LATEST NEWS

रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं

भोपाल रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07081/07082 गुंटूर – आजमगढ़ – विजयवाड़ा महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07081 गुंटूर-आजमगढ़ महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07081 गुंटूर-आजमगढ़ महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 14 फरवरी 2025 को गुंटूर स्टेशन से रात 23.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शाम 17.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 17.15 बजे आजमगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07082 आजमगढ़-विजयवाड़ा महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07082 आजमगढ़-विजयवाड़ा महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 16 फरवरी 2025 को रात्रि 19.45 बजे आजमगढ़ स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन 15.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07.30 बजे विजयवाड़ा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, दोरनाकल जंक्शन, महबूबाबाद, वारंगल, रामागुंडम, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी जंक्शन, शाहगंज जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में 09 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़िया सूरत स्टेशन पर कार्य के चलते उधना स्टेशन पर ठहराव का निर्णय

भोपाल पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के सूरत स्टेशन पर चल रहे अधोसंरचना कार्यों के कारण, भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों को सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। निम्नलिखित गाड़ियों का ठहराव अब उधना स्टेशन पर होगा: 1.    गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 10.01.2025 से 07.03.2025 तक। 2.    गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर – रीवा महामना एक्सप्रेस दिनांक 10.01.2025 से 07.03.2025 तक। 3.    गाड़ी संख्या 20906 रीवा – एकता नगर महामना एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2025 से 01.03.2025 तक। 4.    गाड़ी संख्या 22937 राजकोट – रीवा एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2025 से 02.03.2025 तक। 5.    गाड़ी संख्या 22938 रीवा – राजकोट एक्सप्रेस दिनांक 13.01.2025 से 03.03.2025 तक। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की सही जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 का उपयोग करें और तदनुसार अपनी यात्रा योजना बनाएं।

अब मध्यप्रदेश के गांवों में 211 खुलेंगी शराब की दुकानें, इस नियम के तहत ग्राम सभाओं ने दिए ठेकों को लाइसेंस

भोपाल मध्य प्रदेश में पेसा नियम के तहत इस वर्ष ग्राम सभाओं ने 211 नई शराब की दुकानें स्वीकृत की हैं। पेसा नियमों के तहत इन पेसा ग्राम सभाओं को राज्य शासन द्वारा मादक पदार्थों के संबंध में जारी निषेधाज्ञा को लागू करने की शक्ति प्राप्त है तथा निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाने का भी अधिकार है। इसी प्रकार, शराब व भांग के विक्रय का प्रतिषेध एवं विनियमन का भी अधिकार है। पेसा नियम के तहत ये जिले पेसा नियम में प्रदेश के आदिवासी बहुल कुल 20 जिले आते हैं। इनमें छह जिले अलीराजपुर, झाबुआ, मंडला, बड़वानी, अनूपपुर एवं डिंडोरी पूरी तरह से पेसा जिले हैं जबकि शेष 14 आंशिक जिले हैं जिनमें बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, खंडवा, होशंगाबाद, खरगौन, सिवनी, शहडोल, श्योपुर, सीधी, उमरिया एवं रतलाम आते हैं। 88 पेसा विकासखंडों में पांच हजार 133 इन सभी जिलों में 88 पेसा विकासखंडों में पांच हजार 133 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें आने वाले पेसा ग्रामों की संख्या 11 हजार 596 है। पेसा नियमों के तहत इन पेसा ग्राम सभाओं को राज्य शासन द्वारा मादक पदार्थों के संबंध में जारी निषेधाज्ञा को लागू करने की शक्ति प्राप्त है। निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाने का भी अधिकार है।

बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को बारूदी सुरंग से उड़ाया, नौ जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack: नए साल की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सोमवार को जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है. इसमें 9 जवान शहीद हो गए. नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस हमले में अब तक 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की है. बताया जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है. साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं. बस्तर आईजी के मुताबिक, हमले में कुल 10 लोग मारे गए हैं, जिसमें 9 DRG जवान और एक सिविलियन (पिकअप वाहन का ड्राइवर) शामिल हैं. घात लगाकर बैठे थे नक्सली पहले से ही नक्सलियों ने यहां बारूदी सुरंग बिछा रखा था, जैसे ही जवानों की वाहन इस बारूदी सुरंग की चपेट में आई तुरंत नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में 15 से ज्यादा जवान सवार थे जो नक्सल विरोधी अभियान से वापस कैंप लौट रहे थे. नक्सलियों ने पहले से ही जवानों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखा था जिसकी चपेट में आकर 9 जवान शहीद हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जवानों की टीम रवाना किया गया है. संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट रहे थे. दोपहर करीब 2.15 बजे बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया गया. इसमें Dantewada DRG के 9 जवान शहीद हो गए.

MPPSC ने प्रदेश में पहली बार दो हजार से अधिक डॉक्टरों के पदों पर मप्र लोक सेवा आयोग से भर्ती प्रारंभ की गई

भोपाल प्रदेश में पहली बार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों के दो हजार से अधिक पदों पर मप्र लोक सेवा आयोग से भर्ती प्रारंभ की गई है। कुल 2083 पदों में 988 विशेषज्ञों के और बाकी चिकित्सा अधिकारियों के हैं। यह डॉक्टर इस वर्ष अंत तक मिलने की आशा है। विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से साक्षात्कार के बाद की जाएगी। प्रत्येक विशेषज्ञता के लिए चयन सूची अलग-अलग जारी होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विशेषज्ञों के कुल तीन हजार 725 पदों से 1800 से अधिक रिक्त हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि विज्ञापित पदों में से लगभग 60 प्रतिशत ही मिल पा रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों के 1200 से अधिक पद रिक्त वर्ष 2023 में सीधी भर्ती से विशेषज्ञों के 888 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, पर इनमें 506 ही मिले। कारण, एक तो आरक्षित पदों पर निर्धारित योग्यता के अनुसार डॉक्टर नहीं मिल पाते। दूसरा, जिनका चयन होता है, उनमें कुछ ज्वाइन भी नहीं करते। इसी तरह से चिकित्सा अधिकारियों के कुल पांच हजार 329 पदों में से 1200 से अधिक पद रिक्त हैं। 50 प्रतशित पद संविदा से भरने का प्रविधान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पद विज्ञापित करने के बाद आयोग ने पिछले माह शुद्धि पत्र भी जारी किया था। इसमें 50 प्रतशित पद संविदा से भरने का प्रविधान किया गया है। संविदा के अभ्यर्थी नहीं मिलने से यह पद ओपन श्रेणी से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला अस्पतालों में सहायक प्रबंधक के 68 और प्रदेश भर के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से नए अस्पताल बन रहे हैं उसी के अनुरूप नए पद सृजित करने की भी प्रक्रिया भी चल रही है।

सिंधु घाटी लिपि को डिकोड करने पर मिलेगा एक मिलियन डॉलर का पुरस्कार, सीएम एमके स्टालिन ने बड़ा एलान किया

चेन्नई तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी की लिपि एक सदी से भी अधिक समय से एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। उन्होंने इसे समझने वाले को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की। एग्मोर के सरकारी संग्रहालय में आयोजित सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की शताब्दी पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम एमके स्टालिन ने ये एलान किया। दरअसल, तीन दिवसीय संगोष्ठी में दुनिया भर के प्रसिद्ध पुरातत्वविदों, इतिहासकारों और विद्वानों ने सभ्यता के महत्व और तमिलनाडु के साथ इसके संबंधों पर चर्चा की है। वहीं, इस कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सीएम स्टालिन ने कहा कि सिंधु घाटी के मिट्टी के बर्तनों पर पाए गए लगभग 60 प्रतिशत प्रतीक तमिलनाडु में खुदाई के दौरान मिली कलाकृतियों पर पाए गए प्रतीकों के समान हैं। सीएम स्टालिन ने कही ये बात उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस आश्चर्यजनक समानता ने विद्वानों के बीच काफी रुचि जगाई है और संभावित रूप से सिंधु घाटी सभ्यता के रहस्यों को उजागर कर सकती है। सीएम स्टालिन ने इस क्षेत्र में अनुसंधान को और बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध पुरातत्वविद् इरावतम महादेवन के नाम पर एक शोध पीठ स्थापित करने के लिए 2 करोड़ रुपये के अनुदान की भी घोषणा की। बता दें कि ये चेयर सिंधू घाटी सभ्यता पर गहन अध्ययन की सुविधा प्रदान करेगी, जिसमें तमिलनाडु के साथ इसके संबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तमिलनाडु और सिंधु घाटी सभ्यता के बीच संबंध पर भी खोज गौरतलब है कि तूतीकोरिन के शिवकलाई से हाल ही में मिली पुरातात्विक खोजों ने शोधकर्ताओं को तमिलनाडु और सिंधु घाटी सभ्यता के बीच एक निश्चित संबंध स्थापित करने के करीब ला दिया है। इन खोजों का समय निर्धारण उन्हें 2500 ईसा पूर्व और 3000 ईसा पूर्व के बीच रखता है। खास बात है कि तमिलनाडु की खोजों से एक लौह युग की सभ्यता की उपस्थिति का पता चलता है जो सिंधु घाटी सभ्यता के समानांतर चलती थी, जो 3300 ईसा पूर्व से 1300 ईसा पूर्व तक फैली थी। वहीं, सिंधु घाटी सभ्यता ने इस दौरान मुख्य रूप से तांबे की वस्तुओं का उपयोग किया था।

छत्तीसगढ़ में मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे 40 हजार पीएम आवास, उपमुख्यमंत्री साव ने दिए निर्देश

 रायपुर  नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने तीन माह में चालीस हजार से अधिक आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें अधूरे कार्यों को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। रैपिड असेसमेंट सर्वे दरअसल, प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के अंतर्गत 192 नगरीय निकायों के हितग्राहियों को पक्के मकान से लाभान्वित करने के लिए रैपिड असेसमेंट सर्वे (संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण) किया जा रहा है। निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हो पाया इधर, प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के अभी तक 41,563 आवास अधूरे पड़े हैं। करीब चार हजार का निर्माण कार्य तक शुरू नही हो पाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के तहत केंद्र सरकार की ओर से 2,49,166 आवास की स्वीकृत मिली थी। इसमें से अब तक 2,03,654 पूर्ण हो चुके हैं। पीएमएवाई-यू 2.0 में बढ़े 22 निकाय पीएमएवाई-यू 2.0 में 13 जिलों में 22 निकाय बढ़े हैं। पहले चरण में 170 निकाय शामिल थे, जो अब बढ़कर 192 हो गए हैं। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में वंचित शहर और कस्बों को दूसरे चरण में शामिल के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने भी नगर निगम के सभी आयुक्तों और नगर पालिका परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर पहले चरण में वंचित शहरों और कस्बों को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय से मंजूरी के बाद दूसरे चरण में शामिल करने के निर्देश दिए है। केंद्र और राज्य सरकार की मंशानुसार सभी पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटित किया जाना है। सर्वे के बाद पात्रता परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा।    

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश की सड़कों पर फिर से दौड़ेंगी सरकारी बसें

भोपाल मध्य प्रदेश वासियों के लिए दो दशक पहले बंद की गई राज्य सरकार संचालित बस सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री विदिशा जिले के लटेरी कस्बे में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गरीबों को बस सेवाओं की आवश्यकता होती है. संपन्न लोगों के पास खुद की गाड़ियां होती हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “याद कीजिए, 20 साल पहले की स्थिति. सड़कों पर राज्य परिवहन निगम की बसें दौड़ा करती थीं. परिवहन निगम की बस सेवाओं की फिर से आवश्यकता है. हम सरकारी बस सेवाएं दोबारा शुरू करने जा रहे हैं.” हालांकि, उन्होंने बस शुरू करने की समय सीमा नहीं बताई. बता दें कि दो दशक पहले मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवाओं को बंद कर दिया गया था. बस बंद होने के बाद मार्गों पर निजी ऑपरेटर्स का कब्जा हो गया है. बड़े शहरों में बस सेवा नगर निगमों की तरफ से संचालित की जाती हैं. गौरतलब है कि लोक परिवहन सेवा गरीब लोगों के सस्ती होती है. मध्य प्रदेश की सड़कों पर फिर से दौड़ेंगी सरकारी बसें सरकारी बसों के संचालन से मध्य प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधा मिलने लगेगी. आम जनता को सस्ती और सुलभ यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गठित मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को 2005 में बंद कर दिया गया था. लिहाजा, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई. यात्रियों को भारी परेशानी होने लगी. परिवहन व्यवस्था पर निजी ऑपरेटर्स ने कब्जा जमा लिया. प्राइवेट बस ऑपरेटर्स मुनाफा वाले रूट पर सेवाएं देने लगे. ग्रामीण इलाकों में यात्री बस की सुविधा नदारद हो गई. यात्रियों की असुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी बसों को शुरू करने ऐलान किया.

सीएम योगी करेंगे 11 जनवरी को 11 बजे रामलला का अभिषेक, भजन भी होगा लॉन्च, 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन

अयोध्या भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के एक वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन होगा। 11 जनवरी को पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला का अभिषेक करेंगे। उसके बाद अंगद टीला पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। उसी दिन सोनू निगम, शंकर महादेवन और मालिनी अवस्थी समेत कई मशहूर कलाकारों द्वारा गाया गया भजन भी रिलीज किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के अधिष्ठाता मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के जन्म स्थान अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर की स्थापना का एक वर्ष 11 जनवरी को संपन्न हो रहा है। इस दौरान 13 जनवरी तक उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को रामलला का अभिषेक करेंगे। महोत्सव के मद्देनजर नगर के प्रमुख चौराहों लता चौक, जन्मभूमि पथ, श्रृंगार हाट, राम की पैड़ी, सुग्रीव किला, छोटी देवकाली समेत अन्य स्थलों पर कीर्तन भी होगा। इसमें युवा कलाकार वाद्य यंत्रों से नगरी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय श्रीराम राग-सेवा का कार्यक्रम मंदिर परिसर में गर्भगृह के निकट मंडप में संपन्न होगा। इसमें प्रभु श्रीराम की भक्ति के प्रति विनीत भाव से संगीत, नृत्य और वादन से उन्हें सेवा प्रदान करने का उपक्रम होगा। अनुष्ठान के परिकल्पनाकार और समन्वयक अयोध्या के कलाविद् यतीन्द्र मिश्र हैं। इस कार्य में उनका सहयोग संगीत नाटक अकादमी कर रहा है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सभी संतों को बुलाया गया है। अयोध्या से बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि तीन दिन के कार्यक्रम में एक दिन लोग अयोध्या पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों। पहला दिन : 11 जनवरी को लता मंगेशकर की बहन व प्रख्यात गायिका उषा मंगेशकर और मयूरेश पई भगवान के सम्मुख भजन से राग-सेवा का आरंभ करेंगी। इसके बाद साहित्य नाहर सितार व संतोष नाहर वायलिन की जुगलबंदी से भक्ति का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पहले दिन का समापन डॉ. आनंदा शंकर जयंत के भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति से होगा। दूसरा दिन : 12 जनवरी को महोत्सव की शुरुआत राग सेवा प्रसिद्ध लोक गायिका शैलेश श्रीवास्तव के बधावा, सोहर गायन से होगी। इसके बाद प्रख्यात शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली श्री राम भजन व निर्गुण गायन से राग-सेवा प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम का समापन विश्वविख्यात बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन से होगा। तीसरा दिन : तीसरे व अंतिम दिन 13 जनवरी को राग-सेवा का आरंभ आरती अंकलिकर के शास्त्रीय गायन से होगा, जिसके बाद प्रख्यात कथक नृत्यांगना शोभना नारायण की कथक प्रस्तुति होगी। अंत में दक्षिण के गायक श्रीकृष्ण मोहन एवं श्रीराम मोहन त्रिचूर ब्रदर्स के शास्त्रीय गायन व श्रीराम भजन से कार्यक्रम संपन्न होगा।

महाकुंभ स्थल की जमीन को वक्फ की संपत्ति करार दिया, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने किया बड़ा दावा

बरेली प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। महाकुंभ मेले में मुस्लिमों के प्रवेश और दुकानें लगाने को लेकर बयानबाजी तेज है।इस बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी बड़ा दावा करते हुए महाकुंभ स्थल की जमीन को वक्फ की संपत्ति करार दिया। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने हमेशा बड़ा दिल दिखाया है और उसके सबूत दिए हैं। उसकी मिसालें भी बहुत सारी मिलेंगी। महाकुंभ मेले में अखाड़ा परिषद, नागा संन्यासियों और स्वामी बाबाओं ने मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया। लेकिन खुद प्रयागराज के जो मुसलमान हैं, उनमें से एक सरताज ने इस बात की जानकारी दी कि जिस जमीन के ज्यादातर हिस्से पर शामियाने और तंबू लगाए गए हैं, वो जमीन वक्त की है और वहां के मुसलमानों की है। ये जमीन लगभग 54 बीघा है। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी मुसलमानों की दरियादिली देखिए कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए मेले की तैयारियों पर कोई आपत्ति नहीं की है। मगर अखाड़ा परिषद और दूसरे बाबा लोगों की तंग दिली देखिए कि वे मेले में मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रहे हैं। मेले में मुसलमानों को दुकानें लगाने के लिए मना कर रहे हैं। वक्फ की 55 बीघा जमीन पर मेला लग रहा है। इन तमाम चीज़ों को बहुत गौर से साधु संतों को सोचना चाहिए। उन्हें इस तरह की सोच को छोड़नी होगी, मुसलमानों की तरह बड़ा दिल दिखाना होगा। वहां के जो जिम्मेदार लोग हैं उन लोगों को इस पर गौर करना चाहिए।

भारत वैश्विक खिलौना निर्यातक के रूप में उभर रहा, खिलौना उद्योग में सफलता की नई ऊंचाईयों को छुआ, निर्यात में 239% की वृद्धि

नई दिल्ली भारतीय खिलौना उद्योग ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत बड़ी प्रगति की है। एक नए अध्ययन के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय खिलौना उद्योग ने वित्त वर्ष 2015 के मुकाबले आयात में 52% की गिरावट और निर्यात में 239% की वृद्धि देखी है। यह रिपोर्ट “भारत में निर्मित खिलौनों की सफलता की कहानी” पर आधारित है, जिसे भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के निर्देश पर तैयार किया। सरकारी प्रयासों से बेहतर हुआ विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार के प्रयासों से भारतीय खिलौना उद्योग के लिए एक बेहतर और अनुकूल विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, 2014 से 2020 तक, छह वर्षों के भीतर विनिर्माण इकाइयों की संख्या दोगुनी हो गई। इसके साथ ही आयातित इनपुट पर निर्भरता 33% से घटकर 12% हो गई और सकल बिक्री मूल्य में 10% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से वृद्धि हुई। इस सबका परिणाम यह हुआ कि श्रम उत्पादकता भी बढ़ी है। भारत वैश्विक खिलौना निर्यातक के रूप में उभर रहा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत अब वैश्विक खिलौना मूल्य श्रृंखला में एक प्रमुख निर्यातक के रूप में उभर रहा है। भारत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में शून्य-शुल्क बाजार पहुंच भी प्राप्त है। इससे भारतीय खिलौनों को इन देशों में एक मजबूत स्थान मिल रहा है। हालांकि, रिपोर्ट ने यह भी कहा कि भारत को चीन और वियतनाम जैसे खिलौना केंद्रों के मुकाबले एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए खिलौना उद्योग और सरकार के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता है। आवश्यक कदम और प्रयास रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि भारत में खिलौना उद्योग को और भी सशक्त बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। इनमें प्रौद्योगिकी में प्रगति, ई-कॉमर्स का अधिकतम उपयोग, साझेदारी को बढ़ावा देना, निर्यात को बढ़ावा देना, ब्रांड निर्माण में निवेश करना, बच्चों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को जोड़ना, सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय कारीगरों के साथ सहयोग करना शामिल है।  

केंद्र सरकार ने कहा- 2024 के पहले 11 महीनों के आंकड़े बताते हैं कि कुल 64.5 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने की यात्रा

नई दिल्ली भारत के विमानन क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। 2024 के पहले 11 महीनों (जनवरी-नवंबर) के आंकड़े बताते हैं कि कुल 64.5 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्री यात्रा के लिए भारतीय और विदेशी एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए, जो कि 2023 की इसी अवधि के मुकाबले 11.4% की वृद्धि है। आंकड़ों के अनुसार, 64.5 मिलियन यात्रियों में से 29.8 मिलियन यात्रियों को भारतीय एयरलाइंस ने यात्रा कराई, जबकि 34.7 मिलियन यात्रियों को विदेशी एयरलाइनों ने सेवाएं दीं। यह दर्शाता है कि भारतीय वाहकों की हिस्सेदारी बढ़ी है, लेकिन विदेशी एयरलाइनों का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, 2024 के पहले 11 महीनों में घरेलू एयरलाइनों ने 1.02 मिलियन उड़ानें संचालित कीं, जिनमें कुल 146.4 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की। पिछले साल (2023) इसी अवधि में 0.97 मिलियन उड़ानें थीं, जिनमें 138.2 मिलियन यात्री थे। इससे यह साफ है कि 2024 में घरेलू यात्री संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो 5.9% तक पहुंची है। 17 नवंबर, 2024 को एक नया रिकॉर्ड बना जब 5 लाख घरेलू हवाई यात्री एक ही दिन में यात्रा करने लगे। यह भारतीय विमानन क्षेत्र के बढ़ते प्रभाव और यात्री यातायात को दर्शाता है। भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 का प्रभाव 1 जनवरी 2024 से लागू भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 का उद्देश्य विमानन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करना है। यह पुराने विमान अधिनियम, 1934 को समकालीन आवश्यकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप संशोधित करता है। सरकार का कहना है कि यह नया कानून ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा देगा। साथ ही, इसे शिकागो कन्वेंशन और आईसीएओ जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों से भी संरेखित किया जाएगा, ताकि भारत का विमानन क्षेत्र दुनिया के स्तर से मेल खाता हुआ हो। बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण कदम सरकार ने पिछले वर्ष कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के कामों को आगे बढ़ाया। वाराणसी, आगरा, दरभंगा और बागडोगरा में नए एयरपोर्ट टर्मिनल्स की नींव रखी गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरसावा, रीवा, और अंबिकापुर में नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार हुआ। सरकार ने देश भर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण के लिए ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी भी दी है। यह कदम भारत के विमानन क्षेत्र के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लैंगिक समानता और पर्यावरण पर जोर विमानन क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने सभी हितधारकों से आग्रह किया है कि वे 2025 तक भारतीय विमानन उद्योग में महिलाओं की संख्या को 25 प्रतिशत तक बढ़ाएं। इसके अलावा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हवाई अड्डों पर हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, 80 हवाई अड्डों ने 100% हरित ऊर्जा का उपयोग शुरू कर दिया है और 12 हवाई अड्डे 2024 तक इस दिशा में कदम उठा लेंगे।  

रतलाम में पुलिस ने चलाया अभियान, भगवान भरोसे चल रहा ATM, बैंकों में गार्ड नदारद, प्रशासन ने उठाया ये कड़ा कदम

रतलाम सुरक्षा प्रबंधन की पड़ताल करने के लिए जब रतलाम पुलिस ने अभियान चलाया तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए. कई बैंक में सुरक्षा गार्ड तक नहीं मिले. इसके अलावा एटीएम भी भगवान भरोसे चल रहा था. पुलिस प्रशासन अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए हैं. रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में बैंकों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्र में स्थित बैंक और एटीएम को सुरक्षा दृष्टि से चेक किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे की जानकारी लेने के साथ-साथ रिकॉर्डिंग के संबंध में भी जांच पड़ताल की गई. इसके अलावा सुरक्षा गार्ड के बारे में भी पुलिस ने लिखित जानकारी रजिस्टर में दर्ज की. बैंक अधिकारियों से यह भी पता लगाया गया कि उनके बैंक में सुरक्षा अलार्म सिस्टम चालू है या नहीं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. बैंकों को गार्ड रखने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक दिन बीट अधिकारी द्वारा बैंक या एटीएम की जांच के बाद रजिस्टर में एंट्री की जाती है. पुलिस अधिकारियों ने रजिस्टर भी चेक किया तथा इस बात की भी तस्दीक की गई कि समय पर बीट अधिकारी द्वारा बैंक और एटीएम की जांच की जा रही है या नहीं. पुलिस कप्तान ने बताया कि जिन बैंकों में सुरक्षा गार्ड नहीं है, वहां पर गार्ड रखने के निर्देश भी प्रबंधन को दिए गए हैं. बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की लगातार मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया है पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ और कमियां भी सुरक्षा की दृष्टि से बताई गई है, जिसे पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया है. पुलिस ने बैंक के सुरक्षा प्रबंधन की जांच करने के साथ-साथ बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके से भी ग्राहकों का अवगत कराया. डिजिटल अरेस्टिंग, ऑनलाइन ट्रेंडिंग एप फ्रॉड के बारे में भी ग्राहकों को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया.

ग्वालियर में शीतलहर को देखते हुए 7 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूलों का समय बदला, आज रहेगी छुट्टी

ग्वालियर ग्वालियर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। 7 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। यह आदेश सरकारी और गैर-सरकारी सभी स्कूलों, आईसीएससी और सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार को निर्देशित किया, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। इससे पहले, 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के चलते स्कूल बंद थे। स्कूलों के समय में बदलाव बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से लिए गए इस निर्णय के तहत स्कूलों के समय में बदलाव कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय जिले में बढ़ती ठंड और गिरते पारे को देखते हुए लिया गया है, जिससे बच्चों को शीतलहर से बचाया जा सके।

मध्यप्रदेश के देवास में राजघाट और सतियारा घाट में बनेगा रिवर फ्रंट, 5 हजार दर्शक क्षमता वाला एम्फीथिएटर

बुरहानपुर कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित बीज विकास निगम की जमीन पर प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय का नया भवन 7.70 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार 66 लाख की लागत से महापौर आवास और 104 लाख रुपये की लागत से निगम अधिकारियों के लिए आवासों का निर्माण कराया जाएगा। राजघाट और सतियारा घाट में बनेगा रिवर फ्रंट विधायक अर्चना चिटनिस के अनुसार लंबे समय से ताप्ती नदी के राजघाट और सतियारा घाट में रिवर फ्रंट बनाने का प्रस्ताव अटका हुआ था। इस योजना के तहत सात करोड़ की लागत से दोनों स्थानों पर रिवर फ्रंट जैसा निर्माण कराया जाएगा।   पांच हजार दर्शक क्षमता वाला एम्फी थिएटर आने वाले समय में नगर निगम के पास पांच हजार दर्शक क्षमता वाला एम्फी थिएटर भी होगा। इसका निर्माण चार करोड़ की लागत से होगा। इसके अलावा पांच करोड़ की लागत से जल शोधन संयंत्र व इंटकवेल में सोलर पावर प्लांट की स्थापना कराई जाएगी। योजना के लिए बेंची जाएंगी जमीनें ये सारे निर्माण कार्य नगर निगम पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत शहर में मौजूद बेशकीमती जमीनें बेच कर कराएगा। योजना के तहत शहरी क्षेत्र की 16230 वर्गमीटर जमीन बेच कर 54.25 करोड़ रुपये प्राप्त किए जाएंगे, जबकि अन्य कार्यों को मिला कर कुल 73.57 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।  जिला स्तरीय समिति से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद इन प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए साधिकार समिति को भेजा जा चुका है। विकास कार्यों को लेकर रविवार को महापौर माधुरी पटेल, विधायक अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर अतुल पटेल ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट की और जानकारी दी। नगर निगम क्षेत्र में 160-160 लाख की लागत से आवासी भवन और फायर स्टेशन का निर्माण होगा। शनवारा से कलेक्टर कार्यालय तक 520 लाख से सर्विस रोड, साइड ड्रेन, यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ और साइनेज सहित कार्य होंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास 412 लाख में 50-50 सीटर छात्रावास, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर का निर्माण होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में 60 लाख की लागत से पार्टीशन और फर्नीचर कार्य होगा। पुलिस विभाग के लिए 53.60 लाख में कांफ्रेंस हॉल, 41.80 लाख में कम्युनिटी हॉल, और 45 लाख में दूरदर्शन कार्यालय निर्माण प्रस्तावित हैं। पुनर्घनत्वीकरण योजना में पुराने भवनों की भूमि पर 80 लाख से सीमेंटीकृत मार्ग, 120 लाख से सड़क निर्माण, 60 लाख से होमगार्ड भंडार गृह, 109.60 लाख से ई-टाइप बंगले, 666.90 लाख से रनिंग ट्रैक और अन्य कार्य होंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login