When the mother did not give him money to drink alcohol, the son murdered her.
- अंतिम संस्कार की रच रहा था साजिश,पुलिस ने शव यात्रा रोककर किया खुलासा।
- लोहे के पाईप और चप्पल से की थी पिटाई।
- आरोपी गिरफ्तार, कबूला जुर्म।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जन्म देने वाली मां एवं बेटे के के रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला मंगलवार बैतूल जिले के थाना आमला अंतर्गत आने वाली बोड़खी चौकी के भीमनगर क्षेत्र में प्रकाश में आया है। घटनाक्रम में नशे का आदि कलयुगी बेटे ने हीअपनी सगी मां की शराब के लिए पैसे नहीं देने की बात को लेकर लोहे के पाईप एवं चप्पलों से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं साक्ष्य छिपाने के लिए अंतिम संस्कार के लिए बेटा साजिश भी रच रहा था।जिसका आमला पुलिस ने मृतिका की बहन की सूचना पर शव यात्रा रखवाकर मामले का खुलासा किया।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार
आमला थाना क्षेत्र में नशे की लत ने एक बेटे को हैवान बना दिया। शराब के लिए पैसे न देने पर 32 वर्षीय दीपांशु गुजरे ने अपनी 62 वर्षीय मां शकुंतला गुजरे की लोहे के पाइप और चप्पल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए खून को पानी से साफ कर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव यात्रा रुकवाकर मामले का खुलासा कर दिया।
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सूचनाकर्ता अंजनी उबनारे निवासी सौंसर, जिला पांढुर्णा ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी बहन शकुंतला गुजरे निवासी पुरानी पुलिस चौकी के पास बोडखी की शव यात्रा निकाली जा रही है। शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई गई।सूचना पर आमला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी आमला में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेमरेजिक शॉक पाया गया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
मर्ग जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के बेटे दीपांशु पिता कमलाकर गुजरे उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी चौकी के पास बोडखी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब का आदी है और एक साल तक भोपाल के नशा मुक्ति केंद्र में रहा था। एक माह पूर्व आमला लौटने के बाद वह मां से शराब के लिए पैसे मांगता था। पैसे देने से मना करने पर उसने लोहे के पाइप और चप्पल से मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए खून को पानी से साफ कर दिया और अंतिम संस्कार करने ले जा रहा था।

यह सामान किया जप्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, चप्पल, मृतिका के कपड़े और चादर जप्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना आमला में अपराध क्रमांक 121/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर धारा 238 बीएनएस का इजाफा किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही विशेष भूमिका
मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी आमला शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। टीम में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक बलराम यादव, प्रआर विकास वर्मा, प्रआर संतोष मालवीय, आर नागेंद्र सिंह, आर आदेश कवरेती, आर पलक सोलंकी, सै गणेश डेंगे, सै शोभाराम पुंडे शामिल रहे।
एसपी की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने आमजन से अपील की है कि परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद, मानसिक तनाव या नशे की समस्या होने पर समय रहते परामर्श और सहायता लें। किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर अपराधों को रोका जा सके।









