LATEST NEWS

मुख्यमंत्री का विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस पर जवाब- 8 करोड़ लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाते हुए प्रदेश को खुशहाल व विकसित बनाने का है। राज्य सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता, महिला के साथ-साथ समस्त वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत 2047 हेतु दिये गये विजन के आधार पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जेजेएम की अवधि मार्च 2028 तक बढ़ाई- मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार के समय जल जीवन मिशन में प्रदेश सम्पूर्ण देश में अंतिम पायदान पर खड़ा था। कार्य की गति धीमी थी, इस कारण मार्च 2025 में जेजेएम समाप्ति पर लाखों घर इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन्द्रीय बजट में जेजेएम की अवधि बढ़ाकर मार्च 2028 तक कर दी है। यह हमारी डबल इंजन की सरकार की शक्ति से संभव हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि गत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और घोटाले किए गए थे। हमारी सरकार इनकी जांच करवा रही है। गत सरकार के समय योजना के तहत टेंडर्स में अत्यधिक प्रीमियम आ रहा था, उस पर भी अब नियंत्रण हो गया है। इसी तरह गत सरकार के समय सहकारिता विभाग द्वारा दुर्घटना एवं जीवन बीमा के लिए प्रीमियम राशि 450 करोड़ रूपये से अधिक हो गई थी, जबकि अब वह 269 करोड़ रूपये ही है। केन्द्रीय करों में राज्य की हिस्सा राशि वर्ष 2025-26 के लिए 85 हजार 716 करोड़ रूपये- श्री शर्मा ने कहा कि राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए दिये गये अतिरिक्त ऋण का महत्व है। पन्द्रहवें वित्त आयोग के तहत केन्द्र सरकार द्वारा आगामी वर्ष भी इन प्रावधानों को सहमति प्रदान की गई है। इन प्रावधानों के तहत राज्य को 18 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी। केन्द्रीय करों में राज्य की हिस्सा राशि को भी 75 हजार 156 करोड़ रूपये में 14 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए 85 हजार 716 करोड़ रूपये कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के आम बजट वर्ष 2025-26 में हुई ऐतिहासिक घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आम बजट वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक घोषणाएं कर आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। अब वह दिन दूर नहीं, जब हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बजट की वजह से राजस्थान में भी 12 लाख वार्षिक आय वाले मध्यम वर्ग व नौकरी पेशा लोगों को अब किसी प्रकार का आयकर नहीं देना होगा। इससे आमजन की जेब में जब ज्यादा पैसा आयेगा और वह निश्चित तौर पर ज्यादा खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि 77 लाख से अधिक अन्नदाताओं, किसानों के लिए केसीसी की सीमा को 3 लाख से बढाकर 5 लाख किया गया है। साथ ही, प्रदेश में 6 लाख गिग वर्कर्स को पंजीकृत कर पीएम जन आरोग्य योजना से जोड़ने का फैसला आम बजट में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन, कृषकों, निवेशकों एवं उद्यमियों को राहत देने की श्रृंखला में आर.बी.आई. द्वारा भी 0.25 प्रतिशत रेपो रेट में कमी की गई है। किसान सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर की 8 हजार रूपये- श्री शर्मा ने कहा कि गत सरकार द्वारा अतार्किक रूप से थोथी घोषणाएं की गई। किसानों से 10 दिन में संपूर्ण कर्जमाफी का वादा कर वादाखिलाफी की गई। हमारी सरकार ने प्रथम वर्ष में ही प्रदेश के विकास का एक्शन प्लान घोषित किया है। उन्होंने कहा कि वह किसान परिवार से आते है, इसलिए किसानों की जरूरतों को समझते है। आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र के तहत किसान सम्मान निधि की राशि को दोगुना करने का वादा किया था। प्रथम फेज में इसे 6 हजार रूपये से बढाकर 8 हजार रूपये किया गया है। गत सरकार के कार्यकाल में लगभग आधी घोषणाएं अपूर्ण- मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार के कार्यकाल में कुल 4148 घोषणाओं में से लगभग आधी 1921 घोषणाएं अपूर्ण रही हैं। उनके कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक की अनेकों घोषणाओं पर काम ही प्रारम्भ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जनहित का ध्यान रखते हुए हमने पहले बजट में 5 वर्षों की कार्ययोजना निर्धारित कर 1 हजार से अधिक घोषणाएं की हैं। हमारी सरकार ने लेखानुदान और परिवर्तित बजट में कुल 1272 बजट घोषणाएं की हैं जिसमें से 297 पूर्ण हो चुकी हैं। 488 बजट घोषणाओं के संबंध में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है और काम भी प्रगतिरत है। एक वर्ष की अल्प अवधि में गरीब और किसानों को पहुंचाई मदद- श्री शर्मा ने कहा कि गत सरकार के अंतिम वर्ष में 4232 स्कूटी वितरण हुई, जबकि हमारी सरकार के प्रथम वर्ष में ही 24 हजार 517 स्कूटियों का वितरण किया गया। हमने 88 हजार 800 टेबलेट का वितरण किया, जबकि गत सरकार के अंतिम वर्ष में यह संख्या शून्य रही। इसी प्रकार प्रथम वर्ष में 28 हजार 884 सोलर पम्प की स्थापना की गई जबकि गत सरकार के कार्यकाल में यह संख्या 1200 रही। हमारी सरकार ने एक वर्ष में नहरी तंत्र के माध्यम से 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई। गत सरकार के अंतिम वर्ष में यह आंकड़ा 12 हजार 492 रहा। हमने एक वर्ष में गौशालाओं को 1148 करोड़ रूपये की सहायता दी, जबकि गत सरकार ने अंतिम वर्ष में गौशालाओं को 733 करोड़ रूपये की ही सहायता दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों एवं शिशुओं के पैकेज आदि को सम्मिलित कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (माँ योजना) लागू की गई। इसी प्रकार पशुधन बीमा में छोटे पशु भी शामिल करते हुए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना लागू की गई है। रामजल सेतु लिंक परियोजना का दायरा बढ़ाया- मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार के समय ईआरसीपी को लटकाया, अटकाया और भटकाया गया। हमारी सरकार ने इस परियोजना का दायरा बढ़ाते हुए ’रामजल सेतु लिंक परियोजना’ के … Read more

बारात से लौट रहे पिकअप का टायर फटा , दो लोगों की मौत, 5 लोग घायल

महासमुंद बीती रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है. बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शोएब अख्तर की भविष्यवाणी ने चौकाया- भारत-पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल में होगी ये टीम

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेट पंडितों द्वारा भविष्यवाणियां करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान तो नॉक आउट स्टेज में पहुंचेगी, अगर अफगानिस्ता की टीम मैच्योरिटी दिखाती है तो वो भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकती है। बता दें, पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी, वहीं वर्ल्ड कप 2023 में टीम ने 9 में से 4 मैच जीते थे, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हार का स्वाद चखाया था। क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार शोएब अख्तर ने दुबई में मीडिया से कहा, “अगर अफगानिस्तान की टीम इस इवेंट के दौरान मैच्योरिटी दिखाती है, तो वे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।” उन्होंने आगे कहा, अगर अफगानिस्तान की टीम मैच्योरिटी दिखाए और उसके बल्लेबाज धैर्य दिखाएं तो वे हैरान कर देने वाले रिजल्ट दे सकते हैं। इसके अलावा रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने एक और बड़ी भविष्यवाणी की, उनका कहना है कि 23 फरवरी को होने वाले इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले में उनकी टीम भारत को रौंद देगी और फाइनल में एक बार फिर फैंस को दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। शोएब अख्तर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान 23 फरवरी को भारत को हरा देगा। वास्तव में, मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान और भारत दोनों को टूर्नामेंट के फाइनल में भी भिड़ना चाहिए।”

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले बड़ी खुशखबरी

रायपुर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी. ट्रेन की तैयारियों को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है. ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर संचालित होगी. इस नोटिफिकेशन की कॉपी लल्लूराम डॉट कॉम के पास मौजूद है. हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है. जिसके बाद रेलवे ने वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर अपनी मंजूरी दे  दी है. ये ट्रेन 7 घंटे में करीब 410 किमी का सफर तय कर यात्रियों को रायपुर से जबलपुर पहुंचा देगी. ये ट्रेन कब-कब चलेगी इसका इंटरनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि अब तक रूट पर कोई एक्सप्रेस ट्रेन न होने से लोगों को अमरकंटक एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ रहा है जो कटनी होते हुए जाती है. वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से रायपुर-जबलपुर के अलावा डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा. हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन रेलवे बोर्ड के उच्च पदस्थ सूत्रों से जो इंटरनल नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसके मुताबिक रायपुर से जबलपुर के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिनों में संचालित होगी. यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी. इसके बाद यहाँ से कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी.

पीएम मोदी ने कहा- दिल्ली में विकास जीता, सुशासन की जीत हुई, दिल्ली के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में विकास जीता है। सुशासन की जीत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई थी। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने आप के शासन की तुलान आपदा से की थी। प्रधानमंत्री मोदी लिखते हैं, ‘जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। ” पीएम मोदी ने दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, ‘मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।” अमित शाह ने भी दी बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को झूठ के शासन का अंत और विकास व विश्वास के एक नए युग का आरंभ बताया और कहा कि राजधानी के मतदाताओं ने ‘वादाखिलाफी’ करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है जो झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘प्रचंड जनादेश’ के लिए जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। शाह ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के दिल में मोदी…। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने इसे ‘मोदी की गारंटी’ और उनके विकास के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत करार देते हुए इस ‘प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।’’ अमित शाह ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्लीवासियों ने इस चुनाव में बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।’’

180 अतिथियों के साथ रयागराज संगम स्नान करने के लिए रवाना हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री

राजस्थान प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर राजस्थान मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का विशेष दौरा प्रस्तावित था। महाकुंभ में पावन स्नान के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद के 180 अतिथियों के साथ प्रयागराज पहुंचे। यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रही है। मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर से प्रातः 7:20 बजे विशेष हवाई जहाज से रवाना हुए और लगभग 8:40 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद और अतिथिगण संगम घाट की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां वे पावन स्नान करेंगे। राजस्थान मंडपम में होगा मंत्रिपरिषद का विशेष सत्र संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री और अतिथियों का राजस्थान मंडपम में स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोपहर के भोजन के उपरांत मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान मंडपम में आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होकर 3:30 बजे तक चलेगी। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम बैठक के समापन के बाद शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। कर्नल राज्यवर्धन सिंह और किरोड़ी लाल मीणा की अनुपस्थिति जानकारी के अनुसार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता के स्वर्गवास के कारण वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का भी कार्यक्रम में शामिल होना संदिग्ध माना जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व राजस्थान मंत्रिपरिषद का महाकुंभ स्नान में भाग लेना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। इस यात्रा को राज्य सरकार की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान के सम्मान से जोड़ा जा रहा है।

सामजसेवी अन्ना हजारे ने कहा- शराब की दुकान बढ़ाने से केजरीवाल की इमेज हुई खराब

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। इस बीच सामजसेवी अन्ना हजारे का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। दिल्ली चुनाव नतीजों की बात करें तो 12 बजे के पहले ही तस्वीर साफ होती दिख रही है। 70 में से भाजपा को 46 और आम आदमी पार्टी के खाते में 24 सीटें आईं हैं। AAP को क्या बोल गए अन्ना हजारे? दिल्ली में अन्ना आंदोलन के जनक और समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था, लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण अरविंद केजरीवाल छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। उन्होंने आगे कहा कि ये उनके समझ में नहीं आया,जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया। आरोप गलत साबित करना जरूरी- हजारे अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलता रहता है। जरूरी यह है कि आप अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित कर पाते हैं या नहीं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर आप साबित करें कि ये गलत था। अन्ना ने कहा कि दिल्ली में पहली बार एक मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाने की बात कही थी। मैंने तब भी कहा था कि मैं पार्टी में शामिल नहीं होउंगा। जनता की सेवा भी भगवान की पूजा है अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए… ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। आप हमेशा निष्काम भाव से काम करो। पूजा केवल मंदिर में नहीं होती, जनता की सेवा करना भी भगवान की पूजा होती है।

पूर्व मुख्यमंत्री अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहा- वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने ना सिर्फ जनता के फैसले को स्वीकार किया बल्कि बड़ा दिल दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत की बधाई दी। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर हार की मायूसी साफ नजर आ रही थी। प्रचार दौरान कई बार चुनाव आयोग पर सवाल उठा चुके अरविंद केजरीवाल ने मतदान से ठीक पहले ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका भी जाहिर की थी, लेकिन नतीजों के बाद उन्होंने किसी तरह का प्रश्नचिह्न लगाने की बजाय जनादेश को स्वीकार किया। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी फैसला है उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर।’

बिलासपुर में महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

बिलसापुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनभर से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. गांव में बंट रहे चुनावी शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. गांव में अब तक चार ग्रामीणों के शव मिले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई है. गांव में सर्वे कराया जा रहा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझाने के बाद मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा

नई दिल्ली/श्रीनगर दिल्ली में आज मतगणना का दिन है. वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं. अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP सिर्फ 14 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है. वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘महाभारत’ सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, ‘और लड़ो आपस में!’… साफ है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और AAP के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर है. विधानसभा चुनावोंं में काम नहीं करता है ‘इंडिया’ ब्लॉक कांग्रेस और AAP केंद्र में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं लेकिन विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन काम नहीं करता है. पहले हरियाणा और फिर दिल्ली में कांग्रेस और AAP ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह बीजेपी को फायदा हुआ. सही साबित होते दिख रहे एग्जिट पोल दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे. नतीजों से पहले जारी हुए एग्जिट पोल्स में बताया गया था कि अबकी बार बीजेपी के लिए दिल्ली दूर नहीं है यानी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता बताया गया था. शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं. बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था. इस दौरान कुल 60.54 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था.चुनाव के दौरान तीनों दलों ने जमकर प्रचार प्रसार किया था. पीएम मोदी ने किया प्रचार बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार का नेतृत्व किया. इस दौरान पार्टी ने यमुना नदी के कथित जहरीली होने और मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन का मुद्दा उठाया. वहीं, AAP ने अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में अपनी परफोर्मेंस को जनता के सामने रखा. दूसरी ओर कांग्रेस भी जमकर प्रचार किया. इस दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले को लेकर मामले में कथित भूमिका के लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा. दो चुनावों में AAP का रहा दबदबा बता दें कि दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा.इतना ही नहीं पार्टी एक सीट भी अपने नाम नहीं कर सकी. इसी तरह बीजेपी भी दो दशक से अधिक समय दिल्ली की सत्ता से बाहर है, जबकि पिछले दो चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था.  

महाकुंभ के कारण एमपी-यूपी सीमा पर यातायात कंट्रोल किया, चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, लगा लंबा जाम

रीवा महाकुंभ को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश वह मध्य प्रदेश के सीमा चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कल सुबह से जहां धीमी गज से वाहनों को रवाना किया जा रहा था वही सुबह 9 बजे तक वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके कारण तकरीबन 5 किलोमीटर का लंबा जाम अब तक लग चुका है। श्रद्धालुओं तथा महाकुंभ में जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन एक बार फिर जिले के चार स्थानों पर मिशन हाईवे 39 पर आने वाले वाहनों को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं को जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला डीआईजी साकेत पांडे से बात की है।  

सचिवालय सील, सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया

नई दिल्ली दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। इसी बीच प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। संयुक्त सचिव ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने आला अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए लिया गया है। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद हलचल तेज हो गई है। सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के लिए संयुक्त सचिव प्रदीप तायल ने अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का आदेश दिया है। आदेश में उन्होंने लिखा है, ‘सुरक्षा चिंताओं और रिकॉर्ड्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि प्रशासनिक विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाया जाए। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत संबंधित सभी ब्रांच इंचार्ज को उनके सेक्शन/ब्रांच के अंतर्गत रिकॉर्ड्स, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।’

हमास तीन इजरायली बंधकों को रिहा करेगा, इजरायल की जेल से छूटेंगे फिलिस्तीनी कैदी, युद्धविराम के तहत बंधकों-कैदियों की बदली

तेल अवीव: गाजा पट्टी में लागू युद्धविराम की शर्तों के तहत फिलिस्तानी गुट हमास शनिवार को तीन इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने इन तीनों इजरायली नागरिकों के नाम जारी कर दिए हैं। हमास इस बार तीन पुरुष बंधकों को छोड़ने जा रहा है। इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। संघर्ष विराम के प्रभावी होने के बाद यह पांचवी बार है, जब इजराइल की जेल में बंद फलस्तीनियों को रिहा किया जाएगा और हमास इजराइली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने शनिवार को 52 वर्षीय एली शरबी, 56 वर्षीय ओहाद बेन अमी और 34 वर्षीय लेवी को रिहा कनरे का फैसला लिया है। इन तीनों को 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले इजरायल पर हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। इसी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में हमले शुरू कर दिए थे और युद्ध छिड़ गया था। बीते महीने, 19 जनवरी को दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। युद्धविराम के बाद अब तक 18 इजरायली बंधकों और 550 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जा चुका है। उम्रकैद के 18 लोगों को छोड़ेगा इजरायल एपी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने शरबी और बेन अमी को किबुत्ज बेरी से बंधक बना लिया गया था। यह इलाका हमास के हमले में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। वहीं लेवी को नोवा संगीत समारोह से अगवा किया गया था। हमले के बाद लेवी एक कमरे में छिपे हुए थे, जिसका दरवाजा तोड़कर हमास लड़ाके घुस गए थे और उनको बंधक बनाकर गाजा ले आए थे। इजरायल की से शनिवार को रिहा किए जाने वाले 183 फिलिस्तीनी कैदियों में 18 लोग ऐसे हैं, जिन्हें घातक हमलों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं 54 लोग लंबी अवधि की सजा काट रहे हैं। इन 183 लोगों में 111 फिलिस्तीनी गाजा से हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले के बाद हिरासत में लिया गया था। ये सभी पुरुष हैं और 20 से 61 साल की उम्र के हैं। गाजा में हमास और इजरायल के बीच फिलहाल युद्धविराम समझौता चल रहा है। युद्धविराम का ये चरण मार्च की शुरुआत तक चलेगा। युद्धविराम समझौते के इस चरण के तहत 33 इजरायली बंधकों और 1900 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है। इजरायल का कहना है कि 33 बंधकों में से आठ की मौत हो चुकी है।

अलास्का में लापता विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, प्लेन में सवार सभी 10 यात्रियों की हुई मौत

अलास्का अमेरिका के अलास्का में लापता विमान के बारे में अपडेट सामने आई है जहां पर यह 10 यात्रियों को ले जा रहा छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में सभी यात्रियों की मौत होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि, पश्चिमी अलास्का में एक छोटा यात्री विमान बर्फ से ढंके समुद्र में मिला है। अमेरिकी तट रक्षक बल के प्रवक्ता माइक सालेर्नो ने बताया कि विमान की अंतिम लोकेशन पर बचावकर्मी उसकी तलाश में जुटे थी तभी उनकी नजर विमान के मलबे पर पड़ी। पड़ताल के लिए दो तैराकों को समुद्र में उतारा गया। अलास्का के अधिकारी ने दी जानकारी यहां पर अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान ने बृहस्पतिवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था। ‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया। ‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था। प्लेन के अंदर जाना हुआ मुश्किल आपको बताते चलें कि, USCG ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दुर्घटना को लेकर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में USCG ने कहा, “प्लेन में सवार 10 लोगों में 3 के शव प्लेन में पाए गए हैं. वहीं, बाकी 7 लोगों के शव प्लेन के अंदर होने की संभावना है. लेकिन दुर्घटनाग्रस्त प्लेन की हालत के कारण प्लेन के अंदर जा पाना फिलहाल अभी मुश्किल है।”हम इस दुर्घटना में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते है। 6 फरवरी को गायब हुआ था विमान आपको बताते चलें कि, अमेरिकी विमान सेना 208B ग्रैंड कैरवैन ने अलास्का के उनालकलीट शहर के स्थानीय समय के मुताबिक गुरुवार (6 फरवरी) को दोपहर 2:37 बजे नोम जाने के लिए उड़ान भरा था और उड़ान भरने के 39 मिनट के बाद रडार से गायब हो गया था. यह विमान बीयरिंग एयर द्वारा ऑपरेट की जाती थी, इसमें 9 यात्री और 1 पायलट सवार थे।

टीवी की दुनिया के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर है’ पर बनेगी फिल्म

मुंबई ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी की दुनिया का पॉप्युलर शो है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाद एक यही एक कॉमिक फैमिली शो है, जो लंबे समय से चला रहा है और दर्शकों का इसे भरपूर प्यार भी मिल रहा है। मगर अब ये शो एक फिल्म के रूप में भी आने वाला है। जिसकी पुष्टि खुद आसिफ शेख ने की है, जो इस शो में विभूती नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर आसिफ शेख ने ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ से बातचीत में बताया, ‘हम लोग अब फिल्म के साथ आ रहे हैं। भाभी जी घर पर हैं फिल्म आ रही है हमारी। हम इसकी 8 फरवरी से शूटिंग शुरू कर रहे हैं। लोगों ने इन 10 सालों में इतना प्यार दिया हमें और दूसरी बात ये है कि हमने भी बड़ी कोशिश रखी कि हम उनको कुछ नया देते रहें।’ ‘भाभी जी घर पर हैं’ फिल्म की कहानी क्या होगी? वहीं, अनीता भाभीजी के रोल में नजर आ रहीं विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘ये 70mm में दिखाई जाएगी तो ये वाकई बहुत बड़ा धमाका है। और अभी तक आप जितना देखते आए हैं, उस हिसाब से ये फिल्म विजुअली और स्क्रिप्ट के हिसाब से भी बहुत अलग रहेगा। हालांकि कॉन्सेप्ट वही रहेगा कि एक-दूसरे की बीवियों को लाइन मारेंगे। लेकिन ये बहुत ग्रैंड होगा।’ रोहिताश गौर ने फिल्म आने पर जताई खुशी वहीं, रोहिताश गौर ने भी कहा, ‘मेरे लिए भी बड़ी बात है। क्योंकि जिस सीरियल को हम कम आंक रहे थे। आज वो 10वें साल में चल रहा है और 2500 एपिसोड हमारे पूरे हो चुके हैं। और उस पर फिल्म बन रही है तो इससे बड़ी बात तो कोई हो ही नहीं सकती।’ अब इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने खुशी जताई है। हालांकि कुछ ने शिल्पा शिंदे को लाने की मांग की है। लोगों ने फिल्म में शिल्पा शिंदे और सौम्या टंडन की मांग की एक ने लिखा, ‘बिना शिल्पा शिंदे के नहीं, प्लीज।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा शो है, मूवी में खर्चा मत करो।’ एक ने लिखा, ‘आधी जनता फिल्म देखने तो सौम्या के कारण आएगी। वह बेस्ट हैं इस रोल के लिए। उनके एक्सप्रेशन्स, उनकी आवाज और लुक्स कमाल के हैं।’ एक ने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसकी फिल्म अच्छी होगी। ये टीवी पर ही सही है।’ एक ने लिखा, ‘पुरानी अनीता जी को कास्ट करो तो ये सुपर डुपर हिट होगा।’ वहीं कुछ ने हप्पू सिंह की भी मांग की। कहा कोई नहीं चाहिए सिर्फ हप्पू सिंह होने चाहिए। एक ने लिखा, ‘गोरी मैम पुरानी ही चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘बिना शिल्पा शिंदे के फिल्म बकवास है। सीरियल भी जबरन खींच रहे।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet