LATEST NEWS

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 10 मार्च को जॉब फेयर का आयोजन

रायपुर नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा सोमवार, 10 मार्च को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सोमवार, 10 मार्च सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड रायपुर और सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव एवं कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कितनी मिलेगी सैलरी? बता दें कि चयन के पश्चात आवेदकों को उनके पद के अनुसार ₹8,300 से ₹30,000 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, स्वयं के दुपहिया वाहन का लाइसेंस, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

Youtube की बड़ी कार्रवाई: 48 लाख चैनल्स सहित 29 लाख वीडियो हटाए

 नई दिल्ली Youtube अपनी पॉलिसी को लेकर काफी सख्त है। अभी कंपनी की तरफ से ऐसे चैनल और क्रिएटर्स पर कार्रवाई भी की जा रही है जो पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे हैं। YouTube ने कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले वीडियो पर सख्त कार्रवाई करते हुए अक्टूबर से दिसंबर 2023 के बीच 29 लाख वीडियो प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। यह संख्या दुनिया के किसी भी देश में हटाए गए वीडियो में सबसे अधिक है। YouTube की हालिया रिपोर्ट बताती है, यह पिछले तिमाही की तुलना में करीब 32% ज्यादा है। 2020 के बाद से भारत में हटाए जा रहे वीडियो की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इस मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। YouTube का ऑटोमैटेड सिस्टम कर रहा निगरानी Youtube की तरफ से ऑटोमैटेड कंटेंट मॉडरेशन टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मदद से वीडियो की पहचान की जाती है। साथ ही पॉलिसी का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई भी की जाती है। रिपोर्ट पर नजर मारें तो पता चलता है कि 99.7% वीडियो इसी सिस्टम द्वारा फ्लैग किए गए हैं। भारत समेत दुनियाभर में YouTube ने स्पैम, स्कैम और गलत जानकारी देने वाले 81.7% वीडियो डिलीट किए हैं। इसके अलावा, 6.6% वीडियो उत्पीड़न, 5.9% बच्चों की सुरक्षा, और 3.7% हिंसा से जुड़े होने के कारण हटाए गए। न केवल वीडियो, बल्कि YouTube ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 के बीच लगभग 48 लाख चैनल्स पर भी कार्रवाई की है। साथ ही, 130 करोड़ से ज्यादा ऐसे कमेंट्स भी डिलीट कर दिए हैं जो पॉलिसी को ब्रेक कर रहे थे। ये एक बड़ी कार्रवाई है। क्योंकि बीते कई महीनों से ऐसे वीडियो पर कार्रवाई की बात हो रही थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि ऐसे वीडियो को हटा दिया गया है। ऑनलाइन गैंबलिंग को प्रमोट करने वालों पर होगी कार्रवाई Google ने अभी एक नई पॉलिसी बनाई है। इसमें ऐसे क्रिएटर्स पर भी कार्रवाई हो सकती है जो गैंबलिंग साइट्स या ऐप्स को प्रमोट करते हैं। इस पॉलिसी को नहीं माननें पर क्रिएटर्स के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और ऐसे चैनल्स को ब्लॉक किया जा सकता है। दरअसल इसमें भी कुछ टर्म एंड कंडीशन को जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि ऐसे किसी भी ऐप को प्रमोट नहीं किया जा सकता है जो गूगल अप्रूव्ड नहीं है। अगर ऐसे किसी का भी इस्तेमाल किया जाता है तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।

वैकल्पिक पशु चिकित्सा से कम खर्च पर आसानी से पशुओं की बिना किसी दुष्प्रभाव के चिकित्सा की जा सकती

भोपाल पशुओं की वैकल्पिक पशु चिकित्सा पद्धति पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल पलाश रेसीडेंसी में 11 एवं 12 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से होगा। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं मध्य प्रदेश राज्य पशु चिकित्सा परिषद के समन्वय से आयोजित इस कार्यशाला में दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के विषय विशेषज्ञ अभय महाजन, प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव, अध्यक्ष, वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया उमेश चंद्र शर्मा शामिल होंगे। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदेश के पशु चिकित्सकों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें लगभग 110 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। कार्यशाला में वैकल्पिक पद्धति से पशुओं की चिकित्सा किए जाने संबंधी एक पॉलिसी बनाने का भी कार्य किया जाना है। इससे शासन द्वारा वैकल्पिक पशु चिकित्सा पद्धति को पशुओं की चिकित्सा के लिए प्रदेश में लागू किया जा सके । देश में आदिकाल से पारंपरिक एवं वैकल्पिक पशु चिकित्सा पद्धति का उपयोग किया जाता था। इसे पुनः पशुओं की चिकित्सा में बढ़ावा देने एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्य शाला आयोजित की जा रही है। वर्तमान में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के कारण मनुष्यों एवं पशुओं में जीवाणु रोधी दवाइयाँ के प्रति प्रतिरोधकता का बढ़ना महामारी का रूप ले रहा है, जो एक भयानक वैश्विक खतरा बनता जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति से एवं एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से इसका दुष्प्रभाव मनुष्य एवं पशुओं में देखा जा रहा है। इसके कारण एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस की वैश्विक समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे निपटने के लिये अल्टरनेट वेटरनरी प्रैक्टिस जैसे आयुर्वेद, होम्योपैथी, पारंपरिक चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा इत्यादि का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे कम खर्च पर आसानी से पशुओं की बिना किसी दुष्प्रभाव के चिकित्सा की जा सकती है।  

गर्भावस्था में बढ़ा हुआ वजन आसानी से होगा कम, बस डेली रूटीन में शामिल कर ले यें ड्रिंक्स

गर्भावस्था के बाद वजन कम करना महिलाओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. हार्मोनल परिवर्तन, जीवनशैली में बदलाव और मेटाबॉलिज्म परिवर्तनों के कारण बढ़े हुए वजन को कम करना काफी मुश्किल हो जाता है. कई अध्ययनों के अनुसार, नींद की कमी, तनाव, शारीरिक गतिविधि में कमी और आहार में परिवर्तन जैसे कारण इस अवधि में वजन घटाने को और मुश्किल बना देते हैं. हालांकि अगर आप अपने मेटाबॉलिज्म को मेंटेन रखते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करते हैं तो आपको वजन घटाने के साथ-साथ प्रेग्नेंसी की दिक्कतों से रिकवरी में भी मदद मिल सकती है. 1. गुनगुना पानी और नींबू नींबू पानी पाचन में सहायता करता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और हाइड्रेशन में मदद करता है. इस ड्रिंक में मौजूद विटामिन सी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करता है. जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि नींबू में पॉलीफेनोल नामक कुछ यौगिक होते हैं, जो खानपान से होने वाले मोटापे को रोकने के लिए फायदेमंद होते हैं. यही कारण है कि यह प्रसव के बाद वजन घटाने के लिए एक बहुत ही प्रभावी ड्रिंक है. अगर आप इसे अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनाना चाहते हैं तो इसमें चीनी न डालें. साथ ही बेहतर अवशोषण के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें. 2. मेथी का पानी प्रसव के बाद वजन घटाने में तेजी लाने के लिए एक और बढ़िया ड्रिंक है मेथी का पानी. जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिकल साइंसेज में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि मेथी के बीज ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. ये स्तनपान कराने वाली माताओं में स्तनपान को भी बढ़ावा देते हैं जो न केवल इस ड्रिंक को प्रसव के बाद वजन घटाने के लिए अच्छा बनाता है बल्कि दूध के उत्पादन में भी मदद करता है. इस ड्रिंक को बनाने के लिए बीजों को रात भर भिगोएं और ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए सुबह पिएं. 3. ग्रीन टी ग्रीन टी में कैटेचिन होता है जो मेटाबॉलिज्म और फैट लॉस को बढ़ावा देता है. यह प्रसव के बाद रिकवरी के लिए जरूरी एंटीऑक्सिडेंट भी देता है. जर्नल क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि ग्रीन टी की अच्छी खुराक से तीन महीने में महिलाओं में काफी वजन कम हुआ, कमर का साइज कम हुआ और कुल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल प्लाज्मा के स्तर में लगातार कमी आई.  

हम अपने मुसलमान भाइयों को भी कहेंगे कि वह हमारे साथ होली खेलकर होली का मजा लें: मंत्री विजयवर्गीय

इंदौर  भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार होली को लेकर कैबिनेट मंत्री बयान दिया है. कैलाश विजयवर्गीय ने गंगा जमुनी तहजीब के तहत होली मनाने की अपील की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को छावा फिल्म दिखाने के दौरान कहा इस साल होली का त्योहार पवित्र रमजान माह में शुक्रवार के दिन आ रहा है, सभी को साथ में मिलकर होली मनाना चाहिए. कैलाश विजयवर्गीय की गंगा-जमुनी अपील दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं को छावा फिल्म दिखाने मंगल सिटी मॉल पहुंचे थे. जहां कैबिनेट मंत्री ने चर्चा के दौरान कहा “हमारे देश में गंगा जमुनी तहजीब रही है. हम इसलिए अपने मुसलमान भाइयों को भी कहेंगे कि वह हमारे साथ होली खेलकर होली का मजा लें. कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने कहा “आजकल कुछ मुस्लिमों कट्टरों ने वीडियो के जरिए भ्रम पैदा कर रखा है. जिसके कारण ऐसी स्थिति होती है. इसलिए मैं मुसलमान भाइयों से कहूंगा कि पहले इस बात का पता लगाएं कि उनके पूर्वज कौन थे, क्योंकि मुस्लिमों के पूर्वजों ने तो वृंदावन में भगवान कृष्ण के साथ भी होली खोली है.” अबू आजमी को बताया पागल वहीं अबू आजमी के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा “अबू आजमी पागल व्यक्ति है, जो वर्तमान के जागरण समाज के बीच ऐसी बेहूदी बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा मैं वहां के मुख्यमंत्री को पर्सनली कहूंगा कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा दी जाए. जिससे कि भविष्य में बोलने से पहले लोगों को सबक मिल सके.” आपको बता दें इस बार होली जुम्मे के दिन 14 मार्च को पड़ रही है. रमजान माह में होली खेलने के दौरान सांप्रदायिक विवाद को लेकर विशेष सतर्कता रखने की भी बात की जा रही है. यही वजह है कि कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की होली का पर्व साल में एक बार आता है, लेकिन जुमा हर सप्ताह होती है, इसलिए मुस्लिम भाइयों को बड़ा दिल रखना चाहिए.”

भगोरिया पर्व का अंचल में उल्लास,मादलों की थाप पर झूमे आदिवासी, गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

आलीराजपुर/झाबुआ आदिवासी अंचल में प्रमुख सांस्कृतिक पर्व भगोरियों मेलों की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। अब 13 मार्च तक अंचल सांस्कृतिक उत्सव के उल्लास में डूबा रहेगा। पहले दिन झाबुआ-आलीराजपुर जिले के वालपुर, कट्ठीवाड़ा, उदयगढ़, बड़ी, भगोर, बेकल्दा, मांडली व कालीदेवी में मेले लगे। हजारों की संख्या में लोग इनमें मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर पारंपरिक नृत्य करते हुए निकले। युवतियां भी पारंपरिक गेर भगोरिया का सबसे बड़ा आकर्षण रही। बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग भगोरिया उत्सव में शामिल होने के लिए आए। शनिवार को झाबुआ-आलीराजपुर जिले में नानपुर, उमराली, राणापुर, मेघनगर, बामनिया, झकनावदा व बलेड़ी में भगोरिया मेला लगेगा। इसके अलावा धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा में भी मेलों की धूम रहेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व शुरू हुए मेलों में आधुनिकता भी दिखी। भगोरिया को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। वरिष्ठ लेखक आरएस त्रिवेदी ने बताया कि भगोर नामक गांव माताजी के श्राप से उजड़ गया था जो बाद में वापस बसा। इस खुशी में वहां वार्षिक मेला आयोजित किया गया। बाद में इस तरह के मेले अन्य कस्बों में भी लगने लगे, चूंकि यह परंपरा भगोर की तर्ज पर शुरू हुई थी, इसलिए इसका नाम भगोरिया पड़ गया। एक अन्य प्रथा के अनुसार होली के सात दिन पहले आने वाले हाट प्राचीनकाल में गुलालिया हाट कहे जाते थे। भगोरिया हाट कहने लगे गुलालिया हाट ही बाद में भगोरिया हाट कहे जाने लगे। सभी ग्रामीण हाट बाजार स्थल पर ही एकत्रित हो जाते। गुलाल उड़ती और उल्लास भरा वातावरण छा जाता। रियासत काल में राजा व जागीरदार भी इसमें शामिल होते थे। वे होली की गोट यानी पुरस्कार स्वरूप कुछ नगदी व वस्तु अपनी प्रजा के बीच बांटते थे। अब यह भूमिका जन प्रतिनिधियों के हिस्से में आ गई है। भगोरिया हाटों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस का कहना है कि भगोरिया हाटों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भगोरिया में हथियारों के प्रदर्शन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश अथवा ऑडियो-वीडियो वायरल करने पर भी सख्त कार्रवाई होगी। भगोरिया उत्सव में निकलती है गेर बता दें कि आदिवासी अंचल में होली से एक सप्ताह पूर्व से नगर, कस्बे व ग्राम में हाट बाजार के दिन भगोरिया हाट की परंपरा रही है। यह लोक पर्व देश-विदेश में मशहूर है। भगोरिया हाट में आदिवासी समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होते हैं तथा ढोल-मांदल की थाप व बांसुरी की तान के साथ नृत्य करते हुए गेर निकाली जाती है। यह गेर भगोरिया का सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें आदिवासी समाज की पुरातन पारंपरिक संस्कृति के रंग बिखरते हैं। यही कारण है कि देश के साथ ही विदेश से भी लोग भगोरिया उत्सव देखने के लिए आते हैं। कब-कहां पर भगोरिया हाट     07 मार्च– वालपुर, कट्ठीवाड़ा, उदयगढ़, भगोर, बेकल्दा, मांडली व कालीदेवी।     08 मार्च- नानपुर, उमराली, राणापुर, मेघनगर, बामनिया, झकनावदा व बलेड़ी।     09 मार्च– छकतला, कुलवट, सोरवा, आमखुट, झाबुआ, झिरण, ढोल्यावाड़, रायपुरिया, काकनवानी व कनवाड़ा।     10 मार्च– आलीराजपुर, आजादनगर, पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बड़ा गुड़ा व मेड़वा।     11 मार्च– बखतगढ़, आंबुआ, अंधारवाड़, पिटोल, खरडू, थांदला, तारखेड़ी व बरवेट।     12 मार्च– बरझर, खट्टाली, चांदपुर, बोरी, उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोड़ायता, कल्याणपुरा, मदरानी व ढेकल।     13 मार्च– फुलमाल, सोंडवा, जोबट, पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई व चौनपुरा। आदिवासी समाज के लिए खास है भगोरिया पर्व, लड़के-लड़कियां चुनते हैं मनपसंद हमसफर आदिवासी संस्कृति का पर्व भगोरिया की शुरुआत होने जा रही है. सात दिनों तक चलने वाला यह पर्व मुख्य रुप से आदिवासी क्षेत्र धार, झाबुआ, खरगोन, अलीराजपुर, करड़ावद जैसे क्षेत्र में विशेष रूप से मनाया जाता है. जिन अंचलों में आदिवासी समाज बड़ी संख्या में रह रहे हैं, वहां पर यह विशेष रुप से पूरे धूम धाम से मनाया जाता है. इसी कड़ी में राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले के कई गांवों में भगोरिया पर्व की धूम देखने को मिल रही है. सीहोर जिले के बिलकिसगंज, लाडकुई, ब्रिजिशनगर, सिद्दीकगंज, कोलारडेम क्षेत्र में हाट के दिन भगोरिया पर्व आयोजित होगा.  प्रदेश भर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आज 18 मार्च से भगोरिया लोकपर्व की शुरुआत होगी. 24 मार्च को होली दहन के साथ पर्व का समापन होगा. क्यों पड़ा भगोरिया नाम? भगोरिया महोत्सव आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. भगोरिया में आदिवासी समुदाय की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. ऐसी मान्यता है कि भगोरिया की शुरुआत राजा भोज के समय से हुई थी. उस समय दो भील राजाओं कासूमार और बालून ने अपनी राजधानी भगोर में मेले का आयोजन करना शुरू किया. धीरे-धीरे आसपास के भील राजाओं ने भी इन्हीं का अनुसरण करना शुरू किया, जिससे हाट और मेले को भगोरिया कहने का चलन बन गया. सभी को रहता है बेसब्री से इंतजार भगोरिया हाट में जाने के लिए बड़े, बूढ़े, बच्चे, युवा, युवतियां, महिलाएं हर कोई लालायित रहता है. एक महीने पहले से ही आदिवासी समाज भगोरिया पर्व की तैयारियों में जुट जाता है. आदिवासी युवतियां नए पारम्परिक परिधान पहनकर इस मेले में आती हैं. श्रृंगार करती हैं, तो युवा भी सजधज कर बंसी की धुन छेड़ने लगते हैं. आदिवासी जन ढोल मांदल कसने लग जाते हैं. चारों तरफ उत्साह और उमंग का वातावरण रहता है. खेतों में गेहूं और चने की फसल के साथ वातावरण में टेसू, महुआ, ताड़ी की मादकता अपना रस घोलती है. तैयार किया जात विशेष ढोल हाट में जगह-जगह भगोरिया नृत्य में ढोल की थाप, बांसुरी, घुंघरुओं की ध्वनियां सुनाई देती हैं, यह दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है. इस पर्व के लिए बड़ा ढोल (मांदल) विशेष रूप से तैयार किया जाता है, जिसमें एक तरफ आटा लगाया जाता है. ढोल वजन में काफी भारी और बड़ा होता है. पर्व में ऐसे तय होते हैं रिश्ते भगोरिया मेले में युवक युवतियां एक ही रंग के वेश-भूषा में नजर आते हैं. इस दौरान कई युवक युवतियों का रिश्ता भी तय हो जाता है. भगोरिया में आने वाले युवक-युवतियां अपने लिए जीवन साथी की तलाश भी करते हैं. इनमें आपसी रजामंदी जाहिर करने का तरीका भी बेहद निराला होता है. सबसे पहले लड़का लड़की को पान खाने के लिए देता है. अगर लड़की पान खा लेती है, तो रिश्ता हां समझा जाता है. इसके बाद … Read more

ट्राईबल मार्ट पायलट प्रोजेक्ट आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी

 खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डी मार्ट की तर्ज पर प्रदेश में ट्राईबल मार्ट भी खोले जाएंगे, जिसका संचालन खुद महिलाएं करेंगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी। मंत्री शाह ने कहा कि इसके लिए एक एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत से ये ट्राइबल मार्ट बनाया जाएगा। जिसमें दो करोड़ रुपए का लोन महिलाएं को दिया जाएगा जिससे वह अपना रोजगार चला सके। मंत्री विजय शाह ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर इतनी बड़ी सौगात बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दी जा रही है। मैं समझता हूं कि महिला दिवस के मौके पर इससे बड़ी सौगात हमारी बहनों के लिए हो ही नहीं सकती है।

मध्य प्रदेश के लाखों श्रमिकों के महंगाई भत्ते की नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू की गई

भोपाल मध्य प्रदेश के लाखों श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने वेतन के साथ दिए जाने वाले परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की है।नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू की गई है, ऐसे में एरियर का भी भुगतान होगा।इस संबंध में श्रम विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। यह वृद्धि जनवरी से जून 2024 के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई 2 पाइंट की वृद्धि के आधार पर की गई है। इससे पहले श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की गई थी, जिसका लाभ 1 मार्च 2025 से मिलेगा। बता दे कि हाल ही में इंदौर हाईकोर्ट ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को चुनौती देने वाली याचिका पर अहम फैसला सुनाया है। इसके बाद ही श्रम विभाग ने न्यूनतम वेतन वृद्धि के बाद अब महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। जानें किसे कितनी मिलेगी राशि?     श्रम विभाग के आदेश के तहत, 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक इन श्रमिकों को 2225+50=2275 रुपए प्रति माह महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यानी प्रतिदिन उन्हें 87 रुपए 50 पैसे डीए मिलेगा।     इसमें अकुशल कर्मचारियों को 9575 रुपए मानदेय और 2275 रुपए महंगाई भत्ता मिलेगा।     अर्द्धकुशल श्रमिकों को मानदेय 10571 रुपए, कुशल श्रमिकों को 12294 रुपए और उच्च कुशल श्रमिकों को 13919 रुपए और महंगाई भत्ता सभी को 2275 रुपए ही मिलेगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का न्यूनतम वेतन बढ़ा     दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए भी खुशखबरी है। श्रम आयुक्त इंदौर ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए 1 अप्रैल से 30 दिसंबर 2024 तक के लिए न्यूनतम वेतन भुगतान के आदेश जारी कर दिए।     इससे प्रदेश के 10 लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं श्रमिक लाभान्वित होंगे। इस फैसले से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में अप्रैल 2024 से प्रतिमाह 2225 रुपये की वृद्धि होगी।     इसके तहत अकुशल मासिक वेतन 11800, अर्ध कुशल श्रमिक को 12796, कुशल श्रमिक को 14519, उच्च कुशल को 16144 मासिक वेतन प्राप्त होगा।     माह के चार रविवार के अवकाश का अतिरिक्त वेतन प्राप्त होगा।दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में एक अक्टूबर 2024 से 2275 रुपये प्रतिमाह या 87.50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के आदेश जारी किए

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार भी भारतीय टीम इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बाजी मारेगी

 इंदौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल का इंतजार पूरे देशवासियों को है। हर भारतवासी के दिल की ख्वाहिश है कि टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर फाइनल जीते और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बने। इसी बीच सट्टा बाजार में भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर दांव लगाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर सट्टा बाजार (Indore Satta Bazar) ने भी फाइनल मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी की है। बता दें कि इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के दौरान सटीक साबित हुई थी। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक हुए मुकाबलों में इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। इंडिया अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है तो वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ ग्रुप मुकाबले में इंडिया के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में फाइनल मुकाबला कांटे का होने का अनुमान है। इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के मुताबिक फाइनल में इंडिया टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है इसलिए इंदौर सट्टा बाजार में इंडिया का भाव 43 पैसे और न्यूजीलैंड का भाव 57 पैसे चल रहा है। फलोदी सट्टा बाजार ने भी की भविष्यवाणी इंदौर सट्टा बाजार से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार भी भारतीय टीम इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बाजी मारेगी और विजेता बनेगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने हेल्थ सेक्टर में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए हेल्थ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2020 में बदलाव

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने हेल्थ सेक्टर में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए हेल्थ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2020 में बदलाव कर नए सिरे से लागू करने की बात कही है। इस पॉलिसी के तहत छोटे शहरों में नए मल्टी और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने पर 20 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। यही नहीं इस काम को करने के लिए मोहन सरकार जमीन भी सस्ते दामों पर देगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद भी करेगी। इससे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहर इस पॉलिसी में शामिल नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई नीति बनाई है। इस नीति का नाम हेल्थ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी है। इसके तहत अगर कोई निजी कंपनी छोटे शहरों में नए अस्पताल खोलती है, तो सरकार उन्हें अच्छी खासी मदद देगी। इससे लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस नीति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस तरह काम करेगी सब्सिडी यह सब्सिडी अधिकतम 100 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और 50 बेड वाले सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए उपलब्ध होगी। यह बी और सी कैटेगरी के शहरों पर लागू होगी। अगर कोई कंपनी 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करती है, तो उसे सीसीआईपी के तहत और भी छूट मिल सकती है। बी कैटेगरी के जिलों में मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए 15 करोड़ और सी कैटेगरी के लिए 20 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए बी कैटेगरी में 12 करोड़ और सी कैटेगरी में 16 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। यह सब्सिडी 7 सालों में बराबर किस्तों में दी जाएगी।

मध्‍य प्रदेश में नई ईवी पाॅलिसी लागू : अब ईवी चार्जिंग एवं सर्विस सेंटर लगाने के लिए अग्निशम विभाग द्वारा अनुमोदन लेना होगा

भोपाल मध्य प्रदेश की इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025 लागू कर दी गई है। इलेक्ट्रानिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग एवं सर्वि सेंटर के लिए विकास मापदंड निर्धारित करने की अधिसूचना  जारी कर दी गई। नई नीति के तहत सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशनों के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। राजमार्गों, प्रमुख सड़कों पर प्रत्येक 25 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन, राजमार्गों पर प्रत्येक 100 किलोमीटर पर लंबी दूरी/ हेवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक वाहन के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन (दोनों तरफ) लगाए जाएंगे। प्रत्येक एक किमी बाई, एक किमी ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन होगा। नीति अवधि के अंत तक सभी पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट लगाया जाएगा। ईवी चार्जिंग एवं सर्विस सेंटर ऐसी सड़क पर स्थापित नहीं किए जाएंगे जिन पर राइट ऑफ वे 30 मीटर से कम हो। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को चार्जिंग स्टेशन लगाने पर विशेष छूट दी जाएगी। अब विकास अनुज्ञा में भूमि स्वामित्व बदला जा सकेगा अब विकास अनुज्ञा में भूमि स्वामित्व में परिवर्तन किया जा सकेगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। राज्य सरकार ने तेरह साल पुराने मप्र भूमि विकास नियम 2012 में बदलाव कर संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत यदि स्थल रेलवे परिसर से 30 मीटर की दूरी के भीतर हो तो, रेल विभाग की पूर्व सहमति से इस संबंध में शिथिलता प्रदान की जा सकेगी। ईंधन भराव केंद्र के नए मापदंड बने     भूमि विकास नियमों में ईंधन भराव केंद्र यानि पेट्रोल, सीएनजी आदि पंप स्थापित करने के नए मापदंड प्रविधानित किए गए हैं।     50 हजार से कम एवं पांच लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले निवेश क्षेत्र में ईंधन भराव केंद्र 20 गुणित 20 मीटर में तथा विभिन्न सुविधाओं वाला केंद्र 35 गुणित 35 मीटर में बन सकेगा।     जलस्रोत के उच्चतम जल स्तर के क्षेत्र में ईंधन केंद्र की अनुमति नहीं होगी। विभिन्न सुविधाओं वाले ईंधन केंद्र में वर्कशाप, स्नेक्स स्टाल, एटीएम, मल्टी लेवल पार्किंग इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन एवं बैटरी स्वेपिंग भी मान्य होंगे।     सभी ईंधन भराव केंद्र में महिला तथा पुरुष शौचालय, पीने के पानी, आग बुझाने के उपकरण की व्यवस्था अनिवार्य होगी।     इसी प्रकार, अब 425 वर्गमीटर के बजाए 200 वर्गमीटर या अधिक के भूखंडो पर 2.4 मीटर की स्पष्ट ऊंचाई के साथ पार्किंग क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा।  

फ्रांस ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया में सबसे बड़े हाइड्रोजन भंडार को खोजने की ऐलान किया

पेरिस फ्रांस ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया में सबसे बड़े हाइड्रोजन भंडार को खोजने की ऐलान किया है। यह भंडार मोसेल क्षेत्र में फोल्सविलर की मिट्टी के नीचे दबा है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस प्राकृतिक हाइड्रोजन भंडार की कुल मात्रा 46 मिलियन टन है। वर्तमान में इस हाइड्रोजन भंडार की कीमत 92 ट्रिलियन डॉलर है, जो समय के साथ कई गुना ज्यादा हो सकती है। इसे फ्रांस के लिए एक छिपा हुआ खजाना माना जा रहा है, जो ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। इस हाइड्रोजन भंडार की खोज को जियोरिसोर्सेज प्रयोगशाला और सीएनआरएस के शोधकर्ताओं ने अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि यह खोज पूरी तरह से अप्रत्याशित थी। वैज्ञानिक शुरू में मीथेन की खोज कर रहे थे, लेकिन इसके बजाय उन्हें 1,250 मीटर भूमिगत प्राकृतिक हाइड्रोजन का एक विशाल भंडार मिला। यह खोज दुनिया के सालाना ग्रे हाइड्रोजन उत्पादन के आधे से अधिक का प्रतिनिधित्व करती है, लेकिन इसके साथ आने वाले कार्बन उत्सर्जन के बिना। सफेद हाइड्रोजन दूसरों से अलग कैसे यह सफेद हाइड्रोजन अपने प्रसिद्ध हरे और ग्रे समकक्षों से अलग है। इसके लिए जटिल औद्योगिक उत्पादन की आवश्यकता नहीं होती है, न ही यह CO2 उत्सर्जन उत्पन्न करता है। इसके बजाय, यह पृथ्वी की सतह के नीचे स्वाभाविक रूप से मौजूद है, जिसका दोहन किया जाना बाकी है। यदि इसका सही तरीके से दोहन किया जाए, तो यह संसाधन दुनिया भर में ऊर्जा के उत्पादन और उपभोग के तरीके को फिर से परिभाषित कर सकता है। सफेद हाइड्रोजन: स्वच्छ ऊर्जा का सबसे बड़ा सोर्स वर्षों से, हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था दो प्रमुख बाधाओं से पीछे रह गई है। पहली है ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की लागत और जटिलता, जिसके लिए बड़ी मात्रा में नवीकरणीय बिजली की आवश्यकता होती है। दूसरा है ग्रे हाइड्रोजन से जुड़ा प्रदूषण, जो जीवाश्म ईंधन से प्राप्त होता है। सफेद हाइड्रोजन इन चुनौतियों को एक झटके में खत्म कर सकता है। यह पहले से ही मौजूद है, निकाले जाने के लिए तैयार है, जो एक स्वच्छ, कम लागत वाला और अत्यधिक कुशल विकल्प प्रदान करता है। कोई ऊर्जा इलेक्ट्रोलिसिस नहीं, कोई जीवाश्म ईंधन निर्भरता नहीं – बस बिजली का एक प्राकृतिक स्रोत है जिसे अनलॉक किए जाने का इंतजार है। स्वच्छ ईंधन स्रोत से दुनिया को होगा फायदा इसकी क्षमता बहुत अधिक है। यदि इसी तरह की भूवैज्ञानिक संरचनाएं कहीं और मौजूद हैं, तो यह सस्टिनेबल एनर्जी प्रोडक्शन में वैश्विक क्रांति का द्वार खोल सकता है। दुनिया भर के देशों को अचानक से स्वच्छ ईंधन स्रोत तक पहुंच मिल सकती है, वो भी बिना महंगे हाइड्रोजन उत्पादन बुनियादी ढांचे में निवेश किए। हाइड्रोजन की दौड़ में फ्रांस का रणनीतिक लाभ ऊर्जा नवाचार के बारे में सोचते समय लोरेन शायद पहली जगह न हो, लेकिन यह खोज इस क्षेत्र को सुर्खियों में ला सकती है। फ्रांस के लोरेन की बदल जाएगी सूरत कभी कोयला और इस्पात उद्योगों का केंद्र रहे लोरेन के पास अब हाइड्रोजन उत्पादन में अग्रणी बनने का सुनहरा अवसर है। इसके निहितार्थ बहुत बड़े हैं। निष्कर्षण से लेकर हाइड्रोजन आधारित उद्योगों तक, रोजगार सृजन में उछाल आ सकता है। स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं का पुनरुद्धार संभव है, परित्यक्त खनन क्षेत्रों को ऊर्जा केंद्रों में बदलना संभव है। राष्ट्रीय स्तर पर, फ्रांस यूरोप की ऊर्जा स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम कर सकता है। यदि फ्रांस तेजी से आगे बढ़ता है, तो यह सफेद हाइड्रोजन उत्पादन में अग्रणी हो सकता है, अपनी विशेषज्ञता का निर्यात कर सकता है और इस उभरते क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान स्थापित कर सकता है।

CM यादव ने कहा जो भी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से धर्मांतरण कराएंगे उनको फांसी देने का प्रबंध हमारी सरकार ……

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया।  मोहन यादव ने कहा जो भी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से धर्मांतरण कराएंगे उनको भी फांसी देने का प्रबंध हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। दुराचार और धर्मांतरण करने वालों को मिलेगी फांसी डॉ मोहन यादव ने कहा कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वाले मामले में सरकार बहुत कठोर है। इसलिए इस संबंध में फांसी का प्रावधान किया गया है। जोर जबरदस्ती से बहला फुसलाकर जो दुराचार करेगा, हमारी सरकार उसको छोड़ने वाली नहीं है। किसी हालत में ऐसे लोगों को जीवन जीने का अधिकार नहीं देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से धर्मांतरण कराएंगे उनको भी फांसी का प्रबंधन हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। अपराधियों के साथ कड़ाई से पेश आएगी सरकार सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसी हालत में भी ना तो धर्मांतरण ना दुराचरण किसी भी प्रकार व्यवस्थाओं के खिलाफ सरकार ने संकल्प दिया है कि समाज के अंदर कुरूतियो को गलत बातों को बढ़ावा कठोरता के साथ पेश आएंगे।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा दी जाएगी जो जबरन धर्म परिवर्तन कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जबरन धर्म परिवर्तन, दुराचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं के खाते में डाले पैसे सीएम मोहन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मध्य प्रदेश सरकार तत्पर है। एक्स हैंडल पर सीएम ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित ‘लाड़ली बहना राशि अंतरण कार्यक्रम’ में सहभागिता कर सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.27 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1552.73 करोड़ की राशि एवं ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना की 26 लाख से अधिक पात्र हितग्राही बहनों को ₹55.95 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित कर शुभकामनाएं दीं।

महिला दिवस पर मंत्री का बड़ा ऐलान,डी-मार्ट की तर्ज पर प्रदेश में खुलेंगे ट्राइबल मार्ट, महिलाएं करेंगी संचालन

Minister’s big announcement on Women’s Day, Tribal Marts will open in the state on the lines of D-Mart, women will operate them MP News: मध्य प्रदेश में महिला दिवस के अवसर पर एक बड़ा ऐलान किया गया है. डी-मार्ट की तर्ज पर ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे, जिनका संचालन आदिवासी महिलाएं करेंगी. यह परियोजना आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई है. MP Tribal Mart: मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला दिवस पर मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा  की है. उन्होंने कहा कि डी मार्ट की तरह आदिवासी ब्लॉकों में ट्राईबल मार्ट खोले जाएंगे. फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी. करोड़ों की कीमत के खुलने वाले इस ट्राइबल मार्ट काआदिवासी महिलाएं ही  संचालन करेंगी.  खंडवा में महिला दिवस के मौके पर आज कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा,मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी, जिसके के लिए एक एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपए की लगत से ये ट्राईबल मार्ट बनाया जाएगा. इसमें दो करोड़ रुपए का लोन महिलाएं को दिया जाएगा जिससे वह अपना रोजगार चला सके. मंत्री विजय शाह ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर इतनी बड़ी सौगात बहनों को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दी जा रही है. मैं समझता हूं कि महिला दिवस के मौके पर इससे बड़ी सौगात हमारी बहनों के लिए हो ही नहीं सकती आदिवासी समाज की होगी तरक्की  अगर यह प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है तो, पूरे प्रदेश में इस तरह के ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे. इससे न सिर्फ महिला सशक्तिकरण बल्कि आदिवासी समाज को भी मुख्य धारा से जोड़कर तरक्की की राह पर अग्रसर किया जा सकेगा. बता दें कि प्रदेश की मोहन सरकार सहित केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी आदिवासी समाज के लिए नित नए कदम उठा रही है. डी मार्ट की तर्ज पर ट्राइबल मार्ट की घोषणा भी उन्हीं कदमों में से इसे एक कदम माना जा रहा है.अब देखना यह है कि मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की इस घोषणा पर कितनी जल्दी और कितना अमल होता है

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login