A workshop was organised at Dr Bhimrao Ambedkar College, Amla under the campaign “Away from drugs is important”.
- प्राचार्य प्रो. डोंगरे ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, विद्यार्थियों से घर-घर जागरूकता फैलाने की अपील
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में मंगलवार को नशा मुक्ति पखवाड़ा विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने की। मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मुकेश इवने उपस्थित रहे।
- युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
प्रो. मुकेश इवने ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की लत समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के प्रति जागरूक करना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जागरूक होकर अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को नशे की बुराइयों के बारे में बताएं और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. डोंगरे ने महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ और विद्यार्थियों को नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
- कार्यक्रम प्रभारी ने जताया आभार
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी प्रो. निधि द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर प्रो. जगदीश ऊईके, डॉ. जगदीश पटैया, प्रो. लोकेश झरबड़े, प्रो. राजा अतुलकर, डॉ. सुनीता सोलंकी सहित महाविद्यालय का समस्त प्राध्यापकगण, स्टॉफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा की और “नशा मुक्त आमला, नशा मुक्त युवा” का संकल्प दोहराया।









