LATEST NEWS

भूपेश बघेल की बढ़ सकती हैं परेशानी, सीडी कांड में बरी करने के फैसले को चुनौती

रायपुर पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें. CD कांड में CBI ने पूर्व CM बघेल पर लगाया रिवीजन पिटिशन. मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है. 7 साल तक CD कांड का मामला चला फिर प्रकरण खारिज हो गया. सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है. विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है.’ विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी अब इस फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने बुधवार को जिला न्यायाधीश के कोर्ट में रिवीजन फाइल की है। जिला जज ने इसे सुनवाई के लिए सीबीआइ के विशेष कोर्ट को भेज दिया है। विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी। यदि विशेष कोर्ट सीबीआइ की रिवीजन फाइल को स्वीकार कर लेता है तो बघेल को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इस मामले की नए सिरे से सुनवाई होगी। बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है- वकील गौरतलब है कि अश्लील सीडी कांड में चार मार्च को भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका सीबीआइ की विशेष अदालत में दूसरी बार पेश हुए थे। भूपेश की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने दलील रखते हुए कहा था कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई और न ही सीडी बांटी है। उन्होंने किसी तरह का अपराध नहीं किया है। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी धाराओं को हटाते हुए कहा था कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। वहीं भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि, गड़बड़ी किसके कार्यकाल में हुई और कौन- कौन लोग इस गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई की है। EOW भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच करेगी। घोटाले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। भूपेश बघेल के लिए सरकार मुश्किलें पैदा कर रही  इस मामले को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है। 7 साल पुराना CD कांड का मामला चला और फिर खारिज हो गया। सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है और विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है।

समीरा रेड्डी ने की वेट ट्रेनिंग के बारे में अपनी ‘गलतफहमी’ पर बात

मुंबई,  समीरा रेड्डी ने वेट ट्रेनिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज को लेकर अपनी गलतफहमी के बारे में बताया। समीरा रेड्डी ने “मैंने दिल तुझको दिया”, “रेस” और “मुसाफिर” जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिटनेस के लिए कई बार वेट ट्रेनिंग की है। समीरा इन दिनों भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में लैंडमाइन सुमो स्क्वाट्स करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा – “एक फॉलोअर ने पूछा कि क्या मैंने आज वर्कआउट किया? अब जब सवाल आया तो मुझे सबूत भी दिखाना पड़ा।” समीरा ने आगे बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि वजन उठाने से शरीर भारी और मोटा हो जाता है, लेकिन असल में यह सिर्फ एक भ्रम है। हकीकत में, वजन उठाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मेटाबॉलिजम तेज होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है, और मोटापा नहीं बढ़ता है। उन्होंने कहा – “मुझे लगता था कि वेट ट्रेनिंग से शरीर भारी हो जाता है, लेकिन अब समझ आया कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है।” समीर उन चुनिंदा भारतीय अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने छह से ज्यादा भाषाओं में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो “और आहिस्ता” में काम किया था। इसके बाद बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई और 2002 में “मैंने दिल तुझको दिया” में अहम भूमिका निभाई। 2004 में वे “मुसाफिर” में अनिल कपूर, आदित्य पंचोली और कोएना मित्रा के साथ नजर आईं। दक्षिण भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। वहां उन्होंने “वारणम आयिरम” से डेब्यू किया और “डरना मना है”, “जय चिरंजीवा”, “टैक्सी नंबर 9211”, “अशोक”, “रेस”, “दे दना दन”, “आक्रोश”, “वेट्टई” और “तेज” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म “वरधानायक” थी, जो 2013 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म थी। इसे अयप्पा पी. शर्मा ने निर्देशित किया था और इसमें सुदीप, चिरंजीवी सरजा और निकेशा पटेल भी थे। 2014 में समीर ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की। अब उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।  

बलरामपुर में , उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए नये आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत डुमरखोरका के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकानों को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है।  अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान डुमरखोरका का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।  

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, पत्नी ने फंदे पर लटता देख पड़ोसियों को बुलाया

 इंदौर मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सराफा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल नवीन शर्मा ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। बता दें कि हेड कास्टेंबल नवीन शर्मा मल्हारगंज थाना क्षेत्र में चौथी पल्टन के सरकारी क्वार्टर में रहते थे। अभी तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि सराफा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ नवीन शर्मा ने बुधवार (12 मार्च) दोपहर मल्हारगंज थाना श्रेत्र के अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दी है. फंदे पर लटके हुए उन्हें सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा पास में रहने वाले पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारा उस समय उनकी सांस चल रही थी. डिप्रेशन का हुए थे शिकार पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया और हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मृतक नवीन की तीन बेटियां भी हैं. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वह काफी समय से बीमार थे जिससे पारिवारिक संबंध भी बहुत अच्छे नहीं थे, जिसके डिप्रेशन में थे. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है जो भी जांच में आएगा उस के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. आगर मालवा में लिया था ट्रांसफर बताया जा रहा है कि नवीन 15 साल से पुलिस विभाग में पदस्थ थे. कुछ साल पहले उन्होंने आगर मालवा में ट्रांसफर करवा लिया था. इसके बाद वापस इंदौर आ गए थे. वहीं अब उनकी सुसाइड के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनकी तीन बेटियों अपने पिता के लिए बिलख-बिलख कर रो रही हैं. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई अन्ना नगर में आज सुबह एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर दी। मरने वालों में डॉक्टर, उनकी पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। सभी के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने सभी शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के ड्राइवर ने बताया कि दंपति बेहद खुश और ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। केस ने पुलिस को पूरी तरह से उलझा दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने दो वजहें सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों अनुसार, मरने की वजह कर्ज का बोझ या बेटे पर नीट परीक्षा का दबाव माना जा रहा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर बालामुरुगन पेशे से सोनोलॉजिस्ट थे। उनकी पत्नी सुमथी वकील थीं। उनके दो बेटे नीट परीक्षार्थी जसवंत कुमार और कक्षा 11 के छात्र लिंगेश कुमार दो अलग-अलग कमरों में फांसी पर लटके मिले। डॉ. बालामुरुगन कई अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते थे। आज सुबह जब उनके घर का ड्राइवर वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर चारों शव बरामद किए। रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया “हम इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा था या फिर वे किसी कर्जदाता के दबाव में थे।”

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल ने होली के दौरान स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए सलाह जारी की

भोपाल  होली एवं रंग पंचमी के अवसर पर चिकित्सालयों में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सी एम एच ओ कार्यालय भोपाल द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। होलिका दहन, जुलूस एवं चल समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आकस्मिक चिकित्सा के साथ 108 एंबुलेंस वाहनों को भी निर्धारित पॉइंट्स पर उपलब्ध रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह की जारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा होली के दौरान स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए सलाह जारी की गई है । जिसमें केमिकल फ्री रंगों के उपयोग , पूरी बांह के कपड़ों को पहनने , रंगों में भीगने से पहले शरीर पर तेल या मॉश्चराइजर के उपयोग, अल्कोहल एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और चिकित्सकीय आपात स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने हेतु कहा गया है। सतर्कता बरते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि होली और रंगपंचमी पर केमिकल वाले रंगों में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट और माइका जैसे केमिकल्स का भी इस्तेमाल होता है। इस तरह के केमिकल्स से बने रंग उन लोगों को खासतौर पर काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। केमिकल वाले रंगों से आंखों को भी बहुत नुकसान हो सकता है। इन रंगों के आंखों में जाने पर जलन या आंखें लाल हो सकती हैं। होली खेलने के दौरान या बाद में त्वचा में जलन, आंखों में धुंधलापन या खुजली हो अथवा सांस लेने में दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह ली जाए।

नीम की पत्तियां खाने से शरीर में दिखेंगे कई बदलाव

नीम के पेड़ के तो फायदे हर किसी ने सुने ही हैं। नीम का पेड़ छायादार तो होता ही है। इसके साथ ही यह हवा को फिल्टर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीम के पेड़ की पत्तियों से लेकर इसकी टहनियां तक इंसानी शरीर के लिए काफी लाभकारी होती हैं। आज हम आपको नीम के पत्ते चबाने के फायदे बताने जा रहे हैं। खून को करता है साफ  अगर आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं तो यह आपके ब्लड को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है। नीम की पत्तियां आपके पेट के लिए भी काफी लाभकारी होती हैं। यह खून को साफ करने में मदद करती हैं। खून साफ होता है तो चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है। हाजमे को करती हैं दुरुस्त नीम की पत्तियां पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती हैं। यह पाचन में सुधार करने में मदद करती है और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करती है। अगर आप रेगुलर नीम की पत्तियां चबा लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। वजन कम करना नीम की पत्तियां वजन कम करने में मदद करती हैं। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। अगर किसी को कलस्ट्रेाल की दिक्कत है तो नीम की पत्तियां सुबह उठकर खाले। यह बैड कलस्ट्रोल को खत्म करने में काफी मददगार है। चेहरे पर आती है चमक नीम की पत्तियां अगर आप रेगुलर खाते हैं तो आपके चेहरे पर चमक बढ़ने लगती है। नीम की पत्तियां आपके पाचन को सुधारने में मदद करती हैं। यह त्वचा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। यही कारण है कि कई साबुन कंपनियां अपने साबुन और फेस वॉश में नीम की पत्तियां होने का दावा करते हैं। इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल – नीम की पत्तियों को सुबह उठते ही खाली पेट खाएं। – नीम की पत्तियों को पानी के साथ पिएं। – नीम की पत्तियों को सलाद या सब्जी में मिलाकर खाएं। – नीम की पत्तियों को सुखाकर भी खाया जा सकता है।

20 लाख के जेवर सहित 7 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर अगल-अलग स्थानों से चोरी के मामले में आरोपियो को पड़कने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 7 आरोपियों ने मिलकर शहर में सूने घरों से चोरी की वारदात का अंजाम दिया था. थाना कोतवाली, बोधघाट एवं परपा क्षेत्र में चोरी के मामले में सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से आरोपियों से सोने के जेवरात कुल वजन 235 ग्राम कीमती 19,74000 जब्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है. जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग स्थानों से हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ज्ञात हो कि 17.11.2024 से 10.02.2025 के मध्य पंचपथ चैक जगदलपुर में प्रार्थिया कुमारी आकांक्षा दास के घर से सोने का हार तीन नग सोने का चुड़ियां दो नग, सोने का चैन दो नग, सोने की अगुठी सात नग, लाकेट एक नग, सोने का कान का झुमका चार जोड़ी, एवं सोने के कुछ छोटे लाकेट नगदी रकम 30,000/रुपए चोरी हुई थी. 13.02.2025 के 15:30 बजे सनसिटी हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर में प्रार्थी नितिन खत्री के घर से नगदी रकम 25,000 रुपए, 09.03.2025 के रात्रि 10 बजे से 10.03.2025 के 7:20 बजे मध्य रात्रि भैरम देव वार्ड प्रार्थी मनोज पानीग्राही के घर से दो नग सोने का कंगन, चार नग कान का बाली एवं टाॅप्स, दो नग लटकन, दो नग कनौत,एक सोने का चंद्रमा लाॅकेट,एवं नगदी 12,000 रुपए चोरी हो गई. 09.03.2025 के 21:00 बजे से 10.03.2025 के 07:30 बजे रात्रि के मध्य प्रार्थी नीरा सिदार के घर से नगदी रकम 7000 रुपए, फरवरी 2025 में तेतरखुटी के घर से एक सोने की बाली,एक सोने का लाॅकेट एवं 7000 नगदी रकम एवं गुल्लक में रखे सिक्के, माह फरवरी 2025 में तितिरगावं ब्राम्हण पारा से घर में रखे आलमारी लाॅकर तोडकर एक नग सोने का हार, एक नग सोने का चैन, एक नग सोने की अंगुठी एक वीवो कंपनी की मोबाइल फोन एवं 5000 नगदी रकम, माह मार्च 2025 में सिंधी कालोनी जगदलपुर के सुने मकान से काशलू 4 नग एवं नगदी रकम 500 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. प्रार्थियों की रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में सायबर सेल जगदलपुर निरीक्षक सुरेश जांगडे, सीसीटीव्ही टीम एवं थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया. अनुसंधान दौरान टीम ने प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ उपरांत तकनीकी साक्ष्य एवं वारदात के तरीके आधार पर संदेहियों को पकड़ा, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम केशव कवि एवं कौशल जोशी निवासी मालगांव ब्राम्हणपारा के रहने वाले बताए. दोनों मिलकर अलग अलग घटना दिनांक को शहर के सूने मकानों घरों के अंदर घूसकर लोहे के औजार से दरवाजा कुंदा का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे आलमारी से सोने चांदी के जेवरातों एवं नगदी रकम को चोरी करना बताया. चोरी के सोने के जेवरात को शहर में अलग अलग जगहो में बिक्री करना बताया और कुछ सोने के जेवरातों को तरूण कुमार कवि, रविन्द्र पाढी के नाम से बैक में जेवरात जमाकर गोल्ड लोन लिया गया. विक्रम ठाकुर, महेश बघेल, पारसदेवी जैन ने चोरी के जेवरात को गिरवी रखकर मोटी दाम में बिक्री करना बताया. चोरी के जेवरातों को बैक गोल्ड लोन एवं ज्वेलर्स दुकानों से बरामद कराने पर आरोपियों से जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया. मामले की आरोपिया को सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश अनुसार अनरेश कुमार विरुद्ध बिहार राज्य एवं अन्य क्रिमिनल अपील नंबर-1277/2014 निर्णय दिनांक 02.07.2014 का पालन किया गया. पकड़े गए ये आरोपी     केशव कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 27 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्ण पारा थाना नगरनार     कौशल जोशी पिता अंतो प्रसाद जोशी जाति ब्राहम्ण उम्र 20 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्हणपारा थाना नगरनार     बिक्रम ठाकुर पिता हरिहर सिह ठाकुर जाति क्षत्रिय उम्र 37 साल निवासी महेन्द्र कर्मा वार्ड क्रमांक 42 सोनारपारा     महेश बघेल पिता स्व0 श्रीराम बघेल जाति माहरा उम्र 40 साल निवासी महेद्र कर्मा वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट     तरूण कुमार कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 23 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राहम्ण पारा थाना नगरनार     रविन्द्र पाढी पिता लक्ष्मण पाढी उम्र 37 साल निवासी तितिरगांव तराईगुडा पारा थाना परपा, जिला बस्तर     पारसदेवी जैन पति कांतिलाल जैन उम्र 66 साल निवासी नयापारा जगदलपुर, जिला बस्तर  

भोपाल मंडल की कल्पना चौरे बनीं देश की टॉप 33 महिला कर्मचारी , बनीं WCR की गौरवशाली पहचान

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के नाम एक और गौरवशाली उपलब्धि जुड़ गई है। भोपाल मंडल की इटारसी स्थित वैगन रिपेयर वर्कशॉप में पदस्थ तकनीशियन-II (वेल्डर) कल्पना चौरे ने अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और साहसिक कार्यशैली से राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल मंडल का नाम रोशन किया है। पूरे देश में से चुनी गई कल्पना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन (RWWCO) द्वारा नई दिल्ली के नेशनल रेल म्यूज़ियम ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में कल्पना चौरे को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सतीश कुमार ने सम्मानित किया। इस समारोह में पूरे देश से चुनी गईं सिर्फ 33 महिला रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया था, जिनमें पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों भोपाल, कोटा और जबलपुर से चुनी गईं इकलौती महिला कर्मचारी कल्पना चौरे हैं। भोपाल मंडल की बेटी कल्पना चौरे का दिल्ली में सम्मान, बनीं WCR की गौरवशाली पहचान, मालगाड़ियों के वैगनों पर करती हैं वेल्डिंग का कठिन काम गुड्स ट्रेनों के वैगनों की वेल्डिंग का चुनौतीपूर्ण कार्य कल्पना चौरे एक प्रतिभाशाली और अत्यंत कर्मठ महिला हैं, जो विगत पाँच वर्षों से गुड्स ट्रेनों के वैगनों की वेल्डिंग का चुनौतीपूर्ण कार्य पूरी दक्षता और आत्मविश्वास के साथ स्वतंत्र रूप से करती आ रही हैं। वैगन रिपेयर वर्कशॉप जैसे तकनीकी क्षेत्र में, जो कठिन शारीरिक श्रम और तकनीकी सूझबूझ मांगता है, कल्पना चौरे का योगदान न केवल उल्लेखनीय है बल्कि प्रेरणादायक भी है। उनकी कार्यकुशलता और परिश्रम से पूरी रेलवे बिरादरी गौरवान्वित महसूस कर रही है। नारी शक्ति, भक्ति एवं जीवन ज्योति की प्रतीक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने इस समारोह में कहा कि महिलाएँ आज पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि उनसे भी आगे बढ़कर देश के विकास और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि “नारी हमारी संस्कृति की शान है और नारी शक्ति, भक्ति एवं जीवन ज्योति की प्रतीक है।” उनके शब्दों ने सभी उपस्थितों को नारी शक्ति के सम्मान में भावविभोर कर दिया। 1100 महिला कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत भोपाल मंडल में लगभग 1100 महिला कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन कल्पना चौरे की यह विशिष्ट उपलब्धि सभी महिला कर्मचारियों के लिए प्रेरणा दायक है। उनके इस सम्मान ने मंडल के अन्य कर्मचारियों में भी नया जोश और उत्साह पैदा किया है। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल, कल्पना चौरे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई देता है।

स्‍कारलेट जोहानसन ने ब्‍लैक विडो की नहीं होगी वापसी

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में लगातार क्रॉसओवर हो रहे हैं। कहानी में टाइमलाइन श‍िफ्ट के कारण पुराने किरदार वापस आ रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से कयास लग रहे हैं कि क्‍या ब्‍लैक विडो की भी वापसी होगी? साल 2019 में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस स्‍कारलेट जोहानसन के इस किरदार की मौत हो गई थी। हालांकि, इसके बाद 2021 में स्‍कारलेट ने प्रीक्‍वल फिल्‍म ‘ब्‍लैक विडो’ में यह किरदार निभाया था। अब एक्‍ट्रेस ने MCU में फिर से नताशा रोमनॉफ उर्फ ब्‍लैक विडो की वापसी पर चुप्‍पी तोड़ी है। मंगलवार को 40 साल की स्‍कारलेट जोहानसन ने ‘इनस्टाइल’ को दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘नताशा मर चुकी है। हां, वो मर चुकी है। ठीक है?’ एक्‍ट्रेस ने साफ शब्‍दों में कहा है वह फैंस से यही कहना चाहेंगी कि अब नताशा की वापसी नहीं होगी। स्‍कारलेट बोलीं- उसे उसका हीरो मोमेंट मिलने दें स्‍कारलेट ने कहा, ‘देखिए, मुझे लगता है कि पूरे ब्रह्मांड का संतुलन उसके हाथ में है। हमें उसे जाने देना होगा। उसने दुनिया को बचाया। उसे उसका हीरो मोमेंट मिलने दें।’ हालांकि, मार्वल के फैंस को अभी भी इस पर भरोसा नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर स्‍कारलेट का बयान वायरल हो रहा है। लोग इस पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘बस इसी बात पर हम विश्वास नहीं करना चाहते हैं।’ 2023 में एक्‍ट्रेस ने MCU में कमबैक पर कही थी ये बात हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब स्‍कारलेट पर इस पर बात की हो। 2023 में भी एक्‍ट्रेस ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था। लेकिन तब वह खुद इसको लेकर संशय में दिखी थीं। स्‍कारलेट जोहानसन ने तब ‘टुडे शो’ में कहा था, ‘मुझे लगता है कि यह अंत था, है ना? यह एक चमत्‍कार होगा, अगर वह लौटती है तो। यह वाकई में मार्वल का चमत्‍कार होगा। लेकिन कौन जानता है?’ ‘द फोनीशियन स्कीम’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ में आएंगी नजर दो बच्चों की मां स्‍कारलेट ने MCU से बाहर निकलने के बाद अपने दूसरे नए प्रोजेक्‍ट्स पर भी बात की है। उनकी ‘द फोनीशियन स्कीम’ इसी साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जबकि वह आगे ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ भी नजर आएंगी, जो 2 जुलाई 2025 को थ‍िएटर्स में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह अपनी पहली फीचर-लेंथ फिल्‍म भी डायरेक्‍ट कर रही हैं। जून स्क्विब स्टारर इस फिल्‍म का नाम ‘एलेनोर द ग्रेट’ है।

अब जयपुर में इन 5 जगहों पर दौड़ेगी मेट्रो विस्तार परियोजना, लाखों लोगों को मिलेगा इसका फायदा

जयपुर जयपुर में मेट्रो विस्तार परियोजना को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने फेज-2 कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य को निर्धारित समय पर आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सिविल कार्यों के टेंडर 15 अगस्त से पहले जारी करने का भी आदेश दिया, जिससे निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। सीतापुरा-अंबाबाड़ी कॉरिडोर से जुड़ेंगे प्रमुख इलाके जयपुर मेट्रो के फेज-2 के तहत सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो संचालन की योजना को तेजी से लागू करने की तैयारी है। इस परियोजना से प्रतापनगर, टोंक रोड, सीकर रोड, विद्याधर नगर और सीतापुरा क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इससे यात्रियों को तेज, सुगम और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी, जिससे शहर की ट्रैफिक समस्या भी कम होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने मेट्रो कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशनों पर बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए पैड टैक्सी सिस्टम को स्टेशनों से जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को अंतिम गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद इस बैठक में एसीएम (सीएमओ) शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी वैभव गालरिया, जेडीए आयुक्त आनंदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जयपुर मेट्रो का यह विस्तार शहरवासियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर का विकास नए आयाम पर पहुंचेगा।

डीएमआरसी ने 13 मार्च को यात्रियों को शाहदरा से सीलमपुर तक रेड लाइन पर सेवाओं में देरी की सूचना दी

नई दिल्ली दिल्ली की रेड लाइन मेट्रों पर सुबह से सेवाएं प्रभावित हैं। इसकी वजह है केबल चोरी की घटना। केबल चोरी की घटनाओं के कारण यात्रियों को बार-बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसपर डीएमआरसी ने खेद जताया है। डीएमआरसी बार-बार इस तरह की होने वाली समस्याओं को हल करने के लिए कानूनी मशीनरी के संपर्क में है। नॉन पीक आवर्स के दौरान प्रभावित खंड की मरम्मत करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो आज रात यात्री सेवाएं समाप्त होने के बाद मरम्मत का काम शुरू होगा। डीएमआरसी ने एक्स पर दी सूचना डीएमआरसी ने 13 मार्च को यात्रियों को शाहदरा से सीलमपुर तक रेड लाइन पर सेवाओं में देरी की सूचना दी है। इसमें कहा गया है कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएमआरसी ने बताया, ‘रेड लाइन अपडेट। शाहदरा से सीलमपुर तक सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है।’ होली पर बदला मेट्रो का समय दूसरी ओर, 11 मार्च को डीएमआरसी ने बताया कि होली के मौके पर 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने कहा कि इसके बाद (दोपहर 2.30 बजे के बाद) सभी लाइन पर सामान्य सेवाएं शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो ने कहा, ‘होली त्योहार के दिन 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी।’ डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और इसके बाद सामान्य दिन की तरह जारी रहेंगी।

माता लक्ष्मी की शुक्रवार को इस विधि से करें पूजा

हिंदू धर्म शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता लक्ष्मी समुद्र मंथन के समय प्रकट हुईं थीं. हिंदू धर्म शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन, वैभव की देवी मााना गया है. शुक्रवार के दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी का पूजन और व्रत किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार… मान्यताओं के अनुसार, जिस पर माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है उसके घर में धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहती. घर में हमेशा खुशहाली रहती है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के पूजन और व्रत के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार के दिन गुप्त लक्ष्मी की पूजा की जाती है. दरअसल, गुप्त लक्ष्मी, जिन्हें धूमावती भी कहा जाता है. ये अष्ट लक्ष्मी के रूप में भी जानी जाती हैं.मान्यता है कि जो भी शुक्रवार को गुप्त लक्ष्मी (अष्ट लक्ष्मी) की पूजा करता है उसके घर की तीजोरी हमेशा धन-दौलत से भरी रहती है. पूजा विधि     शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी के पूजन के लिए रात का समय शुभ माना गया है.     शुक्रवार की रात 9 से 10 बजे के बीच मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए.     पूजा के लिए सबसे पहले स्वस्छ वस्त्र धारण करने चाहिए.     फिर पूजा की चौकी पर गुलाबी कपड़ा बिछाकर श्रीयंत्र और गुप्त लक्ष्मी (अष्ट लक्ष्मी) की प्रतीमा या तस्वीर रखनी चाहिए.     फिर उनके माता के सामने 8 घी के दीपक जलाने चाहिए.     फिर अष्टगंध से श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाना चाहिए.     मां को लाल गुडहल के फूलों की माला पहनानी चाहिए.     खीर का भोग लगाना चाहिए     ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए.     अंत में माता की आरती करनी चाहिए.     फिर आठों दीपक को घर की आठ दिशाओं में रख देना चाहिए. माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा सिर्फ घर में धान-धान्य की बढ़ोतरी के लिए ही नहीं की जाती, बल्कि माता लक्ष्मी इसलिए भी होती है कि समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त हो सके. माता लक्ष्मी की पूजा से नकारात्मक शक्तियां भी नष्ट हो जाती हैं.

सीने की जलन को इन घरेलू नुस्खे से मिलेगा आराम

सीने की जलन बैचेन कर देती है। आजकल सीने की जलन से हर कोई परेशान है। खानपान का सही ध्यान नहीं रखना और समय पर खाना नहीं खाना सीने की जलन का कारण बनता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें और समय पर खाना खाएं। आज हम आपको सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू और आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप सीने की जलन से छुटकारा पा सकते हैं। अजवाइन और हल्दी का मिश्रण अजवाइन और हल्दी का मिश्रण सीने की जलन से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। आपअजवाइन और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे पानी के साथ पी लें। कुछ देर में ही इससे आपके सीने की जलन कम हो जाएगी और काफी हद तक आराम मिलेगा।  दही और काली मिर्च दही और काली मिर्च का मिश्रण सीने की जलन को कम करने के लिए काफी लाभकारी है। दही और काली मिर्च को मिलाकर आप इसे खा सकते हैं। दही सीने की जलन को कम करने के लिए काफी बेहतरीन नुस्खा है। दही पेट में भी गर्मी को शांत करता है। अदरक और शहद चूसें अदरक और शहद सीने की जलन को कम करने के लिए बेहतरीन नुस्खा है। अदरक को शहद में डूबोएं और इसे काफी देर तक आप चूसते रहें। ऐसा करने से आपको सीने की जलन से छुटकारा मिलेगा। अदरक सीने की जलन को कम करने के लिए एक बेहतरीन उपचार है। पुदीना और अजवाइन पुदीना पाचन में सुधार करने में मदद करता है और अपच, गैस, और दस्त जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही पुदीना जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे यह मुंह, गले, और पेट की समस्याओं में राहत दिलाने में भी काफी मददगार है। गर्म पानी से मिलेगी राहत गर्म पानी पीने से भी सीने की जलन से राहत मिलती है। गुनगुना पानी आपके सीने की जलन को कम करता है। अगर आप कोई चूर्ण भी खा रहे हैं तो इसे गर्म पानी के साथ खाएं। यह सीने की जलन से राहत दिला सकता है। इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप सीने की जलन से राहत पा सकते हैं। लेकिन यदि समस्या बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिन का तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना

भोपाल हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप के तेवर और तीखे होने की संभावना है। गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में तपिश लगातार बढ़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर कुछ और तीखे हो सकते हैं। होली के बाद हर दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। दिन में बेचैन कर रही गर्मी, रात का पारा भी बढ़ा ग्वालियर से खबर है कि गर्मी ने दिनभर लोगों को बेचैन किया। बिना पंखा चलाए बैठने में गर्माहट महसूस हुई, इसके अलावा अब ठंडे पानी से ही प्यास बुझ पा रही है। वहीं रात के तापमान में भी उछाल का सिलसिला जारी है। पारा 17 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। जम्मू-कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े से ही उत्तरी हवाओं के आने का सिलसिला थमा हुआ है। गत नौ मार्च को सक्रिय हुए विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख पश्चिमी हो गया है और राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। ये क्रम बुधवार को भी जारी रहा। सुबह साढ़े 11 बजे ही पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet