LATEST NEWS

डॉक्टर हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर, कबूला पत्नी से था अफेयर

इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या करवाने वाले वकील संतोष शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी की घटना के बाद से ही तलाश की जा रही थी, लेकिन वह चकमा दे रहा था। आरोपी संतोष ने डॉक्टर की पत्नी के साथ संबंध होने के चलते डॉक्टर की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में जो गाड़ी नजर आई थी, वह संतोष की थी। होता था विवाद, पत्नी भी हत्या में शामिल संतोष और डॉक्टर की पत्नी के बीच तीन वर्ष से संबंध है। डाक्टर और पत्नी सोनाली के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी ने संतोष के साथ मिलकर ठान लिया था कि डॉक्टर की हत्या करना है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12.30 बजे आरोपी संतोष ने जिला कोर्ट में सरेंडर किया। अब तक पत्नी सोनाली, वकील मनोज सुमन निवासी उज्जैन, वेटरनरी डाक्टर प्रकाश यादव निवासी अलीगढ़, शूटर संग्राम सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। घटना में शूटर हुल्ला उर्फ हुल्लन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी मनोज की तकनीकी रूप से मदद कर रहा था। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए संतोष के मोबाइल को उज्जैन में ही चला रहा था। उज्जैन में अलग-अलग लोकेशन पर उसके द्वारा कई मोबाइल मोबाइल चालु किया गया था। ताकि पुलिस को लगे कि संतोष उज्जैन में ही है। यह था घटनाक्रम, 27 दिसंबर को शहर में फैल गई थी सनसनी एसीपी रूबिना मिजबानी ने बताया कि 27 दिसंबर की रात में कुंदन नगर स्थित क्लीनिक पर डॉ. सुनील साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर आरोपितों की तलाश के लिए हमने विभिन्न टीम बनाई थी। उज्जैन, नई दिल्ली, अलीगढ़ आदि स्थानों पर भी टीम भेजी थी। घटना में पता चला था कि दो आरोपियों ने गोली लगाई थी। इसके बाद गाड़ी का पता लगाया, जिसमें बैठकर आरोपी फरार हुए थे। पता चला कि प्रेम प्रसंग के कारण घटना हुई है। परिवार के सदस्य ने भी बयान में बताया कि पत्नी सोनाली के किसी से बात करती थी, जिसे लेकर घर में विवाद होते थे। विवाद के दौरान पत्नी से संतोष के साथ मिलकर डॉक्टर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। चार माह से बना रहे थे योजना पुलिस के मुताबिक पत्नी और संतोष करीब चार माह से डॉक्टर को मारने की योजना बना रहे थे। इसके लिए संतोष ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई। अलीगढ़ में रहने वाले अपने मित्र से संपर्क किया और 1.40 लाख रुपये में शूटर किए।दो माह पहले भी फरार आरोपी महिला डॉक्टर के क्लिनिक पर हत्या करने के लिए गया था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया। विग निकालकर घुम रहा था आरोपी पुलिस के पास आरोपी संतोष का विग लगा हुआ फोटो था, लेकिन घटना के बाद से ही वह विग निकालकर घुम रहा था। इसके कारण उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था। आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर भी रातें गुजारी है, लेकिन हुलिए में बदलाव के कारण पहचान नहीं पा रहे थे। वहीं कोर्ट में सफेद शर्ट पहनकर आरोपी ने सरेंडर किया है। आरोपी को नौ जनवरी तक पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

Earthquake: तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप, 53 लोगों की मौत

तिब्बत नेपाल की सीमा से सटे तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्र शिजांग में मंगलवार को भूकंप ने तबाही मचा दी। 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। अब तक 53 लोगों के मरने और 38 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भूकंप का असर तिब्बत के शिगात्से शहर पर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बड़ी-बड़ी इमारतें भूकंप के कारण गिर गई हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के कई इलाकों में देखने को मिला। यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में बिहार, पश्चिम बंगाल व उत्तर भारत के कई हिस्सों और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों लोग सहम गए। नेपाल में दिखा असर नेपाल की राजधानी में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके लगे, तो लोग घरों से बाहर जान बचाने के लिए भागे। वह सड़कों व खुले स्थानों पर जाकर खड़े हो गए। काठमांडू की रहने वाली मीरा अधिकारी ने एएनआई को बताया कि मैं उस समय सो रही थी (जब भूकंप आया)। बिस्तर हिल रहा था और मुझे लगा कि मेरा बच्चा बिस्तर हिला रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने उतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन खिड़की हिल रही थी। मुझे एहसास हुआ कि यह भूकंप है। मैंने फिर जल्दी से अपने बच्चे को बुलाया और घर खाली कर दिया। हम भागकर खुले मैदान में आ गए।  

31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन

अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के 6 और विभिन्न राज्यों के 20 नवाचारों को किया पुरस्कृत यह कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम : डॉ. कोठारी 640 छात्र, 194 विज्ञान मॉडल, नवाचार और सृजनशीलता की अनूठी झलक भोपाल 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन समारोह भोपाल के रवींद्र भवन में उल्लास, जोश और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन ने ‘स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की समझ’ थीम पर विज्ञान और नवाचार को केंद्र में रखते हुए हजारों छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि यह आयोजन बाल वैज्ञानिकों के लिए एक अद्भुत मंच है, जहां उनकी कल्पनाशीलता और नवाचार को नई दिशा मिलती है। यह कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा यह मंच न केवल विज्ञान को समझने का अवसर देता है, बल्कि बच्चों को अपनी सोच और शोध को एक सही दिशा देने का अवसर भी प्रदान करता है। एन.सी.एस.टी.सी., डी.एस.टी. की प्रमुख डॉ. रश्मि शर्मा ने विषय ‘स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की समझ’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है। यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यक्रम की थीम को समयानुकूल और प्रासंगिक बताते हुए छात्रों को विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये मॉडल नवाचार और रचनात्मकता का प्रमाण हैं। उन्होंने सांस्कृतिक विविधता को एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘युवा शक्ति’ के सपने को दोहराते हुए कहा कि “आज के युवा वैज्ञानिक हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम हैं।” मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी ने विज्ञान और संस्कृति के बीच संबंध पर जोर देते हुए कहा कि विज्ञान केवल तकनीकी विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भी हिस्सा है। उन्होंने विज्ञान और संस्कृति के बीच संतुलन पर जोर देते हुए छात्रों के नवाचार और प्रदर्शित मॉडलों की सराहना की और विज्ञान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव श्री प्रवीण रामदास ने कहा कि विज्ञान का मुख्य उद्देश्य समाज में बदलाव लाना और समस्याओं का समाधान खोजना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों को न केवल विज्ञान की बारीकियों को समझने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में प्रेरित करता है। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल के निदेशक डॉ. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा कि आज के युग में डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग का ज्ञान आवश्यक हो गया है। विज्ञान और तकनीक का सही उपयोग देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बना सकता है। विज्ञान को प्रयोग से अनुप्रयोग में बदलने पर जोर दिया। राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी ने छात्रों को विज्ञान और वेदांत के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम में 640 छात्रों ने भागीदारी की, जिसमे 194 प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किये गए। इसमें 10 अंतर्राष्ट्रीय नवाचार मॉडल भी थे। 376 छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल्स के माध्यम से भागीदारी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 28 राज्यों और 6 देशों के बच्चों ने भाग लिया। 16 सत्रों में विज्ञान के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें भविष्य में अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। देश के भीतर सर्वश्रेष्ठ 20 एवं 06 अंतर्राष्ट्रीय मॉडल्स को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कतर, कुवैत, सऊदी अरब और अन्य देशों के छात्रों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। विज्ञान पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ हुई। यह मॉडल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन किया गया। इसमें अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया। लखन प्रजापति द्वारा पोट्रेट प्रदर्शनी: विज्ञान और कला का अनोखा संगम देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों के प्रोजेक्ट मॉडल: छात्रों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, ऊर्जा संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और दिल्ली के छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।  

4 दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव बैंगलुरु में 9 जनवरी से

आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के आश्रम में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति का समागम पर्यटन और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा बढ़ावा भोपाल  मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिलेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलूरू मुख्य आश्रम में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले प्रदेश महोत्सव में मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य दुनियाभर से आने वाले “आर्ट ऑफ लिविंग” के अतिथियों को राज्य की परंपराओं, कला, संगीत, और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है। महोत्सव में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए खास सत्र आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में प्रदेश की लोककला, पारंपरिक व्यंजन, संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां एवं संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। निवेश के लिये अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से यह भव्य आयोजन होगा। पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम के दौरान उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, खजुराहो के मंदिर समूह, ओरछा का इतिहास, पचमढ़ी की पहाड़ियां और सांची के स्तूप जैसे धरोहरों के बारे में आगंतुकों को 360 डिग्री वर्चुअल अनुभव भी कराया जायेगा। मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।  

घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी, आने दिनों में कोहरे और बारिश से राहत नहीं, येलो अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें ने वाले दिनों में भी मभी कोहरे और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पारा तेजी से लुढ़केगा जिसके चलते ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसमें घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तापमान भी सीधा 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इसके चलते कोहरे से लोगो को थोड़ी राहत मिली। लेकिन मंगलवार को फिर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 7 जनवरी आईएमडी ने 7 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज तिया जा सकता है। इसी के साथ दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 जनवरी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जनवरी को तापमान एक डिग्री और कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दिन भी मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी देते हुए पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9-10 जनवरी 9-10 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है। 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और 10 जनवरी को 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान दोनों दिन 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 11-12 जनवरी आईएमडी के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आंधी तूफान या बारिश आने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री बढ़ सकता जबकि अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री नीचे जा सकता है। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।

सीपीसीटी परीक्षा आगामी 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी

भोपाल मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) से प्राप्त जानकारी अनुसार 29, 30 नवंबर और 1 दिसम्बर 2024 को तकनीकी कारणों से रद्द की गई सीपीसीटी (कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट) परीक्षा आगामी 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में केवल वही परीक्षार्थी शामिल हो सकते है जिन्होंने दिनांक 29, 30 नवंबर और 1 दिसम्बर की परीक्षा के लिए पूर्व में आवेदन किया था। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र सीपीसीटी पोर्टल (www.cpct.mp.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं ।  

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा है कि गोवंश के आहार में हरा चारा और साइलेज को शामिल करें

भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि गोवंश के आहार में हरा चारा और साइलेज को शामिल करें। इससे गोवंश का स्वास्थ्य अच्छा रहता है तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है। मंत्री श्री पटेल ने भदभदा, भोपाल स्थित जर्सी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र भोपाल का निरीक्षण किया। मंत्री श्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान प्रक्षेत्र पर उपलब्ध गोवंश के आहार की संरचना के विषय पर चर्चा की। उन्होंने गोवंश के आहार में साइलेज को शामिल करने के निर्देश दिए और कहा कि इससे दुग्ध उत्पादन में हुई बढ़ोतरी का अध्ययन किया जाए। साथ ही हरा चारा और साइलेज को आहार में सम्मिलित करने से दुग्ध उत्पादन में आने वाले वित्तीय भार का आंकलन भी किया जाए। मंत्री श्री पटेल द्वारा निर्देश दिए गए कि अच्छी नस्ल के प्रजनन योग्य सांड सालरिया गो अभयारण्य, आगर मालवा और अन्य गौशालाओं को भेजे जाएं। उन्होंने प्रक्षेत्र के गोबर गैस प्लांट को पुन चालू करने के निर्देश भी दिए। हरा चारा उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादन आदि के संबंध में जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. जी.के. वर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी, प्रदेश के सभी जिलों में हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

भोपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने निर्वाचन सदन भोपाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां प्रदान की गई। सीईओ श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुल 230 विधानसभा क्षेत्र और 65 हजार 014 मतदान केंद्र है। सीईओ श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में 29 अक्टूबर 2024 से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का कार्यक्रम प्रांरभ हुआ था। इसी दिन से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 28 नंवबर 2024 तक चली। दावे आपत्तियों का निराकरण 24 दिसंबर 2024 तक किया गया। मतदाता सूची का प्रदेश के सभी जिलों में अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया गया। प्रदेश में मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 65 लाख 94 हजार 963 थी। अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 है। श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 7 लाख 98 हजार 469 नाम जोड़े गए और 3 लाख 01 हजार 65 नाम हटाए गए। इसी तरह से 3 लाख 13 हजार 642 मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड में संशोधन किया गया। इस तरह से प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में 4 लाख 97 हजार 404 की बढ़ोत्तरी हुई है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे, श्री विवेक श्रोत्रिय, भारतीय जनता पार्टी से श्री एस.एस. उप्पल, कांग्रेस पार्टी से श्री जे.पी. धनोपिया, बहुजन समाज पार्टी से श्री सुधीर, आम आदमी पार्टी से श्री सी.पी. सिंह चौहान उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर देख सकते हैं मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceo madhya pradesh.nic.in पर उपलब्ध है। कोई भी मतदाता वेबसाइट के माध्यम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के voters.eci.gov.in पोर्टल पर भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते है। जेंडर रेशियो और इपी रेशियो में हुआ सुधार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत जेंडर रेशियो और इपी रेशियो में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान प्रदेश में इपी रेशियो (मतदाता अनुपात) 63.88 था। यह मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान बढ़कर 64.44 हो गया है। इसी तरह से जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के दौरान जेंडर रेशियों 948 था, जो अब बढ़कर 950 हो गया है। 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए थे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत प्रदेश में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कुल 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका समय सीमा में निराकरण किया गया। इसमें फॉर्म-6 के 7 लाख 98 हजार 469, फॉर्म-7 के 3 लाख 01 हजार 065 और फॉर्म-8 के 3 लाख 13 हजार 642 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रदेश में 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 141 हैं पुरूष मतदाता मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 141 है । 2 करोड़ 78 लाख 17 हजार 016 है महिला मतदाताओं की संख्या प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में अब महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 78 लाख 17 हजार 016 है। प्रदेश में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1210 है। प्रदेश में 74 हजार 387 सेवा निर्वाचक मतदाता मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में सेवा निर्वाचक 74 हजार 387 मतदाता हैं, जिसमें पुरूष मतदाता 71 हजार 960 एवं महिला मतदाता 2 हजार 427 हैं। प्रदेश में आयु वार मतदाताओ की संख्या प्रदेश में आयुवार मतदाताओं की संख्या में 18 -19 वर्ष के 11 लाख 19 हजार 161, 20 से 29 वर्ष के 1 करोड़ 33 लाख 88 हजार 424, 30 से 39 वर्ष के 1 करोड़ 51 लाख 44 हजार 883, 40 से 49 वर्ष के 1 करोड़ 15 लाख 28 हजार 407, 50 से 59 वर्ष के 81 लाख 31 हजार 709, 60 से 69 वर्ष के 48 लाख 15 हजार 858 और 70 से 79 वर्ष के 22 लाख 11 हजार 505 मतदाता हैं। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक उम्र के प्रदेश में कुल 7 लाख 52 हजार 420 मतदाता हैं।  

12वीं पास विद्यार्थियों को आगे उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए कलेक्टर के माध्यम से विशेष प्रयास किये जाएंगे: अनुपम राजन

भोपाल उच्च शिक्षा संस्थानों में सकल नामांकन अनुपात यानि 12वीं पास विद्यार्थियों को आगे उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए कलेक्टर के माध्यम से विशेष प्रयास किये जाएंगे। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्री अनुपम राजन की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई बैठक में संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर सकल नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए 14वें सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की गई। सर्वेक्षण 27 नवम्बर 2024 को प्रारंभ हुआ था और 15 जनवरी 2025 तक चलेगा। सकल नामांकन अनुपात की गणना 18 से 23 साल आयु वर्ग के लिए 12वीं परीक्षा परिणाम के बाद उत्तीर्ण विद्यार्थी के उच्च शिक्षा में नामांकन के आधार पर की जाती है। इस सर्वे में उच्च शिक्षा के अलावा चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विधि, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, कृषि शिक्षा सहित प्रदेश में स्थित केंद्रीय, निजी, डीम्ड, मुक्त विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय महत्व के उच्च शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने वर्ष 2022-23 के सर्वे में मध्यप्रदेश के 28.3 सकल नामांकन अनुपात में और बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स के माध्यम से 12वीं पास सभी विद्यार्थियों की जानकारी संकलित की जाए और जिनका उच्च शिक्षा में नामांकन नहीं हुआ है उनका नामांकन करवाया जाए। आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत बरबड़े ने बताया कि इस माह और अप्रैल में दो चरणों का कॉलेज चलो अभियान चलाया जाएगा। श्री राजन ने सभी विभागों से कहा कि वे सर्वे की प्रविष्टियां 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। बैठक में तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, कृषि आदि के अधिकारी उपस्थित थे।  

मनरेगा श्रमिकों का बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण हो, योगी सरकार ने दिए निर्देश

लखनऊ योगी सरकार श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में अहम कदम उठाते हुए भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिकों और मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरण को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मनरेगा श्रमिकों का उत्तर प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड (BOCW) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण हो। जिससे कई भी श्रमिक बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। 1.29 लाख से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण योगी सरकार का यह कदम न केवल श्रमिकों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने में सहायक है, बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में भी एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। इस दिशा में, मनरेगा योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम्य विकास मुख्यालय स्तर से जनपदों के अधिकारियों को पंजीकरण के कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही इसी बकायदा मॉनिटरिंग भी की जा रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1.29 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा चुका है। शेष श्रमिकों का पंजीकरण शीघ्र कराने के लिए अधिकारी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। श्रमिक पंजीकरण प्रक्रिया की हो रही नियमित समीक्षा योगी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि श्रमिकों के पंजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रगति की निगरानी की जा रही है। बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के तहत चलाई जा रही योजनाएं श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। इनमें मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना शामिल है, जो महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता प्रदान करती है। कन्या विवाह सहायता योजना गरीब श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद प्रदान करती है। संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है, जबकि अटल आवासीय विद्यालय योजना उन्हें बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधा प्रदान करती है। निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना दुर्घटनाओं की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। महात्मा गांधी पेंशन योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों को नियमित पेंशन सुविधा प्रदान करती है। आपदा राहत सहायता योजना प्राकृतिक आपदाओं में श्रमिकों को राहत प्रदान करती है, और गंभीर बीमारी सहायता योजना श्रमिकों को इलाज के लिए वित्तीय सहायता देती है। इसके अतिरिक्त, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना श्रमिकों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए विशेष सहायता प्रदान करती है। श्रमिकों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रही योगी सरकार श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि श्रमिक अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी से अवगत हों। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों की भलाई के लिए ठोस कदम उठा रही है। यह पहल न केवल श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि उनके जीवन को भी सरल और सम्मानजनक बनाएगी। श्रमिक पंजीकरण और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की यह रणनीति प्रदेश में समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

Delhi Assembly Election 2025 Date: चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी और इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है? दिल्ली में इस तरह है चुनाव कार्यक्रम चुनाव की अधिसूचना- 10 जनवरीनामांकन की आखिरी तारीख- 17 जनवरीनामांकन पत्रों की जांच- 18 जनवरीनाम वापसी का अंतिम दिन- 20 जनवरीमतदान की तारीख- 5 फरवरीमतगणना की तारीख- 8 फरवरी ‘दुनिया के देशों में तो एक-एक महीने काउंटिंग चल रही है’ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम पर यह सवाल उठाए गए कि शाम पांच बजे के बाद कैसे मतदान का आंकड़ा बढ़ जाता है? करोड़ों वोट कैसे बढ़ जाते हैं? यह ध्यान रखना होगा कि सुबह 9:30 बजे, 11:30, दोपहर 1:30, 3:30 और शाम 5:30 बजे के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान का आंकड़ा इकट्ठा करते हैं। वोटिंग खत्म होने के समय फॉर्म 17-सी दिया जाता है। जब शाम 7:30 बजे तक अधिकारी तक सारी मशीनें इकट्ठा करता है, तब उसके मतदान केंद्र का अंतिम आंकड़ा पता चल पाता है, जबकि हमसे कहा जाता है कि छह बजे ही आंकड़ा बता दें। लोग ये भूल जाते हैं कि दुनिया के बड़े देशों में तो एक-एक महीना मतगणना चल रही है। ‘ईवीएम को नई बैटरी डालकर सील किया जाता है’ उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ईवीएम में नई बैटरी डाली जाती है। उसी दिन उसे सील किया जाता है। जिस दिन मतदान होता है, उस दिन सील पोलिंग एजेंट के सामने तोड़ी जाती है। मॉक पोल किया जाता है। पोलिंग एजेंट रिकॉर्ड रखते हैं कि कौन आया, कौन गया। किसमें कितने वोट पड़े, इसकी संख्या उनको दी जाती है। काउंटिंग के दिन भी पूरी प्रक्रिया दोहराई जाती है। फॉर्म 17 सी से मिलान होता है। उसके बाद किसी भी पांच वीवीपैट से भी मिलान किया जाता है। हमारी प्रक्रिया पर कई बार सवाल उठाए गए हैं। फॉर्म सात के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता: चुनाव आयोग चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मतदाता बेहद जागरूक हैं। मतदाता सूचियों को लेकर अब भी कहानियां चल रही हैं। करीब 70 सीटें हैं। जिसमें राजनीतिक दल और उम्मीदवार हमारे साथ रहते हैं, जितने भी दावे और आपत्तियां आती हैं। उन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाता है। फॉर्म सात के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता। ईवीएम मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस: चुनाव आयोग चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अविश्वसनीयता या किसी खामी का कोई सबूत नहीं है। ईवीएम में वायरस या बग आने का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम में अवैध वोट होने का सवाल ही नहीं है। कोई धांधली संभव नहीं है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट अलग-अलग फैसलों में लगातार यही कह रहे हैं और क्या कहा जा सकता है? ईवीएम मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस है। टेम्परिंग के आरोप बेबुनियाद हैं। हम अभी बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते।

भारत में अब तक HMPV के कुल 6 मामले सामने आ चुके, चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमण के शिकार

नई दिल्ली चीन में फैले वायरस ने भारत में भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हाल ही में चेन्नई में इस वायरस के दो नए केस सामने आए हैं। इन दो को मिलाकर भारत में अब तक HMPV के कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दो मामले बेंगलुरु, एक मामला गुजरात और एक पश्चिम बंगाल से सामने आ चुका है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बच्चे ह्यूमन मेटान्यमोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों का इलाज फिलहाल चेन्नई में ही चल रहा है। यह दोनों ही मामले अलग-अलग अस्पतालों से सामने आए हैं। हम फिलहाल इस पर और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेडीकल ऑफिसर पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय पड़ोसी देश में जारी केसों की वृद्धि पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं।

HMPV वायरस को लेकर सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए

भोपाल भारत में HMPV वायरस के दो मामले सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार वायरस को लेकर अलर्ट हो गई है। इसी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को एचएमपीवी वायरस की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को दिए निर्देश इसी बीच एचएमपीवी वायरस को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को एचएमपीवी वायरस की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पे-प्रोटेक्शन से संबंधित प्रस्ताव को तैयार कर कैबिनेट अनुमोदन के लिए शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एचएमपीवी वायरस की वर्तमान स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी रखने और आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारी रखने के भी निर्देश दिए। दरअसल, सरकार ने चीन वाले HMPV वायरस के भारत ने दो मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के एक अस्पताल में एक तीन महीने की बच्ची और दूसरा 8 महीने के बच्चे में इस वायरस की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि इन दोनों मामलों में इंटरनेशनल ट्रैवल की कोई हिस्ट्री नहीं है। यह हैं लक्षण HMPV के लक्षण की बात करें तो इसमें अन्य सामान्य सर्दी वायरसों के लक्षणों के समान होते हैं। लेकिन इन लक्षण पर गौर फरमा सकते हैं। खांसी, बुखार, नाक बहना, गले में खराश या गले में जलन और दर्द होना, सांस लेने में कठिनाई, विशेषकर शिशुओं और छोटे बच्चों में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

फेरे से पहले दूल्हा बने डॉक्टर ने 10 लाख रुपए और एक प्लॉट की मांग कर दी, डिमांड पूरी नहीं होने से टूटी शादी, दुल्हन पहुंची थाने

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा था। लेकिन फेरे से पहले दूल्हा बने डॉक्टर ने 10 लाख रुपए और एक प्लॉट की मांग कर दी। डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने फेरे लेने से इनकार करते हुए शादी तोड़ दी। काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दुल्हन ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।   शादी से पहले दूल्हे के परिजनों ने नहीं की डिमांड दरअसल, थाटीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा सिंह की शादी जून महीने में शिवपुरी खनियाधाना के रहने वाले सतेन्द्र वमन्या से तय हुई थी। सतेन्द्र पेशे से डॉक्टर है। बातचीत तय होने के बाद लड़की के परिजन ने उनसे दहेज की बात की तो सतेन्द्र और उसके परिजन ने किसी प्रकार की कोई डिमांड नहीं बताई। जिसके बाद 22 नवंबर की दोनों की शादी तय हुई थी। फेरे से पहले 10 लाख कैश और प्लाट की कर दी मांग बारात दरवाजे पर पहुंची और उसके बाद मैरिज गार्डन में स्टेज पर वर-वधु की जयमाला तक सब ठीक चला। लेकिन पंडित ने जब फेरे लेने के लिए मंडप में आने के लिए कहा तो रंग में भंग पड़ गया। क्योंकि सतेंद्र और उसके परिजन ने अचानक फेरे लेने से पहले दस लाख रुपए के साथ ग्वालियर में एक प्लाट की मांग रख दी।   बिना शादी किए लौट गई बारात दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बिना फेरे लिए ही दूल्हा बारात वापस लेकर चला गया। इसके बाद नेहा महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नेहा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।   पुलिस ने शुरू की कार्रवाई ग्वालियर CSP अशोक जादौन ने बताया कि लड़की की शिकायत पर होने वाले दूल्हे डॉक्टर सतेंद्र वमन्या, उसके पिता लखन लाल, भाई जितेंद्र, पुष्पेंद्र, बहन किरण और मां फूलवती के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वेब पोर्टल के पत्रकार मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक 16 जनवरी तक बढ़ा दी: उच्च न्यायालय

प्रयागराज यति नरसिंहानंद के खिलाफ कंट्रोवर्शियल ‘एक्स’ पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के मामले में आरोपी वेब पोर्टल के पत्रकार मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 16 जनवरी तक बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने प्राथमिकी को चुनौती देने वाली जुबैर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को यह आदेश पारित किया। इससे पहले 20 दिसंबर को हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से यह कहते हुए कि वह खूंखार अपराधी नहीं है, उसकी गिरफ्तारी पर छह जनवरी तक रोक लगा दी थी। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा था कि एफआईआर को पढ़ने से धारा 196 बीएनएस के तहत अपराध बनता है। हालाँकि, यह देखना होगा कि उसके खिलाफ धारा 152 बीएनएस बनती है या नहीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live