LATEST NEWS

सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर आयकर का छापा

सागर मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर रविवार सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची। भोपाल से करीब 10 गाड़ियों में आयकर अफसर सुबह 8 बजे राठौर के बंगले पर पहुंचे। छापे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बंगले के गेट को बंद कर दिया और वहां सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी। हरवंश सिंह राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका दूसरा बेटा कुलदीप सिंह भी बीजेपी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग को राठौर परिवार की बीड़ी कारोबार और संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि राठौर परिवार की कई संपत्तियां देश के विभिन्न हिस्सों में फैली हुई हैं। इससे पहले 23 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिदायत दी थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य में पिछले कुछ दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त के छापों के दौरान हुए बड़े खुलासों के बाद मुख्यमंत्री यादव का बयान सामने आया है। इसमें परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने का मामला सबसे अहम है। वहीं, राज्य के धार जिले के पीथमपुर में सोमवार को आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद लोकायुक्त इंदौर के दलों ने पांच स्थानों पर दबिश दी जिसमें पांच करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ।  

हमास के वीडियो पर नेतन्याहू से बोला परिवार, अब यह सोचकर फैसला लिया जाए कि उनके अपने बच्चों को बंधक बनाया गया है

इजराइल हमास के लड़ाकों ने बंधक बनाई गई एक और लड़की का वीडियो जारी किया है। इसे देखने के बाद 19 वर्षीय लिरी अलबाग के परिवार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायली राजनेताओं और विश्व नेताओं से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अब यह सोचकर फैसला लिया जाए कि उनके अपने बच्चों को बंधक बनाया गया है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हम प्रधानमंत्री, विश्व नेताओं और सभी निर्णय निर्माताओं से अपील कर रहे हैं। अब यह यह मानकर फैसला लेना होगा जैसे कि ये आपके अपने बच्चे हों।’ 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने लिरी अलबाग का अपहरण कर लिया गया था। वह उस वक्त 18 साल की थी जब उसे 6 अन्य महिला सैनिकों के साथ गाजा सीमा पर नाहल ओज बेस से पकड़ा गया। इनमें से 5 अभी भी उनकी कैद में हैं। हमास की सशस्त्र शाखा एजेदीन अल-कसम ब्रिगेड नाम से जानी जाती है। उसने इजरायली बंधक का शनिवार को एक वीडियो जारी किया। साढ़े तीन मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग में अल्बाग ने हिब्रू भाषा में इजरायली सरकार से अपनी रिहाई की अपील कर रही है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 251 लोगों को बना लिया था बंधक हमास और उसके सहयोगी इस्लामिक जिहाद ने गाजा में बीते 15 महीने की लड़ाई के दौरान इजरायली बंधकों के कई वीडियो जारी किए हैं। मालूम हो कि हमास के लड़ाकों ने 2023 के हमले के दौरान 251 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से 96 गाजा में रह गए। इजरायली सेना का कहना है कि उनमें से 34 लोग मार दिए गए हैं। गाजा में लगभग 15 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए हमास और इजरायल के बीच वार्ता ने हाल के हफ्तों में गति पकड़ी है। हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाधाएं पैदा करने और समझौतों से पीछे हटने का आरोप लगाया है। युद्धविराम में देरी करने और बंधकों की रिहाई में देरी करने के भी आरोप लगे हैं।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सीएम साय बोले- जल्द करेंगे लागू

गरियाबंद  बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठी है. कैबिनेट से मंजूरी और विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद भी यह कानून अब तक राजभवन में ही अटका हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद जिले में ऐलान करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून को जल्द लागू करेंगे. जिस तरह बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही किया है, उसे पूरा देश देखा है, सरकार पत्रकारों के साथ है. हालांकि पत्रकारों के समयावधि के सवाल पर सीएम साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू कराने का भरोसा दिलाया है. गरियाबंद को विकास कार्योे की मिली सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं. उन्होंने 338 कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के अलावा बिंद्रा नवागढ़ पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर देवभोग में झाखरपारा मार्ग पर 36 गांव जाने वाले मार्ग में बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण करने का भी ऐलान किया है. साथ ही सीएम साय ने यह भी ऐलान किया कि सुपबेड़ा गांव में किडनी पीड़ितों के मामले में जल्द विशेषज्ञों से संपर्क कर रिसर्च करवाएंगे.

सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित ‘रन फॉर गुड हेल्थ’ मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित ‘राहगीरी आनंद उत्सव’ कार्यक्रम में सहभागिता की। सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित ‘रन फॉर गुड हेल्थ’ मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के गुरुद्वारे में दर्शन भी किए। सीएम यादव ने उज्जैन में यह भी कहा कि, आने वाले समय में उज्जैन में पूरे साल घाटों पर पवित्र क्षिप्रा जी के जल से स्नान होगा। आने सिंहस्थ को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। लोग शिप्रा में स्नान के लिए यहां आते हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। “स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का आधार” यह कहते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित ‘रन फॉर गुड हेल्थ’ मैराथन को हरी झंडी दिखाई और ‘राहगीरी आनंद उत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सुबह भ्रमण अवश्य करें, योग करें। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के दूधतलाई गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में  सहभागिता कर मत्था टेका और जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर आभार प्रकट किया। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों का बलिदान प्रदेश और देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। बता दें कि, ‘राहगीरी आनंद उत्सव’ के लिए कोठी रोड से करीब एक किलोमीटर के रास्ते को सजाया गया था। कई फ़ूड स्टॉल इस उत्सव में लगाए गए थे। सीएम मोहन यादव ने स्टाल पर जाकर मीठा खाया। इस उत्सव में युवाओं के कई ग्रुप्स ने परफॉर्मेंस भी किया।  

केजरीवाल ने कहा, नितिन गडकरी जी मुझे अच्छे लगते हैं, उनका काम भी अच्छा लगता है, उन्होंने काफी काम किया है

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवन मंत्री नितिन गडकरी की खुलकर तारीफ की है। ‘आप’ मुखिया ने कहा उनके कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छे लगते हैं। केजरीवाल ने एक तरफ नितिन गडकरी की तारीफ की तो दूसरी तरफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी साफ नीयत वाला नेता बताया। अक्सर कांग्रेस और भाजपा को भ्रष्ट बताने वाले केजरीवाल को कम ही मौकों पर इस तरह दूसरे दलों के नेताओं की तारीफ करते हुए देखा गया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अरविंद केजरीवाल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कई बड़ी बातें कहीं। केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या भाजपा के किसी नेता का काम अच्छा है? इस पर ‘आप’ मुखिया ने कहा, ‘नितिन गडकरी जी मुझे अच्छे लगते हैं। उनका काम भी अच्छा लगता है। उन्होंने काफी काम किया है, सड़कों पर। मुझे वह अच्छे लगते हैं।’ नितिन गडकरी मोदी सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री हैं। देश में कई अच्छे राजमार्ग बनाने की वजह से उन्हें ‘हाईवे मैन’ भी कहा जाने लगा है। उनके कामकाज की विपक्ष के भी कई नेता तारीफ कर चुके हैं। अब इनमें ‘आप’ प्रमुख भी शामिल हो गए हैं। मनमोहन सिंह की तारीफ में क्या बोले केजरीवाल अरविंद केजरीवाल से इसी इंटरव्यू में जब पूछा गया कि वह अपने अलावा क्या देश में किसी राजनेता को साफ नीयत वाला समझते हैं तो उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम लिया। केजरीवाल ने कहा कि वह बहुत साफ नीयत वाले नेता थे। एक अन्य सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, ‘पढ़े लिखे थे, शांत थे। उनकी उपलब्धियां इतनी ज्यादा है। उन्होंने राइट टु एजुकेशन दिया, राइट टु इन्फॉर्मेशन ऐक्ट दिया, मनरेगा दिया, न्यूक्लियर डील किया, कितना काम किया, कभी गाया उन्होंने। न्यूक्लियर डील उन्हें लगा कि देश हित में है उन्होंने अपनी सरकार दांव पर लगा दी। कितने लोगों में हिम्मत होती है। 2008 में पूरी दुनिया में मंदी थी, वह अर्थशास्त्री थे उन्होंने देश को बचा लिया।’

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन ने गुरुग्रंथ साहिब के आगे टेका माथा, मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को दिखाई हरी झंडी

भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन के दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की है। वहीं उन्होंने उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सीएम ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर सीएम डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया। सीएम ने अरदास में भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सिख समाज ने सामूहिक रूप से डॉ मोहन यादव का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। सीएम ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इस अवसर पर सीएम ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सभापति कलावती देवी जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

भाजपा ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की, रायपुर शहर के बने रमेश ठाकुर, ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. पार्टी के ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इनमें रायपुर शहर के नए जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग बनाए गए हैं. इसकी घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की है. रायपुर जिले के साथ-साथ बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है. नए भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लाल जी यादव रायगढ़ जिला अध्यक्ष – अरूणधर दीवान सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरली मनोहर सोनी बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, खाई में बोलेरे गिरने से चार की मौत

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव टीम वहां पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से बात की है। पुलिस ने यहां बताया कि पद्दार से मासु गांव की ओर जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया। उन्होंने कहाकि दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई है और दो लापता हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान गढ़, पद्दार, किश्तवाड़ के रहने वाले राज कुमार, मुकेश कुमार, हकीकत सिंह और सतीश कुमार के रूप में हुई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों को मौके पर ही मृत पाया गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इससे पहले शनिवार को बांदीपुरा जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से सेना के चार जवान मारे गए। इस हादसे में एक जवान घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल वहां पर पहुंच गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे की वजह जानने के लिए जांच हो रही है।

गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

पोरबंदर गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन न्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहां उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव दो पायलट और तीन अन्य लोगों के साथ सवार थे। यह हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के लिए रविवार को उड़ान भर रहा था।

भारतीय चीन में बढ़ते श्वसन रोगों को देखते हुए निगरानी बढ़ाई, WHO को ताजा जानकारी देने के लिए कहा

नई दिल्ली भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय चीन में बढ़ते सांस की बीमारियों के मामलों पर नजर रखे हुए है। चीन में क्या हो रहा है,इसकी जानकारी के लिए WHO से भी संपर्क किया गया है।  को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में WHO,आपदा प्रबंधन, रोग निगरानी कार्यक्रम,राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र,भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और AIIMS दिल्ली सहित कई अस्पतालों के विशेषज्ञ शामिल हुए। विशेषज्ञों ने बताया कि फ्लू के मौसम में सांस की बीमारियों का बढ़ना सामान्य है। रिपोर्ट्स के अनुसार,इस बार इन्फ्लुएंजा वायरस,RSV और HMPV के कारण मामले बढ़ रहे हैं। ये वायरस भारत समेत दुनिया भर में फैले हुए हैं। घबराने की जरूत नहीं हाल ही में,सोशल मीडिया पर चीन के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के वीडियो वायरल हुए थे। कुछ लोगों का दावा था कि यह संकट ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कारण हुआ है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ.अतुल गोयल ने शुक्रवार को कहा कि चीन में HMPV वायरस की खबरें चल रही हैं, जो गंभीर है। HMPV एक सामान्य सांस संबंधी वायरस है जो सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। कुछ लोगों को,खासकर बुजुर्गों और शिशुओं को,फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं। लेकिन यह कुछ गंभीर या चिंताजनक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सर्दियों में सांस के संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। डॉ. गोयल ने कहा कि हमारे अस्पताल इस तरह की वृद्धि से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारे पास पर्याप्त बिस्तर और ऑक्सीजन की आपूर्ति है।” उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक देश में सांस के संक्रमण के मामलों में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। कोविड से कितना अलग है एचएमपीवी वायरस कोविड-19 और अन्य श्वसन वायरस की तरह HMPV भी खांसने, छींकने और संक्रमित लोगों के निकट संपर्क से उत्पन्न बूंदों या एरोसोल के माध्यम से फैलता है। बुखार,सांस फूलना,नाक बंद होना,खांसी,गले में खराश और सिरदर्द इसके सामान्य लक्षण हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मरीजों को इस संक्रमण के कारण ब्रोंकाइटिस और निमोनिया हो सकता है। HMPV के खिलाफ कोई टीका या प्रभावी दवा नहीं है, और इलाज ज्यादातर लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए होता है। भारत सरकार की पूरी नजर चीन में सांस की बीमारियों के बढ़ते मामलों की खबरों के बाद, भारत सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने WHO से स्थिति पर लगातार अपडेट देने का अनुरोध किया है।  को विशेषज्ञों की एक बैठक में चीन की स्थिति और भारत में तैयारी की जरूरत पर विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि फ्लू के मौसम में सांस की बीमारियों में वृद्धि असामान्य नहीं है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि मौजूदा उछाल इन्फ्लुएंजा वायरस, RSV और HMPV के कारण है, जो इस मौसम में पाए जाने वाले सामान्य रोगजनक हैं। ये वायरस पहले से ही भारत समेत दुनिया भर में फैले हुए हैं। सरकार सभी उपलब्ध माध्यमों से स्थिति पर नजर रख रही है और WHO से चीन की स्थिति के बारे में समय पर अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया है।  

‘जनसहभागिता से पेयजल के पारंपरिक स्रोतों का जरूरी है संरक्षण’, राजस्थान-डूंगरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी को ईआरसीपी-पीकेसी लिंक परियोजना से पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल लाने के लिए एमओयू किया गया है। उदयपुर में देवास योजना के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, माही बांध से बांसवाड़ा-डूंगरपुर को पेयजल एवं सिंचाई के लिए योजना प्रारंभ की गई है। श्री शर्मा शनिवार को डूंगरपुर के खड़गदा में नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  की पहल पर जन भागीदारी से जल संचय का अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश के 40 हजार गांवों में जल संचय के कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खड़गदा एवं आस-पास के क्षेत्र के ग्रामीणों ने 9 महीने की कड़ी मेहनत और दृढ़संकल्प से एक किलोमीटर के दायरे में मोरन नदी को चौड़ा और गहरा कर जल की उपलब्धता बढ़ाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। पेयजल के लिए पारम्परिक जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी— मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर गांवों में उपलब्ध पेयजल के पारंपरिक स्रोतों कुएं, तालाब, बावड़ी, नदी आदि के संरक्षण के लिए सहभागिता से काम करना चाहिए, ताकि हम इस पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा सकंे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से खड़गदा वासियों ने प्रदेश को यह संदेश दिया है कि स्थानीय पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण किया जाना बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं नदियों को जोड़ने का काम— श्री शर्मा ने कहा कि पिछले साल जनवरी में 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हुए। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने सत्य की जीत के लिए समुद्र पर सेतु बनाकर एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आम आदमी को पानी उपलब्ध कराने के लिए नदियों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। कर्मभूमि से जन्मभूमि कार्यक्रम में मिल रहा प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग— मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने कर्मभूमि से जन्मभूमि कार्यक्रम की पहल की है। इसमें प्रवासी राजस्थानियों द्वारा गांवों में भू-जल रिचार्ज हेतु सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस मिशन के तहत डूंगरपुर जिले में लगभग 77 हजार कनेक्शन तथा 93 प्रतिशत स्कूलों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। डूंगरपुर जिले में बजट घोषणाओं के जरिये हो रहे विकास कार्य— श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा डूंगरपुर जिले के विकास के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सागवाड़ा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का खंड खोला जाएगा तथा पेयजल के लिए विधानसभा क्षेत्रों में 2 वर्ष में कई हैंडपंप और ट्यूबवेल के निर्माण करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोम-कमला-अंबा भीखाभाई सागवाड़ा फीडर परियोजना पर 125 करोड़ रुपये की लागत से 19 हजार 224 हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि डूंगरपुर में 44 करोड़ रुपये की लागत से शिल्पग्राम बनाया जाएगा। इससे सोमपुरा मूर्तिकारों, बांसड (बांस की लकड़ियों से कलाकृति बनाने वाले) एवं पारेवा पत्थरों से कलाकृति बनाने वाले स्थानीय कलाकारों एवं अन्य प्रतिभाओं को जिला स्तर पर मंच एवं प्रोत्साहन प्राप्त होगा। साथ ही, जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। डूंगरपुर जिले के लिए हुए लगभग 1500 करोड़ रुपये के निवेश एमओयू— श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित कर प्रदेश के औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू हुए हैं। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर जिले के लिए भी लगभग 1500 करोड़ रुपये के निवेश एमओयू हुए हैं। इस निवेश से डूंगरपुर में लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पूर्ण पारदर्शिता से हो रहा परीक्षाओं का आयोजन— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं की आशा और आकांक्षाओं के अनुरूप राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का परीक्षाओं का कैलैंडर जारी करवाया है और पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 47 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने का काम किया है। जनवरी में होने वाले आयोजन में भी 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि लगभग 81 हजार नौकरियों के लिए वर्ष 2025 का परीक्षा कैलेण्डर जारी किया गया है। युवाओं को 5 वर्ष में 4

जेल सुधार और ओपन जेल पर सेमिनार आयोजित, राजस्थान-राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भवन व मार्ग की सौगात

जयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नव निर्मित भवन ‘विधिक सेवा सदन’ का उद्घाटन एवं ‘विधिक सेवा मार्ग’ सड़क का नामकरण न्यायाधिपति श्री बी.आर. गवई, न्यायाधिपति, उच्चतम न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायाधिपति श्री संदीप मेहता, न्यायाधिपति, उच्चतम न्यायालय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायाधिपति श्री एम. एम. श्रीवास्तव, न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधिपति श्री पंकज भण्डारी, न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अन्य न्यायाधिपतिगण राजस्थान उच्च न्यायालय की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर न्यायाधिपति श्री बी.आर. गवई ने रालसा के नवनिर्मित ​भवन का अवलोकन किया तथा भवन में मौजूद डिजीटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने रालसा के नवीन लोगो का अनावरण भी किया। न्यायाधिपति श्री बी. आर. गवई ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित जेल सुधार और ओपन ​जेल के संबंध में सेमिनार, रालसा द्वारा पीरियोडिकल न्यूजपेपर न्याय रो साथी के उद्घाटन समारोह और विशेष योग्यजन बच्चों के लिए शुरू की गयी उड़ान स्कॉलरशिप समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पैरा लिगल वॉलेंटियर्स विधिक सेवा का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने रालसा द्वारा ओपन जेल एवं न्यायिक सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए किये जा रहे इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि अन्य राज्यों के लिए रालसा एक रोल मॉडल के रूप में उभरेगा। उन्होंने रालसा के नवीन भवन में उपलब्ध कराई जा रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा की भी सराहना करते हुए कहा कि इस सुविधा से ऑनलाइन ही न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस अवसर पर न्यायाधिपति श्री बी.आर. गवई ने डेली डायरी कम रेडी रेकनर का भी विमोचन किया। इसमें प्राधिकरण द्वारा किये जाने वाले कार्यों एवं महत्वपूर्ण संपर्क की जानकारी दी गई है साथ ही उन्होंने पीएलवी (अधिकार मित्र) को बैजेज वितरीत किये। उन्होंने सेवानिवृत न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय श्री जसराज चोपड़ा द्वारा विधिक कार्यों के लिए दी गयी राशि के लिए धन्यवाद कर उनका सम्मान किया। उन्होंने महिला शिक्षा की दिशा में ज्योतिबा फुले एवं सवि​त्री बाई फुले के योगदान को भी याद किया तथा रालसा के नवीन लोगो ‘अधिकार आपका कर्तव्य हमारा’ की सराहना की। उन्होंने नालसा के नवीन कैंपेन नेशनवाईड कंपीटीशन फॉर लॉ कोलेजेज इन रील मेकिंग एंड शॉर्ट फिल्म टाइटल-कनेक्टिंग विद द कॉज  के संबंध में जानकारी दी। न्यायाधिपति श्री संदीप मेहता ने रालसा द्वारा किये गये नवीन पहलों की सराहना करते हुए ई-प्रीजन सॉफ्टवेयर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जेलों में जा​तिगत आधार पर काम के बंटवारे पर संज्ञान लेकर इस संबंध में नियमों में संशोधन किये जाने पर जोर दिया। मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय श्री एम.एम श्रीवास्तव ने रालसा के नवनिर्मित भवन के डिजीटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की तथा ओपन जेल सिस्टम को राजस्थान में अग्रणी बताया। न्यायाधिपति श्री पंकज भंडारी ने रालसा द्वारा 6 से 18 वर्ष के विशेष योग्यजन बच्चों के लिए 2500 रूपये प्रतिमाह की स्कॉलरशिप देने की शुरूआत करते हुए इसे एक मानवीय पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर श्री पी एस भाटी द्वारा मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय श्री एम.एम श्रीवास्तव को विधिक सेवा कार्यों को नई दिशा देने के लिए धन्यवाद दिया तथा सेवानिवृत न्यायाधिपति श्री जसराज चोपड़ा एवं उपस्थित सभी अतिथीगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विवाह के बाद पहली बार किए दर्शन, राजस्थान-राजसमंद में मुकेश अंबानी की बहु राधिका अंबानी का श्रीनाथजी हवेली में भव्य स्वागत

राजसमंद। उद्योगपति मुकेश अंबानी की बहु और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका अनंत अंबानी ने शनिवार को श्रीनाथजी हवेली में पहली बार विवाह के बाद श्रीजी प्रभु के शृंगार और राजभोग की झांकी के दर्शन किए। इस पावन अवसर पर उनके साथ उनके माता-पिता और परिवारजन भी उपस्थित रहे। उद्योगपति मुकेश अंबानी की पुत्र वधु राधिका अनंत अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्रीजी प्रभु शृंगार और राजभोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के दौरान राधिका अंनत अंबानी के पिता सुधीर मर्चेंट व माता सहित परिवार के सदस्य भी साथ में थे। दर्शन के बाद मंदिर परंपरानुसार तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने राधिका अंबानी एवं उनके परिवार जनों का रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर समाधान किया। जानकारी के अनुसार, राधिका अंबानी अपने विवाह के बाद पहली बार श्रीजी प्रभु के द्वार आई और उन्होंने प्रभु के शृंगार एवं राजभोग की झांकी के दर्शन किए। इस अवसर पर राधिका अंबानी ने विशाल बावा एवं दीक्षिता बहू से श्रीजी प्रभु के राग, भोग, शृंगार एवं पुष्टि मार्गीय सेवा एवं प्रभु की लीलाओं के संदर्भ में भी चर्चा की। इस अवसर पर राधिका अंबानी ने विशाल बावा से पूरे परिवार के साथ जल्द ही श्रीजी प्रभु के दर्शन करने की इच्छा जताई। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायत मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, पीआरओ गिरीश व्यास, समाधानी उमंग मेहता, गोवर्धन सनाढ्य, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल मौजूद रहे।

लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, छत्तीसगढ़-शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 से

रायपुर। शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 और 12 जनवरी को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थीगण परिषद की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शीघ्र लेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को विभिन्न केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएंगी। शीघ्र लेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट और टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डीपी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 12 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डी.पी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर एवं भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी केन्द्र नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद की वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।

धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल हुए भावुक, साझा किया ‘दर्द’

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से अलग होने की अफवाहों के बीच एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो उनकी निजी जिंदगी की दिक्कतों पर प्रकाश डालता है। चहल ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया है। शनिवार देर शाम के इस इंस्टा स्टोरी ने पूरे दिन चली अफवाहों को और हवा दे दी है। दरअसल, शनिवार को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के संभावित तलाक की अफवाहें उड़ीं। कहा गया कि दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। कुछ रिपोर्टों में उनके करीबी लोगों के हवाले से तलाक को लेकर भी दावा किया गया। चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कड़ी मेहनत लोगों के कैरेक्टर को स्पॉटलाइट में लाती है। आप अपनी यात्रा जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने क्या-क्या किया है। दुनिया जानती है, आप मजबूती से खड़े हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आपने पिता और मां को गर्व कराने के लिए पूरा पसीना बहाया। हमेशा एक गौरवान्वित बेटे की तरह सीना तान कर खड़े रहो।” बता दें कि युजवेंद्र चहल ने 8 अगस्त 2020 को यूट्यूबर, डांस कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट धनश्री से सगाई की थी। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिख जा में भी हिस्सा लिया था और 22 दिसंबर, 2020 को दोनों ने गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी। हाल के दिनों में धनश्री ने चहल के समर्थन में पोस्ट भी किए थे लेकिन फिर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर जता दिया कि शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वैसे साल 2023 में भी धनश्री और युजवेंद्र के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। कोरियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था जिसके बाद उनके मनमुटाव और अलगाव की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि युजवेंद्र चहल ने इन अफवाहों को खारिज कर फैंस से अफवाहें न फैलाने की अपील की थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet