Betul’s daughter Aradhana Malvi participated in the ‘Vrikshamitra Sankalp’ program in New Delhi.
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पर्यावरण संरक्षण पर किया विचार-विमर्श।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में 12 जुलाई 2026 को आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प – वृक्षमित्र’ कार्यक्रम में बैतूल जिले की समाजसेवी आराधना मालवी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
आयोजित कार्यक्रम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान आराधना मालवी ने ‘वृक्षमित्र’ के रूप में संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया।
इस अवसर पर आराधना को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा का भी अवसर मिला। चर्चा में युवाओं और सामाजिक संगठनों की भूमिका तथा जनभागीदारी से वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देने पर बात हुई।

आराधना मालवी ने कहा कि वे अपनी संस्था सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और बच्चों को जोड़कर वृक्षारोपण अभियान चलाएंगी।बैतूल जिले के लिए यह गौरव का विषय है।










