LATEST NEWS

जिला स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी। 100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़ में 19 से 35 वर्ष के प्रभावती प्रथम, रीता द्वितीय, अमरवती तृतीय और 400 मीटर की दौड़ में प्रभावती प्रथम, अमरवती द्वितीय, गायत्री सिंह तृतीय, रस्सा -कस्सी में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता भरतपुर, और 19 से 35 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, तवा फेंक में 9 से 18 वर्ष के कविता सिंह प्रथम, गीता सिंह द्वितीय, दीपिका सिंह तृतीय, और 19 से 35 वर्ष के पार्वती प्रथम, प्रभावती द्वितीय, दिपा तृतीय, खो-खो में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, वॉलीबॉल 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता मनेन्द्रगढ़, उपविजेता खड़गवॉ, बास्केटबॉल 9 से 18 वर्ष विजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, बैडमिंटन सिंगल में 9 से 18 वर्ष के पूर्वी गुप्ता प्रथम, अंजली द्वितीय, ज्योति तृतीय, बैडमिंटन डबल में पूर्वी -वैभव प्रथम, सुमन -प्रतिमा द्वितीय,प्रगति -अंजली तृतीय, वेटलिफ्टिंग में 9 से 18 वर्ष के संभवी प्रथम, और 19 से 35 वर्ष के सुचित्रा प्रथम, संध्या द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही है।

लोकतंत्र हमारे विचारों और कार्यप्रणाली में है, इसीलिए भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है: ओम बिरला

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के विकास में महिलाओं ने योगदान को अहम बताते हुए कहा कि लोकतंत्र हमारी विरासत है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों की महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है। वे साेमवार काे संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित ‘पंचायत से संसद 2.0’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आजादी की लड़ाई की पहली शुरुआत 1857 में रानी झांसी ने की थी। इस आजादी के आंदोलन के संघर्ष में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सभी क्षेत्रों में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र की सबसे मजबूत संस्था पंचायत है। इसमें महिलाओं के नेतृत्व से जनजातीय क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक विकास, महिलाओं को स्वावलंबी बनाना, कुटीर उद्योग को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था खास है। दुनिया के अंदर भारत ही एकमात्र देश है जहां पंचायत में भी लोकतंत्र है और देश में सबसे बड़ी संस्था के रूप में संसद में भी लोकतंत्र है। इसलिए हम कहते हैं कि लोकतंत्र हमारी विरासत है। लोकतंत्र हमारी प्राचीन सभ्यता है। लोकतंत्र हमारे विचारों और कार्यप्रणाली में है। इसीलिए भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की विरासत और इतिहास इस बात का प्रमाण है कि इसमें महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि 150 वर्ष पूर्व बिरसा मुंडा ने देश की आजादी और जनजाति क्षेत्र के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने जंगल और जमीन, जनजातियों के सम्मान के लिए संघर्ष किया था। बिरसा मुंडा का जीवन हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजातियों की महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की अनुसूचित जनजातियों की पांच सौ से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।  

गुरु गोविंद सिंह जी पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि धर्म, समाज व राष्ट्र के प्रति हमारी पहले जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार साहिब, आनंद नगर में कहीं। उन्होंने गुरुद्वारा में मात्था टेका और अरदास की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। गुरु गोविंद सिंह जी की राष्ट्र के प्रति समर्पण की हर जगह चर्चा होती है। उन्हें सिखों के 10वें गुरु के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने धर्म को सशक्त बनाने का काम किया।  

कलेक्टर पहुंचे जनकल्याण शिविर में लोगों की सुनी समस्यायें

रीवा मऊगंज कलेक्टर श्री अजय श्रीवास्तव ने हनुमना विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लासा में आयोजित शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्यायें सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर राजस्व प्रकरणों के साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ मौके पर पात्र हितग्राहियों को देने का सशक्त माध्यम है। शिविर में जहां एक ओर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के विषय में जनकारी दी जाती है वहीं दूसरी तरफ पात्र हितग्राही इसका लाभ भी ले रहे है। उन्होंने बताया कि शिविर में 107 आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्य भी बनाये जा रहे हैं। बैठक में एसडीएम कमलेशपुरी सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इससे पूर्व कलेक्टर ने हनुमना में राजस्व अधिकारियों की बैठक में जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की तथा प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किये जाने हेतु भी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

सीधी  आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत दिनांक 06.01.2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन समस्त मतदान केन्द्रों एवं जिला स्तर पर किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची की कॉपी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।   बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, कुसमी प्रिया पाठक, मझौली आर पी त्रिपाठी, चुरहट शैलेश द्विवेदी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में सीपीएम से सुंदर सिंह, भाजपा से अमित प्रधान तथा कांग्रेस से अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को मरी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

तिरुपति तिरुपति जिले में सोमवार को एक 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना चंद्रगिरी मंडल के नरसिंहपुरम के पास हुई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। मृतक महिलाओं की पहचान अन्नामय्या जिले के रामसमुद्रम मंडल के चंपलपल्ली निवासी पेड्डा रेड्डम्मा (40) और लक्ष्मम्मा (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु पुंगनूर से तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर जा रहे थे, जबकि एंबुलेंस मदनपल्ली से एक मरीज को लेकर तिरुपति जा रही थी। दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को संदेह है कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई। चंद्रगिरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कई भक्त अलग-अलग स्थानों से पैदल चलकर तिरुमाला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर तक पहुंचते हैं। आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त हर दिन मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इस बीच, रविवार देर रात बापटला जिले में एक घर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना परचूर के तुरपु बाजार में आधी रात के बाद हुई। आग में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई। मृतकों की पहचान नागमणि (34) और माधवी लता (30) के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।  

अवैध हथियारों और गोला-बारूद के निर्माण विक्रय परिवहन एवं उपयोग को नियंत्रित करने उच्च स्तरीय समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने अवैध हथियारों और गोला-बारूद के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं उसके उपयोग को नियंत्रित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में अपर मुख्य सचिव गृह को सदस्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग और श्री विनय मिश्रा बैलेस्टिक विशेषज्ञ (वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। समिति 10 सप्ताह में कार्ययोजना तैयार कर प्रभारी अधिकारी के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।  

बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचीं, किये दर्शन, नंदी हाल में लगाया ध्यान

उज्जैन बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। एक्ट्रेस के कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आईं। तस्वीरों में अभिनेत्री – नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना में लीन नजर आईं। माथे पर रोली का टीका लगाए वह नजर आईं। इसके साथ ही ‘महाकाल’ के नाम का लाल रंग का पटका भी ओढ़े नजर आईं। महाकाल मंदिर के पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी ने अभिनेत्री का पूजन सम्पन्न करवाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उनका श्री महाकाल से प्रबंध समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। रिमी सेन ने इस दौरान मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल सबका भला करेंगे। आज के समय में स्ट्रेस कुछ ज्यादा है। कोई भी स्ट्रेस न ले आपकी हर समस्या भगवान की भक्ति से दूर होगी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं।   एक्ट्रेस रिमी सेन ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘गोलमाल’, ‘बागबान’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘जॉनी गद्दार’, ‘दे ताली’,थैंक यू’ और ‘शागिर्द’ जैसी सफल फिल्में दी है। रिमी सेन ने साल 2016 में बायोपिक ‘बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन’ को प्रोड्यूस किया। इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

जनकल्याण शिविर में कृषकों को चालू खसरा खतौनी के नकलों का करें वितरण: कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला

सिंगरौली जनकल्याण शिविरों में अनिवार्य रूप से जिला अधिकारी पहुंचना सुनिश्चित करें तथा शिविर के दौरान कृषकों को निःशुल्क चालू खसरा खतौनी की नकल वितरित किए जाएं उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा जिला अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत पत्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाएं। साथ ही शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें । कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए कि शिविर के दौरान कृषकों को अनिवार्य रूप से खसरा खतौनी की नकल प्रदाय कराएं।  वहीं बैठक के दौरान सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के साथ  संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें ।कलेक्टर ने 50 दिवस 100 दिवस के लंबित आवेदनों का निरीकरण करने के निर्देश दिए । धान उपार्जन के साथ साथ परिवहन एवं भुगतान के प्रगति की समीक्षा उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर भुगतान किया जाए साथ ही धान परिवहन के कार्य में गति लाएं। प्रति दिवस के प्रगति के जानकारी के संबंध में अवगत भी कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने इस आशय के भी निर्देश दिए की आकस्मिक रूप से मौसम खराब होने के स्थित में उपार्जन केंद्रों में धान भीगे न इसके लिए अनिवार्य रूप से व्यवस्थाएं सभी केंद्रों पर कराया जाना सुनिश्चित करने। बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी के सेनगुप्ता ,एस.डी.एम राजेश शुक्ला , डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, जिला खनिज अधिकारी ए. के. राय , जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी , जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर, महिला बल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी एस. बी. सिंह , एस.डी.ओ नरेंद्र तिवारी, आबकारी अधिकारी खेमराज सैयाम सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

चंडीगढ़ में डीसी कार्यालय के पास इमारत गिरी, प्रशासन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के पास पांच दशक पुरानी महफिल होटल की इमारत सोमवार सुबह ढह गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय प्रशासन ने पहले इमारत को असुरक्षित घोषित कर सील कर दिया था। हालांकि, शहर के मध्य में स्थित इस इमारत के ढहने से कोई हताहत नहीं हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि इमारत सुबह करीब सात बजे गिर गई। जानकारी के अनुसार, इमारत के पिलरों और दीवारों में दरारों के कारण असुरक्षित घोषित किए जाने से पहले, इमारत में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए इलाके में बैरिकेडिंग कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह डायल 100 पर एक कॉल आई थी। जिसमें इमारत के गिरने की जानकारी दी गई। इमारत के गिरने के किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले होटल में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी तीन पिलरों और दीवारों में दरारें आ गई थी, जिससे तो आस-पास की इमारतें भी हिल गई थीं। इमारतों में भूकंप के जैसे झटके महसूस किए गए थे, जिस वजह से लोगों में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग के आसपास बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए थे।  

कलेक्टर की अध्यक्षता में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर बैठक हुए आयोजित

सिंगरौली कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि समारोह की तैयारियों को समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए । साथ ही अधिकारियों को समारोह तैयारी के लिए पृथक पृथक रूप से ज़िम्मेदारियां भी सौंपी गई। कलेक्टर ने कहा कि समारोह का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ होगा । साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने जिला स्तरीय समारोह में आयोजित किए जाने वाले परेड सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां किए जाने हेतु पुलिस प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कार्य सौंपा । वहीं संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्टेडियम की साफ सफाई मंच आदि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त को सौंपी । वही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा इनके भी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए  । बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी के सेनगुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा , एस.डी.एम राजेश शुक्ला एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘सामना’ में केजरीवाल पर कड़ी टिप्पणी की, जनता की अनदेखी कर ‘शीशमहल’ बनवाया

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) ने अपने संपादकीय ‘सामान’ में दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। ‘सामना’ में कहा गया है कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए जनता के हितों की अनदेखी करते हुए अपने लिए करोड़ों का शीशमहल बनवा लिया, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ‘सामना’ में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई। उन्होंने दिल्ली की जनता को जो सुविधाएं देने का दावा और वादा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने से पहले किया था। बड़े अफसोस की बात है कि वो उन दावों और वादों को पूरा करने में विफल साबित हुए और दिल्ली की जनता यह सबकुछ देख रही है। इतना ही नहीं, ‘सामना’ के संपादकीय में दिल्ली के विधानसभा चुनाव की तुलना मौत से की गई है। कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव अब दोनों पार्टियों के लिए जिंदगी और मौत का खेल बन चुका है। ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि दिल्ली की राजनीति की दिशा व दशा कैसी रहती है। ‘सामना’ ने अपने संपादकीय में कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लड़ा था। लेकिन, अब दिल्ली का विधानसभा चुनाव दोनों ही पार्टियां फ्रीस्टाइल कुश्ती के तौर पर लड़ रही है। बता दें कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में अभी से ही दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। दिल्ली की राजनीति में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना ने अपने संपादकीय ‘सामना’ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करके प्रदेश की राजनीतिक में कई बड़े संकेत दे दिए थे। ‘सामना’ ने अपने संपादकीय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कई कार्यों का उल्लेख कर उनकी तारीफ की थी। ‘सामना’ ने अपने लेख में लिखा था कि नए साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले को विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया। जब बाकी मंत्रिमंडल के मंत्री विशेष जिलों और मलाईदार महकमों की तलाश में थे, मुख्यमंत्री फडणवीस ने गढ़चिरौली का दौरा किया और वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। ‘सामना’ में आगे कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढ़चिरौली के विकास के नए युग की शुरुआत की बात कही। मुख्यमंत्री का कहना था कि अगर यह विकास योजनाएं सफल होती हैं, तो यह न केवल गढ़चिरौली, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए एक सकारात्मक कदम होगा। विशेष रूप से गढ़चिरौली के गरीब आदिवासी समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।  

खेल गतिविधियां जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल गतिविधियां जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करती हैं। भारतीय संस्कृति में खेलों की समृद्ध और उत्कृष्ट परम्परा रही है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से खेल के आधार पर डिग्री प्राप्त करने और स्पोर्टस टीचर को असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर वाइस चांसलर तक बनने की व्यवस्था स्थापित की गई है। खेल, व्यक्ति की दक्षता, क्षमता और योग्यता के प्रकटीकरण के प्रभावी माध्यम हैं। राज्य शासन प्रत्येक स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी खेलों को प्रोत्साहित कर प्रतिभाओं को निखारने के लिए आवश्यक व्यवस्था स्थापित की है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसके परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। भोपाल में बेहतर क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 30 वें इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओल्ड केम्पियन ग्राउंड पर बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरूआत की। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह, खेल पत्रकार संघ के संरक्षण श्री मृगेंद्र सिंह सहित संघ के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।  

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा- देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत बहुरंगी कलाएं है

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत बहुरंगी कलाएं है। यह हमारे अंदर की कोमल भावनाओं को जगा कर हमें मनुष्यता का पाठ पढ़ाती है। कलाएं हमारी परम्पराओं, विरासतों, रीति-रिवाजों, संस्कारों, धर्म, समाज, भाषा आदि की विशिष्टताओं को सहेजती और संरक्षित रखती हैं। राज्यपाल श्री पटेल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान परिसर श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर देशभर के विजेता छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये और राष्ट्रीय कला उत्सव की विभिन्न विधाओं के निर्णायकों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और एन.सी.ई.आर.टी. के सहयोग से 3-6 जनवरी, 2025 तक किया गया। कला उत्सव में भारत के केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के लगभग 6 सौ प्रतिभागी शामिल हुए। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय कला उत्सव के आयोजन के लिए एन.सी.ई.आर.टी. को साधुवाद भी दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कला उत्सव, देश की कला-संस्कृति की विरासत को शिक्षा के क्षेत्र में संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का प्रभावी प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों की प्रतिभा, कौशल को निखार कर उनका समग्र विकास कर 21वीं सदी के वैश्विक नेताओं के रूप में तैयार करने का प्रकल्प है। यह देश के बच्चों की असीम क्षमता को महसूस करते हुए विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से आगामी 12 जनवरी को आयोजित हो रहे विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि भावी पीढ़ी, अपनी संस्कृति के जिस स्वरूप को देखती है उसी के अनुरूप अपने जीवन के नये मूल्यों का निर्माण करती है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा के द्वारा, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से जोड़े और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के गौरवशाली दृष्टिकोण से परिचित और प्रेरित कराएं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कला के लिए जीवन में विशेष जगह रखें क्योंकि कला हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और एक समुदाय के रूप में मजबूत बनाती है। इसलिए प्रयास करें कि राष्ट्रीय कला उत्सव का यह आयोजन, कला के विभिन्न रूपों के प्रदर्शन का केवल मंच नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जागरूक बनाने और संरक्षण के लिए जन मानस को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बने। राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम में शॉल और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का वीडियों संदेश प्रसारित किया गया। केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने कला के परिचय, प्रकार और उपयोगिता पर अपने विचार रखे। एन.सी.ई.आर.टी. के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने कला उत्सव के आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय समन्वय डॉ. ज्योत्सना तिवारी ने कला उत्सव आयोजन की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. दीपक पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह में केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव श्री आनंद राव पाटिल, कला मनीषी, कला गुरू, विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के शहीद होने पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में कई जवानों के शहीद एवं घायल होने पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीद वीर जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान श्रीमहाकाल से प्रार्थना की है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login