LATEST NEWS

आठवीं बोर्ड का मैथ्स का पेपर वायरल… परीक्षा निरस्त होगी या नहीं, इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा

भोपाल मप्र बोर्ड की पांचवीं व आठवीं का मंगलवार को गणित का पेपर हुआ। दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन इससे महज एक घंटा पहले सागर, डिंडौरी, ग्वालियर और भोपाल जिले में प्रश्नपत्र वायरल होने की बात सामने आ गई। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया। बाद में बताया गया कि आठवीं का गणित का प्रश्नपत्र वायरल हुआ है। इस पर अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों का मिलान किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा अपने तय समय से 15 मिनट की देरी से शुरू हुई। वहीं, कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर गणित के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर हल कराने का मामला भी सामने आया। बता दें कि प्रदेश भर से करीब 25 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। भोपाल जिले से 246 केंद्रों पर करीब 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। पुराने भोपाल के केंद्रों पर देर से पहुंचा प्रश्नपत्र इस गफलत के बीच पुराने भोपाल के कुछ केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले ही जनशिक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने पर रोक लगा दी गई। 15 मिनट की देरी से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किया गया। हालांकि जिला परियोजना समन्वयक ओपी शर्मा का कहना है कि गणित का प्रश्नपत्र वायरल नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षा कैंसल होगी या नहीं, इस पर होगा निर्णय     कुछ जिलों से आठवीं के गणित का प्रश्नपत्र के वायरल होने की बात सामने आई है। जांच करने के बाद परीक्षा निरस्त होगी या नहीं, इस संबंध निर्णय जाएगा। – हरजिंदर सिंह, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र  

लाइफ में सक्सेस पाने के लिए कुछ खास टिप्स

लाइफ में सफल होने के लिए सभी मेहनत करते हैं। बहुत सारे लोग सक्सेज टिप्स भी देते हैं। लेकिन इन टिप्स के अलावा कुछ ऐसे लाइफ लेसन हैं जिन्हें कोई नहीं बताता। ये केवल खुद के एक्सपीरिएंस से ही मिलते हैं। ऐसे ही कुछ खास लाइफ लेसन हैं जो आपको सफलता पाने में मदद करेंगे। इन सक्सेज टिप्स को हमेशा याद रखें और अपने गोल्स को पाने की कोशिश करें। अपनी वैल्यू बनाएं हमेशा खुद को यूजफुल बनाने की कोशिश करें। ऐसे काम करें जिससे आप कुछ नया सीखे, बनाएं जिसकी जरूरत दूसरों को हो। खुद में किसी स्किल को डेवलप करें। सफलता पाने का ये सबसे बढ़िया रास्ता है। विचारों को पॉजिटिव रखें आपके विचार किसी बूमरैंग की तरह हैं। जो आप सोचते हैं वहीं लौटकर आपके पास भी आता है। मतलब जैसा आप अपने बारे में या दूसरों के बारे में सोचेंगे वैसा ही दूसरे भी सोचेंगे। इसलिए हमेशा पॉजिटिव बातों को भी दिमाग में लाने की कोशिश करें। बोलने के तरीके पर ध्यान दें पॉवर ऑफ स्पीच, खुद के बोलने पर खास ध्यान दें। आपकी बोली आपको जीता भी सकती है और हार भी दिला सकती है। इसलिए हमेशा सौम्य और अच्छा बोलने की कोशिश करें। स्मॉल स्टेप लें लाइफ में, करियर में या फिर किसी भी रिश्ते में छोटे कदम उठाने से ना झिझकें। पहला छोटा स्टेप ही सक्सेस के रास्ते पर ले जाएगा। इसलिए अगर करियर बनाना है तो किसी छोटी चीज से भी शुरुआत की जा सकती है। अपने दिमाग पर कंट्रोल रखें अगर आप अपने दिमाग, निगेटिविटी पर कंट्रोल रखते हैं तो सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता। संदेह और नकारात्मकता पर काबू रखें और दिमाग की बातों को सुनने की बजाय आगे बढ़ने पर यकीन रखें। रेपुटेशन बनाएं अच्छी रेपुटेशन अच्छे कैरेक्टर से आती है। जो कई बार पैसे से भी ज्यादा कीमती होती है। इसलिए अपने सम्मान पर काम जरूर करें।

मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

रायपुर : बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन : 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला: मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए।बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। डबल इंजन सरकार के सहयोग से यह संकल्प लिया गया है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह उन्मूलन किया जाएगा। प्रदेश के सुरक्षा बल मजबूती से इस अभियान में लगे हुए हैं, और गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में यह मिशन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। धर्मांतरण पर रोक और घर वापसी अभियान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार धर्मांतरण रोकथाम और घर वापसी अभियान को भी प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि धर्मांतरण के विरुद्ध हमारी सरकार कठोर नीति अपनाएगी और समाज को उसकी मूल पहचान से जोड़ेगी। समाज सेवा का नया अध्याय: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा आयोजित 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस आयोजन में वैदिक रीति-रिवाज से कन्याओं का विवाह संपन्न होगा, सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान प्रदान किया जाएगा।  आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संगम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बागेश्वर धाम का यह आयोजन सनातन धर्म की महिमा को पुनर्स्थापित करने, समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और गरीब कन्याओं के भविष्य को संवारने का ऐतिहासिक अवसर है।छत्तीसगढ़ सरकार इस आयोजन में भागीदारी कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने के लिए संकल्पित है। सरल स्वभाव के धनी हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन कार्य को संपूर्णता देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित हैं। वे बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आज एक बड़ा अनूठा कार्य कर रही है, जो गौरव का विषय है। राज्य को अगले दो वर्षों के भीतर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों  इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ समृद्ध और शांतिपूर्ण प्रदेश बन सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, और जब हम छत्तीसगढ़ जाते हैं, तो एक बात हमेशा कहते है – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यह प्रदेश धर्म और संस्कृति की भूमि है, और हम प्रार्थना करते हैं कि यह भूमि हमेशा खुशहाल और धन-धान्य से परिपूर्ण बनी रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का खजुराहो आगमन पर हार्दिक स्वागत, वंदन

छतरपुर  बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंच गई हैां। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। चारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। खजुराहो एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव ने किया राष्ट्रपति का स्वागत     खजुराहो की पवित्र भूमि पर आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का आत्मीय स्वागत किया। बालाजी मंदिर से उठेगी बारात बागेश्वर धाम के प्रमुख सेवादार नितेंद्र चौबे ने बताया कि विवाह की तैयारियां पंडाल के पास ही की गई हैं। सड़क के एक तरफ जयमाला होगी। दूसरी तरफ मंडप बनाए गए हैं। उसके पीछे बेटियों के रहने की भी व्यवस्था की गई है। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल में आएगी। यहां अलग-अलग मंडप बनाए गए हैं। मुख्य स्टेज पर वरमाला होगी। विदाई शाम करीब 5 बजे होगी। उपहार के लिए सभी की गाड़ियां बुलवा ली गई हैं। विवाह महोत्सव में लोगों का शुरू बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। राष्ट्रपति के इंतजार में पंडाल भरने लगे हैं। बागेश्वर धाम के लिए हुई महामहिम रवाना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति खजुराहो से बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गई हैं। यहां वे 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। राजस्थान से मंगवाए 20 लाख रसगुल्ले बागेश्वर धाम में भंडारे की जिम्मेदारी सागर के कैटरर्स को दी गई है। इसके संचालक राजा ठाकुर बताते हैं कि करीब 400 लोगों का स्टाफ खाना बनाने में जुटा। इतने ही लोग धाम के शिष्य मंडल की टीम भी मदद में लगी है। 20 फरवरी से खाना बनाने का काम शुरू कर दिया था। प्रसाद शुद्ध घी में बनाया गया है। राजस्थान से 20 लाख पीस छेना के रसगुल्ले भी मंगवाए हैं। खाना बनाने का काम मशीनों की मदद से किया जा रहा है। 12 से 15 एकड़ में भंडारे की व्यवस्था है।    20 लाख लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था आयोजन के लिए 20 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था है। मेन्यू में बूंदी, रायता, जलेबी, मालपुआ, पुलाव समेत 13 व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए 400 लोग पिछले छह दिन से खाना बनाने में जुटे हैं। इतने ही लोग शिष्यमंडल की मदद कर रहे हैं। नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। इनमें डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग के 56 आइटम शामिल हैं। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेश अमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा 22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं।

सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने का मौका

लाहौर पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान टीम के लिए सुनहरा मौका बनता दिख रहा है. उसके पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का चांस है. अफगान टीम को यह मौका बारिश के चलते मिला है. मगर सेमीफाइनल के लिए अब भी अफगान टीम को अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी. साथ ही एक बार फिर खेल जगत को हैरत में डालना होगा. दरअसल, मंगलवार (25 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था. मगर बारिश के कारण यह मैच पूरी तरह धुल गया. बगैर कोई बॉल कराए इस मैच को रद्द कर दिया गया. ग्रुप-बी में सेमीफाइनल का समीकरण उलझा मैच रद्द होने से दोनों टीमों साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 अंक मिला. इस तरह दोनों टीमों के बराबर 3-3 पॉइंट्स हो गए हैं. बेहतर नेट रनरेट 2.140 के साथ अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप-बी में टॉप पर है. जबकि दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट 0.475 का है. इसके बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान हैं. दोनों ने अब तक 1-1 मैच खेला और दोनों में उन्हें हार मिली है. इस मैच के रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया टीम को थोड़ा फायदा हुआ है. जबकि इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति बन गई है. इस तरह ग्रुप-बी में सेमीफाइनल का समीकरण उलझ गया है. जबकि अफगान टीम के लिए सुनहरा मौका सामने आया है. आइए जानते हैं ग्रुप-बी में कैसा है सेमीफाइनल का समीकरण… – ऑस्ट्रेलिया को अब ग्रुप में अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. सेमीफाइनल के लिए कंगारू टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यह मैच जीतते ही टीम के 5 अंक होंगे और वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी. – अफ्रीका को भी अपना आखिरी मुकाबला खेलना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा. यह मैच उसके लिए करो या मरो वाला होने वाला है. सेमीफाइनल में एंट्री के लिए अफ्रीका को भी यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यदि यह दोनों मैच के नतीजे इसी तरह आते हैं तो ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका 5-5 अंक के साथ सेमीफाइनल में होंगे. जबकि इंग्लैंड और अफगान टीम बाहर होगी. – दूसरी ओर इंग्लैंड टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, जो अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैं. इंग्लिश टीम यदि यह दोनों मैच जीतती है तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. उसके साथ कंगारू टीम भी क्वालिफाई कर लेगी. जबकि अफ्रीका बाहर हो जाएगी. – अफगानिस्तान टीम को भी अभी 2 मैच खेलने हैं. यह दोनों मुकाबले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. अफगान टीम यदि पूरी ताकत लगाती है और यह दोनों मैच जीत लेती है, तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. इस स्थिति में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों बाहर होंगी. जबकि अफ्रीका क्वालिफाई कर लेगी. इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को पहले भी हरा चुकी अफगान टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही अफगानिस्तान टीम को कमजोर आंका जाता हो, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उसे बड़ी टीमों को हराना नहीं आता. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी तीन मजबूत टीमों को करारी शिकस्त देकर अपना लोहा मनवाया था. इस वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने अपनी चौथी जीत नीदरलैंड्स के खिलाफ हासिल की थी. यदि उस टूर्नामेंट में यह टीम एक मैच और जीत लेती तो सेमीफाइनल की दावेदार हो सकती थी. इसी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के भी पसीने छुड़ा दिए थे. 291 रनों का टारगेट हासिल करने में कंगारू टीम के 7 विकेट गिर गए थे. एक समय यह मैच अफगान टीम के हाथों में दिख रहा था. इसी मैच में चोटिल होने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी. यदि मैक्सवेल का विकेट गिरता तो यह मैच अफगान टीम जीत सकती थी. अफगानिस्तान टीम टी20 फॉर्मेट में एक बार ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा चुकी है. ऐसे में उसके पास बड़ी टीमों को हराने की काबिलियत है. उसे कम नहीं आंका जा सकता. ऐसे में यदि इस बार फिर अफगान टीम ने अपना वही जुनून दिखाया और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे दी तो वो इतिहास रच देगी. अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने का मौका अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें बुधवार को लाहौर में भिड़ेंगी. इस मुकाबले में राशिद खान इतिहास रच सकते हैं. उनके पास बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर राशिद ने 2 विकेट ले लिए तो वे 200 वनडे विकेट पूरे कर लेंगे. अफगानिस्तान और इंग्लैंड का यह मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से भी अहम होने वाला है. दरअसल राशिद खान ने अभी तक 112 वनडे मैचों में 198 विकेट झटके हैं. अगर वे इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट ले लेते हैं तो 200 वनडे विकेट पूरे कर लेंगे. राशिद का एक मैच में 18 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है. वजह ये है कि अभी तक अफगानिस्तान के लिए कोई भी गेंदबाज 200 विकेट नहीं ले पााया है. राशिद ऐसा करने वाले टीम के पहले गेंदबाज बन सकते हैं. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप तीन गेंदबाज – अफगानिस्तान के लिए वनडे में राशिद ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. वे 198 विकेट के साथ टॉप पर हैं. लिस्ट में मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर हैं. नबी ने 171 मैचों में 174 विकेट चटकाए हैं. उनका एक मैच में 17 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. दौलत जादरान तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 82 मैचों में 115 विकेट झटके हैं. सेमीफाइनल के लिहाज से अहम होगा मुकाबला – अफगानिस्तान और इंग्लैंड का मैच काफी अहम होगा. इन दोनों टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक-एक मैच खेला है और इसमें हार का सामना किया है. इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. जबकि अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका को हराया था. अगर दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो बचे हुए मैचों को हर हाल में जीतना होगा. अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया अफगानिस्तान ने लगातार पिछली 3 वनडे सीरीज जीती हैं. सितंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शारजाह में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें … Read more

UP में सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश जितेंद्र ढेर, एक लाख रुपए का था इनामी

मेरठ  STF नोएडा यूनिट और मेरठ पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र को एनकाउंटर में मार गिराया. मारा गया बदमाश जितेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित था. आजीवन कारावास की सजा पा चुका जितेंद्र पैरोल पर छूटने के बाद भाग गया था. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. जानकरी के मुताबिक मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे यह मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से जितेंद्र घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मारा गया बदमाश असौंदा सिवान, जिला झज्जर, हरियाणा का रहने वाला था. उसके ऊपर आठ मुकदमे दर्ज थे. बता दें कि 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में जीतू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था. तभी से पुलिस को जीतू की तलाश थी. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. जीतेन्द्र जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा.  उपचार के दौरान घायल अभियुक्त जीतू उर्फ जितेंद्र की मृत्यु हो गई. आपराधिक इतिहास 1- केस नम्बर 333/16 us 379 A IPC , 25 Arms Act थाना सदर , बहादुर गढ़ झज्झर हरियाणा (दिनाक 29-8-18 को पांच साल की सजा कोर्ट से हुई) 2- केस नम्बर 609/16 us 398/401 ipc 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा 3- केस नम्बर 376/16 us 449/302/120B IPC 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़, झज्झर (दिनाक 3-2-18 को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई) 4- केस नम्बर 341/16 us 392/ 397/342/379 IPC 25 Arms Act थाना सदर , बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा (दिनांक 29-8-18 को कोर्ट से दस वर्ष की सजा हुई) 5- केस नम्बर 697/16 us 394/34 IPC , 25 Arms Act थाना सदर झज्झर 6- केस नम्बर 293/16 us 392/34 IPC थाना कंझवाला दिल्ली (वांछित) 7- केस नम्बर 394/16 us 382/24/411 IPC थाना विकासपुरी दिल्ली 8- केस नम्बर 611/23 us 147/148/149/302/34 IPC , थाना तिलामोड़ गाजियाबाद

चैंपियंस ट्रॉफी में फिर बड़ी चूक, सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान में बवाल, आईसीसी से हो गई बड़ी गलती

कराची पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की अलग-अलग शाखाओं से जुड़े थे। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया।’ अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।’ हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।

महाकुंभ में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे CM योगी, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश समेत देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 का समापन महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ होने वाला है। महाशिवरात्रि स्नान पर्व को लेकर बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। मंगलवार रात से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का भारी जुटान दिख रहा था। बुधवार अहले सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। प्रयागराज में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। योगी सरकार की ओर से महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। मेला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रयागराज से वाराणसी तक श्रद्धालुओं के उफान और आस्थ के सैलाब। सुबह 11 बजे तक 85 लाख से अधिक ने लगाई पवित्र डुबकी सुबह 11 बजे तक, 85 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर लिया था। वे “हर हर गंगे, बम बम भोले, और जय श्री राम” के जयकारे लगा रहे थे। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य ऊर्जा से भर गया था। सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक करते दिखे। इससे उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में चल रहे आखिरी स्नान पर्व की स्थिति को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किया। सुबह 8 बजे तक 60 लाख से अधिक स्नान महाकुंभ मेला के आखिरी दिन सुबह 8 बजे तक 60 लाख 14 हजार लोगों ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। लोगों का प्रयागराज पहुंचना लगातार जारी है। सरकार और प्रशासन की ओर से आंकड़ा दो करोड़ पार करने की उम्मीद है। 11 जनवरी को महाकुंभ मेला की शुरुआत के बाद से 25 फरवरी तक 64 करोड़ करोड़ 77 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि स्नान पर्व की शुरुआत के साथ ही आंकड़ा 65 करोड़ पार कर गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते बैरिकेड्स से घिरे हैं। इन रास्तों पर हजारों श्रद्धालु कतारों में खड़े हैं और मंदिर में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं। सभी 7 अखाड़ों के अपने मठों में 11 बजे तक लौटने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान शिव और देवी शक्ति से सभी के लिए आशीर्वाद की कामना की। राहुल गांधी ने X पर अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई। शिव शक्ति का आशीर्वाद आप सभी पर सदा बना रहे। हर हर महादेव।” खड़गे ने भी X पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति का वास हो। यही मेरी प्रार्थना है।” इसी बीच, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लगभग आधे भारत की आबादी ने इस आयोजन में भाग लिया। इससे दुनिया के सामने भारत की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति की झलक दिखाई दी। महाकुंभ में लोगों की भागीदारी भारत की आध्यात्मिकता का प्रमाण है। यह आयोजन देश की एकता और विविधता को भी दर्शाता है। महाकुंभ जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस पर्व के माध्यम से लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ने का अवसर मिलता है। स्वामी जी ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन इसी प्रकार सफल रहेंगे। इससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रचार-प्रसार होता रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित व सस्ते आवास के लिए राशि मुहैया कराने भारत सरकार को दिया धन्यवाद

रायपुर : कामकाजी महिलाओं की सुरक्षित आवास की बड़ी जरूरत होगी पूरी : रायपुर और बिलासपुर में बनेंगे छह महिला छात्रावास केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 202 करोड़ स्वीकृत रायपुर में तीन, बिलासपुर में दो और नया रायपुर में बनेगा एक छात्रावास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित व सस्ते आवास के लिए राशि मुहैया कराने भारत सरकार को दिया धन्यवाद रायपुर छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े शहरों रायपुर और बिलासपुर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षित एवं सस्ते आवास की बड़ी जरूरत जल्द पूरी होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता योजना (Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment 2024-25) के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर और नया रायपुर में छह कामकाजी महिला छात्रावासों (Working Women’s Hostel) के लिए 202 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से रायपुर नगर निगम द्वारा तेलीबांधा और टाटीबंध में 250-250 सीटर तथा भैंसथान में 223 सीटर महिला छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं बिलासपुर के तिफरा और सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी द्वारा 224-224 सीटर छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण नया रायपुर में एक हजार सीटर छात्रावास बनाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित एवं सस्ते आवास के लिए राशि मुहैया कराने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सुशासन के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को हासिल करने राज्य शासन ने वर्किंग वीमेन हॉस्टल बनाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया था।उन्होंने इसकी मंजूरी मिलने पर राज्य की महिलाओं की ओर से भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि छात्रावासों के निर्माण से तीनों शहरों में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा।   केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा विशेष पूंजीगत सहायता के तहत नया रायपुर में एक हजार सीटर महिला छात्रावास के लिए 103 करोड़ 22 लाख रुपए, रायपुर के टाटीबंध और तेलीबांधा में 250-250 सीटर छात्रावास के लिए क्रमशः 15 करोड़ 10 लाख रुपए और 15 करोड़ पांच लाख रुपए मंजूर किए हैं। रायपुर के ही भैंसथान में 223 सीटर छात्रावास के लिए 17 करोड़ 23 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भारत सरकार द्वारा बिलासपुर के तिफरा और सिरगिट्टी में 224-224 सीटर छात्रावास के लिए क्रमशः 26 करोड़ 15 लाख रुपए और 25 करोड़ 25 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं : बाबा बागेश्वर

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। डबल इंजन सरकार के सहयोग से यह संकल्प लिया गया है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह उन्मूलन किया जाएगा। प्रदेश के सुरक्षा बल मजबूती से इस अभियान में लगे हुए हैं, और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में यह मिशन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। धर्मांतरण पर रोक और घर वापसी अभियान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार धर्मांतरण रोकथाम और घर वापसी अभियान को भी प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि धर्मांतरण के विरुद्ध हमारी सरकार कठोर नीति अपनाएगी और समाज को उसकी मूल पहचान से जोड़ेगी। समाज सेवा का नया अध्याय: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा आयोजित 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस आयोजन में वैदिक रीति-रिवाज से कन्याओं का विवाह संपन्न होगा, सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान प्रदान किया जाएगा।  आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संगम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बागेश्वर धाम का यह आयोजन सनातन धर्म की महिमा को पुनर्स्थापित करने, समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और गरीब कन्याओं के भविष्य को संवारने का ऐतिहासिक अवसर है।छत्तीसगढ़ सरकार इस आयोजन में भागीदारी कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने के लिए संकल्पित है। सरल स्वभाव के धनी हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन कार्य को संपूर्णता देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित हैं। वे बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आज एक बड़ा अनूठा कार्य कर रही है, जो गौरव का विषय है। राज्य को अगले दो वर्षों के भीतर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों  इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ समृद्ध और शांतिपूर्ण प्रदेश बन सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, और जब हम छत्तीसगढ़ जाते हैं, तो एक बात हमेशा कहते है – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यह प्रदेश धर्म और संस्कृति की भूमि है, और हम प्रार्थना करते हैं कि यह भूमि हमेशा खुशहाल और धन-धान्य से परिपूर्ण बनी रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

ग्लोबल ब्रिलि,न्स फोरम लंदन ने किया एनआरआई समिट का आयोजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय नागरिक विश्व के किसी भी देश में बसते हों, भारतीय संस्कृति से अवश्य जुड़े रहते हैं। हमारे राष्ट्र की यही पहचान है। विश्व के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय वहाँ के समाज में भी समरस हो जाते हैं। प्रत्येक समाज के साथ आत्मीयता स्थापित करने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की विशेषता भारतीय नागरिकों की पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की शाम कोर्टयार्ड मैरिट में ग्लोबल ब्रिलिएन्स फोरम लंदन द्वारा आयोजित एनआरआई समिट को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला जैसे अध्ययन केंद्र थे, जहां श्रेष्ठ जीवन पद्धति सिखाई जाती थी। विश्व के कई देशों से इन शिक्षा केंद्रों तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए नागरिक पहुंचते थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न देशों के अप्रवासी भारतीयों से भेंट के दौरान भोपाल और मध्यप्रदेश के विशिष्ट स्थानों के संबंध में चर्चा की और उनसे पुन: मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके सहित अन्य देशों से आए अप्रवासी भारतीयों द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभागी के रूप में आने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेरार्डस क्रॉस टाऊन (बकिंघमशायर, इंग्लैंड) की महापौर सुप्रेरणा भारद्वाज, आदित्य प्रताप सिंह (इंचार्ज ग्लोबल ब्रिलियन्स फोरम, यूके), जितेन्द्र वैद्य (यूएई), संजय नागरकर (प्रेसीडेंट इन्डिया कनेक्ट, हांगकांग) विनायक गिरगुने, जसपाल सिंह एवं दिवाकर शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा के अलावा सुनेहा बग्गा, राहुल कोठारी आदि उपस्थित थे।  

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने निवेशकों को प्रदेश में निवेश का दिया न्यौता

राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव मदद करने के लिये है तत्पर : मंत्री शुक्ला निवेशकों को किसी भी समस्या, कठिनाई का त्वरित निराकरण करेंगे: एसीएस श्रीवास्तव नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने निवेशकों को प्रदेश में निवेश का दिया न्यौता प्री-विड सेशन में निवेशकों से भागीदारी का किया आव्हान नवीन और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। राज्य सरकार निवेशकों के साथ भागीदारी के लिये उत्सुक है। सरकार प्रतिबद्धतापूर्वक निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। भविष्य में आने वाली चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए निवेशकों के साथ सदैव पूरी गंभीरता के साथ सहयोग करेगी। मंत्री शुक्ला ने यह बाते मुरैना सोलर प्रोजेक्ट-1 और 2 के प्री-विड के सेशन को संबोधित करते हुए कही। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने इन प्रोजेक्ट के संबंध में निवेशकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये। मंत्री शुक्ला ने कहा कि निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में उनके द्वारा किये गये निवेश की सुरक्षा की पूरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि मुरैना क्षेत्र में सोलर पार्क में निवेश करने वालों के लिये अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। मंत्री शुक्ला ने कहा कि जीआईएस-2025 भोपाल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का आना इस बात का द्योतक है कि मध्यप्रदेश निवेश के लिये अनुकूल राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के समग्र विकास के लिये नये अध्याय की शुरूआत की है। उन्होंने निवेश के आकर्षित करने के लिये विभिन्न अंचलों में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का आयोजन कर एक नया इतिहास रचा है। इससे प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के नए द्वार खुले है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस नवाचारी सोच के परिणाम स्वरूप आज भोपाल जीआईएस में बहुत बड़ी संख्या में निवेशकों की उपस्थिति दर्शा रही है कि आत्म-निर्भर भारत के योगदान में मध्यप्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। प्री-विड सेशन के पहले सत्र में मुरैना में 300-300 मेगावॉट की 2 यूनिटों की स्थापना के संबंध में एसीएस मनु श्रीवास्तव द्वारा व्यापक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्राजेक्ट के लिये एशियन डेव्हलपमेंट बैंक द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) और मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिड में शामिल होने वाले सभी निवेशकों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाएगा। विडर्स की ओर से 7 मार्च तक क्वेरीस भेजी जा सकती है। इनका जबाव 17 मार्च तक दिया जाएगा। फाइनल बिड डॉक्यूमेंट सक्षम अनुमोदन के बाद 24 मार्च तक प्रस्तावित है। 7 अप्रैल तक प्रस्ताव दिये जा सकेंगे। ऑक्शन संबंधी प्रोसेस 21 अप्रैल तक होगी। 5 मई 2025 को प्रोजेक्ट के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर की संभावित तिथि तय की गई है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना के लिये भी हुआ प्री-बिड सेशन प्री-बिड सेशन के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के संयुक्त परियोजना के बारे में जानकारी दी जाकर बिडर्स से चर्चा की गई। परियोजना में 200-200 यूनिट की चार यूनिट स्थापित की जाना प्रस्तावित है। इनसे उत्पादित ऊर्जा का मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की जनता को 6-6 महीने लाभ मिलेगा। यूनिट स्थापना के लिये मध्यप्रदेश द्वारा सम्पूर्ण भूमि आवंटित की जाएगी। 2 हजार 893 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जाएगी। भूमि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। परियोजना के लिये 28 मार्च 2025 से प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिसमें 14 जुलाई 2025 को एग्रीमेंट करने की संभावित तिथि तय की गई। रूफ टॉप सोलर प्रोजेक्ट में प्रत्येक जिले के लिये होगी पृथक एजेंसी मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमनवीर सिंह बैस ने प्री-विड सेशन के तीसरे चरण में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाएं जाएंगे। इसमें प्रत्येक जिले के लिये पृथक-पृथक रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कम्पनी निर्धारित होगी। इसमें प्रत्येक जिले की बिजली की दरें अलग होंगी। इनका भुगतान जिले स्तर से ही कोषालय द्वारा किया जाएगा। सेशन में छिन्दवाड़ा, सिवनी और धार जिले की चर्चा हुई। बताया गया कि छिन्दवाड़ा में 800, सिवनी में 600 और धार 830 मेगावॉट सौर ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है।  

छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ एक लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए

छत्तीसगढ़ को वित्तीय सुधारों के कारण केन्द्र सरकार से मिली सर्वाधिक 6000 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ऋण की अग्रिम अदायगी के लिए 2250 करोड़ का प्रावधान उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने 326.97 करोड़ रूपए औद्योगिक क्षेत्रों में 76 करोड़ से होंगे अधोसंरचनात्मक कार्य     रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। चर्चा पश्चात पारित हुए उक्त अनुपूरक बजट को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के बजट का आकार कुल 01 लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए का हो गया है। इसमें मुख्य बजट के रूप में पारित 1 लाख 47 हजार 446 करोड़, प्रथम अनुपूरक बजट में 7 हजार 329 करोड़ रूपए, द्वितीय अनुपूरक बजट में 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रूपए और तृतीय अनुपूरक बजट में 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रूपए शामिल है।     वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तृतीय अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। सरकार बनने के 12 दिनों बाद ही मोदी जी की गारंटी के अनुरूप सरकार ने 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समर्थन मूल्य पर इस वर्ष 149 लाख टन धान की खरीदी की है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को धान खरीदी समाप्त हुई और एक सप्ताह के भीतर 25 लाख 49 हजार किसानों के बैंक खाते में 12 हजार करोड़ रूपए का भुगतान एकमुश्त किया गया। पूरे देश में इतना बड़ा ट्रांजैक्शन किसान भाइयों के खाते में करने का अपने आप में इतिहास है, यह एक रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने विभिन्न वित्तीय सुधारों के माध्यम से केंद्र सरकार से 6,000 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है, जो देश में सर्वाधिक है। वित्तीय संतुलन बनाए रखने, पूंजीगत व्यय बढ़ाने व विकास योजनाओं को तेज करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। पिछले सवा साल में छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस रहा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताते हुए अपना लगातार समर्थन दिया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आगे कहा कि हम वित्तीय अनुशासन के साथ सुधारवादी बजट लेकर आए हैं। अनुपूरक बजट में वित्तीय अनुशासन व सुधारों के जरिए पुराने घाटों को भरने व ब्याज बचत करते हुए भुगतान-देनदारी निपटाने के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है, ताकि विकास में कोई बाधा न आए। हमारा लक्ष्य सुव्यवस्थित वित्तीय प्रबंधन के साथ छत्तीसगढ़ को प्रगति की ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन,छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड और पुलिस हाउसिंग इन तीनों को मिलाकर लगभग 3500 करोड़ का लोन है, जो महंगे ब्याज दरों पर चल रहे हैं, इस अनुपूरक बजट में इन तीनों लोन का हम प्री पेमेंट कर रहे हैं। इससे प्रतिवर्ष 50 करोड़ से अधिक का ब्याज बचेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राजनांदगांव जिले, जांजगीर-चांपा जिले एवं नवा रायपुर अटल नगर में फार्मास्यूटिकल पार्क की स्थापना के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक संस्थान, इंजीनियरिंग पार्क की स्थापना के लिए भी 76 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रायपुर, नवा रायपुर, बिलासपुर में वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए 34 करोड़ का प्रावधान किया गया है।     तृतीय अनुपूरक बजट 2024-25 में पुलिस प्रशिक्षण शालाएं के लिए 3 करोड़, जिला चिकित्सालय के लिए 145 करोड़ रूपए, निवृत्ति वेतन भोगियों को देय 1 हजार 278 करोड़, परिवार पेंशन के लिए 320 करोड़, पुलिस 500 करोड़, राज्य सहकारी विपणन संघ को खाद्यान्न उपार्जन में हुई हानि का प्रतिपूर्ति 600 करोड़, लघु एवं लघुतम सिंचाई योजनाएं 125 करोड़, सेवा एवं मूल्य निवृत्ति पुरस्कार 37 करोड़, एनीकट/स्टापडेम का निर्माण 15 करोड़, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के लिए 1 हजार 43 करोड़, नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना 195 करोड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 86 करोड़, सड़कों के निर्माण कार्य हेतु लिए गए ऋण की अदायगी के लिए 2 हजार 250 करोड़, कृषि पंपो को निःशुल्क विद्युत प्रदाय हेतु अनुदान 2 हजार 200 करोड़, अन्तोदय अन्न योजनांतर्गत चना का प्रदाय 451 करोड़, उपभोक्ताओं को विद्युत शुल्क में राहत हेतु सब्सिडी 326 करोड़, राज्य सहकारी विपणन संघ को खाद्यान्न उपार्जन में हुए व्ययों की प्रतिपूर्ति 600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल का निरंतर होगा सौंदर्यीकरण, 25 वर्ष का प्लान बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश की प्रगति का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में बनेगा नया कन्वेंशन सेंटर, जल संरचनाओं के संरक्षण के होंगे कार्य  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की राजधानी भोपाल का निरंतर होगा सौंदर्यीकरण, 25 वर्ष का प्लान बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में संपन्न दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश की प्रगति का एक स्वर्णिम अध्याय है। इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा सेक्टर वाइज और एरिया वाइज इंडस्ट्री कॉन्क्लेव भविष्य में आयोजित की जाएगी। भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। समिट के अवसर पर शहर का सौन्दर्यीकरण हुआ। आगे भी यह कार्य जारी रहेंगे। भोपाल की जल संरचनाओं को भी सहेजा जाएगा। उन्हें साफ सुथरा और सुंदर बनाए रखा जाएगा। भोपाल में इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजन किए जाने के लिए एक बड़े कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता है, जिसका निर्माण राज्य सरकार करवाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार भोपाल की प्रगति के लिए 25 वर्ष की योजना बना रही है। उद्योगों और व्यवसायों के विकास के लिए निरंतर प्रयास होंगे। मध्यप्रदेश में जैसे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अच्छे परिणाम मिले उस क्रम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स संख्या में रोजगार की संभावनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट में प्राप्त निवेश प्रस्ताव और समिट की सफलताओं के विभिन्न आयामों की विस्तार पूर्वक चर्चा की।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा राजेंद्र शुक्ल, खजुराहो सांसद वी. डी. शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट के सफल आयोजन के लिए राजधानी भोपाल के नागरिकों, सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत एवं मीडिया का आभार भी व्यक्त किया।

बिजली कंपनी द्वारा पारेषण-वितरण तंत्र में नवीन अधोसंरचना के विस्तार से राज्य में बिजली की निरंतर उपलब्धता की जा रही है सुनिश्चित

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य में बिजली आपूर्ति की स्थिति, भविष्य की आवश्यकताओं और अधोसंरचना विकास की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह पाया गया कि बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए राज्य में विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक योजनाओं की समीक्षा की और उनकी त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए। समीक्षा के मुख्य बिन्दु राज्य में विद्युत की आपूर्ति, उपलब्धता तथा आगामी परियोजनाएं रहीं। बैठक में बताया गया कि राज्य में विगत वर्षों में मांग में वृद्धि दर्ज की गई है परंतु मांग के अनुरूप बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पायी। राज्य में नये पॉवर प्लांट लगाने हेतु कोई योजना नहीं बनाई गई। मुख्यमत्री जी द्वारा आगामी 10 वर्षों की मांग को देखते हुए तैयारी की समीक्षा की गई। पॉवर कंपनी द्वारा यह ध्यान में लाया गया कि आगामी वर्षों में कोरबा में उत्पादन कंपनी द्वारा 1320 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना की जायेगी। इसके अतिरिक्त एनटीपीसी द्वारा राज्य में स्थापित की जा रही संयंत्रों से 50 प्रतिशत बिजली के क्रय हेतु अनुबंध किए गए है, जिससे 1200 मेगावाट बिजली राज्य को वर्ष 2027-28 तक प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्षों में अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने की कार्य योजना बनाकर उस पर गंभीरता से अमल किया जा रहा है। ताप विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने के अलावा पम्प स्टोरेज धारित जल विद्युत संयंत्र, बैटरी स्टोरेज सौर ऊर्जा संयंत्र का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी बड़े पैमाने पर विभिन्न परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इससे सामान्य अवधि के अतिरिक्त पीक लोड के समय बिजली उपलब्ध रहेगी। अंतर्राज्यीय पारेषण परियोजनाओं के माध्यम से अन्य राज्यों में उपलब्ध सरप्लस बिजली का उपयोग राज्य में करने हेतु वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आर.डी. एस. एस. योजना के तहत लाईन लॉस में कमी लाकर बिजली उपलब्धता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्रीय क्षेत्र के ताप बिजली घरों से विद्युत प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक पॉवर पर्चेस एग्रीमेंट किया गया है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कोई भी घोषित अथवा अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य देश के उन चुनिनंदा राज्यों में से एक है जो किसानों को अधिक मात्रा में तथा सस्ती बिजली उपलब्ध कराती है उल्लेखनीय है कि राज्य के किसानों को 18 घंटे मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। यहां तक कि विद्युत आपूर्ति में आकस्मिक कमी होने पर राज्य की पॉवर कंपनी द्वारा महंगी दरों पर भी एक्सचेंज के माध्यम से विद्युत का क्रय कर किसानों एवं उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली उपलब्ध कराई जाती है। विद्युत उपभोक्ता सेवा के लिए ऑनलाईन आईटी सॉल्यूशन्स के बड़े उपाय भी किये गये है। बिजली मितान बॉट सेवा में उपभोक्ता व्हाट्सअप के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करते हुए समाधान प्राप्त कर सकते है। मोर बिजली एप, 1912 सेवा एवं लोकल कॉल सेंटर आदि उपायों के भी उत्साहजनक परिणाम मिले है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet