LATEST NEWS

21 वीं बार सजेगा छींद वाले हनुमान का दरबार भोपाल में

भोपाल 21 वीं बार सजेगा छींद वाले हनुमान का दरबार प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को भोपाल में आयोजित होने वाली एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम संगीत में श्रृंखला का 21 व सुंदरकांड पाठ कल शनिवार को समय 5 से रात्रि 8 बजे के मध्य श्री परशुराम मंदिर शिवाजी नगर भोपाल हाल में आयोजित किया गया है डॉ अनिल भार्गव वायु ने बताया कि पाठ के उपरांत उन सनातन प्रेमियों को सम्मानित किया जाएगा जिनके संपूर्ण मार्च माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ की तिथियां है जगत 20 पाठों में 729 धर्म प्रेमी महानुभावों को श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल सम्मानित कर चुका है। कल के पाठ में फूलों की होली का भी एक बहुत सुंदर आयोजन रखा गया है। पंडित बच्चन आचार्य ने बताया कि इस प्रकार के धार में का आयोजन पहली बार भोपाल शहर में हो रहा है जिसकी धर्म ध्वजा पूरे प्रदेश और विदेशों तक पहुंच चुकी है।

मनरेगा में फर्जीवाड़ी पर अधिकारियों का फर्जीवाड़े को दबाने के लिए नया खेल 8 से 15 दिन के सभी मस्टर किए जीरो

 गुना  गुना जिले की पंचायतों में मनरेगा फर्जीवाड़ी की खबरें मीडिया में प्रकाशित होने के बाद जनपद अधिकारियों ने पंचायतों में 8 से 10 दिन के मस्टरों को जीरो करना शुरू कर दिया है, यदि सरकार गुना जिले की मनरेगा योजना की 1 वर्ष के सभी मस्टरों की जांच करवाती है तो निश्चित ही यह प्रदेश का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा गुना में मनरेगा  योजना में निकल सकता है, फर्जीवाड़ी की खबरें मिडिया मे प्रकाशित होने के बाद से ही मनरेगा इंजीनियर से लेकर जनपद सीईओ तक मामले को रफा दफा कर ने की जुगाड़ में लग गए हैं, मनरेगा योजना के 6 माह के सभी पंचायतों के मस्टर और मनरेगा साइट पर अपलोड किए गए लाइव लोकेशन फोटो की जांच की जाए तो इसमें सरपंच सचिव इंजीनियर से लेकर कई अधिकारी इस फर्जीवाड़े मे हिस्सेदार निकल सकते हैं,   इसमें देखने वाली बात यह भी है आज से पहले गुना जिले में इंजीनियरों  के द्वारा कितनी पंचायतों के मस्टर जीरो किए गए हैं

बैतूल की कोयला खदान ढहने से 3 की मौत, 3.5 किमी अंदर हुआ हादसा

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कोयला खदान में छत का हिस्सा ढहने से तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कोयला खदान के एक फेज की स्लैब अचानक ढह गई। बैतूल के एसपी निश्चल झारिया के मुताबिक हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान और माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले की जान गई है। बैतूल के पाथाखेड़ा क्षेत्र में वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की छतरपुर-1 खदान है। यहां गुरुवार दोपहर को खदान की 10 मीटर ऊंची छत गिर गई। खदान के कंट्यूनर माइनर सेक्शन में कोयला काटते वक्त यह हादसा हुआ। चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई। बचाव टीम ने घटनास्थल से तीनों कर्मचारियों के शवों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त खदान के अंदर 25-26 लोग विभिन्न सेक्शनों में काम करने में जुटे थे। कोयला काटते समय खदान की छत गिर छतरपुर वन खदान में कंट्यूनर माइनर मशीन चल रही थी। कोयला काटते समय अचानक खदान की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि अधिकारी और वर्कर खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे। जिस सेक्शन में हादसा हुआ वह जॉय माइनिंग सर्विस का है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीन लगी है। कंपनी कोलकाता की है। हादसे में इनकी हुई मौत     गोविंद कोसरिया (उम्र 37 वर्ष), पद- शिफ्ट इंचार्ज     रामप्रसाद चौहान (उम्र 46 वर्ष), पद- माइनिंग सरदार     रामदेव पंडोले (उम्र 49 वर्ष), पद- ओवरमैन गोविंद कोसरिया छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के रोहंगी गांव के रहने वाले थे। दो साल पहले 23 मई 2023 को उनका तबदला छत्तीसगढ़ से एमपी के पाथाखेड़ा स्थित डब्ल्यूसीएल खदान में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुआ था। वे यहां छतरपुर वन कोयला खदान में तैनात थे। 9 गोविंद ने 2019 में कोयला कंपनी जॉइन की थी। यहां उनके परिवार में पत्नी प्रियंका है। रामप्रसाद चौहान पाथाखेड़ा के हॉस्पिटल कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने 13 दिसंबर 2004 में कोयला कंपनी जॉइन की थी। उनके परिवार में पत्नी उमा, 13 साल की बेटी पूर्वी और 10 साल का बेटा जितेंद्र है। रामदेव पंडोले एसपीए के पद पर तैनात थे। रामदेव ने 29 जुलाई 1995 को कोयला कंपनी में नौकरी शुरू की थी। वे शोभापुर कॉलोनी में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सरिता और दो बेटे अंकुश (24) और पियूष (22) है। कलेक्टर ने आर्थिक मदद देने के दिए निर्देश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे भी मौके पर पहुंचे हैं। कलेक्टर ने जीएम, डब्ल्यूसीएल को लाइफ कवर स्कीम से डेढ़ लाख की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही एक्सग्रेसिया, ग्रेच्युटी , कंपनसेशन और पीएफ, लाइफ इनकेशमेंट की राशि भी जल्द देने के निर्देश दिए हैं। बगैर सपोर्ट की छत के नीचे पहुंच गए भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 2 फुट मोटा और ढाई मीटर लंबा रूफ गिरा था, जिसमें दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टीम मशीन से कोयला खुदाई के बाद तुरंत मौके पर चली गई थी। ये लोग बगैर सपोर्ट की छत के नीचे पहुंच गए थे। जहां यह हादसा हुआ। जांच के लिए नागपुर से आई टीम, कोल इंडिया की टीम भी आएगी इस मामले की जांच के लिए नागपुर से टीम पहुंच गई है। शु्क्रवार सुबह तक कोल इंडिया की जांच टीम भी यहां पहुंच जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की जांच के लिए कोल इंडिया की एडी टीम यहां पहुंचेगी। यह टीम एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। बताया जा रहा है कि कोयला खदान हादसों में दो से ज्यादा मौतों को डिजास्टर एक्सीडेंट की श्रेणी में रखा जाता है। अगर इसे कोल इंडिया ने ज्यादा गंभीरता से लिया तो इसकी कोर्ट ऑफ इंक्वारी भी हो सकती है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व में जांच कमेटी घटना की जांच करती है। सेफ्टी मेंबर्स की अनुशंसा पर यह होता है। इसकी अपील हादसे के तीस दिन के भीतर की जा सकती है। बैतूल की घटना पर श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने जताया दुख बैतूल की छतरपुर कोयला खदान की छत गिरने से 3 मजदूरों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। हमारे प्रमुख सचिव ने कलेक्टर बैतूल और श्रम अधिकारी से बात की है। मृतक श्रमिकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और ईश्वर परिवारों को शक्ति दें। मृतकों के परिजन को कलेक्टर बैतूल ने WCL को लाइफ कवर स्कीम से 1.5 लाख रुपए के साथ ही एक्सग्रेशिया, ग्रेच्युटी, पीएफ और क्षतिपूर्ति देने हेतु तत्काल निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा अभियान शुरू कर दिया, प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2024 -25 के वित्त वर्ष को पूरा होने में मात्र 25 दिन शेष रह गए हैं। नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का इस वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने का निर्धारित लक्ष्य 50 करोड़ रुपए है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने आज तक 34.14 करोड़ रुपए ही एकत्रित किए है। निगम कमिश्नर के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज ईस्ट जोन के अधिकारियों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स न अदा करने पर एक होटल, एक रेस्टोरेंट, एक डेयरी और एक वाइन शॉप को सील कर दिया है। कुछ पार्टियों ने मौके पर किया भुगतान ईस्ट जोन के सुपरिंटेंडेंट प्रदीप राजपूत ने बताया कि डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा चार जगह पर सीलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ पार्टियों ने सीलिंग से बचने के लिए मौके पर ही भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया की सील किए गए दी सीक्रेट गार्डन रेस्टोरेंट, एक वाइन शॉप दोनों बटाला रोड, एक होटल ओम रेजिडेंसी बस स्टैंड के निकट और एक गुरिंदर डेयरी शामिल है। उन्होंने बताया कि बटाला रोड पर स्थित टिप टॉप, सुंदर नगर स्थित तीन दुकानदारों ने भी मौके पर भुगतान करके अपनी प्रॉपर्टी सील होने से बचा ली है। सुपरिटेंडेंट प्रदीप राजपूत ने बताया कि सीलिंग टीम में सतेंद्र सिंह इंस्पेक्टर, सुखदेव इंस्पैक्टर, अजीत सिंह क्लर्क, गौतम, बैजनाथ और पुलिस स्टाफ शामिल था।

गुनहगार तहव्वुर राणा की अर्जी फिर खारिज,अमेरिकी कोर्ट में प्रत्यर्पण रोकने की मांग की थी, कहा- पाकिस्तानी मुस्लिम हूं, भारत गया तो मारा जाऊंगा

वाशिंगटन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से 2008 मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को बड़ा झटका लगा है. भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई है. जज एलेना कगान ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज की. 26/11 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके प्रत्यर्पण पर इमरजेंसी स्टे लगाया जाए. याचिका में तहव्वुर राणा ने कहा था कि अगर मुझे भारत प्रत्यर्पित किया गया तो मुझे प्रताड़ित किया जाएगा. मैं भारत में ज्यादा सर्वाइव नहीं कर पाऊंगा. तहव्वुर राणा ने याचिका में क्या कहा था? राणा ने अमेरिकी कोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में कहा था कि पाकिस्तान मूल का मुस्लिम होने की वजह से उसे भारत में बहुत अधिक प्रताड़ित किया जाएगा. ह्यूमन राइट्स वॉच 2023 की वर्ल्ड रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की बीजेपी सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुस्लिमों के साथ भेदभाव करती है. याचिका में कहा गया था कि भारत की सरकार लगातार तानाशाही होती जा रही है और इसके पर्याप्त कारण हैं कि भारत सरकार को सौंपे जाने पर उसे प्रताड़ित किया जाएगा. तहव्वुर राणा ने कहा था कि वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रहा है. वह पार्किंसंस की समस्या से भी जूझ रहा है. ऐसी जगह नहीं भेजा जाए, जहां राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर उन्हें निशाना बनाया जाएगा. कौन है तहव्वुर राणा? तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. उसने आर्मी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की और पाकिस्तान आर्मी में 10 साल तक बतौर डॉक्टर काम काम किया. लेकिन तहव्वुर राणा को अपना काम पसंद नहीं आया और उसने ये नौकरी छोड़ दी. भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाला तहव्वुर राणा अभी कनाड़ा का नागरिक है. लेकिन हाल में वह शिकागो का निवासी था, जहां उसका बिजनेस है. अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, उसने कनाड़ा, पाकिस्तान, जर्मनी और इंग्लैंड की यात्राएं की है और वहां रहा है, वह लगभग 7 भाषाएं बोल सकता है. अदालत के दस्तावेज बताते हैं कि 2006 से लेकर नवंबर 2008 तक तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान में डेविड हेडली और दूसरे लोगों के साथ मिलकर साजिश रची. इस दौरान तहव्वुर राणा ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हरकत उल जिहाद ए इस्लामी की मदद की और मुंबई आतंकी हमले की प्लानिंग की और इसे अमली जामा पहनाने में मदद की. आतंकी हेडली इस मामले में सरकारी गवाह बन गया है. 26 नवंबर 2008 को क्या हुआ था? 26 नवंबर 2008 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों के इस हमले को नाकाम करने के लिए 200 एनएसजी कमांडो और सेना के पचास कमांडो को मुंबई भेजा गया था. इसके अलावा सेना की पांच टुकड़ियों को भी वहां तैनात किया गया था. हमले के दौरान नौसेना को भी अलर्ट पर रखा गया था. मुंबई के आतंकी हमले को नाकाम करने के अभियान में मुंबई पुलिस, एटीएस और एनएसजी के 11 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे. इनमें एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे, एसीपी अशोक कामटे, एसीपी सदानंद दाते, एनएसजी के कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसआई विजय सालस्कर, इंसपेक्टर सुशांत शिंदे, एसआई प्रकाश मोरे, एसआई दुदगुड़े, एएसआई नानासाहब भोंसले, एएसआई तुकाराम ओंबले, कांस्टेबल विजय खांडेकर, जयवंत पाटिल, योगेश पाटिल, अंबादोस पवार और एम.सी. चौधरी शामिल थे.  

930 रुपए किलो का गुग्गल 1700 रूपये में खरीदने के मामले की नहीं हो पा रही है जांच

The case of buying guggal worth 930 rupees per kg for 1700 rupees is not being investigated भोपाल। लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक बिभास ठाकुर के निर्देश एमएफपी पार्क बरखेड़ा पठानी में बेअसर साबित हो रहें है। इसका सबसे बड़ा उदाहरणएमएफपी पार्क में हुई रॉ मटेरियल खरीदी में गड़बड़झाला की जांच एक साल से एमडी ठाकुर जांच नहीं करवा पा रहें हैं। इस बीच खबर है कि पार्क की सीईओ गीतांजलि गुग्गल खरीदी में विवादों की सुर्खियों में रहीं प्रभारी सुनीता अहिरवार को पुनः प्रबंधक बनने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक विभाष ठाकुर ने 31 जनवरी 25 को एमएफपी पार्क की सीईओ गीतांजलि को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि गुग्गल की खरीदी 930 रूपये की जगह 1700 रुपए की दर से खरीदने की जांच सात दिन में बिंदुवार प्रतिवेदन दें। 1 महीने से अधिक का समय बीत गया है पर पार्क की सीईओ ने एमडी के पत्र पर जांच शुरू नहीं की। दिलचस्प पहलु यह है कि गुग्गल खरीदी की जांच को लेकर फेडरेशन के एमडी ठाकुर ने पूर्व के सीईओ को भी दो से अधिक पत्र लिख चुके हैं पर एमएफपी पार्क में उनके पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एमडी ने पिछले दिनों पर के दोनों डॉक्टरों को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। इनमें से किसी ने भी अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इसके पहले लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक ठाकुर ने भंडारण की जांच के लिए एसीएफ मणि शंकर मिश्र को 7 दिन में जांच का रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे किंतु अभी तक जांच शुरू नहीं हुई। चिंताजनक पहलू यह है कि एसीएफ मिश्रा जांच के भंडारण से संबंधित दस्तावेज मांगने के लिए एमडी ठाकुर से लगातार चिट्ठीयां लिखना शुरू किया तो उन्हें ही वहां से हटा दिया गया। क्या है मामलाएमएसपी पार्क की तत्कालीन प्रबंधक अहिरवार ने गूग्गल सहित प्रष्टपर्णी, काली मिर्च, हींग, पुनर्नवा आदि रॉ मैटेरियल की खरीदी के लिए टेंडर किया था। टेंडर में गुग्गल के लिए हर्बल ऑटोमेशन हरिद्वार का रेट 930 रूपये प्रति किलोग्राम था। एसपी पार्क के कर्ताधर्ता ने हर्बल ऑटोमेशन हरिद्वार से खरीदी न करके आर्यन फार्मेसी से ₹1700 की कीमत पर 4000 किलो खरीदी की। हर्बल ऑटोमेशन हरिद्वार फर्म से न तो वर्क आर्डर दिया गया और न किसी प्रकार का पत्राचार किया गया। आर्यन से खरीदी से संघ को 30 लाख 80000 रुपए का अधिक भुगतान करना पड़ा है। प्रभारी एसडीओ एवं उत्पादन प्रबंधक ⁠सुनीता अहीरवार के कार्यकाल में 6 करोड़ों की govt सप्लाई में 3 करोड़ से अधिक की रॉ -मटेरियल ख़रीदी के भुगतान किये गये है, जिसमें 2 करोड़ के बिल तो आर्यन फ़ार्मेसी के थे। इसके अलावा 30-35 लाख के मरम्मत के भुगतान किये जा चुके है।

राजीव शुक्ला भगवान राम के पुत्र लव के मंदिर पहुंचे , इस कट्टर इस्लामिक देश में है मौजूद

इस्लामाबाद  बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनका यह दौरा पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ है। इस दौरान उन्होंने लाहौर में स्थित भगवान राम के पुत्र लव की समाधि पर भी पहुंचे। राजीव शुक्ला ने उनकी समाधि पर पूरा-अर्चना करते हुए तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम के दूसरे पुत्र कुश ने कसूर शहर को बसाया था, जो पाकिस्तान का एक बड़ा शहर है। राजीव शुक्ला ने क्या कहा राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, लाहौर के प्राचीन क़िले में प्रभु राम के पुत्र लव की प्राचीन समाधि है लाहौर नाम भी उन्ही के नाम से है। वहां प्रार्थना का अवसर मिला। साथ में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी जो इस समाधि का जीर्णोद्धार करवा रहे हैं । मोहसिन ने मुख्यमंत्री रहते यह काम शुरू करवाया था।” ‘कुश ने बसाया था कसूर शहर’ उन्होंने आगे लिखा, “लाहौर के म्युनिसिपल रिकॉर्ड में दर्ज है कि यह नगर भगवान राम के पुत्र लव के नाम से बसाया गया था और कसूर शहर उनके दूसरे पुत्र कुश के नाम से। पाकिस्तान सरकार भी यह बात मानती है।” कौन हैं राजीव शुक्ला राजीव शुक्ला भारतीय राजनेता, पूर्व पत्रकार और इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष हैं। आईपीएल में कथित भ्रष्टाचार और स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद राजीव शुक्ला ने 1 जून 2013 को इसके अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया। 2015 में राजीव शुक्ला को फिर से सर्वसम्मति से बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 18 दिसंबर 2020 को उन्हें निर्विरोध बीसीसीआई का उपाध्यक्ष चुना गया था।

नगर निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

नगर निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न चिरमिरी नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य- श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी/चिरमिरी  नगर पालिक निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने महापौर रामनरेश राय सहित भाजपा के 27 पार्षदों सहित 2 निर्दलीय पार्षदों ने भी शपथ ली। वहीं कांग्रेस के 11 पार्षदों को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अलग से निगम सभा कक्ष में शपथ दिलाई।  नवनिर्वाचित पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चिरमिरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और समृद्ध शहर बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। नगर निगम के पांचवें कार्यकाल के इस शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रभारी और किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े, भाजपा एमसीबी जिले की अध्यक्ष चंपादेवी पावले, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को चिरमिरी नगर के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आए। समारोह के उपरांत नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यह कार्यक्रम न केवल एक शपथ ग्रहण समारोह था, बल्कि चिरमिरी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम भी था, जहां जनता की उम्मीदों को साकार करने के लिए नगर सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का औपचारिक रूप से आरंभ किया गया।

गोविंदा सेक्रेटरी शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए

मुंबई लंबे समय से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के सेक्रेटरी रहे शशि प्रभु ने 6 मार्च, 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया है. शशि प्रभु के निधन से एक्टर बुरी तरह टूट गए. इस खबर के मिलते ही एक्टर तुरंत प्रभु के घर पहुंचे हैं. रात 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया है. उनके निधन के बाद गोविंदा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस वायरल वीडियो में गोविंदा अपने आंसू पोछते और काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देते समय एक्टर फूट-फूटकर रोने लगे. उनके इस गहरे दुख को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भी इमोशनल हो गए. शशि प्रभु  के निधन की खबर दोपहर में गोविंदा को मिली, जिसके बाद उन्होंने बिना देरी किए उनके परिवार से मिलने का फैसला किया. अंतिम संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए गोविंदा अंतिम संस्कार के वीडियो में गोविंदा बेहद दुखी दिखाई दे रहे हैं. वे एक महिला रिश्तेदार को ढांढस बंधाते भी नजर आए, जिससे साफ दिखता है कि वो प्रभु के परिवार को अपना मानते थे. गोविंदा और शशि प्रभु का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि पारिवारिक भी था. प्रभु न सिर्फ उनके सेक्रेटरी थे, बल्कि उनके संघर्ष के दिनों से ही एक मजबूत सहारा बने रहे. दोनों के बीच सालों से थी दोस्ती बता दें कि गोविंदा और शशि प्रभु  की दोस्ती सालों तक बनी रही. दोनों के बीच अटूट संबंध फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल माना जाता है. गोविंदा के दूसरे सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने उनके रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘शशि प्रभु और गोविंदा का रिश्ता शुरू से ही बहुत गहरा था. उन्होंने कई सालों तक गोविंदा के लिए काम किया. मैं उनके साथ बाद में जुड़ा. मैंने देखा कि उनके संघर्ष के दिनों में प्रभु भाई की तरह उनके साथ खड़े रहे. गोविंदा उन्हें भाई की तरह प्यार करते थे और आज भी उनका वही सम्मान है’.

किसी की सोच बदलने की जिमेदारी हमारी नहीं, अपनी लाइफ को स्वयं के अनुसार जीना आना चाहिए: विद्या बालन

कॅरियर की शुरुआत से अब तक मैंने खुद में कभी भी ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने फिक्की लो में महिलाओं से रूबरू होते हुए यह बात कही। विद्या बालन ने  इंदौर में फिक्की लो की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(Womens Day) के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में शिरकत की। कहा, किसी की सोच बदलने की जिमेदारी हमारी नहीं है। अपनी लाइफ को स्वयं के अनुसार जीना आना चाहिए। जब तक महिलाओं को देखने और समझने की सोच नहीं बदलेगी, तब तक महिलाओं का शोषण होता रहेगा। अब हर किसी की सोच को हम बदल दें, यह जरूरी भी नहीं है। इसलिए हम वही करें, जो हम करना चाहते हैं। मन की इच्छा दबाने की बजाय उसे निखारने की तरफ ध्यान दें।

सेना ने कारगिल में सी-17 ग्लोबमास्टर विमान को उतारकर बड़ा दांव चल दिया

 कारगिल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कभी एकदम से खत्म नहीं हो पाया। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर पाकिस्तान और चीन सदाबहार दोस्त बने रहते हैं। ऐसे में भारत की चुनौती और भी बढ़ जाती है। बुधवार को सेना ने कारगिल में सी-17 ग्लोबमास्टर विमान को उतारकर बड़ा दांव चल दिया है। यह कदम बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। दरअसल सीमा को सुरक्षित रखने के लिए कनेक्टिविटी बहुत जरूरी होती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अकसर कनेक्टिविटी खत्म हो जाती है। पाकिस्तान 1999 में करगिल पर कब्जा करने की कोशिश कर भी चुका है। ऐसे में भारतीय सेना ने भी अपनी तैयारियों तेज कर दी हैं। जल्द ही लद्दाख को जोड़ने वाली ऑल वेदर सड़क और जोजिला टनल भी शुरू हो जाएगा। क्या हैं सी-17 लैंड करने के मायने कारगिल में सी-17 ग्लोबमास्टर की लैंडिंग के मायने बहुत बड़े हैं। दरअसल इससे सेना का मूवमेंट बढ़ जाएगा। इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट की क्षमता भी चार गुना बढ़ेगी। इस एयरफील्ड से अब तक सी-130 जे सुपर हल्क्युलिस और एएन-32 का संचालन किया जाता था। इनकी अधिकतम क्षणता 6 से सात टन ही थी। वहीं सी-17ग्लोबमास्टर अकेले ही 60 से 70 टन का भार उठा सकता है। इसके अलावा इसकी मदद से 150 से ज्यादा सैनिक हथियारों और उपकरणों के साथ तुरंत फ्रंट पर तैनात हो सकते हैं। पाकिस्तान और चीन दोनों से जंग की स्थिति में कारगिल तक यह पहुंच काम आएगी। कारगिल में सेना को उतारकर जल्दी चीन की सीमा पर भी भेजा जा सकता है। पाकिस्तान इस एयरफील्ड से भी इतना चिढ़ा रहता है कि 1999 के युद्ध के दौरान उसने इसे निशाना बनाया था। यह एयरफील्ड एलओसी से बेहद करीब है। सी-17 ग्लोबमास्टर ऊंचाई वाले इलाकों में और कम तापमान वाले इलाकों के हिसाब से भी तैयार रहता है। सूत्रों का कहना है कि वायुसेना को लगता था कि लेह और श्रीनगर के बीच एक गैप है। अगर कारगिल में ग्लोबमास्टर की लैंडिंग होती है तो यह खाली स्थान भर जाएगा और सेना को सप्लाई और तैनाती दोनों में मदद मिलेगा। कारगिल में कोई पार्किंग बे नहीं है। ऐसे में एक समय में एक ही सी-17 का संचालन हो सकता है।

तमन्ना के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, विजय को लेकर पार्टनर्स का पोस्ट किया शेयर

मुंबई विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जब से दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया, तभी से लोग उनकी केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए भी देखना चाहते थे, लेकिन यह ख्वाब पूरा होने से पहले ही रिश्ता टूटने की खबर सुर्खियों में आ गई। जी हां, फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं। दोनों के एक हफ्ते पहले ही ब्रेकअप करने की खबर आ रही है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच विजय ने पहला पोस्ट जारी किया है। तमन्ना के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह पार्टनर्स के बारे में बात करते हुए नजर आए। दरअसल, विजय वर्मा IIFA 2025 को होस्ट करने वाले हैं। अभिनेता ने बैकस्टेज और को-स्टार्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह बैकस्टेज पर हैं, जबकि दूसरी फोटो में उन्हें होस्ट मोड पर देखा जा सकता है। एक तस्वीर में विजय स्त्री एक्टर्स अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पार्टनर्स इन राइम (तुकबंदी में पार्टनर्स)।” वह आईफा की शूटिंग के लिए जयपुर भी पहुंच गए हैं, जहां अवॉर्ड फंक्शन होस्ट होने वाला है। क्यों अलग हुए विजय और तमन्ना? तमन्ना और विजय वर्मा पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2023 के न्यू ईयर के समय उनकी किस फोटो वायरल हुई थी जिसके बाद उनके अफेयर की खबर लगी थी। बाद में कपल ने खुद इसे ऑफिशियल किया था। तभी से दोनों अपनी डेटिंग के चलते लाइमलाइट में थे। हालांकि, दो साल की डेटिंग के बाद दोनों के अलग होने की खबर वायरल हो रही है। विजय और तमन्ना ने खुद आकर न ही अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है और ना ही इसे खारिज किया है, लेकिन ऐसी खबर चल रही है कि दोनों ने ब्रेकअप शादी को लेकर किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना को विजय से शादी करनी थी, जबकि अभिनेता अभी करियर पर ध्यान देना चाहते थे। इसी वजह से दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। हालांकि, दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

फाइनल जीतते ही टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करेगी

दुबई पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अब फाइनल दौर में पहुंच गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहकर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां भारत की भ‍िड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. इस बार यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो वो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. साथ ही इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पछाड़ेगी. दरअसल, फाइनल जीतते ही टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करेगी. इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन खेला जा रहा है. अब तक भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 बार खिताब जीते हैं. कंगारू टीम सेमीफाइनल में भारत के ही हाथों हारकर बाहर हो गई है. ऐसे में अब तीसरा खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाने का मौका टीम इंडिया के पास ही है. भारत ने 2002 (संयुक्त रूप से) और 2013 में जीता खिताब भारतीय टीम सबसे पहले श्रीलंका में खेले गए इस तीसरे यानी 2002 सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब भारतीय टीम और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था. जबकि 2013 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब जीता. 2013 के बाद 2017 में भी चैम्पियंस ट्रॉफी को इंग्लैंड में कराया गया. तब पहली बार पाकिस्तान ने इसे अपने नाम किया. इसके बाद 2021 में टूर्नामेंट होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया. अब करीब 8 साल बाद यह टूर्नामेंट दोबारा कराया जा रहा है. अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें साल विनर नतीजा 1998 साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया 2000 न्यूजीलैंड भारत को 4 विकेट से हराया 2002 भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता मैच बेनतीजा रहा 2004 वेस्टइंडीज इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया 2006 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया 2009 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया 2013 भारत इंग्लैंड को 5 रनों से हराया 2017 पाकिस्तान भारत को 180 रनों से हराया चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

अगले पांच साल में प्रदेश के वर्तमान बजट को करेंगे दोगुना

केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, इससे राज्यों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी :मुख्यमंत्री डॉ. यादव आयोग ने कहा मध्यप्रदेश का भविष्य है सुरक्षित हाथों में अगले पांच साल में प्रदेश के वर्तमान बजट को करेंगे दोगुना नदियों को जोड़कर विकास के लिए कर रहे पड़ौसी राज्यों के साथ समन्वय अगले तीन साल में हम 30 लाख किसानों को देंगे सोलर पम्प राज्य की भावी वित्तीय आवश्यकताओं पर की चर्चा, मेमोरेंडम भी सौंपा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्यों के सशक्तिकरण में ही राष्ट्र का सशक्तिकरण है, इसलिए केन्द्रीय करों और राजस्व प्राप्तियों में राज्यों की हिस्सेदारी अर्थात् अनुदान बढ़ाया जाना चाहिए। राज्य अपनी क्षमता और सीमित संसाधनों से ही अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए काम करते हैं। केन्द्र सरकार से अधिक वित्तीय अनुदान मिलने से राज्य अपने दीर्घकालीन लक्ष्यों को अल्पकाल में ही प्राप्त कर सकेंगे। विकसित भारत का निर्माण, विकसित मध्यप्रदेश के बिना नहीं हो सकता, इसलिए केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 48 प्रतिशत तक की जाए। इससे राज्य सशक्त होंगे और राष्ट्र को विकास की ले जाने में सहायक होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश एक बड़ा राज्य है, इसलिए इसकी जरूरतें भी बड़ी हैं। लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना ही केन्द्र और राज्य सरकारों का लक्ष्य है। केन्द्र और राज्यों के बेहतर तालमेल और आपसी सामंजस्य से यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आयोग के राज्य के दीर्घकालिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता का जिक्र कर वित्त आयोग से प्रदेश की अपेक्षाओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक प्रगतिशील राज्य है। प्रदेश कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, पर्यटन, नगरीय विकास और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में और अधिक विकास के लिए केन्द्र सरकार से और अधिक वित्तीय सहयोग/अनुदान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में मध्यप्रदेश को भी योगदान देना है। हम विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी हमारा बजट करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रूपए है। अगले पांच सालों में हम इस बजट को बढ़ाकर दोगुना कर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्त आयोग से कहा कि हम नदियों को जोड़कर जल बंटवारे के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) नदी जोड़ो परियोजना में हमने राजस्थान के साथ मिलकर किया जा रहा हैं। केन्द्र सरकार ने इस राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के लिए 90 हजार करोड़ रूपए आवंटित किए। इसी तरह केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों राष्ट्रीय परियोजना का भूमि-पूजन कर मध्यप्रदेश को गौरव प्रदान किया है। अब महाराष्ट्र सरकार के साथ ताप्ती नदी परियोजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से 20 साल पहले तक प्रदेश में केवल 7 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिचिंत थी, आज प्रदेश की 48 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को हम सिंचित कर चुके हैं। प्रदेश में नदी जोड़ो के लिए एक अभियान चला रहे हैं। किसानों के साथ हमारा आत्मीय संबंध है और खेतों तक पानी पहुंचाना हमारा पहला कर्तव्य है। हमारी नीतियों के कारण किसानों का जैविक खेती की ओर तेजी से रूझान बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी 18 नई औद्योगिक नीतियों के कारण निवेशक भी जुड़ रहे हैं। आरआईसी और जीआईएस-भोपाल के जरिए प्रदेश को 30.77 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यह निवेशकों का मध्यप्रदेश पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। हम प्रदेश के हर जिला कलेक्ट्रेट में उद्योग प्रकोष्ठ बना रहे हैं, इससे किसी निवेशकों की जिला स्तर पर भी कठिनाई हल की जा सकेंगी। हम प्रदेश में व्यापार और व्यवसाय को सुगम बना रहे हैं। इसमें सभी का सहयोग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश में हरसंभव तरीके से दूध उत्पादन को बढ़ावा देंगे। हमारी कोशिश है कि देश का 20 प्रतिशत से अधिक दूध मध्यप्रदेश में उत्पादित हो, इससे हमारे किसान और पशुपालक दोनों सम्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति की ऊर्जा का भरपूर उपयोग भी हम कर रहे हैं। पंचशील सिद्धांतों का पालन करते हुए जन, जल, जंगल, जमीन और जैविक विविधता का संरक्षण हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जंगल बचेंगे, तो जल बचेगा और जल बचेगा, तो जन-जीवन बचेगा। हम जैविक संपदा को संरक्षित रखने के लिए भी हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले तीन सालों में 30 लाख किसानों को सोलर पम्प दिये जायेंगे। इससे हमारे किसान अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को मात्र पांच रूपए में बिजली का स्थाई कनेक्शन देने जा रही है, इससे हमारे किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्त आयोग को मध्यप्रदेश में बीते एक वर्ष में किए गए नवाचारों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की है। इससे बीते एक साल में कई गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाकर उनका जीवन बचाया गया। हमारी इस सेवा को बेहद अच्छा प्रतिसाद मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग की मांग रखते हुए राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकताओं को भी पृथक से रेखांकित किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से वित्त आयोग को मेमोरेंडम की प्रति भी सौंपी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और वित्तीय सहयोग की जरूरतों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की भावी योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए। मध्यप्रदेश भविष्य में प्रगति के प्रति जागरूक सोलहवें वित्त आयोग ने … Read more

छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल

 बेमेतरा वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का प्रतीक है। इस वर्ष बेमेतरा जिले में यह आयोजन और भी भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जहाँ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बेमेतरा की महिलाओं की अनूठी पहचान बेमेतरा की महिलाएँ न केवल परिवार की धुरी हैं, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, स्वच्छता, समाजसेवा और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। चाहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों या मितानिन, महिला स्वच्छग्राही हों या नगर निकाय की सफाई कर्मचारी—इन सभी ने जिले को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया है। महिला दिवस पर विशेष आयोजन इस वर्ष टाउन हॉल, बेमेतरा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में इन सभी प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर की उन कर्मठ महिलाओं को पहचान दी जाएगी, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। बेमेतरा जिले में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार और समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे प्रशासनिक, सामाजिक और स्वच्छता अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा, बल्कि जिले की महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा। महिलाओं की भागीदारी और उपलब्धियाँ बेमेतरा जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महिला स्वच्छग्राही समूह, प्रेरक, सफाई कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत सराहनीय रही है। इन महिलाओं ने गांवों को स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। बच्चों और महिलाओं के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में उनका योगदान प्रशंसनीय है। मितानिनों ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे जिले में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है।* राजनीति और प्रशासन में महिलाओं का नेतृत्व बेमेतरा जिले के प्रशासनिक ढांचे में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। जिला पंचायत की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर महिलाओं का नेतृत्व यह दर्शाता है कि महिलाएँ अब नीति-निर्माण की प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बन रही हैं। इसके अलावा, जिले की कई पंचायतों में महिलाएँ सरपंच और पार्षद के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं, जिससे स्थानीय शासन व्यवस्था में उनका प्रभाव बढ़ा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह के माध्यम से उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। यह सम्मान समारोह न केवल उनकी उपलब्धियों को मान्यता देगा, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगा कि वे अपने हक और अधिकारों के लिए आगे बढ़ें। समाज में बदलाव की नई लहर बेमेतरा जिले में महिलाओं के प्रति सोच में तेजी से बदलाव आ रहा है। महिलाएँ केवल घरेलू कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, और स्वच्छता अभियानों में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, और महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। समाज के लिए प्रेरणा महिला दिवस का यह आयोजन न केवल सम्मान और गौरव का अवसर है, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलता है, तो वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं। बेमेतरा की महिलाएँ इस बदलाव की जिंदा मिसाल हैं, जो अपने श्रम, संघर्ष और समर्पण से जिले को आगे बढ़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर, यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सक्षम बना रही है। महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि दी जाती है, जिससे उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम होता है और वे सम्मानजनक जीवन जी सकती हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर : महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए सरकार सखी वन स्टॉप सेंटर चला रही है, जहां उन्हें कानूनी, सामाजिक और मानसिक सहयोग मिलता है। स्वयं सहायता समूह (SHG) योजनाएँ : राज्य सरकार महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दे रही है, जिससे वे छोटे-छोटे उद्योगों और स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण की इस दिशा में उठाए गए ये कदम न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। निष्कर्ष बेमेतरा जिले की महिलाएँ आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे समाज, राजनीति, स्वच्छता और प्रशासन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह आयोजन न केवल उनके योगदान को पहचान दिलाएगा, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगा कि वे आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। बेमेतरा की महिलाएँ न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए एक मिसाल … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88