LATEST NEWS

दिल्ली एसजी पाइपर्स पर शूटआउट जीत से हैदराबाद तूफान्स ने बोनस अंक अर्जित किया

राउरकेला (ओडिशा) हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में मंगलवार को यहां निर्धारित समय के अंत तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूट-आउट में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 5-4 से हराकर बोनस अंक हासिल किया। हैदराबाद तूफान्स ने अमनदीप लाकड़ा (11वें मिनट) और गोंजालो पेइलाट (13वें मिनट) की मदद से शुरुआती क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त ले ली, लेकिन दिल्ली एसजी पाइपर्स ने दिलराज सिंह (21वें) और गैरेथ फर्लांग (50वें) के गोल की मदद से मैच बराबरी पर ला दिया। मैच के आखिरी 10 मिनट में दोनों टीमें बढ़त लेने में नाकाम रही जिसके बाद शूटआउट में हैदराबाद की टीम ने दिल्ली को पछाड़ दिया।  

नये साल में मिली बड़ी उपलब्धि, छत्तीसगढ़-ग्रीन जीडीपी वाला बना देश का पहला राज्य

रायपुर। नये साल की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ ने कीर्तिमान रचा है। नये साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को ग्रीन जीडीपी के साथ जोड़ने की पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के व्यापक मूल्य को मापकर छत्तीसगढ़ में विकास की गति को आगे बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप विज़न डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है, जिसमें वन विभाग नेसंचालित पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के मूल्यांकन की अवधारणा शामिल है।  यह समग्र दृष्टिकोण राज्य में पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित हो सके। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का मूल्यांकन न केवल बजटीय योजना को अधिक सुव्यवस्थित बनाएगा, बल्कि भविष्य की रणनीतियों को दिशा प्रदान करेगा, धन आवंटन को अधिक प्रभावी बनाएगा और वानिकी विकास के प्रयासों को सशक्त करेगा। यह प्रक्रिया सतत विकास और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। छत्तीसगढ़ में संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम ने स्थानीय समुदायों को और अधिक सशक्त बनाया है। गुरु घासीदास, कांगेर घाटी और इंद्रावती जैसे राष्ट्रीय उद्यानों के साथ छत्तीसगढ़ में प्रकृति आधारित पर्यटन के लिए असीम संभावनाएं हैं। स्थानीय निवासियों को जंगल सफारी, नेचर ट्रेल्स और इको-कैंपिंग जैसी सुविधाओं के प्रबंधन में सक्रिय रूप से शामिल किया जा रहा है, जिससे न केवल सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी सशक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र से आच्छादित है। यह राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत आधार हैं और लाखों लोगों की आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये वन विभिन्न प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ प्रदान करते हैं। वनों से प्राप्त होने वाले अन्य महत्वपूर्ण अमूर्त लाभ अक्सर उपेक्षित रहते हैं और उनका उचित मूल्यांकन नहीं हो पाता। इनमें जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए कार्बन अवशोषण, कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परागण, पोषक तत्वों का चक्रण, मृदा उर्वरता में सुधार और जैव विविधता संरक्षण जैसी सेवाएं शामिल हैं। वनों का बाढ़ और रोग नियंत्रण, जल प्रवाह का प्रबंधन और वेक्टर जनित रोगों के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं वनों से जल पुनर्भरण और शुद्धिकरण होता है, शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर वायु गुणवत्ता में सुधार होता है, और सुंदर प्राकृतिक दृश्य तथा जैव विविधता-समृद्ध क्षेत्रों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ भावनात्मक संतुष्टि भी प्रदान होती है। इन वनों का गहरा आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि पवित्र स्थलों और देवगुड़ी जैसे क्षेत्रों के माध्यम से ये आदिवासी विरासत और परंपराओं को संरक्षित रखते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के वन अनेक नदियों का उद्गम स्थल हैं, जो सतत जल प्रवाह, जलग्रहण क्षेत्र संरक्षण और कृषि तथा आजीविका के लिए आवश्यक जैविक पदार्थ से मृदा को समृद्ध करने में सहायक हैं। इन प्रत्यक्ष लाभों का राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर व्यापक आर्थिक प्रभाव पड़ता है। ये सभी लाभ ग्रामीण उद्योगों और आजीविका को प्रोत्साहित करते हैं और राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।

एमसीजी में कोंस्टास की साहसिक पारी के उनकी पहचान बनने की संभावना नहीं: कैरी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने बुधवार को कहा कि युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में जिस तरह से साहसिक अर्धशतक जड़ा उससे वह मंत्रमुग्ध थे, लेकिन उन्हें लगता है कि यह पारी भविष्य के मैचों के लिए उनकी पहचान नहीं बनेगी। कोंस्टास ने 26 दिसंबर को एमसीजी में लगभग खचाखच भरे स्टेडियम में अपनी टेस्ट करियर का आगाज करते हुए 65 गेंद पर 60 रन की आकर्षक पारी खेली और इस दौरान भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत गुमरा को निशाने पर रखा। कैरी ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उस पहले सत्र में एक दर्शक था। शायद मेरे मन में वहां मौजूद 90,000 (दर्शकों) की भावनाएं थीं। कई बार मैं इसे नहीं देख सका, कई बार मैंने तालियां बजाई।’’ कोंस्टास को पहले तीन मैच में असफल रहने वाले नाथन मैकस्वीनी की जगह टीम में लिया गया और उन्होंने आते ही ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक दृष्टिकोण को अपनाया लेकिन कैरी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज हर मैच में इतना आक्रामक प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘वह जो ऊर्जा लेकर आए, वह कुछ अलग थी। शायद इतने अंतर की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने क्रिकेट की एक ऐसी शैली को अपनाया जो शायद भारत के लिए भी नई थी।’’ कैरी ने कहा, ‘‘हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि वह यहां (एससीजी) कैसे खेलते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह हर टेस्ट मैच के लिए उनकी पहचान बन जाएगी। लेकिन शुरू में कुछ आक्रामकता अपनाना अच्छा है जिसकी हमें कमी खल रही थी।’’ उन्होंने कहा कि पहले तीन टेस्ट मैचों में मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा काम किया। कैरी ने कहा, ‘‘नाथन और उस्मान ने बहुत सारी गेंदों का सामना करके हमें मुश्किल परिस्थितियों से भी बाहर निकाला। सैम थोड़ा स्कोर करने में सफल रहा और उम्मीद है कि वह यहां भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।’’  

नाओमी ओसाका ने लिया ग्रैबर को 7-5, 6-3 से हराकर ऑकलैंड टेनिस क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

ऑकलैंड चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल विजेता नाओमी ओसाका ने बुधवार को जूलिया ग्रैबर को 7-5, 6-3 से हराकर ऑकलैंड टेनिस क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर वर्ष 2025 की शानदार शुरुआत की। तेज हवाओं और बारिश के कारण मैच में काफी देरी होने के बावजूद ओसाका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। उन्होंने एक बार भी अपनी सर्विस नहीं गंवाई और प्रत्येक सेट में एक–एक बार ग्रैबर की सर्विस तोड़कर दूसरी बार ऑकलैंड क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ओसाका 2017 में भी यहां अंतिम आठ में पहुंची थी। ऑकलैंड टूर्नामेंट 12 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के सिलसिले में खेला जाता है। अमेरिकी ओपन की पूर्व चैंपियन एम्मा रादुकानु और एलिस मर्टेंस के चोटिल होने के कारण हट जाने से इस टूर्नामेंट की चमक कुछ फीकी पड़ गई है।  

युवा कबड्डी सीरीज : यूपी फाल्कन्स ने चंडीगढ़ चार्जर्स के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की की

कोयंबटूर युवा कबड्डी सीरीज के डिवीजन 2 का फाइनल करीब आ रहा है। यूपी फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप स्थान पर कब्जा जमाया और चंडीगढ़ चार्जर्स के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की कर ली। डिवीजन 2 का नौवां दिन करपगम एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, कोयंबटूर में खेला गया। दिनभर की टक्कर में टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में यूपी फाल्कन्स ने दिल्ली धुरंधरों को 48-38 से हराया। इस जीत के साथ यूपी फाल्कन्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। साथ ही वे टेबल में टॉप स्थान कब्जाने में भी कामयाब रहे। रचित यादव ने सुपर 10 करते हुए मैच पलट दिया। जबकि नवनीत नागर और आयुष कुमार ने हाई-5 स्कोर किए। दिल्ली की तरफ से शुभम भिड़ुरी ने 11 पॉइंट और विनोद पाल ने बेंच से हाई-5 किया, लेकिन टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा। दूसरे मुकाबले में हम्पी हीरोज ने पंचाला प्राइड को 46-21 से हराया। पंचाला प्राइड पूरे डिवीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई। हम्पी के चेतन जांगमा और करुपसागर डी ने 11-11 रेड पॉइंट जुटाए। दर्शन आर ने शानदार डिफेंस करते हुए हाई-5 स्कोर किया। पंचाला के आदित्य कुमार ने 4 रेड और 4 डिफेंस पॉइंट्स बनाए, लेकिन टीम का साथ नहीं मिला। तीसरे मैच में चोला वीरन्स ने सिंध सोनिक्स को 57-16 के बड़े अंतर से हराया। अय्यप्पन वीरपांडियन ने 14 रेड पॉइंट स्कोर किए। ए बालभारती ने डिफेंस में 6 टैकल पॉइंट बनाए। सिंध के बलराज सिंह ने 9 रेड पॉइंट जुटाए, लेकिन टीम का सहयोग न मिलने से मुकाबला एकतरफा रहा। आखिरी मैच में विजाग विक्टर्स ने हैदराबाद हरिकेंस को 48-34 से हराया। पिराटी श्रीसिवतेजेश और गाली लक्ष्मा रेड्डी ने 11-11 रेड पॉइंट जुटाए। पवन गोपिनीदी ने डिफेंस में हाई-5 किया। हैदराबाद के सुरेश ओरुगांटी ने 18 रेड पॉइंट्स बनाए, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। फाइनल में यूपी फाल्कन्स और चंडीगढ़ चार्जर्स के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। सभी टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी, लेकिन कुछ ही टीमें टॉप पर पहुंच पाई।  

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CBI इंस्पेक्टर का एक्सीलेंस अवार्ड रद्द, लौटना पड़ा मेडल

भोपाल सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज के रिश्वत लेने के आरोपों का खुलासा होने के बाद पदक वापस लिया गया।सीबीआई की टीम ने इस साल मई में राहुल राज को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। सीबीआई अधिकारियों ने रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सुमा भास्करन और एक दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को 2023 में होम मिनिस्ट्री की तरफ से जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक दिया गया था। राज पर मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट में हेराफेरी करने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है। आरोपों का खुलासा होने के बाद ही उनसे पदक वापस लेने का फैसला किया गया। CBI ने राहुल राज को 10 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा बता दें कि इस साल मई में नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले में सीबीआई की दिल्ली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के अलग अलग शहरों में छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई की टीम ने राहुल राज समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। टीम ने राहुल राज को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। सीबीआई अधिकारियों ने रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सुमा भास्करन और एक दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया था। रिश्वत लेने के आरोपों के बाद सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को बर्खास्त कर दिया गया था। 2022 में सीबीआई ने शुरू की थी मामले की जांच मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने नर्सिंग कॉलेजों में हुई अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच शुरू की थी। नर्सिंग घोटाला व्यापमं घोटाले के बाद यह दूसरा बड़ा घोटाला है। हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच द्वारा इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दिया गया था। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की थी।  

सिडनी टेस्ट खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे मिशेल स्टार्क : ग्लेन मैक्ग्रा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीजेंड और पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को इस बात का भरोसा है स्टार पेसर मिशेल स्टार्क भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहे सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में खेलेंगे। यह टेस्ट दोनों टीमों के लिए काफी अहम है और ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि एडिलेड टेस्ट के हीरो स्टार्क खुद को मैच फिट करने में कोई कसर नहीं छोड़ने जा रहे हैं। स्टार्क को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान पसलियों और पीठ में दर्द की शिकायत थी। ग्लेन मैक्ग्रा ने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा, “खेलना मिशेल के ऊपर निर्भर करेगा। वह मैदान पर आने के लिए सबकुछ करेंगे। वह इस ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा हैं, और जब वह अपने चरम पर होते हैं तो उनका मुकाबला करना बहुत मुश्किल होता है। वह बहुत शानदार गेंदबाजी भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह सिडनी में खेलने जा रहे हैं।” इन गर्मियों में स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के स्टार परफॉर्मर रहे हैं जिन्होंने चार टेस्ट मैचों में 28.73 की औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट के बाद अपना स्कैन भी कराया था। रिपोर्ट बताती हैं कि स्टार्क 5वें टेस्ट मैच में तभी खेल पाएंगे जब वह दर्द को मैनेज कर पाएं। हो सकता है उनको कुछ दर्द के साथ खेलना पड़े। कुल मिलाकर टीम मैनेजमेंट को भी फैसला करना होगा कि स्टार्क मैच फिट हैं नहीं। सीरीज का पांचवां मैच पिंक टेस्ट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस मैच के जरिए कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाई जाती है। इसलिए यह मैच ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट समुदाय में खास महत्व भी रखता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो भारतीय टीम ने पर्थ में मेजबान टीम को 295 रनों से हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम लगातार बैकफुट पर नजर आई। एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हारने के बाद टीम इंडिया अगला मैच गाबा में बारिश की मेहरबानी के चलते बचा पाई। जबकि हाल में ही सम्पन्न हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट उतार-चढ़ाव भरा रहा जिसमें मेहमान टीम मिले अवसरों को भुनाने में नाकाम रही और ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।  

बी टू बायपास और गोपालपुरा से छह महीने होगा आवागमन, राजस्थान-जयपुर में महारानी फार्म पुलिया बंद

जयपुर। राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा और मानसरोवर को जोड़ने वाली महारानी फार्म पुलिया पर नए साल के पहले दिन से यातायात को आगामी छह महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। अब मानसरोवर जाने के लिए बीटू बायपास या फिर गोपालपुरा से होकर जाना होगा। ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभाव काफी परेशानियां खड़ी करने वाला है क्योंकि यह पुलिस जयपुर की सबसे व्यस्ततम कनेक्ट रोड है, जो टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। मानसरोवर और पीआरएन राजस्थान की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनियां हैं। इस पुलिया से हर 30 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, जिनमें दुपहिया से लेकर बसें भी शामिल हैं। आखिर क्यों बंद करना पड़ेगा यातायात द्रव्यवती नदी पर बनी इस पुलिया पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। बारिश में द्रव्यवती नदी में प्रवाह बढ़ने से पुलिया के ऊपर डेढ़ से दो मीटर ऊंचाई तक पानी का बहाव रहता है। इस बार भी बारिश के सीजन में कई घंटों तक इस पुलिया पर ट्रैफिक बंद करना पड़ा क्योंकि नदी का पानी पुलिया से ओवर फ्लो हो रहा था। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा में आता है। सीएम के निर्देश पर जेडीए ने इस पुलिया को ऊंची करने की योजना बनाई है। महारानी फार्म पुलिया अभी नदी से महज करीब दो मीटर ऊंचाई पर ही है। इस पुलिया की चौड़ाई फिलहाल 17 मीटर है। जेडीए इस पुरानी पुलिया को पहले तोड़ेगा। इसके बाद यहां चार गुना चार मीटर चौड़े बॉक्स कल्वर्ट डाले जाएंगे। इसी बॉक्स कल्वर्ट में से ही नदी प्रवाहित होगी। इस पुलिया की चौड़ाई 17 मीटर से बढ़ाकर 20 मीटर की जाएगी। नई पुलिया की ऊंचाई नदी से करीब साढ़े चार मीटर ऊंची होगी। करीब 210 मीटर की लंबाई में पुलिया का निर्माण किया जाएगा। करीब छह करोड़ की लागत की इस योजना का काम छह महीने में पूरा किया जाएगा, जेडीए की इस योजना के तहत अभी मिट्टी के परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। यहां से हो सकेगा वाहनों का आवागमन यहां पुलिया को ऊंचा करने का काम छह महीने तक चलेगा इस दौरान वाहन चालकों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेंगे। एक वैकल्पिक मार्ग बी टू बायपास का है, जहां से वाहन चालक द्रव्यवती नदी पार कर जा सकेंगे। दूसरा वैकल्पिक मार्ग गोपालपुरा से होते हुए रिद्वि-सिद्धि पुलिया का है, जो सीधे मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड व पृथ्वीराज नगर को जाती है। वाहन चालक हुए परेशान नई पुलिया का काम आज से शुरू हो गया। रास्ता बंद होने की सूचना लोगों तक नहीं पहुंची, जिसके चलते यहां वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई लेकिन जिन वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे यहां आकर अब वापस लौट रहे हैं।

साल के नए दिन को खास बनाने के लिए बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया

उज्जैन  नए साल के पहले दिन उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्मारती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। देश भर से भक्त आये थे। सभी ने नए साल 2025 की शुभकामनाएं मांगीं और महाकालेश्वर से आशीर्वाद लिया। साल के नए दिन को खास बनाने के लिए बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसे देखकर लोग देखते ही रह गए। महाआरती भी हुई। मान्यता है कि भस्मारती देखने से व्यक्ति विशेष हो जाता है। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नए साल का अनोखा जश्न मना। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आये। सुबह तीन बजे से ही भक्त महाकाल की भक्ति में लीन हो गए। नए साल की पहली सुबह बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बाबा को नहलाया गया। चंदन का लेप लगाया गया। सुगंधित द्रव्य चढ़ाए गए। भांग से श्रृंगार किया गया। पंडितों ने मंत्रोच्चार किए। बाबा को श्वेत वस्त्र पहनाए गए। फिर भस्म रमाई गई। इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। देखने लायक होता है विशेष श्रृंगार भस्मारती में शामिल होने वाले भक्तों में खासा उत्साह दिखा। किसी ने परिवार की सुख-शांति की कामना की। किसी ने देश की अमन-चैन और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह मान्यता है कि बाबा महाकाल की भस्मारती के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति धन्य हो जाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। नए साल पर बाबा का विशेष श्रृंगार देखने लायक था। इस श्रृंगार में बाबा और भी दिव्य लग रहे थे। भक्तों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। भक्तों की संख्या नियंत्रण के लिए खास व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। पुलिस बल तैनात था। स्वयंसेवक भी मदद कर रहे थे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पानी की व्यवस्था भी की गई थी। सब कुछ सुचारू रूप से चला। इस तरह उज्जैन में नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हुई। हजारों भक्तों ने भस्मारती का लाभ उठाया और नए साल के लिए शुभकामनाएं प्राप्त कीं। यह वाकई एक अविस्मरणीय अनुभव था। भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा और भक्ति साफ दिख रही थी। सभी ने नए साल की शुरुआत एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ की। शिव को समर्पित विशेष अनुष्ठान है भस्मआरती भस्मारती, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। यह शिव जी को समर्पित है। यह प्रातः काल सूर्योदय से पहले की जाती है। इसमें जली हुई लकड़ी की राख का उपयोग किया जाता है। इस राख को भस्म कहा जाता है। मान्यता है कि भस्म सभी पापों को नष्ट कर देती है। और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में हुई भस्मारती का विशेष महत्व है। यहाँ देश-विदेश से लोग भस्मारती के दर्शन करने आते हैं।

भारत में जल्द लॉन्च होगी POCO X7 सीरीज

नई दिल्ली Xiaomi के सब-ब्रांड POCO ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित POCO X7 सीरीज लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह सीरीज टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है। इस सीरीज में POCO X7 और POCO X7 Pro मॉडल्स के लॉन्च होने की उम्मीद है। इन डिवाइसों की कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। POCO अपनी X7 सीरीज के लिए MediaTek चिपसेट्स का उपयोग करेगा, जिससे Xiaomi और POCO के बीच साझेदारी और मजबूत हो रही है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी पुष्टि हुई जानकारी। लॉन्च डेट और समय     POCO X7 सीरीज 9 जनवरी, 2025 को भारत में डेब्यू करेगी।     लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगा।     कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस खबर को साझा किया।     Flipkart के लोगो के साथ लॉन्च पोस्टर से पुष्टि होती है कि डिवाइस Flipkart के माध्यम से बेचे जाएंगे।     POCO इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने यह भी पुष्टि की है कि इस सीरीज में कोई “Neo” वेरिएंट नहीं होगा। स्पेसिफिकेशंस POCO X7: चिपसेट: MediaTek Dimensity 7300-Ultra SoC। रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज। POCO X7 Pro: चिपसेट: MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC। सॉफ़्टवेयर: दोनों डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आएंगे। डिस्प्ले     6.67 इंच की स्क्रीन।     120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट।     पिछली सीरीज की सफलता और उम्मीदें     POCO की X6 सीरीज को 2024 में भारत में मिड-रेंज डिवाइस के रूप में बेस्ट वैल्यू माना गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि POCO X7 सीरीज ग्राहकों को मजबूत अनुभव देते हुए कम कीमत पर बेहतर प्रदर्शन कर पाती है या नहीं। POCO X7 सीरीज की अधिक जानकारी लॉन्च के करीब आते-आते ब्रांड और भी ज्यादा स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स का खुलासा करेगा। POCO X7 सीरीज टेक प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनी हुई है।

आत्महत्या की आशंका, राजस्थान-अलवर में विवाहिता ने खांसी की दवा समझकर पीया जहरीला पदार्थ

अलवर। जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के बलवास गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान अलवर जिला अस्पताल में देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका नारंगी मीणा (21) मेजोड़ गांव की रहने वाली थी और बलवास में उसकी शादी हुए दो साल हो चुके थे। घटना 31 दिसंबर की रात की है, जब मृतका का पति शादी समारोह में गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने अपनी पत्नी को खांसी की दवाई लेने की सलाह दी, जिसके बाद नारंगी ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले थानागाजी अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने सुबह मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना गलती से हुई या महिला ने जान-बूझकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि मृतका ने दवा लेने से पहले किसी को नहीं दिखाया था कि वह क्या ले रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसके पति और परिवार को इस बारे में जानकारी हुई। पुलिस अब मृतका के पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों की भी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की संभावना को लेकर सच्चाई का पता लगाया जा सके।

कजाकिस्तान ने जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

पर्थ कजाकिस्तान ने यूनाइटेड कप के क्वार्टरफाइनल में बुधवार को जर्मनी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 24 साल के अलेक्जेंडर शेवचेंको ने डेनियल मासुर को 6-7(5), 6-2, 6-2 से हराया। इस जीत ने कजाकिस्तान को 2-0 की अपराजेय बढ़त दिलाई। इससे पहले एलेना राइबकिना ने लौरा सीजमंड को 6-3, 6-1 से हराया था। जर्मनी की टीम के लिए वर्ल्ड नंबर 2 अलेक्जेंडर ज्वेरेव चोट के कारण बाहर हो गए थे, और उनकी जगह मासुर को शामिल किया गया। लेकिन मासुर कोई उलटफेर नहीं कर सके। शेवचेंको ने कहा, “मैंने अपनी टीम के लिए जी-जान लगाई और मुझे इस पर गर्व है। मैं थोड़ा नर्वस था। यह जीत मेरे लिए खास थी।” अब कजाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए सिडनी जाएगा। 2023 में यूनाइटेड कप में अपनी पहली उपस्थिति में कजाकिस्तान बिना जीत के बाहर हो गया था, लेकिन इस बार उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है। वहीं, ह्यूबर्ट हरकाज़ और इगा स्वियाटेक ने पोलैंड को ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने चेक गणराज्य के टॉमस माचाक और कैरोलिना मुचोवा को 7-6(3), 6-3 से हराकर 2-1 की जीत दर्ज की। हरकाज़ और स्वियाटेक ने एक घंटे 25 मिनट में जीत हासिल की। पोलैंड ने चेक टीम की सर्विस पांच बार तोड़ी। स्वियाटेक ने कहा, ” सच कहूं तो, मुझे यकीन था कि वे बहुत अच्छा टेनिस खेलेंगे क्योंकि उनकी डबल्स और मिक्स डबल्स टीम हमेशा से ही बहुत अच्छी रही है। वे इसी तरह से बढ़े हुए हैं। लेकिन मुझे पता था कि हम जीत सकते हैं। शुरुआत से ही हम आगे थे। पहले सेट के अंत में थोड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन मुझे लग रहा था कि हम आगे हैं, इसलिए टाई-ब्रेक में हमने अपना फायदा उठाया। अंत में ऐसा लगा जैसे सब कुछ हमारे हाथ में था।” चेक गणराज्य के पास अभी भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका है। उन्हें सिडनी में अन्य मुकाबलों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

उज्जैन  उज्जैन के महान शासक सम्राट विक्रमादित्य की महिमा से दुनिया को परिचित कराने और पर्यटन, कला-संस्कृति, व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहां 24 फरवरी से 30 जून 2025 तक विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ भोपाल में करेंगे। वे 24 फरवरी से भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा विक्रमोत्सव अंतर्गत एशिया के प्रसिद्ध ग्वालियर मेले की तरह यहां विक्रम व्यापार मेला, हस्तशिल्प मेला लगाने, महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन कराने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने आधारित गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। गुड़ी पड़वा (30 मार्च) से अगले गुड़ी पड़वा तक के लिए सनातनी कैलेंडर बनाने, सम्राट विक्रमादत्यि के न्याय सिद्धांत को प्रचारित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।  

टीना डाबी समेत 28 आईएएस को मिला प्रमोशन का तोहफा, राजस्थान-प्रवीण गुप्ता और भास्कर सावंत बने एसीएस

रायपुर। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) का प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन की यह लिस्ट साल 2024 के आखिरी दिन जारी हुई। आईएएस प्रमोशन की लिस्ट में 8 अफसरों के पदनाम भी बदले गए हैं। इसमें प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता व भास्कर आत्माराम सावंत अब अबोव सुपर टाइम स्केल से मुख्य सचिव वेतन शृंखला में पदोन्नत होकर एसीएस बन गए हैं। वहीं, मंजू राजपाल तथा देवाशीष पृष्टी अबोव सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत हो गए हैं। इनके अलावा कुमार पाल गौतम तथा विश्राम मीणा को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किए गए हैं। रुक्मणी रियार, ओमप्रकाश कसेरा, सिद्धार्थ सिहाग, हिमांशु गुप्ता, नमित मेहता, टीकमचंद बोहरा, हरजीलाल अटल को सिलेक्शन स्केल में पदोन्नति दी गई है। वहीं टीना डाबी, अतहर अल शफी खान, जसमीत सिंह संधू, अमित यादव,  प्रताप सिंह, डॉ. मंजू, रविंद्र गोस्वामी, रोहिताश्व सिंह तोमर,अर्तिका शुक्ला को वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नति दी गई है। सरकार ने टीना डाबी को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है, जबकि रिया डाबी को कनिष्ठ वेतन शृंखला से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही प्रवीण गुप्ता, भास्कर आत्माराम सांवत, मंजू राजपाल, देबाशीष पृष्टि, कुमार पाल गौतम, विश्राम मीणा, सिद्धार्थ सिहाग, टीकमचंद्र बोहरा जिस विभाग में जिस पद पर थे, उसी विभाग में अब एक पोस्ट ऊपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिद्धार्थ सिहाग इस समय मुख्यमंत्री के संयुक्त संचिव थे। अब इन्हें विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

यूका का 40 वर्ष पुराना जहरीला कचरा समाप्त किया जाना मतलब एक काला अध्याय का खत्म होना : स्वतंत्र कुमार सिंह

 भोपाल  यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर में 40 वर्षों से दफन जहरीले कचरे के अंतिम निपटान की प्रक्रिया तेज हुई है। इस बीच बड़ा सवाल है कि क्या अभी हटाए जा रहे कचरे के बाद फैक्ट्री इस कचरे से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी। जनता के इस मुद्दे पर गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह से सवाल पूछे। उनका कहना था कि यूका का 40 वर्ष पुराना जहरीला कचरा समाप्त किया जाना मतलब एक काला अध्याय का खत्म होना है। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पूरी कार्यवाही की जा रही है। यह मेरे पद पर रहते हुए हो रहा है, यह मेरे लिए व्यक्तिगत गर्व का विषय भी है। प्रश्न : यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर में किस तरह का कचरा था, जिसे नष्ट करने के लिए भेजा जा रहा है? उत्तर : दो-तीन दिसंबर 1984 की रात में हुई मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिसाव के बाद का यह रासायनिक कचरा है। न्यायालय के आदेश तीन दिसंबर 2024 के परिपालन में यह रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाया जाना है। प्रश्न : 337 टन कचरा हटने के बाद क्या यह फैक्ट्री जहरीले कचरे से पूरी तरह मुक्त हो गई है? उत्तर : जी हां यह हम मान सकते हैं कि रासायनिक कचरे से कारखाना पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। दरअसल 40 वर्ष पुरानी त्रासदी का मामला 20 साल से न्यायालय में चल रहा है। यहां कुल 347 टन कचरा था, जिसमें से 10 टन पहले जलाया जा चुका है और अब बाकी का भी जल्द से जल्द जला दिया जाएगा। प्रश्न : मिट्टी और भूमिगत जल में जहर और भारी धातुओं का जो असर है, उसे दूर करने की कोई कार्ययोजना बनी है या नहीं? उत्तर : वर्तमान में उच्च न्यायालय के आदेश कचरे का निष्पादन करने के हैं। नईदुनिया ने जो बिंदु बताए हैं, यदि इस पर न्यायालय कोई आदेश देता है तो भविष्य में कार्रवाई करेंगे। हालांकि विज्ञानियों द्वारा मिट्टी व जल के पूर्व में नमूने लेकर जांच की गई है। प्रश्न : कचरा जलाने की रिपोर्ट सकारात्मक होने के बाद भी लोग विरोध कर रहे हैं, उनसे बातचीत क्यों नहीं की जा रही है? उत्तर : कहीं कोई विरोध नहीं किया जा रहा है। अभी धार, भोपाल के कलेक्टर ने प्रतिवेदन दे दिए हैं। 2015 में जो कचरा जलाया गया था, उसकी रिपोर्ट उपलब्ध है। किसी भी तरह का कोई पर्यावरण नुकसान इससे नहीं हुआ है। स्थानीय नागरिक, किसानों से बातचीत की गई है। हम भरोसा दिला रहे हैं कि कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet