LATEST NEWS

केजरीवाल को झटके पर झटका, तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हुए, अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद, पार्टी ने राजधानी में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस प्रयास के तहत, आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन मौजूदा पार्षदों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन तीनों पार्षदों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह घटनाक्रम दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है, जिससे एमसीडी (नगर निगम) में भी बीजेपी के प्रभाव को मजबूती मिल सकती है। बीजेपी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के जो पार्षद में एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा में जीत के बाद अब बीजेपी की नजर एमसीडी चुनाव पर भी हैं। बता दें कि इसी साल अप्रैल में दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव होना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब एमसीडी में भी बीजेपी का पलड़ा भारी होगा. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें हासिल की हैं तो वहीं AAP के खाते में 22 सीटें आई हैं। अब एमसीडी पर बीजेपी की नजरें आम आदमी पार्टी के जो पार्षद बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल शामिल हैं. दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी की नजरें एमसीडी पर भी हैं. इसी साल अप्रैल में दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब एमसीडी में भी बीजेपी का पलड़ा भारी होगा. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें हासिल की हैं तो वहीं AAP के खाते में 22 सीटें आई हैं. नवंबर 2024 में हुआ था मेयर का पिछला चुनाव मेयर का पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था लेकिन कार्यकाल केवल पांच महीने का है. तब AAP के महेश खिंची बीजेपी के किशन लाल से केवल तीन वोटों से ही जीत पाए थे. मेयर चुनाव में कुल 263 वोट डाले गए थे जिनमें महेश खिंची को 133 और किशन लाल को 130 वोट मिले थे जबकि दो वोट अवैध हो गए थे. चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए 8 AAP विधायक दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. इन विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था और अगले ही दिन सभी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा की मौजूदगी में 8 विधायकों ने पार्टी जॉइन की थी.

बीसीसीआई की हिदायत का दिखा असर, एकसाथ दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की दोपहर दुबई रवाना हो गया. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मीडिया के कैमरा में कैद हुए. बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों का परिवार उनके साथ नजर नहीं आया. BCCI की नई पॉलिसी बनी रोड़ा नए नियमों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 45 दिन से कम के दौरों पर खिलाड़ियों के साथ परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देता है। 19 फरवरी से नौ मार्च तक चलने वाला टूर्नामेंट तीन सप्ताह तक चलेगा. इसका मतलब है कि दुबई में मेन इन ब्लूज का उत्साह बढ़ाने के लिए परिवार मौजूद नहीं होंगे. क्या टूर्नामेंट में नहीं दिखेगा प्लेयर्स का परिवार? यदि खिलाड़ी अभी भी दौरे पर अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाना चाहता है तो परिवार के सदस्यों का सारा खर्च खिलाड़ी को खुद उठाना होगा. बीसीसीआई खिलाड़ी के परिवार के सदस्यों का खर्च नहीं उठाएगी। निजी कर्मचारियों (मैनेजर्स, एजेंट्स और शेफ) पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जो पहले टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ ट्रेवल करते थे. सभी खिलाड़ी एकसाथ नजर आए न्यूज एजेंसी ने पोस्ट में लिखा- भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था चैंपियंस ट्रॉफी मं हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि बाकी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और यह टूर्नामेंट नौ मार्च तक जारी रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट के वीडियो में सबसे आगे कोच गौतम गंभीर चेक इन के लिए जाते दिखे। उनके पीछे वॉशिंगटन सुंदर, उपकप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एसिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और कुछ और स्टाफ नजर आए। फिर रोहित शर्मा भी एक कार से निकलते दिखे और वह फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ दिखे।  23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्या व्यवस्था? दो सेमीफाइनल 4 मार्च और 5 मार्च को होंगे। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी रिजर्व डे की व्यवस्था रहेगी। पहला सेमीफाइनल (अगर भारत उसमें पहुंचता है) दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत क्वालिफाई नहीं करता है तो मैच पाकिस्तान में ही होगा। ऐसे ही फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारत खिताबी मुकाबले तक पहुंचता है तो इसे दुबई में कराया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.4 मिलियन अमेरिका डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। उपविजेता टीम को मिलेंगे 9.72 करोड़ रुपये विजेताओं के अलावा उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमों को 56000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि बढ़कर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) हो गई है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा, पर्याप्त पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।   अन्य टीमों को कितने रुपये मिलेंगे? किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 350000 डॉलर (करीब तीन करोड़ रुपये), जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140000 डॉलर (करीब 1.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सभी आठ टीमों को इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 125000 डॉलर (करीब 1.08) करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।  

वीआईपी स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटा

प्रयागराज संगम वीआईपी घाट पर शनिवार को लेखपाल को दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल को चोटे आई हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाया गया है। घटना से आक्रोशित लेखपालों ने चेतावनी दी है कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल वीआईपी स्नान बंद करा देंगे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू करा दी गई है। लेखपाल सुनील कुमार दुबे को गैर जनपद से आए एक दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल उत्तराखंड के एक विधायक के प्रोटोकॉल में लगे हुए थे, जबकि दरोगा अपने साथ आए कुछ लोगों को वीआईपी घाट पर लेकर जाना चाहता था। रोके जाने पर दरोगा अड़ गया कि वह किसी को भी भीतर नहीं जाने देगा। इसी बात पर उसकी लेखपाल से कहासुनी के बाद नोकझोक हुई। आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने हाथापाई शुरू कर दी। लेखपाल की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। लेखपालों ने वीआईपी स्नान बंद करने की चेतावनी दी है। वह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ओम बिरला ने संगम में लगाई डुबकी, यह हमारे आस्था का विषय, इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए

प्रयागराज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ उन्होंने त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना की। इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है। जहां संत ऋषि मुनियों की अद्भुत वाणी हैं, करोड़ो लोगों की श्रद्धा है और मां गंगा का किनारा है। हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है। आत्मा और मन की शांति के साथ देश में समृद्धि और खुशहाली आए। महाकुंभ पर राजनीति नहीं करना चाहिए लोकसभा स्पीकर ने आगे कहा कि हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए। विपक्षियों को लेकर उन्होंने कहा कि महाकुंभ पर राजनीति नहीं करना चाहिए। यह हमारे आस्था का विषय है। सीएम योगी ने बड़ा आयोजन किया है। 144 साल बाद आने वाला महाकुंभ बहुत बड़ा महाकुंभ है। इस महाकुंभ में आकर आनंद प्राप्त हो रहा है। महाकुंभ में अब तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कवि कुमार विश्वास, 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत कई बड़ी हस्तियां संगम में डुबकी लगा चुके है। महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सात समंदर पार के लोग कुंभ की दिव्यता और भव्यता को देखने के लिए आ रहे है। भारत की प्राचीन परंपरा और यहां की सनातन संस्कृति विदेशी लोगों के मन को भा रही है। जिसके परिणामस्वरूप महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। बसंती पंचमी के मौके पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में शाही स्नान किया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं 10 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में कल्पवास कर रहे है।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, दो जिलों से गिरफ्तार किए गए 9 उग्रवादी, भारी मात्रा हथियार बरामद

 इंफाल मणिपुर में सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है. इसी बीच, सुरक्षाबलों ने  पूर्वी इंफाल और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि अपहरण और वसूली गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोम्पोक इलाके से गिरफ्तार किया गया. एक अन्य ऑपरेशन में, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के खाबेइसोई इलाके से जबरन वसूली गतिविधि में शामिल केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने  इंफाल पूर्वी जिले के नुंगोई अवांग लीकाई इलाके से यूएनएलएफ (पामबेई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा, ”गिरफ्तार व्यक्ति इम्फाल शहर और उसके आसपास वसूली गतिविधियों और हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था.” सूबे में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन मणिपुर में बीरेन सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है. मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बीते रविवार को बीरेन सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया था. मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे. हालांकि अब सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है. संविधान के अनुच्छेद 174(1) के अनुसार राज्य विधानसभाओं को अपनी अंतिम बैठक के छह महीने के भीतर बुलाना अनिवार्य है. मणिपुर में पिछला विधानसभा सत्र 12 अगस्त 2024 को बुलाया किया गया था. लेकिन बीते दिन यानी बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने की समय सीमा खत्म हो गई.    

महाकुंभ क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित, 15-16 फरवरी का पास रद्द, आने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

प्रयागराज प्रयागराज में इन दिनों दिव्य और भव्य महाकुंभ मेला चल रहा है. इस हफ्ते शनिवार और रविवार को भारी के भीड़ आने का अनुमान जताया जा रहा है, जिसे देखते हुए मेला प्रशासन ने सभी पास को रद्द कर दिया है. पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है. इसी के साथ-साथ प्रशासन ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद करने की भी घोषणा की है. मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ से सीख लेते हुए प्रशासन जरूरी सावधानियां बरत रहा हैं. महाकुंभ मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में जाने के लिए जारी पास को रविवार और शनिवार के लिए रद्द कर दिया है. भारी भीड़ की आशंका के चलते 15 और 16 फरवरी को पूरे महाकुंभ मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन भी घोषित किया गया है. इस दौरान किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. गाड़ियों को नजदीकी पार्किंग में पार्क करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन मेला क्षेत्र में बनी पार्किंग में गाड़ियां पार्क नहीं होगीं. 16 फरवरी तक संगम स्टेशन बंद इस संदर्भ में मेला प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिया. कुंभ मेले में सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है. वहीं, रेलवे ने भी भारी भीड़ को देखते हुए संगम स्टेशन 16 फरवरी तक बंद करने का ऐलान किया है. भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में रेलवे ने जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है. दरअसल, वीकेंड की वजह से महाकुंभ नगर में शुक्रवार की सुबह से काफी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है. पुलिस ने कई जगह पार्किंग स्थल बनाए बता दें कि शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है, इस वजह से कुंभ में भीड़ और जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. वहीं दूरदराज़ से आने वाले श्रद्धालु भी अपनी गाड़ियां लेकर महाकुंभ में आना चाहते हैं, जिस वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी भी हो रही है, पुलिस ने भीड़ को देखते हुए कई जगह पार्किंग स्थल बनाए हैं. जहां उन गाड़ियों को रोका जाता है और उसके बाद श्रद्धालु पैदल या ई-रिक्शा या शटल बसों से ही महाकुंभ में आकर संगम स्नान कर सकते हैं. भीड़ के चलते संगम के आसपास के इलाके भी जाम हो गए हैं. महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे 15, 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली और वाराणसी (प्रयागराज के रास्ते) के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02252/02251 चलाएगा. उत्तर रेलवे द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन संख्या 02252 सुबह 5.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. वह 12.00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. इसके बाद 14.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि वापसी के लिए ट्रेन नंबर 02251 वाराणसी से 15:15 बजे चलेगी. ये ट्रेन 17.20 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और उसी दिन 23.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वीकेंड पर भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान महाकुंभ स्नान के लिए संगम स्टेशन पर पहुंची रही भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है. यह स्टेशन संगम के सबसे नजदीक है. यहां 16 फरवरी तक सभी तरह की एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी है. बता दें कि माघ पूर्णिमा से पहले उमड़ी भीड़ के चलते 9 फरवरी को ही प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 14 फरवरी तक के लिए बंद किया गया था, जिसे बढ़कर अब 16 फरवरी तक कर दिया गया है.  

महाकुंभ में बना एक और रिकॉर्ड, प्रयागराज एयरपोर्ट देश के शीर्ष 20 हवाई अड्डों में शामिल

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 ने इस क्षेत्र की हवाई यात्रा को पूरी तरह से बदल दिया है। 13 जनवरी में शुरू हुआ यह महाकुंभ 26 फरवरी 2024 को शाही स्नान के साथ समाप्त होगा। इसमें श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते प्रयागराज एयरपोर्ट अब भारत के शीर्ष 20 एयरपोर्ट्स में शामिल हो गया है। यह पटना, चंडीगढ़ और गोवा के मोपा जैसे एयरपोर्ट्स से भी आगे निकल गया है। इससे उत्तर प्रदेश के लिए नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी को जोड़ने वाले बढ़ते टूरिस्ट सर्किट के साथ, यह क्षेत्र साल भर पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है। यह ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों के प्रबंधन के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश कर सकता है। पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या सामान्य रहती थी। लेकिन अब यहां रोजाना उतने ही यात्री आ-जा रहे हैं, जितने महाकुंभ शुरू होने से पहले पूरे महीने में आते थे। एयरपोर्ट के टर्मिनल और एप्रन क्षेत्र को बढ़ाया गया है। इसके चलते अब रात में भी विमानों का संचालन हो रहा है। जिससे काफी ज्यादा विमान उड़ान भर पा रहे हैं। महाकुंभ से पहले के मुकाबले अब उड़ानों की संख्या चार गुना से भी ज़्यादा हो गई है। हवाई किराए भी आसमान छूने लगे। जब सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायतें बढ़ने लगीं तो सरकार ने इस पर ध्यान दिया। सरकार और एयरलाइंस ने मिलकर काम किया। उन्होंने विमानों की संख्या बढ़ाई। ज़्यादा लोगों को ले जाने वाले बड़े विमान लगाए। इसके बाद धीरे-धीरे किराए भी कम होने लगे। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के आंकड़ों के मुताबिक, प्रयागराज एयरपोर्ट कुछ दिनों में 42 से ज़्यादा विमानों की उड़ान को संभाल सकता है। यह पहले के मुकाबले चार गुना ज़्यादा है। इस बढ़ोत्तरी में स्पाइसजेट सबसे आगे है। एयरपोर्ट से चलने वाली 283 साप्ताहिक उड़ानों में से 116 स्पाइसजेट की हैं। इंडिगो 82 उड़ानों के साथ दूसरे नंबर पर है। एयर इंडिया की भी 32 साप्ताहिक उड़ानें हैं। सरकारी एयरलाइन एलायंस एयर की 28 और अकासा एयर की 25 साप्ताहिक उड़ानें हैं। स्पाइसजेट इस फायदेमंद रूट पर पूरा ध्यान दे रही है। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रयागराज के लिए स्पाइसजेट की उड़ानें उसकी कुल घरेलू उड़ानों का लगभग 13% हैं। यही नहीं कनेक्टिविटी भी बढ़ी है। प्रयागराज अब 17 अलग-अलग शहरों से जुड़ा है। दिल्ली सबसे आगे है, जहां से 87 साप्ताहिक उड़ानें हैं। मुंबई से 53 और बेंगलुरु से 36 उड़ानें हैं। सिर्फ़ प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आस-पास के इलाके भी इस बढ़ी हुई कनेक्टिविटी का फ़ायदा उठा रहे हैं। अयोध्या और वाराणसी की यात्राएं श्रद्धालुओं में लोकप्रिय हो रही हैं। इससे मुख्य सड़कों पर भीड़ बढ़ रही है। उदाहरण के लिए, इस फरवरी में वाराणसी में पिछले साल के मुकाबले 40% ज़्यादा उड़ाने चल रही हैं। भारत के शीर्ष 10 एयरपोर्ट्स एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे ऊपर है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट 20.2% की बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा एयरपोर्ट (BLR) ने 17.6% की वृद्धि दर्ज की है। हैदराबाद और चेन्नई में क्रमशः 19.3% और 14.2% की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पूर्वी भारत का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बना हुआ है। अहमदाबाद और कोच्चि ने भी अच्छी प्रगति की है। पुणे में 19% की वृद्धि हुई है। गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट में 17.8% की गिरावट आई है क्योंकि मोपा एयरपोर्ट के शुरू होने से वहां के यात्री अब मोपा जाने लगे हैं।

गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद 12 देशों ने 131 से ज्यादा पाकिस्तानियों को अलविदा कहा

लाहौर गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद दुनियाभर के 12 देशों ने 100 से ज्यादा पाकिस्तानियों को अलविदा कह दिया है। इन देशों ने कम से कम 131 पाकिस्तानियों को डीपोर्ट कर दिया है। उनपर ड्रग्स तस्करी, अवैध घुसपैठ, और नौकरियों में कानून के उल्लंघन जैसे आरोप थे। गौर करने वाली बात यह है कि इस डिपोर्टेशन में सऊदी अरब और यूएई सबसे आगे थे। सऊदी अरब के इमिग्रेशन सूत्रों के मुताबिक यहां से करीब 74 पकिस्तानियों को उनके देश भेज दिया गया है। उनपर ड्रग ट्रैफिकिंग और नौकरी के नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। सऊदी अरब से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने नौकरी के लिए एग्रीमेंट का उल्लंघन किया था और बिना नोटिस के ही नौकरी छोड़ दी थी। वहीं यूएई ने भी कई पाकिस्तानियों को डिपोर्ट कर दिया है। उनपर अवैध घुसपैठ, चोरी और ड्रग्स ट्रैफिकिंग के आरोप थे। एक ऐसा भी मामला है जब एक पाकिस्तानी को पहुंचने के बाद एंट्री ही नहीं दी गई और उसे तुरंत डिपोर्ट कर दिया गया। आरोप था कि वह खुदकुशी करने की धमकी दे रहा था। इन दो देशों के अलावा, ओमान, कंबोडिया, बहरीन, अजरबैजान, इराक और मेक्सिको से पाकिस्तानियों को डिपोर्ट किया गया है। इसके अलावा मॉरिटानिया और सेनेगल से भी दो पाकिस्तानियों को डिपोर्ट किया गया। उनपर मानव तस्करी के आरोप थे। पाकिस्तान पहु्ंचने के बाद 16 लोगों को फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के हवाले कर दिया गया। वे ट्रैफिकिंग से जुड़े मामलों में आरोपी थे। वहीं 6 को लरकाना, कलात, गुजरांवाला, साहीवाल और रावलपिंडी की पुलिस को सौंप दिया गया। उनके खिलाफ भी जांच शुरू की जाएगी। कराची के एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों के मुताबिक 86 लोगों को देश छोड़ने से रोका गया है। इनमें 30 उमराह यात्री थे। उनके पास अडवांस होटल बुकिंग नहीं थी इसलिए एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। इसकेअलावा उनके पास यात्रा के खर्च का ब्यौरा भी नहीं ता। सात ऐसे लोग भी थे जिनके पास साइप्रस, यूके अजरबैजान और किर्गिस्तान का स्टडी वीजा था। उन्हें भी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। सऊदी अरब, ओमान, अजरबैजान, मालावी, कॉन्गो, बहरीन, मलेशिया, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड, तुर्की और जिम्बॉम्वे के टूरिस्ट वीजा वाले लोगों को भी रोक लिया गया। वहीं कुछ लोग जो कतर, तुर्की और सऊदी अरब में काम करने के लिए ब्लैकलिस्ट थे उन्हें भी बोर्डिंग की अनुमति नहीं दी गई।

पत्नियों के धार्मिक होने की वजह से पति तलाक की अर्जी लगाई

भोपाल  कुटुंब न्यायालय में कुछ अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। पत्नियों के धार्मिक होने की वजह से पति तलाक की अर्जी लगा रहे हैं। ऐसे तीन मामले पिछले एक महीने में देखे गए हैं। एक मामले में तो बैंक अधिकारी पति ने पत्नी के महाकुंभ जाने पर नाराजगी जताते हुए तलाक मांगा है। काउंसलर ऐसे दंपतियों को समझा-बुझाकर उनके रिश्ते बचाने की कोशिश कर रहे हैं। महाकुंभ जाने पर नाराज हो गया पति महाकुंभ के समय धार्मिकता का माहौल है। लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच धर्म के कारण कुछ परिवारों में कलह भी हो रही है। भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक बैंक अधिकारी ने अपनी पत्नी के महाकुंभ जाने पर तलाक की अर्जी लगाई है। पति का कहना है कि पत्नी उसकी मनाही के बावजूद अपनी सहेलियों के साथ धार्मिक यात्राओं पर जाती है। पिछले महीने गई थी वृंदावन पति ने बताया कि पत्नी पिछले महीने वृंदावन से लौटी है। तब से सिंदूर-बिंदी की जगह चंदन का टीका लगाने लगी है। अब मना करने पर भी महाकुंभ चली गई। वहां से आकर रुद्राक्ष की माला पहनने लगी है। पति का कहना है कि पत्नी के इस बदले हुए रूप और व्यवहार से उसके दोस्त उसका मजाक उड़ाते हैं। इसलिए वह उसे ऑफिस पार्टी में नहीं ले जा पाता। पत्नी ब्यूटी पार्लर भी नहीं जाती और न ही सजती-संवरती है। एक अन्य मामले में पत्नी करने लगी है टोटका एक और मामले में पति की शिकायत है कि उसकी पत्नी पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। नौकरी न मिलने पर पूजा-पाठ और टोटके करने लगी। सफलता तो नहीं मिली, लेकिन पूजा-पाठ बढ़ता जा रहा है। अब वह धार्मिक गुरुओं के बताए टोटके करने के लिए घंटों मंदिर में बिताती है। उनके वीडियो घर में भी चलाती है, जिससे पूरा परिवार परेशान है। बढ़ती धार्मिकता की वजह से मांग रहे तलाक इन सभी मामलों में पत्नियों की बढ़ती धार्मिकता को तलाक का आधार बनाया गया है। भोपाल कुटुंब न्यायालय में पिछले एक महीने में ऐसे तीन मामले आ चुके हैं। न्यायालय के काउंसलर इन दंपतियों को समझा-बुझाकर और काउंसलिंग करके उनके विवाह बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

एकता कपूर के सुपरनैच्युलर शो में जहर फैलाएगी ये 21 साल की एक्ट्रेस

मुंबई एकता कपूर के पॉप्युलर शो ‘नागिन’ के 6 सीजन आ चुके हैं और फैंस लंबे समय से इसके सातवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ये खबर बीच-बीच में आती रही है कि इस बार नागिन के रूप में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएगी। कभी प्रियंका चाहर चौधरी तो कभी अंकिता लोखंडे का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब पर्दा उठ गया है और पता चल गया है कि मौनी रॉय, अदा खान को टक्कर कौन देने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर के सुपरनेचुरल थ्रिलर शो ‘नागिन 7’ में ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 17’ से फेमस हुईं ईशा मालवीय नजर आ सकती हैं। जल्द ही उनको इस रोल के लिए फाइनल किया जा सकता है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘ईशा वास्तव में नागिन के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं और चीजें सकारात्मक दिख रही हैं। जल्द ही उन्हें फाइनल कर दिया जाएगा।’ ‘नागिन 7’ में ईशा मालवीय का नाम कंफर्म? सोर्स के हवाले से दावा किया गया है, ‘शो के मेकर्स को ईशा की एक्टिंग स्किल्स पर पूरा भरोसा है. और उनका मानना है कि इससे इस आइकॉनिक रोल में नयापन आएगा। सोर्स ने ये भी कहा है कि ईशा ने अपने पिछले शो में एक्टिंग का लोहा मनवाया है और लगता है कि उनमें नागिन फ्रैंचाइज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की काबिलियत है।’ 10 साल पहले शुरु हुआ था ‘नागिन’ ईशा मालवीय अगर नागिन बनती हैं तो वह मौनी रॉय, सुरभि ज्योति और निया शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने पिछले सीजन्स में नागिन बनकर सबको एंटरटेन किया है। 10 साल पहले 2015 में शुरु हुए इस शो के पहले सीजन में मौनी रॉय, अदा खान और अर्जुन बिजलानी अहम भूमिका में थे, जो कि सुपरहिट रहा था। वहीं, पॉप्युलैरिली और दर्शकों की डिमांड पर दूसरे सीजन में भी मौनी रॉय को कास्ट किया गया था।

मानो एक महीने पहले दी गई बैंगलोर के कॉलेज के युवाओं की सलाह बजट सत्र में केंद्र सरकार द्वारा मान ली गई हो

भोपाल बंगलौर के स्केलर स्कूल ऑफ बिजनेस ने दो एमबीए छात्रों ने अपने आलेख के जरिए बचत करने का तरीका बताया है। उन्होनें कर्ज से बचने के लिए टिप्स भी साझा किए हैं। आइए जानें आम आदमी अपने खर्चों के साथ कैसे पैसे बचा सकता है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को लेकर बेहद गंभीर है। मोदी जानते हैं कि यदि देश की दिशा और दशा में बदलाव लाना है तो उसके लिए देश के युवा को सशक्त बनाना होगा। इसे लेकर वे लगातार अपनी योजनाओं के माध्यम से अपनी कही हर बात को पुख्ता करते नजर आते हैं। मोदी हर भाषण में यह कहते हुए नजर आते हैं की 2047 का विकसित भारत बिना देश के सशक्त और ऊर्जावान युवा के संभव नहीं है। स्वामी विवेकानंद का भी कहना था की युवा ही है जो देश को पूरी तरह बदल सकते हैं।  पीएम मोदी की बात को सच कर रहे यह दो युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वामी विवेकानंद के इन कथनों को सच साबित कर रहे हैं कर्नाटक एसएसबी कॉलेज के छात्र यश गोयल और प्रणव बागला। इन दोनों छात्रों ने आज से एक माह पहले कॉलेज के लिए एक आर्टिकल लिखा था जिसके माध्यम से उन्होंने बताने का प्रयास किया था कि आम इंसान इस बढ़ती महंगाई के जमाने में बचत कर सकता है। सरकार को लेकर भी यश और प्रणव में यह कहा था की सरकार को आमजन को इनकम टैक्स (Income Tax) में रियायत देना चाहिए। बजट सत्र (Budget 2025) के दौरान ऐसा लगा मानो इन दोनों युवाओं की बात सरकार तक पहुंच गई हो।  कैसे करें बचत? इसके अलावा इन दोनों छात्रों ने न केवल बचत के तरीकों के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से बताया बल्कि क्या कारण है जिस वजह से आम इंसान पर कर्ज का बोझ पड़ता है इसको लेकर भी जानकारी दी।  क्या है कर्ज के कारण? छात्रों ने इस आर्टिकल के माध्यम से बताया की कैसे वर्तमान में लोग बढ़ती महंगाई के चलते, महंगी पढ़ाई के चलते, महंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के चलते कम बचत कर पा रहे हैं, और इसके बाद कैसे उन सभी सुविधाओं को लेने के लिए बैंक लोन, EMI और क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हो रहे हैं जिससे अंतत उनकी जेब पर असर पड़ रहा है।  यह सलाह जिससे होगी बचत प्रणव और यश ने इस समस्या का समाधान बताते हुए अपने आर्टिकल में लिखा की आमजन को छोटी बचत की आदत बनाना चाहिए। हर माह विभिन्न योजनाओं में छोटे निवेश करने चाहिए। इसके अलावा यदि लोन लेना पड़े या EMI पर सामान खरीदना ही पड़े तो अलग-अलग कंपनियों या बैंकों की एमी दर चेक कर ही निर्णय लें। इससे न केवल उनका अनावश्यक ब्याज खर्च बचेगा बल्कि भविष्य भी सुरक्षित होगा। जैसा कि हमेशा कहा जाता है वर्तमान की बचत भविष्य की पूंजी होती है।  यश गोयल और प्रवण बागला बंगलौर के स्केलर स्कूल ऑफ बिजनेस में MBA के छात्र हैं

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मेहमानों को लुभाने भोपाल तैयार, वन विहार में छोड़े गए एशियाटिक लॉयन

भोपाल राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट( जीआईएस) से पहले विश्वर भर से आ रहे उद्योगपति मेहमानों को लुभाने से लिए राजधानी भोपाल को तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह एशियाटिक लॉयन के जोडे़े वन विहार छोड़ दिए गए हैं। देसी-विदेशी मेहमान अब भोपाल में एशियाटिक सिंह भी देख सकेंगे। हाउस से बाड़े में जाते ही सिंह का यह जोड़ा मस्ती करने लगा। दोनों को एक ही बाड़े में छोड़ा गया है। यह जोड़ा गुजरात के जूनागढ़ से दिसंबर में लाया गया था। नर सिंह का नाम जूना और मादा सिंह का नाम गिरी है। 21 दिन किया क्वारेंटाइन लॉयन के इन जोडों को  21 दिन की क्वारेंटाइन अवधि के लिए हाउस में रखा गया था। क्वारेंटाइन की अवधि तीन गुना हो गई थी। दोनों ही सिंह पूर्णत: स्वस्थ्य हैं। इसलिए उन्हें अब बाड़े में छोड़ा गया है। अब टूरिस्ट इनके दीदार कर सकते हैं। वन विहार नेशनल पार्क में लोग शनिवार से ही एशियाई शेरों के दीदार करना शुरू कर दिया है।  पहले दिन पिंजरा खुलते ही शेरों ने अपने बाड़े में छलांग लगा दी थी। हालांकि, पहले वे थोड़े डरे-सहमे नजर आए थे लेकिन फिर इधर-उधर मंडराने लगे। खाने के लिए उन्हें मीट भी दिया गया। इसके बाद वे माहौल में ढल गए हैं। पांच दिन एक हजार किलों मीटर का किया था सफर वन विहार के डायरेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि वन विहार का 9 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में शेर को लेने पहुंचे थे, शियाई शेरों का जोड़ा  21 दिसंबर को भोपाल लाया गया था। 5 दिन में 1000 किमी का सफर तय किया था। इसके बाद इन्हें 21 दिन तक क्वारेंटाइन रखा गया था। 11 जनवरी को यह अवधि पूरी हो गई। हालांकि, उनकी सेहत को देखते हुए इन्हें ज्यादा समय तक यहां रखा गया। करीब पौने दो महीने के बाद इन्हें अब बाड़े में छोड़ा गया है। नर और मादा शेर की उम्र करीब 3 साल है। 2 नर और 3 मादा शेरों की हो गई संख्या राजधानी स्थित वन विहार में अभी तक 3 शेर थे। जिनमें सत्या, गंगा और नदी शामिल हैं। नंदी और सत्या नंदन कानन चिड़ियाघर से लाए गए थे। अब 2 लॉयन और आ गए। इसके बाद यहां 2 नर और 3 मादा शेर हो गई हैं। गुजरात ने वन विहार नेशनल पार्क की बात 16 साल बाद मानी और चार साल के शेरों का जोड़ा दिया। इसके बदले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लाए गए बाघ बी-2 और बाघिन बंदनी सक्करबाग चिड़ियाघर भेजे हैं।  

एल्विश यादव के लाफ्टर शेफ्स 2 में भाग लेने के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख, सफर होगा खत्‍म!

मुंबई एल्विश यादव इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल और इसकी तस्करी का आरोप है। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ( FWICE ) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने यूट्यूबर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी एल्विश यादव के लाफ्टर शेफ्स 2 में भाग लेने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। शो में एल्विश की मौजूदगी पर कड़ा विरोध जताते हुए तिवारी ने चैनल को लेटर लिखकर यादव को उनके कॉन्ट्रोवर्शल अतीत के कारण तुरंत शो से हटाने का रिक्वेस्ट किया है। अपने पत्र में तिवारी ने लिखा है, ‘हम एल्विश यादव के प्रमोशन की कड़ी निंदा करते हैं। जैसा कि आप अच्छी तरह से जानते हैं, उन्होंने बिग बॉस 18 के प्रतियोगी चुम दरंग के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी काफी आलोचना हुई है। इसके अलावा, उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें सांप के जहर वाली रेव पार्टी मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। रेव पार्टियों में कथित तौर पर सांप के जहर की व्यवस्था करने के आरोप में उन पर नोएडा में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत कानूनी आरोप भी हैं।’ ‘हम उनके उन सभी कामों की कड़ी निंदा करते हैं’ तिवारी ने कहा, ‘हमारे देश के युवा उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनकी हरकतें उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करती हैं। हम उनके उन सभी कामों की कड़ी निंदा करते हैं जो सोशल वेलफेयर और हमारे देश के वैल्यूज़ के खिलाफ़ हैं।’ ‘देश की भलाई के लिए आप उनके साथ अपना जुड़ाव बंद कर दें’ FWICE के अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘हम कलर्स चैनल द्वारा एल्विश यादव को बढ़ावा देने पर कड़ी आपत्ति जताते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि समाज और देश की भलाई के लिए आप उनके साथ अपना जुड़ाव बंद कर दें। हमें उम्मीद है कि आप मामले की गंभीरता और हमारी चिंताओं को समझेंगे। हम आपकी तत्काल और आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।’ चैनल के रिएक्शन का है सबको इंतजार इस लेटर ने एक बड़े डिसकशन को जन्म दे दिया है। अब काफी लोग ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में एल्विशलयादव की भागीदारी के संबंध में चैनल की तरफ से रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे, दो गहरे पानी में जाने से डूबे, शव बरामद

उज्जैन उज्जैन जिले की तराना तहसील के ग्राम कनार्दी में दुखद घटना सामने आई। जहां, तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे थे, जिनमें से दो गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटनाक्रम सामने आने के बाद डूबे बालकों की तलाश शुरू की गई। एक से डेढ़ घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। तराना थाना प्रभारी पी.एस. दलोदिया ने बताया कि दोपहर को खबर मिली थी कि ग्राम कनार्दी में नहाने गए दो बालक तालाब में डूब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों द्वारा दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। गांव में रहने वाला कार्तिक पिता बनेसिंह (14 वर्ष) और सोनू पिता ताराचंद नरवरिया (12 वर्ष) अपने हमउम्र नितिक के साथ गांव से बाहर तालाब में नहाने आए थे। दोनों के गहरे पानी में जाने की सूचना नितिक द्वारा गांव वालों को दी गई थी। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी एसडीएम राजेश बौरासी, एसडीओपी भविष्य भास्कर और तहसीलदार रामलाल मुनिया को दी। कुछ देर में ही प्रशासनिक अधिकारी भी कनार्दी के मोरीजरी नया तालाब पहुंच गए। ग्रामीण अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग शुरू कराई, जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।  शवों को तराना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।  

इंस्‍टाग्राम पर बहुत जल्‍द आ सकता है एक नया फीचर

नई दिल्ली   पॉपुलर शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर बहुत जल्‍द एक नया फीचर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इंस्‍टाग्राम यूजर्स को डिसलाइक की सुविधा मिलने वाली है। फ‍िलहाल इस फीचर को टेस्‍ट किए जाने की खबरें हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्‍टाग्राम का नया फीचर यूजर्स को इंस्टा कमेंट पसंद नहीं आने पर उसे डिसलाइक करने का ऑप्शन देता है। यह बटन डाउनग्रेड एरो की तरह दिखता है। मतलब नीचे की तरफ वाला एक तीर नजर आएगा। यह ऑप्शन आपको कमेंट सेक्शन में दिखेगा। यह फीचर Reddit के डाउनवोट की तरह है। इंस्टाग्राम अब तक इस फीचर से इनकार करता रहा है। लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशयिली इस फीचर का ऐलान कर दिया है। कितने डिसलाइक आए, नहीं दिखेगा नंबर इंस्टाग्राम के एडम मोसेरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म थ्रेड्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने साफ किया कि डिसलाइक की गिनती नहीं दिखेगी। यानी कितने लोगों ने कमेंट को डिसलाइक किया है, यह पता नहीं चल पाएगा। साथ ही किसी को मालूम नहीं चलेगा कि कितने लोगों ने कंटेंट को डिसलाइक किया है। डिसलाइक को कमेंट्स की रैंकिंग में गिना जाएगा।इसे लेकर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। उसमें देखा जा सकता है कि कमेंट सेक्शन में डाउन एरो है। कई यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा फीचर हालांकि इंस्टाग्राम का डिसलाइक फीचर काफी यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स का कहना है कि यह फीचर बुलिंग और नेगिटेविटी को बढ़ावा देगा। इंस्टाग्राम की तरह ही यूट्यूब में भी डिसलाइक बटन मौजूद है। वहां थम्सअप और थम्सडाउन बटन मिलता है। क्‍या मेंटल हेल्‍थ की समस्‍या बढ़ाएगा डिसलाइक बटन कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स का कहना है कि डिसलाइक बटन मेंटल हेल्थ की वजह बनेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर डिसलाइक कमेंट ज्यादा मिलने से लोगों में निगेटिविटी के साथ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। साथ ही यह अवसाद की वजह बन सकता है। कंटेंट इंप्रूवमेंट में मिलेगी मदद रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि मेटा के प्रवक्‍ता ने कहा है कि नया फीचर यूजर को प्राइवेटली सिग्नल देता है कि वो किसी खास कंटेंट को पसंद नहीं करते हैं। मतलब नया बटन कंटेंट क्रिएटर्स को कंटेंट मैनेज करने में मदद कर सकता है। क्रिएटर्स इसकी विजिबिलिटी को कम कर सकता है। मेटा के प्रवक्‍ता का कहना है कि डिसलाइक बटन को कमेंट सेक्शन में बाद में नीचे की तरफ मूव किया जा सकता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live