The 13th foot march of Dada devotees started with cheers and fireworks, prayed for the prosperity of the area.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। दादाजी सेवा समर्थ सेवा समिति से जुड़े श्रद्धालु भक्तों का जत्था मंगलवार देर शाम खंडवा स्थित दादाजी धूनीवाले दरबार के दर्शन के लिए पदयात्रा पर रवाना हुआ।
भक्तों ने हाथों में ध्वज रूपी निशान लेकर आमला शहर के मुख्य मार्गों से यात्रा शुरू की।
इस दौरान पीर मंजिल चौक पर नगरवासियों ने भक्तों का फूल-माला पहनाकर और जबरदस्त आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनकी मंगल यात्रा की कामना भी की।
ढोल-नगाड़े की धुन और ” भजलो दादाजी का ना म-भजलो हर-हर जी” के जयकारों के बीच पैदल चल रहे भक्त भजनों में लीन दिखे।
यात्रा में शामिल भक्तों ने बताया कि वे प्रति वर्ष अखाड़ी महोत्सव पर दादा धाम खंडवा जाते हैं। यह उनकी 13वीं यात्रा है। इस बार वे क्षेत्र में खुशहाली और अच्छी वर्षा के लिए दादाजी से मनोकामना करेंगे।









