LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।  

भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा: पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस औरनेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया

रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भूपेश बघेल के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि भाजपा इसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करार दे रही है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण : महंत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, छत्तीसगढ़िया पूर्व मुख्यमंत्री एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ED की कार्रवाई सत्तारुढ भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है. भाजपा ED, IT, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनितिक लाभ के लिये कर रही है, जो लोकतंत्र के लिये खतरा है, ये गलत परम्परा है. चरणदास महंत ने कहा, सभी कांग्रेसजन भूपेश बघेल के साथ है और इससे डरने वाले नहीं हैं, बापू के मार्गदर्शन सत्य अहिंसा को मानने वाले लोग है इस संघर्ष को परास्त करके रहेंगे. लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं : टीएस सिंहदेव टीएस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में कार्य कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का हम कड़ा विरोध करते हैं. यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इस अन्याय के विरोध में धरातल पर उतरते हुए भिलाई के लिए रवाना हो गया हूं. मैं इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे. यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है.

दबे पाँव आई मौत, खेलते – खेलते युवक को आया हार्ट अटैक

कटनी मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर में क्रिकेट खेलते – खेलते एक युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि कटनी जिले के रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर रेलवे पुल के पास रहने वाला 24 वर्षीय दिव्य गुप्ता अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए रविवार को गया था। क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिव्य की तबियत बिगड़ गई, उसके सीने में अचानक दर्द हुआ।  दिव्य ने साथ खेल रहे दोस्तों से कहा तबियत ठीक नही लग रही, थोड़ी देर ग्राउंड के बाहर आराम कर लेता हूं। कुछ देर ग्राउंड के बाहर आराम करने के बाद भी दिव्य की तबियत में कोई सुधार नहीं आया तो ग्राउंड में मैच खेल रहे दोस्त भी दिव्य के पास पहुंच गए और उसकी तबियत को देखते हुए नजदीक एक क्लिनिक में लेकर पहुँचे, जहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब आनन-फानन में दिव्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाया गया। वहीं पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।

प्रदेश पुलिस ने 18 दिनों के अंदर दूसरी मुठभेड़ एक और नक्सली को मार गिराया

मंडला। मध्य प्रदेश पुलिस ने 18 दिनों के अंदर दूसरी मुठभेड़ एक और नक्सली को मार गिराया है। मंडला जिले में पुलिस बल, हाकफोर्स और नक्सलियों के बीच रात कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा के जंगल में आमना-सामना हो गया। रात आठ बजे के करीब पुलिस ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया। आईजी संजय कुमार के मुताबिक जंगल में बल और नक्सलियों के बीच चली फायरिंग में एक नक्सली मारा गया है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। रात हो जाने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। राशन लेने के लिए नक्सली गांव में आए थे आज पता चल सकेगा कि नक्सली किस दलम में सक्रिय था और उस पर कितना इनाम था। पुलिस सूत्रों के अनुसार राशन लेने के लिए नक्सली गांव में आए थे, इसी दौरान पुलिस से उनका सामना हो गया। पुलिस ने दो अन्य सहयोगियों को भी पकड़ा है। फरवरी 2021 में भी हुई थी मुठभेड़ घना जंगल होने के कारण सर्चिंग अभियान तेज किया गया है। मौके पर अतिरिक्त बल भी भेजा गया है। बता दें कि 12 फरवरी 2021 को मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में माओवादी मैनू और गीता मारे गए थे। तीन साल में 17 नक्सली ढेर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बालाघाट पुलिस को पिछले तीन सालों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस, हाकफोर्स और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने अगस्त 2022 से 19 फरवरी 2025 तक कुल 17 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता दर्ज की है। इनमें सभी नक्सली इनामी और अधिकतर हार्डकोर थे। 19 फरवरी को पुलिस ने गढ़ी थाना क्षेत्र में सूपखार के रौंदा जंगल में चार हार्डकोर महिला नक्सली आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मड़ावी को मुठभेड़ में मार गिराया था। इन चारों नक्सलियों पर 62 लाख रुपये का इनाम था। 2022 से अब तक मारे नक्सलियों के पास से पुलिस ने मुठभेड़ में तीन एके-47 बरामद की है।

7 से ज्यादा कांग्रेसी घायल, विधानसभा घेराव के लिए एकजुट हुए थे

भोपाल  आज से बजट सत्र का आगाज है। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। उससे पहले ही विपक्ष विरोध प्रदर्शन के मूड में आ गया। विपक्ष की मांग है कि प्रदेश बजट सत्र को और आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी नेताओं ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया। सभी के चेहरे पर काला कपड़ा था तो हाथों में तख्तियां दिखीं। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुई। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के मुताबिक 10 से ज्यादा कांग्रसी घायल हुए हैं। एमपी बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी पार्टियों की मांग है कि इस बार का बजट सत्र आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी विपक्षी नेता सफेद कपड़ा पहने, मुंह को काले कपड़े से ढंका हुए दिखाई दिए। हाथों में उनके तख्तियां भी थीं, जिसपर लिखा था कि विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। इसके अलावा उनका आरोप है कि बीजेपी सदन नहीं चला रही है, मुंह छिपा रही है। ना की थोड़ी देर बाद ही किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस लगातार वाटर कैनन बल के प्रयोग से इनको पीछे हटाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि आज से मध्य प्रदेश के बजट सत्र की शुरुआत है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। इस बार 12 मार्च को पेश होने वाले बजट को क्यूआर कोड स्कैन कर भी पूरा पढ़ा जा सकेगा। इसके लिए सरकार ने व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा 2025 का प्रदेश बजट 4 लाख करोड़ से ऊपर जाने का अनुमान है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।

आंचलिक पत्रकार संघ संभागीय सम्मेलन संपन्न

मंदसौर दिनांक 09.03.25को पिपलिया मंडी की कृषि उपज मंडी में आयोजित किया गया अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात सभी सम्माननीय अतिथियों का स्थानीय पत्रकारों द्वारा पुष्प माला से हार्दिक स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में उज्जैन संभाग के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।संभागीय अध्यक्ष श्री रमेश जी टांक की अध्यक्षता में तथा माननीय राज्य सभा सदस्य श्री बंशीलाल जी गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सभी  अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए पत्रकारों को अपने दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए तथा बेबाकी से समाज की विकृतियों और भ्रष्टाचार को उजागर करना चाहिए।सभी विद्वान पत्रकारों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय साहित्य कार श्री पंकज शर्मा “तरुण “की पुस्तक दोहा दर्शन तथा श्री भगवती प्रसाद गहलोत की गद्य पुस्तक चौकन्ने रहकर जीवन सफल बनाएं का विमोचन किया गया।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजेश जी दीक्षित, श्री प्रमोद रामावत प्रमोद,सुरेश सन्नाटा श्री बाबूलाल नगर रामेश्वर फरक्या आदि वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया।संभागीय सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को पिपलिया मंडी के अध्यक्ष श्री प्रकाश बंसल संभागीय कार्य. अध्यक्ष श्री जगदीश पंडित संभागीय उपाध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ एवं अध्यक्ष पिपलिया पत्रकार संघ के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। स्वरुचि भोज के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुरैना में हरेंद्र मौर्यकी मौत के मामले में आया नया मोड़, मारपीट के एक वीडियो वायरल

मुरैना मुरैना में रहने वाले हरेंद्र मौर्य ने बीते शनिवार की रात अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. दरअसल, वायरल वीडियो में शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले हरेंद्र मौर्य को उनकी पत्नी और बेटियां बेरहमी से डंडे से पीटती दिख रही हैं. हरेंद्र मौर्य पलंग पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां उनकी पत्नी रचना मौर्य उनके पैर पकड़े हुए हैं. उनकी एक बेटी हाथ पकड़े हुए है, जबकि दूसरी बेटी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रही है. पास बैठे हरेंद्र के छोटे बेटे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बड़ी बहन ने उसे भी डंडे का डर दिखाकर चुप करा दिया. इस चौंकाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का रुख बदल दिया है. मृतक का पोस्टमॉर्टम अब ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के बोर्ड से कराया जाएगा. CSP मुरैना दीपाली चंदोलिया ने बताया, “गांधी कॉलोनी निवासी हरेंद्र मौर्य की आत्महत्या की सूचना मिली थी. मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. लेकिन वायरल वीडियो ने मामले को उलट दिया. इसमें मृतक के परिजन (पत्नी, दो बेटियां और मां) उसकी मारपीट करते दिख रहे हैं. वीडियो के आधार पर सभी से पूछताछ की जा रही है और शव का पोस्टमॉर्टम ग्वालियर मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है.” पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या मारपीट के कारण ही हरेंद्र ने यह कदम उठाया? इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा हो रही है.

औरंगजेब की कब्र पर चलना चाहिए बुलडोजर, विवाद पर क्या बोले शिवाजी के वंशज

मुंबई महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कांग्रेस, शिवसेना एमएनएस सभी ने एक सुर में इसका समर्थन किया है.    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को हटाने की इच्छा हमारी भी है, लेकिन यह संरक्षित स्थल है. कांग्रेस सरकार के समय इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से संरक्षण मिला था. वहीं कांग्रेस ने इसका जवाब देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हर बार कांग्रेस पर आरोप लगाना सही नहीं है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार को स्वयं निर्णय लेना चाहिए. हमारे विचार अलग कैसे हो सकते हैं : बीजेपी नेता सुधीर मुंगंटीवार ने कहा, मैंने अफजल  की कब्र से अतिक्रमण हटाया था, तो मेरा इस मुद्दे पर विचार अलग कैसे हो सकता है ? महाविकास अघाड़ी सरकार कब्र बनाए रखना चाहती थी, जबकि हमारी सरकार इसे हटाने के पक्ष में है. औरंगजेब जैसे आक्रमणकारी का महिमामंडन नहीं होना चाहिए. वह रावण के बाद सबसे बड़ा दुष्ट था.शिवसेना नेता शंभूराजे देसाई ने कहा कि हमारी सरकार औरंगजेब की कब्र को हटाने के पक्ष में है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे. किसी को गलत लगने जैसी कोइ बात ही नहीं : शिवेंद्रराजे भोसले शिवेंद्रराजे भोसले ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया,औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र में नहीं रहनी चाहिए. इसमें किसी को गलत लगने जैसी कोई बात नहीं है. इसके साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता बाला नांदगांवकर ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, शिवाजी महाराज को तकलीफ देने वाले और संभाजी महाराज की हत्या करने वाले औरंगजेब की कब्र की कोई जरूरत नहीं है. इसे जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए.  अबू आजमी के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद : अबू आजमी ने औरंगजेब का बचाव करते हुए बयान दिया था कि मैं 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता. इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है. हालांकि इस बयान के बाद से सियासत गर्माने पर अबू आजमी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोलने के बारे में सोच भी नहीं सकता. अबू आजमी ने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है. औरंगजेब के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है. मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है. उन्होंने कहा कि मैं इतना बड़ा नहीं हूं. मैं जो कुछ कहा था, वह असल में किन्हीं इतिहासकारों का व्यक्तव्य था. अगर मेरे इन बयानों की वजह से कोई आहत हुआ तो मैं बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं और अपने बयान को वापस लेता हूं. औरंगजेब पर बयानबाजी को लेकर महाराष्ट्र के ठाणे में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.    

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकरदोषीयों को किया गिरफ़्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकरदोषीयों को किया गिरफ़्तार  आरोपियों द्वारा अपरह्नत को छोड़ने के एवज में मांगी गई थी 01 लाख रूपए की फिरौती     चौकी देरी (थाना खरगापुर) अंतर्गत अपहरण की घटना को दिया गया था अंजाम  क्षेत्र कि नाकेबंदी कर  साइबर सेल की सहायता से लगातार की गई सर्चिंग टीकमगढ़ घटना का विवरण – 08.03.25 को फरियादिया सियाबाई पत्नी बच्चालाल तिवारी उम्र 50 साल ने चौकी देरी  में रिपोर्ट लिखाई की कि मेरे पति बच्चालाल तिवारी , लड़का कैलाश तिवारी उम्र 28 साल, आशीष तिवारी उम्र 25 साल को बस स्टैंड देरी से अज्ञात लोगों ने  मारपीट कर अपहरण कर अपने साथ ले गये  रिपोर्ट पर तत्काल चौकी देरी (थाना खरगापुर ) में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 140(3),(4) बीएनएस फिरौती हेतु अपहरण का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराया गया।  वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिये गये निर्देश -पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अपरह्नत को बरामद कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं अनु विभाग अधिकारी श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन एवं  थाना प्रभारी खरगापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम में शामिल चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चंदन शाक्य सह पुलिस स्टाफ के साइबर सेल की सहायता से  जिला छतरपुर के अलग अलग क्षेत्र में दबिस देकर कड़ी मेहनत कर गढ़ीमल्हरा से अपहर्तो को दस्तयाब कर 03 आरोपियों को घटना में 02 मोटरसाइकिल सहित  गिरफ्तार किया गया।  अपहृत- 1- बच्चा लाल तिवारी पिता द्वारका प्रसाद तिवारी उम्र 55 साल    2- कैलाश पिता बच्चा लाल तिवारी उम्र 28 साल  3- आशीष पिता बच्चा लाल तिवारी उम्र 25 साल सभी निवासी हाल देरी   गिरफ्तार आरोपियों का विवरण- 1-सिंघ राज पिता काशीप्रसाद पाल उम्र 27 साल 2- काशीप्रसाद पिता कड़ौरे पाल उम्र 51 साल   3- देशराज पिता काशीप्रसाद पाल  उम्र 22 साल   सभी निवासीगण गढ़ी मल्हेड़ा थाना गढ़ी मल्हेड़ा जिला छतरपुर   घटना का कारण-  आरोपी काशीप्रसाद पाल को अपहृत से अनाज बेचने के रूपए लेना थे जिससे आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिलकर उक्त अपहरण की साजिस रचकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया। आरोपीगणों से जप्त सामग्री- 1- एक पल्सर मोटरसाइकिल MP16 ZA7170 कीमत ₹80 हज़ार 2- 01 डीलक्स मोटरसाईकिल क्र. MP16ZE3319 कीमती ₹50 हजार 3- आरोपीगणो से जब्त अपहृत का मोवाईल कीमती ₹07 हजार  सराहनीय भूमिका- पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर उप निरी मनोज दुबे, चौकी प्रभारी देरी उप निरी चन्दन शाक्य , साइबर सेल प्रभारी उप निरी मयंक नगाइच,प्र आर.रहमान खान, आरक्षक अविनीश यादव , दीपक अहिरवार, अमित अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।

‘मैंने 18 करोड़ में फिल्म स्टार को बेच दी अपनी वर्जिनिटी’, लड़की का सनसनीखेज दावा

मैनचेस्टर 22 साल की एक छात्रा ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया है. इसके लिए उसने एक एस्कॉर्ट्स से संपर्क किया और उसे अपनी वर्जिनिटी बेचने के बारे में बताया. साथ ही कहा कि संभावित खरीदारों से उसको मिलवाया जाए. उससे भी हैरानी की बात यह है कि उसकी वर्जिनिटी के खरीदारों की लाइन लग गई, आखिर में बोली लगाने पड़ी और एक हॉलीवुड एक्टर ने सबसे बड़ी बोली लगाई. किस-किसने लगाई बोली मैनचेस्टर की रहने वाली लौरा ने दिसंबर 2023 में अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया था. कुछ महीनों बाद उसकी वर्जिनिटी के लिए बोली लगाई गई, जिसमें एक ‘बहुत प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्टर” ने सबसे ज्यादा रकम (1.7 मिलियन पाउंड यानी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा)  देकर यह डील अपने नाम कर ली. इस नीलामी में एक लंदन के राजनेता और दुबई के एक व्यवसायी ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन आखिर में हॉलीवुड अभिनेता ने सबसे ऊंची बोली लगाकर जीत हासिल की. मुझे कोई पछतावा नहीं है बोली लगने के बाद एस्कॉर्ट के साथ मिलकर एक तारीख तय की गई, जिस तारीख पर यह 22 साल की लड़की लंदन के एक फाइव-स्टार होटल में अभिनेता से मिलने गई. लौरा का कहना है कि इस फैसले को लेकर उन्हें किसी तरह की झिझक या घबराहट नहीं थी, बल्कि वो इसे लेकर बहुत उत्साहित थी. यहां तक कि एक साल बाद भी वो अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट है और किसी भी तरह का पछतावा महसूस नहीं कर रही.

ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल की सुरक्षा के लिए अहम् निर्णय लिए

लोरमी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार अभ्यारण्य टाइगर रिजर्व (ATR) क्षेत्र के वनग्राम निवासखार के ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यहां के ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल को अवैध कटाई, अतिक्रमण और आगजनी से बचाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का निर्णय लिया है। बता दें कि सोमवार सुबह सुरही परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासखार में ग्रामीणों ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत जंगल की सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्राम सरपंच रामकुमार आर्मो की अध्यक्षता और सामुदायिक वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की पहल पर हुई इस बैठक में 200 से अधिक ग्रामीण (महिला और पुरुष) शामिल हुए। बैठक में जंगल संरक्षण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जंगल की सुरक्षा के लिए अहम् निर्णय लिए जंगल में पेड़ों की कटाई और अतिक्रमण पर पूर्ण रोक आग लगाने वालों पर ₹2,000 का जुर्माना प्रतिदिन 20-25 ग्रामीणों की गश्ती दल जंगल में गश्त करेगा, अनुपस्थित रहने पर ₹200 का जुर्माना  जल संरक्षण के लिए नदी में दो स्थानों पर बोरी बंधान बनाया जाएगा गांव में पूर्ण शराबबंदी, उल्लंघन पर सख्त जुर्माना ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांगें बैठक में उपस्थित परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार को ग्रामीणों ने भू-अभिलेख में सुधार करने की मांग की। साथ ही पुराने वनरक्षक भवन को सामुदायिक वन प्रबंधन समिति को सौंपने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ATR में पहली अनूठी पहल वन अधिकार अधिनियम 2006 के लागू होने के बाद यह पहली बार है जब ATR सहित पूरे बिलासपुर संभाग में किसी गांव के ग्रामीणों ने जंगल की सुरक्षा के लिए स्वयं पहल की है। अगर अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की पहल की जाती है, तो यह वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। बता दें कि इस बैठक में परिक्षेत्र सहायक राजक, जाकड़बांधा परिसर रक्षक, पैदल गार्ड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मार्क कार्नी ने अमेरिका को दिखाया कड़ा रुख, कनाडा की स्वतंत्रता की रक्षा का किया वादा

ओटावा  कनाडा के प्रधानमंत्री बनने जा रहे मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप को साफ संदेश दिया है कि उनका देश कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा। लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मार्क ने कहा कि कनाडा किसी भी तरह, किसी भी रूप में अमेरिका का हिस्सा कभी नहीं हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से कई बार ये कहा है कि वह कनाडा को अपने देश में शामिल कर लेंगे। ट्रंप ने कनाडा के निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो को गवर्नर कहकर संबोधित किया है। ट्रंप के बयान पर ट्रूडो भी नाराजगी जता चुके हैं। अब मार्क ने भी ट्रंप को जवाब देने की कोशिश की है। बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर रह चुके 59 वर्षीय कार्नी ने 85 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करके लिबरल पार्टी के नेता बनने का चुनाव जीता है। इस जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की इच्छा के जवाब में कार्नी ने कहा, ‘अमेरिका कनाडा नहीं है और ना ही हो सकता है।’ टैरिफ जंग पर भी कार्नी ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि जब तक अमेरिकी हमें सम्मान नहीं देंगे, तब तक हम उन पर जवाबी टैरिफ जारी रखेंगे। अमेरिका हमारी जमीन चाहता है: कार्नी कार्नी ने अपने भाषण में कहा, ‘अमेरिकी कनाडा के संसाधन, पानी, जमीन चाहते हैं। अगर वे सफल हुए तो हमारे जीवन जीने के तरीके को नष्ट कर देंगे। हमें इससे किसी भी सूरत में बचना होगा। ट्रंप कनाडा के डेयरी और लकड़ी उत्पादों पर नए पारस्परिक शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन ट्रंप को सफल नहीं होने देंगे। कनाडा को कमजोर ना समझा जाए, कनाडाई मजबूत हैं।’ कार्नी ने कहा कि अमेरिकी हमें सिखाने की कोशिश ना करें। अमेरिका अपनी स्वास्थ्य सेवा को देखे, वहां इलाज भी एक व्यवसाय है। इसके मुकाबले कनाडा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली देखिए। दूसरी ओर ओटावा में इलाज कराना एक अधिकार है। कार्नी ने कहा कि अमेरिका एक मेल्टिंग पॉट है। ट्रंप के टैरिफ पर कार्नी ने कहा कि कनाडा के जवाबी उपाय तब तक लागू रहेंगे जब तक अमेरिका मुक्त और निष्पक्ष व्यापार पर विश्वसनीय प्रतिबद्धता नहीं दिखाता। ‘अमेरिका पर अब भरोसा नहीं है’ कार्नी ने कहा, ‘अमेरिका को कोई गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि व्यापार हो या हॉकी आखिर में कनाडाई ही जीतेंगे। जस्टिन ट्रूडो ने भविष्य के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिका के खिलाफ व्यापार युद्ध की कसम खाई है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।’ उन्होंने अमेरिका को एक ऐसा देश बताया, जिस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता है। कार्नी ने कहा, ‘हम सदमे से उबर रहे हैं लेकिन सबक कभी नहीं भूलेंगे, हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना होगा। मार्क कार्नी ने कनाडा के लोगों से वादा करते हुए कहा, ‘हम कर सकते हैं कि हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे। हम ऐसा करेंगे क्योंकि कनाडा अपने लोगों की ताकत पर बना है और लड़कर जीतना जानता है।’

नेट सज्जन सिंह वर्मा को अपने नेताओं पर नहीं भरोसा! इन लोगों को बाहर करने की मांग, कहा- कोई भाईचारा-दोस्ती नहीं होनी चाहिए

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर कई नेता ऐसे हैं जो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मिलकर गठजोड़ करते हैं। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। कांग्रेस के लिए ऐसे लोग घातक सज्जन वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। कांग्रेस के कई लोगों ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आघात पहुंचाया है। साथ ही कांग्रेस के पोर्टफोलियो में रहकर बीजेपी से हाथ मिलाकर अपने ही उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की है। ऐसे लोगों की शिकायत मिली है। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। पूर्व मंत्री ने कहा- ईमानदार नेता की नियुक्ति होगी पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को तत्काल मीटिंग करके बाहर करना चाहिए। जो जगह खाली होगी, उसमें ईमानदार नेता की नियुक्ति होगी। जल्द ही अनुशासन समिति की बैठक बुलानी चाहिए। 500 शिकायतें आई है। वहां पर भी तत्काल बैठक बुलाकर एक्शन लेना चाहिए। जिन लोगों ने कुठाराघात किया है उनको तत्काल बाहर करना चाहिए. कहा- जिनके खिलाफ शिकायत मिली, वह पदाधिकारी बने हुए उन्होंने आगे कहा, जिनके खिलाफ शिकायत मिली, वह पदाधिकारी बने हुए हैं। हरीश चौधरी इंदौर आए हुए थे, वहां चर्चा हुई है। विधानसभा सत्र के बाद अनुशासन समिति की बैठक होगी। जो गंभीर शिकायत है, उन पर एक्शन लेना चाहिए। कोई भाईचारा-दोस्ती नहीं होनी चाहिए। कितना बड़ा भी नेता हो, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

न्यूयॉर्क जा रही Air India फ्लाइट को मिली बम की धमकी, रास्ते से लौटी मुंबई

मुंबई मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद बीच उड़ान से ही वापस लौटना पड़ा। जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे सुरक्षित रूप से लैंड किया। इससे यात्रियों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। एयर इंडिया ने कहा कि वर्तमान में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की अनिवार्य जांच हो रही है और एयरलाइन अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। फ्लाइट को अगले दिन के लिए री-शेड्यूल किया गया है। एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा, “विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है। उड़ान को 11 मार्च 2025 को सुबह 5 बजे संचालित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है और सभी यात्रियों को तब तक होटल में रहने, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।” यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा प्राथमिकता एयर इंडिया ने आश्वासन दिया कि उसके यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बयान में कहा गया है, “हमारे सहकर्मी इस व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने का प्रयास कर रहे हैं। हमेशा की तरह, एयर इंडिया यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।” एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान भरने वाले एआई119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। विमान 1025 बजे (स्थानीय समय) सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है, और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है।”

भूपेश बघेल पर ED के एक्शन से भड़के कांग्रेस विधायकों ने जमकर किया हंगामा

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। विधानसभा की कार्यवाही बहिष्कार को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस की निंदा की है। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “पिछली सरकार में माफियाराज चला और अब जो घोटाले हुए हैं, उन पर कार्रवाई होना तय है। विधायक चाहे भाजपा के हों या कांग्रेस के, अगर किसी ने घोटाले को अंजाम दिया है तो जांच होगी। पूरा देश जानता है कि पिछले पांच साल में किस तरह माफियाराज चला। कांग्रेस के नेताओं ने घोटाले किए और अब उन्हीं पर कार्रवाई हो रही है।” उन्होंने विपक्ष के हंगामे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, जबकि वे अपनी बात बाद में भी रख सकते थे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव खुद कांग्रेस विधायकों को मनाने गए थे, लेकिन उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस’ ओपी चौधरी ने कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए कहा, “विधानसभा प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत है, जहां जनता के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। सदन की प्रक्रिया को बाधित करना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट पहुंचाने जैसा है।” बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। किन मामलों में हो रही जांच? सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login