LATEST NEWS

दीपक बैज बोले – बजट को लेकर सरकार के पास न कोई नीति है न कोई विजन

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार कल यानी 3 मार्च को अपना पूर्ण बजट पेश करेगी, इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास न कोई नीति है न कोई विजन है. डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट लाने वाले हैं. डेढ़ साल में एक रुपए सरकार ने नहीं दिया. पिछले साल का जो काम था, वहीं रनिंग में चल रहा है. स्कूल और स्वास्थ्य के लिए कोई नई योजना नहीं है. इस सरकार में काम करने के लिए कोई काम है? हजारों करोड़ का कर्ज ले चुकी है वो पैसा कहां जा रहा है? प्रवतर्न निदेशालय ने कल कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु को पूछताछ के लिए तलब किया है. इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने हमारे महामंत्री से कुछ और जानकारियां मांगी है. जिस तरह से बेवजह परेशान किया जा रहा है और कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. बीते दिनों पूरे प्रदेश में ED और भाजपा के खिलाफ पुतला दहन हुआ है. कल ED कार्यालय के सामने बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी पार्टी कर रही है. ये बदलापुर की जो राजनीति चल रही हैं ये ठीक नहीं है. दीपक बैज ने विजय बघेल द्वारा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तुलना किए जाने पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कौन झूठ बोलता है, ये तो वो ख़ुद जानते हैं. विजय बघेल अपनी सरकार में झांक लें, कि कौन-कौन से मोदी की गारंटी को पूरी किए हैं. विजय बघेल ने ख़ुद अपनी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत लाखों की बताई जा रही, धार में दारू लूटने की मची होड़

हरदा मध्य प्रदेश के हरदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत लाखों की बताई जा रही है. इधर, धार जिले में शराब से भरा ट्रक पलट गया. फिर क्या था, लोग शराब की पेटियां उठाकर नौ दो ग्यारह हो गए. हरदा के टिमरनी थाना पुलिस और एसडीओपी आकांक्षा तलैया ने बीती रात चेकिंग के दौरान बैतूल-नागपुर रोड पर पास से अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा. साथ ही ड्राइवर और हेल्पर को धर दबोचा. 361 पेटी अंग्रेजी और ट्रक जब्त की गई है. जब्त दारू की कीमत 24 लाख रुपये आंकी गई है. फिलहाल, पुलिस ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है. धार के धामनोद के राऊ खलघाट फोरलेन के गुजरी बाइपास पर शराब से भरा ट्रक पलट गया. सामने से रॉन्ग साइड आए एक वाहन को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ, जिसमें ड्राइवर और हेल्पर को हल्की चोट आई है. ट्क पलटते ही शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं. पुलिस के पहुंचने से पहले कई राहगीर शराब की पेटियां उठाकर ले गए. सूचना मिलते ही काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान मौके पर पहुंचे. बाद में जुलवानिया और धामनोद के शराब ठेकेदार के प्रतिनिधि भी वहां आए.आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परमिट की जांच की, जो वैध पाई गई.

रायपुर में युवती की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती को बिल्डिंग परिसर में प्रवेश करते हुए और कुछ देर बाद छत से गिरते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई दुर्घटना है. मृतका की पहचान डीडी नगर निवासी आहना जैन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आहना शनिवार दोपहर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में डीडी नगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने लगे. इसी दौरान पुलिस को ऐश्वर्या एम्पायर के नीचे एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. जब परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की, तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने घटनास्थल से मृतका की स्कूटी बरामद की है. वहीं बिल्डिंग परिसर में लगे CCTV का फुटेज भी सामने आया है. पहले वीडियो में युवती बिल्डिंग परिसर में एंट्री करते दिख रही है. वहीं दूसरे वीडियो में वह छत से गिरते हुए नजर आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या थी, आत्महत्या या कोई दुर्घटना. फिलहाल, मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

भोपालवासियों ने एसबीआई ग्रीन मैराथन इन एसोसिएशन विद मिर्ची सीज़न 5 में जोश और उत्साह के साथ लिया भाग

भोपाल, झीलों की नगरी भोपाल ने फिनिश लाइन से आगे जाने के अपने संकल्प को और मजबूत किया। एसबीआई ग्रीन मैराथन सीज़न 5, जो मिर्ची के सहयोग से आयोजित की गई, में भोपाल के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मैराथन का उद्देश्य सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाना है, और इसमें भाग लेने वाले सभी धावकों ने इस संदेश को पूरे जोश के साथ आगे बढ़ाया। एसबीआई ग्रीन मैराथन हमेशा से पर्यावरण-संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करती आई है—चाहे वह सभी धावकों को जैविक टी-शर्ट देना हो, पौधरोपण के लिए उपयोग किए जा सकने वाले बिब्स देना हो, या फिर मैदान पर इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री को उच्चतम पुनर्चक्रण मूल्य वाली वस्तुओं से बनाना हो। भोपाल के प्रसिद्ध तात्या टोपे स्टेडियम, जो खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र है, इस मैराथन के लिए एक आदर्श स्थल साबित हुआ। 4000 से अधिक धावकों ने इसमें भाग लिया और अपनी सीमाओं से आगे जाने का प्रयास किया। इस मैराथन में 5KM, 10KM और 21KM जैसी विभिन्न श्रेणियों को शामिल किया गया, ताकि हर स्तर के धावकों को एक बेहतरीन मार्ग मिल सके। AIMS (एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेस) द्वारा प्रमाणित होने के कारण इस मैराथन को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली और धावकों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिला। भारतीय स्टेट बैंक हमेशा से पर्यावरण-संवर्धन से जुड़े अभियानों का हिस्सा रहा है। एसबीआई ग्रीन मैराथन, जो मिर्ची के सहयोग से आयोजित हुई, में एसबीआई के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में थे—श्री चंद्र शेखर शर्मा (मुख्य महाप्रबंधक, एसबीआई भोपाल सर्कल), श्रीमती गीता शेखर शर्मा (अध्यक्ष, एसबीआई लेडीज़ क्लब), श्री अजिताव पाराशर (महाप्रबंधक, नेटवर्क-2), श्री कुंदन ज्योति (महाप्रबंधक, नेटवर्क-1), श्री मनोज कुमार (महाप्रबंधक, नेटवर्क-3) और श्री शुभकंता कानुंगो (महाप्रबंधक, सीएओ)। इन गणमान्य व्यक्तियों ने सभी तीन श्रेणियों की मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिर्ची भोपाल के आरजे इंकिता, आरजे शिवम और आरजे सुकृति ने इस कार्यक्रम की मेज़बानी की और धावकों का जोश बनाए रखा। उन्होंने प्रतिभागियों और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी इस अनूठी मैराथन में भागीदारी का अनुभव जाना। भोपाल संस्करण की खासियत यह रही कि इसमें एनसीसी और भारतीय सेना के धावकों ने भाग लिया। उनकी भागीदारी न केवल हम सभी के लिए गर्व की बात थी, बल्कि इस कार्यक्रम के महत्व और हमारे धावकों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। प्रतिभागियों को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए, भोपाल के अनुभवी धावक प्रवीण सपकाल, भगवान सिंह कुशवाहा और आलोक अरोड़ा मैदान पर उपस्थित रहे और धावकों को प्रोत्साहित करते रहे। भोपाल संस्करण में हर पृष्ठभूमि के धावक नजर आए—चाहे वे शुरुआती धावक हों या अनुभवी, लेकिन उनका साझा लक्ष्य था एक हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना! कार्यक्रम में उत्पन्न होने वाले कचरे के निपटान की जिम्मेदारी स्क्रैप को सौंपी गई थी, जिन्होंने इसे कुशलतापूर्वक एकत्र किया और पुनर्चक्रण के लिए भेजा। अंततः, भोपाल संस्करण का एसबीआई ग्रीन मैराथन मिर्ची के सहयोग से एक सतत और सफल आयोजन साबित हुआ। भोपालवासियों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया और एक हरित भविष्य की दिशा में अपना योगदान दिया। हमने यह साबित कर दिया कि हम फिनिश लाइन से आगे जा सकते हैं और एक टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं! अब बारी है दिलवालों की दिल्ली की—आइए, अपनी ऊर्जा और जोश के साथ दिखाएं कि हम कैसे फिनिश लाइन से आगे जा सकते हैं!

प्योर ईवी ने लॉन्च किया रोमांचक कैशबैक ऑफर के साथ ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम

नई दिल्ली भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक, प्योर ईवी ने आज अपने मूल्यवान ग्राहकों को अभूतपूर्व कैशबैक इनाम देते हुए ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। शिवरात्रि, होली, उगादि और रमजान ईद सहित आगामी त्यौहारी सीजन के साथ बिल्कुल सही समय पर, यह विशेष पहल ग्राहक जुड़ाव को बढ़ाने और देश भर में ईवी अपनाने को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। प्योर परफेक्ट 10 रेफरल प्रोग्राम सभी मौजूदा प्योर ईवी ग्राहकों, साथ ही नए ग्राहक जो 31 मार्च, 2025 तक या संबंधित आउटलेट्स पर स्टॉक रहने तक प्योर ईवी वाहन खरीदने वालों के लिए के लिए खुला है। इस योजना के तहत, ग्राहक प्योर ईवी वाहन खरीदने के लिए दोस्तों और परिवार को रेफर करके 40,000 रुपए तक का कैशबैक रिवॉर्ड कमा सकते हैं। सभी मौजूदा और नए प्योर ईवी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड व्हॉट्सएप नंबर (रिकॉर्ड के अनुसार) के माध्यम से 10 यूनिक रेफरल कोड्स प्राप्त होंगे। प्रत्येक सफल रेफरेंस के लिए रेफरर को 4,000 रुपए का कैशबैक वाउचर मिलेगा, जिसे अधिकतम दस नए खरीदार खरीद सकेंगे। रेफरल के जरिए कमाए गए कैशबैक वाउचर का इस्तेमाल भविष्य में सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की जरूरतों के लिए किया जा सकता है। ग्राहक इनका इस्तेमाल अपग्रेड, वाहन एक्सचेंज और बैटरी एक्सचेंज ऑफर के लिए भी कर सकते हैं या रेफर किए गए दोस्त या परिवार के सदस्य की प्योर ईवी खरीद पर सीधे नकद छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, प्योर के सह-संस्थापक और सीईओ, श्री रोहित वडेरा ने कहा, “हमारे ग्राहक हमारे हर काम के केंद्र में हैं, और हम इस विशेष रेफरल कार्यक्रम के साथ उनके त्यौहारों के जश्न में और भी अधिक खुशी जोड़ना चाहते हैं। यह पहल न सिर्फ हमारे ग्राहकों को उनके भरोसे और लॉयल्टी के लिए पुरस्कृत करती है, बल्कि उन्हें अपने प्रियजनों के साथ प्योर ईवी अनुभव साझा करने में भी सक्षम बनाती है। रेफरल देकर, वे आकर्षक कैशबैक इंसेंटिव से लाभान्वित होते हैं, जबकि वे सस्टेनेबल मोबिलिटी के बड़े लक्ष्य में योगदान करते हैं। हमारा मानना ​​है कि इससे हमारे ग्राहक समुदाय को मजबूती मिलेगी और पूरे भारत में ईवी को अपनाने में तेजी आएगी।” प्योर ईवी का लक्ष्य ग्राहक संबंधों को मजबूत करना और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है, साथ ही सस्टेनेबल मोबिलिटी को और अधिक सुलभ बनाना है।

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश किये जारी, एक अप्रैल से फिर खुलेंगे स्कूल, पहले दिन होगा प्रवेशोत्सव

भोपाल प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस दिन स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले स्कूलों को सजाया जाए। इस दिन बाल सभा का आयोजन किया जाए। विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए। स्कूल के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा भी कनिष्ठ विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए और एक अप्रैल को ही सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया जाए। इससे पहले 25 मार्च तक कक्षाओं में नामांकन कार्य पूरा करना है। विद्यार्थियों की हर कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थित होनी चाहिए। प्रत्येक शिक्षक को 10 विद्यार्थियों को स्कूल लाने की जिम्मेदारी यह भी निर्देशित किया गया है कि जो विद्यार्थी दो साल पहले स्कूल में अध्ययनरत थे, लेकिन इस साल किसी भी स्कूल में नहीं हैं, यानी शाला त्यागी हैं या ड्राप बाक्स में चले गए हैं, ऐसे बच्चों को स्कूल में लाने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाए। एक शिक्षक को 10 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी सौंपी जाए। उनका 10 अप्रैल तक भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जाए। स्कूलों में प्रवेशित विद्यार्थियों को पात्रता के आधार पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं जैसे पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि का निर्धारण पोर्टल पर अपडेशन के बाद किया जाएगा। अभिभावकों को स्कूल में आमंत्रित किया जाए निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में शाला प्रबंध समिति एवं अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया जाए। इसके तहत स्कूलों में 17 मार्च तक प्रत्येक विद्यार्थी के माता-पिता को आमंत्रित किया जाए और बच्चे की विगत वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम माह में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराएं।

नेशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का चाकू की नोंक पर किया अपहरण, दूल्हे पर किया हमला

गुना गुना में नेशनल हाइवे- 46 पर फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का अपहरण कर लिया और दूल्हे पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है. हालांकि, पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है. यह पूरी घटना धरनावदा थाना क्षेत्र के देहरी गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि अशोकनगर से दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर राजस्थान के सवाई माधोपुर जा रहा था. इस दौरान एक काली स्कॉर्पियो से बदमाश आए और दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को रोक लिया. पहले बदमाशों ने गाड़ी का कांच तोड़ा, फिर चारों टायर पंचर कर दिए. इसके बाद चाकू की नोंक पर दुल्हन को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए. विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हे पर जानलेवा हमला कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही रूठियाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. वहीं इस घटना को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है.

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारतीय टीम वनडे में लगातार 13वीं बार टॉस हारी

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच में टॉस होते ही भारतीय टीम वनडे में लगातार 13वीं बार टॉस हार गई है। इस शर्मनाक रिकॉर्ड में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का योगदान सबसे ज्यादा रहा है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारत 13वीं बार टॉस हारा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में रोहित टॉस हार गए हैं। हालांकि दोनों मैच में टीम को जीत नसीब हुई है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा लगातार 10वीं बार वनडे में टॉस हार चुके हैं। इसके साथ ही उनका नाम एक अनचाहे रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। रोहित से ज्यादा बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। लारा अक्टूबर 1998 से मई 1999 तक कुल 12 बार टॉस हारे थे। वहीं पीटर बोरेन मई 2011 से अगस्त 2013 तक 11 बार टॉस हार चुके हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक कुल 10 बार टॉस गंवा चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला शुरू हुआ है और अभी तक जारी है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2023 में आखिरी बार वनडे में टॉस जीता था, जिसके बाद कुल 13 बार टॉस हुए हैं और भारतीय टीम ने सभी टॉस गंवाए हैं। 2023 में वनडे विश्व कप के बाद भारत ने तीन वनडे सीरीज खेली है और इन सीरीज में सभी टॉस हारे हैं। इस दौरान केएल राहुल ने भी टीम की कमान संभाली थी।

रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड ने को बड़ी सफलता दिलाई, अक्षर पटेल 42 रन बनाकर हुए हुए आउट

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 6 ओवर के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल सात गेंद में दो रन और रोहित शर्मा 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। 300वां वनडे मैच खेलने उतरे विराट कोहली 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच लपका। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड टीम में डेवोन कोंवे की जगह डेरिल मिचेल को शामिल किया गया है। भारत ने हर्षित राणा को आराम देकर स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को उतारा है। रचिन ने दिलाई बड़ी सफलता रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड ने को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने अक्षर पटेल को कैच आउट करवाया। अक्षर 61 गेंद में 42 रन ही बना सके।

पूर्व पीएम इमरान खान ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की दी बधाई, कहा- लोकतंत्र की रक्षा के लिए मांगी वैश्विक मदद

इस्लामाबाद पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान ने वैश्विक नेताओं से मदद मांगी है। एक लेख में पूर्व पीएम ने पाकिस्तान में लोकतंत्र, मानवाधिकारों और क्षेत्रीय स्थिरता की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय खासकर अमेरिका से मदद का आह्वान किया है।   पूर्व पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। साथ ही लिखा है कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ आर्थिक साझेदारी, स्थिरता को बढ़ावा देने, संघर्ष और उग्रवाद को जन्म देने वाली स्थितियों को रोकने के लिए काम करेगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि लेख इमरान ने लिखा भी है या नहीं और यह पत्रिका तक कैसे पहुंचा? लेख में इमरान खान ने पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म होने पर चिंता जताई है। उन्होंने मौजूदा दौर को देश के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि मुझे जेल भेजना और मुझ पर लगे आरोप, लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति उनकी वकालत को दबाने का राजनीतिक प्रयास था। इमरान ने लिखा कि मेरा संघर्ष व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि लोकतंत्र से संबंधित था। पूर्व पीएम खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस संकट से निपटने की तत्काल आवश्यकता को समझना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी प्रयासों से संसाधनों को हटाने के लिए सरकार की आलोचना की। खान ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका राजनीतिक उत्पीड़न का साधन बन गई है। पीटीआई के भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता:  इरफान सिद्दीकी एक टीवी शो में विदेश मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी ने कहा कि पीटीआई के भविष्य को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पीटीआई गठबंधन का सुझाव दे रही है, साथ ही सविनय अवज्ञा का आह्वान कर रही है।  पत्र भेज रही है और पत्रिका में विस्फोटक लेख प्रकाशित कर रही है। बलूचिस्तान में दो नेताओं की हत्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार को जमीयत उलेमा ए इस्लाम पार्टी के दो नेताओं की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस्लामी कट्टरपंथी राजनीतिक दल के स्थानीय नेता वडेरा गुलाम सरवर और मौलवी अमानुल्लाह जब खुजदार जिले के जेहरी इलाके में जा रहे थे तब बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे मौके पर भाग गए। पुलिस ने कहा कि किसी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।  

महाकुंभ न पहुंच पाने वालों के लिए MLA ने कई टैंकर में मंगवाया गंगाजल, स्थानीय निवासियों में किया वितरण

जबलपुर अगर आप महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने से चूक गए हैं तो चिंता मत कीजिए। क्योंकि गंगा मैया खुद संगम से निकलकर जबलपुर पहुंच गई हैं। यह अनोखी पहल की है उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे ने, जिन्होंने प्रयागराज से कई टैंकर में गंगाजल मंगवाकर स्थानीय निवासियों में वितरण किया।   दरअसल, भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने उन परिवारों के लिए गंगाजल मंगवाया है जो किसी कारण महाकुंभ नहीं जा सके। उन्हें पुण्य लाभ देने की कोशिश करते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में संगम का गंगाजल बांटा। टैंकर जैसे ही शहर पहुंचे, लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। जिसके बाद बोतलों में भरकर इसे वितरित किया गया। साथ ही घर-घर गंगाजल पहुंचाने की कोशिश भी की। बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने कहा, “उत्तर मध्य विधानसभा में आस्था की गंगा बहती है। तीर्थराज प्रयागराज के संगम से गंगाजल मंगवाया गया है। सभी नागरिकों तक जल पहुंचाया जा रहा है। आईटीआई चौराहे से जल की अगुआई की गई। करोड़ों श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में दर्शन किए। लेकिन जो वहां नहीं पहुंच सके, उनके लिए जल मंगवाया गया है। अगर कम पड़ेगा तो और गंगाजल मंगवाया जाएगा।”

वन विहार के वाइल्ड कैफ़े के विवादित टेंडर पर डायरेक्टर अवधेश मीना पर गाज गिरने की संभावना

Director Awadhesh Meena is likely to face action over the controversial tender of Wild Cafe of Van Vihar भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर अवधेश मीना अपनी पहली ही पोस्टिंग में विवादों से घिर गए हैं। यही नहीं, अब उन पर कार्यवाही की गाज भी गिरने की संभावना है। पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ शुभरंजन सेन ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए फाइल पीसीसीएफ प्रशासन-एक के विवेक जैन को भेज दी है। जैन के यहां फाइल लंबित है। वैसे वाइल्डलाइफ कैफे के संचालन से संबंधित विवाद हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। हाई कोर्ट ने पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ कार्यालय से 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।  वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वाइल्ड कैफे चलाने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के लिए एक विज्ञापन जारी किया गया था। शीर्ष अधिकारियों के दबाव में वन विहार डायरेक्टर मीना ने  विज्ञापन में एक शर्त ऐसी जोड़ी थी कि जिसमें उल्लेख था कि मौजूदा वाइल्ड कैफे संचालक यदि एल-1 फर्म के बराबर बोली की रकम अदा करता है, तो उसे पुनः संचालन का अधिकार दिया जा सकता है। कैफे के लिए जारी विज्ञापन में वर्तमान वाइल्ड कैफे के संचालक अश्वनी कुमार रिछारिया  समेत चार फर्म मैसर्स प्रज्ञा एसोसिएट्स छतरपुर, दौलत राम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ओबेदुल्लागंज और श्रुति जैन शिव शक्ति दाल मिल कृषि उपज मंडी भोपाल ने हिस्सा लिया। निविदा समिति ने दो फर्म मैसर्स प्रज्ञा एसोसिएट्स छतरपुर और दौलत राम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ओबेदुल्लागंज को दस्तावेज में कमी बताते हुए दौड़ से बाहर कर दिया। श्रुति जैन शिव शक्ति दाल मिल कृषि उपज मंडी भोपाल ने वाइल्ड कैफे के संचालन के लिए सबसे अधिक बोली 21 लाख एक रूपये की लगाई। यानि एल-1 श्रुति जैन शिव शक्ति दाल मिल कृषि उपज मंडी भोपाल को कैफे के संचालन के वर्क ऑर्डर भी वन विहार डायरेक्टर अवधेश मीना ने जारी कर दिए। श्रुति जैन शिव शक्ति दाल मिल कृषि उपज मंडी भोपाल को कैफे के संचालन कि सच के अनुसार 21 लाख ₹1 का बैंक ड्राफ्ट भी जमा कर दिया। इस दौरान शीर्ष अधिकारियों के दबाव में डायरेक्टर मीना ने एल -1 का टेंडर निरस्त करते हुए वर्तमान में संचालित कर रहे फर्म को ही कैफे संचालक के आदेश जारी कर दिए। बस यहीं से विवाद शुरू हो गया।  दोनों ही पार्टी पहुंची हाई कोर्ट  संचालन को लेकर दो पार्टियों में जंग शुरू हो गई। पहले एल-1 फर्म शक्ति दाल मिल हाई कोर्ट में वन विहार डायरेक्टर पर अनुबंध तोड़ने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की। याचिकाकर्ता श्रुति जैन की ओर से अधिवक्ता ने तर्क रखा कि भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वाइल्ड कैफे चलाने के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के लिए एक विज्ञापन जारी किया गया था। याचिकाकर्ता ने भाग लिया और सफल घोषित किया गया। सभी अधिकार और अधिकार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक में निहित हैं, लेकिन मनमाने ढंग से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के कार्यालय ने मनमाने ढंग से और अवैध तरीके से निविदा को रद्द दिया। याचिका की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ कार्यालय 7 दिनों के भीतर जवाब दाखिल कर सकता है। शीर्ष अफसर कर रहें है प्रताड़ित  श्रुति जैन, शिव शक्ति दाल मिल ने मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर वन विभाग के एसीएस अशोक वर्णवाल और कुछ सरकारी अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न और अधिकार के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मुख्य सचिव को लिखिए पत्र में उल्लेख है कि 28 जनवरी 25 को हमने वन विहार के साथ पांच वर्षों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए और उस पर वन विहार के निदेशक द्वारा मुहर और हस्ताक्षर किए गए। 31 जनवरी को हमें पता चला कि वन विहार के निदेशक पर इस टेंडर को रद्द करने का दबाव डाला है। इस मामले में एसीएस वर्णवाल सहित फारेस्ट के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं, जो इस टेंडर को रद्द करने पर जोर दे रहे हैं ताकि किसी अन्य पार्टी को फायदा पहुंचाया जा सके। सत्ता का दुरुपयोग न केवल पीड़ितों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि प्रशासन और कानून के शासन में जनता का विश्वास भी कम करता है। इनका कहना  वाइल्डलाइफ कैफे के संचालन को लेकर विवाद हाईकोर्ट में लंबित है। मैं मानता हूं कि डायरेक्टर ने गलत शर्त जोड़ी है। इस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और मैंने प्रस्ताव पीसीसीएफ प्रशासन-एक विवेक जैन को भेज दिया है।   शुभ रंजन सेन, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ

अब तक मध्यप्रदेश में 10 साल में छह जीआईएस हुई, 30.13 लाख करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव पर 10 प्रतिशत ही हुआ निवेश

भोपाल मध्य प्रदेश में 10 साल में छह ग्लोबल इंवेटर्स समिट (जीआइएस) हुईं, इनमें कुल 30 लाख 13 हजार 41.60 करोड़ रुपये के 13,388 निवेश प्रस्ताव आए थे, लेकिन धरातल पर केवल तीन लाख 47 हजार 891.40 करोड़ रुपये के ही 762 निवेश उतर सके। इस पूंजी निवेश से प्रदेश में दो लाख सात हजार 49 बेरोजगार को रोजगार मिला। अब भोपाल में हुई सातवीं जीआइएस से सरकार को बेहद उम्मीद है। पूर्व के अनुभव को देखते हुए 24-25 फरवरी को भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) में मिले 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव में से आधा निवेश भी धरातल पर उतरता है तो मोहन सरकार की मेहनत सफल हो जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिमाह दो बार समीक्षा करेंगे। सरकार की कार्ययोजना है कि समयसीमा में निवेश प्रस्ताव क्रियान्वित हों। इसके लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और विभाग के स्तर पर निगरानी की व्यवस्था रहेगी। इधर, रोजगार पोर्टल पर मध्य प्रदेश में 26 लाख से अधिक बेरोजगार पंजीकृत है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तोर पर इन्हें रोजगार मिल सके। इसलिए सरकार हर वो प्रयास कर रही है जिससे रोजगार सृजित हो। मप्र में 25,82,759 बेरोजगार, केवल 2,32,295 आवेदकों को ही मिली नौकरी भले ही प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हो, बावजूद इसके वर्ष 2024 में प्रदेश में 25 लाख, 82 हजार 759 युवा बेरोजगार रह गए। हालांकि सरकार का दावा है कि इनमें से दो लाख 32 हजार 295 बेरोजगार आवेदकों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से निजी क्षेत्र में आफर लेटर प्रदान किए गए, लेकिन आफर लेटर देने के बाद भी सरकार को यह नहीं पता कि बेरोजगार युवा किन कंपनियों में काम कर रहे हैं। वहीं गत चार वर्षों की बात करें तो वर्ष 2021 में रोजगार कार्यालय में 32 लाख 16 हजार 64 बेरोजगार पंजीकृत थे, 2022 में 27 लाख 82 हजार 29 रह गए। वर्ष 2023 में 35 लाख 73 हजार 694 हुए तो वर्ष 2024 में घटकर 25 लाख 82 हजार 759 रह गई हैं। रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है एमएसएमई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का विस्तार सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बन सकता है। इसके लिए सरकार ने एमएसएमई, स्टार्टअप और औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन नीति बनाई है। 194 औद्योगिक क्षेत्र केवल एमएसएमई के लिए बनाए गए हैं और प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर में क्लस्टर बनाए गए हैं। सरकार के अनुसार, तीन लाख 54 हजार एमएसएमई इकाइयों को पंजीकृत किया है। इनमें 18.33 लाख नौकरियां उत्पन्न करने की क्षमता है।   इधर, मध्य प्रदेश से अधिकांश उत्पादों को जीआइ टैग दिलाने भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें आदिवासियों की पारंपरिक औषधियों, खाद्यान्न और उनकी कलात्मक वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मध्य प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की ब्रांडिंग की जा रही है। इसके लिए अलग से एक सेल गठित किया गया है।

एम्स भोपाल में एक शोध में सामने आया है कि दो प्रतिशत से अधिक ऐसे लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें टीबी की बीमारी है

भोपाल एम्स भोपाल में एक शोध में सामने आया है कि दो प्रतिशत से अधिक ऐसे लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें टीबी की बीमारी है, पर उन्हें पता ही नहीं है। यहां छिपी हुई टीबी की बीमारी का पता लगाने के लिए डेड बाडी पर शोध किया गया। शवों में टीबी परीक्षण का देश में यह पहला शोध है। संस्थान के फोरेंसिक मेडिसिन एवं टाक्सिकोलाजी विभाग में मेडिकोलीगल केस (एमएलसी) जैसे खुदकुशी, दुर्घटना आदि में शव परीक्षण के लिए भेजी गईं 743 डेड बाडी को अध्ययन में लिया गया। इनमें 164 के फेफड़े की झिल्ली (प्लूरा) चिपकी हुई थी। रिसर्च के लिए दी थी सहमति यह टीबी की पुरानी बीमारी की मूल पहचान है। शोध के लिए मृतकों के स्वजन ने सहमति दी थी। माइक्रोबायोलाजी लैब में इनके सैंपलों की कल्चर और पीसीआर (पालिमर चेन रिएक्शन) जांच में पता चला कि 11 टीबी से पीड़ित थे। चार अन्य में भी टीबी का बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम) मिला, पर वह टीबी से प्रभावित नहीं थे, जिसे नान ट्यूबरकुलस माइकोबैक्टीरियम (एनटीएम) कहा जाता है। 13 प्रतिशत संक्रमित मिले 743 में 11 यानी लगभग डेढ़ प्रतिशत में यह बीमारी मिली, पर यदि चिपकी छाती वाले सभी शवों में पता लगाया जाता तो आंकड़ा दो प्रतिशत से अधिक हो सकता था। चिपके फेफड़े वालों में 82 में 11 यानी 13 प्रतिशत टीबी से संक्रमित मिले। लोगों को पता नहीं उन्हें टीबी है जिन शवों में टीबी का पता चला। वह आमजन से ही दुर्घटना, जहर खाकर खुदकुशी, फांसी अन्य मेडिकोलीगल केस के थे। इससे साफ है कि आम जनसंख्या में भी दो प्रतिशत से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित होंगे, पर उन्हें पता नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है संक्रमित पाए गए 11 में से छह को कोई लक्षण नहीं और पांच को पिछले कुछ दिन से हल्की खांसी थी। पीड़ितों में नौ पुरुष और दो महिलाएं थीं, जिनकी उम्र 22 से 65 वर्ष तक थी। यह शोध फरवरी 2025 में फोरेंसिक साइंस इंटरनेशनल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं का दावा है कि चिपके फेफड़ों पर इसके पहले अमेरिका में 1954 में अध्ययन हुआ था। यह शोध फोरेंसिक मेडिसिन एवं टाक्सिकोलाजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. जयंती यादव, माइक्रोबायोजलाजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. शशांक पुरवार, पैथोलाजी एवं लैब मेडिसिन विभाग की अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. उज्जवल खुराना, जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) डॉ. शुभम रिछारिया ने किया। अनजाने में 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है एक रोगी गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल के छाती व श्वास रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पराग शर्मा का कहना है कि एक संक्रमित व्यक्ति साल में 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। मरीज सामने नहीं आते जो अभियान में बड़ी चुनौती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुमान के अनुसार वर्ष 2015 में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 237 लोगों को ये बीमारी थी, 2023 में 17.7 प्रतिशत घटकर 195 और टीबी से मौतें वर्ष 2015 में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 28 से घटकर 2023 में 22 हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य दिया है।

मुंबई के एयरपोर्ट पर महिला के पेट से मिली 10 करोड़ की कोकीन

मुंबई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारी उस समय हतप्रभ हो गए, जब महिला के पेट में एक या दो नहीं बल्कि 10 करोड़ की कोकीन मिली। महिला ब्राजील के साओ पाउलो से कोकीन की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद DRI के अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। महिला कोकीन से भरे करीब 100 कैप्सूल निगलकर भारत आई थी। महिला ने कोकीन की तस्करी की बात स्वीकार कर ली है। दरअसल महिला अपने अंदर साढ़े 10 करोड़ की कोकीन छिपाकर तस्करी कर ब्राजील से मुंबई ला रही थी। हालांकि तस्कर महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गयाष राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने उस ब्राज़ीलियाई महिला को साओ पाउलो से भारत में ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने खुद भी स्वीकार किया कि उसने कोकीन से भरे कैप्सूल्स निगले थे। इसके बाद उसे तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने 100 कैप्सूल्स बाहर निकाले। इनमें कुल 1,096 ग्राम कोकीन थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 10.96 करोड़ आंकी गई है। यानी 10 करोड़ की कीमत के कोकीन की तस्करी की कोशिश महिला ने की। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। ड्रग म्यूल्स का इस्तेमाल करते हैं तस्कर डीआरआई के अनुसार, कोकीन की तस्करी में शामिल गिरोह एयर ट्रैवलर्स का उपयोग करते हैं, जिन्हें “ड्रग म्यूल्स” कहा जाता है। ये तस्कर अक्सर आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और पैसों के लालच में इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं और आखिर में आकर फंस जाते हैं। अब इस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet