LATEST NEWS

6 जनवरी सोमवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज सेहत आपको कोई परेशानी नहीं देगी। अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में चीजें आपके अनुकूल रहें, तो अपने आस-पास क्या हो रहा है, उस पर नजर रखें। पैसों के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। वृषभ राशि- आज फिजूल खर्चों में कटौती करें। किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। कुछ जातक किसी दार्शनिक जगह की यात्रा करने के लिए छोटा ब्रेक ले सकते हैं। मिथुन राशि- आज के दिन करियर के मामले में कुछ जातकों को कई मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अच्छा ब्रेक मिलने की संभावना है। नई जगहों की यात्रा का योग बन रहा है। खर्च को कंट्रोल में रखें। कर्क राशि- आज कुछ लोगों के लिए नई संपत्ति खरीदने की संभावना है। लव लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल मच सकती है। समझदारी भरा निवेश आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। सिंह राशि- आज यात्रा का योग बन रहा है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक तौर पर अपनी सिचूऐशन पर नजर रखें। किसी बच्चे या परिवार के सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। कन्या राशि- आज फिट रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाएं। आपकी लव लाइफ रोमांचक नजर आ रही है। कुछ सिंगल जातकों का नया क्रश बन सकता है। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। तुला राशि- आज हरी सब्जियों का सेवन करें। आपका मूड रोमांटिक रहने वाला है। इसलिए रोमांचक समय के लिए तैयार हो जाइए। आपको कोई जरूरी कार्यभार सौंपा जा सकता है। धन-लाभ का योग बन रहा है। वृश्चिक राशि- आज व्यापारियों के लिए संपत्ति का सौदा लाभदायक साबित हो सकता है। करियर में कुछ लोगों के टास्क में फेरबदल हो सकती है। कोई करीबी दोस्त आपकी काफी मदद कर सकता है। धनु राशि- आज स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है। जो जातक बीमार हैं, उन्हें सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी। मकर राशि- आज के दिन आपको धन की कमी नहीं रहेगी। रोमांटिक मामले में सितारे आपका सपोर्ट करेंगे। इसलिए दिन का पूरा लाभ उठाएं। करियर में आप सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। कुंभ राशि- आज अपने कॉम्प्टीशन से आगे रहने के लिए प्लान बनाएं। काम के मामले में आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सफल रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। मीन राशि- आज समय पर काम खत्म करने के लिए आपको काम की स्पीड बढ़ानी पड़ सकती है। संपत्ति खरीदने से पहले सभी नियमों और शर्तों को जानना जरूरी है। करियर में कुछ अच्छे अवसर जल्द ही मिल सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने की जगह मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना को जारी रखेगी: शोभनदेव चट्टोपाध्याय

कोलकाता बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र की एक और योजना को राज्य में लागू नहीं करने का निर्णय लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने की जगह मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना को जारी रखेगी। मालूम हो कि केंद्रीय कृषि मंत्री ने गत शनिवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअली बैठक की थी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल हुए शोभनदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना की राज्य के किसानों में कहीं अधिक स्वीकार्यता है। इनके तहत उन्हें केंद्रीय योजना से अधिक रुपये भी प्रदान किए जाते हैं और सारा खर्च राज्य सरकार के कोष से वहन किया जाता है। कहा- कई राज्यों ने नहीं किया है लागू उन्होंने कहा कि बंगाल का कृषि क्षेत्र के लिए बजट 9,800 करोड़ रुपये का है। केंद्र की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए जो फंड दिया जाता है, वह इसके पांच प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को जारी रखने की बात कहते हुए तर्क दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश व पंजाब जैसे राज्यों ने भी अभी तक अपने यहां लागू नहीं किया है। किसानों को दी जाती है वित्तीय सहायता मालूम हो कि मुख्यमंत्री कृषक बंधु योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें प्रति वर्ष दो फसलों के लिए 10,000 रुपये की सहायता शामिल है। वहीं कृषक बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है, जिसमें मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में दो लाख रुपये तक की सहायता शामिल है। बता दें कि बंगाल सरकार ने राज्य में आयुष्मान भारत योजना को भी अब तक लागू नहीं किया है। इसके बदले वह अपनी ‘स्वास्थ्य साथी योजना’ चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी बंगाल में नाम बदलकर चलाया जा रहा है। इस कारण केंद्र ने उक्त योजना के लिए फंड रोक दिया है।

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन देखे जाने से मचा हड़कंप, आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं हुई उत्पन्न

पुरी पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं, क्योंकि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, ‘‘मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा, ‘‘पुरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने टीम गठित करके घटना की जांच शुरू कर दी है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और ड्रोन जब्त कर लिया जाएगा।” हरिचंदन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित चार निगरानी टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि किसी व्लॉगर ने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया होगा। हालांकि, इसके पीछे गलत इरादा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।”  

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा- जनता की सेवा व विकास में कोई कमी नहीं रखना यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की सेवा हमारा ध्येय है और जनता के भरोसे पर खरा उतरना, जनता की सेवा व विकास में कोई कमी नहीं रखना यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने रविवार को वार्ड-62 में एक करोड़ 32 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर कही। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि, गोविंदपुरा क्षेत्र के आनंद नगर मंडल के वार्ड 62 में एक करोड़ 32 लाख 60 हजार रुपए की लागत से लगभग दो दर्जन स्थानों पर विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि अनंतपुरा, रावतपुरा और दौलतपुरा मे लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का परिणाम है। वार्ड 62 के आनंद नगर बाल विहार में इन कार्यों का भूमि-पूजन किया जिसमें 15 लाख रुपए के सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य गोदियापुरा में 10 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य वार्ड 62 के बिजली नगर में 7 लाख 60 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य सीसी रोड पीरिया गांव आदि में कुल 53 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य शामिल है। इसके अलावा नेम सिंह ठाकुर गली रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए की सीसी रोड, कन्हैया गली रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड, आर सीसी नाली एवं रोड क्रास का निर्माण किया जाएगा। हनुमान मंदिर दौलतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड का निर्माण होगा। रामदेव बाबा मंदिर बंजारा बस्ती रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड, आर सीसी नाली और रोड क्रास का निर्माण होगा। रावतपुरा कोकता में दुर्गा जी के शेड के पास 5 लाख रुपए से नाली एवं पेपर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा। मस्जिद से वसीम भाई के घर अनंतपुरा कोकता तक 15 लाख रुपए से सीसी रोड के निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला, प्रदीप लौधी, दलजोत, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, नरेंद्र ठाकुर, आनंद राव पांडे, संजय कुमार उपस्थित रहे।  

मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

देहरादून उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि जोशी पार्टी हाईकमान द्वारा पिथौरागढ़ में महापौर सीट के लिए उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिए जाने के बाद से नाखुश थे। भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे जगत सिंह खाती शामिल हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताओं का सत्तारूढ़ दल में स्वागत किया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मेहनती और योग्य व्यक्ति करार देते हुए धामी ने भरोसा जताया कि भाजपा को निकाय चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में योग्य और अच्छे लोगों की कोई कद्र नहीं है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं दे रही है। जोशी ने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हुए क्योंकि कांग्रेस में ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया लेकिन पार्टी में इस सब की कोई कद्र नहीं है। इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मैं जीवन भर पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करता रहूंगा।’’ उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने हैं।  

आगरा में अमूल, पतंजलि से लेकर 18 ब्रांड के नकली घी पैककर देश के कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था, गिरोह पकड़ाया

ग्वालियर आगरा में नकली घी बनाने का बड़ा कारोबार पकड़ा गया है जिसमें मास्टरमाइंड ग्वालियर के कारोबारी ही निकले हैं। आगरा के ताजगंज इलाके में अमूल, पतंजलि से लेकर 18 ब्रांड के नकली घी पैककर देश के कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। ग्वालियर रजिस्टर्ड प्योर इट और रियल गोल्ड नाम की फर्मों का उपयोग आगरा में मिला है। आगरा जिले की पुलिस ने मैनेजर सहित पांच लोगों को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन संचालकगण ग्वालियर की मैनावाली गली के नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल व बृजेश अग्रवाल हैं जिनके साथ ग्वालियर के और भी लोग शामिल हैं।   घरों से फरार हो गए इनकी तलाश में आगरा से आई पुलिस ने ग्वालियर में दबिश भी दी लेकिन यह घरों से फरार मिले। खाद्य और औषधि विभाग ग्वालियर के अनुसार रामनाथ अग्रवाल व उनके परिवार के लोग पहले नकली घी के कारोबार में लिप्त थे और रासुका भी लगी थी। 2010 के बाद से इन्होंने ग्वालियर छोड़ दिया था। बता दें कि गुरुवार को आगरा में ताजगंज पुलिस ने नकली देसी घी फैक्ट्री पर छापा मारकर मैनेजर राजेश भारद्वाज समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री में अमूल, पतंजलि, प्योर इट, कृष्णा जैसी कई ब्रांड का नकली घी बनाया जाता था। चौंकाने वाली जानकारी सामने आई फैक्ट्री दाल बाजार ग्वालियर के रहने वाले पंकज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल संचालित कर रहे थे। पुलिस ने जब खरीदारी और सप्लाई बाजार की जानकारी की तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई। फास्ट फूड की दुकानों पर बेचते थे पुलिस के अनुसार बिल्टियों की जांच में पता चला कि नकली देसी घी को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम व बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों के फास्ट फूड बाजारों में सीधे बेचा जाता था। इसी घी से डोसा, भल्ले, समोसे और आमलेट तक बनाया जाता था। 144 किग्रा एक्सपायरी वनस्पति बरामद किया आरोपित छोटे दुकानदारों को अपने नेटवर्क के माध्यम से सीधे जोड़ते थे। आर्डर आने के बाद यही माल पहुंचा देते थे। आगरा के डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मुकदमे में नामजद फरार फैक्ट्री मालिकों की गिरफ्तारी को ग्वालियर में टीम दबिश दे रही हैं। पुलिस ने छापे के दौरान फैक्ट्री से 144 किलोग्राम एक्सपायरी वनस्पति बरामद किया था। वॉट्सएप से कारोबार चलाते थे नीरज और बृजेश ग्वालियर में बैठे नीरज अग्रवाल और ब्रजेश अग्रवाल वॉट्सएप के जरिये पूरा कारोबार चला रहे थे। उनके पकड़े जाने पर पूछताछ में सप्लाई चेन की विस्तृत जानकारी मिलेगी। पुलिस ने अब तक फैक्ट्री के मैनेजर राजेश भारद्वाज, कर्मचारियों में शिवचरण, भास्कर गौतम, ग्वालियर के माधौगंज के रहने वाले रवि मांझी, सागर के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह को पकड़कर जेल भेजा गया है।

मुंबई एनसीबी की कार्रवाई, अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल जब्त किए

मुंबई मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने 2,44,400 सिगरेट के साथ अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल जब्त किए हैं। एनसीबी ने इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। बताया गया कि 74,000 कैप्सूल (29.6 किलोग्राम) का अवैध रूप से इस्तेमाल होना था। यह खेप लंदन के लिए भेजी गई थी। जब्त की गई वस्तुओं को गलत तरीके से घोषित किया गया और गैर-संदिग्ध खाद्य पदार्थों के बीच छुपाया गया था। दरअसल, कुछ दिन पहले एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बारे में इनपुट प्राप्त हुआ था, जो अवैध डायवर्जन के माध्यम से भारत से फार्मास्युटिकल दवाओं की खरीद में शामिल है और इसे विदेशों में स्थित ग्राहकों तक पहुंचाता है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि परिवहन उद्देश्य के लिए एयर कार्गो का दुरुपयोग किया जा रहा था। इसके बाद मुंबई एनसीबी ने मामले में आगे जांच की, जिसके आधार पर लॉजिस्टिक्स कंपनियों से संबंधित दो कंटेनर, एड्रेस इंडिया और सेठ इंडस्ट्रियल एस्टेट तथा यूडीएक्स वर्ल्डवाइड आईएमटीएल कूरियर एंड लॉजिस्टिक्स की पहचान की गई। एनसीबी ने तुरंत ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर एयर कार्गो टर्मिनल के दोनों कंटेनरों को रोक दिया। एनसीबी की टीम ने कंटेनरों की तलाशी ली। इस दौरान एड्रेस इंडिया के कंटेनर से फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल (29.6 किलोग्राम) और 40,000 सिगरेट बरामद की गई। इसके अलावा यूडीएक्स वर्ल्डवाइड के दूसरे कंटेनर की तलाशी के दौरान कई ब्रांडों की कुल 2,04,400 सिगरेट बरामद की गई है। जब्त सामान को गैर-संदिग्ध खाद्य पदार्थों से भरे अन्य बैगों के बीच छुपाया गया था। सभी सामान को एनसीबी ने जब्त कर लिया है और अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं को कस्टम को सौंप दिया है।  

जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में एमपी की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, दो खिलाड़ियों ने रजत पदक किया अपने नाम

सागर मध्य प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर अपने शहर का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सागर की रहने वाली गरिमा यादव ने जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। जानकारी अनुसार, दसवीं सब जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु में 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक किया गया था। जिसमें सागर जिला मिनी गोल्फके पांच खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। महिला वर्ग में गरिमा यादव ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। सागर की गरिमा यादव ने डबल्स इवेंट में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। गरिमा के पिता अनिरुद्ध यादव किराए से वॉटर प्लांट लिए हुए हैं, जिसका वे काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिसमें गरिमा बड़ी बेटी है। मकरोनिया आनंद नगर निवासी अनिरुद्ध अपनी बेटियों को बेटों की तरह रखते हैं। गरिमा यादव अब इवेंट में सागर का नाम रोशन करने के बाद शहर वापस लौट रही हैं। परिवार के लोगों ने उनके स्वागत की तैयारी भी कर रखी है। वहीं बालक वर्ग में शौर्यवर्धन जयशेकर एवं सत्यनारायण रैदास ने टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। सृजन बिल्थरे ने टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया एवं निशांत आठिया ने टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। सागर डिस्ट्रिक्ट मिनी गोल्फ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश मिनि गोल्फके सेकेट्री कौशल शिवरे एवं इंडिया मिनी गोल्फसेकेट्री सूरज एवं सागर डिस्ट्रिक्ट मिनि गोल्फ फेडरेशन के सभी सदस्य मिलिंद देवस्कर, संजय जैन, आरिफ अंसारी, विक्रम श्रीवास्तव, अनवर खान, उमर कुरैशी ने कोच जीशान कुरैशी एवं खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। इसके साथ ही उज्जवल भविषय की कामना की। गरिमा यादव दीपक मेमोरियल स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं।

हमारी गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को अपना रहे हैं विकसित देश, हमें 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना है विद्यार्थी: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला गुरु ही होता है। गुरु अपने विद्यार्थी में निहित अनंत संभावनाओं को पहचान कर इसका चारित्रिक एवं शैक्षणिक विकास करते हैं। हमारी पुरातन गुरुकुल परम्परा आज भी प्रासंगिक है। आज कई विकसित देश हमारी पुरानी गुरुकुल परम्परा को अपनाकर अपने बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। हमें भी पुन: उसी गुरुकुल परम्परा से जुड़ना होगा, तभी हमारा देश फिर से विश्व गुरु बन सकेगा। हम प्रदेश में क्लास के अंदर और क्लास के बाहर भी विद्यार्थियों को जीवन एवं नैतिक मूल्य तथा व्यावहारिक शिक्षा देकर उनके समग्र विकास की ओर बढ़ रहे हैं। मजबूत इरादों और शैक्षणिक गुणवत्ता में आमूल-चूल सुधार लाकर हम प्रदेश को शिक्षा के मामले में देश का एक मॉडल एजुकेशन स्टेट बनायेंगे। इसमें शिक्षकों की बड़ी अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को कलेक्टर कार्यालय, उज्जैन के एनआईसी से वर्चुअली जुड़कर स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए सिंगापुर जाने वाले चयनित शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे लिए सदैव पूजनीय हैं, हम विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में उनकी अनंत क्षमताओं और सुदीर्घ अनुभवों का प्रदेश के शैक्षणिक विकास एवं विस्तार में अधिकतम सदुपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शैक्षणिक परिदृश्य में हमारा इतिहास समृद्ध रहा है। नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला विश्वविद्यालयों एवं उज्जैन के सांदीपनी आश्रम सहित अन्य विश्वविख्यात शैक्षणिक संस्थाओं ने तत्कालीन समय में उच्चकोटि की शिक्षा देकर राष्ट्र को उपकृत किया। तत्समय गुरुओं में अपने विद्यार्थियों के कला-कौशल को पहचनाने की। एक दृष्टि होती थी, यही कारण था कि भगवान श्रीराम-लक्ष्मण और श्रीकृष्ण ने भी अपने गुरुओं से ही शिक्षा-दीक्षा ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आज के शिक्षकों में भी गुरु की वही दृष्टि विकसित करना चाहते हैं। सिंगापुर भ्रमण के लिए चयनित शिक्षक इस अवसर को भलीभांति समझें, पढ़ाने की नई-नई तकनीकें सीखें और लौटकर प्रदेश के विद्यार्थियों को उन तकनीकों का लाभ दिलाएं, जिससे वे अपने शैक्षणिक एवं चारित्रिक प्रदर्शन में अव्वल आएं। उन्होंने कहा कि चयनित शिक्षक विदेशी अध्ययन कराने की अच्छाइयों को सीखे, साथ ही अपने देश की अच्छाइयों को भी विश्व में बांटे, ताकि विविध शैक्षणिक संस्कृतियों एवं नवाचारों का आदान-प्रदान हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से ही विश्व, देश और प्रदेश की पहचान बनेगी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण (सिंगापुर जाने) के लिए चयनित प्रदेश के सभी शिक्षकों को अपनी ओर से सफल एवं सुखद शैक्षणिक यात्रा की स्नेहिल शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की शुभकामनाओं के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह ने सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. भोपाल परिसर से शिक्षकों की विदेश यात्रा दल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के शैक्षणिक विकास के लिए कई नवाचार किए हैं। हम शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए बेहद संवेदनशील होकर प्रयासरत हैं। शिक्षकगण हमारी शिक्षा प्रणाली की धुरी हैं। इनके अध्यापन कौशल और आचरण से ही समाज को प्रेरणा मिलती है। विदेश अध्ययन के लिए चयनित सभी शिक्षक हमारे प्रदेश के मास्टर ट्रेनर्स बनेंगे। हम इनकी विशेषज्ञताओं और विशेषताओं दोनों का भरपूर इस्तेमाल राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य के विकास में करेंगे। उन्होंने चयनित शिक्षकों और अधिकारियों से कहा कि वे इस एतिहासिक अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। कम समय में ज्यादा सीखने का प्रयास करें, क्योंकि प्रदेश के विद्यार्थियों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में ही है। शिक्षक जो भी नई विधाएं, नए कौशल सीखेंगे, हम उसका अधिकतम लाभ विद्यार्थियों को दिलायेंगे। कार्यक्रम में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने प्रतिभागियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के उद्देश्यों और महत्व के बारे में बताकर इस परियोजना के लक्ष्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रभारी आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती मनीषा सेंतिया, संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह सहित स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शिक्षा केन्द्र के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। क्या है स्टार्स परियोजना स्टार्स परियोजना (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एण्ड रिजल्टस फॉर स्टेट्स प्रोजेक्ट) भारत सरकार की विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना है। इस परियोजना के संचालन के लिए देश के कुल 6 राज्यों का चयन किया गया है। इन 6 राज्यों में मध्यप्रदेश को भी चुना गया है। स्टार्स परियोजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के चयनित लोकसेवकों एवं शिक्षकों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली, शिक्षा की गुणवत्ता और तकनीकी उन्नति के अवलोकन के लिए प्रिंसिपल्स एकेडमी, सिंगापुर में शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह एकेडमी सिंगापुर सरकार के इकॉनामिक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा स्थापित विश्वविख्यात संस्थान है।

रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

जम्मू केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। श्री गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया,“जम्मू-कश्मीर में हमने 224.44 करोड़ रुपये की लागत से बनिहाल कस्बे तक 4-लेन, 2.35 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।” उन्होंने कहा,“एनएच-44 के रामबन-बनिहाल सेक्शन पर रणनीतिक रूप से स्थित इस बाईपास में 1,513 मीटर लंबे चार पुल और तीन पुलिया हैं, जो सड़क किनारे के बाजारों और दुकानों के कारण होने वाली लगातार रुकावटों को प्रभावी ढंग से दूर करते हैं।” केंद्रीय मंत्री ने आगे पोस्ट किया,“शुरुआत में 2-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा और जंक्शन विकास के बाद 15 दिनों के भीतर 4-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करता है, जिससे कश्मीर घाटी के रास्ते में पर्यटकों और रक्षा वाहनों दोनों के लिए यात्रा का समय और भीड़भाड़ काफी कम हो जाती है। श्री गडकरी ने एक पोस्ट में कहा,“क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के अलावा, यह बाईपास राष्ट्रीय सुरक्षा रसद को मजबूत करता है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाता है।”  

चक्रवात फेंगल को घोषित किया गंभीर प्राकृतिक आपदा, सरकार ने जान गंवाने वालों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की

चेन्नई मिलनाडु सरकार ने चक्रवात फेंगल को आधिकारिक तौर पर गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने चक्रवात के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर के निवासियों को तत्काल वित्तीय सहायता के रूप में 2,000-2,000 रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय पैकेज का अनुरोध किया है। तमिलनाडु सरकार द्वारा घोषित राहत उपायों में विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों में उन राशन कार्ड धारकों के लिए 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है, जिनकी आजीविका बाधित हो गई है। फसल क्षतिपूर्ति में 33 प्रतिशत या उससे अधिक क्षतिग्रस्त सिंचित फसलों (धान सहित) के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त बारहमासी फसलों और पेड़ों के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा 33 प्रतिशत या उससे अधिक क्षतिग्रस्त वर्षा आधारित फसलों के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा शामिल है। राज्य सरकार ने प्रत्येक भैंस या गाय के नुकसान के लिए 37,500 रुपये, प्रत्येक बकरी या भेड़ के नुकसान के लिए 4,000 रुपये तथा प्रत्येक मुर्गी के नुकसान के लिए 100 रुपये का मुआवजा निर्धारित किया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मिट्टी की झोपड़ियों के लिए मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में चक्रवात से हुई व्यापक तबाही पर प्रकाश डाला, इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलीं। उल्लेखनीय है कि चक्रवात फेंगल के बाद हुई बारिश में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2,11,139 हेक्टेयर कृषि और बागवानी भूमि जलमग्न हो गई। चक्रवात ने 1,649 किलोमीटर लंबे विद्युत कंडक्टर, 23,664 बिजली के खंभे और 997 ट्रांसफार्मर नष्ट कर दिए। इसके अलावा 9,576 किलोमीटर लंबी सड़कें, 1,847 पुलिया और 417 टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए। विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और कल्लाकुरिची जिलों में एक ही दिन में 50 सेमी से अधिक वर्षा हुई, जो पूरे मौसम के औसत के बराबर है, जिसके कारण भयंकर बाढ़ आ गई। चक्रवात से 69 लाख परिवार प्रभावित हुए तथा 1.5 करोड़ व्यक्ति विस्थापित हुए। राज्य सरकार के प्रारंभिक आकलन के अनुसार अस्थायी बहाली प्रयासों के लिए 2,475 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 2,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत और केंद्रीय मूल्यांकन टीम के निष्कर्षों के आधार पर अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग की है।  

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम के आरोपों पर किया पलटवार

रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस को नहीं फंसा रहा हूं, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. भूपेश बघेल बोल दें देवेंद्र यादव, उत्तरी जांगड़े कांग्रेस में नहीं है. भूपेश बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर राजनीति करते हैं. गृहमंत्री विजय शर्मा ने वहीं कांग्रेस का पत्र दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी ने बीजापुर प्रेस क्लब को पत्र लिखा था. जिसमें पत्रकार मुकेश चंद्राकर को प्रेस क्लब से बहिष्कार करने मांग की गई थी. ये पत्र कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के संबंध में लिखा गया था. अभूझमाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस मुठभेड़ में चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए है. मौके से AK-47 और SLR जैसे हथियार बरामद किए गए हैं. शहीद जवान सन्नू कारम के प्रति शोक व्यक्त करता हूं. भूपेश बघेल ने लगाया था ये आरोप बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि भाजपा की आदत है कि किसी भी घटना में कांग्रेस का एंगल लेकर आ जाओ, जैसे देवेंद्र यादव को जबरदस्ती पकड़ कर, बलौदाबाजार हिंसा का मुख्य अपराधी बना दिया गया है. जबकि ये विजय शर्मा के निक्कमेपन के कारण घटना घटी. अपने एसपी कार्यालय को बचा नहीं पाए, सुरक्षा नहीं दे पाए, लोहरीडीह कांड में जिसको आरोपी बनाकर जेल में महीनों रखा और फिर 23 लोगों को इसलिए छोड़ दिया गया कि वे लोग अपराध में शामिल नहीं थे. इसका मतलब ये है कि बिना जांच के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा हैं. बलौदाबाजार घटना में हाईकोर्ट जज की देखरेख में SIT का गठन कर जांच करा लें, जो अपराधी थे, मंच पर भाषण के दौरान उकसा रहे थे, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं. उनसे पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है.

ग्रामीणों ने जताया जिला प्रशासन का आभार, राजस्थान-रास्ता खोलो अभियान में जिला प्रशासन ने 50 दिन में खुलवाए 400 रास्ते

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों में जयपुर जिले में जारी रास्ता खालो अभियान आमजन के लिए राहत का दूसरा नाम बन गया है। अभियान के तहत जिला प्रशासन ने समझाइश एवं सहमति से महज 50 दिनों में गांवों, खेतों और ढाणियों के बरसों से बंद पड़े 400 रास्ते खुलवाने में कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में जयपुर जिले के समस्त तहसीलों में बरसों से बंद 47 रास्ते खुलवाए गए। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी रास्ता खोलो अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के लिए स्वयं अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रास्ता खोलो अभियान के तहत 15 नवंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक जयपुर तहसील में 4 रास्ते, कालवाड़ तहसील में 8 रास्ते, आमेर तहसील में 24 रास्ते, जमवारामगढ़ तहसील में 14 रास्ते, आंधी तहसील में 24 रास्ते, बस्सी तहसील में 15 रास्ते, तूंगा तहसील में 10 रास्ते खुलवाए गए। वहीं, शाहपुरा तहसील में 22 रास्ते, जोबनेर तहसील में 25 रास्ते, किशनगढ़-रेनवाल तहसील में 21 रास्ते, फुलेरा तहसील में 21 रास्ते, रामपुरा-डाबड़ी तहसील में 15 रास्ते, जालसू तहसील में 14 रास्ते, चौमूं तहसील में 27 रास्ते, सांगानेर तहसील में 14 रास्ते खुलवाए गए। सुमन पंवार ने बताया कि चाकसू तहसील में 19 रास्ते, कोटखावदा तहसील में 14 रास्ते, माधोराजपुरा तहसील में 22 रास्ते, दूदू तहसील में 21 रास्ते, मौजमाबाद तहसील में 24 रास्ते एवं फागी तहसील में 42 रास्ते खुलवाए गए। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत बंद रास्ते खुलवाए जाने के पश्चात खोले गए रास्तों पर ग्रेवेल, सी.सी. रोड़ बनवाये जाने की कार्यवाही भी जल्द से जल्द अमल में लाने के निर्देश दिये हैं, इन निर्देशों की अनुपालना में अधिकांश स्थानों पर ग्रेवल रोड बनाने की कार्यवाही भी आरंभ की जा चुकी है। वहीं, जिन रास्तों के वाद न्यायालय में विचाराधीन है परिवादियों द्वारा संबंधित न्यायालय से ही अनुतोष प्राप्त किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किए जाते रहते हैं। ऐसे प्रकरणों में निरन्तर बढ़ोतरी होने से आमजन को न्यायालय के चक्कर लगाने एवं जन-धन की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए प्रशासन ने रास्ते सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ‘रास्ता खोलो अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया।

ग्रामीणों के 23 परिवादों के त्वरित समाधान के निर्देश, राजस्थान-केकड़ी के कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपाल

केकड़ी। केकड़ी क्षेत्र में पहली बार आये अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जूनिया गांव में रात्रि चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए। इनमें खाला निर्माण, गांव में पक्की सड़क का निर्माण, जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने, पट्टा बनवाने, नियमित विद्युत आपूर्ति करवाने के मामले शामिल थे। समस्याओं के परिवाद में पीएम आवास योजना में मकान का लाभ दिलवाने, राजस्व रिकॉर्ड में रकबा कम होने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने, निर्माणाधीन सड़क का कार्य जल्द पूर्ण करवाने, रास्ता विवाद में रास्ता खुलवाने, नाले की खुदाई एवं सफाई कराने, भूमि रूपांतरण करवाने, वृद्धावस्था पेंशन व विकलांग पेंशन का लाभ दिलवाने, विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण कक्ष को गिरवाने, पट्टा वितरण कराने के मामले शामिल थे। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करें एवं पीड़ित को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होनें क्षेत्र में खुले बोरवेल को ढकवाने के लिए तीन दिन का विशेष अभियान चलाने के लिए कहा। रात्रि चौपाल में केकड़ी के अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी, उपखण्ड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी, उपखंड अधिकारी भिनाय सुनील कुमार जिंगोनिया, पुलिस वृताधिकारी हर्षित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिशी शर्मा, तहसीलदार भोपाल सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित कई कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर एजाज ढेबर पर लगाया बड़ा आरोप, रायपुर के विकास का सबसे बड़ा रोड़ा

रायपुर रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर एजाज ढेबर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे रायपुर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा थे. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वे रायपुर नगर निगम का अगला चुनाव एजाज ढेबर के कार्यों पर लड़ कर दिखाए. नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने भाजपा मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल और पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे के साथ पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि नगर निगम का मूल कार्य जनता को व्यवस्थित शहर, पानी, सफाई और बिजली देना होता है. महापौर ढेबर इन सभी क्षेत्रों में नाकाम रहे. शहर में ना तो विकास हुआ और ना ही जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल पाई. उन्होंने कहा कि 2019-20 से लेकर 2023-24 तक केंद्र सरकार के द्वारा 1254 करोड़ 36 लाख 44 हजार रुपए नगर निगम को मिले, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सफाई के लिए 74 करोड़ 60 लख रुपए मिले. पैसों का सही प्रबंधन करने में महापौर नाकामयाब रहे. पेयजल योजना के लिए करोड़ों रुपए दिए गए, लेकिन जनता पेयजल को तरसती रही. मीनल चौबे ने कहा महापौर एजाज ढेबर का पांच वर्ष का कार्यकाल अत्यंत निराशाजनक रहा, और वह फिसड्डी महापौर साबित हुए. राजधानी के अनुरूप विकास कार्य शून्य हुए. रायपुर शहर की जनता को एक भी सौगात वे नहीं दे पाए. पांच वर्ष का कार्यकाल उनको मिला, जिसमें वे अपनी एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकते. बार-बार बूढ़ा तालाब सौन्दर्यीकरण की वे बात करते हैं, लेकिन वहां प्रवेश द्वार से लेकर फव्वारे तक सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है. करोड़ों रुपए के फव्वारे को देखने के लिए जनता तरस गई. उन्होंने कहा कि गोल बाजार के नाम पर व्यवसाइयों को सब्जबाग दिखाए गए, मगर योजना को फलीभूत करने में नाकाम रहे. करोड़ों रुपए जवाहर बाजार में खर्च किया गया, और आज भी व्यवसायी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. मल्टीलेवल पार्किंग की दुर्दशा ही गई है. शहर में उद्यानों का व्यवसायीकरण कर दिया गया. यूथ हब के नाम पर नौजवानों से धोखा किया गया. शहर में बिना टेंडर के काम करवाए गए. डिवाइडर घोटाला इसका उदाहरण है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता की गाड़ी कमाई से जनता के लिए बनाए गए भवन को निजी संस्था को हस्तांतरित कर दिया गया, और हस्तांतरण के पश्चात करोड़ों रुपए के ऐशोआराम का सामान निगम के कोष से लगवाए गए. बिना किसी प्लानिंग के मावली माता मंदिर का निर्माण की घोषणा की और जनता को धोखा दिया. सफाई कर्मचारियों को रोजाना नाश्ता वितरण की झूठी बातें कही. रायपुर में मिनी मेट्रो ट्रेन की झूठी बातें कहीं. इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों रुपए केंद्र सरकार ने दिए मगर राज्यांश नहीं मिलने के कारण गरीबों को मकान नहीं मिल पाया. देश के गिने-चुने शहरों में दो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चलते थे. महापौर एजाज ढेबर की नाकामियों के कारण नया रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट रायपुर से छिन गया. कुल मिलाकर महापौर का कार्यकाल झूठ से आरंभ होकर झूठ में ही समाप्त हो गया. ना तो वह विकास कर पाए और ना ही जनता को सफाई, बिजली, पानी दे पाए.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login