LATEST NEWS

दिल्ली में एक्यूआई पहुंचा 400 पार, खराब वायु गुणवत्ता से लोग परेशान, हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों का जीना बेहाल किया

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है तो दूसरी तरफ वायु प्रदूषण से भी लोग परेशान हैं। इसने लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर दीं हैं। इससे लोगों में आंखों के जलन की समस्या और सांस संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 था। वहीं, दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों में फरीदाबाद का एक्यूआई 188, गुरुग्राम का 278, गाजियाबाद का 260, ग्रेटर नोएडा का 184 और नोएडा का 242 था। दिल्ली के 9 इलाकों में एक्यूआई 400 से ज्यादा और 500 के आसपास था। इनमें बवाना, द्वारका सेक्टर 8, जहांगीरपुरी, मुंडका, फताफतगंज, रोहिणी, सिविल लाइन्स, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं। इन इलाकों में एक्यूआई 400 से 426 के बीच था। दिल्ली के बाकी इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच था, जो वायु गुणवत्ता के खराब स्तर को दर्शाता है। वहीं, दिल्ली के कई इलाके में एक्यूआई गंभीर बनी हुई है। इन इलाकों का एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है, जिसमें अशोक विहार 407, द्वारका सेक्टर-8 410, जहांगीरपुरी- 407, मुंडका 424, पटपड़गंज 415, आरके पुरम 403, रोहिणी 411, सिरीफोर्ट 428, विवेक विहार 436, वजीरपुर 425 और बवाना का एक्यूआई 401 दर्ज किया गया हैं। इन इलाकों के अलावा भी दिल्ली के 22 इलाकों का एक्यूआई भी खतरनाक स्थिति में बना हुआ है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आने वाले 6 दिनों तक दिल्ली के वायु गुणवत्ता में कोई भी सुधार होने के आसार नहीं है। दिल्ली में 11 जनवरी तक वायु प्रदूषण की स्थिति जस की तस बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने ग्रेप-3 को लागू कर दिया गया है।  

CM मोहन ने 3 गांवों के नाम बदले- अब गजनीखेड़ी गांव का नाम होगा चामुंडा महानगरी और जहांगीरपुर अब होगा जगदीशपुर

उज्जैन बड़नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए तीन गांवों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया। अब गजनीखेड़ी गांव का नाम होगा चामुंडा महानगरी। ग्राम मौलाना का विक्रम नगर और जहांगीरपुर गांव का नाम जगदीशपुर करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सीएम राइज स्कूल, बड़नगर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर रखा। बड़नगर के गजनीखेड़ी पंचायत को अब चामुण्डा माता नगर, मौलाना को विक्रम नगर और जहांगीरपुरी को जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने बड़नगर, उज्जैन में नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल का शुभारंभ किया। सीएम ने ऐलान किया कि स्कूल पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को युवाओं के स्वर्णिम भविष्य का आधार बताते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर वर्ग तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पहले भी नामों में परिवर्तन इससे पहले भी जुलाई 2024 में सरकार ने कई गांवों के नाम में परिवर्तन किए थे। मध्य प्रदेश सरकार ने कुंडम का नाम कुंडेश्वर धाम, कूंची का चंदनगढ़ और कुंडिया का कर्णपुर किया था। जिसकी अधिसूचना जारी कर नाम परिवर्तन लागू भी कर दिया गया था।

ओयो ने अपने पार्टनर होटल्स के लिए नई चेक-इन पॉलिसी लॉन्च की, जिसके अंतर्गत अनमैरिड कपल्स को अब रूम

नई दिल्ली ओयो के जरिए होटल्स रूम बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। कंपनी अपने पार्टनर होटल्स के लिए नई चेक-इन पॉलिसी लॉन्च की है। नई पॉलिसी के अनुसार अनमैरिड कपल्स (अविवाहित जोड़े) को कमरा नहीं दिया जाएग। फिलहाल यह नया नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ में लागू किया गया है। लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। क्या है ओयो की नई चेक इन पॉलिसी? इस नई पॉलिसी में अविवाहित जोड़े को वैलिड प्रूफ दिखाना होगा। जिससे वो कपल्स साबित हो सकें। यह नियम ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी लागू रहेगा। ओयो ने अपने बयान में कहा है कि पार्टनर होटल्स को सामजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कपल्स बुकिंग को कैंसल करने का अधिकार दिया गया है। सबसे पहले मेरठ में लागू हुआ नियम ओयो ने मेरठ स्थित अपने पार्टनर होटल्स को यह नई पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। कंपनी मेरठ के अनुभवों के आधार पर आने वाले शहरों में भी इस नियम को लागू कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार “मेरठ में कई सामाजिक संस्थाओं ने कंपनी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। इसके अलावा कई अन्य शहरों में अनमैरिड कपल्स को कमरा ना देने को लेकर पिटीशन दाखिल की गई थी।” इसी कारण कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा। ओयो के अधिकारी का क्या कहना है? कंपनी के नॉर्थ इंडिया के रीजन के हेड पवास शर्मा ने पीटीआई को बताया, “ओयो सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ काम करने के प्रति प्रतिबध्द है। जहां एक तरफ हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। तो वहीं कानून के दायरे में काम करने को लेकर और सामाजिक संस्थाओं की बातों को भी जिम्मेदारी पूर्वक सुन रहे हैं। हम इस पॉलिसी के प्रभाव और नियमों को समय-समय पर रिव्यू करते रहेंगे।’ ओयो का कहना है कि यह प्रोग्राम कंपनी के प्रति पुरानी धारणाओं को बदलना और परिवार, स्टूडेंट्स, बिजनेस, धार्मिक और अकेले यात्रियों को सुरक्षित अनुभव देने वाले ब्रांड में पेश करना है। कंपनी ने कहा इसके जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा रूम बुक करने के लिए भी प्रोत्साहित करना है।

भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया

नई दिल्ली जब भी दुनिया में मेट्रो ट्रेन की बात होती है, भारत की मेट्रो का भी नाम उसमें प्रमुख रूप से शामिल होता है। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में मेट्रो रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़कर 1000 किमी का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह यूपी के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली के लोग भी नमो भारत ट्रेन में सफर कर मात्र 35 से 40 मिनट में मेरठ पहुंच सकेंगे। दिल्ली में मेट्रो 2002 में शुरू हुई थी। हालांकि भारत में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 1984 में हो गई थी। कोलकाता में पहली मेट्रो ट्रेन चली थी। कितने राज्यों में चलती है मेट्रो? मेट्रो ट्रेन अब सिर्फ दिल्ली और कोलकाता तक ही सीमित नहीं है। देश के कई राज्यों में इसका विस्तार हो गया है। मेट्रो ट्रेन अब देश के 11 राज्यों के 23 शहरों में चलती है। साल 2014 में यह ट्रेन मात्र 5 राज्यों और 5 शहरों में चलती थी। अभी मेट्रो ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसे चलाने की तैयारी है। कितना बड़ा हो गया नेटवर्क? भारत मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत का स्थान चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। साल 2014 में मेट्रो रेल नेटवर्क मात्र 248 किलोमीटर का था। ऐसे में पिछले 10 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है। पिछले साल एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अगले दो-तीन साल में भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा। कितने यात्री करते हैं सफर? देशभर में मेट्रो से आज रोजाना करीब एक करोड़ यात्री सफर करते हैं। पिछले 10 वर्षों में यात्रियों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई है। यह संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभर में मेट्रो में सफर करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की है। दिल्ली में रोजाना औसतन करीब 75 लाख यात्री सफर करते हैं। देश के दूसरे राज्यों में मेट्रो में कम ही यात्री सफर करते हैं। सिर्फ दिल्ली मेट्रो ही फायदे में! इस समय देश के कई हिस्सों में मेट्रो ट्रेन चल रही है। सबसे ज्यादा फायदे में दिल्ली मेट्रो है। देश के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन घाटे में चल रही है। उन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी नहीं है। वहीं बात अगर नमो भारत ट्रेन की करें तो इसे भी अभी भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस ट्रेन में रोजाना औसतन 10 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की तुलना करें तो अभी सालभर में जितने यात्री नमो भारत में सफर कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा यात्री दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सफर कर लेते हैं। दिल्ली से कनेक्ट होने के बाद उम्मीद है कि नमो भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

जसोल धाम बना श्रद्धा का केंद्र एवं दर्शनीय स्थल, राजस्थान-बालोतरा पहुंचे शिक्षा मंत्री

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बालोतरा जिले के श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान, जसोल (जसोल धाम) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री भैरूजी, श्री खेतलाजी, श्री सवाईसिंह जी एवं श्री लाल बन्नासा मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर संस्थान समिति सदस्य कुं. हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने श्री दिलावर को संपूर्ण मंदिर परिसर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की सराहना की। शिक्षा के क्षैत्र में मन्दिर का विशेष योगदान— उन्होंने मंदिर प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर में शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहित पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए है। श्री दिलावर ने मन्दिर संस्थान द्वारा एक विद्यालय को गोद लेने और शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा शिक्षा के प्रति एक मजबूत संदेश देता है। मंत्री ने मंदिर परिसर को श्रद्धा का केंद्र और दर्शनीय स्थल बताते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में इतना भव्य और सुंदर धार्मिक स्थल बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा, “श्री राणीसा भटियाणीसा (मां जसोल) के दर्शन कर एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा है, साथ ही यहां से हर कोई सकारात्मक ऊर्जा लेकर जाता है।” दिलावर ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यहां से प्रेरणा लेकर समाज के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दें। उन्होंने कहा कि मंदिर का यह वातावरण और विकास कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है। राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान, जसोल ने शिक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जो संकल्प लिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। मंत्री ने संस्थान की इस पहल को एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह भविष्य में समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम: विदेश यात्रा से लौटे अधिकारियों का डी-ब्रीफिंग सत्र संपन्न

भोपाल मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत विदेश यात्रा में गये राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का डी ब्रीफिंग सेशन आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में एडीजी प्रशिक्षण सोनाली मिश्रा और पीएसओ टू डीजीपी डीआईजी श्री विनीत कपूर, स्टॉफ ऑफिसर श्री मलय जैन, पुलिस अधीक्षक पीटीएस पचमढ़ी श्रीमती निमिषा पाण्डेय, तथा मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।  मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों के लिए यह कार्यक्रम 26.10.2024 से प्रारम्भ हुआ था, जिसका आज समापन हुआ ।        समीक्षा के दौरान प्रांजली शुक्ला विजय डाबर, रामेश्वर यादव,  नीतू ठाकुर, प्रवीण मंडलोई, संदीप भूरिया के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली, केम्ब्रिज विश्वविद्यालय एवं लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में प्राप्त किए गये अनुभव पर प्रजेन्टेशन दिया गया । इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को अपने अपने क्षेत्र में सुधार हेतु प्रोजेक्ट भी दिये गये हैं, जिनकी एक निश्चित समय सीमा में समीक्षा भी की जावेगी । इन प्रोजेक्ट्स का प्रजेन्टेशन भी आज किया गया । पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि थानों को किस प्रकार अधिक उत्तरदायी बनाया जाए ताकि हमारे पुलिस कर्मी आम जन के प्रति अधिक संवेदनशील होकर सर्विस डिलीवरी को और प्रभावी बना सकें साथ ही विभाग की छवि में और बेहतरी ला सकें । उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बेस्ट प्रेक्टिसेज़ को हम दैनंदिन कार्यप्रणाली के माध्यम से कैसे निचले स्तर तक पहुंचा कर कार्य निस्तारण त्वरित और प्रभावी बना पाएं , इस पर भी ध्यान दिया जाए । अनैतिक और भ्रष्ट आचरण से पुलिस बल को कैसे दूर रखा जाए , इस पर भी कार्य किए जाने की आवश्यकता है । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) सुश्री सोनाली मिश्रा ने पूरे प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई । पुलिस महानिदेशक के प्रति उनके मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई दी ।     उल्लेखनीय है कि 2019 से अभी तक कुल 111 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक MCTP में UK जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

योगराज सिंह ने सीरीज में बल्लेबाज के खराब फॉर्म पर अपनी राय दी, किसी को विराट से कहना चाहिए था, ‘यह शॉट मत खेलो’

नई दिल्ली भारत की ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने सीरीज में भारतीय सीनियर बल्लेबाज के खराब फॉर्म पर अपनी राय दी। पूरी सीरीज में विराट कोहली के आउट होने के तरीके पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को स्टार बल्लेबाज से कहना चाहिए था कि वह यह शॉट मत खेलो। पांच टेस्ट मैचों में कोहली केवल 190 रन ही बना पाए और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों का पीछा करते हुए आठ बार आउट हुए।   योगराज ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तो उसे पारंपरिक अर्थों में कोचिंग की आवश्यकता नहीं हो सकती है, बल्कि उसे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए मैन-मैनेजमेंट की आवश्यकता हो सकती है। योगराज ने कहा, ‘जब आप भारत के लिए खेल रहे होते हैं तो कोच की भूमिका एक महत्वपूर्ण सवाल बन जाती है। जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एक असाधारण खिलाड़ी होते हैं, तो आपको पारंपरिक अर्थों में कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती है। आपको वास्तव में मैन मैनेजमेंट के लिए किसी की आवश्यकता होती है। कभी-कभी, एक खिलाड़ी का दिमाग अवरुद्ध हो जाता है; वे रन नहीं बना पाते हैं, या वे बार-बार आउट हो जाते हैं। कोई भी खिलाड़ी कितना भी महान क्यों न हो, वह खेल से बड़ा नहीं हो सकता।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे खिलाड़ियों को किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है जो उनका मार्गदर्शन करे, जो कहे, ‘चलो नेट्स पर चलते हैं और इस पर काम करते हैं’। उदाहरण के लिए विराट कोहली अपने पसंदीदा शॉट – दाएं हाथ से पुश खेलते हुए कई बार आउट हो गए। वह शॉट भारतीय पिचों, इंग्लैंड और अन्य जगहों पर कारगर है। लेकिन कुछ पिचों पर जहां गेंद उछलती है और अधिक उछलती है, किसी को उन्हें बताना चाहिए था, ‘विराट, यह शॉट मत खेलो’। बस सीधा खेलो या इस गेंद को छोड़ दो। यह कोचिंग और प्रबंधन के बीच अंतर को दर्शाता है। किसी खिलाड़ी की तकनीकी गलती को पहचानना और उसे बताना ही कोचिंग है। किसी को इन तकनीकी मुद्दों को पहचानना और खिलाड़ियों तक पहुंचाना चाहिए। लेकिन रोहित शर्मा या विराट कोहली को कौन बताएगा? वे भी चाहते हैं कि कोई आकर उन्हें बताए कि क्या गलत हो रहा है।’ पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि उचित प्रबंधन की आवश्यकता है – कोई ऐसा व्यक्ति जो समझे कि कब किसी खिलाड़ी का दिमाग अवरुद्ध है, कब वे उदास महसूस कर रहे हैं, और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहें, ‘चिंता मत करो, हम तुम्हारे लिए यहां हैं। तुम यह करोगे क्योंकि तुम एक महान खिलाड़ी हो।’ हर खिलाड़ी को पतन का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि सबसे महान खिलाड़ी को भी। यह खेल का हिस्सा है।’ मुख्य कोच गौतम गंभीर की कोचिंग शैली के बारे में बोलते हुए योगराज ने कहा, ‘गंभीर एक शानदार क्रिकेटर हैं जिनके पास एक शानदार दिमाग है। उनके पास टीम को आगे ले जाने की क्षमता है। हालांकि जहां कोई गलती होती है, वे उसे बताते हैं – और सही भी है। लेकिन युवा खिलाड़ियों को एक साथ रखने के लिए उचित प्रबंधन आवश्यक है। किसी को उन्हें यह बताने की जरूरत है, ‘विराट, यह कोई बड़ी बात नहीं है; यह सभी के साथ होता है। रोहित, चिंता मत करो, ये चरण आते हैं और चले जाते हैं। बुमराह, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो; बस अपना ध्यान केंद्रित रखो।’ उन्होंने अंत में कहा, ‘युवा खिलाड़ियों, खासकर सिराज जैसे तेज गेंदबाजों को मार्गदर्शन और समर्थन की जरूरत है। किसी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए, उन्हें रास्ता दिखाना चाहिए और उन्हें खेल की बारीकियों को समझने में मदद करनी चाहिए। जब खिलाड़ी निराश होते हैं, प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करते हैं, तो प्रबंधन वह जादुई छड़ी बन जाता है जो उन्हें ऊपर उठाती है।’ सिडनी टेस्ट में छह विकेट से हार के साथ भारत 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से चूक गया है और अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

मुक्केबाजी का जब भविष्य अधर में लटका हुआ है तब मुक्केबाज लवलीना ने कहा- उठाए जाने चाहिए उचित कदम

गुवाहाटी मुक्केबाजी का जब ओलंपिक खेल के रूप में भविष्य अधर में लटका हुआ है तब भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने रविवार को इस खेल को 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में बनाए रखने के लिए सभी उचित कदम उठाने की अपील की। मुक्केबाजी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक के शुरुआती कार्यक्रम में जगह नहीं मिल पाई और इस खेल को ओलंपिक में बनाए रखने के लिए प्रयास जारी हैं। लवलीना अब विश्व मुक्केबाजी (वर्ल्ड बॉक्सिंग) की नवगठित एशियाई इकाई के एथलीट आयोग का हिस्सा हैं। लवलीना ने (भारतीय खेल प्राधिकरण) कहा, ‘इस समिति में होना सौभाग्य की बात है क्योंकि निर्णय लेने में अब भारत की आवाज भी सुनी जाएगी।’ उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी की तकनीकी पहलुओं विशेष रूप से ‘स्कोरिंग और जजिंग’ की निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। लवलीना ने कहा, ‘अभी तक भारत सिर्फ एक सामान्य सदस्य था जिसके पास विरोध जताने या व्यवस्था में खामी बताने के बहुत कम मौके होते थे। यह अब बदलने जा रहा है क्योंकि एशियाई निकाय में हमारे पास सात पद होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह उन खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदे वाली बात है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं। मुक्केबाजी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में बनाए रखने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाने चाहिए।’ मुक्केबाजी को अगर लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो लवलीना लगातार तीसरी बार इन खेलों का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था लेकिन पिछले साल पेरिस ओलंपिक से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। लवलीना ने कहा, ‘तोक्यो ओलंपिक का आयोजन कोविड के समय हुआ था जबकि पेरिस ओलंपिक सीखने का दौर था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे इसका कोई मलाल नहीं है कि मैं पदक नहीं जीत पाई। प्रत्येक खिलाड़ी को कुछ नए सबक सिखाने के लिए मिलते हैं और लॉस एंजिल्स में मैं अधिक समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं अपनी तैयारियों में जल्दबाजी नहीं करूंगी। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में अभी काफी समय है। अभी उचित वजन बनाए रखना और चोट से बचना मेरी योजनाओं में शामिल हैं। मैं अभी उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों से आगे के बारे में नहीं सोच रही हूं।’

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, राजस्थान-चिकित्सा मंत्री ने आवास पर की जनसुनवाई

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और इनका तत्काल प्रभाव से यथोचित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। खींवसर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से आत्मीयता के साथ मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के संबंध आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी सोच के साथ एक से बढ़कर एक निर्णय ले रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कर राहत पहुंचाई जाए। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। विगत अल्प समय में ही गांव—ढाणी तक चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। करीब 21 हजार पदों पर विभाग में नियुक्तियां दी गई हैं और शेष रिक्त पदों के लिए भी  संकल्पबद्ध होकर कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विभाग की ओर से ​मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों तक भी आमजन सुगमता के साथ जांच और उपचार प्राप्त कर सकें। लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच इन शिविरों के माध्यम से की जा रही हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खींवसर ने जनसुनवाई के दौरान समस्याएं सुनने के साथ ही आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लें और आयुष्मान राजस्थान के संकल्प को साकार करने के पवित्र उद्देश्य में सहभागी बनें।

भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक हैं : भगवानदास सबनानी

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 26 के बरखेड़ी कला में रविवार का दिन विशेष उपलब्धियों भरा रहा। बरखेड़ी कला में दो सीसी रोड निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने महापौर श्रीमती मालती राय के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विकास एक दूसरे के पूरक है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकास के नए आयाम लिखें है, आज देश में ही नहीं विदेशों में भी हमारे प्रधानमंत्री जी का नाम बड़े गर्व से लिया जाता है,भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही विकास के बल पर ही जनता का भरोसा जीतती आई है, श्रद्धेय अटल जी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना से प्रत्येक गांव को मुख्य धारा में जोड़कर गांवों के लिए विकास के सारे रास्ते खोल दिए। हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी भी जनता की सुविधाओं के विस्तार के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। बरखेड़ी कला में आज हम दो सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं, अति शीघ्र ही यह निर्माण कर चालू हो जाएगा और जनता को सुविधाजनक रास्ते की सुविधा मिल जाऐगी। महापौर मालती राय ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास में हमेशा अपना योगदान देता रहा है, और भाई साहब के साथ मिलकर विकास की योजनाओं को और गति मिल रही है, इस अवसर पर जोन अध्यक्ष श्रीमती आरती अनेजा, पार्षद राजमणि उईके जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा,मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया, मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेंद्र मारण, जीवन मारण पुष्पराज सिंह,वंदना परिहार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नगरीकरण उपस्थित रहे।

‘स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम अपनाना जरूरी’, राजस्थान-राज्यपाल ने स्कूली छात्र—छात्राओं से किया संवाद

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और विद्यालयी छात्र—छात्राओं को महापुरुषों के जीवन से सिख लेने का आह्वान किया। बागडे ने शनिवार को स्थानीय गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी की। उन्होंने वहां पर आधारभूत सुविधाओं के विकास और स्थानीय जनों को शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और अन्य सुविधाओं से लाभांवित किए जाने का आह्वान किया। निधोना गांव में राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन कर शिक्षा संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद भी किया। इसी तरह बिधूना गांव में चिकित्सा सुविधाओं के लिए उन्होंने एंबुलेंस का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत को एंबुलेंस की चाबियां सौंपते हुए उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम अपनाने पर भी जोर दिया। राज्यपाल श्री बागडे का विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने भावभरा अभिनन्दन करते हुए उनके सार्वजनिक सरोकारों और आम जन के लिए समर्पित जीवन की सराहना की।

स्वच्छता के दिए निर्देश, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री पहुंचे बालोतरा जिले की पंचायतों का औचक निरीक्षण करने

जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत आसोतरा एवं असाडा का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वच्छता को लेकर संवेदनशील है। हमारा प्रयास सभी गांवों में स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। राज्य सरकार आमजन के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बालोतरा जिले के असाडा स्थित पीएचसी का निरीक्षण कर अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने हेतु अधिकारी सक्रिय होकर कार्य करें। पीएचसी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पीएचईडी को लीकेज पाइप लाइन को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, बालाराम मूढ़ सहित कार्मिक उपस्थित रहे।

विद्युत चालित चाक व पगमिल दी जाएगी, राजस्थान-करौली के 20 मिट्टी कामगारों का लॉटरी से चयन

करौली/जयपुर। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने उद्योग भवन के सभागार में लॉटरी के माध्यम से करौली जिले के 20 मिट्टी कामगारों का चयन किया। श्री टाक ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2024-2025 में 1000 विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) मिट्टी के कामगारों को देने के लिए की गई थी। इसी की क्रियान्विति में श्रीयादे माटी कला बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए और जागरूकता शिविरों का आयोजन कर ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए। सभागार में माटी कला बोर्ड व बोर्ड के अधिकारियो, करौली जिले के कामगार, जनप्रतिनिधि तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। श्री टाक ने बताया कि करौली जिले से प्राप्त कुल 150 ऑनलाइन आवेदन में से 4 दिव्यांगजन व 1 विधवा महिला कामगार का चयन वरीयता क्रम में किया गया और 15 कामगारों का चयन लॉटरी के माध्यम किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 20 चयनित कामगारों को करौली जिले में 10 दिवस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 13 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से चयनित 1000 कामगारों को विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनों का वितरण किया जाना है। प्रथम चरण में 25 जिलों का चयन किया गया है, उनमें से करौली जिला प्रथमता चयनित कर लॉटरी निकाली गई है। श्री टाक ने बताया कि अन्य जिलों के आवेदनों की जांच प्रक्रियाधीन है। उसके बाद जिलों से कामगारों व जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाकर उनकी निश्चित तिथियों में उनकी उपस्थिति में नियमानुसार लॉटरी द्वारा चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि चयनित कामगारों को जिला मुख्यालय पर 20 के समूह में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जावेगा 10वें दिन प्रशिक्षण प्राप्त कामगारों को विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) वितरित किया जायेगा।

महाकुंभ में होगा स्पेशल कलर कोड, वीआईपी, साधु-संतों से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षा

प्रयागराज प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा, अच्छी व्यवस्था के अलावा सुरक्षा के लिए छह रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं. पुलिस से लेकर अखाड़े और वीआईपी तक के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. साथ ही, कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया जा रहा है. देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इस लिहाज से विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं. यूपीडेस्को के जरिए ई-पास प्रणाली लागू करने की व्यवस्था वाहन ई-पास के लिए उत्तर प्रदेश की नोडल आईटी संस्था यूपीडेस्को के जरिए से ई-पास प्रणाली लागू करने की व्यवस्था की गई है. व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए कई विभागों के नोडल अधिकारी, मेला पुलिस, सभी संस्थाओं के वाहन पास के आवदेनों का सत्यापन निर्धारित कोटा के आधार पर करेंगे. ये कागजात हैं जरूरी आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक वाहन पास के लिए आवेदक का व्यक्तिगत विवरण, कलर्ड पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति लेनी होगी. यूपीडेस्को की ओर से अनुबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की ओर से अस्थायी मेला पुलिस स्थल पर अनुमोदित ई-पास को प्रिंट कर मेला पुलिस कार्यालय से ही उपलब्ध कराया जाएगा. किस तरह जारी होंगे अलग-अलग ई-पास उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक और अप्रवासीय भारतीयों के साथ केंद्र, राज्य के विभाग के लिए सफेद रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है. अखाड़ों और संस्थाओं को केसरिया रंग का ई-पास प्रदान किया जा रहा है. वहीं, कार्यदायी संस्थाओं, वेंडर, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ के लिए पीले रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है. मीडिया को आसमानी, पुलिस बल को नीला और आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए लाल रंग का ई-पास प्रदान किया जा रहा है. सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को स्पष्ट निर्देश है कि देश दुनिया के कोने-कोने से आने वाले एक भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो पाए. इसी के मद्देनजर मेला प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. निकटतम पार्किंग तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वाहनों के ई-पास जारी किए जाने हैं. वाहनों के पास के लिए कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप वाहन पास के अनुमोदन के लिए प्रत्येक विभाग के स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है. उनकी संस्तुति के आधार पर ही वाहन पास के लिए जरूरी सभी विवरण ऑनलाइन भरकर सबमिट किए जा रहे हैं.  

‘चुनाव जीतने के बाद वह सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे, भड़की कांग्रेस-AAP: रमेश बिधूड़ी

नई दिल्ली भाजपा के पूर्व सांसद और दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर कथित विवादित टिप्पणी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह दिल्ली में कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम में माइक पर बोलते हुए दिख रहे हैं कि ‘चुनाव जीतने के बाद वह कालकाजी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे।’ भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। रमेश बिधूड़ी के इस आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। कांग्रेस ने इसे सभी महिलाओं का अपमान बताया है और रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सफाई में क्या बोले बिधूड़ी भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हेमा मालिनी और पवन खेड़ा ने जब प्रधानमंत्री के पिताजी पर विवादित बयान दिया था क्या उसके लिए किसी ने माफी मांगी। बता दें कि, रमेश बिधूड़ी का विवादित बयानों से पुराना नाता है। पिछली लोकसभा में दक्षिणी दिल्ली से सांसद रहते हुए उन्होंने 21 सितंबर, 2023 को बसपा के तत्कालीन सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था। जिसको लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ था। इसे बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था। बाद में बिधूड़ी ने माफी मांगी थी। गौरतलब है कि, भाषा के अनुसार कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद दानिश अली ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने संसद के भीतर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का टिकट देकर लोकतंत्र को कलंकित किया है। भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “शर्मनाक। भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना कर फिर साबित कर दिया है कि भाजपा का संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक शिष्टाचार से कोई सरोकार नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के मंदिर में भद्दी गालियां देने वाले को पुरस्कृत कर भाजपा ने समूचे लोकतंत्र को कलंकित किया है। अली ने दावा किया किया यह टिकट देना इस बात साफ ऐलान है कि नफरत की राजनीति अभी रुकने वाली नहीं है, क्योंकि इसी तरह से आगे बढ़े बड़े नेता अब नई पीढ़ी के इस तरह के नेताओं को आगे बढ़ाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet