LATEST NEWS

राजस्थान में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 113 RAS, 53 IAS और 24 IPS के तबादले

जयपुर राजस्थान में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल ने सूबे में हड़कंप मचा दिया है। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें चर्चित आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी का तबादला भी शामिल है। रिया डाबी उदयपुर के गिर्वा में SDM पद पर थी। उन्हें अब उदयपुर माडा का CEO नियुक्त किया गया है। शुक्रवार 31 जनवरी की देर रात को जारी हुई इस ट्रांसफर लिस्ट में 53 आईएएस अफसरों के नाम हैं। उदयपुर के जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की सीएमओ में एंट्री हुई है। पोसवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संयुक्त सचिव लगाया गया है। साथ ही इस ट्रांसफर लिस्ट में तीन जिलों भीलवाड़ा, उदयपुर और सलूंबर के जिला कलेक्टर बदले गए हैं। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा में नए संभागीय आयुक्त भी लगाए हैं। हाल ही में जयपुर की संभागीय आयुक्त रही आईएएस रश्मि गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। ऐसे में जयपुर संभागीय आयुक्त का पद रिक्त हो गया था। अब वर्ष 2005 बैच की आईएएस पूनम को जयपुर के संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इन तीन जिलों में नए कलेक्टर चार संभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर का संभागीय आयुक्त पूनम को लगाया गया है जबकि वर्ष 2004 बैच के आईएएस रवि कुमार सुरपुर को बीकानेर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत को कोटा का नया संभागीय आयुक्त बनाया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे थे। पिछले दिनों राज्य सरकार ने शाहपुरा (भीलवाड़ा) जिले को निरस्त कर दिया था। जिला निरस्त किए जाने के बाद से आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत को एपीओ कर दिया गया था। वर्ष 2010 बैच की प्रज्ञा केवलरमानी को उदयपुर की संभागीय आयुक्त बनाया गया है। तीन जिलों में कलेक्टर भी बदले हैं। आईएएस नमित मेहता को उदयपुर, जसमीत सिंह संधू को भीलवाड़ा और अवधेश मीणा को सलूंबर का कलेक्टर लगाया है। वर्ष 2021 बैच की आईएएस रीया डाबी का भी ट्रांसफर हो गया है। डाबी का ट्रांसफर उदयपुर से उदयपुर में ही किया गया है। अब तक वे गिर्वा की एसडीएम थी। अब उन्हें जिला परिषद की सीईओ के साथ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), उदयपुर की जिम्मेदारी भी दी गई है। IPS की ट्रांसफर लिस्ट में पदोन्नत अफसरों को मिली पोस्टिंग भारतीय पुलिस सेवा के 24 अफसरों के भी ट्रांसफर किए हैं। इस तबादला सूची में उन 8 आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है जो हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईएएस) के अधिकारी बने हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में अगर जिला एसपी बदलने की बात करें तो केवल एक दौसा जिले का एसपी बदला गया है। दौसा में रंजीता शर्मा के स्थान पर सागर को नई जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस सागर अब तक जयपुर आयुक्तालय में ट्रैफिक डीसीपी का कार्यभार देख रहे थे। इस लिस्ट में पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी हैं जो वर्तमान में एपीओ चल रहे थे। उन्हें भी नई जिम्मेदारी दी गई है। दौसा पुलिस अधीक्षक का तबादला लिस्ट के अनुसार, दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर भेजा गया है. जबकि उनकी जगह पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर सागर को तैनात किया गया है. वहीं एस परिमला को महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक जयपुर बनाया गया है. किशन सहाय मीणा को महानिरीक्षक पुलिस, मानवाधिकार जयपुर भेजा गया. सत्येंद्र सिंह को महानिरीक्षक सीआईडी, सीबी जयपुर बनाया गया. इन IFS अधिकरियों का ट्रांसफर आदेश के अनुसार ख्याति ठाकुर को मुख्य वन संरक्षक अजमेर बनाया गया. आशुतोष ओझा को वन संरक्षक जोधपुर बनाया गया. विजय शंकर पांडेय को उप वन संरक्षक नागौर बनाया गया. सुनील को वन संरक्षक उदयपुर बनाकर भेज गया. उपकार बोराना को वन संरक्षक जयपुर भेजा गया. मृदुला सिंह को उप वन संरक्षक सिरोही भेजा गया. राहुल झाझड़िया को उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ भेजा गया. ट्रांसफर लिस्ट में इन RAS अफसरों का नाम शामिल वहीं नवनीत कुमार को राजस्व अपील अधिकारी बाड़मेर बनाया गया. वहीं हरफूल सिंह यादव को अतिरिक्त आयुक्त सीएडी कोटा बनाकर भेजा गया. जबकि कमला अलारिया को बीकानेर यूनिवर्सिटी को रजिस्टार बनाया गया. सोहन राम चौधरी को अलवर का भू प्रबंध अधिकारी बनाया गया. कैलाश चंद्र को राजस्व अपील अधिकारी श्रीगंगानगर बनाया गया.  पुनीत कुमार गेलरा को बांसवाड़ा का उपखंड अधिकारी बनाया गया.

1 फरवरी को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की

 नई दिल्ली आज देश का आम बजट (Union Budget 2025) आने वाला है और इससे ऐन पहले एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की है. इस सिलेंडर का दाम 7 रुपये तक घटाया गया है और इसके बाद राजधानी दिल्ली में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बजट वाले दिन से 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये रह गया है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली से मुंबई तक LPG सस्ती इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर देखें, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें (LPG Cylinder New Price) जारी कर दिए हैं और इन्हें आज 1 फरवरी 2025 से ही लागू कर दिया गया है. देश के चार महानगरों की बात करें, तो जहां दिल्ली में ये कम होकर (Delhi LPG Price) 1797 रुपये रह गया है. तो वहीं कोलकाता में इसका दाम (Kolkata LPG Cylinder Price) 1911 रुपये से कम होकर 1907 रुपये का रह गया है. मुंबई में ये अब 1756 रुपये की जगह 1749.50 रुपये में मिलेगा और चेन्न्ई में इस कीमत 1966 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये रह गई है. साल 2025 की ये दूसरी कटौती इससे पहले साल 2025 की शुरुआत यानी 1 जनवरी को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटी थीं. नए साल के मौके पर ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक की कटौती की थी. जबकि बीते साल के आखिरी दिसंबर महीने में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया गया था. 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1818.50 रुपये का हो गया है, जो कि नवंबर में 1802 रुपये का था. कोलकाता में ये 1911.50 रुपये से 1927 रुपये का, Mumbai में 1754.50 रुपये से 1771 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये से 1980.50 रुपये का हो गया था. घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम स्थिर लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई चेंज नहीं दिखा है. 1 फरवरी को भी इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं और ये 1 अगस्त 2024 वाले रेट पर ही मिल रहा है. दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये पर यथावत बनी हुई है.  

महाकुंभ में भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट… दो सीनियर IAS अफसरों को किया तैनात

प्रयागराज हाल ही में महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद यूपी सरकार ने भीड़ नियंत्रण और सुचारू व्यवस्था के लिए दो सीनियर आईएएस अधिकारियों की तैनाती की है. दोनों आईएएस अफसरों ने साल 2019 के अर्धकुंभ में जिम्मेदारी संभाली थी. सरकार ने आगामी बसंत पंचमी (अमृत स्नान) के सफल आयोजन को लेकर इन अधिकारियों को नियुक्त किया है. 3 फरवरी को होने वाले इस प्रमुख स्नान पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है. महाकुंभ मेला में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को भारी भीड़ पहुंची. करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. कुंभ में अब तक करीब 30 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की वजहों को जाना. न्यायिक आयोग की टीम भी यहां पहुंची. सरकार ने मौनी अमावस्या पर हादसे से सबक लेते हुए अमृत स्नान के दिन VIP मूवमेंट पर रोक लगा दी है. बाहरी वाहन भी कुंभ मेला क्षेत्र में नहीं आ पाएंगे. एजेंसी के अनुसार, सरकार ने सीनियर IAS अधिकारी अशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी को प्रयागराज भेजा है, जो अर्धकुंभ 2019 के दौरान प्रशासनिक टीम का हिस्सा थे. ये दोनों अधिकारी क्राउड मैनेजमेंट और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ महाकुंभ की जिम्मेदारी संभालेंगे. इनकी नियुक्ति मेले के मुख्य अधिकारी विजय किरण आनंद के साथ की गई है. ये अधिकारी अब महाकुंभ के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था देखेंगे. पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने कहा कि अमृत स्नान जैसे बड़े आयोजनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा. महाकुंभ के दौरान कानून-व्यवस्था की मजबूती के लिए सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की है. इसके तहत चार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें देवरिया के वर्तमान एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के लक्ष्मीनिवास मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी राजधारी चौरसिया और कानपुर नगर के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं. इनके अलावा, तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा रणनीति को बेहतर बनाने के लिए विशेष जिम्मेदारी दी गई है. इनमें कानून-व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक के स्टाफ अधिकारी विकास चंद्र त्रिपाठी, बस्ती में तैनात ओमप्रकाश सिंह और श्रावस्ती के प्रवीण कुमार यादव प्रमुख हैं. सुरक्षा और व्यवस्था में उठाए गए कदम महाकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, जिसे देखते हुए ये व्यवस्थाएं की जा रही हैं. प्रमुख घाटों और संगम क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की जा रही है. भीड़ की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए नए रास्ते बनाए जा रहे हैं. इमरजेंसी रिस्पॉस सिस्टम को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके. विभिन्न एजेंसियों के बीच सुरक्षा समन्वय मजबूत किया गया है. भीड़ की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. अत्यधिक भीड़भाड़ से बचने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और एंट्री कंट्रोल के उपाय किए गए हैं. प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है. महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा. अब तक 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या 45 करोड़ तक पहुंच सकती है. बता दें कि बुधवार तड़के संगम नोज क्षेत्र में मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 60 लोग घायल हुए थे. ये लोग मौनी अमावस्या पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम में स्नान के लिए पहुंचे थे.  

पुणे में चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

 पुणे  टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक चला. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. भारत ने यह मुकाबला गेंदबाजों के दम पर जीता. टीम इंडिया ने पुणे में जीत के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पुणे में खेले गए मैच में हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 3 विकेट झटके. रवि बिश्नोई को भी 3 विकेट मिले. उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला. अक्षर पटेल को भी एक सफलता हाथ लगी. आखिरी ओवर तक पहुंचा मुकाबला – भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑल आउट हुई. आखिरी ओवर में साकिब महमूद का विकेट गिरा. वहीं इससे पहले 19वें ओवर में जैमी ओवरटन आउट हुए थे. वे 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जोफ्रा आर्चर खाता तक नहीं खोल पाए. वे जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड के लिए ब्रूक का अर्धशतक – इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई थी. ओपनर फिलिप साल्ट और बेन डकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. साल्ट 23 रन बनाकर आउट हुए. जबकि डकेट ने 39 रनों का योगदान दिया. इसके बाद कप्तान जोस बटलर 2 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 26 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. लिविंगस्टन और बेथेल कुछ खास नहीं कर सके. कार्स भी जीरो पर आउट हुए. टीम इंडिया के लिए दुबे-पांड्या का दमदार प्रदर्शन – भारत की शुरुआत खराब हुई थी. ओपनर संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया. पांड्या ने 30 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. दुबे ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 29 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड को महमदू ने दिलाए 3 विकेट लिए – साकिब महमूद ने इंग्लैंड के लिए बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 35 रन दिए. उन्होंने 3 विकेट झटके. जैमी ओवरटन को 2 विकेट मिले. वहीं कार्स और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला. टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा – भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वापसी की और भारत को 26 रनों से हराया. इसके बाद भारत ने पुणे में 15 रनों से जीत दर्ज की. अब सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा.

बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबल के जवानों को दी बधाई

रायपुर हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि – आज कांकेर जिले में 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 एवं सुकमा जिले के 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति और नक्सलवाद के सफाए के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों का प्रत्यक्ष परिणाम है। सीएम साय ने कहा कि अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को हमारे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। नक्सली मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और बेहतर जीवन की उम्मीद में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं अपने बस्तर दौरे के दौरान अक्सर आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलता हूं। उनसे बातचीत में यह साफ झलकता है कि खोखली माओवादी विचारधारा को छोड़कर वे आज बेहतर जीवन जी रहे हैं और खुश हैं। घोर नक्सल प्रभावित जिलों के चिन्हित ग्रामों में नक्सल आधार को खत्म करने के लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे और मूलभूत आवश्यकताओं का विकास कर रही है। विष्णु देव साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए  15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। तय समय-सीमा के भीतर माओवाद के आतंक का अंत होगा। बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।

सरकार की कमाई और खर्च का विवरण सिर्फ सदन के पटल पर रखा जा सकता है : मनीष तिवारी

 नई दिल्ली संसद में केंद्रीय बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बजट प्रक्रिया की आलोचना की. उन्होंने इसे एक ‘अकाउंटिंग एक्सरसाइज’ बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर एक पोस्ट में मनीष तिवारी ने इसे ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण की तरह यूजलेस’ बताया. मनीष तिवारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बजट क्या है… यह एक अकाउंटिंग एक्सरसाइज से ज्यादा कुछ नहीं है. सरकार ने कितना कमाया और कितना खर्च किया. पिछले कुछ वर्षों में यह वित्त मंत्री के लिए एक वार्षिक भव्य अनुष्ठान बन गया है.’ उन्होंने लिखा, ‘यह प्रेसिडेंट एड्रेस की तरह ही एक यूजलेस रिचुअल है. सरकार की कमाई और खर्च का विवरण सिर्फ सदन के पटल पर रखा जा सकता है.’ ‘राष्ट्रपति को अपने मन की बात कहने देना चाहिए’ इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण की आलोचना करते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘दुर्भाग्यवश, राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की कथित उपलब्धियों की लंबी-चौड़ी सूची को दोहराने से अधिक कुछ नहीं है. राष्ट्रपति को इस वार्षिक शर्मिंदगी से बचना चाहिए. भारत के माननीय राष्ट्रपति को अपने मन की बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए.’   11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश होने वाला है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवां बजट पेश करने वाली हैं. सुबह 11 बजे Budget 2025 डॉक्युमेंट संसद के पटल पर रखा जाएगा. शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि ये ऐतिहासिक बजट होगा. वहीं दूसरी ओर आम से लेकर खास को इससे खासी उम्मीदें हैं.  

अध्यक्ष शर्मा के काफिले से लेकर डायल 100 तक जो सामने आया, सबको ठोका… भोपाल से राजगढ़ तक ‘मौत’ बनकर दौड़ा ट्रक

भोपाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के एयरपोर्ट जाते समय उनके काफिले में एक ट्रक घुस गया और कारों में ठोकर मारी। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और आखिरकार पचोर में उसे पकड़ लिया, जहां ट्रक का डीजल खत्म हो गया था। ड्राइवर पर कई थानों में FIR दर्ज हुई है, जबकि उसके साथ मौजूद क्लीनर फरार है। बाल-बाल बचे वीडी शर्मा गुरुवार रात वीडी शर्मा एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी अचानक एक ट्रक उनके काफिले में घुस आया और लापरवाही से चलने लगा। शर्मा की कार बाल-बाल बची। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। गांधी नगर पुलिस ने स्टॉपर लगाकर ट्रक को रोक लिया। लेकिन ड्राइवर नीचे उतरने की बजाय स्टॉपर तोड़कर भाग गया। पुलिस की गाड़ियों में भी मारी टक्कर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। परवलिया और दौराहा में भी पुलिस उसे नहीं रोक पाई। ब्यावरा टोल पर भी वह स्टॉपर तोड़कर निकल गया। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन ड्राइवर पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते हुए भाग निकला। आखिरकार पचोर में ट्रक का डीजल खत्म होने पर वह रुका और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ में मौजूद क्लीनर भागने में कामयाब रहा। लापरवाही से चला रहा था ट्रक ट्रक ड्राइवर बेहद लापरवाही से ट्रक चला रहा था। वह किसी भी गाड़ी को आगे नहीं निकलने दे रहा था और ट्रक को लहराकर चला रहा था। पुलिस को डर था कि वह किसी गाड़ी को टक्कर मार देगा। दूसरे वाहन चालकों ने भी उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस ने रोका तो स्टॉपर तोड़कर भागा गांधी नगर थाने के पास जब पुलिस ने पहली बार ट्रक को रोका था, तब ड्राइवर ट्रक से नीचे नहीं उतरा। जब पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने अचानक ट्रक आगे बढ़ा दिया और स्टॉपर तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह तेज़ और लापरवाही से ट्रक चला रहा था। परवलिया में भी पुलिस उसे नहीं रोक पाई। चार थानों में FIR दर्ज इस घटना के बाद ड्राइवर पर चार अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई है। गांधी नगर, परवलिया, ब्यावरा देहात और देवगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अब फरार क्लीनर की तलाश कर रही है।

अन्न योजना: समस्त हितग्राहियों के ईकेवायसी करने की अनिवार्यता है, एक से 28 फरवरी तक होगी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों की पहचान सुनिश्चित कर वास्तविक हितग्राहियों को ही निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने और दोहरे/अपात्र/साईलेन्ट हितग्राहियों को पोर्टल से हटाने के लिये ईकेवायसी किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया है कि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा याचिका क्रमांक एमए No. 94/2022 इन एसएमडब्ल्यू (सी) No. 6/2020 में पारित आदेशानुसार समस्त हितग्राहियों के ईकेवायसी करने की अनिवार्यता है। ईकेवायसी 1 से 28 फरवरी तक अभियान चलाकर की जायेगी। अभी तक 3 करोड़ 77 लाख से अधिक हितग्राहियों के हुये ईकेवायसी वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत 5 करोड़ 53 लाख 08 हजार में से 3 करोड़ 77 लाख 32 हजार पात्र हितग्राहियों के ईकेवायसी किए जा चुके हैं। इस प्रकार 1 करोड़ 75 लाख 76 हजार हितग्राहियों के ईकेवायसी किए जाना शेष है। शेष पात्र हितग्राहियों के निर्धारित समय सीमा में ईकेवायसी करने की कार्यवाही अभियान चलाकर करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर्स को दिये गये हैं। ईकेवायसी करने की व्यवस्था राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत सम्मिलित समस्त पात्र हितग्राहियों के डाटाबेस में आधार नंबर की प्रविष्टि की जा चुकी है। उचित मूल्य दुकानों पर लगाई गई पीओएस मशीन से पात्र हितग्राहियों के निःशुल्क ईकेवायसी करने की सुविधा उपलब्ध है। उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा पात्र हितग्राही के ईकेवायसी उचित मूल्य दुकान स्तर पर किए जा रहे हैं। पात्र हितग्राही के डाटाबेस में त्रुटिपूर्ण आधार नंबर/अन्य व्यक्ति का आधार नंबर दर्ज होने पर सही व्यक्ति का आधार नंबर दर्ज करने की सुविधा पीओएस मशीन में उपलब्ध है। साथ ही त्रुटिपूर्ण आधार नंबर के स्थान पर सही आधार नंबर दर्ज करने की सुविधा एक समय के लिए दी गई है।विशेष अभियान में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को हितग्राही के घर जाकर भी ईकेवायसी कराने के निर्देश दिये गये हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जेएन कांसोटिया (1989) को गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार जेएन कांसोटिया (1989) महानिदेशक, आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग में भेजा गया है। वहीं अनिरूद्ध मुकर्जी (1993), आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) की नवीन पदस्थापना अध्यक्ष राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश ग्वालियर तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर की गई है। सचिन सिन्हा (1995), प्रशासकीय सदस्य, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश, ग्वालियर तथा अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश, ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) की नवीन पदस्थापना वि.क.अ. सह-महानिदेशक, आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल में की गई है। इसके अलावा श्रीमती रश्मि अरूण शमी (1994) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा विशेष आयुक्त (समन्वय), मध्यप्रदश भवन, नई दिल्ली तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।  

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किये वितरित

भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य और केन्द्र सरकार वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में कौंडिया से कामती तक 100 करोड़ रुपये लागत का बायपास रोड मंजूर हो चुका है। इसी के साथ गाडरवारा में रेलवे फाटक पर फ्लाई-ओवर बनाया जा रहा है, इससे नगर का यातायात सुगम होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह शुक्रवार को गाडरवारा और ग्राम सालीचौका में वृद्धजन और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करने के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। गाडरवारा और सालीचौका के कार्यक्रमों में 396 वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को 595 सहायक उपकरण वितरित किये गये। मंत्री सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति जन-सामान्य में मदद का भाव होना चाहिये। उन्होंने कहा कि निर्धन वर्ग का परिवार अपनी बेटी का विवाह सरलता से कर सके, इसके लिये जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को 55 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। मंत्री सिंह ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, व्हील-चेयर, वॉकिंग-स्टिक, ब्रेल किट, श्रवण यंत्र सहित अन्य उपकरण वितरित किये गये।  

जनता की अदालत में विधायक ने लगाई पुलिस की क्लास, कहा- ‘अगर गुंडों को नहीं पकड़ सकते तो बता दें’

MLA held police class in Janata Adalat, said- ‘If you can’t catch the goons then tell us’ कटनी के इतिहास में पहली बार गुंडा बदमाशों से परेशान व्यापारियों ने पूरा मार्केट बंद रखा था, जिसको समर्थन देने सत्ता पक्ष के मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल खुद पहुंचे। जहां उन्होंने भरी जनता के बीच कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालिया निशान खड़े किए है। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल ने टीआई और सीएसपी ख्याति मिश्रा से पूछा कि आखिर क्यों एक गुंडा व्यापारियों से अवैध वसूली करता है, जमीनों से कब्जे हटवाता है, क्रिकेट सट्टे की वसूली करता है और खुलेआम अवैध उत्खनन करने के साथ मारपीट करता है। जिस पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए उसे भी वो गुंडा मारता है। पहले किसी पत्रकार से भी मारपीट की है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों पुलिस इस पर शिकंजा नहीं कस पाई है। किसके इशारे में वो हर महीने 2 करोड़ की वसूली करता है। पुलिस पर तंज कसते हुए विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि अगर आप से नहीं होता तो बता दो हम सब व्यापारी उसी गुंडे से हाथ पैर जोड़कर शांति व्यवस्था की मांग करेंगे। भले इसके लिए हर महीने गुंडा टैक्स देना पड़े। बता दें कि 24 घंटे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में राकेश उर्फ रोकी मोटवानी को 30 जनवरी की शाम डॉक्टर पाल गली से ले जाकर कटनी स्टेशन के पास हाथ से अंगूठी-चेन, दो ब्रेसलेट, सहित मोबाइल और नगद पैसे छीनते हुए बेदम मारपीट की गई। जिसमें राकेश के हाथ में चाकू लगा है और पैर फ्रैक्चर हो गया है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही राकेश मोटवानी की शादी होना है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने विनय वीरवानी, राहुल बिहारी, करण बिहारी, केतु रजक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस : बिलासपुर में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने दस्तक दे दी है. बिलासपुर संभाग में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है. कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है. वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज जारी है. बच्चा स्वस्थ है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बच्चे को सर्दी, खांसी और बुखार की थी शिकायत बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरबा जिले के निवासी एक व्यक्ति का तीन वर्षीय बेटा सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था. जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 27 जनवरी को उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण की संभावना को देखते हुए उसका सैंपल रायपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया था. जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्चा HMPV से संक्रमित है. संक्रमित बालक को अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग रखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है. रायपुर एम्स रेफर करने की तैयारी सीएमएचओ डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बच्चे की हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा है. उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने पर विचार किया जा रहा है. कोरबा जिले में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे करा रहे हैं. पीड़ित बच्चे के परिवार के तीन अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है, लेकिन उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं.

सेवानिवृत्ति पर शाखा प्रबंधक को दी बिदाई बक्सवाहा से स्थांतरण शाखा प्रबंधक श्री राजेश जैन ने संभाला पदभार

घुवारा  मध्यांचल ग्रामीण बैंक बमनौरा कलां से शाखा प्रबंधक श्री हरी विनायक वर्मा को दी समारोह पूर्वक बिदाई दी गई श्री वर्मा ने लगातार पूरे 21 महीने तक लगन और मेहनत से अपनी सेवाए दी और आज दिनाक 31 जनवरी 2025 को शाम 4 बजे श्री वर्मा का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गई जिसमे  क्षेत्रीय प्रबंधक अग्रिम प्रबंधक जी ने उनके कार्यकाल को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बक्सवाहा से शाखा प्रबंधक श्री सार्थक पांडेय घुवारा शाखा प्रबंधक श्री पुखराज सिंह घुवारा कार्यालय सहायक वीरन रैकवार बमनौरा कैशियर राहुल सिंह संजय सेन पत्रकार बंधु श्री मुकेश यादव श्री गजेन्द्र राय राकेश कुमार ग्राम के गणमान्य नागरिक कियोस्क संचालक श्री राकेश अहिरवार रक्षपाल यादव दिलीप सिंह रामप्यारे मुकेश जैन अखिलेश एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा

“मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर

“मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर वन विहार में वन, वन्य-प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता शिविर भोपाल वन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता शिविर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसरोद के 120 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। शिविर में सम्मिलित हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, कैप, ब्रोशर दिये गये। छात्र-छात्राओं को जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति, गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी दिये गये। मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्य-जीव दर्शन, प्रकृति पथ-भ्रमण स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी। शिविर में शामिल सहभागियों ने फूड बैग, फूड चैन जैसे खेल खेलकर वन, वन्य-जीव एवं पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसमें सहभागिता करने वालों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को वन्य-जीवों को कैसे रेस्क्यू किया जाता है, के संबंध में रेस्क्यू वाहन के माध्यम से रेस्क्यू करने संबंधी जानकारी दी गयी। इसका सभी सहभागियों ने भरपूर आनंद लिया। अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक डॉ. एस.आर. वाघमारे और वन विहार के सहायक संचालक एस.के. सिन्हा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के समापन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड डॉ. समिता राजौरा, उप वन संरक्षक ईको पर्यटन विकास बोर्ड स्वरूप कुमार दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को वन्य-जीव, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। सहभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये गये।  

नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बजट,वहां कई विशेष पैकेज दिए

Leader of Opposition Singhar said – The budget was made keeping in mind the Bihar elections, many special packages were given there. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये केंद्रीय बजट बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, वहां कई विशेष पैकेज दिए गए। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के भरोसे भाजपा की सरकार चल रही है इसलिए उनपर ही मेहरबानी की गई है। एमएसपी कानून की गारंटी पर कोई बात नहींनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी शायद भूल गए हैं कि देश का बजट पूरे देश के लिए होता है। उन्होंने कहा इस बजट में किसानों की एमएसपी कानून की गारंटी पर कोई बात नहीं की गई। प्रधानमंत्री आवाज योजना 13670 करोड़ कर दी गयी। जल जीवन मिशन 70 हजार करोड़ था अब 22694 करोड़ कर दिया। एससी एसटी ओबीसी की योजनाओं में भी कटौती की गई है। एससी एसटी और गरीबों के लिए कुछ नहींनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये बजट भाजपा सरकार ने एक राज्य में चुनाव जीतने के हिसाब से बनाया गया है। उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों के एमएसपी, आवास योजना, एससी एसटी और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया है, उनकी योजनाओं को लेकर कटौती की गई है। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी आप इन्हीं लोगों के कारण प्रधानमंत्री बने हैं और उन्हीं को आज भूल गए। ये देश का बजट है देश के हिसाब से होना

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live