LATEST NEWS

सजगता और जिम्मेदारी से लंबित राजस्व प्रकरणों का हो निराकरण- कलेक्टर

सजगता और जिम्मेदारी से लंबित राजस्व प्रकरणों का हो निराकरण- कलेक्टर बटवारा,नामांतरण, नक्सा तरमीम, सीमांकन के संबंध में कलेक्टर ने किया राजस्व अधिकारियों व स्टाफ का ओरियंटेशन प्रकरणों के व्यवस्थित, गुणवत्ता युक्त निराकरण पर दिया जोर अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों व उनके रीडर को लंबित प्रकरणों के व्यवस्थित व गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने आपसी समन्वय से कृषकों के भूमि संबंधी प्रकरणों के निराकरण तथा पारदर्शी पूर्ण कार्य कर पक्षकारों की संतुष्टि पर जोर दिया। बैठक सह ओरिएंटेशन प्रशिक्षण मे अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय एसडीएम कोतमा अजीत तिर्की एसडीएम अनूपपुर सुधाकर सिंह बघेल एसडीएम जैतहरी श्रीमती अंजलि द्विवेदी तहसीलदार पुष्पराजगढ़ जीएस शर्मा कोतमा ईश्वर प्रधान सहित नायब तहसीलदार व रीडर उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बंटवारा, नामांतरण, नक्शा तरमीम, सीमांकन आदि के संबंध में सरल भाषा में राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान कर प्रकरणों के व्यवस्थित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कृषकों व भूमि स्वामियों के प्रकरणों का निराकरण व्यवस्थित रूप से किया जाए जिससे उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालय की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने व सजकता, जिम्मेदारी के साथ प्रकरणों का निराकरण करने और इसकी सूचना पक्षकारों को देने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरणों को दर्ज कर उसका निराकरण किया जाए उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय के रीडर नियम निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर प्रकरणों का निराकरण करें उन्होंने सभी रीडर को कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की व्यवस्थाओं में सुधार करें कार्यों को जटिल बनाने की अपेक्षा सरल बनाएं। कलेक्टर ने आधार आरओआर, फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मन ई केवाईसी कार्य, राजस्व वसूली तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के संबंध में भी समीक्षा कर प्रगति लाने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी प्रकरण ऑफलाइन ना हो सभी प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज किए जाएं तथा अनावश्यक रूप से कोई भी राजस्व प्रकरण खारिज न किए जाएं उन्होंने कहा कि कार्यों में परिवर्तन परिलक्षित होना चाहिए जिसका वह समय-समय पर तहसील कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने राजस्व अधिकारियों तथा रीडर का ओरिएंटेशन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति के संबंध में दिशा- निर्देश दिए उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पटवारी व राजस्व निरीक्षकों के कार्यों का साप्ताहिक रिव्यू करें।   उन्होंने राजस्व न्यायालय में नियत पेशियां की दिनांक आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज करने तथा उसकी प्रति निकालकर पक्षकारों के सुविधा के लिए चस्पा करने के भी निर्देश दिए उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम, पेशी से गिरे प्रकरण आदि के संबंध में सरल, सहज भाषा में निराकरण कार्यवाही संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आरसीएमएस पोर्टल पर दैनिक की जाने वाली कार्यवाहियों, पक्षकारों को पेशी की विधिवत तामिली, राजस्व प्रकरणों का निराकरण आदि के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

महाकुंभ 2025 : रेलवे ने श्रद्धालुओं को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगी ट्रेन

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया है। आज से 17 फरवरी तक विशेष वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक चलाई जाएगी। महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन एक सौगात है। वंदे भारत ट्रेन के चलने से श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा होगी। श्रद्धालुओं को आने जाने में होगी सुविधा उत्तर रेलवे ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02252 सुबह 5.30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 15, 16 और 17 फरवरी को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि वीकेंड में महाकुंभ में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हर 12 साल बाद लगने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं। इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाला श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है। ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार ने हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया है और इस बार AI बेस्ड कैमरे की मदद से लोगों की गिनती की जा रही है। महाकुंभ में आज दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। अब तक कुल 50.11 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

भोपाल के स्कूल को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी, तेलुगु भाषा में मेल किया, स्कूल खाली कराया गया; पुलिस और ATS ने ली तलाशी

भोपाल भोपाल के पिपलानी में एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार की सुबह स्कूल के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर तेलगू भाषा में एक धमकी भरा मेल मिला। जिसमें स्कूल की बिल्डिंग को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल स्टाफ में एक व्यक्ति को तेलगू भाषा की समझ है। उसने तुरंत मेल को ट्रांसलेट करके अन्य स्टाफ को जानकारी दी। धमकी मिलने के बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल) और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्कूल के कोने कोने की तलाशी ली। शनिवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे स्कूल में नहीं थे। स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग बुलाई गई थी। उस समय स्कूल में करीब 50 लोग मौजूद थे। सभी को परिसर से बाहर निकाल दिया गया। मामला शनिवार सुबह 10.30 बजे हरमन माइनर स्कूल का है। आज स्कूल की छुट्‌टी थी, लेकिन स्टाफ के कुछ सदस्य और कुछ छात्रों के परिजन मीटिंग के लिए मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद तुरंत ही वे बाहर निकल गए और पुलिस को सूचना दी। स्कूल के हर कोने की हुई तलाशी मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल) और डीएस (डॉग स्क्वायड) की टीम के साथ स्कूल की सघन तलाशी शुरू कर दी। इसके अलावा, एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) की टीम भी जांच के लिए पहुंची। थाना प्रभारी (TI) अनुराग लाल ने बताया कि स्कूल के कोने-कोने की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और विशेष सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे। स्कूल के कोने कोने की तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। उसका आईपी एड्रेस ट्रेस कर रहे हैं। पुलिस ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस के साथ एटीएस भी इम मामले की जांच करने में लगी हुई है। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है। लेकिन फिर भी जांच जारी है। तेलुगु भाषा में था मेल, स्टाफ ने किया ट्रांसलेट धमकी भरा मेल तेलुगु भाषा में लिखा गया था। स्कूल स्टाफ में मौजूद एक व्यक्ति को तेलुगु भाषा आती थी, उसने मेल को ट्रांसलेट कर इसकी जानकारी अन्य स्टाफ को दी। इसके बाद तुरंत स्कूल खाली कराया गया। उस समय वहां करीब 50 लोग मौजूद थे। स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे सात डॉक्टरों ने फाइनल ईयर के दो छात्रों को पीटा

झालावाड़ राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे सात डॉक्टरों पर फाइनल ईयर के दो छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगा है। झगड़े में घायल छात्रों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद सातों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट कोतवाली थाना प्रभारी रामकेश मीणा के अनुसार, झालावाड़ के कोटा रोड हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र देशराज चौधरी और रोहित जाखड़ चाय पीने गए थे। वहां उनकी एक इंटर्न डॉक्टर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। देशराज चौधरी ने डॉक्टर को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ गया। इसके बाद इंटर्न डॉक्टर ने अपने छह अन्य साथियों को बुला लिया, और सातों ने मिलकर दोनों छात्रों की पिटाई कर दी। झगड़े में दोनों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने दोनों घायल छात्रों का मेडिकल परीक्षण करवाया और सातों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक गुप्ता से इंटर्न डॉक्टरों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है। डीन डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस की ओर से उन्हें एक आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस पत्र को कॉलेज के एकेडमिक हेड को सौंप दिया है।

सीईओ विजय आनंद ने प्रदेश में डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा सेक्टर में 9100 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से “टेक डेटा लिमिटेड कंपनी” के सीईओ विजय आनंद ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन सेक्टर में निवेश की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर 9100 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में उन्नत बुनियादी ढांचे और तकनीकी विस्तार पर चर्चा हुई। टेक डेटा लिमिटेड ने इंदौर में 4 हजार करोड़ रूपये की लागत से डेटा सेंटर स्थापित करने, बीना (सागर) में 3 हजार करोड़ रूपये की लागत से ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट विकसित करने, उज्जैन में 600 करोड़ रूपये के निवेश से सोलर पॉवर यूनिट स्थापित करने और उज्जैन में ही बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण अवसंरचना के लिए 1500 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव दिये। बैठक में जिला उद्योग केंद्र भोपाल के जीएम कैलाश मानेकर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए देश के सबसे अनुकूल स्थलों में से एक बन चुका है। मजबूत बुनियादी ढांचे, सुलभ नीतियों और अनुकूल औद्योगिक वातावरण होने से वैश्विक कंपनियाँ प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। टेक डेटा लिमिटेड के सीईओ आनंद ने कहा कि यह निवेश प्रदेश में डिजिटल और हरित ऊर्जा क्रांति को गति देगा, जिससे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा और हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार से नीति समर्थन, भूमि आवंटन और अन्य आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। टेक डेटा लिमिटेड का यह निवेश मध्यप्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्रों में प्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा बल्कि स्थानीय युवाओं और स्टार्ट-अप्स को भी नए अवसर प्राप्त होंगे।  

रायपुर में 15 साल बाद ढहा कांग्रेस का किला, 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 10 के 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है. रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस का किला ढहा दिया गया है. यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने करीब एक लाख 46 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है. बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे. जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते रायपुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे कौन कितने वोट से आगे – एक लाख 46 हजार वोट से भाजपा की जीत दुर्ग नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत कोरबा नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत अंबिकापुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत बिलासपुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी कौन कितने वोट से आगे – 66,179 वोट से भाजपा की जीत राजनांदगांव नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव कौन कितने वोट से आगे – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत रायगढ़ नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत जगदलपुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत चिरमिरी नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत धमतरी नगर निगम भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत  

साड़ी की दुकान में भीषण आग, दो मंजिला मकान जलकर खाक, बड़ी मुश्किल से बची परिवार की जान

धार  मध्य प्रदेश के धार में बदनाव नगर के सबसे व्यस्तम जवाहर मार्ग में बीती रात एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर परिषद के दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जवाहर मार्ग में मोहम्मद सिराज पठान का मकान है। जहां पर किराएदार वसीम खत्री की साड़ी की दुकान है। दो मंजिले मकान में नीचे साड़ी की दुकान है। वही दूसरी मंजिल पर खत्री परिवार के साथ रहते है। रात करीब 3:30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। साड़ी की दुकान होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोग भी उठ कर आग बुझाने में जुटे। लोगों ने नगर परिषद के दमकल को सूचना दी। जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंचा व लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक लगी थी कि मकान के ऊपरी मंजिल भी चपेट में आ गई। नीचे साड़ी की दुकान पूरी तरह से जल गई व ऊपर परिवार के लोग रहते थे। उन्हें आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से पड़ोसी की छत के सहारे बाहर निकाला। आग लगने से काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। साड़ी दुकान के संचालक वसीम खत्री ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आग से दुकान में रखे साड़ी समेत पूरा सामान व फर्नीचर पूरी तरह से जल गया है। दूसरी मंजिल पर हम परिवार के साथ में रहते हैं। घरेलू सामान भी पूरी तरह से जल गया है।

नर्मदा के विकास के लिए मोहन यादव सरकार ने बनाई खास योजना, परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सामुदायिक भवन भी बनेगा

अनूपपुर  मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करते हैं। मां नर्मदा का उद्गम स्थल होने के बावजूद परिक्रमा वासियों के लिए यहां उपलब्ध सुविधाएं नाकाफी हैं। जरूरी सुविधाएं न मिल पाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां 14 ग्राम पंचायतों में परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर सड़क ,बिजली, पानी, सामुदायिक भवन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। मां नर्मदा परिक्रमा मार्ग में आने वाले 14 ग्राम पंचायतों सिजघाट में खाल्हेदूधी, इटौर, घोघरी, बरांझ, बीजापुरी, चंदन घाट के कछरा टोला, खेतगांव, ठाढ़ पाठर, देवरी, दमेहडी, भीम कुंडी, मोहंदी, हरई, दमगढ़ का चयन किया गया है। परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाने की योजना तैयार की गई है। वरिष्ठ कार्यालय को इसके अनुमोदन के लिए पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभी असुविधा के बीच करनी पड़ती है परिक्रमा वर्तमान समय में भी यहां पर नर्मदा परिक्रमावासी प्रतिवर्ष मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। जहां पर सड़क बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं वर्तमान में नहीं है जिसके कारण परिक्रमा वासियों को काफी असुविधा का सामना यहां करना पड़ता है। मां नर्मदा की परिक्रमा का धार्मिक महत्व होने के कारण प्रतिवर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से यहां लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करने के लिए पहुंचते हैं और स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध न होने से उन्हें इससे जूझना पड़ता है। पंचायतों में ये सुविधाएं की जाएंगी विकसित सामुदायिक भवन, सोलर लाइट, पानी टंकी, सीएससी, हैंड पंप, घाट निर्माण, ग्रेवल रोड सहित अन्य कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराए जाने की योजना बनाई गई है। 14 ग्राम पंचायत में निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है जिसमें इन सभी कार्यों को शामिल करते हुए उनकी अनुमानित लागत 50 करोड़ 14 लाख रुपए निर्धारित की गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद यहां परिक्रमा वासियों को होने वाली असुविधा दूर हो सकेगी। नर्मदा तट पर सुविधा विकसित किए जाने के लिए योजना तैयार की गई है जल्द ही वरिष्ठ कार्यालय से इस पर अनुमति मिलने के पश्चात कार्य किया जाएगा। तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सीईओ जिपं

अडानी को एक और झटका अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर फिसले

नई दिल्ली  देश की तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया की अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 2.73 अरब डॉलर यानी करीब ₹2,36,60,45,95,500 की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 66.1 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही उनके अब एशियाई अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसकने का खतरा मंडराने लगा है। चीन के झोंग शैनशैन 57.4 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें और एशिया में तीसरे नंबर पर हैं। घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ सत्र से गिरावट आ रही है। इस कारण भारतीय रईसों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 4.55 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 86.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर बने हुए हैं। एचसीएल के शिव नाडर ने इस साल 4.14 अरब डॉलर, शापूरजी मिस्त्री ने 2.18 अरब डॉलर, अजीम प्रेमजी ने 18.8 करोड़ डॉलर, सावित्री जिंदल ने 5.20 अरब डॉलर और सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने 3.40 अरब डॉलर गंवाए हैं। मस्क और जकरबर्ग का हाल दुनिया में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में एलन मस्क पहले नंबर पर हैं जबकि सबसे ज्यादा कमाई करने में मार्क जकरबर्ग सबसे आगे हैं। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क की नेटवर्थ में इस साल 34.1 अरब डॉलर गंवाए हैं। अब उनकी नेटवर्थ 398 अरब डॉलर रह गई है। दूसरी तरफ फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ जकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल 52 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 259 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मस्क के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हथियारों का किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में फायरिंग व हथियार प्रदर्शन करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हथियारों का प्रदर्शन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबसे सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन शुरू हुआ है, तब से लोग कभी खुद को वायरल करने, तो कभी लोगों को डराने के उद्देश्य से हथियारों के साथ वीडियो बना कर शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ बीते समय से चंबल क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जहां सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन व हवाई फायरिंग कर वीडियो डालने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। जिसे से फिर एक वीडियो सामने आया है। सामने आया वायरल वीडियो जौरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हथियारों का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं युवकों ने फायरिंग व हथियारों का प्रदर्शन करने की रील भी बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जिसमें दो युवक फायरिंग कर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद जौरा पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात भी सामने आ रही है।

मंडला में EOW की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगर परिषद कर्मचारी के घर छापा

मंडला मध्य प्रदेश के मंडला में जबलपुर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नगर परिषद बिछिया के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शिव झरिया के घर पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। EOW की टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है और घर में मौजूद कारों सहित अन्य संपत्तियों का भी मूल्यांकन कर रही है। जांच में सामने आया कि शिव झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का भी संचालन करते हैं। शिवकुमार झरिया पूर्व में मंडला जिले के मोहगांव जनपद (मनरेगा) में कैशियर थे। वहां आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। जांच में करीब 37 लाख रुपयों का गबन भी सामने आया। जिसकी बिछिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में शिवकुमार झरिया सह आरोपी हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं।

एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति में शराब दुकानों के लिए लाइसेंस लेने वाले ठेकेदारों को बैंक गारंटी सिर्फ ई-बैंक गारंटी के रूप में ही मिलेगी

भोपाल मध्यप्रदेश में 19 पवित्र शहरों और गांवों में शराब दुकानों को एक अप्रैल से बंद किया जाएगा। उनसे होने वाली आय की भरपाई के लिए सरकार संबंधित जिले की बाकी दुकानों में 25 फीसदी तक की वृद्धि करेगी। रेस्तरांं में ओपन एरिया में बिकने वाली शराब के लिए भी फ्लोर एरिया बढ़ाने की सहमति दी गई है। विभाग ने कमर्शियल आयोजनों के लिए भी व्यक्तियों की संख्या के आधार पर लाइसेंस फीस तय की है। ई-बैंक गारंटी की वैधता 30 अप्रैल 2026 तक एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति में शराब दुकानों के लिए लाइसेंस लेने वाले ठेकेदारों को बैंक गारंटी सिर्फ ई-बैंक गारंटी के रूप में ही मिलेगी। इसके माध्यम से ही शराब दुकानों का आवंटन किया जा सकेगा। ई-बैंक गारंटी की वैधता अवधि कम से कम 30 अप्रैल 2026 तक होगी। इसके लिए एफडी स्वीकार नहीं की जाएगी और पहले से जमा एफडी का नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा। जो ई-बैंक गारंटी दी जाएगी उसका कहीं और प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। नई आबकारी नीति जारी करते हए आबकारी विभाग ने कहा है कि ई-बैंक गारंटी को लेकर ठेकेदार से प्रमाणित दस्तावेज भी लिए जाएंगे कि ई-बैंक गारंटी पर पहला हक उस ठेके के लिए होगा जो ठेकेदार को मिलेगा। यह बैंक गारंटी सिर्फ साइबर ट्रेजरी के माध्यम से जमा ई चालान या स्वीकार्य बैंकों की ई-गारंटी के रूप में मंजूर की जाएगी। पवित्र शहरों और गांवों के लिए भी बताए प्रावधान आबकारी नीति में प्रदेश के पवित्र शहरों और गांवों की शराब दुकानों को बंद किए जाने के बाद सरकार ने उसकी भरपाई के लिए विकल्प तैयार किए हैं। इसमें कहा है कि अगर किसी शराब दुकान का वार्षिक मूल्य 500 करोड़ रुपए है और इनमें से बंद की जाने वाली शराब दुकानों का वर्ष 2024-25 का वार्षिक मूल्य 100 करोड़ रुपए है तो ऐसी स्थिति में शेष वार्षिक मूल्य 400 करोड़ रुपए की शराब दुकानों के रिजर्व मूल्य की गणना नए फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी। फॉर्मूले में कहा है कि बंद की जाने वाली दुकान के वर्ष 2024-25 के कुल वार्षिक मूल्य का जिले की शेष शराब दुकानों के इसी वर्ष के कुल वार्षिक मूल्य का प्रतिशत निकाला जाएगा जो 25 प्रतिशत होगा। विभाग ने इसे उदाहरण के साथ समझाते हुए कहा है कि अगर किसी दुकान का वर्ष 2024-25 में वार्षिक मूल्य 10 करोड़ रुपए है तो वर्ष 2024-25 के वार्षिक आधार मूल्य में 20 प्रतिशत वृद्धि कर उसका अंतरिम रिजर्व मूल्य निकाला जाएगा, जो 14.50 करोड़ रुपए होगा। दुकानों को कहीं शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा नई आबकारी नीति में कहा है कि 13 नगरीय निकायों और 6 ग्राम पंचायतों में एक अप्रैल से शराब दुकानों का संचालन नहीं किया जाएगा। यहां किसी भी प्रकार के बार और वाइन आउटलेट के लाइसेंस एक अप्रैल 2025 से नहीं दिए जाएंगे। इनके संचालन की भी अनुमति नहीं होगी। यहां की दुकानों को कहीं शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा। नीति में कहा है कि भौगोलिक एरिया के आधार पर अधिकतम चार शराब दुकानों को मिलाकर आवश्यकता के आधार पर एकल समूह बनाया जा सकेगा लेकिन इससे अधिक दुकानों के समूह के मामले में आबकारी आयुक्त ही फैसला करेंगे। नीति में यह भी कहा है कि सभी शराब दुकानों पर पाइंट आफ सेल (POS) मशीनें लगाई जाएंगी और शराब की बोतल पर चस्पा एक्साइज एडहेसिव लेवल को स्कैन कर ही बिलिंग और बिक्री की जाएगी। ऐसा नहीं किए जाने पर पहली बार 25 हजार रुपए और इसके बाद हर जांच में पांच हजार रुपए प्रति केस पेनल्टी में वृद्धि की जाती रहेगी। यानी दूसरी बार तीस हजार, तीसरी बार पैंतीस हजार रुपए पेनल्टी लगाई जाएगी। ओपन एरिया में शराब बांटने का दायरा बढ़ाया अभी रेस्त्रां बार लाइसेंस को अपने डाइनिंग एरिया के अतिरिक्त अन्य फ्लोर और खुली छत पर भी संचालित कर सकते हैं। ऐसे एक्स्ट्रा फ्लोर के लिए 500 वर्गफीट का एरिया जरूरी होता है और हर फ्लोर के लिए 10 प्रतिशत अधिक लाइसेंस फीस देना होती है। नए वित्त वर्ष में यह पात्रता एक्स्ट्रा फ्लोर और खुली छत के सात रेस्त्रां के उसी फ्लोर पर खुले स्थान को भी शर्तों के साथ दी जा सकेगी। यह पात्रता रेस्त्रां बार के साथ लो एल्कोहलिक बेवरेज बार को भी होगी। कमर्शियल आयोजनों के लिए लाइसेंस दिए जा सकेंगे आबकारी विभाग ने कहा है कि कमर्शियल किस्म के आयोजनों के लिए प्रासंगिक लाइसेंस दिए जा सकेंगे जिसके लिए अलग लाइसेंस फीस होगी। इस दौरान शराब का उपयोग किया जा सकेगा। इसके लिए जो फीस तय की गई है उसके मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या के आधार पर लाइसेंस फीस वसूली जाएगी।     500 व्यक्तियों के लिए 25 हजार लाइसेंस फीस होगी।     एक हजार व्यक्तियों के लिए 50 हजार रुपए लाइसेंस फीस होगी।     दो हजार व्यक्तियों के लिए 75 हजार रुपए लाइसेंस फीस होगी।     5 हजार व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपए लाइसेंस फीस होगी।     पांच हजार से अधिक व्यक्तियों के लिए दो लाख रुपए लाइसेंस फीस होगी।

बाड़मेर के इस नेता को मिला MP का प्रभार, कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा बदलाव

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है. अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. भंवर जितेंद्र सिंह को प्रभारी पद से हटाया गया है. उनकी जगह हरीश चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं. भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी. जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के अलावा असम के प्रभारी थे. कांग्रेस ने 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्ति किए हैं. हरीश चौधरी राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के MLA हैं. हरीश चौधरी को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. हरीश चौधरी मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन का काम देखेंगे.   पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा इधर, भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा पर निशाना साधा. MP करप्शन के मामले में टॉप 3 में है. अधिकारियों के 300 से अधिक प्रकरण लंबित है. 21 साल पुराने मामले पर उनके और उनके परिवार पर FIR कर दी है. हेमंत कटारे हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे. मेरा सवाल मोहन यादव से है. क्या एक ही ऐसा केस है पूरे MP में ऐसा? ऐसे कितने ही एमपी में कैसे हैं और यह कैस तो सिविल का है. कांग्रेस के नेताओं पर दबाव बनाने के लिए FIR दर्ज कराई जा रही है. सौरभ शर्मा केस कैसे रफा दफा हो जाए सरकार उसमें जुटी है. कांग्रेस ने गिनाए घोटाले पटवारी ने कहा कि BJP के नेता की बैलेंस शीट बढ़ी है. चोरी कलंकित, करप्शन आप करो FIR कांग्रेस के नेता पर कर रहे हो. परिवहन घोटालों पर ध्यान दो और लोकायुक्त में जांच चल रही उसे पूरा करो. जांच की जाए तो मंत्रालय में बैठे सभी मंत्री जेल में चले जाएंगे. पटवारी ने नल जल योजना को लेकर कहा कि मैं पत्रकारों को चुनौती देता हूं जहां भी 100 प्रतिशत योजना पहुंची हो तो मैं उस पत्रकार ओर व्यक्ति का स्वागत करूंगा. मुख्यमंत्री के विधानसभा में, मंत्री संपत्तियां उईके के विधानसभा हो या किसी विधायक के विधानसभा का एक भी गांव ऐसा बता दो जहां नल-जल योजना से पानी मिल रहा हो. नल जल योजना में 65 प्रतिशत का घोटाला है. 

हरदोई में ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, मंदिर की चुराई मूर्तियां

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बिजनेस में घाटा होने पर एक ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने हीरा जड़ित मूर्तियों को चुरा लिया। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन की और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान हिन्दू संगठन ने पुलिस का घेराव भी किया। ठाकुर मंदिर में हुई थी करोड़ों की मूर्ति चोरी यह पूरा मामला जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है। जहां के ठाकुर मंदिर से करोड़ों की मूर्ति चोरी कर ली गई थी। अब इस मामले में हरदोई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें लघु सिचाई विभाग के ठेकेदार शरद कुमार वर्मा उर्फ लाला वर्मा, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राहुला निवासी गरुण और माधौगंज थाना क्षेत्र के रुकना पुर निवासी शिवजीत उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गई मूर्तियों में से एक मूर्ति में करोड़ों की कीमत का हीरा भी जड़ा हुआ था। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय हिन्दू संगठन के लोगों ने रास्ता जाम करके गुस्से का इज़हार किया था। पुलिस ने कई संदिग्ध पकड़ लिए थे। यहां तनाव जैसे हालात भी बन गए थे। मगर पुलिस की सूझबूझ से मामला निपट गया। लघु सिचाई विभाग के ठेकेदार शरद कुमार वर्मा को बिजनेस में घाटा हो गया था। जिसकी भरपाई करने के लिए आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

भूपेश बघेल का गढ़ माना जाता है पाटन, बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव हारा दिया, अमलेश्वर में भी कांग्रेस की हार हुई

दुर्ग  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों के रिजल्ट आज घोषित हो रहे हैं। दुर्ग नगर निगम में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है। भूपेश बघेल की नगर पंचायत पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई है। भूपेश बघेल, दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं। ऐसे यहां कांग्रेस की हार के बाद एक बार फिर से संगठन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 601 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस की हार की वजह आपसी गुटबाजी और बागी उम्मीदवारों का चुनाव मैदान में उतरना बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। अमलेश्वर नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुए थे। इससे पहले यह ग्राम पंचायत थी। भूपेश बघेल के कार्यकाल में ही अमलेश्वर को नगर पंचायत घोषित किया गया था। भूपेश बघेल को झटका पाटन नगर पंचायत में कांग्रेस की हार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए बड़ा झटका है। यहां कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। पाटन नगर पंचायत में बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यहां जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अमलेश्वर में भी बीजेपी जीती अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। अमलेश्वर नगर पंचायत भी पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार दयानंद सोनकर 319 मतों से अपना चुनाव जीत गए हैं। वहीं, नगर निगम की बात करें तो बीजेपी सभी 10 नगर निगम में बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रह है। महासचिव बने हैं भूपेश बघेल नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट के एक दिन पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है। भूपेश बघेल को पंजाब राज्य का प्रभार भी सौंपा गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet