LATEST NEWS

आज का राशिफल 14 मार्च के पहले दिन बना लक्ष्मी योग, मिथुन कन्या और मीन राशि के जातक पाएंगे लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध से बचें। अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। काम का बोझ हो सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती या कठिनाई आ सकती है । आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के आजआत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत भी रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से सरप्राइज मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। सिंह राशि-सिंह राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। हालांकि बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। तुला राशि- तुला राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा लेकिन मनोबल गिरा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। फिर भी लाभ के अवसर भी मिलेंगे। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अपनों का साथ मिलेगा। हालांकि बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ज्यादा उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता से धन मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।आर्थिक लेनदेन में बारीकी से नजर रखें। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज खर्च की अधिकता रहेगा। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा भी हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। कुछ भी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। आर्थिक रूप से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी, जल्द मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

नई दिल्ली राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 18 मार्च को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होगा।इसके साथ ही दिल्ली में यह योजना लागू हो जाएगी और लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके दायरे में आएंगे साढ़े छह लाख परिवार बताया जा रहा है कि वर्ष 2011 में हुई सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार ही अभी गरीब लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में दिल्ली में अभी करीब साढ़े छह लाख परिवार इसके दायरे में आएंगे। इन सभी को मिलेगा लाभ इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों को इस योजना का लाभ मिलेगा। पीएमजेएवाई के तहत पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज का प्राविधान है। सरकारी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा इसके अलावा पांच साल रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी। इस तरह लाभार्थियों को दस लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल सकेगा। इससे गरीब व 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत मिल सकेगी। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। निजी अस्पतालों में वे आसानी से इलाज करा सकेंगे। किन्नरों को भी मिलना चाहिए महिला सम्मान योजना का लाभ : ओपी शर्मा पूर्वी दिल्ली में विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने कहा कि महिला सम्मान योजना का लाभ दिल्ली के किन्नरों को भी मिलना चाहिए। यह समाज का उपक्षित वर्ग है। यह योजना महिलाओं से ज्यादा किन्नरों के लिए जरूरी होनी चाहिए। विधायक ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा कि किन्नर लोगों के सामने हाथ फैलाकर मांगते हैं, जिससे वह अपना गुजर बसर करते हैं। उनके उत्थान के लिए कोई सरकारी योजनाएं नहीं है। दिल्ली में 27 वर्ष बाद भाजपा की सरकार आई है। सरकार महिलाओं को सम्मान राशि दे रही है, उस योजना पर किन्नरों का भी हक बनता है।

गरियाबंद के गांवों के जल स्रोतों में मिला फ्लोराइड, फिर भी ग्रामीण नहीं कर रहे फिल्टर प्लांट के पानी का इस्तेमाल

गरियाबंद देवभोग ब्लॉक के 40 से ज्यादा गांव के 90 से ज्यादा पेयजल स्रोत में फ्लोराइड है. इस बात का खुलासा 12 माह से जल शक्ति बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा 94 गांव के 175 वाटर सेंपल की जांच से हुआ है. सैकड़ों ग्रामीण डेंटल और स्केलटल फ्लोरोसिस के पीड़ित भी हैं. लेकिन सोच ऐसी है कि इन गांव में रहने वाले फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का साफ पानी इस्तेमाल ही नहीं करते हैं. ऐसे में अब प्रशासन जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहा है. जिले के देवभोग ब्लॉक में फ्लोराइड को सालों से समस्या है. जल शक्ति मंत्रालय बोर्ड के जांच में फ्लोराइड युक्त स्रोत और उसके दुष्प्रभाव का खुलासा हुआ है. साल भर पहले जल शक्ति बोर्ड ने यहां के पेय जल स्रोत जांच की शुरुआत की. क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रबीर कुमार नायक के मार्गदर्शन वैज्ञानिक मुकेश आनंद और प्रमोद साहू की टीम वाटर सेंपल की जांच में जुटे हैं. बताया गया है कि अब तक 94 गांव के 175 जल स्रोतों की जांच जल शक्ति बोर्ड की टीम ने किया है, जिसमें 40 से 50 गांव के 90 से ज्यादा स्रोतों में फ्लोराइड की मात्रा नियत मात्रा से ज्यादा है. नांगलदेही, सीतलीजोर, खुटगांव, करचिया, चिचिया, मूड़ागांव जैसे 17 गांव के 51 सोर्स में सर्वाधिक मात्रा पाई गई है. 6 करोड़ के 40 प्लांट लगाए स्वास्थ्य विभाग के एक सर्वे में वर्ष 2015 में दांत पीले वाले 1500 से ज्यादा स्कूली बच्चों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद ग्राउंड वाटर सोर्स की जांच में फ्लोराइड की मौजूदगी का पता चला था. प्रभावित क्षेत्र के 40 स्कूलों में सवा 6 करोड़ खर्च कर फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाए गए थे, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण इसका उपयोग गांव वाले नहीं करते हैं. अभयारण्य के गांव में सफल प्रयोग उदंती सीता नदी अभ्यारण्य इलाके के 20 गांव के कई जल स्रोतों में फ्लोराइड की अधिकता पाई गई थी. उपनिदेशक वरुण जैन बताते हैं कि इको सोल्यूशन नामक मुंबई की एनजीओ के प्रमुख मैकेनिक इंजीनियर यतेंद्र अग्रवाल ने सस्ता विकल्प बनाया हुआ है. एक्टिवेटेड एल्यूमिना और टेरापिट फिल्टर की मदद से फ्लोराइड की मात्रा पीने लायक बनाया जाता है. एक कीट की लागत महज 1000 रुपए के भीतर है. इसे प्रभावित गांव में प्रभावित सभी परिवार को वितरण किया जाएगा. बगैर बिजली से इसे आसानी से वन ग्राम के ग्रामीण इसका उपयोग कर सकेंगे. इसके लिए वन सुरक्षा समिति और कर्मियों के माध्यम से इसकी ट्रेनिंग दी गई है. एक-दो दिनों में इसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा. अभयारण्य में हो रहे इस सस्ते और सुलभ उपकरण की जांच जल शक्ति के वैज्ञानिकों ने नांगलदेही पहुंच कर किया. वैज्ञानिक मुकेश आनंद और प्रमोद साहू ने बताया कि इसके उपयोग से फ्लोराइड की अधिकता दूर हो रही है. पानी पीने लायक आसानी से बन जा रहा है. वैकल्पिक इस्तेमाल के लिए प्रशासन के समक्ष इस सुझाव को रखेंगे. इस्तेमाल के लिए लोगों को करेंगे जागरूक गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि देवभोग के 40 स्कूलों में लगे फ्लोराइड रिमूवल प्लांट को अप टू डेट किया गया है. प्रॉपर मॉनिटरिंग के लिए एक कर्मी नियुक्ति किया गया है. मेंटेनेंस भी समय पर हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. इसका उपयोग केवल स्कूलों में ना हो आम ग्रामीण भी कर सकें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने ग्राम स्तर पर काम करने वाले सभी विभागों को निर्देशित किया गया है. इसके अलावा बाड़ीगांव, नांगलदेही, झाखरपारा, कारचिया और कैटपदर ग्राम में सामुदायिक उपयोग के लिए पांच नए फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की मंजूरी मिली है, जिसके जल्द क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं.

भोपाल जिले में कुल 1283 स्थान पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई, सुझाव के लिए 19 मार्च तक का समय

भोपाल कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में भोपाल जिले में कुल 1283 स्थान पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर सुझाव के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया है। त्योहार पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की माकड्रिल भोपाल में होली व ईद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस लाईन नेहरू नगर में बल्वा माकड्रिल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 450 जवानों ने भाग लिया। बलवा ड्रिल परेड से पहले रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर ने जवानों को हथियारों, टियर गैस आदि का उपयोग बताया। इस दौरान पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गईं, जिसमें टियर गैस पार्टी, अश्रु गैस पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, मेडिकल पार्टी और वाटर केनन पार्टी को अपने काम को लेकर दिशा निर्देश दिए। होली से पहले बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर की मिठाई दुकानों की जांच करने उतरी। टीम ने अशोका गार्डन, मंगलवारा, इतवारा, अवधपुरी, दानिश नगर, संत हिरदाराम नगर, कटारा हिल्स सहित अन्य जगहों की 16 दुकानों पर जांच की, जहां से मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 38 नमूने लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से मावा, मिठाई, पनीर, घी, नमकीन, मलाई टिकिया, बेसन, पापड़, लड्डू, केक,पेड़ा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, जिनमें अशोका गार्डन स्थित बुंदेलखंड डेयरी,राजश्री मावा भंडार मंगलवारा, महिंद्रा मावा भंडार, श्री कृष्णा मावा भंडार इतवारा, जोधपुर स्वीट्स कटारा हिल्स, राजस्थान स्वीट्स दानिश नगर, महाकाल किराना एंड जनरल स्टोर, बालाजी प्रसाद एंड स्वीटस, कानपुर स्वीटस, बीकानेर स्वीटस अवधपुरी, खुशबू डेयरी बैरागढ़, चंचल स्वीटस, चाहत स्वीटस, कृष्णा स्वीटस एंड बेकरी कटारा हिल्स, राजस्थान मिष्ठान भंडार बागमुगालिया, होशंगाबाद रोड शामिल हैं।

नेपल्स शहर में 40 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है, कुछ ही मिनटों में घर ढह गए, लोग मलबे के नीचे फंसे

नेपल्स इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को नुकसान हुआ और स्थानीय लोगों में डर फैल गया। यह शहर में 40 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है, जिसके कारण कुछ ही मिनटों में घर ढह गए और कुछ निवासी मलबे के नीचे फंस गए। इटली के भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, यह भूकंप गुरुवार सुबह 1:25 बजे स्थानीय समय के अनुसार आया था। भूकंप की गहराई केवल दो मील (लगभग 3.2 किलोमीटर) थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.2 तीव्रता का भूकंप बताया और उसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) मापी। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप आने से कुछ क्षण पहले उन्होंने “बहुत तेज़ गर्जना” सुनी और तड़के इतालवी शहर जाग उठा। भूकंप के कारण मलबा ज़मीन पर गिर गया और इमारतें हिलने लगीं, जिसके बाद क्षेत्र और उसके आस-पास के कई लोगों ने रात सड़कों पर बिताई। नेपल्स, जो कैंपी फ्लेग्रेई (Campi Flegrei) ज्वालामुखी के पास स्थित है, ज्वालामुखीय गतिविधि के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र वेसुवियस (Vesuvius) ज्वालामुखी के साथ कैम्पेनियन ज्वालामुखीय श्रृंखला का हिस्सा है, जो अक्सर भूकंपीय गतिविधियों से प्रभावित होता है।  

देश में होली, दीपावली, जन्माष्टमी और नवरात्रि तब तक ही मनाई जा सकती हैं, जब तक सनातनियों की संख्या ज्यादा है: देवकीनंदन ठाकुर

मथुरा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर गुरुवार को मथुरा में होली महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने होली गीत गाए और भक्तों के साथ होली खेली। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में होली, दीपावली, जन्माष्टमी और नवरात्रि तब तक ही मनाई जा सकती हैं, जब तक इस देश में सनातनियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पाकिस्तान में बच्ची के साथ हुई घटना का जिक्र किया। कहा, “ऐसा संदेश सुनने को मिला है। 14 वर्ष की बच्ची के साथ दो महीने तक पाकिस्तान में अत्याचार किया गया। अगर ऐसे ही अत्याचार बढ़ते रहे और हम लोगों ने आवाज उठाई तो मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में हम लोग होली मना पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी से अपील करूंगा कि होली को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं और इसलिए मैं सनातन बोर्ड बनाने की भी मांग करता हूं। हमारी यही कोशिश होगी कि अगली होली श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई जाए।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ‘होली मुबारक’ नहीं बल्कि होली की शुभकामनाएं दें, क्योंकि मुबारक तो कुछ और होता होगा। हमारे यहां तो शुभकामनाएं दी जाती हैं। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने होली के पर्व पर लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार नशे और गुंडागर्दी मनाने का नहीं है, इसलिए सभी लोगों को कसम खानी चाहिए कि किसी भी पर्व पर नशा नहीं करना चाहिए और जुआ भी नहीं खेलना चाहिए। बता दें कि वृंदावन स्थित श्री प्रियाकान्त जू मंदिर में गुरुवार को देवकीनंदन महाराज ने हाइड्रोलिक पिचकारी का उपयोग करके भक्तों पर रंगों की वर्षा की। हाइड्रोलिक होली इस मंदिर में होली उत्सव की एक विशेषता है। विगत आठ दिनों से श्री प्रियाकांत जू मंदिर में होली खेली जा रही है। मंदिर में होली उत्सव की शुरुआत विश्व शांति प्रार्थना और श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के साथ हुई। कार्यक्रम के पहले दिन प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं ने भाग लिया, जिसमें हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज और सत्यमित्रानंद महाराज शामिल थे, जिन्होंने व्यासपीठ पूजन किया और भक्तों को संबोधित किया था।

यूपी में होली के मौके पर अलर्ट, नमाज का भी बदला समय, संभल से लेकर शाहजहांपुर तक मस्जिदो को तिरपाल से ढकी गईं

नई द‍िल्ली यूपी में होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रयास क‍िए गए हैं। संभल से लेकर शाहजहांपुर तक और अलीगढ़ से लेकर बरेली तक, मस्‍ज‍िदों को तिरपाल से ढकवा द‍िया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके। वहीं, होली के द‍िन जुमे की नमाज का भी समय बदला गया है। होली का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। रंगों के त्‍योहार को शांति और सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयार‍ियां कर ली हैं। संभल में पुल‍िस ने होली के मौके पर निकाले जाने वाले चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित समुदाय व‍िशेष के धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित क‍िया है। जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को प्रशासन ने मस्जिदों को तिरपाल से ढकवा द‍िया है। 10 मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाया गया बुधवार की शाम को नगर के मुहल्ला कोट पूर्वी स्थित जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से को पुलिस प्रशासन की ओर से तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू किया गया था। एएसपी श्रीश्चंद, सीओ अनुज चौधरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर टीम के साथ जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से की ओर पहुंचे, जहां पीछे की ओर से जामा मस्जिद में जाने वाली सीढ़ियों से पूरी दीवार को तिरपाल से ढकने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित करीब 10 अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाया गया। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि पहले की तरह दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को ढकवाया गया है। अलीगढ़ में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया अलीगढ़ में भी स्थानीय प्रशासन के निर्णय के अनुसार होली के त्योहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया। वहीं, बरेली में श्रीराम लीला सभा बमनपुरी की राम बरात के दौरान खेली जाने वाली होली को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राम बरात के मार्ग में सड़क किनारे आने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया, जिससे होली के उल्लास के दौरान मस्जिद की दीवारों आदि पर रंग ना गिरने पाए। पुलिस और प्रशासन ने जन सहयोग से मस्जिदों को तिरपाल से कवर करा दिया है।   श्रीराम लीला सभा बमनपुरी की गुरुवार को निकलने वाली बरात के दौरान होरियारों के बीच जमकर मोर्चाबंदी करके रंग खेला जाता है। लंबी-लंबी पिचकारियों से होने वाली मोर्चाबंदी के दौरान रंग घरों और छतों तक पहुंच जाता है। रंग भरी रामबरात गुरुवार को नृसिंह मंदिर से शुरू होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नॉवेल्टी चौराहा, बरेली कालेज गेट, कालीबाड़ी गेट, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ कालेज, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा से होते हुए नृसिंह मंदिर पर समापन होगा। बरती जा रही सतर्कता इन मार्गों में पड़ने वाली चाहबाई में एकमीनारा मस्जिद, बानखाना में स्थित घोसियान मस्जिद, साहू रामस्वरूप कालेज के पास लाल मस्जिद, बिहारीपुर में बीबीजई मस्जिद, नगर निगम वाली मस्जिद की दीवारों को तिरपाल से कवर करवा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर लोगों ने जनसहयोग से मस्जिदों की बाहरी दीवारों और मीनारों को तिरपाल से ढक लिया है, जिससे होली का रंग उन पर ना पड़े। प्रशासन का प्रयास है कि रंगों के पर्व पर रंग में भंग न पड़े, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

सूडान में आवासीय इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोगों की मौत, 23 घायल

सूडान सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने बताया कि पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशर में आवासीय इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने गोलाबारी की थी, जिसमें 10 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। सूडानी सशस्त्र बलों की 6वीं इन्फैंट्री डिवीजन ने एक बयान में कहा, “विद्रोही मिलिशिया ने अल फशर शहर के इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर गोले दागे।” बयान में कहा गया, “इस हमले में 3 साल की बच्ची समेत 10 नागरिकों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” एसएएफ ने कहा कि आरएसएफ ने अल फशर के भीतर प्रमुख स्थलों को निशाना बनाकर ड्रोन भी दागे, लेकिन सेना की वायु रक्षा ने उन्हें सफलतापूर्वक मार गिराया। रिपोर्ट के अनुसार, अल फशर में हुए हमले के बारे में आरएसएफ की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। बता दें कि अल फशर पिछले साल 10 मई से सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच भीषण संघर्ष का केंद्र रहा है। संयुक्त राष्ट्र के क्राइसिस मॉनिटरिंग ग्रुप ‘आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा’ के अनुसार, सूडान में अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच एक भयावह संघर्ष चल रहा है, जिसमें करीब 29,683 लोगों की जान जा चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुमान के अनुसार, संघर्ष ने सूडान के अंदर और बाहर 15 मिलियन से अधिक लोगों को विस्थापित किया है।

ईडी पर चढ़ गया ‘भगवा रंग’ सीएम साय का पलटवार, बोले – हार के बाद कांग्रेस रात-दिन भगवा रंग ही आता है नजर

रायपुर ईडी पर ‘भगवा रंग’ चढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी इतने बुरे तरीके से सभी चुनाव में हारे हैं. इसलिए वे बौखलाए हुए हैं, उनको अभी कुछ सूझ नहीं रहा है. रात-दिन ईवीएम और भगवा रंग ही नजर आता है. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर सिविल लाइन हेलीपैड से अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और भाईचारे के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है. यह पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से जीवन जीने का अवसर देता है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में पहले से पुनर्वास नीति लागू थी, लेकिन अब उसे हम और बेहतर बना रहे है. इसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा कई प्रदेशों का दौरा करके पुनर्वास नीति बनाए हैं. भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) करेगी. उन्होंने साफ कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा किरण शेल्टर होम पहुंचकर बच्चों को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम पहुंचीं। सीएम ने शेल्टर होम में खास बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “आज मैंने आशा किरण के बच्चों के साथ होली मनाई और यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। बच्चे बहुत खुश नजर आए।” मुख्यमंत्री ने शेल्टर होम की सुविधाओं और बच्चों की रहने की व्यवस्था का जायजा भी लिया। सीएम ने कहा, “मैं यह समझना चाहती थी कि बच्चे यहां कैसे रह रहे हैं और व्यवस्था में क्या कमियां हैं। मैंने कुछ सुधारों की आवश्यकता महसूस की है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान करें।” रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि वह भविष्य में बिना पूर्व सूचना के भी निरीक्षण करेंगी, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शेल्टर होम की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि अधिक जरूरतमंद बच्चों को यहां आश्रय मिल सके। दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “मैं सभी दिल्लीवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व खुशियों और रंगों का है, लेकिन हमें इसे जिम्मेदारी से मनाना चाहिए। पानी की बर्बादी न करें और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।” इसके साथ ही, उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “होलिका दहन के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हम सभी को सत्य, धर्म और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नकारात्मकता, अहंकार और वैमनस्य को जलाकर प्रेम, सद्भावना और नए उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ें।

फर्जी सैक्स सीडी: सीबीआई ने कोर्ट में रिवीजन की फाइल, सुनवाई 4 अप्रैल को

रायपुर फर्जी सैक्स सीडी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इतनी आसानी से निजात नहीं मिलने वाली है. स्पेशल मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ आरोप हटाने के आदेश पर सीबीआई ने रिवीजन फाइल की है, जिसकी सुनवाई 4 अप्रैल को होगी. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने बुधवार को रायपुर जिला न्यायाधीश की कोर्ट में रिवीजन फाइल की है, जिसे न्यायाधीश ने सीबीआई की विशेष अदालत को भेज दिया है. मामले की अगली सुनवाई सीबीआई की स्पेशल ट्रायल कोर्ट में 4 अप्रैल को होगी.

बेटी को चकाचौंध से दूर रख रही है दीपिका पादुकोण

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले साल मां बनी थीं और तब से वह फिल्मों से ब्रेक लेकर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका ने 30 सितंबर 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया। दीपिका ने बेटी का नाम दुआ रखा। हालांकि, दीपिका अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती हैं और अब तक उन्होंने उसका चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। हाल ही में दीपिका अबू धाबी में आयोजित फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, मैंने आखिरी बार यह सर्च किया था कि मेरा बेबी कब थूकना बंद करेगा? या इसी तरह की कोई चीज़। उनके इस जवाब ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। दीपिका का कहना है कि पहली बार मां बनने का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया है और उन्हें अक्सर अपनी बेटी की परवरिश से जुड़े सवालों के जवाब के लिए गूगल का सहारा लेना पड़ता है। बॉलीवुड के कई अन्य सेलिब्रिटी कपल्स की तरह दीपिका और रणवीर सिंह ने भी अपनी बेटी को मीडिया अटेंशन से दूर रखा है। उन्होंने अब तक अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा नहीं की हैं और न ही उसके बारे में ज्यादा बातें की हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए परफेक्ट छुट्टी का मतलब क्या है, तो उन्होंने कहा, मेरी छुट्टी का दिन घर पर आराम करने, हाइड्रेटेड रहने, मसाज लेने, बेबी के साथ वक्त बिताने और पजामा पहनकर बिस्तर पर रिलैक्स करने में जाता है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित थे। इसके बाद, दिवाली के मौके पर इस कपल ने अपनी बेटी के पैरों की एक तस्वीर शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया।  

होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने 113 लीटर महुआ और 100 पाव अंग्रेजी शराब की जप्त, एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

कटघोरा होली पर्व के मद्देनजर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है. अलग-अलग स्थानों से इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. इसके अलावा पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे लगाकर अपराध करने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए कुल 158 मुखौटे भी जब्त किए हैं. कटघोरा थाना प्रभारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांति और खुशी से मनाएं. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक कार्यों में शामिल होने से बचें.

प्रेम, आत्मीयता और सौहार्द से होली मनायें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली आत्मीयता, प्रेम, सौहार्द का पर्व है इसे सभी के साथ खुशी से मनाये। होली हमें सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश देती है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कामना की है कि होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि हम सबको प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिये। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी जीवन में नई ऊर्जा लाये।

महू के संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी, 2 हजार का फोर्स और 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स तैनात होंगी

इंदौर  महू में हुए विवाद के बाद होली के त्यौहार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंदौर और महू में 2000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और पुलिस लगातार मौजूद रहेगी। यह सब 9 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद हुए विवाद के बाद किया जा रहा है, जिसमें तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ था। 9 मार्च को हुई थी हिंसा महू में 9 मार्च को क्रिकेट मैच के बाद हुए विवाद के कारण होली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंदौर और महू में 2000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की 24 घंटे तैनाती रहेगी। 9 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के बाद दो गुटों में झड़प हो गई थी। इस झड़प में गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ था। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। सेना को भी मदद के लिए बुलाया गया था। महू में 21 जगह हो रहा होलिका दहन एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि महू में 21 जगहों पर होलिका दहन होगा। इसके अलावा कई लोग अपने घरों के बाहर भी होलिका दहन करेंगे। इलाके में ड्रोन से निगरानी, पुलिस की तैनाती और फ्लैग मार्च जैसे कदम उठाए गए हैं। पिछले तीन दिनों से ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और होली के दिन भी यह जारी रहेगी। हर ज़ोन में दो-दो ड्रोन तैनात रहेंगे। तीन से ज़्यादा ड्रोन संवेदनशील इलाकों पर नज़र रखेंगे। घरों की छतों पर होने वाली गतिविधियों पर भी नज़र रखी जाएगी। पुलिस ने किया फ्लैग मार्च इंदौर में भी पुलिस ने  रात संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। होलिका दहन की जगहों, संवेदनशील इलाकों और बाजारों में पुलिस तैनात रहेगी। 200 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां विवाद हुआ था, वहां पुलिस की स्थायी चौकी रहेगी। आरएएफ (रैपिड एक्शन फ़ोर्स) की एक टुकड़ी भी तैनात की जाएगी। 90% पुलिस फ़ोर्स फ़ील्ड में रहेगा। इसमें वरिष्ठ अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल होंगे। 10% बल थाने पर रहेगा, जो थाने की व्यवस्था देखेगा। 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स भी तैनात रहेंगी। इन्हें अलग-अलग सेक्टर में बांट दिया गया है। ये पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार इलाकों में गश्त करती रहेंगी। 40 स्थायी पॉइंट्स पर पुलिस तैनात रहेगी। ये पॉइंट संवेदनशील जगहों पर बनाए गए हैं। एसडीएम की भी लगी ड्यूटी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम की भी ड्यूटी लगाई गई है। वे संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे। कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. अंबेडकर नगर महू, सांवेर, देपालपुर, हातोद, खुडेल, राउ, कनाडिया, मल्हारगंज, जूनी इंदौर और बिचौली हप्सी में अलग-अलग एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक 9 एफआईआर दर्ज महू की घटना के बाद अब तक 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। एक बस संचालक की शिकायत पर दर्ज FIR में 17 लोगों को नामज़द किया गया है और बाकी आरोपियों को अज्ञात बताया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login