LATEST NEWS

चुनाव से पहले आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई, 54 लाख की शराब पकड़ी

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव से पहले आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब जब्त किया है. इस शराब को मतदाताओं को बांटने के लिए लाया गया था, जिसे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने सिमगा के ताज ढाबा के पास से पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं ट्रक की कीमत 50 लाख के आस पास बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक में करीब 700 पेटी शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि विभागीय अधिकारी फिलहाल इसकी गिनती कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक यह ट्रक पश्चिम बंगाल पासिंग है.

मध्यप्रदेश के घुड़सवारों ने जीते चार पदक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “कॉनकॉड क्रास कंट्री नेशनल इवेंटिंग प्रतियोगिता 2025” में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के प्रतिभाशाली घुड़सवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अकादमी के श्री फराज़ खान और श्री लखा सिंह को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रतियोगिता के प्री नॉइज क्रॉस कंट्री मुकाबले में श्री मोक्ष पटेल और श्री हमजा अकील को भी बधाई दी है, जिन्होंने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रचलित खेलों के साथ विशिष्ट खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता प्रसन्नता का विषय है। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित की गई थी।  

महिला सशक्तिकरण सैद्धांतिक नहीं, कार्य रूप में परिणित करने का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज विश्व के कई देशों के लिए महिला सशक्तिकरण चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन भारत देश के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण प्राचीन काल से आराधना का विषय भी रहा है। हमारे भारतीय समाज में महिलाओं के लिए आदर कोई सैद्धांतिक विषय नहीं है, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प कार्य रूप में परिणित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए एक तिहाई जनप्रतिनिधित्व पर जोर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार भी शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश में नए-नए उद्योग आ रहे हैं, इनमें भी महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है। रेडीमेड गारमेंट उद्योग में कार्य करने वाली बहनों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। सत्य साईं महिला महाविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान बधाई के पात्र हैं, जो नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन कॉउंसिल (नैक) द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त है। इस महाविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होना एक विशेष उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को सत्य साईं महाविद्यालय, भेल भोपाल के स्वर्ण जयंती महोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और आइ.टी. और ए.आइ रिसर्च लैब के लिए राज्य शासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों और बेटियों के बिना संसार सूना है। महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। आज भारत पूरे विश्व को महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दे रहा है। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर जनजातीय समाज की बहन आसीन हैं। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सम्मान और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हमारे राष्ट्र की संस्कृति प्राचीन समय से महिलाओं के सम्मान के कारण जानी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अध्यात्म के क्षेत्र में रहते हुए पूज्य सत्य साईं महाराज ने उच्च शिक्षा को भी प्रोत्साहित किया। उनकी प्रेरणा से भोपाल में इस महाविद्यालय की स्थापना और प्रगति आनंद का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्य साईं महाराज की इस वर्ष 23 नवम्बर को जन्मशती पर आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सनातन की ध्वजा धारण करने वाले महापुरूष समाज कल्याण के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वूपर्ण योगदान देते रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार को रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर बधाई दी। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ और अर्द्धघुमन्तु राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विभिन्न प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्रगति का प्रतिवेदन प्राचार्य डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। स्वर्ण जयंती महोत्सव में सत्य साईं संगठन के पदाधिकारी श्री निमिष पंड्या, श्री जम्मू भंडारी, श्रीमती मीना पिम्पलापुरे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।  

खंडवा जिले के खारकलां निवासी एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इंदौर में इलाज के लिए भर्ती किया, जीबीएस की आशंका

इंदौर खंडवा जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम खारकलां निवासी एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। चिकित्सकों द्वारा मरीज की प्रारंभिक जांच में गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) की आशंका जताई गई है। अभी पुष्टि नहीं लेकिन आशंका है     मरीज को लक्षणों के आधार पर जीबीएस का उपचार दिया जा रहा है। हालांकि जीबीएस की अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किसी स्तर से नहीं हुई है।     स्वजन का कहना है कि तीन दिन पहले पैर में सुन्नपन के बाद पैरों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। धीरे से सुन्नपन गले तक पहुंचने से अब कुछ भी निगलते नहीं बन रहा है।     जिला महामारी विशेषज्ञ योगेश शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर इस प्रकार के किसी मरीज की जानकारी नहीं है।     इंदौर से भी आइडीएसपी पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं अपलोड हुई है। खारकलां में एहतियातन सर्वे करवा र ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति सजगता की समझाइश दी जाएगी।  

डॉ. कुड़रिया, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरू नियुक्त

भोपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरू के पद पर डॉ. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया को नियुक्त किया है। डॉ. कुड़रिया शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक है। उनका कार्यकाल, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो, के लिए रहेगा।

नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की

 दंतेवाड़ा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित अरनपुर के पंचायत प्रत्याशी जोगा बारसा की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सात से आठ की संख्या में नक्सली जोगा के सरपंच पारा स्थित घर में पहुंचे। परिजन करते रहे छोड़ने की विनती नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर जोगा की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजन बीच-बचाव करते हुए जोगा बरसा को छोड़ने की विनती करते रहे, लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि नक्सली अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जोगा की पत्नी अरनपुर की सरपंच रह चुकी हैं और इस बार जोगा चुनावी मैदान में थे।  

महाप्रबंधक ने न्यू कटनी जंक्शन में बन रहे ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट का सघन निरीक्षण किया

     जबलपुर पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने 7 फरवरी 2025 को जबलपुर-कटनी मुड़वारा रेल खण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने इस रेलखण्ड पर स्थित स्टेशनों, रेल पुलों, ओएचई लाइन, सिग्नल प्रणाली एवं समपार फाटकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त एवं समीक्षा कर निरीक्षण किया। इस रेल खण्ड पर रनिंग की गुणवत्ता को परखा एवं रेलखण्डों में पेट्रोलिंग कहाँ-कहाँ चल रही है कि विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस रेलखण्ड पर स्थित समपार फाटकों एवं ट्रैक पर कार्य करने वाले गैंगमैन/ट्रैकमैन की सुरक्षा एवं सरंक्षा के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।      महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा न्यू कटनी जंक्शन एवं कटनी मुड़वारा एरिया में बन रहे ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट का परख इंस्पेक्शन कार से निरीक्षण प्रारंभ किया। इसी दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, प्रमुख मुख्य अभियंता, मण्डल रेल प्रबंधक जबलपुर के साथ इरकॉन के अधिकारियों की उपस्थिति में पूरे एरिया का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट की समीक्षा कर गहन निरीक्षण किया गया। इस ग्रेड सेपरेटर में चल रहे फेब्रिकेशन वर्क शॉप का भी निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण प्रक्रिया एवं लेआउट एवं चल रहे कार्यों की प्रगति का समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को ग्रेट सेपरेटर के तहत चल रहे कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित तिथि पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।       गौरतलब है कि इस कटनी ग्रेड सेपरेटर की कुल लंबाई 33.40 किमी है। जिसमें डाउन ग्रेड सेपरेटर (17.52 किमी) एवं अप ग्रेड सेपरेटर (15.85 किमी) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस ग्रेड सेपरेटर में कुल 689 पियर्स/अब्यूटमेंट्स, 08 रेल ओवर रेल (आरओआर), 06 मेजर ब्रिज निर्माण कार्य के साथ एलिवेटेड डेक पर पॉइंट्स और क्रोसिंग का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही कटनी ग्रेड सेपरेटर निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए अप साइड में 1570 फाउंडेशन एवं 264 पियर्स और डॉउन साइड में 2592 फाउंडेशन एवं 425 पियर्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल एवं तकनीक तथा हैवी मशीनिरी का उपयोग किया जा रहा है। यह भारत का सबसे लंबा रेलवे वायडक्ट कटनी ग्रेट सेपरेटर होगा। इस परियोजना की कुल निर्माण कार्य लागत लगभग रुपये 1800 करोड़ है।   इस प्रकार कटनी ग्रेड सेपरेटर की परियोजना से रेलवे को कई फायदे होंगे। * बीना-कटनी के रेलखण्ड में फ्रेट ट्रेन के परिचालन में वृद्धि के साथ गति प्रदान करेगा। * कटनी से बिलासपुर और सिंगरौली के लिए अतिरिक्त रेल लाइन का सीधे संपर्क जुड़ जायेगा और कटनी, नई कटनी, कटनी मुड़वारा जैसे अतिव्यस्त क्षेत्र से रेलखण्ड का बायपास होगा। * माल यातायात में वृद्धि होने से फ्रेट ट्रेनों के समय मे बचत होगी साथ ही आवागमन में आसानी होगी। * पमरे के रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी।         इस निरीक्षण में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम एस हाशमी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, मण्डल रेल प्रबंधक जबलपुर श्री कमल कुमार तलरेजा सहित मुख्यालय एवं मण्डल के अनेकों वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।      पश्चिम मध्य रेल द्वारा चल रहे अधोसंरचना के निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने में हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

अपनी सीट हार सकते हैं मनीष सिसोदिया और केजरीवाल, दिल्ली चुनाव का रिजल्ट कल

नई दिल्ली  दिल्ली चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आ जाएंगे। उससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा सरकार बनती दिख रही है।  तीन और एग्जिट पोल जारी हुए। इनमें भी भाजपा को प्रचंड जीत के संकेत मिलते दिख रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) पिछड़ती दिख रही है। इसी बीच एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने भविष्यवाणी की कि नई दिल्ली विधानसभा सीट में भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी है। यहां आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। आप को 20 सीटें मिलने का अनुमान पोलस्टर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है, जबकि आप को 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल 20 सीटें मिल सकती हैं। गुप्ता ने सीएनएन-न्यूज18 के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब से कहा कि उनकी एजेंसी सीट-दर-सीट अनुमान नहीं लगाती, लेकिन यह बताती है कि किसी विशेष विधानसभा में कौन सी पार्टी सबसे लोकप्रिय है। हार सकते हैं केजरीवाल यदि अनुमान के मुताबिक नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी हुई, तो इससे केजरीवाल की टेंशन बढ़ सकती है। वे अपनी सीट हार सकते हैं। उन्हें लगातार तीन बार यहां से जीत मिल चुकी है। यहां 2013 की स्थिति दोबारा देखने को मिल सकती है जब आप नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। सिसोदिया को भी मिल सकती है हार गुप्ता ने भविष्यवाणी की कि आम आदमी पार्टी (आप) कालकाजी, बाबरपुर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय पार्टी है, जबकि जंगपुरा में भाजपा ज्यादा पॉपुलर है। उन्होंने कहा, ‘आप और भाजपा दोनों ही कालकाजी में लोकप्रिय हैं, जहां से मुख्यमंत्री आतिशी लड़ रही हैं, लेकिन आप को थोड़ी बढ़त हासिल है। जंगपुरा में, भाजपा को आप पर थोड़ी बढ़त हासिल है, यहां मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। सौरभ भारद्वाज की सीट ग्रेटर कैलाश में, आप को भाजपा पर थोड़ी बढ़त हासिल है, लेकिन यह पार्टी के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। वहीं गोपाल रीय की सीट बाबरपुर आप के लिए सुरक्षित सीट है।’ सर्वे के अनुसार यह हो सकता है कि केजरीवाल और सिसोदिया जैसे बड़े आप नेता चुनाव हार सकते हैं। अगर AAP जीती और बड़े चेहरे हारे तो CM कौन? दिल्ली में अगर ऐसा हुआ और आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेती है, तो सवाल उठता है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. यदि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया या आतिशी चुनाव हार जाते हैं, तो आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे के रूप में कौन उभर कर सामने आएगा? दिल्ली की सियासत में ये तीनों हि बड़े चेहरे हैं और इन सीटों पर इस बार कड़ी टक्कर भी है. कुछ संभावित नाम जो दिल्ली के अगला मुख्यमंत्री बन सकते हैं, उनमें पार्टी के पुराने और प्रभावशाली नेता शामिल हो सकते हैं, जैसे गोपाल राय, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, और राखी बिडलान. हालांकि, इस सवाल पर कोई स्पष्टता नहीं है कि क्या अरविंद केजरीवाल खुद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी. हारने के बाद क्या कोई सीएम बन सकता है? एक और संभावना यह है कि अगर केजरीवाल खुद सीएम बनते हैं और चुनाव में हारते हैं, तो उन्हें छह महीने के भीतर सदन में जीतने के लिए किसी सीट पर चुनाव लड़ना पड़ सकता है. इस स्थिति में, किसी जीते हुए विधायक को इस्तीफा देना पड़ेगा ताकि केजरीवाल उस सीट से चुनाव लड़ सकें. लेकिन, अगर केजरीवाल चुनाव हारते हैं, तो उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं रहेगा.

मध्य प्रदेश थीम पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का हरियाणा में शुभारम्भ

  – मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला का होगा भव्य प्रदर्शन – लोक नृत्य और संगीत का अद्भुत संगम – हस्तशिल्प और हथकरघा शिल्पकारों की अनूठी प्रदर्शनी भोपाल/ फरीदाबाद 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का आज भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें इस वर्ष मध्यप्रदेश थीम राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मेले का उद्घाटन पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के श्री शिव शेखर शुक्ला  ने कहा, “मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक शिल्प को वैश्विक मंच प्रदान करने का यह एक बेहतरीन अवसर है। कारीगरों और कलाकारों को प्रदेश की स्थानीय कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।” मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मेले में मध्य प्रदेश की विशेषताओं को दर्शाते हुए विशेष मंडप स्थापित किया गया है, जहां पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी जा रही है। मंडप को विशेष रूप से पारंपरिक स्थापत्य शैली में डिजाइन किया गया है, जिससे यह मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बन सके। यहां डिजिटल डिस्प्ले और ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया जा रहा है। गौरतलब है कि सूरजकुंड शिल्प मेला 1987 से आयोजित किया जा रहा है और यह भारत की हस्तशिल्प परंपराओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने का सबसे प्रतिष्ठित मंच बन चुका है। यह मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, शिल्प, संगीत और व्यंजन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मंडप में पर्यटकों को राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं और लोक संस्कृति का अनुभव प्राप्त होगा। इसमें चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों, बाग प्रिंट, गोंड पेंटिंग, ढोकरा शिल्प, अजरक प्रिंट, भीली गुड़िया, लौह शिल्प, कशीदाकारी और खादी उत्पादों का भव्य प्रदर्शन किया गया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत भगोरिया, गणगौर, मटकी, गुदुमबाजा, करमा, भड़म, बरेदी, बधाई-नौरता और अहिराई जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।यही नहीं, मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकार और हथकरघा कारीगर अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे। हैं। यह मेला न केवल कारीगरों को अपने शिल्प को प्रस्तुत करने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें ग्राहकों और व्यापारियों से सीधे जुड़ने का भी मौका प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने पुलिस अधीक्षक मंडलोई एवं थाना प्रभारी रश्मि जैन को सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सलेंस किया प्रदान

भोपाल आसूचना ब्यूरो, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला टीकमगढ़ के थाना बम्होरीकला को वर्ष 2024 देश में सर्वश्रेष्ठ थानों में 20वें स्थान पर एवं म.प्र. में प्रथम स्थान पर चयनित किया गया है । उक्त संबंध में आसूचना ब्यूरो, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रेषित  ‘सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सलेंस’  माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री मोहन यादव जी द्वारा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना जी की उपस्थती में  आज दिनांक 07.02.2025 को 11:00 बजे कुशभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं थाना प्रभारी बम्होरीकला उप निरीक्षक रश्मि जैन को प्रदाय किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की टीकमगढ़ जिले के थाना बम्होरीकला क़ो यह उपलब्धि पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्राप्त हुई हैं।

Shivraj Singh के घर 14 फरवरी के दिन गूंजेगी शहनाई, लगुन की हुई रस्म

भोपाल  मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों की शादी की तैयारियों में लगे हुए है। सीएम के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी बड़े बेटे से पहले होने जा रही है। कुणाल की शादी उनके बचपन की दोस्त रिद्धि जैन के साथ होगी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन ये जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी की रस्में शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें साझा की हैं। लगुन पढ़ने का कार्यक्रम शिवराज सिंह ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘आज हमारे परिवार में सौभाग्य का उदय हुआ है। हमारे छोटे सुपुत्र कुणाल का शुभ विवाह स्वाति और संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन के साथ संपन्न होने जा रही है। आज जैन परिवार हमारे यहां लगुन लेकर आया और विधिवत लगुन पढ़ने का कार्यक्रम पंडित राजोरिया द्वारा संपन्न कराया गया।’ वहीं अपने दूसरे पोस्ट में पूर्व सीएम ने लिखा कि, ‘जैन परिवार ने हमें बारात लेकर आने का निमंत्रण दिया। अब हम 14 फरवरी को बारात लेकर जाएंगे। बेटी रिद्धि हमारी बहू बनेगी, परिवार के गौरव को बढ़ाएगी और परंपरायें निभाएगी।’ छोटे के बाद होगी बड़े बेटे की शादी वहीं कुणाल सिंह चौहान के बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के उदयपुर में 5 और 6 मार्च को अमानत बंसल के साथ होगी। बता दें शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल मूलतः राजस्थान की है। अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल शू कंपनी लीबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट हैं।

थाना जैतहरी पुलिस ने अवैध रेत उत्खन्न के विरुद्ध की कार्यावही

जैतहरी आज दिनांक 07.02.25 मुखबिर सूचना मिली की गूजर नाला घाट मे दो ट्रेक्टर के चालक नदी के अन्दर ट्रेक्टर खडा करके म.प्र.शासन का रेता चोरी करके लोड कर रहे है और लेकर निकलने वाले है तब मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे थाना जैतहरी पुलिस के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर टीम बनाकर उपरोक्त स्थान पर पहुचे तो रेड कार्यवाही किया तो गूजर नाला घाट मे दो  ट्रेक्टर  1.सी जी 10 ए टी 8287 2. एमपी 65 जेड बी 1497  मे  लगी ट्रालीयो मे दो व्यक्ति कुछ रेता लोड करके खडे थे जिसे मौके पर पकड कर नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.विशम्भर सिंह पिता गजरूप सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मालाडांड 2. उमाशकर केवट पिता रतिराम केवट उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चोलना डोगरी टोला का होना बताये  जिनको  नोटिस  ट्रेक्टर ट्राली एवं रेता के पेश करने को दिया जो कोई दस्तावेज न होने से ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया उपरोक्त आरोपियो के विरुद्ध प्रथक-प्रथक अप.क्र क्रमशः 53,54/25  धारा 303(2) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम पंजीबद्ध किया गया है ।               उक्त कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक महोदय मोती उर्र रहमान  के निर्देशन मे एंव अति0पुलिस अधीक्षक  इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी  सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के उपनिरी0 विपुल  शुक्ला , सउनि रविशंकर गुप्ता,सउनि सुरेश कुमार कोरी ,  प्रआर.60 रामेश्वर सिंह, , चा0 प्रआर0 165 संतोष जयसवाल सिंह ,आर 479 विक्रम परमार, आर.312 मनीष सिंह तोमर की  सराहनीय भूमिका रही ।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करंट से एक बाघ की मौत के बाद शिकारियों को लेकर अलर्ट और बाघों की सुरक्षा पर उठे सवाल

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करंट से एक बाघ की मौत के बाद प्रदेश में जारी किए गए शिकारियों को लेकर अलर्ट और बाघों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यह सवाल इसलिए भी बड़ा है क्योंकि बांधवगढ़ के कटनी जिले से लगे हिस्से में बाघों की सबसे ज्यादा मौत होती है। पिछले कई साल से लेकर इस साल तक का आंकड़ा यही बताता है। इस साल भी बांधवगढ़ में दो बाघों की मौत हुई है और दोनों ही मौतें पनपथा रेंज में हुई है। पांच सालों में 51 में से 17 पनपथा में मरे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2020 से पिछले पांच सालों में 51 बाघों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2020 में नौ बाघों की मौत हुई। वर्ष 2021 में 15 बाघों ने बांधवगढ़ में अपनी जान गंवाई। वर्ष 2022 में सात बाघ मरे। वर्ष 2023 में 13 एक-एक करके बाघों की जान गई। वर्ष 2024 में 13 बाघों की मौत का आंकड़ा रहा और वर्ष 2025 शुरू होते ही बांधवगढ़ के तीन बाघ मौत के मुंह में समा गए। जबकि इन आंकड़ों का सबसे अहम पहलू यह है कि मरने वाले कुल बाघों में से 17 बाघों की बांधवगढ़ के पनपथा रेंज में मौत हुई है।

अनन्या प्रसाद ने 52 दिनों में यह कठिन यात्रा पूरी कर रचा नया इतिहास, अटलांटिक महासागर को अकेले किया पार

नई दिल्ली क्या आपने कभी सोचा है कि समुद्र की गहराइयों में अकेले 3,000 मील की यात्रा करना कैसा एक्सपीरियंस होगा? बेंगलुरु की रहने वाली अनन्या प्रसाद ने यही किया, और वो भी अकेले! 34 साल की अनन्या ने अटलांटिक महासागर को अकेले पार किया और 52 दिनों में यह कठिन यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी शारीरिक और मानसिक ताकत का परिचय दिया, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और बच्चों के लिए 1.5 लाख पाउंड से अधिक की रकम भी जुटाई। अनन्या का यह साहसिक कदम न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज में पॉजिटिव बदलाव लाने की भी एक बड़ी कोशिश है। एक अनोखी यात्रा की शुरुआत अनन्या की यात्रा 11 दिसंबर, 2024 को कैनरी द्वीप समूह के ला गोमेरा से शुरू हुई और 31 जनवरी, 2025 को एंटीगुआ में समाप्त हुई। अनन्या, जो प्रसिद्ध कन्नड़ कवि जी एस शिवरुद्रप्पा की पोती हैं, ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को मिलाकर इस यात्रा को संभव किया।अनन्या ने अपनी यात्रा की तैयारी में तीन साल से भी अधिक समय बिताया। इसमें विशेष रोइंग तकनीकों, शारीरिक सहनशक्ति बनाने और मानसिक दृढ़ता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शामिल था।   समुद्र की चुनौतियों से जूझना इस अकेली यात्रा के दौरान अनन्या को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्हें खतरनाक समुद्री हालात, ओर्का व्हेल से मिलना, खराब मौसम से जूझना और एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा जब उनके रडर (स्टीयरिंग यंत्र) को मध्य यात्रा में नुकसान हो गया। लेकिन अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और मानसिक मजबूती के साथ उन्होंने उसे ठीक किया और यात्रा जारी रखी। अनन्या ने रोजाना लगभग 60-70 किलोमीटर की दूरी तय की। उनके द्वारा बनाई गई आहार और जल योजना ने उन्हें इन कठिन परिस्थितियों में टिके रहने में मदद की। समाज के लिए योगदान अनन्या की यह यात्रा केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में पॉजिटिव बदलाव लाना था। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन और दक्षिण भारत के अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाले दीनबंधु ट्रस्ट के लिए 1,50,000 पाउंड से अधिक धन जुटाया। यह योगदान यह दिखाता है कि व्यक्तिगत प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। सबके लिए यादगार प्रेरणा अनन्या की यह यात्रा केवल शारीरिक कड़ी मेहनत की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत संदेश भी देती है। यह उन महिलाओं और रंगीनी जातियों को साहस और प्रेरणा देती है जिन्हें साहसिक खेलों में पारंपरिक रूप से स्थान नहीं मिला है। अनन्या ने अपने संघर्ष को सभी के साथ साझा किया और सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी, जिससे वह दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं। नई सोच की ओर कदम “द लॉजिकल इंडियन” अनन्या प्रसाद को एक प्रेरणा के रूप में मानता है। उनका यह संघर्ष और सफलता साहस, जिम्मेदारी और बदलाव की ताकत को दर्शाती है। यह यात्रा हमें एक महत्वपूर्ण सवाल देती है: हम कैसे और अधिक समावेशी प्लेटफ़ॉर्म बना सकते हैं जो विविध आवाज़ों को सुनने और समाज के मौजूदा दृष्टिकोणों को चुनौती देने का मौका दे?

राहगीरों से मोबाइल और पैसे छीनने वाले दो युवकों भीड़ ने बुरी तरह से पीटा

बीकानेर शहर के सदर थाना इलाके के चौखूंटी पुलिया के पास राहगीरों से मोबाइल और पैसे छीनने वाले दो युवकों को यहां इकट्ठा हुई भीड़ ने बुरी तरह से पीटा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मोबाइल की छीना-झपटी करने वाले युवकों में एक युवक भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरा भीड़ के हत्थे चढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके में लंबे समय से मोबाइल और पैसे छीनने की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसी के चलते इलाके में जब लोगों ने इन युवकों को संदिग्ध हरकत करते देखा और फिर एक राहगीर से मोबाइल छीनते हुए पकड़ा तो युवक को घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को शांत करवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस आरोपी युवक से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की आगे की कार्रवाई में लगी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online