“Drug Away from Drugs is Necessary 2.0” campaign begins July 15th The campaign will begin with a drug awareness run.
पुलिस परेड ग्राउंड से निकलेगी जागरूकता रैली, दिलाई जाएगी शपथ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/बैतूल। जिले में नशे के खिलाफ 15 दिन का व्यापक जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को सुबह 8 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रैली और ड्रग अवेयरनेस रन के साथ होगा।

इस दौरान सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।प्राप्त जानकारी अनुसार एसपी कार्यालय में हुई बैठक में एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की। अभियान में स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनसीसी, ग्राम-नगर सुरक्षा समिति, एनजीओ और सभी विभाग शामिल होंगे।

अभियान अंतर्गत दिनांक 16 से 30 जुलाई तक स्कूलों में शपथ, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, सोशल मीडिया प्रचार, झुग्गी-झोपड़ियों में जागरूकता और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-फिल्म प्रदर्शन किए जाएंगे। 30 जुलाई को समापन समारोह में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।









