LATEST NEWS

न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है, एक बार फिर रोहित शर्मा हारे टॉस

दुबई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी. भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 2 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है. दूसरी ओर कीवी टीम में तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की एंट्री हुई. मैट हेनरी इंजरी के चलते इस मुकाबले से बाहर रहे. भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूद गया बीएससी का छात्र, की आत्महत्या, इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट लिखा

इंदौर वैष्णव इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट कॉलेज में बीएससी के छात्र मयूर राजपूत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पूर्व मयूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट लिखा है। उसने लिखा कि वह अच्छा इंसान नहीं बन पाया, न अच्छा बेटा बन सका। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक घटना गुमाश्ता नगर की है। प्रजापत नगर निवासी 21 वर्षीय मयूर राजपूत ने आत्महत्या की है। दोपहर करीब तीन बजे मयूर कालेज की तीसरी मंजिल से कूद गया। छात्रों ने शव देखकर कालेज प्रबंधन और पुलिस को खबर की। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मयूर कॉलेज की तीसरी मंजिल पर खड़ा है और वहां से कूदते हुए दिख रहा है। इस दौरान वहां मौजूद उसका दोस्त बचाने भी दौड़ा। दोनों के बीच चंद सेकंड का फासला होने के बाद भी मयूर कूद गया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुसाइड नोट एसीपी के मुताबिक मयूर ने आत्महत्या के पूर्व इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट के रूप में स्टोरी लिखी है। उसने लिखा कि मैं न अच्छा बेटा बन सका, न अच्छा इंसान बन सका। इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं। टीआई राहुल राजपूत के मुताबिक शनिवार को कॉलेज में कार्यक्रम भी चल रहा था। कॉलेज प्रबंधन घटना से हैरान मयूर कार्यक्रम में शामिल भी हुआ था। इसके बाद इमारत पर चढ़ा और कूद गया। पुलिस ने साथी छात्रों से भी बात की है। उन्होंने आत्महत्या के कारणों के बारे में पता होने से इन्कार किया है। कॉलेज प्रबंधन और स्वजन भी घटना से हैरान हैं। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं इसलिए ऐसा कर रहा हूं कि मेरे जैसा इंसान किसी को नहीं चाहिए। अब लगता है कि मेरे जैसा इंसान किसी का नहीं हो सकता।

शिप्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला के साथ अटेंडर ने की बदसलूकी, यात्रियों ने अटेंडर को पकड़कर जमकर पीटा

उज्जैन शिप्रा एक्सप्रेस से पति व बच्ची के साथ एक महिला धनबाद से उज्जैन की यात्रा कर रही थी। थर्ड एसी कोच के अटेंडर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने अटेंडर को पकड़कर जमकर पीटा। उज्जैन स्टेशन पर आरोपित को जीआरपी को सौंपा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए मामला पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय नगर, रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश को सौंपा है। पुलिस ने बताया कि रांची निवासी महिला अपने पति व बच्ची के साथ शिप्रा एक्सप्रेस में धनबाद से उज्जैन की यात्रा कर रही थी। महिला व उसके पति के पास कंफर्म टिकट नहीं था। इस कारण वह टाॅयलेट के पास बैठकर यात्रा करने लगे। ट्रेन में कोच अटेंडर सादिक पठान निवासी बेरसिया भोपाल ने महिला व उसके पति को टीटीई से बात कर सीट दिलाने का झांसा दिया था। सीट नहीं मिलने पर सादिक ने महिला व उसके पति को अटेंडर सीट दे दी थी।    महिला का पति ऊपरी सीट पर सो गया था। वहीं महिला नीचे की सीट पर बच्ची के साथ सो रही थी। उसी दौरान सादिक ने महिला से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करने लगा। उस दौरान ट्रेन पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के पास थी। जहां से करीब 17 घंटे बाद ट्रेन उज्जैन पहुंची। यहां महिला के उज्जैन निवासी परिचित हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ स्टेशन पहुंच गए थे। सुरक्षा के लिए नीलगंगा पुलिस भी जीआरपी थाने पहुंची थी।  

ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी की छापेमारी

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. बीजापुर में सहायक आयुक्त के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ACB ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी छापेमारी की गई. इसके अलावा उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित एक अन्य मकान में भी ACB की टीम पहुंची हुई है. इसके साथ ही ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में भी कई ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है. बस्तर संभाग में कार्रवाई के लिए रायपुर से ACB और EOW की टीम पहुंची हुई है. फिलहाल, जिन-जिन स्थानों पर ACB और EOW की टीम ने दबिश दी है, वहां जांच जारी है.

बंदूकधारियों ने गोलियां मारकर कर दी ISI के मददगार और कुलभूषण जाधव को अगवा करवाने वाले मुफ्ती शाह मीर की हत्या

बलूचिस्तान  कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा करने में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी (ISI) की मदद करने वाले मुफ्ती शाह मीर की हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उसे कई गोलियां मारीं। इसके बाद शाह मीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ISI ने कुलभूषण जाधव को साल 2016 में ईरान से अगवा किया था। इस काम में मुफ्ती शाह मीर ने पाक खूफिया एजेंसी की मदद की थी। शाह मीर बलूचिस्तान के एक प्रमुख मुफ्ती था। मुफ्ती पर पहले भी दो बार जानलेवा हमले किए जा चुके थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात की नमाज के बाद तुर्बत में एक स्थानीय मस्जिद से निकलते समय मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। उन्हें नजदीक से गोलियां मारी गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। ISI का मददगार शाह मीर कट्टरपंथी पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) का सदस्य था। वह मुफ्ती होने की आड़ में हथियार और मानव तस्कर के रूप में काम करता था। वह ISI का भी मददगार था। उसके अकसर पाकिस्तान के उन आतंकी शिविरों में जाने की भी खबरें मिलती रही हैं, जहां भारत विरोधी योजनाएं तैयार की जाती रही हैं। कुलभूषण जाधव मामला भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने के बाद ईरान के चाबहार में व्यवसाय कर रहे थे। साल 2016 में उन्हें ईरान-पाकिस्तान सीमा के पास से अगवा कर लिया गया था। ISI ने इस मिशन को अंजाम दिया था और इस काम में मुफ्ती शाह मीर ने पाक खूफिया एजेंसी की मदद भी की थी। इसके बाद जाधव को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया था। वह अभी भी पाकिस्तानी जेल में हैं। साल 2017 में उन्हें पाकिस्तान की एक कोर्ट फांसी की सजा सुना चुकी है।

छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का होगा गठन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा आज राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उन्होंने मंच की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित पुस्तक “स्वदेशी की विकास यात्रा” का विमोचन भी किया। स्वदेशी अपनाना विकसित भारत की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047” के निर्माण के लिए हमें स्वदेशी को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की वकालत करता रहा है। साय ने कहा कि भारत एक विशाल और संपन्न देश है। यहाँ प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, और साथ ही हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यह हमें न केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार प्रदान करता है, बल्कि नवाचार और औद्योगिकीकरण के लिए भी असीम संभावनाएँ खोलता है। वैश्विक परिदृश्य में आ रहे बदलावों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे परिवर्तनों को देखते हुए स्वदेशी जागरण मंच जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भर भारत की ओर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारत में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को संरक्षण और समर्थन प्रदान किया। आज भारत लगभग हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। हमने अपने उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया, उन्हें आवश्यक सुविधाएँ दीं और इसका परिणाम यह हुआ कि हम अब न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी मजबूती से उभर रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में स्वदेशी उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और विकास के लिए स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रभावी प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब बहुत सीमित क्षेत्र में सिमट गया है। अब समय आ गया है कि स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से इन क्षेत्रों में उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएँ, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और वे नक्सलवाद की ओर न जाने पाएं। नई औद्योगिक नीति: रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इस नीति में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है ताकि उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया जा सके। स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं। उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, श्रेष्ठ उद्यमियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमियों को “उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा और नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को सरकार हर संभव सहायता देगी। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम, अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल, छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, देश के प्रतिष्ठित उद्यमी, प्रोफेसर, कुलपति, आर्थिक विशेषज्ञ और स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वावलंबी भारत अभियान के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब न केवल एक औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि स्वदेशी को अपनाकर “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और मजबूत कर रहा है।

राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज

 नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। भानवी का आरोप है कि राजा भैया ने उन्हें वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनकी जान को खतरा है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी। राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है। राजाभैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी लेकिन यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भानवी सिंह ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच रिश्तो में दरार पड़ गई। कई रिश्तेदारों ने रिश्ते को जोड़ने के लिए मध्यस्थता की भी कोशिश की, लेकिन राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच बात नहीं बन पाई। प्रतापगढ़ के कुंडा बेती निवासी रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा दबदबा है। राजा भैया 1993 से लगातार 7वीं बार कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। राजा भैया बेती और भदरी राजमहल के राजकुमार भी हैं। राजा भैया यूपी सरकार में जेल और खाद्य मंत्री भी रहे हैं।  

टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन ICC नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

नई दिल्ली टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड ने भारत को जमकर तंग किया है। यहां तक कि भारत के खिलाफ एक भी फाइनल कीवी टीम ने नहीं गंवाया है। न्यूजीलैंड ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं और दोनों बार उनके सामने भारत की ही टीम थी। साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था और फिर 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को धूल चटाई थी। अब मुकाबला दोनों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल है, जो आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में खेला जाना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में भारत को चार में से तीन बार हराया है। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2000 फाइनल, 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता है। हालांकि, 2023 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 12 बार हुई है और फाइनल से पहले दोनों टीमें 6-6 मुकाबले जीत चुकी हैं। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 119 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 61 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 50 मैचों में बाजी न्यूजीलैंड की टीम ने भी मारी है। एक मैच टाई रहा है और 7 मैच बेनतीजा खत्म हुए हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत ने 12 साल से कोई वनडे आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है, जबकि न्यूजीलैंड ने 25 साल से कोई आईसीसी वनडे टूर्नामेंट नहीं जीता है। यही कारण है कि ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसका इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को है।

नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स द्वारा “कला सागर” प्रदर्शनी का आयोजन

भोपाल रविंद्र भवन, भोपाल में 8 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्टस भोपाल के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे श्री रामेश्वर शर्मा जी माननीय विधायक हुजूर भोपाल एवं अध्यक्षता वरिष्ठ चित्रकार डॉ.एल.एन. भावसार जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स विभिन्न कला विधाओं के क्षेत्र में 14 वर्षों से प्रतिष्ठित संस्थान है, प्रदर्शनी में नर्मदा कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा निर्मित बेहतरीन चित्रकला कृतियों का प्रदर्शन किया गया यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों को रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति के नए आयामों से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी। यह प्रदर्शनी 8 और 9 मार्च 2025 को प्रातः 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। भोपाल के सभी कला प्रेमी, छात्र एवं नागरिक इस प्रदर्शनी में आकर नर्मदा कॉलेज के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट कलाकृतियों का आनंद उठा सकते हैं। नर्मदा कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स की निदेशक, श्रीमती अपर्णा लाड़ ने इस आयोजन को लेकर अपनी खुशी और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने रविंद्र भवन, को उनके सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया और आश्वस्त किय भोपाल कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिससे कला और कलाकारों का प्रभाव समाज को एक बेहतर दिशा देने में सहायक होगा।

रन फॉर मान का सफल आयोजन, 1000 छात्रों ने लगाई दौड़

रायपुर यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा “रन फॉर मान” का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना था. इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 छात्र, जिनमें 50 विशेष रूप से सक्षम छात्र भी शामिल थे. उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पुश-अप चैलेंज, जुम्बा सेशन और चेयरपर्सन गौरव अग्रवाल के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई. मुख्य आकर्षण रहा यंग इंडियंस के सदस्यों द्वारा रन फ्लैग-ऑफ, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए दौड़ पूरी की. दौड़ के समापन के बाद, मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह का स्वागत किया, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुली बातचीत की जरूरत को उजागर करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया. इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मोमेंटो वितरित किए गए और अंत में को चेयरपर्सन पंकज सोमानी द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया, जिसमें सभी सहयोगियों के योगदान को सराहा गया. इस पहल ने छात्रों, शिक्षकों और समुदाय को एक मंच पर लाकर जागरूकता, समावेशिता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया. यंग इंडियंस (Yi) रायपुर भविष्य में भी ऐसे प्रभावशाली आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

कलेक्टर नेहा मारव्या पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, (एसडीएम) भारती मेरावी से सौहार्दपूर्ण भेंटक शुभकामनाएं प्रेषित की

डिंडौरी मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा डिंडोरी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रवि तेकाम के नेतृत्व में आज 8 मार्च 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  माननीय कलेक्टर महोदया  नेहा मारव्या एवं माननीय पुलिस अधीक्षक  वाहिनी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एसडीएम) भारती मेरावी से सौहार्दपूर्ण भेंटकर  राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष तृतीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रेवा सिंह कुशराम मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश नामदेव शासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनेंद्र सिंह उददे आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र दिक्षित पशु चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मंडावी आपक्स संघ के जिलाध्यक्ष गणेश गवले राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष सोहन साहू वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष आशिक ओलाडी टेकनेशियन संघ के जिलाध्यक्ष नारायण बनवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष सुमन बघेल कार्य कर्ता सहित राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई प्रेषित किया गया।

भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की अमेरिका ने जारी कर दी एडवाइजरी

नई दिल्ली अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की एडवाइजरी जारी की है। आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका से भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों तथा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। यात्रा परामर्श में अमेरिकियों से आतंकवाद के कारण बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है। अमेरिका ने कहा कि इन इलाकों में आतंकवादी संगठनों के ऐक्टिव होने की जानकारी है। इसके अलावा सीमा पर भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ सेना की भी बड़ी तैनाती है। बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी संगठन लगातार कई हमले कर चुके हैं। शुक्रवार को भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा की घटना सामने आई है। केच जिले के तुरबत कस्बे में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार देर रात बलूचिस्तान के प्रमुख मौलवी मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हथियारबंद लोगों ने धार्मिक विद्वान को उस समय निशाना बनाया जब वह रात की नमाज अदा करके बाहर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तुरंत तुरबत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मौलवी मीर को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। मुफ़्ती शाह मीर जेयूआई-एफ के करीबी थे। इससे पहले भी दो बार उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला खुजदार में जेयूआई-एफ के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ है।

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संचार प्रणाली और नेटवर्क प्रौद्योगिकी (सीएसएनटी-2025) पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 7 मार्च 2025 को हुआ। यह सम्मेलन वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग (स्कोप) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, और आईईईई (IEEE) कंप्यूटर सोसाइटी चैप्टर के सहयोग से आईईईई (IEEE) मध्य प्रदेश अनुभाग द्वारा समर्थित है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों पर चर्चा करके नवाचारों एवं समाधानों को बढ़ावा देना है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत डॉ. पुष्पिंदर सिंह पथेजा, सम्मेलन अध्यक्ष और डीन स्कोप के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर माननीय प्रो-वाइस चांसलर डॉ. टी. बी. श्रीधरन ने अपने उद्बोधन में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में नेटवर्किंग और संचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद, डॉ. एस. पूनकुंत्रन, एक्जीक्यूटिव डीन ने अभिनंदन भाषण दिया और कंप्यूटर क्षेत्र के मूल्यांकन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. जी. एस. तोमर, अध्यक्ष, आई.ई.ई.ई. एम.पी. अनुभाग तथा निदेशक, आर.ई.सी. सोनभद्र ने अपने प्रेरक भाषण में मशीन की तुलना में मानव मस्तिष्क की शक्ति के बारे में चर्चा की। उन्होंने शोधकर्ताओं को नवाचार और संवर्धन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेन्द्र अग्रवाल, निदेशक, स्कूल ऑफ आई.टी., आर.जी.पी.वी., भोपाल थे। साथ ही, आरईसी कन्नौज के निदेशक डॉ. मनोज शुक्ला ने मुख्य भाषण देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई । इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के अग्रणी शोधकर्ताओं, डेवलपर्स, चिकित्सकों और शिक्षकों को एक साथ लाना है, ताकि विभिन्न समुदायों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान हो सके और कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस एवं संचार नेटवर्क में अत्याधुनिक तकनीकों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके। सम्मेलन में अपेक्षित है कि शोधकर्ता इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के अंतर-विषयक सहयोग के लिए नई संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे और नए विचारों को आगे बढ़ाएंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं को नए विचारों को अपनाने और लागू करने के लिए प्रेरित करना है। सम्मेलन में प्रस्तुत सभी शोधपत्र IEEE CPS में प्रकाशन के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। इस वर्ष, कुल 796 शोधपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 196 को स्वीकार किया गया। यूरोपीय देशों, अमेरिका, चीन और दक्षिण अरब देशों से 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र प्राप्त हुए जिनमें से 29 अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशन हेतु स्वीकार किए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वीआईटी विश्वविद्यालय के संस्थापक और कुलाधिपति डॉ. जी. विश्वनाथन, उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन और वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की सहायक उपाध्यक्ष सुश्री कादंबरी शंकर विश्वनाथन ने की। उन्होंने प्रतिभागियों और आयोजन समितियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अंत में, नेटवर्किंग एवं कंप्यूटिंग विभाग प्रमुख डॉ. प्रीतम सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

राजभर के बेटे अरुण के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह बोले – कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे

बलिया बलिया में बांसडीह विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर की 5 मार्च को पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर यूपी के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओेमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था कि पीला गमछा लेकर चलने वालों से जिन लोगों तकलीफ हो रही है, जिनकी आंखें अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनकी आंखें भी अब निकालने का काम सुभासपा कार्यकर्ता करेंगे। इस बयान पर योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा जवाब सामने आया है। बलिया में अरुण के बयान के बारे में पूछे जाने पर दयाशंकर सिंह ने कहा- ‘अब कोई उत्‍तर प्रदेश पुलिस की आंख नहीं निकाल सकता। ये वो पुलिस नहीं है। यह योगी जी की पुलिस है। आप जानते हैं कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो वहां डीजीपी कार्यालय पर अपराधी जेल से आ-जाकर मिलते थे। पुलिस वालों को घसीटा जाता था लखनऊ में। आज की पुलिस का कोई कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल देंगे। आज पूरे देश में यूपी पुलिस की मिसाल दी जाती है। अपराधी जो पहले जिला चलाते थे। आज अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या इस दुनिया में नहीं है। ये यूपी पुलिस का कमाल है। जब एक अच्‍छा नेतृत्व मिलता है तो लोगों को न्‍याय मिलता है। आज योगी जी के नेतृत्‍व में हर व्‍यक्ति के लिए कानून का राज स्‍थापित है।’ क्‍या कहा था अरुण राजभर ने बता दें कि 5 मार्च को अरुण राजभर ने सुभासपा के बांसडीह विधानसभा के प्रभारी उमापति की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर बयान दिया था। अरुण ने मीडिया से बातचीत में कह दिया था कि पीला गमछा लेकर चलने वालों से जिन लोगों तकलीफ हो रही है, जिनकी आंखें अगर काम नहीं कर रही हैं तो उनकी आंखें भी अब निकालने का काम सुभासपा कार्यकर्ता करेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने इस मामले में दरोगा, सिपाही और एसडीएम के स्‍टेनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सात मार्च को तहसील का घेराव करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि इस मामले में 5 मार्च को ही बांसडीह कोतवाली में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही को सस्‍पेंड कर दिया गया था। हालांकि स्‍टेनों के खिलाफ कोई ऐक्‍शन नहीं हुआ था। उल्‍टे स्‍टेनो की तहरीर पर उमापति के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया। स्‍टेनो पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाते हुए सुभासपा ने बांसगांव तहसील घेरने की बात कही थी लेकिन स्‍टेनों के खिलाफ ऐक्‍शन की बात पर सात मार्च का घेराव स्‍थगित कर दिया गया था। सात मार्च को तय कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर यहां पहुंचे लेकिन धरना की बजाय पार्टी नेता के घर पहुंचे। वहां मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि आरोपी दरोगा और सिपाही को निलम्बित किया जा चुका है। मुकदमा भी दर्ज हुआ है। एसओ के खिलाफ भी विभागीय जांच की जा रही है। बताया कि डीएम और एसपी से इस सम्बंध में हमारी बात हुई है। उन्होंने सभी दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसके लिए हम हर लड़ाई को तैयार हैं। हुआ क्‍या था? सुभासपा के बांसडीह विस क्षेत्र के प्रभारी उमापति राजभर के अनुसार, मंगलवार को वे बांसडीह तहसील में गये थे। वहां एसडीएम (बांसडीह) के स्टेनो ने उनके पैर पर कार चढ़ा दी। इसे लेकर विवाद हुआ, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने सलटा दिया। सुभासपा नेता का आरोप है कि स्टेनो ने कोतवाली में फोन कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे एसआई रंजीत विश्वकर्मा व शैलेश उसे तहसील से पकड़कर कोतवाली ले गये तथा एक कमरे में बंद कर कोतवाल संजय सिंह की मौजूदगी में पट्टे से पिटाई की। उमापति ने इस प्रकरण की जानकारी पार्टी नेताओं को दी तो विवाद ने तूल पकड़ लिया। पार्टी के शीर्ष नेता कार्यकर्ता के समर्थन में उतर आए। उन्‍होंने अल्टीमेटम दिया कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सात मार्च को बांसडीह कोतवाली का घेराव करेंगे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी शामिल होंगे। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारी ने आरोपी एसआई और सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ

बलौदाबाजार बलौदाबाजार नगर में शनिवार का दिन भारी गहमा-गहमी वाला रहा. एक ओर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्षदों ने आमंत्रण पत्र में उनके वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अलग से नगरपालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया. इन सबके बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने पहले दो बार और एक बार मेरी पत्नी, स्वर्गीय अंजु जैन को नेतृत्व प्रदान किया था. अब पुनः चौथी बार मुझे नगर विकास का दायित्व सौंपा गया है. इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए काम ऐसा होगा कि भाजपा के साथ मेरा भी नाम हो. बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राजनैतिक विवादों में घिरा रहा. बता दें कि जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा प्रत्याशी और पार्षदों को शपथ दिलाने की व्यवस्था जिला ऑडिटोरियम में की गई थी, जहां प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. वहीं कांग्रेस पार्षदों को नगर पालिका के सभाकक्ष में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित अन्य की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई. दरअसल यह विवाद की स्थिति आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं होने के बाद बनी. अलग-अलग शपथग्रहण बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता ने दोनों स्थानों पर अध्यक्ष सहित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के प्रभाव में प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आमंत्रण पत्र में उनके नेताओं का सम्मान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया. कांग्रेस ने कलेक्टर से अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने की मांग की थी, जिसे मानते हुए नगर पालिका के सभाकक्ष में कांग्रेस पार्षदों के लिए शपथ समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की गई. हालांकि इस घटनाक्रम के बाद अब शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस समय हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार थी और अब नगर पालिका में जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. उन्होंने कांग्रेस के बहिष्कार पर कहा कि यह आयोजन प्रशासन के तरफ से किया गया था, जिसमें सभी को आना चाहिए था. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगर पालिका की जो मूलभूत समस्याएं हैं सड़क, बिजली, पानी को उसे दूर करने का काम किया जाएगा. कांग्रेस के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है सभी को आमंत्रण दिया गया था. इस विवाद पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं था. और भाजपा ने नगर की स्वस्थ परंपरा को दूषित करने का प्रयास किया है हम धन्यवाद देते हैं कलेक्टर दीपक सोनी को जिन्होंने हमारी मांग मानकर अलग से शपथग्रहण कराया. कांग्रेस विकास की सोच रखती है नगर का विकास होगा और यदि गलत हुआ तो पुरजोर विरोध करेंगे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet