद मिलेगी। इस पोर्टल के माध्यम से हम समस्याओं का निराकरण बेहतर तरीके से कर सकते हैं। सभी प्रतिभागी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें और शंका समाधान के लिए एक्सपर्ट्स से अधिक से अधिक प्रश्न पूछें। युक्तधारा एक भू-स्थानिक नियोजन पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में मनरेगा गतिविधियों की ग्राम पंचायत स्तर की योजना बनाना है। यह पोर्टल अलग-अलग प्रकार की थीमेटिक परतों, मल्टी-टेम्पोरल हाई रेजोल्यशन अर्थ ऑब्जर्वेशन डेटा को एनालिटिकल उपकरणों के साथ एकत्रित करता है। इसके माध्यम से योजना बनाने वाले लोगों के द्वारा अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत पिछली संपत्तियों का विश्लेषण किया जाएगा और वे ऑनलाइन उपकरणों के माध्यम से नए कार्यों की पहचान करने में सक्षम होंगे। राज्य के विभागों के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों द्वारा तैयार की गई योजनाओं का सही मूल्यांकन भी किया जाएगा। युक्तधारा आधारित योजनाएं निचले स्तर के पदाधिकारी द्वारा तैयार की जाएंगी और इससे जुड़े संसाधन आवंटन के लिए इसे उपयुक्त अधिकारियों और कार्यालयों की ओर से सत्यापित किया जाएगा। इसके माध्यम से योजना की क्वालिटी तय की जा सकेगी और पहले से तैयार संपत्तियों की निगरानी संभव हो सकेगी। पोर्टल जीआईएस उपकरणों का उपयोग करके नियोजन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को सक्षम करने के लिए विभिन्न प्रकार की स्थानिक सूचना सामग्री को एकीकृत करता है।  

परख राष्‍ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में शामिल हुए मध्‍यप्रदेश के विद्यार्थी

भोपाल केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण, ’’परख’’ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2024 आज चयनित शालाओं में एक साथ किया गया। यह सर्वेक्षण प्रदेश की लगभग 5742 चयनित शालाओं में किया गया। इस सर्वेक्षण में कक्षा 3, 6 एवं 9 के करीब एक लाख 45 हजार विद्यार्थियों ने हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। उल्‍लेखनीय है कि परख एक राष्‍ट्रीय मूल्‍यांकन संस्‍था है। परख का अर्थ है प्रदर्शन, मूल्‍यांकन, समीक्षा और समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्‍लेषण। यह एक राष्ट्रव्यापी स्कूल शिक्षा सर्वेक्षण है, जिसमें सेंपल सर्वेक्षण के आधार पर देश के स्‍कूल शिक्षा का आंकलन किया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में नेशनल कॉउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) के द्वारा परख सर्वेक्षण आयोजित किया जाता है। इस राष्ट्रव्यापी स्कूल शिक्षा सर्वेक्षण को पहले नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के रूप में जाना जाता था, जिसका आयोजन हर तीन साल में किया जाता है। पिछली बार नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2021 में हुआ था। इसमें मध्‍यप्रदेश ने देश भर में पॉंचवां स्‍थान प्राप्‍त किया था। इस सर्वे को समय के साथ देश की स्कूली शिक्षा प्रणाली की प्रगति का मूल्यांकन और निगरानी करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सर्वेक्षण भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और “हमारे आस-पास की दुनिया” (पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित विषय) जैसे प्रमुख विषयों के बारे में छात्रों की समझ का आंकलन करता है। पेपर-आधारित मूल्यांकन और आधुनिक ओ.एम.आर तकनीक को मिलाकर एक व्यापक पद्धति के साथ, परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 न केवल छात्रों के शैक्षिक स्‍तर का मूल्यांकन है, बल्कि पूरे भारत में लाखों छात्रों के लिए शैक्षिक परिदृश्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सर्वेक्षण के परिणामों का उपयोग शैक्षिक सुधारों और भविष्य के नीतिगत निर्णयों के लिए किया जाता है। प्रदेश में इस सर्वे के सफल आयोजन के लिए राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र में कंट्रोल रूम की स्‍थापना के साथ ही सभी चयनित सेम्‍पल शालाओं में आब्‍जर्वर की उपस्थिति में सर्वे कराया गया। प्रदेश के समस्‍त जिलों में परख सर्वेक्षण की निगरानी के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने स्‍टेट ऑब्‍जर्वर भी राज्‍य स्‍तर से तैनात किए थे।  

रातापानी “टाइगर रिजर्व’’ बनने से पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रातापानी बाघ अभयारण्य को प्रदेश का आठवाँ “टाइगर रिजर्व’’ घोषित होने पर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से प्रदेश में पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के आठवें टाइगर रिजर्व के रूप में रातापानी बाघ अभयारण्य की अधिसूचना 2 दिसम्बर को जारी की गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह किसी भी राज्य की राजधानी से सटा पहला टाइगर रिजर्व है। राजधानी के पास स्थित होने से यहाँ न सिर्फ पर्यटन से रोजगार के अवसर सुनिश्चित होंगे, बल्कि जंगल, बाघों तथा अन्य जंगली पशुओं का प्रभावी संरक्षण भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गाँव के लोगों को परेशानी न हो, इसके लिये रातापानी अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले गाँवों को कोर क्षेत्र की जगह बफर क्षेत्र में रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से रातापानी को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी तथा भोपाल की पहचान टाइगर राजधानी के रूप में होगी। उन्होंने कहा कि रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया का रकबा 763.812 वर्ग किलोमीटर तथा बफर एरिया का रकबा 507.653 वर्ग किलोमीटर है। इस प्रकार टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व माधव नेशनल पार्क के लिये एनटीसीए से अनुमति मिल गयी है। इसके नोटिफिकेशन जारी करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है, जो लगभग एक माह में पूरी हो जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश “चीता स्टेट’’ भी बन चुका है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएँ दी हैं।  

राकेश टिकैत का बेटे गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंच गए, किसानों का आरोप, पुलिस पहुंचने नहीं दे रही है

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में होने वाली महापंचायत के लिए किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। राकेश टिकैत का बेटे गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंच गए हैं। इसी बीच किसानों ने आरोप लगाया है कि हापुड़ समेत अन्य जगहों से महापंचायत में आ रहे किसानों को लगातार रोका जा रहा है। राकेश टिकैत को भी रोकने की खबर टप्पल से आ रही है। इसके अलावा नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे कुछ किसानों को भी रोका गया है और उनको गिरफ्तार किया गया है। ये महापंचायत ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर हो रही है। इसमें महापंचायत में पांच मंडल सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा के हजारों की संख्या में किसान शामिल होने आ रहे हैं। मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में हुई पंचायत में इसका निर्णय भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने लिया था। इसके बाद राकेश टिकैत ने नोएडा के किसानों के संगठन से फोन पर बातचीत की। बताया गया कि किसान यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। दरअसल मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के 10 संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने दिल्ली कूच की शुरुआत की। शाम को प्राधिकरण अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने 7 दिन का समय दिया और नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर आंदोलन को शिफ्ट कर दिया। मंगलवार को नाटकीय ढंग से पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल पर आने वाले किसानों को रोक दिया साथ ही कई किसानों को थाना और हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ किसानों को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जबरन किसानों को बसों में भरकर पहले पुलिस लाइन फिर लुक्सर जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर के सिसौली में पंचायत बुलाई। शाम चार बजे पंचायत में महापंचायत कर निर्णय लिया गया था।  

कृषक उन्नति योजना ने लोकेश की बेटी की शादी में लगा दिया चार चांद

धमतरी बेटी की शादी करना एक पिता के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी और चुनौति होती है। वह भी एक किसान परिवार में जन्मी बेटी की शादी में किसी तरह की कोई कसर ना रह जाए, इसकी चिंता बेटी की डोली घर से उठते तक पिता को सताती है। पर अब प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय ने ऐसे बेटियों के पिता की चिंता को दूर कर दिया। दरअसल जिले के ग्राम भटगांव के किसान लोकेश राम साहू की बिटिया की शादी के ठीक पहले उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत बोनस राशि मिली। वे बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना ने उनकी बेटी की शादी में चार चांद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी एक एकड़ 30 डिस्मिल जमीन है, जिस पर उपजाए लगभग 26 क्विंटल 80 किलोग्राम धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया। उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 25 हजार रूपये बोनस राशि मिली, वह भी तब जब उनकी बिटिया की शादी होने वाली थी। किसान लोकेश राम साहू खुश होकर प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहते हैं कि किसान के हित में हमारे मुख्यमंत्री इतना अच्छा फैसला लिए हैं, जिससे उनकी बिटिया की शादी में चार चांद लग गए।   कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में 19 हजार 257 रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जा रही है। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना आरंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा के पंधाना तहसील में जन्मे टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव याद करता रहेगा जिन्होंने, अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेते हुए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा के नाम से अंग्रेजों की रूह काँप जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने क्रांतिकारी नायक के नाम पर निमाड़ में खरगोन में एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टंट्या मामा जैसे आदर्श से प्ररेणा पाकर ही हमारे युवाओं के हाथों हमारा देश सुरक्षित है। इनसे ही हमारे भविष्य की दृष्टि से हमारे अपने देश की सीमा सुरक्षित होती है, देशवासियों को इन पर गर्व होता है। हमारे जनजाति के नायक अत्यंत गरीबी अवस्था से निकलकर भी अंग्रेजी की सशक्त सेना के खिलाफ न केवल लड़े, बल्कि लगातार अंग्रेजों के खजाने को लूट कर अपने देशभक्त नागरिकों को बांटा। उनकी मान्यता थी कि भारतीयों का पैसा भारत के पास ही रहना चाहिए। ऐसे एक नहीं कई अवसरों पर आमने-सामने के युद्ध में भी अंग्रेजों को परास्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे महापुरुषों को हमने अपने पाठ्यक्रम में भी स्थान दिया है, जिससे भविष्य में पीढ़ियां उनको पढ़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशभक्तों में सूर्य की भांति नक्षत्र की तरह चमकने वाले टंट्या मामा को विनम्र नमन किया।  

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, राहुल गांधी को थोड़ा समय निकालकर जाना चाहिए: आचार्य प्रमोद कृष्णम

हापुड़ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने हापुड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के संभल जाने पर प्रतिक्रिया दी। आचार्य प्रमोद कृष्णम से पूछा कि राहुल गांधी के संभल जाने पर इतना पहरा क्यों है। इस पर उन्होंने कहा कि ये तो उत्तर प्रदेश की पुलिस और सरकार बताएगी। संभल में पूरी तरह से शांति है। यूपी की सरकार ने और संभल के प्रशासन ने दंगों पर पूरी तरह से नियंत्रण किया है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को थोड़ा समय निकालकर बांग्लादेश भी जाना चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। संसद में बांग्लादेश की बात उठानी चाहिए। संभल बिल्कुल शांत है। संभल शांतिपूर्ण तरीके से धीरे-धीरे शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी दंगों की आग में घी डालने का काम ना करें। अगर इतना ही जाने का शौक है तो बांग्लादेश जाएं, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। अगर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संभल जा रहे हैं तो इसमें क्या परेशानी है। इस पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश सराकर को देना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जा रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। काफी देर तक पुलिस और उनके बीच तनातनी चली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें संभल नहीं जाने दिया। पुलिस के संभल जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा, “हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस हमें मना कर रही है। हमें वहां जाने की इजाजत नहीं दे रही है। एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते यह मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जाऊं। लेकिन, फिर भी मुझे रोका जा रहा है।” उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि मैं अकेला जाने को तैयार हूं। मैं पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार हूं। लेकिन, वो तब भी तैयार नहीं हुए और अब वो हमें कह रहे हैं कि कुछ दिनों में अगर हम वापस आएंगे, तो वो हमें जाने देंगे। यह नेता प्रतिपक्ष के अधिकारों और संविधान के खिलाफ है। हम जाकर वहां देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ है। लेकिन, हमें रोका जा रहा है। हम लोगों से मिलना चाहते हैं। लेकिन, मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, वो मुझे नहीं दिया जा रहा है।”  

मंत्रीगण करें उपार्जन केन्द्रों का अवलोकन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केबिनेट बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए कहा कि सोयाबीन और धान खरीदी के लिये बनाये गये उपार्जन केन्द्रों का अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि उपार्जन में किसानों को यदि कोई समस्या आ रही है, तो संबंधित विभाग के संज्ञान में लायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का उपार्जन हो रहा है। उपार्जन 31 दिसम्बर तक होगा। अब तक 77 हजार से अधिक किसानों से 2 लाख 4 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन का उपार्जन किया जा चुका है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन की आवक हो रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि 2 दिसम्बर से धान का उपार्जन शुरू हो चुका है। अब तक 428 किसानों से 2810 मीट्रिक टन धान का उपार्जन हो चुका है। धान के उपार्जन के लिये अभी 1184 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। लगभग 7 लाख 68 हजार किसानों द्वारा धान उपार्जन के लिये ऑनलाइन पंजीयन कराया गया है। उन्होंने बताया कि 4 दिसम्बर तक 97 हजार से अधिक किसान उपार्जन केन्द्रों पर उपज विक्रय के लिये स्लॉट बुक करा चुके हैं। जिला बालाघाट में 859, सतना में 519, सिंगरौली में 252, मंडला 205, बैतूल 173, अनूपपुर 171, कटनी 149, रीवा 135, मैहर 111, सागर 61, शहडोल 43, सीधी 42, नरसिंहपुर 30, नर्मदापुरम 28, पन्ना 25, दमोह 6 और जिला मऊगंज में 1 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  

झुन्नु लाल बैगा का जल जीवन मिशन ने बदला भविष्य

एमसीबी, झुन्नु लाल बैगा की जल जीवन मिशन ने बदला भविष्यछत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पाराडोल की छोटे से गांव बैगापारा में जहां कभी पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष होता था, अब जल जीवन मिशन ने नई रोशनी ला दी है। यहां के निवासी झुन्नु लाल बैगा के जीवन में आए बदलाव ने पूरे गांव को आत्मनिर्भरता की राह पर ला खड़ा किया है। पानी की समस्या ने बर्बाद किया था जीवन यापन बैगापारा के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। गांव में साफ पानी के स्रोत नहीं थे, और बारिश के बाद भी वहां जल को संग्रहण करना संभव नहीं हो पाता था। इस गांव के ग्रामीण विशेषकर महिलाएं और बच्चे, पानी के लिए लंबी दूरी तय करते थे। इस प्रक्रिया में उनके समय और ऊर्जा का बड़ा हिस्सा चला जाता था। पानी की कमी के कारण कई प्रकार की जलजनित बीमारियां भी फैल जाता था, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता था। जल जीवन मिशन ने दिखाई उम्मीद की राह बैगापारा में जल जीवन मिशन के तहत अब हर घर में नल-जल योजना की शुरुआत हो गई है । इसके अंतर्गत हर घर को पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था । जोकि इस योजना के तहत बैगापारा गांव में 100 प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) का काम पूरा किया गया। झुन्नु लाल बैगा बने बदलाव के गवाह गांव के झुन्नु लाल बैगा जो पानी के लिए पहले घंटों मेहनत करते थे, अब अपने घर में स्वच्छ पानी का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है, “अब न हमें पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, न ही अब बीमारियों से डर सताता है। इस योजना से हमारे परिवार का अब समय भी बच रहा है । विकास की नई कहानी में सम्लित हुआ बैगापारा जल जीवन मिशन ने न केवल बैगापारा को पानी की समस्या से मुक्त किया है, बल्कि ग्रामीणों की जीवनशैली में भी बड़ा सुधार लाया है। इससे बच्चों की शिक्षा, महिलाओं का आत्मनिर्भर होना और स्वास्थ्य में सुधार, यह सब इस योजना की बड़ी उपलब्धियां हैं। ग्राम पंचायत पाराडोल के बैगापारा बना आदर्श गांव अब बैगापारा केवल एक गांव नहीं, बल्कि एक मिसाल बन चुका है। अन्य गांव भी इस बदलाव से प्रेरणा ले रहे हैं। झुन्नु लाल बैगा और उनके जैसे ग्रामीण अब अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नए अवसर तलाश रहे हैं। झुन्नूलाल बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आभार व्यक्त झुन्नूलाल बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो किया है, वह हमारे लिए वरदान जैसा है। उनका यह प्रयास हमें आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा गांव स्वस्थ पानी के लिए अब एक आदर्श गांव बन चुका है। उन्हें मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूं । इस जल जीवन मिशन ने यह साबित किया है कि यदि सही योजना और निष्ठा के साथ काम किया जाए, तो ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और खुशहाल बनाया जा सकता है।

हर घर नल, हर घर जल : जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी

कोरिया, पानी, जो जीवन का आधार है, उसकी कमी से जूझते ग्रामीण अब राहत की सांस ले रहे हैं। राज्य सरकार की जल जीवन मिशन योजना ने कोरिया जिले के सैकड़ों घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर न केवल जीवन को सरल बनाया है, बल्कि ग्रामीणों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव भी लाया है। सपना हुआ साकार : सुंदरी की मुस्कान में छलकी खुशी सोनहत विकासखंड के पोड़ी ग्राम पंचायत के श्रीमती सुंदरी के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं। पहले उन्हें दूरदराज के कुओं और तालाबों से पानी लाना पड़ता था, जिससे न केवल समय, बल्कि मेहनत भी बहुत लगती थी। लेकिन अब घर में लगे नल से साफ पानी मिलने से उनकी जिंदगी आसान हो गई है। वे कहती हैं, ’’अब मुझे बच्चे को छोड़कर पानी लाने की चिंता नहीं करनी पड़ती। यह सरकार का बड़ा उपहार है।’’ किचकिच से मुक्ति : मानसिंह का बदला जीवन ग्राम कछवाखोह के मानसिंह बताते हैं कि उनके लिए घर में नल लगने का सपना कभी हकीकत नहीं लग रहा था। पानी की किल्लत और आपसी झगड़ों ने उनके जीवन को कठिन बना रखा था। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा, और अब पानी की किचकिच से छुटकारा मिल गया है। मानसिंह भावुक होकर कहते हैं, ’’यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं।’’ आंकड़ों में उपलब्धि 13 गांवों में 1477 घरों तक नल कनेक्शन पहुंच चुका है और हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी की सुविधा मिल रही है। सराहनीय प्रयास कलेक्टर द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है जहाँ खामियां है, उसे दूर किया जा रहा है और जिले के अन्य गांवों व घरों में भी शीघ्र नल कनेक्शन व पानी मिले इस पर कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में न केवल पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया है। इस पहल के लिए कोरिया जिले के ग्रामीण प्रशासन और अधिकारियों को जनता की ओर से धन्यवाद मिल रहा है। जल जीवन मिशन का असर यह योजना न केवल जल संकट से राहत दिला रही है, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और समय की बचत जैसे कई आयामों में ग्रामीणों की जिंदगी को बेहतर बना रही है। इन गांवों के लोग अब गर्व से कह सकते हैं, ’’हर घर नल, हर घर जल।’’

रेल सुविधा के चलते इस साल के अंत तक 1000 अतिरिक्त कोच रेलों में लगाये जाएंगे: रेल मंत्री

नई दिल्ली सरकार ने कहा है कि रेल सुविधा को सबके लिए उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है, जिसके लिए जनरल बोगियों को बढ़ाया जा रहा है और इसके तहत इस साल के अंत तक 1000 अतिरिक्त कोच रेलों में लगाये जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि कि देश के हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिले, इसलिए सरकार जनरल डिब्बों को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और इसका मकसद ऐसा कर हर नागरिक तक बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना है। श्री वैष्णव ने कहा कि केरल में रेल नेटवर्क को विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए निधि आवंटित की गई है। उन्होंने स्थानीय सांसदों से राज्य सरकार को भूमि उपलब्ध कराने में मदद करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के लिए बड़ी सब्सिडी दे रही है और इस क्रम में 56993 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी पैसेंजर ट्रेन में दी गयी है। सरकार का फोकस जनरल कोच बढ़ाने पर है और दिसंबर के आखिर तक 1000 अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाने की योजना है।  

कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

जांजगीर चांपा जिले के बिरगहनी गांव में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पंहुचकर सरेंडर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर कोतवाली पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही. यह घटना सोमवार रात की है. कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बिरगहनी का रहने वाला भोज राम साहू शराब पीकर अपने छोटे भाई बलराम साहू से विवाद करता था. इसके कारण बलराम अपने बड़े भाई से रंजिश रखता था. सोमवार की रात दोनों भाइयो में फिर से विवाद हुआ. इस दौरान छोटे भाई बलराम साहू ने अपने बड़े भाई भोजराम साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चांपा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- गरीब से गरीब व्यक्ति को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पीएम सौर ऊर्जा योजना बनाई हैं

नई दिल्ली सरकार ने कहा है कि गरीबों और आदिवासी क्षेत्रों के अत्यधिक गरीब लोगों को सौर ऊर्जा जैसी कई योजनाएं उपलब्ध हैं और ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त बिजली जैसी योजना का लाभ लेना चाहिए। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी देते हए बताया कि सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्ति को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पीएम सौर ऊर्जा योजना बनाई हैं और इनका निशुल्क लाभ देश के आदिवासी तथा दूसरे क्षेत्र के सभी गरीबों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्के घर दिए जा रहे हैं और उसके तहत हर घर के ऊपर एक किलोवाट अक्षय ऊर्जा पैदा कराने की सुविधा भी दी जा रही हैं। इस योजना से गरीब बिजली पैदा कर सकता है और उसमें जो बिजली बचे, उस ऊर्जा को वह सरकार को बेच कर लाभ कमा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में ग्राम उत्कर्ष अभियोजना चलाई जा रही है। इसके साथ ही सबको बिजली देने की और भी कई योजनाएं हैं जिसका लाभ आदिवासी क्षेत्र के गरीबों को लेना चाहिए। इसके अलावा पीएम सूर्य बिजली मुक्ति योजना भी है, जिसका लाभ आदिवासियों को लेना चाहिए। इस योजना का उपयोग कर गरीब को फ्री में बिजली उपलब्ध हो सकेगी।  

शादी पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर, नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. जेवरा सिरसा चौकी के प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे ने बताया कि ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी. वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे लड़के को मार दिया. चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया. इससे वहां भगदड़ मच गई. चौकी प्रभारी कुर्रे ने बताया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शादी पार्टी से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर सरेंडर किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया है. पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया, की मस्जिद में बाहरी लोग पढ़ रहे थे नमाज, विरोध में हनुमान चालीसा पाठ किया

वाराणसी उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के एक कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में कुछ विद्यार्थियों द्वारा नमाज किए जाने के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने पर उनके 7 सहपाठियों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उदय प्रताप कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया कि मंगलवार को ‘बाहरी’ लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे जिसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जानिए, क्या कहना है कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह का? मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर यहां के छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद या मंदिर में नमाज या पूजा करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मगर कॉलेज परिसर में बाहरी लोग नमाज पढ़ने के नाम भीड़ जमा कर रहे हैं, यह हमें मंजूर नहीं है। सिंह ने कहा कि इसके विरोध में हम छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया था। पुलिस प्रशासन ने हमें रोकने की कोशिश की लेकिन हमने अपना पाठ पूरा किया। जानिए, क्या कहना है कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना का? कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को कुछ छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें शांत कराकर वापस भेज दिया। पुलिस ने उनमें से 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने साल 2018 में उदय प्रताप कॉलेज को नोटिस जारी कर दावा किया था कि कॉलेज बोर्ड की संपत्ति है। नोटिस के जवाब में कॉलेज प्रशासन ने कहा था कि मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है और कॉलेज की संपत्ति ट्रस्ट की है जिसे न तो खरीदा और न ही बेचा जा सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet