LATEST NEWS

अली गोनी अपने फेवरेट एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ देखने पहुंचे थिएटर

मुंबई हाल ही में अली गोनी अपने फेवरेट एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ देखने मुंबई के एक थिएटर पहुंचे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म देखने को लेकर सिनेमाहॉल IONX से जुड़ा खराब अनुभव का जिक्र किया। उन्हें ये फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट और एक्टर एली गोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कि देवा की स्क्रीनिंग बिना किसी प्री इन्फॉर्मेशन के लगभग 20 मिनट तक बार-बार रोकी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रोके जाने से सारा मजा खराब हो गया रविवार को वह शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘देवा’ देखने पहुंचे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रोके जाने से सारा मजा किरकिरा हो गया। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने अपने खराब अनुभव देने के लिए आईनॉक्स थिएटर की आलोचना की और तस्वीरें शेयर कर फैन्स को इससे रूबरू कराया। ‘ये तब से फिल्म अटकी हुई है, शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे’ अली गोनी ने रुकी हुई स्क्रीन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें शाहिद एक्शन सीक्वेंस के बीच पिटाई के बाद फर्श पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने INOX मूवी के इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया और इसी के साथ थम्स डाउन इमोजी भी लगाया। उन्होंने वीडियो में बताया कि वे फिल्म देखने के लिए इनॉर्बिट मॉल आए थे, लेकिन स्क्रीनिंग रोक दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘ये तब से फिल्म अटकी हुई है। शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे। ये INOX की हालत है भाई। देख लो।’ कहा- हम कभी वापस नहीं आ रहे हैं उन्होंने कहा है,’ये पांच-पांच हजार के टिकट ले के, ये देखिये। बैंड! वो बोल रहे हैं 15-20 मिनट लगेंगे।’ उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा है @inoxmovies ने निराश किया और हम कभी वापस नहीं आ रहे हैं।

महिला से बलात्कार करने के मामले में दोषी व्यक्ति को सात साल जेल की सजा और जुर्माना लगाया

महराजगंज महराजगंज की स्थानीय अदालत ने 2023 में एक महिला से बलात्कार करने के मामले में दोषी व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सहायक जिला सरकारी वकील सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जिले के गुगली थाना क्षेत्र में एक महिला (26) से बलात्कार करने के मामले में आनंद गुप्ता (30) को दोषी ठहराया। अदालत ने आरोपी पर एक लाख तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा कि जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोषी को जेल में छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 30 दिसंबर, 2023 को हुई थी। आरोप है कि गुप्ता ने महिला के घर में घुसकर उससे बलात्कार किया, इसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। पुलिस में की गई परिवार की शिकायत के आधार पर गुप्ता के खिलाफ गुगली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।  

कुनो नेशनल पार्क में गूंजी किलकारी, चीता वीरा ने दो शावकों को दिया जन्म, सीएम यादव ने शेयर की खुशी, दी बधाई

श्योपुर मध्यप्रदेश का कूनो नेशनल पार्क आज फिर नन्हे चीता शावकों की किलकारियों से गूंज उठा। मादा चीता वीरा ने मंगलवार को दो शावकों को जन्म दिया है। इस खुशी को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। मध्यप्रदेश की धरती पर फिर से चीता शावकों का स्वागत है। सीएम मोहन ने अपने एक्स हैंडल से शावकों की तस्वीरें शेयर की हैं। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा, मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है और प्रदेशवासियों को इन नन्हे शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं।     नन्हें चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो.. मध्यप्रदेश की ‘जंगल बुक’ में 2 चीता शावकों की दस्तक…     मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म… pic.twitter.com/fCs01pIOtP — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 4, 2025 सीएम मोहन ने लिखा है कि प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टॉफ को ढेर सारी बधाई। प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही समस्त वन जीवन के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापना के लिए सदैव तत्पर हैं। दोनों शावक स्वस्थ कूनो प्रबंधन ने बताया कि वीरा द्वारा जन्मे गए दोनों शावक पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। इन चीता शावकों के जन्म के बाद कूनो पार्क में कुल 14 शावक हो गए हैं। वहीं 12 वयस्कों समेत अब चीतों की संख्या 24 से बढ़कर 26 हो गई है। वहीं नेशनल पार्क में डाक्टरों की टीम नन्हे शावकों पर नजर बनाए हुए है। इनमें से दो चीता अग्नी और वायु खुले जंगल में घूम रहे हैं। अब इतनी कूनो पार्क में चीतों की संख्या कूनो नेशनल पार्क में दो नए शावकों को आने के बाद अब चीतों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो गई है। फिलहाल, कूनो पार्क में चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है, जिनमें 12 वयस्क चीता और 14 शावक हैं। चीतों की संख्या बढ़ने से पार्क प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।   चीतों की वापसी का ऐतिहासिक अभियान बता दें कि सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की गई थी। इसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था।भारत में करीब 70 साल पहले चीतों की प्रजाति विलुप्त हो गई थी। लेकिन इस पुनर्वास परियोजना से उनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कूनो में चीतों का प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया है, ताकि वे सुरक्षित और सहज रूप से जीवन व्यतीत कर सकें। इस परियोजना के तहत अब तक कई चीता शावकों का जन्म हो चुका है, जो इस संरक्षण प्रयास की सफलता को दर्शाता है। सीएम बोले चीतों का कुनबा बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को मिल रही नई उड़ान प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही समस्त वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्स्थापन हेतु सदैव तत्पर हैं। कूनो में अब 26 चीते बता दें कि इन चीता शावकों के जन्म के बाद जंगल बुक कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में अब कुल 14 शावक हो गए हैं। वहीं 12 वयस्कों समेत अब एमपी में चीतों की संख्या 24 से बढ़कर 26 हो गई है। कूनो में चीता प्रजनन प्रक्रिया एक नजर में     27 मार्च, 2023 को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया।     कूनो में जन्मी मादा लगभग डेढ़ वर्ष का मुखी नामकरण किया गया।     तीन जनवरी 2024 को चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया, ये सभी नर हैं।     22 जनवरी 2024 को एक और मादा ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया।     10 मार्च 2024 को मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया।    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को करेंगे प्रयागराज का दौरा, महाकुंभ में पवित्र स्नान, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

प्रयागराज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह महाकुंभ मेले में भाग लेते हुए संगम पर पवित्र स्नान करेंगे। यह यात्रा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का एक विशाल और पवित्र आयोजन है, जो हर बार करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा खासतौर पर महाकुंभ मेले के धार्मिक महत्व को बढ़ावा देने और प्रदेश की धार्मिक विरासत को सम्मान देने के लिए होगा। पीएम मोदी पांच फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वह प्रयागराज एयरपोर्ट से से डीपीएस हैलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह 10.45 पर अरेल घाट जाएंगे. वह अरेल घाट पर नाव के जरिए महाकुंभ पहुंचेंगे. प्रयागराज में संगम पर सुबह 11 बजे वह पवित्र स्नान करेंगे. महाकुंभ मेले में 11 से 11.30 बजे का समय प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित है. पीएम मोदी पवित्र स्नान के बाद 11.45 पर बोट के जरिए अरेल घाट लौटेंगे. यहा ंसे वह डीपीएस हैलीपैड होते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पीएम मोदी दोपहर 12.30 बजे वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम पूरी तरह से निर्धारित है और उनकी यात्रा में कई प्रमुख गतिविधियाँ शामिल हैं। मोदी सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा डीपीएस हैलीपैड तक जाएंगे। इसके बाद, वह अरेल घाट के लिए रवाना होंगे, जहां वह नाव के जरिए संगम के पवित्र स्थल तक पहुंचेंगे। संगम, जहां गंगा, यमुन और सरस्वती नदियां मिलती हैं, को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है और यह स्थल महाकुंभ मेले का प्रमुख आकर्षण है। प्रधानमंत्री मोदी का पवित्र स्नान सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक होगा। इस समय को खासतौर पर प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित किया गया है। इस दौरान वह संगम में स्नान करेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। महाकुंभ में यह समय प्रधानमंत्री की उपस्थिति के कारण विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा। स्नान के बाद, प्रधानमंत्री मोदी नाव के जरिए अरेल घाट वापस लौटेंगे, जहां से वह डीपीएस हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री प्रयागराज एयरपोर्ट जाएंगे, और वहां से वह दोपहर 12.30 बजे वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट जाएंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और उनकी यात्रा का शेड्यूल बहुत ही सटीक तरीके से पालन किया जाएगा। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को स्पष्ट करता है। साथ ही, यह यात्रा महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के बीच सरकार के समर्थन और भागीदारी को भी प्रदर्शित करती है। PM मोदी का महाकुंभ में पूरा शेड्यूल     पीएम मोदी 5 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे     पीएम मोदी वायुयान के विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे     एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधी डीपीएल हैलीपैड पहुंचेंगे     पीएम मोदी यहां से कार से वीआइपी जेटी जाएंगे     पीएम मोदी 10.45 मिनट पर अरेल घाट जाएंगे।     अरेल घाट से पीएम मोदी क्रूज से संगम में डुबकी लगाने जाएंगे।     संगम में डुबकी के बाद पीएम मोदी गंगा की पूजा व आरती करेंगे।     एक घंटे बाद पीएम मोदी महाकुंभ मेला क्षेत्र से प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए लौट जाएंगे। सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज पीएम मोदी के अगुवाई के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वह अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा व खाकचौक के प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता भी कर सकते हैं। पीएम के दौरे से पहले सुरक्षा का जायजा लेने सीएम योगी मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंच गए हैं।    

हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग द्वारा परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में किया गया डेस्क और बेचों का वितरण

अनूपपुर हिंदुस्तान पावर के अधीन सीएसआर विभाग द्वारा शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पावर प्लांट के आसपास के स्थानीय क्षेत्रों के विद्यालयों में लगभग 1500 से 2000 बच्चों के लिए 750 निशुल्क डेस्क और बेंच उपलब्ध कराए गए हैं।  विभाग द्वारा  यह पहल बच्चों को आरामदायक एवं सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। आज दिनांक 03.02.2025 को ग्राम लहरपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में डेस्क और बेंच वितरण का आयोजन रखा गया,  कार्यक्रम में उपस्थित लहरपुर के प्रधानाध्यापक श्री डीमन सिंह ने विभागीय पहल की सराहना की और बताया कि हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग द्वारा समय-समय पर शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सहयोग किया जाता रहा है और कंपनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत, लहरपुर के उपसरपंच गणेश राठौर ने भी कंपनी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे सहयोगों से स्थानीय क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने हिंदुस्तान पावर के प्रबंधन से अनुरोध किया कि भविष्य में भी इस तरह की आवश्यक सामग्रियां बच्चों को उपलब्ध कराई जाएं। कक्षा आठवीं की छात्रा कु. सुमन चौधरी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमारे लिए बैठने की आरामदायक एवं उचित व्यवस्था से अब हम, पढ़ने और लिखने में अपना और अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कंपनी के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख श्री आर के खटाना ने उपस्थित विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सी एस आर विभाग के प्रमुख सत्यम सलील के द्वारा किया गया। बता दें कि हिंदुस्तान पावर के अधीन सीएसआर विभाग हमेशा से शिक्षा, स्वास्थ, आजीविका, खेल कूद और आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान देता रहा है। ऐसे कार्यों से विभाग का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर और अधिक सुविधाजनक बनाना है, जिससे वे एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

बिना इंस्टॉलेशन फीस दिए घर में लगाएं Jio AirFiber

नई दिल्ली जियो की तरफ से बहुत सारे बदलाव किए जाते हैं। साथ ही यूजर बेस बढ़ाने के लिए कंपनी नए-नए ऑफर्स लेकर आती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्लान्स बताने जा रहे हैं। आज हम आपको जियो फाइबर के बारे में बात करेंगे। दरअसल कंपनी की तरफ से प्रमोशनल ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप इसे फॉलो करेंगे तो आसानी से घर पर जियो फाइबर लगवा सकते हैं। अभी जियो एयरफाइबर कस्टमर्स को इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना पड़ेगा। जियो एयरफाइबर सर्विस लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है। आप भी नया एयरफाइबर कनेक्शन लगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो फ्री इंस्टॉलेशन के बारे में बताते हैं- जियो की तरफ से मिल रही फ्री इंस्टॉलेशन रिलायंस जियो एयरफाइबर इंस्टॉलेशन सालाना प्लान खरीदने वाले यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री है। सेमी-एनअल प्लान सर्च करने वाले यूजर्स को 500 रुपए चार्ज देना होगा जबकि सेमी-एनुअल प्लान के अलावा 3 महीने या महीने का प्लान खरीदने वालों को 1 हजार रुपए इंस्टॉलेशन फीस देनी होगी। न्यू इयर ऑफर के साथ, रिलायंस जियो ने कुछ प्लान्स को एयर फाइबर सेक्शन के तहत लॉन्च किया है। इसके लिए यूजर्स को कुछ इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा। जियो के न्यू इयर ऑफर 31 दिसंबर, 2024 तक ही उपलब्ध था। ऐसा लगता है कि कंपनी ने इन प्लान्स को आगे बढ़ा दिया है। Jio दे रहा फ्री सेट-टॉप-बॉक्स जियो यूजर्स को इससे कोई परेशानी नहीं होने वाली है। क्योंकि उन्हें बिल्कुल फ्री में ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जियो एयरफाइबर के कुछ प्लान्स एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स के साथ आते हैं। यूजर्स को कंपनी की तरफ से फ्री में सेट-टॉप बॉक्स की सुविधा भी दी जा रही है। जियो एयरफाइबर प्लान्स की बात करें तो आपके लिए लाइव टीवी बेनिफिट्स हासिल करना आसान होने वाला है। यही वजह है कि कस्टमर्स की ये पहली पसंद बन गया है।

चीन का ट्रंप पर पलटवार, अमेरिकी प्रोडक्ट पर 10 से 15 फीसदी टैरिफ का किया ऐलान, बढ़ा तनाव

बीजिंग  चीन ने अमेरिका पर नए टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। ये टैरिफ 10 फरवरी से अमेरिकी उत्पादों पर लागू हो जाएंगे। चीन ने ये कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उसके उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में उठाया है। अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। चीन ने भी इसके जवाब में अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया है। चीनी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को अमेरिकी उत्पादों पर 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले की जानकारी दी है। बीजिंग के टैरिफ लगाए जाने से चीन में अमेरिका से आने वाले बड़ी कारों, पिक ट्रक, एलएनजी, कच्चा तेल और खेती-बाड़ी की मशीनों के आयात पर असर पड़ेगा। चीन ने कोयले और प्राकृतिक गैस पर 15 प्रतिशत और पेट्रोलियम, कृषि उपकरण, उच्च उत्सर्जन वाले वाहनों और पिकअप ट्रकों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। चीन ने कुछ प्रमुख खनिजों के निर्यात पर नियंत्रण लगाया है। साथ ही गूगल और कुछ अमेरिकी कंपनियों की जांच शुरू कर दी है। चीन-यूएस में ट्रेड वॉर! अमेरिका और चीन के एक-दूसरे पर टैरिफ लगाने से दोनों मुल्कों में व्यापार के स्तर पर तनाव बढ़ गया है। इससे आने वाले दिनों में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज होने की भी संभावना है। ये तनाव डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद शुरू हुआ है। ट्रेप ने कई देशों पर टैरिफ लगाए हैं। इन देशों में चीन भी शामिल है। चीन ने अमेरिका की ओर से अपने सामानों पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद नाराजगी जताई है। चीन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की ओर से एकतरफा टैरिफ लगाना WTO के नियमों का खुला उल्लंघन है। डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला चीन और अमेरिका के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापार सहयोग को कमजोर करता है। अमेरिकी कंपनियों पर भी एक्शन चीन ने अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल के खिलाफ एकाधिकार विरोधी जांच शुरू की है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने टंगस्टन, टेल्यूरियम, बिस्मथ, मोलिब्डेनम और इंडियम को निर्यात नियंत्रण सूची में जोड़ा है। चीन ने अमेरिकी कपड़ों की कंपनी PVH और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी इलुमिना को अविश्वसनीय संस्थाओं की सूची में डाल दिया है। चीन सरकार का कहना है कि इन संस्थाओं ने चीनी उद्यमों के साथ सामान्य लेनदेन में बाधा डाली और उनके खिलाफ भेदभावपूर्ण उपाय अपनाए हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई

नई दिल्ली यूरोपिय देश बेल्जियम में प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के नेतृत्व में नई सरकार के गठन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने भारत और बेल्जियम के संबंध को और मजबूत करने की बात कही। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-बेल्जियम रिश्तों को और मजबूत करने, वैश्विक मामलों पर हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।” बेल्जियम में महीनों से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बाद सोमवार को नई सरकार ने शपथ ली। ब्रसेल्स के रॉयल पैलेस में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बेल्जियम के राजा फिलिप के सामने प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और उनकी कैबिनेट के 14 मंत्रियों ने शपथ ली। बार्ट डी वेवर फ्लेमिश राष्ट्रवादी पार्टी न्यू फ्लेमिश एलायंस (एन-वीए) के नेता हैं। यह पहली बार है जब एक फ्लेमिश राष्ट्रवादी संघीय सरकार का नेतृत्व कर रहा है। यह नई सरकार “एरिजोना गठबंधन” के नाम से जानी जाती है, जिसमें 5 प्रमुख राजनीतिक दल शामिल हैं। ये एन-वीए, फ्लेमिश क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स, समाजवादी वूरूइट, फ्रेंच-भाषी सुधारवादी आंदोलन (एमआर) और मध्यमार्गी लेस एंगेज हैं। इन दलों ने बजट कटौती, कर वृद्धि और पेंशन सुधारों पर महीनों की कठिन बातचीत के बाद एक समझौता किया, जिसका उद्देश्य बेल्जियम की सार्वजनिक वित्तीय स्थिति को स्थिर करना है। पिछले साल जुलाई में राजा फिलिप ने बार्ट डी वेवर को संघीय सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा था। उन्होंने गठबंधन बनाने के लिए कई राजनीतिक दलों से बातचीत की, जिसमें फ्रेंच-भाषी मूवमेंट रिफॉर्मेटर (एमआर) और लेस एंगेज, डच-भाषी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स (सीडी एंड वी) और समाजवादी वूरूइट शामिल थे। गठबंधन की बातचीत में सामाजिक-आर्थिक सुधार, स्वास्थ्य सेवा में निवेश, कम आय वाले लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने और बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। नई सरकार का गठन बेल्जियम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता को समाप्त करता है और देश को आर्थिक और सामाजिक सुधारों की दिशा में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करता है।  

बसंत पंचमी पर सकरा मेला में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया साइबर क्राइम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा ग्राम सकरा में  प्रसिद्ध शिवधाम में  प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाले मेले में साइबर क्राइम  सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी पर ग्राम सकरा में प्रसिद्ध शिव मंदिर धाम में  आयोजित उक्त मेले में शामिल होने आए सैकड़ो लोगों को  पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के शिकार होने से बचने एवं फ्रॉड हो जाने पर की जाने वाली रिपोर्ट एवं कार्रवाई के सामने विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में टी. आई.कोतवाली अरविंद जैन, प्रसिद्ध शिव मंदिर धाम के पुजारी श्री वेद गिरी,  सरपंच ग्राम पंचायत सकरा संतोष सिंह, सचिव ग्राम पंचायत सकरा संजय मिश्रा, सरपंच ग्राम पंचायत जमुडी संतोष सिंह एवं सचिव ग्राम पंचायत खमरिया भवानी प्रसाद यादव,  सहायक उप निरीक्षक सुखीनंद यादव, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, शेख रशीद एवं आरक्षक  प्रकाश तिवारी के द्वारा मंच से लोगों को संबोधित किया जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस द्वारा मेले में शामिल होने आए ग्राम वासियों को साइबर क्राइम से सुरक्षा हेतु क्या करें एवं क्या ना करें कि संबंध में पंपलेट भी बांटे गए ।  साइबर क्राइम सुरक्षा हेतु क्या करें     जागरूकता कार्यक्रम में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा साइबर क्राइम सुरक्षा हेतु क्या करें इस संबंध में बताया गया कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबरायें नहीं और तत्काल 1930 पर अपनी शिकायत पर ही पंजीयन करायें। डेबिट कार्ड का पिन छुपाकर प्रयोग करें। एटीएम बूथ में स्कीमर डिवाईस एवं हीडन (गुम) कैमरा से सतर्क हैं।ऑनलाईन ट्रांजेक्शन एवं गूगल पे, फोन पे, इंटरनेट बैंकिंग की मजबूत पासवर्ड से सिक्योर करें। क्रेडिट कार्ड से फण्ड ट्रांसफर होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर पर सूचित करें ।ऑनलाइन लॉटरी केबीसी कैशबैक, नौकरी, लोन, बीमा, शापिंग आफर्स आदि के लिए आने वाले प्रलोभनी से सावधान रहें।वैवाहिक धोखाखड़ी से सावधान रहे। मेट्रोमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित कर लें।ऑनलाइल शापिंग के लिए मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एप्स का ही प्रयोग करें।यूपीआई पिन का प्रयोग केवल भुगतान के लिए होता है।  ऑनलाईन पेमेंट एप को सतर्कता से उपयोग करें। ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहे।हमेशा अल्फान्यूमेरिक स्पेशल करेक्टर के साथ कॉम्पलेक्स पासवर्ड का उपयोग करें। विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें। ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल, ई-वॉलेट्स/नेटबैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहे। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां जैसे कटिक्टस, फोटो इत्यादि को छुपाकर रखें एवं प्रोफाइल लॉक रखें। फेसबुक, इन्स्ट्राग्राम पर स्वयं की फेक आईडी बनने पर तत्काल पुलिस अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर रिपोट करें। वाटसएप पर टू-स्टेप वेरिफिकशन टू फैक्टर आथर्टिकेशन चालू रखें। किसी संस्थान / कंपनी का कस्टमर केयर नम्बर एवं टोल फ्री नंबर की जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट्स एप्स का प्रयोग करें।इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स जैसे कम्प्यूटर, लैपटॉप एवं मोवाइल फोन में खराबी आने पर विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने रिपेयर कराएं) पुराने इलेक्ट्रानिक डिवाइस बेचने से पूर्व मेमोरी का डाटा वाइप कर फेक्ट्री रिसेट करें, जिससे कोई आपका निजी डाटा रिकवर न कर सकें। अपने मोबाइल का जीपीएस ब्लूटूथ एवं एनएफसी आवश्यकता होने पर ही चालू रखे।  साइबर क्राइम सुरक्षा हेतु क्या ना करें  कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा साइबर क्राइम सुरक्षा हेतु क्या ना करें इस संबंध में बताया गया कि किसी भी अनाधिकृत एप को डाउनलोड नहीं करें। एप डाउनलोड करने पर कॉन्टेक्ट, SMS, गैलरी की परमीशन एलाउँ नहीं करें।सोशल मीडिया पर अनजान लोगो की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अनजान नंबरों से आए वीडियों काल रिसीव न करें और अंतरंग अंगों का प्रदर्शन नहीं करें। पब्लिक वाई फाई का उपयोग करते समय ऑन लाइन शॉपिंग एवं बैंकिंग ट्रांजेक्शन नहीं करें।अनजान क्यू आर कोड को स्कैन नहीं करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करें।ऑनलाइन मित्र द्वारा भेजा गया महंगा गिफ्ट प्राप्त करने के लालच में कस्टम ड्यूटी, एक्सचेंज चार्ज के नाम पर कानूनी कार्यवाही के डर से पैसा जमा न करें। किसी व्यक्ति के कहने पर कोई रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन जैसे एनीडेस्क, टीम व्यूअर, ऐयरड्रॉप एवं एम्मी एडमिन, एयरमिरर जैसे अन्य एप्लीकेशन अपनी फोन एवं अन्य डिवाइस पर इंस्टाल न करें। बिजली बिल के लिये आए SMS एवं कॉल्स पर तत्काल ऑनलाइन राशि ट्रांसफर नहीं करें। आटोमेटिक फॉरवर्डिंग एप्लीकेशन जैसे अन्य एप्लीकेशन अपने मोबाइल पर इंस्टाल/डॉउनलोड नहीं करें।ओएलएक्स पर आर्मी अधिकारियों की फर्जी डीपी के झांसे में नहीं आवे और पैसे ट्रांसफर नहीं करें। ट्र कॉलर एप पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम डिस्प्ले होने एवं पुलिस की डीपी लगी होने पर तत्काल विश्वास नहीं करें। ऑनलाईन सामग्री खरीदने एवं उसके वापस जाने पर आने वाले फोन कॉल्स के झांसे पर नहीं आयें एवं पैसे ट्रांसफर नहीं करें।क्विक सपोर्ट एप किसी अन्य के द्वारा भेजे जाने पर अपने डिवाइस पर इंस्टाल नहीं करें।राशि प्राप्त करने हेतु आये क्यू आर कोड में यूपीआई पिन न डाले। ऑनलाइन चैट पर अपत्तिजनक /अंतरंग फोटों/वीडियो आदि साझा न करें। अपने मोबाइल, कम्प्यूटर आदि पर कभी भी अंतरंग निजी फोटो/वीडियो आदि निर्मित एवं स्टोर न करें। सोशल मीडिया पर किसी मित्र द्वारा मजबूरी बताकर पैसों की मांग करने पर तुरंत पैसे जमा न करें।ऑनलाइन मित्र से एकांत में अकेले मिलने न जाए। गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर कोई टोल फ्री नंबर नहीं खोजे। फेसबुक एवं इन्स्टाग्राम पर आये विज्ञापनों पर विश्वास नहीं करें। एटीएम बूथ में किसी अनजान की उपस्थिति में राशि का आहरण नहीं करें।  डेबिट कार्ड पिन, पासवर्ड, सीवीवी नम्बर, ओटीपी आदि कभी भी किसी के साथ साझा न करें और न ही कहीं लिखकर रखें।

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नई युवा कांग्रेस की टीम को मंजूरी दी

नई दिल्ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नई एनसीपी युवा कांग्रेस की टीम को मंजूरी दी है। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील तटकरे, और महासचिव अविनाश आदिक की स्वीकृति से मैं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति की घोषणा कर रहा हूं। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति का ऐलान किया गया है। विमल कुमार शर्मा, शेख जिलानी, जानकी पांडे, जगन्नाथ भोज, मोहसिन शेख और विजय यादव को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव (कानूनी प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी एडवोकेट अनिल कुमार वर्मा को सौंपी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव के नामों का भी ऐलान किया गया है, जिसमें अमित वशिष्ठ, सौरभ आहूजा, विजय दीक्षित, आनंद उप्रेती, पी.सी. सनूप, परबजीत सिंह, विकास पांडे, युवराज सिंह श्योकंद, एन संजीत कुमार सिंह, धीरज मिश्रा, रोहित टाडा, बिष्णु दास, सीमा किरण, अतुल सिंह, साजिर एम, अखिल शर्मा, वरुण कुमार और यश पवार को जगह दी गई है। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार, सूरज चव्हाण को महाराष्ट्र अध्यक्ष, वरुण कुमार को बिहार अध्यक्ष, गौरव त्रिपाठी को यूपी अध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह संधू को राजस्थान अध्यक्ष, सी.के. गफूर को केरल अध्यक्ष, अनुपाल दास को असम अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ शफी को जम्मू एवं कश्मीर अध्यक्ष, जिग्नेश जोशी को गुजरात अध्यक्ष और दीपक यादव को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का दिल्ली अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रतन मौली को तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष, शिहास कोयमक्कड़ा को लक्षद्वीप के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही साहिबान अहमद को हरियाणा, सौरभ आहूजा को उत्तराखंड, कुलदीप बराड़ को पंजाब और अविनाश प्रशांत पाठक को बिहार का कॉर्डिनेटर बनाया गया है।  

युद्ध की तैयारी में जुटा है चीन? नए कमांड कॉम्प्लेक्स ने बढ़ाई चिंता, जिनपिंग तो इसे लेकर बेहद गंभीर नजर दिख रहे

चीन क्या चीन युद्ध की तैयारी में जुटा है? राष्ट्रपति शी जिनपिंग तो इसे लेकर बेहद गंभीर नजर आते हैं कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। चीनी सैन्य हवाई अड्डों को मजबूत बनाया जा रहा है। बमबारी से सैनिकों की रक्षा के लिए नए कमांड कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। इस तरह की तैयारियों से कुछ ऐसे ही संकेत मिलते हैं। सैटेलाइट इमेजरी से पता चला कि पीएलए की ओर से कई तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। मगर, इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नया कमांड कॉम्प्लेक्स है। राजधानी बीजिंग से लगभग 25-30 किमी पश्चिम-दक्षिण में इसका निर्माण हो रहा है। पता चला कि पीएलए की खातिर युद्धकालीन कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर के रूप में कार्य करने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। यह साइट लगभग 1,500 एकड़ के दायरे में फैली हुई है। खास बात यह है कि पेंटागन की तुलना में यह 10 गुना बड़ी है। सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा हुआ कि जमीन में कई गहरे गड्ढे किए गए हैं, जिनमें मजबूत बंकर बनाए जाएंगे। जानकारों का मानना है कि परमाणु हमला होने पर ये बंकर पर्याप्त सुरक्षा दे सकते हैं। जैसे ही यह कमांड कॉम्लेक्स पूरा होगा, दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य कमांड सेंटर कहलाएगा। कुछ लोग इसे बीजिंग मिलिट्री सिटी भी कह रहे हैं। 4 किमी के दायरे में फैला है कॉम्प्लेक्स रिपोर्ट के मुताबिक, कमांड कॉम्प्लेक्स में हर दिन 100 से अधिक क्रेनें काम कर रही हैं। इस निर्माण स्थल की चौड़ाई लगभग 4 किलोमीटर तक है। साथ ही जमीन में काफी गहराई तक निर्माण कार्य चल रहा है। बमबारी या कोई बड़ा हमला होने पर इसमें जीवित बचने की संभावना अधिक होगी। चीन में बन रहे इस नए परिसर के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इसके अलावा, कॉम्प्लेक्स को लेकर जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं उनकी पुष्टि करना भी मुश्किल है। खबर में कहा गया कि भूमिगत मार्ग से जुड़े कई अंडरग्राउंड नोड हैं, जिन्हें सबवे नेटवर्क की तरह तैयार किया जा रहा है। इस तरह की अपुष्ट जानकारियां चीन के नए मिलट्री कमांड कॉम्प्लेक्स को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वैश्विक सुरक्षा के लिए इन सवालों का समय से जवाब मिलना भी जरूरी है।

महाकुंभ में आए हजारों लोगें के परिजन लापता हो गए हैं, सपा सांसद ने दावा किया कि भगदड़ में गायब हो गए 15 हजार लोग

नई दिल्ली महाकुंभ को लेकर संसद में बवाल के बाद अब समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने एक और बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि 15 हजार लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके परिवार के लोग नहीं मिल रहे हैं। महाकुंभ में आए हजारों लोगें के परिजन लापता हो गए हैं। वहीं सरकार कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 1954 के प्रयाग कुंभ में भगदड़ के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संसद में बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोग मारे गए हैं। यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का पूरा अमला केवल वीआईपी लोगों को सुविधाएं देने में व्यस्थ था। उन्हें आम आदमी की कोई फिक्र ही नहीं थी। उन्होंने कहा, हमारे मुख्यमंत्री रोज ही पहुंचते हैं। अधिकारी व्यवस्था में व्यस्त है कि वीआईपी लेन साफ-सुथरी रहनी चाहिए। वहीं आम आदमी चाहे डूब जाए या मर जाए। 15 हजार लोग कह रहे हैं कि उनके परिवार के सदस्य लापता हैं। सरकार कोई जानकारी ही नहीं दे रही है। बता दें कि सोमवार को बजट सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया था। विपक्ष का कहना था कि सदन में महाकुंभ में मची भगदड़ पर चर्चा करवाई जाए। एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि मृतकों की सही संख्या ना बताना बहुत निंदनीय है। मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि सरकार यह आंकड़ो तो रोज बताती है कि कितने लोगों ने डुबकी लगाई है लेकिन मरने वालों का आंकड़ा आज तक साफ नहीं कर पाई है। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 तारीख को चुनाव होने हैं। बीजेडी नेता ने भी उठाए सवाल बीजू जनता दल (बीजद) की सदस्य सुलता देव ने महाकुंभ में एआई सहित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के बावजूद मृतकों और लापता श्रद्धालुओं के आंकड़ों को पता करने में सरकार की असमर्थता पर सोमवार को सवाल उठाया। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान देव ने कहा कि इस घटना पर सदन में अल्पकालिक चर्चा होनी चाहिए। देव ने सवाल किया, “राष्ट्रपति ने कुंभ मेले में मृतकों के लिए दुख व्यक्त किया। कुंभ में जो कुछ भी हुआ और जो स्थिति है, उसकी आलोचना होनी चाहिए क्योंकि हम जानते हैं कि हजारों लोग बेघर हो गए हैं और खो गए हैं और उनका पता नहीं लगाया जा सका है। अगर हम एआई से भीड़ की संख्या देख सकते हैं तो हम तकनीक की मदद से यह क्यों नहीं देख पा रहे हैं कि कितने लोग गायब हैं। इसकी आलोचना क्यों नहीं की जा रही है?” उन्होंने कहा कि जब 27 जुलाई को दिल्ली में जलजमाव की घटना में छात्रों की मौत हो गई तब इस पर अल्पकालिक चर्चा हुई थी तो महाकुंभ की घटना पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती है।

कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी ने रेड कार्पेट पर किया ऐसा काम, सुरक्षाकर्मियों को उन्हें तुरंत रेड कार्पेट से पड़ा हटाना

लॉस एंजेलिस साल 2025 के ग्रैमी अवॉर्ड का आगाज 3 फरवरी, सोमवार को हो गया है। रेड कार्पेट पर हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, लेकिन कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी पर सबकी निगाहें थम गईं, जब बियांका एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर समारोह में पहुंचीं। उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। एंटरटेनमेंट टुनाइट ने घटना की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कान्ये वेस्ट  और बियांका सेंसरी के साथ पांच लोगों को रेड कार्पेट पर आने के बाद उन्हें जाने के लिए कहा गया। कान्ये वेस्ट इस अवॉर्ड सेरेमनी में दो अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड थे। वो कैजुअल ऑल-ब्लैक आउटफिट में ग्रैमी के रेड कार्पेट पर पहुंचे थे। वो बेस्ट रैप सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड हैं। हालांकि, ये कहा जा रहा है कि अगर वो जीत जाते हैं तो अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर नहीं आएंगे। बियांका की ड्रेस पर बवाल! लाइव रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान कान्ये की वाइफ बियांका ने अपने फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने ब्लैक कलर के लंबे कोट के नीचे एक ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहनी, जिसमें लगभग सबकुछ दिख रहा था। उनके इस ड्रेसिंग सेंस ने विवाद भी खड़ा कर दिया है। कैलिफोर्निया कानून के तहत अभद्र प्रदर्शन! इस लुक ने सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छेड़ दी कि क्या इसे कैलिफोर्निया कानून के तहत अभद्र प्रदर्शन कहा जाएगा! मिरर के अनुसार, कैलिफोर्निया दंड संहिता 314(1) अभद्र प्रदर्शन को किसी के नग्न शरीर का जानबूझकर और अश्लील प्रदर्शन के रूप में परिभाषित करता है, जो दूसरों को अपमानित या परेशान कर सकता है। जबकि बियांका का पहनावा निश्चित रूप से बोल्ड था, कानूनी विशेषज्ञों का सुझाव है कि यह लिमिट क्रॉस करता है या नहीं, यह घटना के इरादे और कॉन्टेक्स्ट पर निर्भर करेगा। लाइमलाइट लूटने के लिए किया ये सब! ये स्पष्ट नहीं है कि इस कपल ने अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने का फैसला क्यों किया, लेकिन उनकी मौजूदगी को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ फैंस ने अनुमान लगाया कि कान्ये एक स्टेटमेंट सेट कर रहे थे, क्योंकि उनका अवॉर्ड शोज के साथ एक अशांत इतिहास रहा है। जबकि अन्य का मानना है कि वो बस सुर्खियां बटोरना चाहते थे।

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

रायपुर छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों में सूरज चढ़ने के बाद गर्मी तो दिन ढलने के बाद हल्की ठंड महसूस हो रही है. एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दो दिनों के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है. सोमवार 3 फरवरी को प्रदेश में दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा. जहां 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान और ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई पर  एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. सके प्रभाव से प्रदेश में पूर्वी से हवा आ रही है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है हालांकि गिरावट संभावित है. प्रदेश में 4 फरवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. जिसके बाद 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है. इस अवधि में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी में आज का मौसम राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज रायपुर में अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मुख्यमंत्री ने माँ नर्मदा जयंती पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। अमरकंटक से निकलीं माँ नर्मदा ओंकारेश्वर से होती हुईं बड़वानी के बाद गुजरात तक जाती हैं। माँ नर्मदा अपने जलरूपी आशीष से निमाड़, मालवा सहित प्रदेश के सभी अंचलों की प्यास बुझाती हैं और सिंचाई के माध्यम से खेतों को तृप्त करने वाली माँ नर्मदा अन्नदाता किसानों के लिए जीवनदायिनी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा का आध्यात्मिक-धार्मिक सामर्थ्य, पुण्य सलिला को अपार श्रद्धा का आधार प्रदान करता है। आदि शंकराचार्य ने ओंकोरश्वर धाम पर ही शिक्षा ग्रहण की और समूचे देश में सनातन धर्म की संस्कृति को पुन: पुष्पित-पल्लवित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीवन, आस्था और संस्कार की अविरल धारा माँ नर्मदा का वंदन करते हुए प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती की बधाई दी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88