LATEST NEWS

शहर की सांस्कृतिक विरासत है भोपाल उत्सव मेला: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भोपाल उत्सव मेला व्यापारिक मेला ही नहीं है, बल्कि देश की संस्कृति साहित्य और कला को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना है। मेले की देश, प्रदेश में विशिष्ट पहचान बनी है। उन्होंने मेले की सफलता के लिए मेले से जुड़े सभी हितधारकों आयोजकों और भोपाल के निवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल श्री पटेल आज भोपाल उत्सव मेला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।      राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि संस्कृति, सभ्यता और आस्था के प्रतीक होते हैं। शहर की सांस्कृतिक विरासत होते हैं। भोपाल उत्सव मेला इसका आदर्श है। उन्होंने मेले के संस्थापक स्वर्गीय रमेश अग्रवाल जी के मेला शुरू करने में योगदान की सराहना करते हुए गुजरात में उनसे मुलाकात के  प्रसंगों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ आत्मीय आनंद और सुकून के पल बिताने का अवसर देने में मेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। वास्तव में मेले सामुदायिक एकता और पारस्परिक संवाद के केंद्र होते हैं, जहां बिना किसी भेदभाव के अमीर गरीब शहरी ग्रामीण बच्चे युवा और बुजुर्ग मिलकर व्यंजनों का आनंद लेते हैं। मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेले आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं मेले के मनोरंजन झूले प्रदर्शनी व्यंजन के स्टॉल के साथ विविध उत्पादों का आकर्षक तरीके से प्रदर्शन और ऑफर ग्राहक को खरीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने मेले में व्यापारिक व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों, साहित्यकारों और कवियों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर देने के लिए मेला समिति की सराहना की। सांसद श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं में शामिल भोपाल उत्सव मेले की शुरुआत में स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके कार्य समाज सेवा की प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि मेले लोगों को जोड़ने मिलाने का काम करते हैं। मेले के विकास के लिए वह अपने स्तर से सभी संभव प्रयास करेंगे। महापौर श्रीमती मालती राय ने स्वर्गीय रमेश अग्रवाल के योगदान का स्मरण करते हुए मेले की निरंतरता को बनाए रखने के लिए मेला समिति को बधाई दी। विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने मेला समिति की सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री रमेश अग्रवाल के द्वारा रोपित बीज को वट वृक्ष बनने के लिए मेला समिति के पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेला समिति के पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से सौंदर्या ग्रुप के डायरेक्टर श्री नवीन राय, भोपाल उत्सव मेला समिति के कोषाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता और पूर्व महामंत्री श्री विनोद गुप्ता को भोपाल मेला उत्सव समिति की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। स्वागत उद्बोधन भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल ने दिया। आभार प्रदर्शन समिति के महामंत्री श्री अजय सोगाने ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, दैनिक भास्कर समूह के प्रबंध निदेशक श्री सुधीर अग्रवाल एवं आई.ई.एस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बीएस यादव उपस्थित थे।  

मासूम बच्ची भी शामिल, राजस्थान-अलवर में आगजनी की घटनाओं में चार लोग गंभीर झुलसे

अलवर। अलवर में अलग-अलग स्थान पर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक चार महीने की बच्ची भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ताल वृक्ष के समीप निवासी महेश गुर्जर की चार महीने की पुत्री देवासी मुड्डे पर बैठी हुई थी और चूल्हे में जा गिरी, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत स्थानीय दाउदपुर मोहल्ला निवासी गिरधारी जाटव की 55 वर्षीय पत्नी लीला देवी चूल्हे पर चने का साग बना रही थी। तभी अचानक उसे चक्कर आए और वह सब्जी के भगोने में जा गिरी, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वहीं, हाथ पैर भी झुलस गए, जिसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सेंथली चिरखाना निवासी 50 वर्षीय कुंती देवी पत्नी हरद्वारी लाल चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक कुंती देवी के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे उसके दोनों पर गंभीर रूप से झुलस गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्दी के मौसम में अलाव ताप रहा एक 11 साल का युवक हसनपुर झिरका फिरोजपुर निवासी हकीम का पुत्र इंसाफ अलाव में पेट्रोल डालने से गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, इंसाफ आदित्य रात 8 बजे घर के पास सर्दी की वजह से अलाव ताप रहा था। तभी अचानक इंसाफ ने पेट्रोल अलाव में डाल दिया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इंसाफ बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।इन चारों जनों को झुलसी हुई हालत में अलवर के जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।

हमें भारत जैसे महान देश का निवासी होने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने का गर्व है: निर्मला भूरिया

भोपाल महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि हमें भारत जैसे महान देश का निवासी होने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने का गर्व है। भारतीय साहित्य में धार्मिक, सांस्कृतिक, और दार्शनिक विचारों का विशेष महत्व है। भारतीय साहित्य केवल मनोरंजन ही नहीं करता, बल्कि यह जीवन शैली को भी बदल देता है। भारतीय साहित्य में राष्ट्र का स्वर उद्घाटित होता है। राष्ट्र गौरव का भाव भारतीय दृष्टि की विशेषता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सांस्कृतिक विविधता लिए हुए हैं इसलिए साहित्य को किसी एक भाषा में चिन्हित नहीं किया जा सकता। हमारे साहित्यकारों ने संस्कृत, हिन्दी, मराठी, तमिल, बंगाली, उर्दू, गुजराती, और अन्य भारतीय भाषाओं में साहित्य रचा है और लगभग हर भाषा में महिला साहित्यकारों ने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। मंत्री सुश्री भूरिया रविवार को भोपाल में अर्चना प्रकाशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय महिला साहित्यकार सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा की भारतीय साहित्य में विश्व बंधुत्व, सामाजिक न्याय और समानता का स्वर है। इसे लोगों तक पहुचाने में धार्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक साहित्य का योगदान रहा है। रचनाकारों ने साहित्य को हमारे समक्ष अनेक विधाओं में प्रस्तुत किया है। सभी तरह की शैली गद्य, पद्य और कविताओं के माध्यम से जटिल से जटिल विषयों को समझाने का प्रयास किया जाता है यही साहित्य की खूबसूरती है। उन्होंने कहा की आज के दौर में जब कुछ भी और कैसा भी साहित्य छप रहा है। ऐसे में अर्चना प्रकाशन ने न केवल अपनी गुणवत्ता को बनाये रखा वरन राष्ट्रवादी साहित्य और संस्कृति को संजोये रखने वालों साहित्य के लिए अर्चना प्रकाशन ने कोई समझौता नहीं किया। भारतीय संस्कृति को सहेजने और संवारने का जो कार्य अर्चना प्रकाशन ने किया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आदिकाल से ही विदुषियों की पद्य, सूक्तियां आदि हमारे वेद पुराणों में है। अगर हम ऋग्वेद देखें तो सत्ताइस महिला रचनाकार थी जिन्होंने सुंदर सूक्तों की रचनाएँ की है। ऐसा कोई भी प्राचीन ग्रंथ नहीं है, जिसमें महिला साहित्यकार का उल्लेख न हो। गार्गी और मैत्रेयी, लोपामुद्रा, अदिति महान दार्शनिक वैदिक ऋचाओं की दृष्टा और व्यख्याता थीं। आज पूरे देश से पधारी महिलाएं ‘विश्वम्भरा’ में ‘साहित्यिक सृष्टि-भारतीय दृष्टि’ पर मंथन व चिंतन करने आईं हैं। मैं सभी प्रतिभागियों का प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। यहां पधारीं देश भर की महिला साहित्यकारों के लिए यह उत्कृष्ट समागम है जहां वैचारिक समानता देखी जा सकती है। आज के दौर में जब मोबाइल संस्कृति ने पुस्तकों के पढ़ने और लिखने को कुछ हद तक प्रभावित किया है, ऐसे में इस प्रकार के सम्मेलन सुखद अनुभव देते है। सुश्री भूरिया ने कहा कि साहित्य रचना में बाजारवाद के प्रभाव को समझना भी एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि साहित्य को समझने में युवा पीढ़ी का रुझान कम है। इसलिए बाजार में साहित्यिक विषयों की किताबों की डिमांड कम होती है। आज के युग में युवाओं की सोच को समझते हुए हमारे साहित्यकार रचना को लिपिबद्ध करेंगे तो यही युवा इन किताबों को हाथों-हाथ लेंगे।  

40 लाख के जेवरात और नगदी ले गए चोर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सपरिवार देवी दर्शन करने गए असिस्टेंट डायरेक्टर

रायगढ़। पुसौर ब्लॉक में रहने वाले लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ धनंजय सारथी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी रकम समेत 40 लाख से भी अधिक सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की है। जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो कि लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पदस्थ पर पदस्थ हैं। एक जनवरी को धनंजय सारथी अपने पूरे परिवार के साथ देवी दर्शन करने के लिये उड़ीसा गए हुए थे, जहां वे दो जनवरी को दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर देवी दर्शन करने पहुंचे और फिर रायपुर से तीन जनवरी की रात अपने गांव जतरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे नकदी रकम साढ़े 17 लाख समेत सोने चांदी के जेवरात के अलावा साड़ी और सूट को मिलाकर कुल 47 लाख के चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूने मकान से लाखों की चोरी के बाद पीड़ित ने सुबह पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। डीवीआर भी लेकर भागे चोर बताया जा रहा है कि धनंजय सारथी के सूने मकान से 40 लाख से भी अधिक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों ने घर के कोन-कोन में छानबीन करते हुए चोरी की है। साथ ही साथ पकड़े जाने के डर से भागते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो मंत्रालय में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वो दंतेवाड़ा देवी दर्शन करने गए थे, इसी बीच वो वापस आये तो उनके यहां चोरी की घटना हुई है।

मृतक आश्रितों एवं घायलों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित, राजस्थान-टैंकर हादसे में जिला प्रशासन संवेदनशील

जयपुर। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के समीप 20 दिसंबर को घटित दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के 20 मृतकों के आश्रितों एवं 24 घायल व्यक्तियों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 20 मृतक आश्रितों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक करोड़ रुपये (प्रति मृतक आश्रित 5-5 लाख) राशि हस्तांतरित कर दी गई है एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा देय 1 करोड़ 20 लाख रुपये (प्रति मृतक आश्रित 6-6 लाख) की मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के बीमित 11 मृतकों के आश्रितों के बैंक के खाते में योजना के तहत 55 लाख रुपये (प्रति मृतक आश्रित 5-5 लाख) की अतिरिक्त राशि हस्तांतरित की गई है। वहीं, दुर्घटना में घायल 24 व्यक्तियों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री सहायता कोष से 24 लाख रुपये (प्रति घायल 1-1 लाख) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा देय 48 लाख रुपये (प्रति घायल 2-2 लाख) की मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राहत कोष से प्रति मृतक राशि 2 लाख एवं प्रति घायल राशि 50 हजार की आर्थिक सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर अपेक्षित आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़नगर में किया नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण, भारत रत्न अटल जी के नाम से जाना जायेगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़नगर में आज जिस स्कूल को सीएम राइज के रूप में विकसित कर लोकार्पण किया गया है, इसी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी शिक्षा प्राप्त की थी। उनकी स्मृति में बड़नगर के सीएम राइज स्कूल का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब गाँव और शहरों के नाम जन-भावनाओं के अनुरूप रखे जायेंगे। गजनीखेड़ी पंचायत को अब चामुंडा माता के नाम से जाना जायेगा। इसी तरह जहाँगीरपुर अब जगदीशपुर और मौलाना गाँव विक्रम नगर के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन जिले के बड़नगर में 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नव-निर्मित सीएम राइज स्कूल भवन का लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि उपज मंडी परिसर बड़नगर में 466.27 लाख रुपए की लागत से हुए नवनिर्माण कार्यों के भूमि-पूजन के साथ बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 343.80 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण कर नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया और निर्माण कार्य की सराहना की। उन्होंने बड़नगरवासियों को नए साल में मिली इस नई उपलब्धि के लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण के लिये वर्ष 2024 में 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिकीकरण के प्रयासों से बड़नगर में भी बड़े औद्योगिक समूह द्वारा 3500 करोड़ रुपये की लागत से फैक्ट्री स्थापित की जायेगी। उन्होंने कहा कि बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी शीघ्र होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन हो चुका है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के 13 जिलों को मिलेगा। इस परियोजना के पूरा होने पर बड़नगर क्षेत्र के खेत भी बारह महीने फसलों से लहलहाएंगे। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का उपयोग प्रदेश में ही करने के लिए हम एक लाख से अधिक युवाओं को शासकीय सेवा में भर्ती करेंगे और इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य अब तेजी से बदल रहा है। हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य प्रदेश के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का बखूबी सामना कर सकें। प्रदेश के सीएम राइज स्कूल इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य बनाना हमारा पहला काम है। संसाधनों के अभाव में कोई बच्चा स्कूली शिक्षा पाने से वंचित न रहे यही हमारा उद्देश्य है। हम उन्हें भावी जरूरतों के लिए अभी से तैयार कर रहे हैं। हम प्रदेश के सभी स्कूलों के आधुनिकीकरण की दिशा में बढ़ रहे हैं। सीएम राइज स्कूल में बेहतर शिक्षा देकर हम बच्चों और अभिभावकों के निजी स्कूलों की ओर बढ़ते आकर्षण को समाप्त कर निजी और सरकारी स्कूलों का भेद समाप्त कर देना चाहते हैं, इसके लिए हम संसाधन बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरे प्रदेश में गीता भवन भी बनवा रहे हैं, जिससे बच्चों को जीवन के नैतिक मूल्यों से भी अवगत कराया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित प्रदेश के उज्जैन सांदीपनि आश्रम, जानापाव, अमझेरा आदि स्थानों को तीर्थ क्षेत्र बनाया जा रहा है। इसी प्रकार उज्जैन के महिदपुर को भी भव्य तीर्थ का रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है1 उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 हजार करोड़ रुपए की पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का लाभ देपालपुर, बड़नगर, शिवपुरी, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, देवास, गुना आदि जिलों एवं स्थानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश का बजट 7 लाख करोड़ का होगा। प्रदेश में लगातार नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इस वर्ष 14 और नवीन मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर 20% किया जाएगा, अब शासन दुग्ध क्रय पर बोनस भी देगा। प्रदेश में गोवंश संरक्षण-संवर्धन के लिये 10 से अधिक गौ-पालन करने वालों को अनुदान दिया जायेगा। प्रदेश के नगर निगम और बड़ी नगरपालिकाओं में 10-10 हजार गोवंश क्षमता की बड़ी गौशालाएं बनाई जा रही हैं। गोवंश पालन का संपूर्ण खर्च शासन उठायेगा। मध्यप्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है : केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जामंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल की अवधारणा पर काम करके बहुत बड़ा काम किया है। शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए इतना निवेश और किसी प्रदेश में देखने को नहीं मिलता।

एनजीटी के आदेशों का पालन जरूरी: सचिव, राजस्थान-मकर संक्राति पर पतंगबाजी के लिए जारी की एडवायजरी

जयपुर। पशुपालन, गोपालन और डेयरी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए विभाग की ओर से पतंगबाजी को लेकर आमजन हित तथा पक्षियों की सुरक्षा के लिए एडवायजरी जारी की है। जिला कलक्टरों को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मकर संक्राति पर्व पर पतंगबाजी के दौरान दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को जान का खतरा होने की अत्यधिक संभावना रहती है। पतंग उड़ाने के दौरान अत्यधिक धारदार, नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों एवं उन पर लोहे अथवा कांच के पाउडर की कोटिंग से आमजन एवं पशु पक्षियों को हानि पहुंचने और कई बार जनहानि होने की भी संभावना होती है। साथ ही यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से बने होने के कारण विद्युत सुचालक भी हो जाता है। जिससे विद्युत तारों के संपर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ाने वालों के लिए खतरनाक हो सकता है और विद्युत सप्लाई में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इन्हीं संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी सामग्री से निर्मित मांझों पर तत्काल प्रतिबंधात्मक रोक लगाने की कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों की अनुपालना में नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने और सिंथेटिक पदार्थ से लेपित चायनीज और गैर बायो डिग्रेडेबल मांझे या धागे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और प्रतिबंध की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस प्रकार के मांझे के निर्माण, भंडारण और विक्रय तथा उपयोग पर भी तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत तत्काल कार्यवाही की जाए। डॉ. शर्मा ने कहा है कि एनजीटी के प्रतिबंधों के बारे में विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन के बीच में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। आमजन को सूती धागों या बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने धागों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। स्कूलों, कॉलेजों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चालाया जाए। डॉ. शर्मा ने घायल पक्षियों के बचाव के लिए विशेष प्रबंध करते हुए उनके ईलाज के लिए सभी जिलों में मकर संक्रांति के अवसर पर पशुपालन विभाग/स्वयंसेवी संस्थाओं/पक्षी प्रेमियों के माध्यम से पक्षी चिकित्सा शिविर लगाने तथा हेल्पलाइन नंबर जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दूध तलाई गुरुद्वारा मे दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे। यहां उन्होंने अरदास में भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सिख समाज ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सिख समाज के सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, ग्रंथी चरण सिंह गिल, इकबाल सिंह गांधी, सभापति श्रीमति कलावती दीदी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, सभापति श्रीमती कलावती देवी जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।  

पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित किया, कहा- बंद नहीं करेगी मुफ्त वाली स्कीमें

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी ने 12 हजार करोड़ से अधिक की सौगात राजधानी को दी है। ‘नमो भारत’ नेटवर्क के विस्तार और नई मेट्रो लाइन के उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने एक तरफ जहां ‘आप’ सरकार पर जोरदार प्रहार किया तो दूसरी तरफ यह वादा भी कर दिया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार मौजूदा स्कीमों को बंद नहीं करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी की ओर से किए जा रहे इस प्रचार को झूठा करार दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो मुफ्त बिजली-पानी जैसी स्कीमें बंद हो जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी की रैली में विस्तार से बताया कि भाजपा दिल्ली को किस तरह विकसित करना चाहती है। पीएम ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को एक बार फिर ‘आपदा’ करार देते हुए तीखे हमले किए। पीएम ने कहा कि गर्मी में पानी के लिए मारामारी, बरसात में जलभराव की परेशानी, सर्दी में प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल। दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर मौसम आपदाकाल बना दिया है। दिल्लीवालों की ऊर्जा सालभर आपदा से ही निपटने में लग रही है। इसलिए दिल्ली में आपदा हटेगी तो ही सुशासन का डबल इंजन आएगा। शीशमहल पर बड़ा अटैक पीएम मोदी ने एक बार फिर कथित शीशमहल का जिक्र करते हुए नाम लिए बिना अरविंद केजरीवाल पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पर आपदा लाने वाले झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार काम नहीं करने देती। केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती। ये कितने बड़े झूठे हैं इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने सीएजी रिपोर्ट के आधार पर शीशमहल पर हुए खर्च का खुलासा किया है। आपको यह जानकर पीड़ा होगी, पूरे देश के लोग चौंक जाएंगे, जब दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवा के लिए भटक रहे थे तब इन लोगों का फोकस अपना शीशमहल बनवाने में था। इन्होंने शीशमहल का भारीभरकम बजट बनाया, आज अखबार ने खुलासा किया है कि कैसे इस शीशमहल पर बजट से भी तीन गुना से ज्यादा पैसे खर्च किए गए। यही इनकी सच्चाई है।’ भाजपा बंद नहीं करेगी योजनाएं: पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल अभी लगभग हर सभा में कहते हैं कि भाजपा जीत गई तो मुफ्त वाली सारी स्कीमें बंद कर देगी। पीएम मोदी ने इसे झूठ करार देते हुए कहा कि हर के डर से ऐसा कहा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि इन योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। पीएम ने कहा, ‘आपदा वालों ने दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं। झूठ फैला रहे हैं। ये दिल्लीवालों को डरा रहे हैं कि बीजेपी आएगी तो ये बंद हो जाएगा, वो बंद हो जाएगा। लेकिन मैं दिल्लीवालों को विश्वास दिलाने आया हूं भाजपा सरकार में जनहित की कोई योजना बंद तो नहीं होगी, लेकिन जो उसमें बेईमानों का ठेका है उनको बाहर निकाला जाएगा। पिछले 10 साल में राज्य सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर चली है, इन योजनाओं में आपदा वालों ने जनता का पैसा लूटा है उन्हें भी भाजपा सरकार के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ, आपदावालों को भगाकर ईमानदार लोगों को बिठाकर कल्याण के काम आगे बढ़ाए जाएंगे। केंद्र सरकार की जो योजनाएं इन आपदावालों ने रोक रखी है, ऐसी सभी योजना का लाभ भी भाजपा की डबल योजना वाली सरकार मे मिलेगा।’ महिलाओं पर क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने महिला वोटर्स को साधते हुए बताया कि उनकी सरकार आधी आबादी के लिए क्या क्या कर रही है। उन्होंने इशारों में संकेत दिया कि भाजपा दिल्ली में भी लाडली बहना जैसी योजना का वादा कर सकती है। उन्होंने कहा,’भाजपा की नीतियां, महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालय का निर्माण हो, उज्ज्वला गैस कनेक्शन देना हो, करोडों घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो, सुकन्या समृद्धि योजना हो, गर्भवती महिलाओं के खाते में मदद भेजना हो, महिलाओं के हित में केंद्र सरकार अनेकों योजना चला रही है। भाजपा की अनेक सरकारें भी माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाएं चला रही हैं। दिल्ली के 75 लाख जरूरतमंदों को मुफ्त राशन भाजपा सरकार देगी। दिल्ली में बनने वाली सरकार सुनिश्चित करेगी कि माताओं-बहनों के लिए घर चालना आसान हो।’

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने श्री चामुण्डा धाम में की पूजा अर्चना

भोपाल मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की बड़नगर  तहसील के ग्राम गजनीखेड़ी स्थित श्री चामुण्डा धाम मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य  एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, सांसद श्री अनिल फिरोजिया और विधायक श्री जितेन्द्र पंडयाने भी पूजा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंच,  पुजारी श्री ईश्वरगिरी गोस्वामी सहित जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पुजारी श्री ईश्वरगिरी गोस्वामी ने बताया कि गजनीखेड़ी में यहां चंड-मुंड का संहार करने वाली मां चामुंडा का ऐतिहासिक भव्य मंदिर है। वर्तमान में यह मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन है। माना जाता है कि यहां माता की प्रतिमा दिन में तीन रूप धारण करती है। यह छठी या सातवीं शताब्दी का गुप्तकालीन मंदिर है, गर्भ गृह की प्रमुख मूर्ति चामुंडा माता की है। बाजू में स्कंद माता और प्रति स्कंद माता की मूर्ति है। दूसरी तरफ दुर्लभ शेषशायी गणेशजी की मूर्ति है। प्रसिद्ध पुरातत्वविद वी.एस. वाकणकर के अनुसार यह अत्यंत दुर्लभ मूर्ति है। इस प्रकार की दूसरी मूर्ति काठमांडू (नेपाल) में है। मंडप के दाहिनी ओर बाह्य भित्ति पर 11वीं सदी की पांच पंक्ति का नागरी लिपि में एक लेख उत्कीर्ण है। मंदिर के आंगन में दो छतरियां एवं एक कुंड स्थित है। यह स्थान निमाड़ सहित इंदौर क्षेत्र के अरझरे और लाड़ परिवार की कुलदेवी का स्थान माना जाता है।शारदीय नवरात्र में हजारों यात्री निमाड़ क्षेत्र से यहां आते है और तीन दिन तक रुककर पूजन-अर्चन करते हैं।

मालदा जिला पुलिस ने दुलाल सरकार के हत्याकांड के मास्टरमाइंडों को पता लगाने दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा

मालदा पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद दुलाल सरकार की हत्या के दो आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। मालदा जिला पुलिस ने दुलाल सरकार के हत्याकांड के मास्टरमाइंडों में से एक रेलवे बैरक कॉलोनी निवासी कृष्णा रजक उर्फ रोहन (30) और बबलू यादव (31) का पता बताने के लिए दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखेगी। बता दें कि मालदा इंग्लिश बाजार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और कारोबारी दुलाल सरकार (61) की दो जनवरी को चार बाइक सवार हमलावरों ने उनके घर के करीब स्थित उनकी फैक्ट्री के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को बताया था कि दुलाल सरकार की हत्या के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी समीर अख्तर, मोहम्मद अब्दुल गनी और मालदा निवासी टिंकू घोष, अभिजीत घोष और अमित राजा के रूप में की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पुलिस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है। दुलाल सरकार की हत्या के बाद सीएम ममता बनर्जी ने नबन्ना में राज्य प्रशासनिक बैठक को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दुलाल सरकार की हत्या के लिए मालदा पुलिस अधीक्षक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। सीएम ने कहा था कि यह त्योहारों का मौसम है और बदमाश इसका फायदा उठा रहे हैं। दुलाल की हत्या पुलिस अधीक्षक की लापरवाही के कारण हुई। कुछ समय पहले दुलाल की सुरक्षा हटा ली गई थी। इससे पहले भी उन पर हमला हुआ था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।  

मुंबई में घाटकोपर पुलिस ने 13 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, ये सभी बांग्लादेशी नालासोपारा में रह रहे थे

मुंबई देश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुंबई में घाटकोपर पुलिस ने 13 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बांग्लादेशी नालासोपारा में रह रहे थे। पुलिस ने शुरुआत में एक बांग्लादेशी को पहले गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान 13 और बांग्लादेशी मिले हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी नागरिक नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले बांग्लादेश के एक नागरिक ने भिवंडी में 500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। इसके बाद वह भारतीय होने का दावा करते हुए पुणे में बस गया। चार रोहिंग्याओं के साथ वह जुलाई में म्यांमार से बांग्लादेश आया था। इसके बाद बांग्लादेश से सीधे पुणे के देहुर रोड इलाके में गांधीनगर आ गया। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की एटीएस को जानकारी मिली कि ये चारों लोग इलाके में अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन चारों के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन उनमें से एक एम. खान ने पुणे में 80 हजार रुपये में एक जगह खरीदी और उस जगह पर घर बनाकर अपना जीवन शुरू किया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। गौरतलब है कि फर्जी पासपोर्ट गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज गुप्ता को कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह दस साल से अधिक समय से टूर-ट्रैवल व्यवसाय की आड़ में पासपोर्ट धोखाधड़ी का कारोबार चला रहा था। वह अब तक 100 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को जाली भारतीय पासपोर्ट के जरिए विदेश भेज चुका है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नागदा के रंगोली गार्डन में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र श्री नवीन नरेंद्र गेहलोत संग सुश्री कृति के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवदंपत्ति को सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। विवाह स्थल पहुंचने पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत और परिजनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया और स्मृति स्वरूप उन्हें श्रीमद् भगवद गीता की पवित्र प्रतियां उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा श्री तेज बहादुर सिंह, विधायक शाजापुर श्री अरुण भीमावद, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गेहलोत, नगर पालिका नागदा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत, पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत, जिला पंचायत नीमच के पूर्व सदस्य श्री अशोक खींची, श्री सुल्तान सिंह शेखावत, सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : बुमराह ने किया कमाल, सीरीज में बने ये बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 6 विकेट से मात देने के बाद प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीत ली। इससे पहले कंगारूओं ने 2014/15 में अंतिम बार भारत को इस ट्रॉफी में अपने घर पर 2-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में हुई दो बीजीटी सीरीज 2-1 से जीती थी। इस सीरीज की शुरुआत मेजबान टीम की हार के तौर पर हुई जब भारत ने पर्थ टेस्ट में 295 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगले चार में तीन टेस्ट मैच जीते। इससे पहले साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया ने 0-1 से सीरीज में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को 3-2 से हराया था। जबकि उन्होंने अपनी धरती पर ऐसा 1968/69 में ही किया था जब वेस्टइंडीज टीम को 3-1 से मात दी थी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में इस बार 1141 गेंदें फेंकी गई जो यहां 1896 के बाद से सबसे कम हैं। यह बताता है कि इस मैच की पिच वाकई में चुनौतीपूर्ण थी और इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने भी इसे स्वीकारते हुए मैच के बाद कहा था कि उन्होंने पूरी सीरीज में गेंदबाजी के लिए सबसे मुफीद विकेट पर बॉलिंग करना मिस किया। साल 2000 के बाद से यह केवल तीसरी बार हुआ है जब भारतीय क्रिकेट एक टेस्ट सीरीज के किसी दो मैचों की दोनों पारियों में 200 रनों से कम पर आउट हो गई। यह बीजीटी सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी के संघर्ष को दर्शाता है। भारतीय क्रिकेट में फिलहाल चीजें परफेक्शन से बहुत दूर हैं। सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म, कप्तानी, मैनेजमेंट पर सवालिया निशान हैं। भारत पिछली दो टेस्ट सीरीज में तीन मैच हारा है। इससे पहले टीम इंडिया अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 0-3 से हार गई थी। खास बात यह है कि 2024/25 सीजन में ऐसा सिर्फ दो ही बार हुआ है। सिडनी टेस्ट में स्कॉट बोलैंड ने मैच में 76 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। वह इस मैदान पर साल 1900 के बाद 10 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले ग्लेन मैक्ग्रा ने यहां साल 2000 में 103 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। बोलेंड का प्रदर्शन इस सीरीज में इतना जबरदस्त था कि उन्होंने एक बैकअप बॉलर की छवि को भी तोड़ दिया। वह बैकअप बॉलर के तौर पर आए और 13.19 की औसत के साथ 21 विकेट हासिल किए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने सीरीज में सर्वाधिक 32 विकेट हासिल किए और वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ साबित हुए। इससे पहले भारत के तेज गेंदबाज कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू जमीन पर साल 1979/80 में 32 विकेट हासिल किए थे। भारत का कोई और तेज गेंदबाज एक सीरीज में इससे ज्यादा विकेट नहीं ले पाया है। कपिल देव ने तब 17.68 की औसत से 32 विकेट लिए थे। जबकि बुमराह ने केवल 13.06 की औसत से विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जरूर साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में 32 विकेट चटकाए थे।

यूपी में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, डीआईजी वैभव कृष्ण को महाकुंभ प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 2010 बैच के आईपीएस सुनील कुमार सिंह को आजमगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण को महाकुंभ मेला प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ मेला के आयोजन के लिए सुरक्षा और प्रबंधन की दृष्टि से वैभव कृष्ण की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। उनका अनुभव इस ऐतिहासिक आयोजन को सुरक्षित और सुगम बनाने में मददगार साबित होगा। सरकार ने यह कदम प्रशासनिक दक्षता और बेहतर जनसेवा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अधिकारियों की नई तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी प्रशासनिक सुधार की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। बता दें कि अपनी कुशल प्रशासनिक शैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाने वाले वैभव कृष्ण 2010 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह यूपी के बागपत जिले के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। साल 2009 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा में शामिल होकर वैभव कृष्ण ने पूरे भारत में 86वीं रैंक हासिल की और आईपीएस बने।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet