LATEST NEWS

पडोसी देश पाकिस्तान से 400 हिंदुओं की अस्थियां भारत पहुंची, मृतकों को भारत में मिलेगा मोक्ष; हरिद्वार में होगा गंगा विसर्जन

अमृतसर  पाकिस्तान से लगभग 400 हिंदुओं की अस्थियां लेकर एक समूह भारत आया है। ये लोग इन अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित करना चाहते हैं। साथ ही महाकुंभ में प्रयागराज जाकर पवित्र स्नान करने की भी इच्छा रखते हैं। यह तीसरी बार है जब विभाजन के बाद पाकिस्तान से हिंदुओं की अस्थियां भारत लाई गई हैं। पहले 2011 और 2016 में भी अस्थियां लाई जा चुकी हैं। यह समूह सोमवार को अटारी बॉर्डर पहुंचा। दिल्ली के निगम बोध घाट पर 4 से 21 फरवरी तक अस्थियां रखी जाएंगी। 22 फरवरी को हरिद्वार के कनखल में सीता घाट पर विसर्जन होगा। इसके साथ 100 किलो दूध की आहुति भी दी जाएगी। वीजा एक्सटेंशन की उम्मीद पाकिस्तान से आए हिंदू समूह के पास लखनऊ और हरिद्वार जाने का वीजा है। वे प्रयागराज जाने के लिए वीजा एक्सटेंशन की उम्मीद कर रहे हैं ताकि महाकुंभ में पवित्र स्नान कर सकें। कराची के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत राम नाथ मिश्र महाराज ने बताया कि पाकिस्तान में कई हिंदुओं की इच्छा होती है कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएं। उनके परिजन उनकी यह अंतिम इच्छा पूरी करना चाहते हैं। ऐसे में अस्थियों को मंदिरों में कलश में सुरक्षित रखा जाता है। जब पर्याप्त संख्या में कलश इकट्ठे हो जाते हैं, तो भारत का वीजा लेने का प्रयास किया जाता है। इस तरह मृतक या उनके परिवार की अंतिम इच्छा पूरी होती है। राम नाथ मिश्र ने बताया कि वे लगभग 400 कलश लेकर आए हैं। ये अस्थियां पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से एकत्रित की गई हैं। 22 फरवरी को कनखल के सीता घाट पर विसर्जन दिल्ली की श्री देवोथान सेवा समिति के महासचिव विजय शर्मा और अन्य लोग अटारी बॉर्डर पर अस्थियां लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 4 से 21 फरवरी तक अस्थियों को दिल्ली के सबसे पुराने और बड़े श्मशान घाट, निगम बोध घाट पर रखा जाएगा। लोग यहां आकर श्रद्धांजलि दे सकेंगे। 21 फरवरी को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अस्थियों को हरिद्वार ले जाया जाएगा। 22 फरवरी को कनखल के सीता घाट पर विसर्जन होगा। इसके साथ 100 किलो दूध की आहुति दी जाएगी। यह एक पारंपरिक हिंदू रस्म है। विजय शर्मा ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वे उन हिंदुओं को वीजा जारी करें जो अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार हरिद्वार में करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी मंचों के माध्यम से अपनी मांग उठाएंगे। यह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तानी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो।

गुजरात में जल्द लागू होगा UCC,सीएम भूपेन्द्र पटेल ने किया कमेटी का ऐलान

अहमदाबाद  उत्तराखंड के बाद अब एक और बीजेपी शासित राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने को लेकर मंगलवार को घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि गुजरात सरकार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूसीसी समिति के बारे में घोषणा कर सकती है। इस समिति में तीन से पांच लोग हो सकते हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूसीसी को लेकर ऐलान करेंगे। गुजरात में वर्तमान में भाजपा की सरकार है, इसे भाजपा का गढ़ भी माना जाता है। पिछले 30 सालों से यहां की सत्ता पर भाजपा काबिज है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू गुजरात में 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यूसीसी को लेकर अपने इरादों को जाहिर किया था। बता दें कि उत्तराखंड में 27 जनवरी को यूसीसी लागू किया गया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी (समान नागरिक संहिता) पोर्टल और नियम को लॉन्च किया। उन्होंने बताया था कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करके हम संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी के लिए काफी बातों पर विचार-विमर्श किया। यूसीसी में अनुसूचित जनजातियों को छूट दी गई है। इसके अनुसार, यूसीसी उत्तराखंड और उससे बाहर रहने वाले राज्यों के निवासियों पर लागू होगा। हालांकि, अनुसूचित जनजातियों को छूट दी गई है। UCC के प्रावधान – विवाह और तलाक के लिए कानून एक समान होगा। एक पुरुष और महिला के बीच विवाह तभी हो सकता है जब वे विवाह के लिए योग्य आयु प्राप्त कर चुके हों और विवाह के समय दोनों पक्षों में से किसी का भी कोई जीवित जीवनसाथी न हो। – कपल को मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और विवाह के लिए सहमति देने में सक्षम होना चाहिए। – UCC के अनुसार, पुरुष की कानूनी विवाह आयु 21 वर्ष और महिला की 18 वर्ष होनी चाहिए, और दोनों पक्ष निषिद्ध संबंधों के दायरे में नहीं होने चाहिए। – UCC 60 दिनों के भीतर विवाह पंजीकरण को भी अनिवार्य बनाता है। हालांकि, यूसीसी का कहना है कि केवल पंजीकरण न होने के कारण विवाह को अमान्य नहीं माना जाएगा। – जिन व्यक्तियों ने पहले ही नियमों के अनुसार अपना विवाह पंजीकृत करा लिया है, उन्हें फिर से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें पावती देनी होगी। – विवाह पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कराया जा सकता है। पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर उप-पंजीयक को निर्णय लेना अनिवार्य है। यदि 15 दिनों के भीतर कोई निर्णय नहीं होता है, तो अधिनियम के अनुसार आवेदन स्वचालित रूप से रजिस्ट्रार को भेज दिया जाएगा। – आवेदन खारिज होने पर पारदर्शी अपील प्रक्रिया उपलब्ध है। साथ ही, गलत जानकारी देने पर दंड का प्रावधान है। – राज्य सरकार विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार और उप-रजिस्ट्रार नियुक्त करेगी। – यह वसीयत और कोडिसिल (वसीयतनामा उत्तराधिकार) के निर्माण और निरस्तीकरण के लिए एक सुव्यवस्थित ढांचा प्रदान करती है।

उचित समय पर जांच और इलाज से कैंसर को परास्त किया जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उचित समय पर जांच और इलाज से कैंसर को परास्त किया जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने दिया जागरूकता फैलाएं – कैंसर को हराएं – जीवन को जिताएं का संदेश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा है कि सही जानकारी, उचित समय पर जांच और इलाज से कैंसर जैसी बीमारी को परास्त किया जा सकता है। उत्तम स्वास्थ्य ही खुशहाल जीवन का आधार है। उन्होंने कैंसर दिवस पर जागरूकता फैलाएं-कैंसर को हराएं-जीवन को जिताएं का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से कैंसर के संबंध में स्वयं जागरूक रहते हुए समाज को जागरूक करने और स्वस्थ भारत के संकल्प की सिद्धि में सहभागी होने का आव्हान किया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शास्त्रीय गायक, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. भीमसेन जोशी ने समर्पण और सतत् लगन से भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध कर विश्व में इसका मान बढ़ाया। उनकी आवाज और कला का जादू अनंतकाल तक अवस्मिरणीय रहेगा।  

शिवपुरी में दूल्हे के पिता ने मिसाल की पेश, सगुन की बड़ी राशि लौटा दी

 शिवपुरी शिवपुरी जिले के करैरा बीआरसी कार्यालय में पदस्थ शिक्षक अमर सिंह लोधी ने मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने बेटे की सगाई में 40 लाख  रुपए के सगुन की राशि ठुकरा दी है। सिर्फ 501 रुपए लेकर दहेज प्रथा के खिलाफ साहसिक कदम उठाया है। उनके इस फैसले से दुल्हन पक्ष के लोग भावुक हो गए। दहेज प्रथा के खिलाफ कदम उठाकर इस सामाजिक कुरीति से दूर रहने का आह्वान समाज बंधुओं से किया है। दरअसल, बीआरसी कार्यालय में बीएससी की पदस्थ शिक्षक अमर सिंह लोधी के पुत्र कपिल लोधी की सगाई समारोह आयोजित किया गया था। उनका बेटा रेलवे में सहायक उपयंत्री के पद पर चयनित हुआ है। बेटे की अच्छी नौकरी के बाद संबंध पक्का हुआ। संबंध पक्का होने के बाद सगाई समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में वधु पक्ष के द्वारा 40 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की गई। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में अमर सिंह लोधी खड़े हुए और उन्होंने इस दहेज को ठुकराने की घोषणा कर दी। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं के सामने कहा कि इन पैसों से मैं अमीर नहीं बन सकता। इस सोच से हम सभी लोगों को दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा ने हमारी परंपराओं को कलंकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले सगाई एक शुभ सगुन होता था लेकिन हमने इसे दहेज में बदल दिया। इसलिए हमें हम सभी लोगों को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम में 40 लाख रुपए का जो ऑफर आया था, उसे लेने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि मुझे तो केवल 501 रुपए का सगुन दे दीजिए। दूल्हे के पिता की मुंह से यह बात सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग भावुक हो गए। साथ ही उनके साहसिक कदम की खूब तारीफ हो रही है। अपने बेटे की सगाई समारोह के दौरान 40 लाख रुपए की राशि लेने से इंकार करने वाले अमर सिंह लोधी ने इस सगाई समारोह मौजूद समाज के अन्य बंधुओं से भी अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस कुरीति से दूर रहे और समाज में एक जुटता का परिचय देते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ खड़े हो। अमर सिंह लोधी इससे पहले तेरहवीं के भोज को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। वहीं, लोधी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम नरवरिया ने अमर सिंह लोधी के बेटे की सगाई में दहेज प्रथा के खिलाफ उठाए गए इस कदम का स्वागत किया। हरिओम नरवरिया ने कहा कि समाज के अन्य बंधुओं को भी इस तरह आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में दहेज प्रथा के अलावा तेरहवीं पर होने वाले भोज को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। कई लोगों ने समाज में तेरहवीं का भोज बंद भी कर दिया है। इस तरह की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ हम आपस में एकजुटता दिखाते हुए काम कर रहे हैं।

कुंभ के पानी को सबसे दूषित बताने पर अब VHP यानी विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की

लखनऊ समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। उन्होंने कुंभ के पानी को सबसे दूषित बताया था। उन्होंने दावा किया था कि भगदड़ में जान गंवाने वालों की लाशें पानी में फेंक दी गई थीं। इसके बाद अब VHP यानी विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, धार्मिक संगठनों ने भी बच्चन के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी। मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा, ‘गलत और झूठे बयानों के जरिए सनसनी फैलाने के लिए जया बच्चन को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘महाकुंभ आस्था और भक्ति का आधार हैं, जहां धर्म, कर्म और मोक्ष मिलता है। इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हैं।’ क्या बोलीं जया बच्चन संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए सपा सांसद बच्चन ने कहा, ‘अभी सबसे ज्यादा दूषित पानी कहां है? कुंभ में… वहां मची भगदड़ में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव नदी में फेंक दिए गए हैं, जिससे पानी दूषित हो गया है। असली मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा। सपा सांसद ने इसके साथ ही महाकुम्भ में आने वाले लोगों की संख्या पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘कुंभ में आने वाले आम लोगों को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यह झूठ बोला जा रहा है कि वहां करोड़ों लोग आ चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी भी समय एक जगह पर कैसे इकट्ठा हो सकते हैं? जया बच्चन का यह बयान ‘एक्स पर दिनभर टॉप ट्रेंड में रहा। भाजपा ने इसे हिंदू आस्था और कुंभ मेले का अपमान करार दिया है। वहीं कई धार्मिक नेताओं और संगठनों ने जया बच्चन से माफी की मांग की है और उनके बयान को ‘गुमराह करने वाला और असंवेदनशील बताया है।

अमेरिका से वापस भेजे जा रहे भारतीय, पर इससे भी होने वाला है एक बड़ा फायदा, जाने कैसे

वाशिंगटन अमेरिका से भारत लौट रहे अवैध प्रवासियों की पहली फ्लाइट चर्चा में है लेकिन इस वापसी के पीछे एक और बड़ा फायदा होने वाला है। पंजाब पुलिस ने लगभग 100 कुख्यात अपराधियों की पूरी हिस्ट्री तैयार कर ली है, जिनमें से 20 के अमेरिका में छिपे होने की आशंका है। अब यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिका से अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज हो सकती है। अमेरिका में छिपे हैं पंजाब के वॉन्टेड अपराधी दी ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में पंजाब के कई कुख्यात अपराधी छिपे हुए हैं। इनमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी अनमोल बिश्नोई (गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई), पुलिस प्रतिष्ठानों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पासिया, ड्रग तस्कर सरवन भोला, और गोपी नवांशहरिया जैसे नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू भी पंजाब में हिंसा फैलाने और अवैध प्रवास को बढ़ावा देने में शामिल हैं, ऐसे में उसके तैयार किए गए गुर्गे भी इस वापसी में शामिल हो सकते हैं। इस लिहाज से अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की शुरुआत इस दिशा में भी मददगार साबित हो सकती है। अमेरिकी नीति से मिल सकता है फायदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध प्रवासियों और अपराधियों पर सख्ती की नीति ने पंजाब पुलिस के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आसान बनाने का मौका दिया है। पुलिस के काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट, एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पहले से ही इन अपराधियों की फाइलें तैयार कर रही थीं। अब यह जानकारी अमेरिकी एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। क्या कहती है पंजाब पुलिस? एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “हम अवैध प्रवासियों की वापसी को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं, लेकिन उन ट्रैवल एजेंट्स की जांच करेंगे, जिन्होंने इन लोगों को गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजा। प्रत्यर्पण और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जैसी औपचारिकताएं जरूरी हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है।” कौन हैं वो लोग जो लौट रहे हैं? अब तक पंजाब पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि अमेरिका से भेजे गए अवैध प्रवासियों में कौन-कौन शामिल हैं। इस पर जानकारी के लिए पुलिस विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के संपर्क में है। पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को कमजोर करने के लिए यह एक अहम मौका है। यदि अमेरिका ने पंजाब के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की, तो राज्य में संगठित अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। यह सिर्फ अवैध प्रवासियों की वापसी नहीं, बल्कि पंजाब में अपराधियों की धरपकड़ का भी एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।

भोपाल के मोतीनगर में चौथी लाइन के लिए टूटेंगी 400 झुग्गियां, टाली गई झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई

भोपाल राजधानी भोपाल के मोती नगर बस्ती में करीब 400 मकान-झुग्गियों और 110 दुकानों को हटाने की कार्रवाई कुछ समय के ली टाल दी गई है. जिला प्रशासन, नगर निगम और रेलवे ने इससे पहले 4 फरवरी तक बस्ती को खाली करने का नोटिस जारी किया था.   इस बस्ती में रहने वाली राहेला की आज शादी है और उसके हाथों में मेहंदी सजी हुई है. लेकिन शादी की तैयारी छोड़ दुल्हन और उसका परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. दरअसल, नोटिस के बाद से बस्ती में रहने वालों को बेघर होने का डर सता रहा है. सोमवार को कई लोग दुल्हन राहेला को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और मोहलत देने की मांग की. इसके अलावा, अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है. ऐसे में बस्ती में रहने वाले बच्चों के सामने भी पढ़ाई का संकट खड़ा हो जाएगा, इसलिए रहवासियों ने फिलहाल प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने की मांग की है. बता दें कि सुभाष नगर आरओबी की ​थर्ड लेग के निर्माण और चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए मोती नगर बस्ती को हटाने की कार्रवाई होनी है. फिलहाल बस्ती खाली करने के लिए 4 फरवरी तक की मोहलत दी गई थी, लेकिन रहवासियों की तकलीफों को देखते हुए कार्रवाई को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. लेकिन कार्रवाई कब तक के लिए टाली गई है? यह फ़िलहाल यहां रहने वालों को पता नहीं चल पाया है.  

सौरभ, चेतन, शरद पहुंचे जेल, 17 फरवरी तक रिमांड पर, लोकायुक्त अदालत ने मंजूर की न्यायिक हिरासत

भोपाल  भोपाल की लोकायुक्त अदालत ने आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को 17 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  7 दिन की रिमांड के बाद भी लोकायुक्त के हाथ कोई ठोस जानकारी नहीं लगी। मंगलवार (4 फरवरी) को सौरभ शर्मा, चेतन गौर और शरद जायसवाल को लोकायुक्त ने कोर्ट में पेश किया। लोकायुक्त ने अदालत में तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। इससे पहले लोकायुक्त टीम तीनों आरोपियों को पीछे के रास्ते से ही अदालत पहुंची थी। इससे पहले इनका हमीदिया हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप कराया गया। फिर दो गाड़ियों से कोर्ट पहुंचाया गया। लोकायुक्त ने नहीं मांगी सौरभ शर्मा की रिमांड बता दें कि लोकायुक्त ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग कोर्ट से की थी. लोकायुक्त ने कोर्ट में कहा कि पूछताछ पूरी हो गई. जरूरत पड़ने पर तीनों से जेल में जाकर पूछताछ करेंगे. बता दें कि ED और आईटी के अधिकारी भी कोर्ट परिसर में मौजूद हैं. इससे पहले मंगलवार सुबह लोकायुक्त की टीम सौरभ, चेतन और शरद को लेकर मेडिकल चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंची। यहां से तीनों को दो गाड़ियों में कोर्ट ले जाया गया। पीछे के रास्ते से कोर्ट में दाखिल कराया। पेशी के बाद लोकायुक्त के अधिकारी इसी रास्ते से कोर्ट से बाहर निकले। सौरभ के कर्मचारी, रिश्तेदारों को आरोपी बनाया जा सकता है सौरभ और चेतन को 28 जनवरी को लोकायुक्त ने कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया था जबकि 29 जनवरी को शरद की 5 दिन की रिमांड दी गई थी। आगे लोकायुक्त मेमोरेंडम में सौरभ के अन्य कर्मचारी, रिश्तेदार और करीबी परिचितों को भी आरोपी बनाया जा सकता है। सौरभ-शरद के भरोसेमंद कर्मचारी लोकायुक्त की रडार में ‘धनकुबेर’ सौरभ शर्मा ने अब तक 55 किलो सोना और 10 करोड़ कैश कांड का राज नहीं खोला है। उसके दोनों राजदार साथी चेतन गौर और शरद जायसवाल से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। इस बीच लोकायुक्त पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं। जिसके बाद इनकी कंपनी के कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। भरोसेमंद कर्मचारी लोकायुक्त की रडार में! दरअसल, लोकायुक्त को जानकारी मिली है कि सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल ने अपनी कंपनी के भरोसेमंद कर्मचारियों के नाम से भी प्रॉपर्टी खरीदी है। अविरल इंटरप्राइजेज, अविरल कंस्ट्रक्शन, फिशरीज के साथ कई कंपनियां बनाई गई हैं। जिसकी प्रॉपर्टी उनके कर्मचारियों के नाम पर है। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस इसके दस्तावेज तलाशने में जुट गई। आशंका है कि इन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए जांच एजेंसी कभी भी कार्यालय बुला सकती है। पंजीयकों को पत्र भेजकर बेनामी संपत्ति की जानकारी मांगी बता दें कि हाल ही में लोकायुक्त ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के पंजीयकों को पत्र भेजकर बेनामी संपत्ति की जानकारी मांगी थी। सौरभ के घर से 50 प्रॉपर्टी के दस्तावेज और कई पावर ऑफ अटॉर्नी भी मिली थी, जो अन्य लोगों के नाम पर हैं। इस मामले में हवाला के एंगल पर भी तेजी से जांच की जा रही है, जिसमें दुबई और अन्य देशों में हवाला की गतिविधियों की आशंका व्यक्त की गई है। 18 दिसंबर को लोकायुक्त की रेड, IT ने बरामद किया था सोना और कैश गौरतलब है कि 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। वहीं ,19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के होने की सूचना दी थी, जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए थे। 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिलने के बाद शुरू हुई जांच कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था, जिसके बाद IT की टीम ने कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकला। जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद से लोकायुक्त के बाद ED और IT भी सक्रिय हो गई। 27 दिसंबर को ED ने कई ठिकानों पर मारा छापा 27 दिसंबर को जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों और सहयोगियों के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित आवास में जांच एजेंसियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर सर्चिंग के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। 6 करोड़ से ज्यादा की FD बरामद सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की FD मिली थी। परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस भी मिला। 23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

SC ने बांग्लादेशियों उनके देश भेजने के बजाय सुधार गृहों में रखने के संबंध में केंद्र सरकार से जवाब मांगा

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने भारत में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की अनिश्चितकालीन हिरासत पर सवाल उठाया है। अदालत ने इन्हें उनके देश भेजने के बजाय पूरे भारत के सुधार गृहों में लंबे समय तक हिरासत में रखने के संबंध में केंद्र सरकार से जवाब मांगा। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने इस बात पर बल दिया कि जब किसी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी को पकड़ा जाता है और विदेशी अधिनियम 1946 के अंतर्गत उसे दोषी ठहराया जाता है, तो उसकी सजा पूरी होने के तुरंत बाद उसे निर्वासित किया जाना चाहिए। पीठ ने पूछा कि विदेशी अधिनियम के अंतर्गत अपनी सजा पूरी करने के बाद फिलहाल कितने अवैध आप्रवासियों को विभिन्न सुधार गृहों में हिरासत में रखा गया है? शीर्ष अदालत ने लगभग 850 अवैध प्रवासियों की अनिश्चितकालीन हिरासत पर चिंता व्यक्त की। एससी ने 2009 के परिपत्र के खंड 2 (v) का पालन करने में सरकार की विफलता पर सवाल उठाया, जो निर्वासन प्रक्रिया को 30 दिनों में पूरा करने का आदेश देता है। न्यायालय ने इस बात पर भी केंद्र से ठोस स्पष्टीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से क्या कदम अपेक्षित हैं। ‘सजा पूरी होने के बाद सुधार गृहों में कैद’ माजा दारूवाला बनाम भारत संघ का मामला 2013 में कलकत्ता उच्च न्यायालय से उच्चतम न्यायालय में भेजा गया था। यह मामला मूल रूप से 2011 में शुरू हुआ जब एक याचिकाकर्ता ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला, जिन्हें उनकी सजा पूरी होने के बाद भी पश्चिम बंगाल सुधार गृहों में कैद रखा गया था। शीर्ष अदालत में स्थानांतरित होने से पहले कलकत्ता एचसी ने इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लिया था। पीठ ने कहा कि ये प्रथाएं मौजूदा दिशा-निर्देशों के विपरीत हैं, जो तेजी से निर्वासन प्रक्रियाओं की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।

यूक्रेन को मिलने वाली US मदद पर रोक, जंग के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि वह रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिकी समर्थन इस शर्त पर जारी रखने पर सहमत हैं कि यूक्रेन अपनी धरती पर मिलने वाले दुर्लभ खनिज तत्वों तक अमेरिकी पहुंच को लेकर समझौता करे। ट्रंप ने ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को अपने यूरोपीय सहयोगियों की तुलना में कहीं अधिक सैन्य और आर्थिक सहायता भेजी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यूक्रेन के साथ एक ऐसा समझौता करना चाहते हैं, जिसके तहत हम उन्हें जो कुछ भी दे रहे हैं, उसके बदले में वे हमें अपने दुर्लभ खनिज तत्व दें।’’ ट्रंप ने सुझाव दिया कि उन्हें यूक्रेन की सरकार से यह संदेश मिला है कि वह आधुनिक उच्च प्रौद्योगिकी वाली अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण तत्वों तक अमेरिका को पहुंच प्रदान करने संबंधी एक समझौता करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा, ‘मैं धरती पर मिलने वाले इन दुर्लभ खनिज तत्वों का संरक्षण चाहता हूं। हम सैकड़ों अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं। उनके पास बहुत बढ़िया दुर्लभ खनिज तत्व हैं और मैं इन दुर्लभ खनिज तत्वों का संरक्षण चाहता हूं। वे ऐसा करने के लिए तैयार हैं।’ ट्रंप ने पहले कहा था कि वह युद्ध को तेजी से समाप्त करेंगे औ इसके लिए बातचीत जारी है। ट्रंप ने कहा, ‘हमने रूस और यूक्रेन के मामले में बहुत प्रगति की है। देखते हैं कि क्या होता है। हम उस बेतुके युद्ध को रोकने जा रहे हैं।’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को कहा कि उनके देश की मौजूदगी के बिना अमेरिका और रूस के बीच कोई भी बातचीत अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ट्रंप प्रशासन के संपर्क में है, लेकिन ये चर्चाएं अभी सामान्य स्तर पर हैं और उनका मानना ​​है कि अधिक विस्तृत समझौते के लिए आमने-सामने की बैठकें जल्द होंगी। जेलेंस्की ने कहा, ‘हमें इस पर और काम करने की जरूरत है।’

केपी चौधरी गोवा में फंदे से लटके मिले, उलझी मौत की गुत्थी

पणजी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी की लाश सोमवार को गोवा में मिली। केपी चौधरी के नाम से मशहूर प्रोड्यूसर की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई मिली। गोवा डीजीपी के मुताबिक चौधरी की लाश उनके घर में पंखे से लटक रही थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन तब देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताब‍िक चौधरी ने आत्महत्या की है। हालांक‍ि मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में आर्थिक नुकसान के बाद ड्रग्स केस में उनकी गिरफ्तारी के बाद से वह आहत थे। प्रोड्यूसर वर्तमान में गोवा में एक पब चलाते थे। पुलिस ने शुरू की जांच कहा जा रहा है कि सुंकारा बीमार भी चल रहे थे। मौके पर नॉर्थ एसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और घर की तलाशी ली। नॉर्थ गोवा की अंजुना पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साइबराबाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार सुंकारा कृष्ण चौधरी को साइबराबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने साल 2023 में ड्रग्स के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। जांच में पता चला था कि वह टॉलीवुड ही नहीं, कॉलीवुड में भी एक्टिव हैं और ड्रग्स को लेकर उनके बिजनेस सर्कल में कई क्लाइंट हैं। हालांकि, बाद में चौधरी को मामले में जमानत मिल गई थी। रजनीकांत को लेकर बना चुके थे फिल्म केपी चौधरी ने रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कबाली’ बनाई थी, जो हिंदी में भी रिलीज हुई थी। साल 2016 में रिलीज हुई ‘कबाली’ एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन पा. रंजीत ने किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ विंस्टन चाओ, दिनेश रवि, राधिका आप्टे, साईं धनशिका, किशोर, कलैयारसन, जॉन विजय, नासर और माइम गोपी, रोसियम नोर अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘कबाली’ की कहानी पर नजर डालें तो यह जेल से रिहा एक उम्रदराज गैंगस्टर ‘कबाली’ की कहानी है, जो अपनी पत्नी कुमुधवल्ली और बेटी योगिता की तलाश करते हुए अपने दुश्मनों से बदला लेता है।

दिल्ली : सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सीएम आतिशी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आतिशी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गोविंदपुरी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। क्या है मामला? दरअसल दिल्ली चुनाव के लिए कल प्रचार थम गया लेकिन देर रात तक पार्टी के कार्यकर्ता कई जगहों पर प्रचार करते दिखे। जिसकी वजह से कई जगहों पर हंगामा भी हुआ। सबसे ज्यादा हंगामा सीएम आतिशी की सीट कालकाजी में हुआ। जिसके बाद गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए आतिशी खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि आतिशी 4 फरवरी की रात को फतेह सिंह मार्ग पर काफी लोगों और गाड़ियों के साथ मौजूद थीं। पुलिस के अनुसार, उनके साथ 50 से 70 लोग और लगभग 10 गाड़ियां थीं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। फ्लाइंग स्क्वाड टीम की शिकायत पर गोविंदपुरी थाने में केस दर्ज हुआ है। यह केस बीएनएस की धारा 223 और आरपी ऐक्ट 126 के तहत दर्ज किया गया है। दिल्ली में कल होनी है वोटिंग दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होने हैं और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।बता दें कि दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटों की आवश्यकता होती है। वर्तमान में,आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस आगामी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं।

माता पूर्णिमा जी का जीवन पूरी तरह से त्याग, तपस्या और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता: मुख्यमंत्री

रायपुर यह हम सभी के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम इस पवित्र स्थल पर एकत्रित होकर परम पूज्य संत गहिरा गुरु जी और माता पूर्णिमा जी के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता पूर्णिमा जी का जीवन पूरी तरह से त्याग, तपस्या और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है। उनका विग्रह समाज के कल्याण के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज श्रीकोट आश्रम बलरामपुर में परम पूज्य संत गहिरा गुरु  की धर्मपत्नी  पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत गहिरा गुरु जी ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी समाज की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने दीन-हीन और असहायों की सेवा को अपना परम धर्म माना और सत्य, शांति, दया और क्षमा के सिद्धांतों को धर्म के अमूल्य स्तंभ के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री साय ने  संत गहिरा गुरु जी द्वारा आदिवासी समुदायों के उत्थान में दिए गए अतुलनीय योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी और उन्हें आह्वान किया कि वे माता पूर्णिमा जी और संत गहिरा गुरु जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारते हुए समाज को एक नई दिशा देने हेतु मनोयोग से जुट जाएं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यहां आने पर मुझे माता के विग्रह के दर्शन सौभाग्य मिला, उनका सजीव और मनोरम विग्रह देखकर ऐसा लगा मानो किस क्षण वह बोल उठे। साय ने गहिरा गुरु जी का स्मरण करते हुए कहा कि गहिरा गुरु जी आदिवासी समाज के बड़े संत हुए, जिनके उपदेशों और कथनों के जरिए पूरे समाज ने सत्य सनातन धर्म का महत्त्व जाना। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से पिछड़े हुए आदिवासी समुदाय के जीवन में गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सुधार आया।    साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि गहिरा गुरु समाज का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। रायगढ़ के सांसद रहते गहिरा गुरु महाराज के जन्म ग्राम को गोद लेकर उसका विकास करने का सौभाग्य मिला। आज उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज आगे बढ़ रहा है। जगह-जगह संस्कृत महाविद्यालय खुल रहे हैं और आदिवासी समाज लगातार आगे बढ़ रहा है। समारोह में  बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 720 अंक चढ़ा, निवेशकों ने 2 मिनट में कमाए 300000 करोड़

मुंबई बीते कारोबारी दिन गिरावट के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही शुरुआती कारोबार में उछाल पर खुले और अब तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 721 अंक चढ़कर 77905 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 200 अंक चढ़कर 23,561 पर था. भारतीय बाजार में रौनक के पीछे अमेरिका में ट्रंप का फैसला है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है. उनके इस फैसले के चलते एशियाई बाजारों में रौनक लौट आई और भारतीय शेयर खुलने के दो ही मिनट में निवेशकों ने 3 लाख करोड़ रुपए कमा डाले हैं. सेंसेक्स निफ़्टी का हाल घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स ग्रीन जोन में हैं, सबसे अच्छा सपोर्ट ऑटो सेक्टर से मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक 10 बजकर 13 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 653 अंक चढ़कर 77,842.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 146.65 अंकों के उछाल के साथ 23507.70 पर है. निवेशकों ने कमाए 3 लाख करोड़ एक कारोबारी दिन पहले यानी 3 फरवरी 2025 को अमेरिका के फैसले की वजह से ही बाजार में गिरावट थी और क्लोजिंग के समय बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,19,54,829.60 करोड़ रुपये था. आज 4 फरवरी को मार्केट खुलते ही ये 4,22,57,970.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी इस दौरान 2 मिनट में बाजार खुलते ही निवेशकों की झोली में 3,03,140.68 करोड़ रुपये आए हैं. क्‍यों चढ़ आज शेयर बाजार?     कल ऑल टाइम लो पर रुपया पहुंचने के बाद आज रिकवरी मोड पर है. रुपया आज 13 पैसा रिकवर कर चुका है और तेजी दिखा रहा है.     वहीं अमेरिकी बाजार से भी भारतीय मार्केट को अच्‍छे संकेत मिल रहे हैं. जिस कारण शेयर बाजार में तेजी आई है.     कल के भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे मार्केट में तेजी आई है. वहीं कुछ कंपनियों के अच्‍छे रिजल्‍ट आने के संकेत भी हैं. इन शेयरों में शानदार तेजी लार्ज कैप- संवर्धन मदरसन के शेयर आज 7 फीसदी चढ़े, डिवि लैब्‍स के शेयर 5 फीसदी और एचएएल के शेयर 4 फीसदी उछले. मिड कैप- NLC इंडिया के शेयर 10 फीसदी, सुंदरम फाइनेंस के शेयर 5.30 फीसदी और इंडियन बैंक के शेयर 4.31 फीसदी चढ़े. स्‍मॉल कैप- कैस्ट्रोल इंडिया के शेयर 8.44 फीसदी, हिंदुस्‍तान कॉपर के शेयर 4.14 फीसदी और NCC के शेयर 4.17 फीसदी चढ़े. इन सेक्‍टर्स में उछाल शेयर बाजार में आज तेजी के कारण कुछ सेक्‍टर्स में शानदार रिकवरी देखी गई. बैंक निफ्टी, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक और मेटल जैसे सेक्‍टर्स में तेजी है. सिर्फ एफएमसीजी शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्‍यादा तेजी पीएययू बैंक के शेयरों में आई है. 23 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर एनएसई के 2,281 ट्रेडेड स्‍टॉक्‍स में से 1,868 शेयर तेजी पर है. जबकि 348 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. बाकी के 65 शेयर अनचेंज हैं. वहीं 23 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर हैं, जबकि 14 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर हैं. 34 शेयरों ने अपर सर्किट और 25 शेयरों ने लोअर सर्किट लगाया है. शेयर बाजार में तेजी के कारण     टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न: ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले को एक महीने के लिए टाल दिया है, इससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है और शेयर बाजार पर इसका असर दिखा.     अमेरिकी बाजारों में रिकवरी: भारी बिकवाली के बाद अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोंस में 550 अंकों की रिकवरी देखने को मिली.     चीन के बाजारों की वापसी: एक हफ्ते की छुट्टी के बाद आज चीन के बाजार खुलेंगे, जिससे एशियाई बाजारों में निवेशकों की धारणा मजबूत हो सकती है.     FIIs और DIIs: विदेशी निवेशकों ने सोमवार को कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में मिलाकर 7,100 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू फंड्स ने 2,700 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet