LATEST NEWS

इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस को लगा बड़ा झटका, अब फ्री में नहीं देख सकेंगे IPL, सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन सीजन-18 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस बार फैंस को आईपीएल मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा। पहले जहां जियोसिनेमा पर 29 रुपये में पूरे टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया जा सकता था, वहीं अब इस सुविधा को हटा दिया गया है। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘जियोहॉटस्टार’ को लॉन्च किया गया है, और अब आईपीएल मैच फ्री में देखने का विकल्प खत्म हो गया है। मैच देखने के लिए देने होंगे पैसे रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिना सब्सक्रिप्शन के फैंस अब सिर्फ कुछ मिनट तक ही आईपीएल 2025 के मैच देख पाएंगे। इसके बाद उन्हें सब्सक्रिप्शन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां 149 रुपये से शुरू होने वाले प्लान उपलब्ध होंगे। आईपीएल 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग अब पूरी तरह से पेवॉल (सशुल्क) के पीछे होगा। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद, इस सीजन से फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा समाप्त कर दी गई है। फैंस को पूरे मैच देखने के लिए निश्चित शुल्क चुकाना होगा।   फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हुई खत्म जियोसिनेमा ने साल 2023 से पांच साल के लिए आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए थे, जिसके तहत जियो यूजर्स को फ्री में मैच देखने की सुविधा दी गई थी। हालांकि, अब आईपीएल 2025 से फैंस को अपनी जरूरत के मुताबिक सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

महाकुंभ के आयोजन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा होगा: सीएम योगी

लखनऊ लखनऊ में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में 114 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर तीनों नेताओं ने लोगों को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। महाकुंभ पर खर्च हुए 1500 करोड़ रुपए, सीएम योगी का खुलासा इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि कुंभ और महाकुंभ आयोजन से यूपी की अर्थव्यवस्था को भारी लाभ होता है। योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा होगा। सीएम योगी ने उन लोगों का जवाब दिया, जो पूछते हैं कि 5000-6000 करोड़ रुपये क्यों खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि यह राशि सिर्फ कुंभ के आयोजन पर नहीं, बल्कि प्रयागराज शहर के जीर्णोद्धार पर भी खर्च की गई है। कुंभ के आयोजन में कुल 1500 करोड़ रुपये खर्च हुए, और यदि इसके बदले यूपी की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ रुपये का लाभ हो, तो यह राशि उचित ही खर्च की गई है। महाकुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से राज्य की अर्थव्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। जब 50-55 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में शामिल होंगे, तो इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद, श्रद्धालु उन जगहों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं, जहां आठ साल पहले वे नहीं जा पाते थे। नितिन गडकरी ने महाकुंभ के प्रभाव पर जताई राय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज ने 3 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी वृद्धि में योगदान दिया। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र बताया, जहां 49 प्रतिशत पूंजी निवेश रोजगार पैदा करने में खर्च होता है। गडकरी ने कहा कि इस आयोजन से टैक्सी चालकों, रिक्शा चालकों और अन्य श्रेणियों के लोगों को रोजगार के कई अवसर मिले हैं। राजनाथ सिंह ने किया सीएम योगी और गडकरी का सम्मान लखनऊ में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी और नितिन गडकरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो विकास हो रहा है, वह पूरी तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के योगदान के कारण हो रहा है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि इन नेताओं के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा मिल रही है और राज्य का विकास तेज़ी से हो रहा है। यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचा सुधार और राज्य की आर्थिक वृद्धि को एक नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।  

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजेगा अमेरिका, मोदी के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने किया एलान

नई दिल्ली अमेरीका मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार तहव्वुर हुसैन राणा को भारत भेजने के लिए राजी हो गया है. व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद अमेरिका राष्ट्रपित डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका प्रशासन ने साल 2008 के मुंबई हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण (Extradition) को भारत में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए मंजूरी दे दी है. पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है. माना जाता है कि वह मुंबई के 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है. अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे इंसानों में से एक और मुंबई आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक को भारत में न्याय का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है. इसलिए, वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है.’’ जनवरी 2025 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की समीक्षा याचिका खारिज कर दी और उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी. भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह राणा के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, ‘‘अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने 21 जनवरी को आरोपी की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. हम अब मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को शीघ्र भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर अमेरिका के साथ काम कर रहे हैं.’’ PM मोदी ने ट्रम्प का दिया धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के इस फैसले की सराहना की और राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है. मोदी ने कहा कि मुंबई हमले का एक आरोपी भारत आ रहा है, जहां उस पर मुकदमा चलेगा. मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इस प्रक्रिया को जल्दी पूरा किया.” डेविड हेडली ने दी थी राणा के खिलाफ गवाही पाकिस्तानी मूल के कारोबारी तहव्वुर हुसैन राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में दोषी पाया गया था. अब यहां भारतीय एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी और उस पर मुकदमा चलेगा. राणा को पहले से ही मुंबई हमले की जानकारी थी और वह पाकिस्तान के आतंकी संगठनों और उनके नेताओं के संपर्क में था. इस साजिश में उसके साथ शामिल लोगों में डेविड कोलमैन हेडली भी था. हेडली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था और राणा के खिलाफ गवाही दी थी. आईएसआई से करीबी संबंध रखता था तहव्वुर राणा राणा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (Inter-Services Intelligence) से करीबी संबंध रखने का भी आरोप है. मुंबई पुलिस की 400 से अधिक पन्नों की चार्जशीट के मुताबिक तहव्वुर हुसैन राणा 11 नवंबर 2008 को भारत आया था और 21 नवंबर तक यहां रुका था. इस दौरान उसने दो दिन मुंबई के पवई इलाके के रेनेसांस होटल में बिताए थे. मुंबई हमले में मारे गए थे इतने लोग पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों के एक समूह ने 26 नवंबर 2008 को अरब सागर के रास्ते मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर समन्वित हमला किया. लगभग 60 घंटे तक जारी रहे इस हमले में 166 लोग मारे गए थे, इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और यहां तक ​​कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति भी बन गई थी. नवंबर 2012 में पाकिस्तान आतंकवादी समूह के एकमात्र जीवित आतंकी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था. भारत इस नृशंस हमले में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है, लेकिन हमले के आरोपियों के खिलाफ अब तक मुकदमे की कार्रवाई बहुत आगे नहीं बढ़ पाई है.  

प्रेमानंद की पदयात्रा का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने ‘राक्षस’ की संज्ञा दी

मथुरा संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बाद से इंटरनेट मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पदयात्रा का विरोध नहीं किया गया था, बल्कि विरोध का कारण रात दो बजे बैंडबाजा, ढोल और आतिशबाजी के शोर थे। इस शोर को रोकने के लिए संत प्रेमानंद से अपील की गई थी। जब संत प्रेमानंद ने पदयात्रा को स्थगित कर दिया, तो उनके समर्थन में कई धर्माचार्य सामने आए, जिनमें बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हैं। धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद की पदयात्रा का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को ‘राक्षस’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि जो लोग इस पदयात्रा का विरोध कर रहे हैं, वे शुद्ध रूप से मानव नहीं हो सकते। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर आचार्य शास्त्री को लेकर तीखी आलोचनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को भजन-कीर्तन से समस्या होती है, वे वृंदावन छोड़कर दिल्ली जा सकते हैं। उनका यह बयान स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का विरोध स्थानीय लोग यह स्पष्ट कर रहे हैं कि उनका विरोध पदयात्रा से नहीं था, बल्कि शोर-शराबे से था। वे चाहते थे कि रात के समय होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोका जाए। महिलाओं ने संत प्रेमानंद से अपील की थी कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए, लेकिन कुछ अनुयायियों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की। अब, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद विरोध और बढ़ गया है। महिलाओं ने किया विरोध स्थानीय महिलाओं ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बयान की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह महिलाओं के सम्मान और ब्रज वृंदावन की साधना परंपरा के खिलाफ है। वे शास्त्री के बयान को गलत मानते हुए अब आंदोलन की योजना बना रहे हैं। इस पूरे विवाद ने अब एक नई दिशा ले ली है, और यह देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो सकती है।

महिला प्रीमियर लीग का आगाज, बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

वडोदरा महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है।बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बेंगलुरु ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच का टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आरसीबी की प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें एलिस पेरी, वेयरहैम, वायट-हॉज और गार्थ शामिल हैं। इसके अलावा टीम की कप्तान मंधाना ने बताया कि टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, इनमें प्रेमा रावत, वीजे जोशीथा और राघवी बिष्ट शामिल हैं। वहीं, गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि उनकी तरफ से पांच खिलाड़ी इस लीग में डेब्यू कर रही हैं। इनमें प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, सायली सतघरे, डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख शामिल हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह। गुजरात जायंट्स : लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।

धार्मिकता की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह, पत्नी महाकुंभ गई तो नाराज पति ने लगाई तलाक की अर्जी

भोपाल महाकुंभ के बहाने धर्म की एक नई बयार बह रही है। देश-दुनिया के लोग इसके प्रभाव में खिंचे चले आ रहे हैं। इस बीच धार्मिकता की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह के अजीब मामले भी सामने आ रहे हैं। भोपाल कुटुंब न्यायालय में एक मामला पहुंचा जिसमें एक बैंक अधिकारी ने पत्नी के महाकुंभ जाने की बात से नाराज होकर तलाक मांगा है। इस मामले में पति की ओर से कहा गया है कि पत्नी अपनी सहेलियों के साथ धार्मिक यात्रा पर मेरे मना करने के बाद भी निकल जाती है। पिछले महीने ही वृंदावन से लौटी है और जब से आई है सिंदूर और बिंदी के बदले चंदन टीका लगाने लगी है। अभी मना करने के बावजूद महाकुंभ चली गई। वहां से लौटी तो रूद्राक्ष की माला पहनने लगी है। उसके ऐसे व्यवहार और पहनावे की वजह से आफिस की पार्टी में उसे ले जाने पर दोस्त मेरा मजाक उड़ाते हैं। वह कभी भी ब्यूटीपार्लर नहीं जाती है और न ही सज-धज के रहती है।   इन मामलों में भी यही आधार केस-1     35 वर्षीय व्यवसायी पति की शिकायत है कि पत्नी धार्मिक प्रवचनकारों का वीडियो देखने की आदी हो गई है। घर में भी टीवी पर प्रवचन का वीडियो ही देखती रहती हैं।     शहर में कहीं भी प्रवचन चल रहा हो तो वह जाने की जिद करती है। मेरे मना करने पर वह खुद सहेलियों के साथ चली जाती है। बच्चों की परीक्षाएं हैं और पत्नी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।     यहां तक कि घर में भी अक्सर भजन-कीर्तन कराती रहती है। पत्नी की शिकायत थी कि पति उसे बिल्कुल समय नहीं देते हैं। उनकी शादी के 10 साल हुए हैं। केस-2     पति की शिकायत थी कि उसके पत्नी पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी।     जब सरकारी नौकरी नहीं लगी तो वह पूजा-पाठ और टोटके करने लगी।     उसको कोई सफलता तो नहीं मिल रही है, लेकिन उसका पूजा-पाठ बढ़ता जा रहा है।     आजकल वह धार्मिक गुरुओं के बताए टोटके करने के लिए घंटों मंदिर में बिताने लगी हैं।     उनके वीडियो को घर में भी चलाने लगी है, जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया है।  

एलन मस्क ने की पीएम मोदी की तारीफ, दोनों के बीच मुलाकात के दौरान नवाचार जैसे कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सम्मान की बात है। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मस्क से कहा, “आपसे मिलना सम्मान की बात थी।” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सलाहकार मस्क ने मस्क के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री के पोस्ट के जवाब में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा, “एलन मस्क के परिवार से मिलना और विभिन्न विषयों पर बातचीत करना मेरे लिए खुशी की बात थी।” उन्होंने कहा, “हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे मुद्दे शामिल हैं, जिनके बारे में वह भावुक हैं। मैंने सुधार और ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात की।”   किन मुद्दों को लेकर हुई बातचीत? विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने गुरुवार शाम वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “पीएम मोदी और मस्क ने नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उनकी चर्चा में उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्यमिता और सुशासन में सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।” प्रधानमंत्री ने बच्चों को दिया ये गिफ्ट इसमें कहा गया कि इस बैठक में मस्क के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने एलन मस्क के तीन बच्चों को किताबें भी भेंट कीं। उन्होंने उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून, द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन और पंडित विष्णु शर्मा की पंचतंत्र किताबें भेंट कीं। बाद में उन्होंने बच्चों को किताबें पढ़ते हुए तस्वीरें भी साझा कीं। इस दौरान मस्क ने पीएम मोदी को एक उपहार भी भेंट किया। माना जा रहा है कि यह एक हीट शील्ड टाइल है जो पिछले साल अक्टूबर में स्पेसएक्स के स्टारशिप फ्लाइट टेस्ट 5 पर उड़ाई गई थी। इस वस्तु पर लिखा था: “स्टारशिप फ्लाइट टेस्ट 5, 12 अक्टूबर, 2024।”

शादी का झांसा देकर कई बार रेप, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रायपुर पांच वर्ष पहले उरला क्षेत्र में शादी करने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी युवक राकेश साकत को कोर्ट ने 20 साल की कैद और 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर आरोपित को पांच माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 गवाहों के बयान करवाए गए। विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने बताया कि एक कंपनी में 24 साल का राकेश साकत ड्राइवर का काम करता था। वहीं, फैक्ट्री परिसर स्थित बने क्वार्टर में रहता था। उसी के पड़ोस में बने पीड़ित किशोरी अपने स्वजनों के साथ रहती थी। पहचान होने के कारण राकेश का जाना-आना था। इस दौरान राकेश ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर किशोरी से नवंबर 2020 से जून 2021 तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर वह किराये का मकान छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी के स्वजनों ने उरला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां, पुलिस ने राकेश साकत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। वहीं, प्रकरण की जांच करने के बाद केस डायरी पेश की। विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा पेश किए साक्ष्य के आधार पर आरोपित को दंडित करने का फैसला सुनाया।  

डंपिंग यार्ड में कचरा बीनने वालों ने जमादार और गार्ड पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

अलवर अलवर के आंबेडकर नगर स्थित डंपिंग यार्ड में कचरा बीनकर अपना जीवन यापन करने वाले परिवारों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। इन लोगों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए यार्ड में तैनात जमादार और गार्ड पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों की शिकायत कचरा बीनने वाले एक श्रमिक, भारत ने बताया कि लगभग 20-30 परिवार वर्षों से नगर निगम के डंपिंग यार्ड में प्लास्टिक, पॉलीथिन और लोहा-लंगड़ इकट्ठा कर बेचने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनका गुजारा चलता है। लेकिन अब जब वे डंपिंग यार्ड में कचरा बीनने जाते हैं, तो वहां तैनात गार्ड और जमादार मुखराम मीणा उन्हें रोकते हैं और पैसे मांगते हैं। मारपीट और धमकियों का आरोप श्रमिकों का आरोप है कि ये गार्ड और जमादार न सिर्फ कचरा बीनने से रोकते हैं, बल्कि पैसे न देने पर मारपीट भी करते हैं। भारत ने बताया कि डंपिंग यार्ड का ठेका इस बार प्रवीण नामक व्यक्ति को दिया गया है, जो कचरा बीनने से नहीं रोकता। लेकिन नगर निगम द्वारा तैनात कर्मचारी लगातार परेशान कर रहे हैं। आजीविका पर संकट श्रमिकों का कहना है कि कचरा बीनना ही उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन है। पूरे दिन मेहनत करके वे प्लास्टिक, लोहा और अन्य कबाड़ इकट्ठा कर बेचते हैं, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता है। लेकिन अब जब उन्हें कचरा बीनने से रोका जा रहा है, तो उनके लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। न्याय की गुहार इन गरीब परिवारों ने नगर निगम से अपील की है कि जमादार मुखराम मीणा और गार्ड को हटाया जाए और उन्हें कचरा बीनने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आगे भी विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।  

लखनऊ पहुंचे नितिन गडकरी ने किया 1028 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। यहां उन्होंने 1028 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू एवं पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें यूपी की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि अगर सड़क, जल, ऊर्जा, परिवहन और संचार की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी, तो उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़कों का काम पूरा नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी में अब तक 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़कों का काम पूरा हो चुका है। एक लाख करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण देश में पहली बार ‘ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट मशीन एंड गाइडेड कंस्ट्रक्शन’ तकनीक से किया जा रहा है। कहा कि इससे गुणवत्ता बेहतर होगी। 10 वर्षों तक उसमें कोई गड्ढा नहीं होगा। इसके अलावा, पूर्वांचल को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वाराणसी से कोलकाता और गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 75,000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। किसानों को बनाया जा रहा ऊर्जा और ईंधन दाता केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में लॉजिस्टिक लागत 12 फीसदी और चीन में आठ फीसदी है। जबकि, भारत में यह पहले 16 फीसदी थी। मोदी सरकार ने इसे घटाकर नौ फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को डेढ़ गुना बढ़ावा मिलेगा। करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार बायोफ्यूल, एथेनॉल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों को न केवल अन्नदाता, बल्कि ऊर्जा और ईंधन दाता भी बनाया जा रहा है।  

अवधेश प्रसाद ने कहा- 50 करोड़ का आंकड़ा फर्जी..इतने लोग कैसे लगा सकते हैं डुबकी

अयोध्या समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और सांसद ने महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने के आंकड़े को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आंकड़े असत्य हैं और महाकुंभ में सिर्फ अव्यवस्था ही देखने को मिल रही है। ‘यह आंकड़ा बिल्कुल झूठा है..’ अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि महाकुंभ में 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, लेकिन यह आंकड़ा बिल्कुल झूठा है। उनके मुताबिक, इस समय तक महाकुंभ में जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, वह केवल अव्यवस्था और संघर्ष की स्थिति दर्शा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह महाकुंभ में हुए हादसों और भगदड़ के बारे में कोई आंकड़ा क्यों नहीं दे रही, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई थी। सरकार महाकुंभ को लेकर गलत आंकड़े दे रही है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। बीजेपी का जवाब सपा सांसद के आरोपों का जवाब बीजेपी सांसद भोला सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए दिया। भोला सिंह ने कहा कि जैसे ही अवधेश प्रसाद सांसद बने, उन्होंने हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का अपमान करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यही कारण है कि जनता ने उनके बेटे को मिल्कीपुर में हार दिलाई। भोला सिंह ने आरोप लगाया कि सपा अब बौखला गई है और उपचुनाव में मिली हार के बाद ये आरोप उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा को यह समझना चाहिए कि हिंदू समाज का अपमान कर और मुस्लिमों को खुश करके चुनाव नहीं जीते जा सकते। बीजेपी सांसद ने कहा कि चुनावों में अपनी हार को छिपाने के लिए सपा नेता अब महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को विवादों में घसीट रहे हैं।

नरेश मीणा को हाईकोर्ट से लगा झटका, जमानत याचिका खारिज

टोंक टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान हुए उपद्रव से जुड़े मामले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को हाईकोर्ट से झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस प्रवीर भटनागर की अदालत ने यह आदेश जारी किया। अदालत ने इस मामले में पहले जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। क्या है मामला? चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और एसडीएम के बीच मारपीट हो गई थी, जिसके बाद समरावता क्षेत्र में उपद्रव हुआ। इस घटना को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मीणा को गिरफ्तार कर लिया था। अब हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

महाकुंभ मेले में अब तक 13 बच्चों का जन्म हुआ है, ये सभी बच्चे महाकुंभ मेले के सेंट्रल अस्पतालों में हुए पैदा

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पर्व अपनी शुरुआत के साथ ही सुर्खियों में बना हुआ है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ अब तक कई घटनाओं का गवाह बन चुका है। जहां एक ओर महाकुंभ में कई बार आग लगने की घटनाएं हुईं, वहीं मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ में करीब 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण महाकुंभ में अब तक 54 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। महाकुंभ मेले में अब तक 13 बच्चों का हुआ जन्म सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लेकिन इस बीच एक सुखद खबर भी आई है। महाकुंभ मेले में अब तक 13 बच्चों का जन्म हुआ है। ये सभी बच्चे महाकुंभ मेले के सेंट्रल अस्पतालों में पैदा हुए हैं। महाकुंभ में कुल 13 सेंट्रल अस्पताल बनाए गए हैं, और इनमें से 13 बच्चों का जन्म हुआ है। महाकुंभ के अस्पतालों में प्रसव प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि मेले में आने वाली महिलाएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को जन्म दे सकें। महाकुंभ के सेंट्रल अस्पतालों में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। जानिए, क्या कहना है महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर का? महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि इस महाकुंभ में जहां 13 बच्चों का जन्म हुआ, वहीं 54 श्रद्धालुओं की मौत भी हुई। डॉक्टर के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर मौतें सांस की बीमारी के कारण हुईं, क्योंकि कोविड-19 के बाद कई लोगों को यह समस्या हो गई है। महाकुंभ के जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, और खराब मौसम के कारण बिना रुके चलना जानलेवा साबित हो सकता है। विशेष रूप से, जनवरी के अंत में जब प्रयागराज का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच था, तब कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

सही निर्णय लेते हुए सफलता हासिल करने के लिए भगवद् गीता की ये 3 बातें अपने जीवन में उतार लें

जीवन में हर व्यक्ति सफलता का स्वाद चखना चाहता है। जिसके लिए उसे कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है। लेकिन कई बार ये दोनों ही गुण मौजूद होने के बावजूद व्यक्ति लक्ष्य की राह में आने वाली कठिनाइयों से घबराकर खुद के लिए सही निर्णय नहीं ले पाता है, जिसकी वजह से उसे कई बार निराशा का मुंह तक देखना पड़ता है। अगर आप भी लाइफ में कई बार ऐसी परिस्थिति से होकर गुजर चुके हैं तो आपको भगवद् गीता की ये 3 बातें जरूर याद रखनी चाहिए। ये बातें ना सिर्फ आपका सफलता का रास्ता आसान बनाएंगी बल्कि जीवन में अपने लिए सही निर्णय कैसे लिए जाते हैं, इसका ज्ञान भी देंगी। अच्छा और सही रास्ता हमेशा आसान नहीं होता अर्जुन जब कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में खड़े थे, तो उनका सामना सिर्फ कौरवों की सेना से नहीं था बल्कि उनके सामने भी दो विकल्प मौजूद थे। पहला, विकल्प युद्ध, जो मुश्किल लेकिन सही था और दूसरा युद्ध से पीछे हट जाना, जो सुरक्षित लेकिन गलत था। अधिकांश लोगों की प्रवृत्ति असल जीवन में युद्ध जैसे कठिन निर्णयों का सामना करने से बचने की होती है। लेकिन गीता में कृष्ण कहते हैं कि कर्तव्य के स्थान पर आराम को चुनना बुद्धिमानी नहीं है। जो कठिन है उससे दूर नहीं भागा जा सकता है। व्यक्ति यह जानते हुए भी कि उसके लिए क्या सही है कोई कदम उठाने से झिझकता है क्योंकि यह उसके लिए असुविधा पैदा कर सकता है। उदाहरण के लिए व्यक्ति किसी ऐसी नौकरी या रिश्ते में कई साल तक बना रहता है जो उसे कई समय पहले ही छोड़ देनी चाहिए थी। ऐसी चीजें व्यक्ति को स्थिर बनाए रखती हैं क्योंकि उसके लिए बदलाव कठिन है। लेकिन गीता व्यक्ति को ज्ञान देती है कि सही रास्ता हमेशा आसान नहीं होता और जो आसान है वह हमेशा सही नहीं होता। जीवन के फैसले अपनी भावनाओं को ना करने दें कुरुक्षेत्र में कौरवों से युद्ध से पहले अर्जुन का भावुक होना लाजमी था। वह परिवार के प्रति प्रेम और एक योद्धा के रूप में अपने कर्तव्यों के बीच उलझा हुआ था। शुरूआत में उसने कुरुक्षेत्र के युद्ध को सिर्फ भावनाओं के नजरिए से देखा लेकिन कृष्ण ने उन्हें समझाया कि कभी भी अपनी भावनाओं को अपने निर्णयों पर हावी न होने दें। उन्हें महसूस करें, उन्हें स्वीकार करें, लेकिन कोई भी फैसला उनके आधार पर ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि भावनाएं अस्थायी होती हैं, डर खत्म हो जाता है, उत्साह ठंडा हो जाता है और गुस्सा शांत हो जाता है। यदि आप भावनाओं के आधार पर कोई निर्णय लेते हैं कि आप अभी क्या महसूस कर रहे हैं, तो आपका कोई भी फैसला भविष्य में टिक नहीं पाएगा। ऐसे में कोई भी कार्य करने से पहले थोड़ा रुकें और खुद से पहले यह सवाल करें कि अगर आप इन भावनाओं से दूर होकर किसी काम को करने की सोचते हैं तो उसका परिणाम क्या हो सकता है। गलत चुनाव करने का डर कृष्ण कहते हैं अगर आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उसकी पूर्ण निश्चितता की प्रतीक्षा करते हैं, तो आप अपना जीवन प्रतीक्षा में ही बिता देंगे। मैं विफल हो गया तो क्या हुआ?, यदि यह मार्ग सही नहीं हुआ तो क्या होगा? अगर इस काम को करने के बाद मुझे बाद में पछताना पड़ा तो क्या होगा?, ऐसे प्रश्नों को सोचने से बचें। तभी जाकर आप कुछ सीखकर आगे बढ़ते हैं। याद रखें, सही या गलत, कोई भी निर्णय व्यर्थ नहीं जाता। अच्छा फैसला सफलता तो खराब निर्णय आपको सबक देकर जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप गलत मोड़ लेते हैं, तो यात्रा समाप्त नहीं होती है बल्कि मंजिल तक पहुंचने के आपको कई और रास्ते पता चलते हैं। गलत निर्णय लेना गलती नहीं है बल्कि असफलता के डर से कोई निर्णय ही ना लेना गलती है।

शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो करें ये काम

हर कोई अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाहता है, जिससे वह पूरा जीवन खुशी से बिता सके, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है. ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जब कुण्डली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होती तो ऐसे में व्यक्ति को शादी होने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है या फिर शादी की बात तय होकर भी टूट जाती है. ऐसी स्थिति से निकलने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए है, जिससे विवाह में आ रही सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है. करें ये उपाय कई बार कुंडली में मांगलिक दोष के चलते व्यक्ति को विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में मांगलिक दोष को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा हनुमान जी को गेहूं के आटे एवं गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं और सिंदूर अर्पित करें. अंत में बालकांड का पाठ करें. अगर विवाह में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही हैं, तो रोजाना सुबह स्नान कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ पार्वती चालीसा का पाठ करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं. गंगाजल और तिल का उपाय कई बार कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने की वजह से भी विवाह में बाधाएं उत्पन्न होती हैं. ऐसा में शुक्रवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है. साथ ही अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है. गुरुवार को करें ये उपाय ज्योतिष शास्त्र में गुरु को विवाह का कारक माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें. साथ ही चने की दाल, हल्दी, केला, केसर का सेवन करना शुभ फलदायी होता है. इसके अलावा गुरुवार के व्रत भी कर सकते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet