LATEST NEWS

पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी- अमित शाह ने कहा- भारत नहीं बरतेगा नरमी, दी आतंकियों को चेतावनी

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा हमले की बरसी पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भी हजारों लोगों ने शहीदों को नमन किया और उनकी कुर्बानी को याद किया. 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुआ आतंकी हमला भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है. ये भयावह घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में हुई, जब CRPF का काफिला श्रीनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी काफिले की बसों के करीब आ गई. सैनिकों ने कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह वाहन नहीं रुका और अचानक एक बस से टकरा गया. इसके बाद जोरदार धमाका हुआ जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और 40 बहादुर जवान शहीद हो गए. साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन: अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में ये भी कहा कि आतंकवाद पूरी मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो चुकी है. उन्होंने ये साफ किया कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है और इस खतरे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर अभियान चला रही है और देश की सुरक्षा के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है.” यह बयान दर्शाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगा. पीएम मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा “2019 में पुलवामा में हमने जिन वीर जवानों को खोया उन्हें श्रद्धांजलि. आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट समर्पण भावना को कभी नहीं भूलेंगी.”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शहर में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आज शादी में शामिल होंगे सीएम

भोपाल . राजधानी में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सहित 50 से ज्यादा वीवीआइ का आगमन होगा। इसको लेकर एयरपोर्ट से लेकर सीएम हाउस, राजभवन, नए शहर के रास्ते डायवर्ट(Routes Diverted) रहेंगे। दरअसल भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की शादी है। इसी में शामिल होने के लिए वीवीआईपी मेहमान यहां पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से शाम 6.30 बजे ओल्ड एयरपोर्ट लैंड करेंगे। यहां से सागर ग्रीन कोलार रोड, और वाना ग्रीन गार्डन नीलबड़ में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। इन मार्गों से जाएंगे उपराष्ट्रपति ओल्ड एयरपोर्ट से स्टेट हेंगर तिराहा, लालघाटी, वीआइपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड, भदभदा चौराहा, सूरज नगर तिराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, केरवा डैम रोड, संस्कार वैली स्कूल रोड, जागरण लेक यूनिवर्सिटी तिराहा से होकर सागर ग्रीन पहुचेंगें। सागर ग्रीन सिटी से इसी मार्ग से साक्षी ढाबा तिराहा-सूरज नगर तिराहा होकर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी पहुचेंगें। कार्यक्रम के बाद सूरज नगर तिराहा से साक्षी ढाबा, बरखेड़ी होकर डीपीएस तिराहे से कार्यक्रम स्थल वाना ग्रीन गार्डन पहुचेंगें। इस दौरान उपराष्ट्रपति के मार्ग के आस-पास का यातायात कुछ समय के लिए बदला(Routes Diverted) रहेगा। आमजन इन रास्तों से करें आना-जाना ● सीहोर-बिलकिसगंज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन चालक, जिनको वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होना है वे खजूरी रोड बैरागढ़ से भोपाल आ-जा सकेंगे। ● विवाह स्थल पर जाने वाले वाहनों को अलग से पार्किंग दी गई है। पार्किंग से लौटते समय विला बोंग स्कूल, गोरेगांव से सूरज नगर होकर भोपाल की ओर आ सकेंगे। वापसी में साक्षी ढाबा वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। ● उपराष्ट्रपति के विशेष प्लेन ओल्ड एयर पोर्ट लैंड होने पर गांधीनगर, एयरपोर्ट की ओर से आने वाला ट्रैफिक गांधीनगर, करोद, बायपास होकर आना-जाना होगा ● पॅालिटेक्निक चौराहा से वीआइपी रोड आने वाले वाहन मोती मस्जिद, सदर मंजिल, कलेक्टे्रट, लालघाटी ओवर ब्रिज से आ जा सकेंगे। ● उपराष्ट्रपति के विषेष प्लेन ओल्ड एयर पोर्ट लैंड होने पर गांधीनगर, एयरपोर्ट की ओर से आने वाला यातायात गांधीनगर, आशाराम तिराहा से करोंद, बायपास होकर आना-जाना कर सकेंगे। ● पॅालिटेक्निक चौराहा से वीआईपी रोड आने वाले वाहन मोती मस्जिद, लालघाटी ओवरब्रिज से आ जा सकेंगे। ● रोशनपुरा, डिपो चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर आने वाला यातायात गांधी पार्क, पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, तलैया थाना तिराहा, भारत टॉकीज चैराहा, हमीदिया रोड होकर आ-जा सकेगा। ● बाणगंगा, पुराना मछली घर, खटलापुरा मार्ग यातायात के लिए खुला रहेगा। कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। ● डिपो चौराहा, भदभदा चौराहा होकर साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ जाने वाले मार्ग पर व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी का शाम 6 बजे के बाद लगातार आना-जाना होगा। ऐसे में सामान्य वाहन आ-जा सकेंगे। भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। जरूरत पडऩे पर इस मार्ग पर सामान्य यातायात रोका जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने 27% OBC आरक्षण पर जल्द सुनवाई के लिए राज्य के एडवोकेट जनरल को दिए ये निर्देश, SC-ST वर्ग को मिलना चाहिए निर्धारित कोटा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में शीघ्र सुनवाई की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के एडवोकेट जनरल को इस संबंध में जल्द से जल्द आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। सरकार का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही इसे तुरंत लागू करना है, ताकि OBC वर्ग को इसका लाभ मिल सके। इस फैसले से प्रदेश में आरक्षण नीति को मजबूती मिलेगी और समाज के पिछड़े वर्गों को अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मामले को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार अपने वादे के अनुरूप सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह फैसला बीते गुरुवार, 13 फरवरी 2025 को विधि विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, हमारी सरकार बनने के पहले से ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने को लेकर कोर्ट में लगी अलग-अलग याचिका में केस चल रहा है। इसी को लेकर संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की है। आज एडवोकेट जनरल से कहा है सुप्रीम कोर्ट में जल्दी से जल्दी सुनवाई के लिए आवेदन लगाएं। सरकार का मत साफ- 27% आरक्षण लागू हो सीएम यादव ने बताया कि उन्होंने एडवोकेट जनरल से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में जल्द से जल्द सुनवाई के लिए आवेदन लगाएं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का मंतव्य स्पष्ट है कि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है। इसलिए हमने तय किया है कि सुप्रीम कोर्ट को सरकार का मंतव्य जल्द से जल्द बताया जाए और इसके बाद न्यायालय जो भी फैसला करेगा, उसे लागू किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि एससी और एसटी को भी जो आरक्षण निर्धारित है, वह संबंधित वर्ग के लोगों को प्रदेश में मिलना चाहिए। हाईकोर्ट के फैसले और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। इसलिए सरकार ने इस मामले में स्पष्ट राय तय करने का फैसला किया है। आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 28 जनवरी को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के राज्य शासन के निर्णय को चुनौती दी गई थी। बता दें, 4 अगस्त 2023 को हाई कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश के तहत राज्य सरकार को 87:13 का फॉर्मूला लागू करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद प्रदेश की सभी भर्तियां ठप हो गई थीं। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने की। यह याचिका सागर की यूथ फॉर इक्वालिटी संस्था की ओर से दायर की गई थी। अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर के मुताबिक इस फैसले के बाद प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर अब नए सिरे से काम करना होगा। साथ ही प्रदेश में भर्ती से जुड़े 13% होल्ड पदों को अब अनहोल्ड भी किया जाएगा। 2021 में ओबीसी को 27% आरक्षण मिला था दरअसल, 26 अगस्त 2021 को प्रदेश के तत्कालीन महाधिवक्ता के अभिमत के चलते सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सितंबर 2021 को एक परिपत्र जारी कर ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण की अनुमति प्रदान की थी। इस परिपत्र में तीन विषयों को छोड़कर शेष में 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया था। इनमें नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 2019-20, पीएससी द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2020 और हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में 5 विषय शामिल थे। जानकार बोले- याचिका रद्द यानी 27% आरक्षण के आदेश से स्टे हटा इससे पहले, ओबीसी के विशेष अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर का कहना था कि उक्त याचिका के निरस्त होने से प्रदेश में कुछ मामलों को छोड़कर शेष में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि अब यह सरकार पर है कि उक्त फैसले के बाद आगे क्या रुख अपनाती है। हाईकोर्ट ने सुनवाई में साफ कर दिया है कि प्रदेश में होल्ड पदों की सभी भर्तियों को फिर से अनहोल्ड यानी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जो कोर्ट के पूर्व में जारी फैसले के चलते होल्ड पर कर दी गई थीं। 4 अगस्त 2023 को हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश के तहत राज्य सरकार को 87 /13 का फॉर्मूला लागू करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद प्रदेश की सभी भर्तियां रोक दी गई थीं। सरकार ने यह फॉर्मूला महाधिवक्ता के अभिमत के आधार पर तैयार किया था, जिसके तहत 87 प्रतिशत सीटें अनारक्षित और 13 प्रतिशत सीटें ओबीसी के लिए रखी गई थीं। इससे 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ लाखों ओबीसी अभ्यर्थियों को नहीं मिल रहा था। अब सरकार को नए सिरे से अपना जवाब हाईकोर्ट में पेश करने कहा गया है। वहीं, इस मामले में शासकीय अधिवक्ता अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं मामले आशिति दुबे ने मेडिकल से जुड़े मामले में ओबीसी आरक्षण को पहली बार चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने 19 मार्च 2019 को ओबीसी के लिए बढ़े हुए 13 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगाई थी। इसी अंतरिम आदेश के तहत बाद में कई अन्य नियुक्तियों में भी रोक लगाई गई थी। यह याचिका 2 िसतंबर 2024 को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर हो गई। इसी तरह राज्य शासन ने ओबीसी आरक्षण से जुड़ी करीब 70 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करा ली हैं, जिन पर फैसला आना बाकी है।

माता-पिता होने के नाते, साधना और मैं सगाई के शुभ अवसर पर आनंद और गर्व से भर गए

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की गुरुवार को सगाई सेरेमनी हुई है। इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आने वाली बहु को लेकर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि- रिद्धि हमारे घर में बहू बनकर नहीं, बल्कि बेटी के रूप में आ रही है।  शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ‘घर में सौभाग्य का उदय हुआ है, कुणाल और रिद्धि की सगाई सानंद संपन्न हुई है। हमारे घर रिद्धि बहू बनकर नहीं, बेटी के रूप में आ रही है।’ शिवराज ने अपने बेटे कुणाल का बचपन याद करते हुए लिखा- ‘माता-पिता होने के नाते, साधना और मैं इस शुभ अवसर पर आनंद और गर्व से भर गए हैं। कुणाल की बचपन की यादें आज एक-एक कर सामने आ रही हैं। शांत, सौम्य, सुशील, शिष्ट, शालीन और सुंदर होने के साथ-साथ कुणाल बचपन में बेहद चुलबुले भी थे।’ कुणाल और रिद्धि एक-दूजे के लिए बने शिवराज ने आगे लिखा- ‘कुणाल और रिद्धि सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं। हमारी अनंत शुभकामनाएं हैं कि वो दोनों एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जियें, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि औरों के लिए भी। यही सीख हमने हमेशा दी है और हमें विश्वास है कि, कुणाल और रिद्धि इसी राह पर चलते रहेंगे। हमारी बेटी रिद्धि का हमारे परिवार में हार्दिक स्वागत है। ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं।’ 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे रिद्धी और कुणाल आपको बता दें कि, आज यानी 14 फरवरी को कुणाल और रिद्धि शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भोपाल के जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से कुणाल की शादी हो रही है। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है। बता दें कि कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं।

मध्य प्रदेश में 10 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे, तापमान की आंख मिचौली, जानें मौसम का ताजा अपडेट

भोपाल  मध्य प्रदेश में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के करीब 10 स्थानों में न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। खंडवा और खरगोन जिले के अलावा प्रदेश के अन्य सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के अनुमान जताए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश की सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है, हालांकि शुक्रवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। जानें कैसा रहेगा भोपाल का मौसम राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आकाश की स्थिति साफ रह सकती है। यहां हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आसार नजर आ रहे हैं। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। ऐसे में भोपाल में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। एमपी के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान गुरुवार को मध्य प्रदेश में 33 स्थानों पर दर्ज किए गए तापमान को देखें तो 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में 7.6, रायसेन में 9.4, राजगढ़ में 7.6, मंडला में 9.8, नौगांव में 9.8 और उमरिया में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जबलपुर में 10.5, सिवनी में 13.2, बालाघाट में 12.4, ग्वालियर में 12.2, इंदौर में 12.4 और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान में भी गिरावट प्रदेश के प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। भोपाल में 26.6, ग्वालियर में 27.01, इंदौर में 27.3, पचमढ़ी में 23.4, उज्जैन में 28.5, जबलपुर में 26.2, मंडला में 29 और बालाघाट में 26.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। खंडवा में 32.5 और खरगोन में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

पीथमपुर में ट्रक से उतारे गए जहरीले कचरे से भरे कंटेनर, रामकी कंपनी में 41 दिन से खड़े 12 ट्रॉलों से उतारे गए जहरीले कचरे से भरे कंटेनर

पीथमपुर  भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को धार जिले के पीथमपुर स्थित संयत्र में लाकर निस्तारित करने की प्रक्रिया विरोध के कारण रुकी हुई है। पीथमपुर में भारी विरोध के कारण 41 दिन से कचरे से भरे ट्रॉले रामकी कंपनी परिसर में ही खड़े थे। इन 12 कंटेनरों को गुरुवार दोपहर ट्रॉलों से नीचे उतार दिया गया। दरअसल, 41 दिन से ट्रॉले रामकी कंपनी परिसर में ही खड़े थे। इनका एक महीने का किराया भी लगभग 12 लाख रुपए हो चुका है। अभी कंटेनरों से जहरीला कचरा बाहर नहीं निकाला गया है। हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही कचरे को कंटेनरों से बाहर निकाला जाएगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का कहना है यहां होने वाल वाली हर प्रक्रिया की सीसीटीवी निगरानी होगी। गुरुवार को दोपहर के समय प्रशासन के अफसर-नेता सहित पुलिस अफसरों की मौजूदगी में कंटेनरों को नीचे उतारा गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दो क्रेन की मदद से कंटेनरों को अनलोड किया गया। प्रशासन ने बताया कि एक माह से खड़े कंटेनरों के कारण कंपनी काे 12 लाख रु. का किराया वाहन का लग रहा था। इसलिए अनलोड करने की कार्रवाई की गई। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने कहा कि अभी सिर्फ इन कंटेनरों काे उतारा गया है। इन्हे खोलने की प्रक्रिया का काेई आदेश नहीं मिला है। गौरतलब है कि भोपाल से यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में 2 जनवरी काे 12 कंटेनरों में लाया गया था। कचरा पीथमपुर पहुंचने के बाद लगातार आमजन आक्रोशित थे। इसी के चलते पिछले 41 दिनाें से यह कंटेनर ऐसे ही कंपनी में खड़े हुए थे। उधर, पीथमपुर बचाओ समिति सहित अनेक संगठनों ने बुधवार काे कचरा निष्पादन के विरोध में शवासन की मुद्रा कर विरोध प्रदर्शन किया था। सीएसपी विवेक गुप्ता ने बताया कि बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में संदीप रघुवंशी, डॉ. हेमंत हिरोले, मोना सोलंकी, प्रदीप दुबे आदि पर केस दर्ज किया गया है। बगैर अनुमति प्रदर्शन करने पर केस दर्ज पीथमपुर बचाओ समिति सहित अनेक संगठनों ने बुधवार काे कचरा निष्पादन के विरोध में शवासन की मुद्रा कर विरोध प्रदर्शन किया था। सीएसपी विवेक गुप्ता ने बताया कि बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में संदीप रघुवंशी, डॉ. हेमंत हिरोले, मोना सोलंकी, प्रदीप दुबे आदि पर केस दर्ज किया गया है। यूका के कचरे के निष्पादन में पारदर्शिता बरती जाएगी यूका के कचरे के निष्पादन के लिए पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इस प्रक्रिया में सभी को विश्वास में लेकर आगे बढ़ा जाएगा। कंटेनरों को ट्रॉलों से उतारना आवश्यक था। -प्रियंक मिश्र, कलेक्टर, धार  

‘कैप्टन अमेरिका’ फेम एंथनी मैकी ने रख दी दिल की बात, बोले- अगले एवेंजर के रूप में शाहरुख खान बेस्ट हैं

लॉस एंजिल्स मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाने वाल हॉलीवुड स्टार एंथनी मैकी ने शाहरुख के प्रति अपना प्यार दिखाया है। उन्होंने ‘बॉलीवुड के बादशाह’ यानी शाहरुख खान को अगले एवेंजर के रूप में देखने की इच्छा भी जताई है। हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर केविन ज़िंगखाई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, मैकी से पूछा गया कि वह अगले एवेंजर के रूप में किस बॉलीवुड एक्टर को चुनना पसंद करेंगे? इसपर मैकी ने तुरंत कहा, ‘मुझे लगता है कि शाहरुख खान, वो सबसे अच्छे हैं!’ मैकी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इंटरव्यू में कहा, ‘वह (शाहरुख) डैम बेस्ट हैं।’ अब इस इंटरव्यू का ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान को कास्ट करना कई फिल्ममेकर्स का लक्ष्य यूं तो शाहरुख खान को कास्ट करना कई फिल्ममेकर्स का लक्ष्य रहा है और ‘डेडपूल 2’ में उनकी पॉप्युलैरिटी तब और उजागर हुई जब ‘डेडपूल 2’ के निर्देशक डेविड लीच ने फिल्म के हिंदी वर्जन को पूरी तरह से इंडियन स्टाइल देने की कोशिश की। ‘डेडपूल 2’ को पूरी तरह से हिंदी दर्शकों से जोड़ने के लिए फिल्म में शाहरुख खान की फिल्म का गाना भी डाला गया । ‘डेडपूल 2’ में भोपेंद्र नाम के एक टेक्सी ड्राइवर का किरदार है जो रयान रेनॉल्ड्स का दोस्त बना है। फिल्म के एक सीन में भोपेंद्र शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ का ‘यूं ही चला चल’ गाने को इंजॉय करता दिखा है और फैन्स को शाहरुख का ये कनेक्शन काफी पसंद आया था। ‘तो हमें इसमें शाहरुख खान को रखना होगा’ साल 2018 में वापस, मार्वल के क्रिएटिव डेवलपमेंट के फॉर्मर वाइस प्रेसिडेंट स्टीफन वॉकर ने मार्वल प्रोजेक्ट में SRK को शामिल करने को लेकर अपनी इच्छा जताते हुए कहा था, ‘अगर हम भारतीय कॉन्टेंट बनाते हैं तो हमें इसमें शाहरुख खान को रखना होगा। उन्हें इसमें होना ही चाहिए।’ ‘शाहरुख खान एक तरह से लीजेंड हैं, है न?” साल 2023 में, द मार्वल्स की निर्देशक निया दाकोस्टा ने शाहरुख खान के लिए अपनी चाहत और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘शाहरुख खान एक तरह से लीजेंड हैं, है न? इस लिहाज से यह कोई बड़ी बात नहीं है।’ कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में क्रिस इवांस की जगह एंथनी मैकी एंथनी मैकी के किरदार सैम विल्सन ने फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में क्रिस इवांस के कैरेक्टर स्टीव रोज़र्स की जगह ली है। सैम विल्सन, कॉमिक्स में भी साल 2014 से कैप्टन अमेरिका हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’ होगी , जिसका निर्देशन उनके पठान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद करेंगे। उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स शो ‘The Ba***ds of Bollywood’ का टीज़र जारी किया है जिसपर खूब सारे रिएक्शंस आ रहे हैं।

26 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व से आरंभ होगा विक्रमोत्सव-2025, मुख्यमंत्री ने किया विक्रमोत्सव कैलेंडर का विमोचन

भोपाल  मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी से विक्रमोत्सव-2025 की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी से विक्रमोत्सव-2025 का आरंभ होगा। सृष्टिकर्ता महादेव के महोत्सव से सृष्टि के आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा 30 मार्च तक चलने वाला विक्रमोत्सव, सम्राट विक्रमादित्य के युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर केंद्रित रहेगा। इसके अंतर्गत साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही ज्योतिर्विज्ञान, विचार गोष्ठियाँ, इतिहास और विज्ञान समागम, विक्रम व्यापार मेला, लोक एवं जनजातीय संस्कृति पर आधारित गतिविधियाँ संचालित होंगी। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप के प्रवर्तन, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, वस्त्रोद्योग, हथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ क्षेत्रीय, पौराणिक फिल्मों के महोत्सव और श्रीकृष्ण पर केन्द्रित विशेष फिल्मों का प्रदर्शन और प्रस्तुतियाँ भी विक्रमोत्सव का हिस्सा रहेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ ही शोधपरक पुस्तकों, ग्रन्थों का लोकार्पण और विक्रम पंचांग का प्रकाशन भी होगा। सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को समाहित किए विरासत से विकास का यह विक्रमोत्सव अपने आप में अनूठा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में विक्रमोत्सव-2025 की आयोजन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रमोत्सव के कैलेंडर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव का आयोजन, सम्राट विक्रमादित्य के बहुआयामी व्यक्तित्व की गरिमा के अनुरूप हो। कार्यक्रम का प्रारंभ अत्यंत निकट है, अतः सभी विभाग, समन्वयपूर्वक निर्धारित समय से पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आयोजन के सहभागी बनने वाले सभी विद्वतजन, कलाकारों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों का स्वागत और व्यवस्था “अतिथि देवो भव:” के भाव से की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और पर्व की व्यवस्थाएं भी प्रभावित नहीं हों।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव में उज्जैन के साथ अन्य स्थानों पर भी सम्राट विक्रमादित्य, भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा, देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनियां लगाई जाएं। भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पक्षों पर जन-जन में जानकारी के प्रसार के लिए गतिविधियों संचालित की जाए। उन्होंने प्रदेश की भीली, गोंडी जैसी जनजातीय बोलियां के कवियों को भी कवि सम्मेलन में शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित गीत, कविता और रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में ड्रोन और रोबोटिक-शो जैसे आयोजन हों। उन्होंने महाकौशल, बुंदेलखंड, बघेलखंड क्षेत्र में भी विज्ञान सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान सम्मेलनों में इसरो सहित अन्य महत्वपूर्ण विज्ञान और शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों को भी आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम संवत के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि संवत, प्रवर्तन की प्रक्रिया सामर्थ्य और सुशासन पर आधारित है, सम्राट विक्रमादित्य के विविध पक्षों पर जन-जन को जानकारी देने के लिए गतिविधियां संचालित की जाना चाहिए। उन्होंने जाणता राजा के समान विकसित महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य की प्रस्तुतियां प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ देश के प्रमुख नगरों में करने के भी निर्देश दिए। विक्रमोत्सव में होने वाले विविध कार्यक्रम “विक्रमोत्सव का भव्य शुभारंभ महाशिवरात्रि के पावन पर्व से होगा। प्रदेश भर में महाशिवरात्रि मेलों का शुभारंभ होगा। उज्जैन में होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में विंटेज कार, स्पोर्टस बाइक और जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर 84 महादेव की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्राचीन भारतीय काल गणना पर आधारित “वैदिक घड़ी ऐप” का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में सिंहस्थ-2028 की रूपरेखा का निर्धारण किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ताल वादक आनंदम शिवमणि एवं लोक गायक हंसराज रघुवंशी की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। विक्रम व्यापार मेला के अंतर्गत वस्त्रोद्योग, हथकरघा, उपकरणों की प्रदर्शनी आयोजित होगी। आदि शिल्प के तहत जनजातीय शिल्प, पारम्परिक व्यंजन एवं जनजातीय परंपरागत चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। विक्रमोत्सव में 27 फरवरी से आर्ष भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा, विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांक, श्रीकृष्ण की 64 कलाएँ (मालवा की चितरावन शैली में), श्रीकृष्ण होली पर्व, चौरासी महादेव, जनजातीय प्रतिरूप, सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या, प्राचीन भारतीय वाद्य यंत्र, देवी 108 स्वरूप और देवी अहित्या पर निर्मित स्थापत्य पर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। साथ ही शैव परंपरा एवं वास्तु-विज्ञान, भारत में संवत परंपरा-वैशिष्ट्य एवं प्रमाण पर शोध संगोष्ठी होगी। वायलिन वादक अनुप्रिया देवेताले अपनी प्रस्तुति देंगी। एक से 3 मार्च 2025 तक वैचारिक समागम के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य का न्याय विषय पर मंथन होगा। आठ मार्च को लोक रंजन में बोलियों का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। विक्रमोत्सव में दस से 12 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय इतिहास समागम होगा। पन्द्रह से 16 मार्च तक संहिता ज्योतिष एवं वैशिष्ट्य एवं आचार्य वराह‌ मिहिर पर संगोष्ठी, 21 मार्च से महादेव शिल्पकला कार्यशाला तथा प्रतिदिन मांडना शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 21 से 25 मार्च तक पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, आदि बिम्ब के अंतर्गत जनजातीय संस्कृतिक पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। साथ ही 21 से 29 मार्च तक विक्रम नाट्य समारोह, वेद अंताक्षरी, 22 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 26-28 मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन और विज्ञान उत्सव होगा। नव सम्वत्सर 30 मार्च को सूर्योपासना, उज्जैनी गौरव दिवस, के साथ ही प्रकाशनों का लोकार्पण होगा। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण समारोह होगा, लोक प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति दी जाएगी तथा भव्य आतिशबाजी भी होगी।

राष्ट्रपति भवन में रचा इतिहास, पहली बार गूंजी शहनाई, जानिए किसकी हुई शादी, कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

शिवपुरी प्यार के दिन वेलेंटाइन डे से  पहले  राष्ट्रपति भवन एक बेहद ही खूबसूरत पल का गवाह बना। इस भवन ने दो चाहने वालों को हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे से मिल दिया। हम बात कर रहे हैं  सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता की जिन्होंने राष्ट्रपति भवन में फेरे लेकर यहां का इतिहास बदल दिया। राेष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंची, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान महिला टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट पूनम गुप्ता 12 फरवरी को प्रतिष्ठित स्थल पर शादी के बंधन में बंधी।  राष्ट्रपति की विशेष अनुमति से यहां राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में  शादी का आयोजन किया गया, इयमें परिवार के करीबी लोग और वीआईपी मेहमान पहुंचे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी  वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंची, जिसके चलते वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। बता दें कि महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक गुप्ता हमेशा से ही अपने क्षेत्र में एक आदर्श रही हैं। उनके  पति अवनीश कुमार भी सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। नए जोड़े की कई  तस्वीरें सामने आई हैं, एक तस्वीर में  दोनों एक दूसरे के सामने हाथ जाेड़कर खड़े हैं, दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही है। दुल्हन बनी CRPF अफसर के लुक की बात करें तो लाल जोड़े में वह एकदम राजकुमारी लग रही थी। उन्होंने अपने अटायर की एम्बॉडरी को मैच करते हुए गोल्डन जूलरी पहनी थी जबकि दूल्हे राजा यानी की CRPF अधिकारी अवनीश सिंह ने लाइट शेड चुना। उन्होंने स्टैंड कॉलर वाली ऑफ वाइट की शेरवानी पहनी थी और गोल्डन बॉर्डर वाला मैचिंग दुपट्टा स्टाइल किया था। इस तरह से डार्क और लाइट कलर का कॉम्बिनेशन कपल के लुक को परफेक्ट बना रहा था। अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों के अलावा, गुप्ता सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर भी बहुत सक्रिय हैं, जहां वह नियमित रूप से अपने काम, अभियानों और छात्रों के लिए प्रेरक संदेशों के बारे में पोस्ट करती हैं। अपनी ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से, वह सेवा और नेतृत्व के प्रति अपने जुनून के माध्यम से दूसरों, खासकर महिलाओं को प्रेरित और सशक्त बनाती रहती हैं।

सुप्रीम कोर्ट से रणवीर अल्लाहबादिया को झटका, दो समन के बाद लगाई थी गुहार

मुंबई पैरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के कारण बुरी तरह फंसे रणवीर अल्लाहबादिया शुक्रवार, 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कोर्ट में न सिर्फ अग्रिम जमानत की याचिका दायर की, बल्कि यह भी अपील की कि उनके खिलाफ जितनी भी FIR हैं, उन्हें एक साथ जोड़ दिया जाए। साथ ही यह भी मांग की कि उनके मामले में जल्द सुनवाई की जाए। रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ देशभर में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। NCW ने भी रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पेश होने के लिए कहा। खार पुलिस ने भी रणवीर अल्लाहबादिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं दूसरा समन असम पुलिस ने भेजा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। और अब रणवीर अल्लाहबादिया अपने खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने के सिलसिले में ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। लेकिन उन्हें तगड़ा झटका मिला है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने शीघ्र सुनवाई से इनकार कर दिया। मालूम हो कि रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पैरेंट्स को लेकर एक भद्दा और अश्लील जोक मारा था। इसे लेकर देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। रणवीर के अलावा समय रैना समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। हालांकि, रणवीर अल्लाहबादिया ने पब्लिकली माफी भी मांग ली थी, पर बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस का जिक्र करते हुए कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और असम पुलिस ने उन्हें आज पेश होने के लिए बुलाया है। ऐसे में उनकी कोर्ट से दरख्वास्त है कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और शिकायतों की सुनवाई एक जगह करने का आदेश दे, ताकि अलग-अलग राज्यों में जाने के लिए ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर अल्लाहबादिया के वकील ने कोर्ट से अपील की कि मामले की सुनवाई जल्द की जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि पहले रजिस्ट्री से संपर्क करें। CJI संजीव खन्ना ने तारीख देने से भी इनकार कर दिया। रणवीर की आज पुलिस के सामने पेशी है। उन्हें दो बार समन भेजा गया था। उन्हें गुरुवार, 13 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाना था। पर रणवीर अल्लाहबादिया हाजिर नहीं हुए और गुजारिश की कि उनके घर पर ही बयान लिया जाए। लेकिन इसे मुंबई पुलिस ने खारिज कर दिया। अब रणवीर को थाने जाकर ही बयान दर्ज करवाना होगा। उधर समय रैना को भी NCW और मुंबई पुलिस ने समन भेजकर पांच दिन के अंदर पेश होने को कहा है।

संतों की उपस्थिति में राजिम कुंभ कल्प का भव्य शुभारंभ

रायपुर छत्तीसगढ़ के पवित्र त्रिवेणी संगम, राजिम के तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प का गत दिवस भव्य शुभारंभ हुआ। राजिम में आयोजित इस 15 दिवसीय आयोजन के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि थे। मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल सहित साधु-संतों और अतिथियों ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि महानदी, पैरी और सोंढूर के संगम पर स्थित यह पावन भूमि सदीयों से संतों और भक्तों का केंद्र रही है। राजिम कुंभ कल्प हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जो न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में एकता, समरसता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी देता है। राजिम का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह क्षेत्र भगवान राजीव लोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव, रामचंद्र पंचेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव और सोमेश्वर महादेव जैसे प्राचीन मंदिरों का धाम है। पंचकोशी यात्रा में पटेश्वर, चंपेश्वर, ब्रह्मनेश्वर, फणीश्वर और कोपेश्वर महादेव शामिल हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का राजिम कुंभ कल्प इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह उसी समय आयोजित हो रहा है जब प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है। प्रयागराज में जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है, वहीं राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर का संगम होता है। इसीलिए इसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहा जाता है। श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सदियों से धार्मिक पर्यटन और मेलों की समृद्ध परंपरा को संजोए हुए है। महामाया मंदिर, बम्लेश्वरी माता, दंतेश्वरी माई और मदकू द्वीप जैसे तीर्थस्थल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि मेले केवल धार्मिक आयोजन नहीं होते, बल्कि समाज और समुदाय को जोड़ने का माध्यम भी होते हैं। ये परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। राज्यपाल श्री डेका ने साधु-संतों को नमन करते हुए कहा कि जहां संतों के चरण पड़ते हैं, वह भूमि स्वयं पवित्र हो जाती है। संतों का जीवन परोपकार और मानवता की सेवा के लिए समर्पित होता है। इतिहास में कई ऐसे उदाहरण हैं जहां संतों की कृपा से जीवन का परिवर्तन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प न केवल अध्यात्म का केंद्र है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को भी गति प्रदान करता है। लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां आकर न केवल आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं, बल्कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी प्रसारित होता है। राज्यपाल ने कहा कि यह मेला प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों से आग्रह किया कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजें और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं, क्योंकि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी असली पहचान है। इस अवसर पर दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद जी महाराज, महंत साध्वी प्रज्ञा भारती जी महाराज, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर आयुक्त श्री महादेव कावरे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के एमडी श्री विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल, साधु-संत, गणमान्य अतिथि एवं नागरिक उपस्थित थे।

50 दिनों का फ्री ट्रायल दे रहा Jio Airfiber

नई दिल्ली रिलायंस जियो की तरफ से फ्री ट्रायल का ऑफर दिया जा रहा है। जियो फाइबर और एयरफाइबर सर्विस की शुरुआत कर दी गई है। कंपनी ने इस ऑफर को ‘जीरो रिस्क ट्रायल’ का नाम दिया है। अभी कंपनी का जो प्लान चल रहा है उसमें यूजर्स को फ्री ट्रायल ऑफर भी दिया जा रहा है। खास बात है कि ये ऑफर नए और मौजूदा सब्सक्राइबर्स को भी मिल रहा है। यूजर्स को 50 दिनों का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कंपनी ने जानकारी भी शेयर की है। एक मैसेज भेजने के बाद आप इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं। जियो की तरफ से ये ऑफर 28 फरवरी 2025 तक दिया जा रहा है। अगर कोई यूजर इस ऑफर को सब्सक्राइब करता है तो उसे जियो फाइबर और जियो एयरफाइबर इंटरनेट सर्विस का 50 दिनों का फ्री ट्रायल दिया जाएगा। इसमें टीवी चैनल्स और ओटीटी ऐप्स को भी शामिल किया जाएगा। जियो की तरफ से यूजर्स को फ्री सेट-टॉप-बॉक्स, फ्री राउटर, फ्री इंस्टॉलेशन भी दी जा रही है। कैसे मिलेगा ऑफर ? नए कस्टमर्स को 1234 रुपए का रिफंडेबल अमाउंट देना होगा जो 50 दिनों के ट्रायल के साथ आता है। अगर कोई कस्टमर ट्रायल के बाद सर्विस को जारी रखना चाहता है तो उसे 1234 रुपए का क्रेडिट मिल जाएगा। इस क्रेडिट को वह 50 दिनों तक इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिये कि आपने 50 दिनों के बाद 599 रुपए का प्लान खरीदा तो आपके वॉलेट में बैलेंस 1234 रुपए का होगा। इसमें से पहला रिचार्ज हो जाएगा और बाकि बैलेंस का इस्तेमाल नेक्स्ट रिचार्ज में किया जा सकेगा। अगर कोई यूजर सर्विस को जारी नहीं रखना चाहता है तो फीस काटने के बाद उसे 979 रुपए का रिफंड मिल जाएगा। ऑफर एक्टिवेट करन के लिए मौजूदा यूजर्स को WhatsApp पर मैसेज भेजना होगा। इसमें उसे 60008 60008 पर ‘Trial’ लिखकर मैसेज करना होगा। एक बार रिचार्ज करने के बाद लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। ट्रायल की बात करें तो ये 800+ टीवी चैनल, 13 OTT ऐप्स समेत कई अन्य बेनिफिट्स के साथ आता है। Jio AirFiber 599 Recharge Jio AirFiber का सबसे सस्ता रिचार्ज 599 रुपए का है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही 30Mbps की स्पीड दी जाती है। इस प्लान में कुल 1000GB डेटा मिल रहा है। 800+ टीवी चैनल्स के अलावा Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLiv, Sun Nxt का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। Jio AirFiber Max 1499 Recharge Jio AirFiber की बात करें तो इसमें सबसे कम रिचार्ज 1499 का आता है। इसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 300 Mbps स्पीड के साथ 1000GB डेटा दिया जाएगा। 800+ टीवी चैनल्स भी मिल रहे हैं। ओटीटी बेनिफिट्स भी यूजर्स को मिल रहे हैं। प्लान में Netflix, Prime Video, Youtube Premium, Disney+ Hotstar समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है।

माघी के बाद भी हिलोरे मार रही श्रद्धालुओं की आस्था, 20 लाख से अधिक ने लगाई डुबकी

प्रयागराज माघी पूर्णिमा के बाद भी महाकुंभ में आस्था हिलोरे मार रही है। बृहस्पतिवार को हर तरफ श्रद्धालुओं का रेला रहा तथा करीब 85.46 लाख लोगों ने स्नान किया। इसी के साथ महाकुंभ में कुल स्नानार्थियों की संख्या 49 करोड़ पार हो गई। माघी पूर्णिमा के साथ बुधवार को एक महीने का कल्पवास पूरा हो गया। इसी के साथ कल्पवासियों के जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हालांकि, मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी पांच लाख से अधिक कल्पवासियों ने स्नान किया। इसके अलावा माघी पूर्णिमा के बाद भी स्नानार्थियों के आने का सिलसिला जा रही है। मेला क्षेत्र के काली एवं त्रिवेणी मार्ग के अलावा अन्य प्रमुख सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। शहर में भी शास्त्री ब्रिज समेत संगम की तरफ आने वाले मार्गों पर लगातार रेला बना रहा। यह सिलसिला भोर में ही शुरू हो गया था जो देर शाम तक बना रहा।इसका नतीजा रहा कि बृहस्पतिवार की रात आठ बजे तक 85.46 लाख लोग स्नान कर चुके थे। वहीं बुधवार तक 48.29 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह से बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक महाकुंभ में कुल स्नानालार्थियों की संख्या 49.14 करोड़ से अधिक हो गई। जबकि, इसके बाद भी स्नानार्थियों के आने और संगम स्नान का क्रम बना हुआ था।   महाकुंभ मेले के 32वें दिन शहर में जाम से मिला लोगों को राहत महाकुंभ के दौरान लगने वाले भीषण जाम से शहरवासियों को बृहस्पतिवार को राहत मिल गई। मेला शुरू होने के 32वें दिन शहर में आम दिनों की तरह यातायात सुगमता से चलता रहा। मेला शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब सड़कों पर जाम की स्थिति न के बराबर रही। जबकि बाहरी नंबर के गाड़ियों को भी प्रवेश दिया गया था। माघी पूर्णिमा स्नान के बाद से अधिकतर कल्पवासियों का वापस जाना शुरू हो गया है। मेले में श्रद्धालुओं के कम होने पर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लगे बैरिकेडिंग कम कर दिया। इस कारण सुबह नौ बजे से ही शहर की सड़काें पर रोजाना के मुकाबले गाड़ियों का कम लोड दिखा। इससे शहरी और श्रद्धालुओं को जाम से जूझना नहीं पड़ा। मेडिकल चौराहा, बालसन, सिविल लाइंस, सोहबतिया बाग, तेलियरगंज, फाफामऊ, लेप्रोसी, जानसेनगंज, सीएमपी, अलोपी बाग समेत अन्य जगहों पर जाम की स्थिति सामान्य रही। मुख्य वजह श्रद्धालुओं का मेले से वापस लौटना और चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल न होना है। 50 करोड़ का आंकड़ा हो सकता पार माघी पूर्णिमा के बाद भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। बृहस्पतिवार को कुल स्नानार्थियों का आंकड़ा 49.14 करोड़ को पार हो गया। ऐसे में यदि शुक्रवार को भी बृहस्पतिवार की तरह भीड़ रही और 85 लाख से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई तो कुल स्नानार्थियों की संख्या 50 करोड़ पार हो जाएगी। सीएम ने संगम में लगाई डुबकी लगा मांगी त्रिपुरा की समृदि महाकुंभ नगर। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा ने अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने मां गंगा से त्रिपुरा की समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगम का पवित्र स्नान जीवन को शुद्ध करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आज महाकुंभ में स्नान करने का सौभाग्य मिला। पवित्र जल, दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल ने इसे अविस्मरीय अनुभव बना दिया। गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी ने किया संगम स्नान  गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बृहस्पतिवार को संगम में डुबकी लगाई तथा पूजन किया। इस दौरान उनके साथ फिल्म कलाकार विक्की कौशल भी रहे। मंत्री ने जून अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, सतुबा बाबा का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सचिन पायटल ने लगाई संगम में डुबकी कांग्रेस विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने भी बृहस्पतिवार को संगम में डुबकी लगाई तथा मांग गंगा से देश-प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि महाकुंभ श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सोशल प्लेटफार्म भी संगम स्नान के फोटो एवं अनुभव साझा किए। काशी तमिल संगमम कल से, तैयारी तेज तृतीय काशी तमिल संगमम कार्यक्रम का आयोजन 15 से 24 फरवरी के बीच होगा। काशी आने वाला दक्षिण भारत का विशेष दल संगम स्नान तथा मेला क्षेत्र एवं अन्य स्थलों का भ्रमण भी करेगा। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बृहस्पतिवार को बैठक कर प्रतिनिधिमंडल के स्वागत तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही विभागों एवं अफसरों की जिम्मेदारी तय की।  

घर में लगाया खुफिया कैमरा, रिकॉर्ड किये बीवी के प्राइवेट पल ! जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

 कानपुर  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने झूठ बोलकर शादी की और बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। इतना ही नहीं, पति जबरन अप्राकृतिक संबंध भी बनाता और इन वीडियो को अन्य महिलाओं को भेजता था। इस मामले में महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 2014 में कल्याणपुर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद पति और देवर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला के अनुसार, शादी के दूसरे दिन से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। गुप्त कैमरे से बनाई अश्लील वीडियो पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो ये वीडियो वायरल कर देगा। इस बीच, महिला को पता चला कि उसके पति की पहले से एक और पत्नी है। जब उसने इस बात पर विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर और पति दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा विरोध किया तो उसकी निजी वीडियो वायरल कर देंगे। कई महिलाओं से थे अवैध संबंध महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति कई अन्य महिलाओं से भी संबंध रखता था। इस बारे में पूछने पर वह उसे चुप रहने के लिए धमकाता और प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।  

WPL 2025 का हुआ आगाज, गूगल ने जश्न में बनाया डूडल, RCB और गुजरात का मुकाबला

मुंबई  पांच टीमें, चार शहर और 22 मुकाबले। महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र में बेटियां फिर से अपना क्रिकेट कौशल दिखाने को बेताब हैं। टूर्नामेंट में पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी ने पिछली बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। टीम का प्रयास लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने का होगा। यही मौका मुंबई इंडियंस के पास भी होगा जिसने पहले सत्र में ट्रॉफी जीती थी। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले चार शहरों में खेले जाएंगे। पिछली बार बंगलूरू और मुंबई में खेले गए थे। पहले सत्र का आयोजन मुंबई में हुआ था। मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गुजरात की टीम दो सत्रों में निचले पायदान पर रही है। हेड कोच माइकल क्लिंगर और कप्तान एश्ले गार्डनर इस बार टीम की तकदीर बदलने का इरादा लेकर उतरेंगे। आरसीबी का दारोमदार कप्तान मंधाना पर गत विजेता टीम की बल्लेबाज कप्तान स्मृति मंधाना पर काफी कुछ निर्भर करेगी। सोफी डिवाइन के हिस्सा न लेने के कारण मंधाना के साथ इंग्लैंड की डैनी डैनी व्याट-हॉज के ओपनिंग पर उतरने की संभावना है। पिछले साल यूपी वॉरियर्ज के लिए डैनी व्याट को मौका नहीं मिला था। हॉज भारतीय हालात से वाकिफ हैं और 2018 में ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक भी लगा चुकी हैं। पांच टीमों वाले टूर्नामेंट के टेबल में ग्रुप दौर में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी जबकि दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा जिसकी विजेता टीम फाइनल में दूसरी टीम के रूप में पहुंचेगी। फाइनल 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गत विजेता को खल सकती है डिवाइन की कमी आरसीबी निश्चित रूप से मजबूत दावेदार है लेकिन टीम को सोफी डिवाइन और केट क्रास की कमी खलेगी। दोनों खिलाड़ी निजी कारणों से हिस्सा नहीं लेंगी। सोफी की जगह टीम ने हीदर ग्राहम और केट की जगह किम गेरेथ को लिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्राहम ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं। उनकी हमवतन गैरेथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टी-20, 56 वनडे और चार टेस्ट मैच खेले हैं। गैरेथ पहले गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं। वह महिला प्रीमियर लीग में पांच विकेट भी ले चुकी हैं। टीम को गेंदबाजी में स्पिनर मोलिन्यूक्स की कमी खल सकती है जो इस बार टीम में नहीं हैं। वैसे आशा शोभना और श्रियंका पाटिल बड़ी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। श्रियंका पिछले साल की पर्पलकैपधारी हैं। उन्होंने फाइनल में चार विकेट लिए थे। हालांकि उन्हें मैच अभ्यास की कमी खल सकती है क्योंकि उन्होंने पिछला मैच महिला टी-20 विश्वकप में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला था। कई टीमों में खिलाड़ियों की चोट की समस्या है। यूपी वॉरियर्ज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की जगह वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को लिया है। हेनरी ने 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 473 रन बनाए हैं और 22 विकेट लिए हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के मेग लैनिंग के नाम है। उन्होंने 676 रन बनाए हैं और उनके नाम छह अर्धशतक है। वहीं, यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन 27 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शीर्ष पर हैं। इन चार स्टेडियम में होंगे मैच कौतांबी स्टेडियम (वडोदरा), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु), भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (लखनऊ) और ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई)। टीमें इस प्रकार हैं मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, , हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, सत्यमूर्ति कीर्तन, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, सजीवन सजना, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, , आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेणुका सिंह,एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार। दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्स,, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मारिजन कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, तितास साधु, श्री चरणी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस , निकी प्रसाद। गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक। यूपी वॉरियर्ज: दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, सी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, , साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुषि गोयल, क्रांति गौड़, एलाना किंग।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet