LATEST NEWS

एक्सप्रेस ई कनेक्ट और MANIT भोपाल ने नवाचार और अनुसंधान में सहयोग के लिए समझौता किया

Express E Connect and MANIT Bhopal sign MoU for collaboration in innovation and research भोपाल ! नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी स्वास्थ्य, कृषि, जैव-ऊर्जा, नैनो टेक्नोलॉजी और सूक्ष्मजीवों जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है। नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उदित नारायण द्वारा स्थापित एक्सप्रेस ई कनेक्ट ने मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।उदित नारायण और मैनिट भोपाल में संस्थागत विकास और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के डीन डॉ. एस.पी.एस. राजपूत ने स्वास्थ्य, कृषि, जैव ऊर्जा, नैनो प्रौद्योगिकी और सूक्ष्मजीवों में प्रमुख चुनौतियों को हल करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।इस रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत बीएसबीई विभाग की छात्रा शिवालिका दुबे ने मैनिट में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृषाली पांडे के नेतृत्व में एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण के औद्योगिक दौरे के दौरान की।जिसमें एलसीबी फर्टिलाइजर्स के सीईओ अक्षय श्रीवास्तव और एलसीबी फर्टिलाइजर्स के सीएमओ मुकेश सिंह भी शामिल थे। एक्सप्रेस ई कनेक्ट का पहले से ही एलसीबी फर्टिलाइजर्स के साथ एक स्थापित सहयोग है, जो आईआईटी कानपुर से जुड़ा एक संगठन है, जो स्थिरता और उन्नत प्रौद्योगिकी समाधानों पर ध्यान केंद्रित करता है। इस नए समझौता ज्ञापन के साथ, एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मैनिट भोपाल का लक्ष्य प्रभावशाली अनुसंधान और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाना है। मध्य प्रदेश में एक अच्छी तरह से जुड़े और प्रभावशाली व्यक्ति उदित नारायण नवाचार और स्थायी समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। दूसरी ओर, प्रतिष्ठित केंद्रीय सरकारी संस्थान मैनिट भोपाल के पास अनुसंधान और विकास में उत्कृष्टता की एक मजबूत विरासत है। इस सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में सफल समाधानों में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे उद्योगों और समाज को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।है, जिससे न केवल उद्योगों को बल्कि समाज को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

यूनियन कार्बाइड का कचरा आज 900 डिग्री के टेंपरेचर पर जलेगा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

पीथमपुर भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से पीथमपुर आया जहरीला कचरा आज सुबह 10 बजे से जलाया जाएगा। हाईकोर्ट के 18 फरवरी के निर्देश के बाद 27 तारीख से पीथमपुर की रामकी फैक्ट्री में रखे रासायनिक कचरे के निष्पादन के ट्रायल रन की तैयारी कल से ही शुरू कर दी गई थी। यहां पर 12 कंटेनर 1 जनवरी को भोपाल से पीथमपुर भेजे गए थे। इनमें विभिन्न प्रकार के अवशिष्ट मौजूद हैं। इसमें नेप्थॉल, सेवीन, रिएक्टर रेसिड्यू, पेस्टिसाइड रेसिड्यू, सेमी प्रोसैस्ड रेसिड्यू एक्सकैवेटेड सॉइल (मिट्टी) वहां की जो थी। तीन बार में जलाया जाएगा कचरा यहां मौजूद कंटेनरों में से पांच कंटेनर में रखे अवशिष्ट को आज स्टोरेज शेड में ले जाया जाएगा, जहां पांचों कंटेनर में से 10 टन प्रॉपर प्रोपोर्शन में मिलाया जाएगा। इसके बाद इसे इंसीनेटर में फीड करेंगे। फीड करने के पहले इसे टेंपरेचर में लाने के लिए 12 घंटे तक ब्लैक में चलाएंगे यानी इसमें अवशिष्ट नहीं डालेंगे। वहीं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनको मास्क, गॉगल्स और हैंड ग्लव्स दिए गए हैं। 10 टन अवशेष जलाने में करीब 72 घंटे का समय लगेगा। कोर्ट ने तीन ट्रायल के लिए कहां है। पहला ट्रायल 10 टन का होगा, जिसके तहत काम किया जा रहा है। 10 टन का दूसरा ट्रायल 4 तारीख को होगा और 10 टन का तीसरा ट्रायल 10 तारीख को होगा। इसके लिए तीन फीड रेट डिसाइड की गई है। 135 किलोग्राम पर ऑवर, दूसरा 180 किलोग्राम पर ऑवर और तीसरा 270 किलोग्राम पर ऑवर, तीनों की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जाएगी। 800-900 के टेंपरेचर पर जलेगा 10 टन कचरा एमपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड इंदौर के रीजनल ऑफिसर श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट ने जो निर्देश दिए थे कि 18 तारीख से यूनियन कार्बाइड का जो अवशिष्ट रखा हुआ है उसका डिस्पोजल शुरू किया जाए। इसके ट्रायल की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसके तहत जो कंटेनर आए थे उसमें जो अवशिष्ट थे। 5 कंटेनर खोले गए हैं, उसको स्टोरेज शेड में भंडारित किया जाएगा। पांचों कंटेनर में से 10 टन प्रॉपर प्रोपोर्शन से मिलाकर इंसीनेटर में फीड किया जाएगा। जब टेंपरेचर 850 हो जाएगा तब उसको फीड करेंगे। इंसीनेटर में प्रोसेस के समय प्राइमरी चेंबर में 850 प्लस माइनस 50 मतलब 800 से 900 के बीच में टेंपरेचर होना चाहिए। शुरू में वेस्ट डालने पर टेंपरेचर कम हो जाता है, जिसे 850 तक ले जाना होगा। सुबह 10 बजे से काम शुरू होगा। तीन दिन तक चलेगा कचरा जलाने का प्रोसेस फर्स्ट ट्रायल में तीन दिन कचरा जलाया जाएगा। इस दौरान उसमें मिट्टी निकलेगी। इसके बाद गैस आगे क्लीनिंग सेक्शन में जाएगी जो सेकेंडरी सेक्शन है। वहां टेंपरेचर 1100 से 1200 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। वहां भी डीजल डालते हैं। वहां जलने के बाद आगे ब्लू गैस है, वह आगे बढ़ेगी जिसकी क्लीनिंग की प्रक्रिया है, जिसके तहत मल्टी साइक्लोन में जाएगी जहां बड़े पार्टिकल जो हैं वह नीचे चले जाएंगे। गैस आगे बढ़ेगी मल्टी साइक्लोन के पहले स्प्रे ड्रायर है, इससे गैस क्लीनिंग होगी। ड्राई स्क्रबर में वेट फिल्टर फिर वेट स्क्रबर इसके बाद चिमनी में जाएगा। ये पूरी प्रक्रिया करनी होगी। 4 और 10 मार्च को दूसरा और तीसरा ट्रायल इसमें प्राइमरी से ठोस अवशिष्ट की राख निकलेगी, दूसरा मल्टी साइक्लोन से ठोस अपशिष्ट निकलेगा, तीसरा ड्राई स्क्रबर से निकलेगा, चौथा वेट फिल्टर से सॉलिड पार्टिकल निकलेंगे, लास्ट में वेट स्क्रबर में पानी निकलेगा। जो सॉलिड पार्टिकल निकलेंगे। उनको स्टेबलाइज करके लैंडफिल में एक अलग सेल बनाकर उसमें डाला जाएगा और उसका डिस्पोजल होगा। कोर्ट ने तीन ट्रायल के लिए कहा है। पहला ट्रायल 10 टन का होगा जो 27 तारीख से चल रहा है, 10 टन का दूसरा ट्रायल 4 तारीख को होगा और 10 टन का तीसरा ट्रायल 10 तारीख को होगा। पिछला ट्रायल 90 टन पर किया गया था। गुरुवार रात से ड्राय रन शुरू हुआ गुरुवार दोपहर तीन से चार बजे के बीच पांच कंटेनर खोले गए। गुरुवार रात को इंसीनेटर का ड्राय रन शुरू कर उसका तापमान बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया। यह प्रक्रिया शुक्रवार सुबह तक चलेगी। इस दौरान संयंत्र के प्रथम दहन कक्ष का तापमान कचरा जलाने के लिए निर्धारित 850 से 900 डिग्री सेल्सियस व दूसरे दहन कक्ष का तापमान 1100 से 1200 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कचरे को भस्मक संयंत्र में डाला जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की रोक नहीं यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा धार जिले के पीथमपुर में ही जलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कचरा जलाने पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। गुरुवार सुबह हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो इस संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार के उस जवाब को भी रिकार्ड पर ले लिया है, जिसमें कहा है कि कचरा जलाने के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जवाब में कचरा जलाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, सावधानियां व हादसे की आशंका के चलते व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस बीच, पीथमपुर में कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र ने दायर की थी। इसमें कहा था कि पर्यावरण और स्वास्थ्य नियमों का पालन किए बगैर जहरीला कचरा जलाने की तैयारी की गई है। सरकार ने पेश कर दिया जवाब 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से कहा था कि वह बताए कि कचरा जलाने के दौरान कोई हादसा होता है, तो इससे निपटने के उसके पास क्या इंतजाम हैं। गुरुवार को सरकार ने जवाब पेश कर दिया। इसे रिकार्ड पर लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका निराकृत कर दी। चिन्मय मिश्र ने कहा कि फैसले का अध्ययन करने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की संभावना तलाशेंगे।

कचरे के साथ रील बनाने पर सरकार बनाएगी लखपति

भोपाल रील बनाने पर अभी तक आपको सिर्फ सोशल प्लेटफॉर्म से इनकम के बारे मे पता होगा। कुछ लोग रील बनाने को टाइम पास की तरह लेते है। ऐसे लोगों के लिए मध्यप्रदेश सरकार  एक प्रतियोगिता में शामिल होकर लखपति बनने का  मौका दे रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कचरे के ढेरों पर चिंतित होकर उसके निष्पादन और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता चालू की है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे के निष्पादन पर गीला कचरा सूखा कचरा के जागरूकता के संबंध में  रील बनाने पर प्रथम आने वाले को 2 लाख प्रोत्साहन राशि के तौर पर देगी। रील को सरकार द्वारा दिए गए लिंक पर  15 अप्रैल 2025 तक अपलोड करना पड़ेगा। सरकार द्वारा जागरूकता के लिए पहल तो अच्छी है पर सरकार के पास गांवों में लग रहे कचरे के ढेरों को सही निष्पादित करने और उसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं है ऐसा लगता है।  गांवों में भी शहरों की तरह ही पोलीथीन, पैक्ड फूड के रैपर, डाइपर का उपयोग बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। जो कि खेती योग्य भूमि में मिल रही है । जिससे आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बढ़ने और भूमि की गुणवत्ता कम होने की संभावना बढ़ रही है।

बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही चढ़ी हंगामे की भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराने का आरोप लगाते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दल के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि उनकी रेकी करवाई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस विषय पर चर्चा का अवसर दिया जाएगा, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के हंगामे की संभावना जताई जा रही है।

अब विभाग सरलता से अपने कार्य संपन्न कर सकेगा: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विंध्याचल भवन में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमंतु, अर्ध-घुमंतु कल्याण विभाग के कार्यालय का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने विंध्याचल भवन में कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कहा कि अब विभाग सरलता से अपने कार्य संपन्न कर सकेगा। कार्यालय विंध्याचल भवन में द्वितीय तल पर शुरू हुआ है। पूर्व में यह कार्यालय भदभदा रोड स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग के ट्रेनिंग सेंटर में संचालित था। कार्यालय के विंध्याचल भवन में शुरू होने के अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अपर सचिव अनुराग चौधरी, आयुक्त सौरभ कुमार सुमन एवं विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा प्रदेश के समस्त जिलों के सहायक संचालक की उपस्थिति रही।  

मंत्री श्रीमती उईके ने कहा करोड़ों लोगो के प्रेरणा स्त्रोत आजाद की भूमि में आप लोगो का जन्म हुआ

अलीराजपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं अलीराजपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने अलीराजपुर जिले के टाउन हॉल स्थित आजाद स्मृति पॉर्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वराज संस्थान संचालनालय एवं संस्कृति विभाग द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आजाद मेला का कार्यक्रम आजाद पार्क में किया गया। प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि करोड़ों लोगो के प्रेरणा स्त्रोत आजाद की भूमि में आप लोगो का जन्म हुआ है ये हम सब के लिए काफी गर्व की बात है। शहीद आजाद ने देश की आजादी के पूर्व विकसित भारत का जो सपना देखा था, केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उसको साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर हम सब लोग चंद्रशेखर आजाद को नमन करने के लिए यहां एकत्रित हुए है। हम सभी लोगों को यहां से प्रेरणा लेनी चाहिए की हम सबके जीवन का मूल उद्देश्य देश हित के लिए ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का होना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने न सिर्फ अंग्रेजो का सामना किया बल्कि देश के युवाओं को आजादी के लिए प्रेरित भी किया। आज हम सब लोग एक आजाद देश में सांस ले पा रहे है। आजाद के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। हम सब मिलकर क्षेत्र का विकास कर आजाद के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वीर बलिदानी आजाद की पुण्यतिथि पर नमन कर मै खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हुं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों उपस्थित थे।  

राज्यपाल ने सुप्रसिद्ध पद्मप्राप्त स्व. जोधाईया बाई बैगा के परिजनों से बैगा आर्ट के संबंध में की चर्चा

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सभी को कार्य ऐसा करना चाहिए, जिससे हमेशा ही सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिलें, सभी ऐसा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यकाल के दौरान एक ऐसा कार्य अवश्य करना चाहिए, जिन कार्यों को लोग एवं समाज हमेशा याद रखें। राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय पेंटिंग एवं कलाकृतियों को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, इसके लिए भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि विशेष प्रयास करें। राज्यपाल पटेल ने उमरिया जिले के ग्राम पंचायत लोढ़ा में विवेकाधीन अनुदान मद से लगभग 5 लाख रुपए लागत से निर्मित आदिवासी कला संकुल भवन (आर्ट सेंटर) का फीता काटकर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने सुप्रसिद्ध पद्मतथा नारी शक्ति सम्मान प्राप्त स्व. जोधाईया बाई बैगा के परिजन श्रीमती रिंकू भाई बैगा, दुखिया बाई बैगा एवं अमर बैगा से बैगा पेंटिंग आर्ट एवं बैगा कलाकृतियों के संबंध में चर्चाएं कीं। उन्होंने कहा कि यह हुनर दूसरे जनजातीय व्यक्तियों को भी अवश्य सिखाएं। इस दौरान राज्यपाल ने प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग की प्रशंसा भी की। इस दौरान राज्यपाल को प्रशासन द्वारा बैगा पेंटिंग स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। राज्यपाल पटेल का स्वागत बैगा जनजातीय के लोगों द्वारा पारंपरिक सैला नृत्य एवं कलश यात्रा निकालकर किया गया। राज्यपाल ने कक्षा आठवीं की छात्रा अल्का बैगा एवं शालिनी बैगा से भी चर्चा की तथा उनके शैक्षणिक गतिविधि एवं भविष्य में वह क्या बनना चाहती हैं, के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संबोधित करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 28 फरवरी को मध्यप्रदेश में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन’’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों के लिए आयोजित वर्कशॉप का अवलोकन कर उनसे संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संबोधित करेंगे। प्रदेश में 250 से अधिक स्थानों पर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में वैज्ञानिक, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार से संबंधित लोग शामिल होंगे। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ’’विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना’’ है। प्रदेश के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय, वैज्ञानिक संस्थान एवं अन्य संस्थाएं भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर पूरे राज्य में विज्ञान दिवस समारोह, कार्यशालाएं, वैज्ञानिक-सत्र, संवाद, विज्ञान आधारित प्रतियोगिताएं एवं अनुसंधान टेक्नोलॉजी पर आधारित गतिविधियां संचालित होंगी। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग संजय दुबे, संचालक हिन्दी ग्रंथ अकादमी, अशोक कडे़ल, निदेशक विक्रमादित्य शोधपीठ संस्थान एवं संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी और महानिदेशक, म.प्र.विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद डॉ. अनिल कोठारी भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल स्थित सभागार में प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।  

8 मार्च को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में करायें समझौता: ऊर्जा मंत्री

भोपाल आगामी 08 मार्च 2025 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौतो से निराकृत किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिये निम्न दाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी। प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्‍येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।   लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छःमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। लोक अदालत में छूट नियम एवं शर्तों के तहत दी जाएगी आवेदक को निर्धारित छूट के उपरांत शेष बिल आकलित सिविल दायित्व एवं ब्याज की राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा। उपभोक्ता/उपयोगकर्ता को विचाराधीन प्रकरण वाले परिसर एवं अन्य परिसरों पर उसके नाम पर किसी अन्य संयोजन/संयोजनों के विरूद्ध विद्युत देयकों की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान भी करना होगा। आवेदक के नाम पर कोई वैध कनेक्शन न होने की स्थिति में छूट का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदक द्वारा वैध कनेक्शन प्राप्त करना एवं पूर्व में विच्छेदित कनेक्शनों के विरूद्ध बकाया राशि (यदि कोई हो) का पूर्ण भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा। नेशनल लोक अदालत में छूट आवेदक द्वारा विद्युत चोरी/अनधिकृत उपयोग पहली बार किये जाने की स्थिति में ही दी जाएगी। विद्युत चोरी/अनधिकृत उपयोग के प्रकरणों में पूर्व की लोक अदालत/अदालतों में छूट प्राप्त किये उपभोक्ता/उपयोगकर्ता छूट के पात्र नहीं होंगे। सामान्य बिजली बिलों में जुड़ी बकाया राशि पर कोई छूट नहीं दी जाएगी।  नेशनल लोक अदालत में दी जा रही छूट आंकलित सिविल दायित्‍व राशि 10 लाख रूपये तक के प्रकरणों के लिए सीमित रहेगी। यह छूट मात्र नेशनल ‘‘लोक अदालत‘‘ 8 मार्च 2025 को समझौते करने के लिये ही लागू रहेगी।  

नवनिर्वाचित महापौर राम नरेश राय का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया वंदन, अभिनंदन

नवनिर्वाचित महापौर राम नरेश राय का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया वंदन, अभिनंदन भ्रमण के दौरान स्वच्छता दीदियों ने किया स्वगात सरगुजा उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में स्वच्छता को विशेष ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर राम नरेश राय ने नगर के बड़ा बाजार मुख्य मार्गों का दौरा कर आमजनों से रूबरू हुए। महापौर राय ने नगर के बड़ा बाजार एवं छोटा बाजार के एसएलआरएम सेंटर का दौरा कर स्वच्छता दीदीयों व उपस्थित कर्मचारियों से भेंट कर उनका परिचय प्राप्त किया। महापौर ने सेंटर परिसर में साफ-सफाई एवं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली और पूरे परिसर का अवलोकन भी किया।                  एसएलआरएम सेंटर की सुपरवाइजर ने बताया कि एकत्रित कचरे के पृथक्करण के बाद गीला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग कर पृथक किया जाता है। उन्होंने पॉलिथीन मशीन के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार सोमवार को नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला ने भी स्वच्छता टीम के अधिकारी उमेश तिवारी के साथ शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में स्वच्छता सर्वेक्षण ओडीएफ प्लस-प्लस को विशेष ध्यान में रखते हुए छोटा बाजार आकांक्षा शौचालय, बड़ा बाजार एवं छोटा बाजार के एसएलआरएम सेंटर का औचक निरीक्षण किया। सेंटर परिसर में स्वच्छता दीदीयों और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर प्रतिदिन कर्मचारियों को अपने कार्य में उपस्थित होकर बेहतर कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आम जनों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए प्रतिदिन हम अपने निगम अमले के साथ निरीक्षण कर शहर की मूलभूत आवश्यकताओं का जायजा भी ले रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की अपील की।             इस दौरान नगर निगम के पार्षद मनीष खटीक, राजू नायक, भूपेंद्र सिंह, सहायक अभियंता विजय बधावन, जिला समन्वयक प्रवीण सिंह, स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक, सुपरवाइजर हरिशंकर सोंधिया, प्रहलाद पाठक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ा खुलासा: ULFA उग्रवादियों को ट्रेनिंग देकर असम को दहलाने की साजिश

ढाका पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल कर भारत में अशांति फैलाना चाहती है। आईएसआई ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश के तहत असम के उग्रवादी संगठन उल्फा के ट्रेनिंग कैंप दोबारा खोलने की तैयारी की है। आईएसआई के अधिकारियों ने कथित तौर पर उल्फा नेता परेश बरुआ से भी मुलाकात की है, जो हाल ही में बांग्लादेश पहुंचा है। द ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है। रिपोर्ट कहती है कि बांग्लादेश बॉर्डर पर आईएसआई के लोग उल्फा के ट्रेनिंग कैंप खोल रहे हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, असम और पूर्वोत्तर राज्यों के पास बांग्लादेश में कुछ ट्रेनिंग कैंप खोले जा चुके हैं। ये कैंप पहले भी सक्रिय थे लेकिन शेख हसीना के समय बंद कर दिए गए थे। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच हसीना बीते साल 5 अगस्त को देश छोड़कर चली गईं। उनके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला है। यूनुस सरकार में आईएसआई को बांग्लादेश में फिर से एंट्री मिल गई है और उसने इन कैंपों को एक्टिव कर दिया है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को अस्थिर करने की बड़ी साजिश का हिस्सा है। बरुआ की सजा भी घटाई गई यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में सक्रिय उग्रवादी संगठन हैं। यह सशस्त्र संघर्ष के जरिए असम को एक स्वतन्त्र देश बनाने की बात कहता है। सूत्रों का कहना है कि इस गुट का सबसे अहम चेहरा परेश बरुआ अब बांग्लादेश में हैं। बांग्लादेश के कोर्ट ने पिछले महीने बरुआ की उम्रकैद की सजा को भी घटाकर 14 साल कर दिया। बरुआ का नाम भारत की NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। खुफिया एजेंसियों को लगता है कि बांग्लादेश में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए बरुआ जल्द ही दोषमुक्त हो सकता है। इसके बाद पूर्वोत्तर के बारे में उसकी गहरी जानकारी का इस्तेमाल आईएसआई क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए कर सकती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में इस ओर इशारा करते हुए उम्मीद जताई थी कि निर्वासन में रह रहे बरुआ अपने गृह राज्य को अस्थिर नहीं करेंगे। भारतीय सुरक्षाबलों ने हाल ही में बांग्लादेश सीमा पार से अरबी, उर्दू और बंगाली में वायरलेस संचार को इंटरसेप्ट किए जाने का दावा किया था। इससे पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे क्षेत्रों में ISI की मौजूदगी को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं। यह स्थिति भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। सुरक्षाबलों ने हलिया समय में सीमा पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

मप्र का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का रहेगा, 12 मार्च को होगा पेश

भोपाल मध्य प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 12 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत होगा। यह चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का रहेगा। इसमें फोकस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता वाली चार जातियों गरीब, किसान, महिला एवं युवा पर रहेगा।सिंहस्थ के लिए विशेष बजट प्रविधान किए जाएंगे तो सरकार पूंजीगत व्यय और बढ़ाकर 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर सकती है। विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से प्रारंभ होगा। 11 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा।   डबल इंजन की सरकार डबल इंजन की सरकार का लाभ मध्य प्रदेश को लगातार मिल रहा है। आम बजट में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रविधान राज्य के लिए किए गए हैं। एक लाख 11 हजार 661 करोड़ रुपये केंद्रीय करों में हिस्सा मिलेगा तो सहायता अनुदान 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक मिलने का अनुमान है। इस हिसाब से देखा जाए तो वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में 15, 908 करोड़ रुपये अधिक मिलने की संभावना है। इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने बजट का खाका खींचा है। इन लोगों को ध्यान में रखा जाएगा सूत्रों के अनुसार गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा कल्याण और किसानों के हित में प्रविधान किए जाएंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास निर्माण के लिए बड़ा वित्तीय प्रविधान ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के बजट में रखा जाएगा। भोपाल में कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना औद्योगिक विकास के लिए 18 नीतियों के अंतर्गत उद्यमियों को जो विशेष प्रोत्साहन देने का वादा किया गया है, उसकी पूर्ति के लिए प्रविधान होंगे तो भोपाल में एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना प्रस्तावित की जाएगी। अधोसंरचना निर्माण की विभिन्न परियोजनाओं को गति देने के लिए सरकार इस बार भी पूंजीगत व्यय बढ़ाएगी। यह 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। 15 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है राज्य सकल घरेलू उत्पाद 11 मार्च को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेगी। इसमें वर्ष 2024-25 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद की स्थिति, राज्य की विकास दर, प्रति व्यक्ति आय से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि राज्य सकल घरेलू उत्पाद 15 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। यह वित्तीय वर्ष 2023-24 में 13 लाख 63 हजार करोड़ रुपये रहा है। कृतज्ञता ज्ञापन पर एक दिन होगी चर्चा नौ दिवसीय सत्र को देखते हुए राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर सरकार की ओर से प्रस्तुत होने पर कृतज्ञता ज्ञापन पर एक दिन चर्चा कराई जा सकती है।

महाशिवरात्रि पर जगह-जगह स्वागत हुआ,शिवजी की निकाली भव्य बारात

खजुराहो खजुराहो  नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मतंगेश्वर समिति, नगर परिषद द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई तत्पश्चात शिवकी पूजा अर्चना करने के पश्चात जमकर डीजे द्वारा भोले बाबा के गाने बजाए गए एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया गया। दूसरी और बारात के स्वागत के लिए खजुराहो में जगह-जगह स्वागत के लिए पंडाल लगाकर सभी बारातियों के लिए खीर पानी की व्यवस्था में खजुराहो व्यापारी संघ ,खाटू श्याम कमेटी एवं सभी ने मिलकर बारात का स्वागत किया एवं शाम को नगर परिषद से  भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात निकाली गई जो श्री 1008 मतंगेश्वर महादेव मंदिर के लिए गांधी चौराहे से होते हुए  मार्केट से सीधे मतंगेश्वर मंदिर पर बारात का समापन किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने जमकर डांस बारात में किया  बताया कि महाशिवरात्रि, महादेव की कृपा पाने के सबसे बड़ा और शुभ अवसर है। मान्यता है कि इस दिन उनकी उपासना से न केवल सुख-समृद्धि की प्राप्ति बल्कि व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का भी अंत होता है। शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। कहते हैं कि इस दिन शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल चढ़ाने से महाकाल प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं । महाशिवरात्रि का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस तिथि पर  शिव परिवार की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनीरहती है। इस दौरान कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। बारात में डीजे बच्चों द्वारा मलखम्भ और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति एवं बड़ी ही सुंदर झांकियां भी निकल गई बारात में देसी विदेशी सैलानियों ने भी बारात में डांस किया और सराहना की सैलानियों ने बताया कि यह उनके जीवन में अभी तक की सबसे बड़ी बारात देखी गई  लगभग बारात में एक से डेढ़ लाख जनसंख्या होने का अनुमान है

अमरकंटक में आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अनूपपुर  मां नर्मदा की उद्गगम नगरी अमरकंटक मे महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा तथा शिवालयों मे पूजा- अर्चन किया। मेला ग्राउंड अमरकंटक में आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिवस बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की, मेला में लगाई गई दुकानों में लोगो ने खरीदी की। बच्चों ने मेला में विभिन्न प्रकार के लगाए गए  झूलो का आनंद लिया। खिलौने खरीदे, महिलाओं ने घरेलू जरूरत की सामग्रियां खरीदी।अमरकंटक पहुंचे लोगों ने अमरकंटक स्थित विभिन्न दार्शनिक स्थलों का भी अवलोकन किया गया।

मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से मिलकर सराहना की

प्रयागराज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित महाकुंभ में भारतीय रेलवे द्वारा करोड़ों श्रद्धालुओं को प्रयागराज में लाने और पुनः उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से मिलकर सराहना की तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रयागराज स्थित प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन, प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन, प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन तथा प्रयाग सुबेदारगंज रेलवे स्टेशनों का किया दौरा महाकुंभ में भारतीय रेल द्वारा 16000 से अधिक रेलगाड़ियों के संचालन के माध्यम से 4.5 करोड़ से 5 करोड़ के बीच श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्थलों तक पहुंचाया गया: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन से ढाई वर्ष पहले ही पांच हजार करोड़ रुपए का निवेश करके 21 से ज्यादा फ्लाईओवरों, अंडरपासों और पुलों का निर्माण कार्य किया गया शुरू: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online