LATEST NEWS

महू हिंसा मामले में मौलवी के किए गए दावों की निकली हवा, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाई

इंदौर  महू में हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 8 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक 50 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 50 अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कुल 100 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों से बचने की अपील प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। ताकि किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह को रोका जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें। मस्जिद में सुतली बम फेंके जाने के नहीं मिले सबूत डीआईजी निमिष अग्रवाल ने स्पष्ट किया की पुलिस जांच में अब तक मस्जिद के अंदर सुतली बम फेंके जाने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। वहीं वायरल वीडियोज में दिख रहे लोग नकाब पहनकर पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि, पहले मस्जिद के इमाम ने दावा किया था कि सुतली बम फेंकने के बाद ही विवाद बढ़ा था। मौलाना के दावे गलत साबित हो रहे हैं। क्या हिंसा सुनियोजित थी? जब डीआईजी निमिष अग्रवाल से पूछा गया कि हिंसा के दौरान इतनी बड़ी संख्या में पत्थर कैसे उपलब्ध हुए, तो उन्होंने कहा कि मामले की गहन विवेचना जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हिंसा पूर्व नियोजित थी। डीआईजी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा की जो भी कानून व्यवस्था भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा

मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है. दुबई में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमा लिया है. अब फैन्स जानने को आतुर हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन क्या है? बता दें कि अब भारतीय टीम को 3 महीने की लंबी छुट्टी मिल गई है. उसे इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप या सीरीज नहीं खेलनी है. कप्तान रोहित शर्मा भारत को 9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के बाद मुंबई लौट आए हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा. दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियोंने विश्राम करने को प्राथमिकता दी है. बीसीसीआई की भी किसी तरह का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना नहीं है जैसा कि उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम के स्वदेश लौटने पर किया था. IPL वाले महाकुंभ में उतरेंगे खिलाड़ी यानी खिलाड़ियों के लिए अभी सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है. उन्हें अब टी20 क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन की तैयारी में जुटना है. आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा, जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. इस तरह भारतीय टीम भले ही 3 महीने की छुट्टी पर हो, लेकिन खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा. इंग्लैंड दौरे के साथ शुरू होगा दो साल का चुनौतीपूर्ण चक्र जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत होने के बाद गौतम गंभीर को राष्ट्रीय टीम की कमान संभाले हुए 8 महीने हो चुके हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत ताजी हवा के झोंके की तरह आई है और ‘गुरु गंभीर’ को बड़ी तस्वीर का विश्लेषण करने का मौका मिलेगा क्योंकि अगले दो महत्वपूर्ण वर्षों में भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की उम्मीद है. गंभीर अब ऐसे दौर में पहुंचेंगे जहां उनके सामने तीन अलग-अलग चुनौतियां होंगी, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड के टेस्ट दौरे से होगी. यह हमेशा की तरह आईपीएल के बाद होगा जिसमें तैयारी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होगा. गंभीर की दूसरी बड़ी चुनौती भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाला टी20 विश्व कप होगा जहां सूर्यकुमार यादव की टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी और आखिरी लेकिन सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 का वनडे विश्व कप होगा. जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम यदि भारतीय टीम की बात करें तो उसे अपनी अगली सीरीज 3 महीने बाद जून-जुलाई 2025 में खेलनी है. भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (2025) 20-24 जून, पहला टेस्ट, हेडिंग्ले 2-6 जुलाई, दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम 10-14 जुलाई, तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स 23-27 जुलाई, चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर 31 जुलाई-4 अगस्त, पांचवां टेस्ट, द ओवल  

संभल की शाही जामा मस्जिद में सफाई, रंगाई-पुताई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

Global Skill Park should

संभल उत्तर प्रदेश के संभल की विवादित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रंगो-रोगन की मंजूरी दे दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम पक्ष यानी कि जामा मस्जिद कमेटी को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने एएसआई को एक हफ्ते के भीतर मस्जिद की रंगाई-पुताई कराने का आदेश दिया है. हालांकि इस फैसले के साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि है रंगाई-पुताई केवलस मस्जिद के बाहरी हिस्सों में होगी. दरअसल, मस्जिद कमेटी ने भी सिर्फ बाहरी हिस्से में रंगाई पुताई की इजाजत मांगी थी. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल के सिंगल बेंच में बुधवार को मामले की सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने पहले ही साफ सफाई की मांग को मंजूर कर लिया था. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने बताया कि मस्जिद परिसर में साफ-सफाई का काम पूरा भी करा चुका है. कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद की नॉर्म्स के मुताबिक रंगाई पुताई का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि बिना कुछ छेड़छाड़ किए बाहर से रोशनी की सजावट की जा सकती है. अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी. बता दें कि रमजान शुरू होने से पहले मस्जिद कमेटी ने एएसआई से मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट का रुख किया. इस दौरान हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया था कि रंगाई-पुताई के बहाने मस्जिद के निर्माण में छेड़छाड़ की जा सकती है. हालांकि शुरुआती सुनवाई में हाईकोर्ट भी लगातार टालता रहा और एएसआई से रिपोर्ट मांगी थी. इसपर एएसआई ने कहा था कि मस्जिद की रंगाई-पुताई की अभी जरूरत नहीं है, साफ-सफाई कराई जा सकती है. हालांकि अब कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति दे दी है.

ढाबे में खाने का बिल देने की बात पर से गंभीर मारपीट करने वाले तीन आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर नेशनल हाईवे- 43 पर अनूपपुर से शहडोल मार्ग के बीच ग्राम कोदैली के पास स्थित हरियाणा मेवात राजस्थाना ढाबा में सोमवार की दोपहर खाना खाने पहुंचे तीन नवयुवको के द्वारा चाय नाश्ता किये जाने के उपरांत बिल दिये जाने से मना कर उल्टा ढाबा संचालक रहमुद्दीन खान से विवाद कर मारपीट कर उतारू हो गये जो मौके पर ढाबे में भोजन करने रुके ट्रकों के ड्रायवर व कन्डक्टर ने बीच बचाव करना चाहा तो तीनो नवयुवको ने फोन करके ग्राम बटुरा से अन्य साथियों को बुलाकर ढाबा मालिक रहमुद्दीन खान एवं मौके पर मौजूद ट्रक ड्रायवर व क्लीनर के साथ डण्डा, लकड़ी के पाटा तथा लोहे की गैंती से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा जाने की सूचना पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा  तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजकर ईलाज कराया गया एवं रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 99/25 धारा 296, 115 (2), 119(2), 118 (1), 118 (2) 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा एवं टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, रीतेश सिहं, शेख रसीद, संदीप साहू, गुपाल सिंह, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के साथ मौके पर पहुंचकर ढाबा मालिक एवं ट्रक ड्रायवरों के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने वाले आरोपियो की पतासाजी की जाकर घेराबंदी की जाकर प्रकरण में आरोपी अरुण वासुदेव पिता बालकरण वासुदेव उम्र 21 वर्ष निवासी बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल, संतोष वासुदेव पिता मुन्ना वासुदेव उम्र 33 वर्ष निवासी केल्हौरी थाना बचाई. गोविन्द वासुदेव पिता सोनेलाल वासुदेव उम्र 20 वर्ष निवासी बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जाकर मारपीट में प्रयुक्त रक्त रंजित डण्डा, लोहे की गैंती एवं लकड़ी के पाटे जप्त किया गया है एवं अन्य फरार आरोपी सागर वासुदेव पिता दामांद वासुदेव निवासी ग्राम बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल, आकाश वासुदेव पिता दिनेश वासुदेव निवासी बटुरा एवं विनांद पिता भीकम वासुदेव निवासी बटुरा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बटुरा, अमलाई, बुढार एवं शहडोल भेजी गई है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार उक्त आरोपियों का पूर्व से थाना चचाई जिला अनूपपुर एवं थाना अमलाई जिला शहडोल में आपराधिक रिकार्ड है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी देश को दिलाई

नई दिल्ली ICC Champions Trophy 2025 जीतने के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जो कमाल भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान, श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए, वह कमाल रोहित शर्मा ने कर दिया। रोहित शर्मा एशिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी अपने देश को दिलाई हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती है। दुनिया के सिर्फ चार ही कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें रोहित एकमात्र एशियाई कप्तान हैं। एशिया के कई कप्तान हैं, जो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं, लेकिन कोई भी लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। यहां तक कि एमएस धोनी ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन वे भी लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट देश को नहीं दिला सके। रोहित शर्मा से पहले पैट कमिंस ने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा रिकी पोंटिंग ने 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 का वनडे विश्व कप जीता था। सबसे पहली बार किसी कप्तान ने लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट 1975 और 1979 में जीते थे। ये कप्तान थे, क्लाइव लॉयड, जिन्होंने वेस्टइंडीज को दो विश्व कप जिताए थे। हालांकि, आईसीसी की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने चार खिताब ऑस्ट्रेलिया को दिलाए, जिनमें दो चैंपियंस ट्रॉफी और दो वनडे विश्व कप शामिल हैं। इस मामले में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर आते हैं। धोनी ने टी20 और वनडे विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। पोंटिंग ने 2003 और 2007 का वनडे विश्व कप, 2006 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

अनिल शुक्ला होंगे ग्वालियर सर्किल के सीएफ

Anil Shukla will be CF of Gwalior Circle भोपाल। वन विभाग ने सर्किल में रिक्त पद के नई पदस्थापना करने के प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि रंग पंचमी के बाद पदस्थापना के आदेश जारी हो जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ग्वालियर सागर और सिवनी सर्किल में अपने पसंदीदा अफसरों को पदस्थ कराना चाह रहें हैं। बताया जाता है कि होशंगाबाद सर्किल से 6 महीने पहले हटाए गए एसीएस वन वर्णवाल ने अनिल शुक्ला को पहले वन विकास निगम में पदस्थ किया अब उन्हें ग्वालियर सर्किल में पदस्थ करने का प्रस्ताव भेजा है। इसी प्रकार क्षेत्रीय महाप्रबंधक जबलपुर पदस्थ बृजेंद्र झा को सिवनी और मुख्यालय में पदस्थ रिपुदमन सिंह को सागर सर्किल में वन संरक्षक के पद पर पदस्थ करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय में अनुमोदन के लिए लंबित है। सवाल यह उठता है कि 6 महीने पहले जिन अधिकारियों को फील्ड से हटाकर मुख्यालय अटैच किया गया उन्हें एसीएस पुनः फील्ड में पोस्टिंग करने जा रहे हैं।

मार्च महीने में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही, कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया

School timings changed amid heat wave in Bhopal,

धार मार्च महीने में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की गई। वहीं, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तरह का मौसम आगे भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को इंदौर संभाग के धार शहर में सबसे अधिक गर्मी रही, जहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नर्मदापुरम में भी तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 38.5 डिग्री, खजुराहो में 38.4 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री, दमोह में 37.5 डिग्री, मंडला, शिवपुरी, सिवनी में 37.2 डिग्री और सागर में तापमान 37.1 डिग्री रहा। हालांकि, रात के समय पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बड़े शहरों में ग्वालियर और उज्जैन सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में तापमान 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा, जबकि जबलपुर में यह 35.2 डिग्री था। आज से मिल सकती है राहत 12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने वाला है, जिसका असर अगले एक-दो दिनों में देखने को मिल सकता है। इसके कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग ने इस साल के लिए अनुमान जताया है कि अप्रैल और मई के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इन दोनों महीनों के दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी बनी रहेगी। मार्च में तीनों मौसम का असर मध्यप्रदेश में पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में रातें ठंडी और दिन गर्म होते हैं, और बारिश का ट्रेंड भी रहता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे अधिक बदलता हुआ रहता है, जहां रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का अनुभव होता है।  

जसप्रीत बुमराह को अगर एक और चोट वहां लगी तो करियर खत्म हो सकता है, शेन बॉन्ड का दावा

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मैच के दौरान उनको चोट लगी थी। सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें अगले कुछ हफ्तों के लिए रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालांकि, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम का हिस्सा बने थे, लेकिन बाद में उनको बाहर कर दिया गया। आधा मार्च बीतने को है, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है, जबकि शेन बॉन्ड ने एक बड़ा दावा बुमराह को लेकर किया है और कहा है कि अगर उन्हें उसी स्पॉट पर फिर से चोट लगी तो यह उनके करियर को खत्म कर सकता है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे शेन बॉन्ड ने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में जगह नहीं बना पाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगामी आईपीएल के समापन के बाद इंग्लैंड का दौरा है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसमें त्वरित बदलाव से बुमराह के लिए परेशानी हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर शेन बॉन्ड ने कहा, “जब वह स्कैन के लिए सिडनी गया था, तो कुछ संदेश आ रहे थे कि उसे मोच और इस तरह की अन्य चीजें हैं। मुझे चिंता थी कि यह मोच नहीं होगी, यह उस क्षेत्र (पीठ) के आसपास की हड्डी की चोट हो सकती है। मुझे लगा कि अगर ऐसा हुआ तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर सकते हैं। देखिए, मुझे लगता है कि बुमराह ठीक हो जाएंगे, लेकिन यह सिर्फ (वर्कलोड) मैनेजमेंट पर निर्भर है। दौरे और आगे के कार्यक्रम को देखते हुए, उसे आराम देने के अवसर कहां हैं? लेकिन वास्तव में खतरे की अवधि कहां है? और अक्सर, ऐसा होता है कि आईपीएल से टेस्ट में जाना एक जोखिम होगा।” बॉन्ड ने माना है कि 50 ओवर के मैच से टेस्ट मैच की ओर ध्यान केंद्रित करना थोड़ा आसान है, लेकिन टी20 से टेस्ट क्रिकेट में लौटना मुश्किल। भारत जून से अगस्त तक इंग्लैंड में रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाला है। मई के आखिर तक आईपीएल चलेगा। उन्होंने कहा, “आप टी20 से टेस्ट मैच में जाते हैं, यह चुनौतीपूर्ण होता है। यदि आप एक वनडे सीरीज खेल रहे हैं, तो यह आम तौर पर कठिन नहीं होता है। आप सप्ताह में तीन मैच खेलेंगे, आपको अभ्यास करना होगा, आप लगभग 40 ओवर करेंगे। टेस्ट मैच सप्ताह के काफी करीब है, लेकिन टी20 में, विशेष रूप से आईपीएल में, जब आप एक सप्ताह में तीन गेम खेल रहे होते हैं, तो दो दिन ट्रेवल होता है, आपको एक ट्रेनिंग सेशन मिल सकता है। आप उसमें शायद ही 20 ओवर गेंदबाजी करते हों। यह टेस्ट मैच के आधे से भी कम वर्कलोड के बराबर है।” मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाजी कोच ने आगे कहा, “आपको मैनेजमेंट के तौर पर अलग तरह से सोचना होगा और खिलाड़ी को बताना होगा कि ‘देखिए, हम आपके करियर के सर्वोत्तम हित में ऐसा कर रहे हैं।’ कोई भी खिलाड़ी जो इससे गुजरा है, और मैं भी इससे गुजरा हूं, आप खेलने के लिए बेताब होते हैं, लेकिन आप यह भी समझते हैं कि कुछ निश्चित समय पर कुछ जोखिम होते हैं और आपको कुछ समझौते करने पड़ते हैं। अगर हम उन्हें इंग्लैंड ले जाते हैं। वह फिट भी हैं, लेकिन टी20 से टेस्ट पर जाना मुश्किल है। वह आपका बेस्ट बॉलर है, लेकिन अगर उसे उसी स्पॉट पर एक और चोट लगती है, तो यह संभावित रूप से करियर खत्म करने वाला हो सकता है, क्योंकि मुझे यकीन नहीं है कि आप उस स्थान पर फिर से सर्जरी करवा सकते हैं।”

मोहन सरकार ने बजट में दी बड़ी सौगात, उद्योगों में 3 लाख नौकरियां मिलेंगी, सीएम किसान योजना के लिए 5220 करोड़ रुपये का प्रावधान

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि 2025-26 को उद्योग वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा. अत्याचार अधिनियम के लिए 180 करोड़ का प्रावधान. एससी के विकास के लिए 32 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है. आहार अनुदान योजना में हर महिला को 1500 रुपये देने का प्रावधान. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत 1 करोड़ 33 लाख परिवार को निशुल्क राशन दिया जा रहा है. प्रदेश के नागरिक को बीमा समिति का गठन किया जाएगा. लाडली बहना को केंद्र की योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बार के बजट में किसानों, महिला और गरीबों पर फोकस हो सकता है. सरकार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों को लेकर भी बड़े ऐलान कर सकती है. शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में भी बड़ी सौगात मोहन सरकार की ओर से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. आम बजट 4 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है. बुधवार को भी सदन के हंगामेदार होने के आसार हैं. विपक्ष लगातार अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट में किसानों को आर्थिक मदद, बीमा सुरक्षा और सौर ऊर्जा जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रीअन्न उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा प्रदेश में श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना लागू की गई है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और प्रदेश में पोषण सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। कृषि अनुसंधान को बढ़ावा, ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय को 40 करोड़ कृषि अनुसंधान और उन्नत तकनीकों के विकास को गति देने के लिए सरकार ने ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- हमने 2025-26 का बजट जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तय किया है। सरकार का लक्ष्य है विकसित मध्यप्रदेश। इसका अर्थ है कि जनता का जीवन खुशहाल हो। महिलाओं का आत्मगौरव मिले। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बजट भाषण सुनने के लिए विधानसभा में मौजूद हैं। बजट की बड़ी बातें…     1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा।     मुख्यमंत्री किसान सहायता के लिए 5220 करोड़ का प्रावधान।     लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ेगी। पेंशन योजना से जोड़ी जाएंगी।     प्रदेश के 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख नौकरियां मिलेंगी।     प्रदेश सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया।     22 नए आईटीआई खोले जाएंगे।     सीएम युवा शक्ति योजना के तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम खोला जाएगा।     प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय खुलेगा।     धार में डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान और डिंडोरी में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान शुरू होंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में निरंतर वृद्धि हो रही है और पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है. इसी संकल्प के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘विकसित प्रदेश 2047’ का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है. सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) को 250 लाख करोड़ तक बढ़ाना है.   इसके लिए 18 नई नीतियां जारी की गई हैं और उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है. पिछले एक साल में संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया. फरवरी 2025 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 26 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए, जिनमें से 21 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावित हैं. अब तक 1880 से अधिक भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं. ‘एक जिला एक उत्पाद’ और टियर-2 शहरों का विकास प्रदेश के प्रत्येक जिले के परंपरागत कौशल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसमें रतलाम का नमकीन, सीहोर के लकड़ी के खिलौने, चंदेरी और महेश्वर की साड़ियां, बाग प्रिंट, मुरैना की गजक, शरबती गेहूं और कौन चित्रकला जैसे उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें भौगोलिक संकेतक (GI टैग) प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा, टियर-2 शहरों में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, कॉमिक्स, सेमीकंडक्टर निर्माण और ड्रोन उद्योग के विस्तार के लिए नई नीतियां बनाई गई हैं. स्टार्टअप और युवा सशक्तिकरण मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत इस वर्ष 5675 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है. साथ ही, स्टार्टअप नीति 2025 लागू की गई है, जिसके तहत नए स्टार्टअप्स की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार औद्योगिक विकास के साथ-साथ युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए संतुलित रूप से काम कर रही है. PM मोदी और CM यादव की सराहना जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. यह बजट प्रदेश को औद्योगिक और सामाजिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बजट सत्र के दौरान विधानसभा में इस प्रस्तुति को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया और आगे की चर्चा पर सभी की नजरें टिकी हैं. सीएम किसान योजना के लिए 5220 करोड़ रुपये का प्रावधान वहीं, राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सीएम किसान योजना के तहत 5220 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे लाखों किसानों को लाभ होगा। फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ का बजट फसल क्षति की भरपाई के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। वहीं किसानों को अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराने और उनके आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए 850 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सौर ऊर्जा योजनाओं के लिए 447 करोड़ रुपये किसानों को सौर ऊर्जा से लाभ दिलाने के लिए … Read more

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 250 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Of India) की चाल सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हैरान करती नजर आी. बुधवार को तेज शुरुआत करने के बाद कुछ ही मिनटों मे अचानक सेंसेक्स-निफ्टी रेज जोन में पहुंच गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) खुलने के साथ ही 250 अंक से ज्यादा उछल गया था, लेकिन फिर 10 मिनट के बाद ही ये करीब 100 अंक टूटकर कारोबार करता नजर आया, कुछ ऐसा ही हाल नेशनल स्टटॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) का भी दिखा और ग्रीन जोन में खुलने के बाद ये भी गिरावट के साथ कारोबार करने लगा. शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी के साथ टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का शेयर (Airtel Stock) भागा और खुलने के साथ ही 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया, इसके अलावा मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी तेजी देखने को मिली. इस दौरान लगातार तीसरे दिन प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में धड़ाम नजर आया और ये 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ, लेकिन फिर अचानक इसने तूफानी रफ्तार पकड़ ली. खुलते ही शेयर बाजार ने किया हैरान शेयर मार्केट ने खुलने के साथ ही निवेशकों को हैरान करना शुरू कर दिया. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,102.32 की तुलना में उछलकर 74,270.81 के लेवल पर ओपन हुआ और खुलने के सात ही 250 अंक के आस-पास चढ़कर 74,392 के स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसके बाद अचानक ये टूटने लगा और गिरकर 73,998.35 पर आ गया. NSE Nifty की अगर बात करें, तो एनएसई के इस इंडेक्स ने भी अपने पिछले बंद 22,497.90 की तुलना में तेजी के साथ 22,536.35 पर कारोबार शुरू किया और 22,577 तक उछला, लेकिन सेंसेक्स में गिरावट आते ही ये भी टूटने लगा और गिरकर 22,450.10 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया. इन शेयरों ने खुलते ही मचाया धमाल शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ ही लार्जकैप में शामिल Bharti Airtel (3.65%), Tata Motors (2.85%), HDFC Bank (1.50%), Kotak Bank (1.30%), Reliance (1%) के शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. तो मिडकैप में Hindustan Petrolium Share (3.35%), Escorts Share (2.34%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप कंपनियों की अगर बात करें, तो NACL India Share (7.29%), RedTape Share (7.13%), और PNB Housing Share (4.72%) उछलकर ट्रेड करता नजर आया. रिलायंस-एयरटेल में तेजी की ये वजह बात करें, Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस और सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह के बारे में, तो बता दें कि दोनों ही कंपनियों ने दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ भारत में स्टारलिंक की सर्विस में योगदान के संबंध में डील साइन की है, जिसके बाद शुरुआती कारोबार में दोनों ही कंपनियों के शेयर तेजी के साथ भागे. IndusInd Bank के शेयर की बदली चाल सेंसेक्स और निफ्टी की तरह की प्राइवेट सेक्टर के IndusInd Bank के शेयर ने भी पलटी मारकर निवेशकों को हैरान कर दिया. दरअसल, लगातार तीसरे दिन इंडसइंड बैंक का शेयर तेज गिरावट के साथ ओपन हुआ और शुरुआती कारोबार में ये 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, लेकिन एक ओर जहां शेयर बाजार ग्रीन से रेड जोन में आया, तो ये बैंकिंग स्टॉक अचानक गिरावट से उबरकर तेज रफ्तार से भागता दिखाई देने लगा. खबर लिखे जाने तक ये 4.50% की उछाल के साथ 685.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. Airtel के बाद अब Reliance Jio ने की Starlink के साथ डील, सेटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट Reliance Jio ने Elon Musk के SpaceX के पार्टनरशिप कर ली है, जिसके बाद Starlink सर्विस को भारत में लाया जाएगा. Starlink सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है, जो लंबे समय भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की कोशिश कर रहा है. एक दिन पहले ही Airtel ने भी SpaceX के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था. हालांकि अभी कई भारतीय अथॉरिटीज से अप्रूवल मिलने बाकी हैं, उसके बाद ही भारत में Starlink की सर्विस शुरू होगी. रिलायंस ने कहा, कंपनी Starlink के डिवाइस, हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन में मदद करेगा. इसके लिए Jio प्लेटफॉर्म की मदद ले सकेंगे, जो रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स के रूप में उपलब्ध होगा. एक दिन पहले यानी मंगलवार को Airtel ने बताया था कि उसने SpaceX के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके बाद भारतीय कस्टमर को जल्द ही Starlink का हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा. हालांकि अभी SpaceX को भारतीय अथॉरिटीज से लाइसेंस लेना बाकी है, सभी अप्रूवल मिलने के बाद ही भारत में SpaceX की सर्विस भारत में शुरू हो सकेंगी. क्या है Starlink? Starlink, एक सेटेलाइट बेस्ड हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस है, जिसे खुद Elon Musk की कंपनी SpaceX ने डेवलप किया है. इसके लिए मोबाइल टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है. Starlink दुनिया भर में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड कराना चाहती है, इसका फायदा खासकर उन इलाकों में जहां वायर ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं है. Jio की तरफ से आया बयान रिलायंस जियो के ग्रुप CEO मैथ्यू ओमन ने कहा, हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो, यह जियो की प्राथमिकता है. स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और सभी के लिए बिना रूकावट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है. Jio के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में स्टारलिंक के साथ हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस AI-संचालित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर के समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकेगा. SpaceX का भी Jio को लेकर बयान SpaceX के प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर ग्वेने शॉटवेल ने कहा, हम भारत की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए जियो की सराहना करते हैं. हम जियो के साथ काम करने, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने और भारतीय कस्टमर्स और बिजनेसेस को स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने को तैयार हैं. ऐसे काम करता है Starlink आसमान में हजारों लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सेटेलाइट होते हैं, जो धरती से लगभग 550 किमी ऊपर होते हैं. ये … Read more

सलकनपुर मंदिर के पास भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख, ढाई घंटे में पाया गया काबू

Massive fire near Salkanpur temple, a dozen shops burnt to ashes, brought under control in two and a half hours जिले के रेहटी के पास स्थित सलकनपुर में प्रसिद्ध मां विजयासन देवी धाम के पास बुधवार सुबह बड़ी आग लग गई। जानकारी लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। देखते ही देखते एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। करीब ढाई घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है। जानकारी के अनुसार सलकनपुर मंदिर के ऊपर रास्ते पर स्थित बुधवार सुबह 8:30 के करीब दुकानों में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुकानों के बाहर पड़ा कचरा और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते एक दर्जन दुकानों में आग फैल गई। विजयासन देवी धाम के पास दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने अपने-अपने साधनों से आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। देवलोक के निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकरों से बुझाई आग स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह दुकानों में आग जैसे ही लगी सभी दुकानदार मंदिर पहुंच गए और मंदिर पर चल रहे देवलोक के निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकर और फ्लोरी में पानी भरकर बुलाया और दुकानदारों ने प्लास्टिक के कुप्पों से आग बुझाई। मंदिर की चढ़ाई ज्यादा होने की वजह से फायर ब्रिगेड देर से पहुंची।स्थानीय व्यापारी अरविंद मालवीय एवं पंकज शर्मा ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी। दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। अगर, आग को बुझाया नहीं गया होता तो लगभग सभी दुकानें आग में राख हो जाती। आग इतनी उग्र थी कि रोड क्रॉस करके सामने वाली लाइन के पर्दे, बैनर और मेट भी आग में झुलस गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम दिनेश तोमर, एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा, तहसीलदार भूपेंद्र कैलाशिया, थाना प्रभारी राजेश कहारे, सलकनपुर चौकी प्रभारी भावना यादव, मंदिर ट्रस्ट सचिव रामकिशोर दुबे सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना का मौका मुआयना किया। वही, पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है। एक दर्जन दुकानें पूरी तरह राख, आग लगने से लाखों का नुकसानआगजनी में एक दर्जन दुकानों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। हालांकि नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाया है। इस आगजनी की घटना में सलकनपुर मंदिर पहाड़ी पर जिनकी दुकानों में आग लगी है, उनमें अभिलाषा नाविक, अखिलेश गोयल, राकेश रघुवंशी, मधु मालवीय, मंजू राठौर, विजय यादव, महेश केवट, जितेंद्र चौहान, राकेश गौड़, हेम नारायण वर्मा सहित अन्य नाम शामिल हैं। दुकानदारों के माने तो आगजनी ने उन्हें सड़कों पर ला दिया है। दुकान से ही उनकी रोजी-रोटी चलती थी। दुकानदारों ने सरकार से राहत राशि की मांग की है। अक्सर होती रहती है आगजनी, सलकनपुर धाम पर हो फायर ब्रिगेड की व्यवस्थादेवीधाम सलकनपुर में दुकानों में आग लगने की घटना पहली नहीं है। आगजनी की घटना अक्सर हो जाती है जिसमें दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो जाता है। बताया जाता है कि 2008 में सलकनपुर मंदिर के पास भेरू घाटी पर शॉर्टसर्किट से लगभग 40 दुकानें पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई थी। इसी तरह दिवाली वाली रात भी मंदिर पर दुकानों में आगजनी की घटना हुई थी। कारण कभी शॉर्ट सर्किट तो कभी जंगल के सूखे पत्तों या दुकानों के अवशेष कचरे की वजह से आगजनी की वजह सामने आती है। दुकानदारों को कहना है कि आगजनी की घटना पर काबू पाया जाने के लिए सलकनपुर धाम पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होना चाहिए।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

 रायपुर अपनी समृद्ध जैव विविधता और जीव जंतुओं की दुर्लभ प्रजातियों के आवास के रूप में पहचाने जाने वाले बस्तर के  कांगेर घाटी नेशनल पार्क को यूनेस्को ने  2025 की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की तदर्थ  सूची में शामिल कर लिया है। अब वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा हासिल करने के लिए राज्य सरकार को  एक साल में अपना दावा पूरे तथ्यों के साथ पेश करना होगा। कांगेर घाटी को टेंटेटिव लिस्ट में भी शामिल किया जाना भी बड़ी उपलब्धि  है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी साइट को यह मौका मिला है। 200 वर्ग किमी में फैला कांगेर घाटी नेशनल पार्क कई वजहों से खास है। करीब दो साल पहले कांगेर घाटी नेशनल पार्क के तत्कालीन डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने करीब साल भर की तैयारी और रिसर्च, पुरातत्व विभाग समेत कई विभागों की शोध के आधार पर वर्ल्ड हेरिटेज साइट के लिए नेशनल पार्क का प्रस्ताव  यूनेस्को को भेजा था। यूनेस्को किसी जगह को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा तीन श्रेणियों में देता है। पहली श्रेणी प्राकृतिक धरोहर है, दूसरी सांस्कृतिक और तीसरी मिश्रित । आवेदन  पहली  श्रेणी के लिए  भेजा  गया था, जिसे  तदर्थ सूची  में  शामिल कर  लिया गया है, जो बड़ी  उपलब्धि है। यूनेस्को ने अपनी वेबसाइट पर इस  आशय की  घोषणा कर दी है। अब इसके  समर्थन  में  एक  साल  के  भीतर  तथ्यात्मक  जानकारी देनी होगी। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की खासियत * पार्क की जैवविविधता इसको बेहद खास बनाती है। ये पहाड़ी मैना का प्राकृतिक आवास भी है, जो इंसानों की तरह बोल सकती है। * पार्क में कोटमसर समेत लाइम स्टोन की 16 प्राकृतिक गुफाएं हैं। * ये गुफाएं लाखों साल पुरानी हैं और खास बात ये है कि ये अभी भी जिंदा हैं। यही चीज इन गुफाओं को देश के बाकी हिस्सों की गुफाओं से अलग बनाती हैं। चूना पत्थरों की नई संरचनाओं का निर्माण जारी है। इस गुफाओं में अंधी मछलियों से लेकर बहुत तरह के जीव जंतु * पार्क की एक और खासियत यहां के धुरवा आदिवासी हैं, जो अपने साथ हजारों सालों की सभ्यता समेटे हुए हैं और जंगल को संरक्षित करने में योगदान दे रहे हैं।

राजधनी में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल

 भोपाल इंदौर के महू कस्बे में हुई हिंसा के बाद मध्यप्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है. खासकर राजधानी भोपाल में आगामी होली के त्योहार और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल है.   मंगलवार को भोपाल पुलिस ने पुराने शहर में लंबा फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें मोती मस्जिद, सदर मंजिल, काजी कैंप समेत 25 से ज्यादा संवेदनशील इलाकों को कवर किया गया. यह फ्लैग मार्च असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए निकाला गया. पुराना भोपाल ऐसा क्षेत्र है, जहां सबसे ज्यादा मस्जिदें हैं और जुमे की नमाज के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है. साथ ही, होली के दौरान भी यहीं बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालते और रंग खेलते हैं. जुलूस और नमाज के लिए खास इंतजामात पुलिस ने होली के जुलूस और जुमे की नमाज के समय को मैनेज करने के लिए खास रणनीति बनाई है. कई जगहों पर जुलूस का रूट और मस्जिदें एक ही क्षेत्र में पड़ते हैं. ऐसे में पुलिस दोनों समुदायों के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेगी. मस्जिदों और अंदरूनी इलाकों के आसपास भी फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात शहर भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे. संवेदनशील इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है. इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का फैसला किया है. भड़काऊ पोस्ट या अफवाहों को रोकने के लिए साइबर सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की अपील भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. होली और जुमे की नमाज के दौरान आपसी भाईचारे का परिचय देने की सलाह दी गई है. पुलिस का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा. महू की घटना के बाद पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस की यह सतर्कता शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है. भोपाल में तैयारियां पूरी हैं और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. महू में क्या हुआ था? बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए महू में एक रैली निकाली जा रही थी. इस दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो बढ़कर दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने तक पहुंच गई. झड़पों से कस्बे के कई इलाकों में दहशत फैल गई. बाद में कुछ लोगों ने कई मोटरसाइकिल को आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया था.  

साय कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज शाम को होगी। होली पर्व से पहले इस बैठक में प्रदेशवासियों को खुशखबरी मिल सकती है। कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को शाम 6 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगी।  

होली पर इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

 हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर बडे़ उमंग और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा. इस साल होली का त्योहार ज्योतिष के लिहाज से भी बड़ा विशेष मानी जा रही है. इस होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. वहीं इस बार होली पर गजकेसरी राजयोग भी बनेगा. गुरू और चंद्रमा बनाते हैं गजकेसरी राजयोग गजकेसरी राजयोग को ज्योतिष शास्त्र के शक्तिशाली राजयोगों में से एक माना जाता है. गजकेसरी राजयोग गुरू बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा बनाते हैं. जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है, तब ये योग बनता है. इस बार होली पर चंद्रमा वृष राशि में गोचर करेंगे. यहां गुरू बृहस्पति पहले से ही गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इन दोनों की वृष राशि में युति बनेगी और उससे जगकेसरी राजयोग बनेगा. इस गजकेसरी राजयोग से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती और अपार धन लाभ हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में. मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत शुभ साबित हो सकता है. ये राजयोग मिथुन राशि के 12वें भाव में बनेगा. इस समय मिथुन राशि वाले धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं. नौकरीपेशा जातकोंं के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है. संपत्ति के लेन-देन में लाभ हो सकता है. सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभ देने वाला साबित हो सकता है. ये राजयोग सिंह राशि के 10वें भाव में बनेगा. इस समय सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार सकती है. कारोबारी जातकों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है. कारोबार में लाभ हो सकता है. कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है. मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत अनुकूल साबित होता सकता है. ये राजयोग मकर राशि के 5वें भाव में बनेगा. इस समय सिंह राशि वालों को अचानक धन का लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है. संपत्ति में निवेश कर सकते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet